Get App

LIC ने FY 2022 में शेयरों से कमाया 42000 करोड़ रुपये प्रॉफिट

एलआईसी ने अपने कुल एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) का 25 फीसदी शेयरों में इनवेस्ट किया है। उसने बाकी इनवेस्टमेंट बॉन्ड और दूसरे इंस्ट्रूमेंट में किया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 01, 2022 पर 10:55 AM
LIC ने FY 2022 में शेयरों से कमाया 42000 करोड़ रुपये प्रॉफिट
LIC ने फाइनेंशियल ईयर 2021-22 में 4,043 करोड़ रुपये प्रॉफिट कमाया है। यह एक साल पहले के प्रॉफिट के मुकाबले 39 फीसदी ज्यादा है।

LIC ने फाइनेंशियल ईयर 2021-22 में शेयरों में इनवेस्टमेंट से 42,000 करोड़ रुपये मुनाफा कमाया है। एलआईसी के मैनेजिंग डायरेक्टर राज कुमार ने यह जानकारी दी है। फाइनेंशियल ईयर 2020-21 में एलआईसी ने शेयर से 36,000 करोड़ रुपये प्रॉफिट कमाया था। इस तरह पिछले वित्त वर्ष में एलआईसी ने स्टॉक मार्केट्स से 16.6 फीसदी ज्यादा मुनाफा कमाया है।

राज कुमार ने बताया कि एलआईसी ने अपने कुल एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) का 25 फीसदी शेयरों में इनवेस्ट किया है। उसने बाकी इनवेस्टमेंट बॉन्ड और दूसरे इंस्ट्रूमेंट में किया है। फाइनेंशियल ईयर में एलआईसी की यील्ड में गिरावट आई है। इसका मतलब है कि एलआईसी के बॉन्ड पोर्टफोलियो पर कम इंटरेस्ट रेट का असर पड़ा है। चौथी तिमाही में यील्ड 7.46 फीसदी रही।

यह भी पढ़ें : मानसून सीजन में इस साल होगी अधिक बारिश, जून में मिलेगी गर्मी से राहत, जानिए मौसम विभाग ने और क्या बताया

एलआईसी के मैनेजिंग डायरेक्टर ने कहा, "हम LIC Act के हिसाब से इनवेस्ट करते हैं। हमारे लिए 50 फीसदी इनवेस्टमेंट सरकारी बॉन्ड में करना जरूरी है। ज्यादा यील्ड वाले स्टेट डेवलपमेंट लोन में इनवेस्टमेंट से हमें अपनी यील्ड बढ़ाने में मदद मिली है।" LIC ने फाइनेंशियल ईयर 2021-22 में 4,043 करोड़ रुपये प्रॉफिट कमाया है। यह एक साल पहले के प्रॉफिट के मुकाबले 39 फीसदी ज्यादा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें