LIC IPO: रूस-यूक्रेन संघर्ष के कारण टल सकता है LIC का इश्यू, इस हफ्ते तय होगा मार्च में लिस्टिंग होगी या नहीं!

सरकार इसी हफ्ते मार्च में बैठक करके इस बात का फैसला करेगी कि LIC की लिस्टिंग मार्च में होगी या टलेगी

अपडेटेड Mar 01, 2022 पर 11:44 PM
Story continues below Advertisement
LIC अपनी 5% हिस्सेदारी IPO के जरिए बेचेगी

LIC IPO: देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी LIC का इश्यू इस साल मार्च में लिस्ट होने वाला था। हालांकि रूस-यूक्रेन संघर्ष के कारण अब सरकार लिस्टिंग की योजना अगले फिस्कल ईयर के लिए टाल सकती है। इस मामले की जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने CNBC-TV18 को बताया कि इसी हफ्ते सरकार एक मीटिंग कर सकती है। इस बैठक में इस बात का फैसला लिया जाएगा कि LIC की लिस्टिंग इस साल मार्च में होगी या नहीं।

इस मामले की जानकारी रखने वाले एक सरकारी सूत्र ने बताया, "LIC की लिस्टिंग पर फैसला इसी हफ्ते मीटिंग में हो सकता है।"

हिंदू बिजनेस लाइन को दिए एक इंटरव्यू में फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण ने जो कहा था उसको आधार बनाकर अधिकारी ने कहा कि ग्लोबल हालात को देखते हुए IPO की टाइमिंग में बदलाव किया जा सकता है।


LIC के अलावा मार्च में इन 6 बड़ी कंपनियों के IPO भी हो सकते हैं लॉन्च, जानिए डिटेल

सीतारमण ने अंग्रेजी अखबार को दिए इंटरव्यू में कहा था, "वैसे तो मैं पहले की योजना के मुताबिक ही जाना चाहूंगी क्योंकि यह पूरी तरह भारतीय मार्केट पर निर्भर करता है। लेकिन अगर ग्लोबल माहौल बिगड़ता है तो इसकी टाइमिंग पर दोबारा विचार किया जा सकता है।"

LIC ने IPO का DRHP सेबी में 13 फरवरी को जारी किया था। सरकार इस कंपनी में 5% हिस्सेदारी बेच सकती है। यानी इसमें सरकार 31.62 करोड़ शेयर बेचेगी।

रूस-यूक्रेन में संघर्ष बढ़ने के कारण दुनिया भर के बाजार में गिरावट बढ़ गई है। इसके साथ ही क्रूड प्राइस 100 डॉलर प्रति बैरल से आगे निकल चुका है। गोल्डमैन सैक्स ने क्रूड के लिए अगले एक महीने का टारगेट 115 डॉलर प्रति बैरल बताया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।