Get App

LIC पर 290 करोड़ का GST बकाया! कंपनी बोली- नोटिस के खिलाफ करेंगे अपील

LIC के खिलाफ टैक्स नोटिस, बिहार गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (BGST) और सेंट्रल गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (CGST) एक्ट 2017 दोनों के सेक्शन 73(9) के तहत जारी हुआ है और ब्याज एवं जुर्माने के साथ GST का भुगतान करने की मांग की गई है। शुक्रवार को LIC का शेयर BSE पर मामूली गिरावट के साथ 651.20 रुपये और NSE पर 652.50 रुपये पर बंद हुआ

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Sep 23, 2023 पर 10:01 AM
LIC पर 290 करोड़ का GST बकाया! कंपनी बोली- नोटिस के खिलाफ करेंगे अपील
LIC, भारत की सबसे बड़ी बीमा कंपनी है.

भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) को बिहार के GST प्राधिकरण से 290.50 करोड़ रुपये का टैक्स नोटिस मिला है। यह नोटिस बिहार के अतिरिक्त राज्य कर आयुक्त (अपील), सेंट्रल डिवीजन, पटना ने जारी किया है और ब्याज एवं जुर्माने के साथ GST का भुगतान करने की मांग की है। LIC (Life Insurance Corporation of India) ने इस टैक्स नोटिस के खिलाफ अपील करने का फैसला किया है। LIC ने 22 सितंबर 2023 को शेयर बाजार को दी गई सूचना में कहा है वह इस नोटिस के खिलाफ GST अपीलीय न्यायाधिकरण के समक्ष तय समय के अंदर अपील दायर करेगी।

GST अधिकारियों ने LIC पर बीमाधारकों से प्रीमियम अदायगी पर लिए गए इनपुट टैक्स क्रेडिट को नहीं लौटाने समेत कुछ अन्य उल्लंघनों के आरोप लगाए हैं। LIC, भारत की सबसे बड़ी बीमा कंपनी है। टैक्स नोटिस, बिहार गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (BGST) और सेंट्रल गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (CGST) एक्ट 2017 दोनों के सेक्शन 73(9) के तहत जारी हुआ है और ब्याज एवं जुर्माने के साथ GST का भुगतान करने की मांग की गई है। शुक्रवार को LIC का शेयर BSE पर मामूली गिरावट के साथ 651.20 रुपये और NSE पर 652.50 रुपये पर बंद हुआ।

JPMorgan के फैसले से भारतीय बॉन्ड बाजार में अस्थिरता बढ़ेगी या नहीं? जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट

हाल ही में सनफार्मा में घटाई है हिस्सेदारी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें