विदेशी ब्रोकिंग हाउस ने इन 6 शेयरों का बढ़ाया टारगेट प्राइस, क्या इनमें से कोई हैं आपके पास !

ब्रोकरेज हाउस सीएलएसए ने ना केवल एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के ही टारगेट प्राइस में बढ़ोतरी की है बल्कि उसने CreditAccess Grameen के लिए भी टारेगट प्राइस बढ़ा दिया है। सीएलएसए ने इस स्टॉक को Buy रेटिंग दी है और इसका टारगेट प्राइस बढ़ाकर 1,350 रुपये कर दिया है

अपडेटेड May 18, 2023 पर 11:26 AM
आइए डालते है एक नजर इन स्टॉक्स पर जिनपर फॉरेन ब्रोकरेजेज फर्मों का भरोसा बढ़ा है।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Foreign broking houses raise target price of these Stock: 17 मई के कारोबार में बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट देखने को मिली थी। ग्लोबल मार्केट के मिलेजुले संकेतों और अमेरिका के ऋण सीमा संकट ने अपना असर दिखाया और निफ्टी 18200 के नीचे बंद हुआ । बाजार में गिरावट के बीच हम यहां आपको ऐसे कुछ स्टॉक्स के बारे में बता रहे है जिनमें विदेशी ब्रोकरेजेज फर्मों ( foreign research firm ) ने अपना टारगेट प्राइस बढ़ा दिया है।

    आइए डालते है एक नजर इन स्टॉक्स पर जिनपर फॉरेन ब्रोकरेजेज फर्मों का भरोसा बढ़ा है।

    LIC Housing Finance | एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस पर विदेशी ब्रोकरेज हाउस सीएलएसए ने Buy रेटिंग दी है। सीएलएसए ने इस स्टॉक का टारगेट प्राइस बढ़ाकर 550 रुपये प्रति शेयर कर दिया है।


    Indian Oil Corporation| एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस की तरह ही सीएलएसए ने इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन पर भी Buy रेटिंग दी है। सीएलएसए ने इस स्टॉक का टारगेट प्राइस बढ़ाकर 105 रुपये प्रति शेयर कर दिया है।

    Tata Motors | देश की दिग्गज ऑटो कंपनी टाटा मोटर्स पर गोल्डमैन सैक्स बुलिश नजर आ रहा है। ब्रोकरेज फर्म Goldman Sachs ने इस स्टॉक को Buy रेटिंग दी है और इसके टारगेट प्राइस को 550 रुपये से बढ़ाकर 600 रुपये प्रति शेयर कर दिया है।

    Navin Fluorine International | इधर जेफरीज ने नवीन फ्लोरिन इंटरनेशनल पर ना केवल टारगेट प्राइस में बढ़ोतरी की है बल्कि इस स्टॉक की रेटिंग Upgrade से Buy कर दी है और स्टॉक का टारगेट प्राइस बढ़ाकर 5610 रुपये प्रति शेयर कर दिया है।

    DLF | हाउसिंग सेक्टर की कंपनी डीएलएफ को ब्रोकरेज हाउस जेपी मॉर्गन ने ओवरवेट रेटिंग दी है। जेपी मॉर्गन ने इस स्टॉक के लिए अपने टारगेट प्राइस को बढ़ाकर 510 रुपये प्रति शेयर कर दिया है।

    CreditAccess Grameen | ब्रोकरेज हाउस सीएलएसए ने ना केवल एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के ही टारगेट प्राइस में बढ़ोतरी की है बल्कि उसने CreditAccess Grameen के लिए भी टारेगट प्राइस बढ़ा दिया है। सीएलएसए ने इस स्टॉक को Buy रेटिंग दी है और इसका टारगेट प्राइस बढ़ाकर 1,350 रुपये कर दिया है।

    Buzzing Stocks: एसबीआई, एचडीएफसी बैंक, जिंदल स्टेनलेस और अन्य स्टॉक पर रहेगा आज फोकस

    डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।