Get App

LIC Share Price: Q3 रिजल्ट के बाद शेयर में जबरदस्त खरीद, कीमत 7% उछली

LIC Share Price: भारतीय जीवन बीमा निगम में दिसंबर 2025 ​के आखिर तक सरकार के पास 96.50 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। सरकार वित्त वर्ष 2026-27 के अंत तक कंपनी में अपनी हिस्सेदारी 10 प्रतिशत तक कम करने के लिए प्रतिबद्ध है

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Feb 06, 2026 पर 4:25 PM
LIC Share Price: Q3 रिजल्ट के बाद शेयर में जबरदस्त खरीद, कीमत 7% उछली
दिसंबर 2025 तिमाही में LIC का शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 17.4 प्रतिशत बढ़ गया।

भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) के शेयर में 6 फरवरी को दिन में 8 प्रतिशत तक की तेजी दिखी। BSE पर कीमत 907.50 रुपये के हाई तक गई। बाद में शेयर 7 प्रतिशत से ज्यादा बढ़त के साथ 901.50 रुपये पर बंद हुआ। कंपनी के अक्टूबर-दिसंबर 2025 तिमाही के नतीजे जारी होने के बाद शेयर में खरीद बढ़ी है। एक दिन पहले कंपनी ने शेयर बाजारों को बताया था कि दिसंबर 2025 तिमाही में उसका शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 17.4 प्रतिशत बढ़कर 12930.44 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले मुनाफा 11008.65 करोड़ रुपये था। इस बीच नेट प्रीमियम इनकम भी एक साल पहले से 17.4 प्रतिशत बढ़कर 125988.15 करोड़ रुपये हो गई। दिसंबर 2024 तिमाही में यह 107302.30 करोड़ रुपये थी।

कुल आय भी दिसंबर 2025 तिमाही में बढ़कर 2,33,984 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 2,01,994 करोड़ रुपये थी। LIC का नए कारोबार से प्रीमियम चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 10,605 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 7,285 करोड़ रुपये था।

LIC का शेयर 3 साल में 50 प्रतिशत चढ़ा

LIC में दिसंबर 2025 ​के आखिर तक सरकार के पास 96.50 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। कंपनी का मार्केट कैप 5.70 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा है। शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपये है। शेयर 3 साल में 50 प्रतिशत चढ़ा है। शेयर का BSE पर 52 सप्ताह का एडजस्टेड हाई 980.05 रुपये और एडजस्टेड लो 715.35 रुपये है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें