Get App

LIC कमजोर लिस्टिंग के बावजूद पांचवीं सबसे मूल्यवान कंपनी बनी, इससे बड़ी हैं ये चार कंपनियां

कमजोर लिस्टिंग के बावजूद एलआईसी पांचवीं सबसे मूल्यवान कंपनी बन गई। इसकी वैल्यूएशन हिंदुस्तान यूनिलीवर के 5.33 लाख करोड़, आईसीआईसीआई बैंक के 4.85 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा रही

MoneyControl Newsअपडेटेड May 17, 2022 पर 11:50 AM
LIC कमजोर लिस्टिंग के बावजूद पांचवीं सबसे मूल्यवान कंपनी बनी, इससे बड़ी हैं ये चार कंपनियां
लिस्टिंग के तुरंत बाद एलआईसी का मार्केट कैपिटलाइजेशन 5.57 लाख करोड़ रुपये पर आ गया।

LIC के शेयर मंगलवार को BSE और NSE पर लिस्ट हो गए। इश्यू प्राइस से करीब 8 फीसदी कम भाव पर हुई लिस्टिंग ने इनवेस्टर्स को निराश कर दिया। लिस्टिंग के तुरंत बाद एलआईसी का मार्केट कैपिटलाइजेशन 5.57 लाख करोड़ रुपये पर आ गया। कमजोर लिस्टिंग का असर कंपनी के मार्केट कैपिटलाइजेशन पर पड़ा।

कमजोर लिस्टिंग के बावजूद एलआईसी पांचवीं सबसे मूल्यवान कंपनी बन गई। इसकी वैल्यूएशन हिंदुस्तान यूनिलीवर के 5.33 लाख करोड़, आईसीआईसीआई बैंक के 4.85 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा रही। LIC से ज्यादा वैल्यूएशन वाली सिर्फ 4 कंपनियां हैं। इनमें रिलायंस इंडस्ट्रीज, टीसीएस, एचडीएफसी बैंक और इंफोसिस शामिल हैं।

यह भी पढ़ें : LIC की कमजोर लिस्टिंग के बाद इनवेस्टर्स शेयर बेच दें या अपने पास बनाए रखें?

मंगलवार सुबह बीएसई पर एलआईसी का शेयर इश्यू प्राइस से 8.62 फीसदी डिस्काउंट के साथ 867.2 रुपये पर लिस्ट हुआ। एनएसई पर यह 8.11 फीसदी डिस्काउंट के साथ 872 रुपये पर लिस्ट हुआ। कंपनी ने इनवेस्टर्स को प्राइस बैंड के ऊपरी लेवल 949 रुपये पर शेयर अलॉट किए हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें