Get App

LIC Shares Price : 10000 करोड़ रुपए तक का फंड जुटाने के लिए सरकार बेच सकती है 2% हिस्सेदारी, 3% टूटा शेयर

LIC Shares Price : मई 2022 में सरकार ने IPO के जरिए LIC में अपनी 3.5% हिस्सेदारी बेच दी थी। उस समय यह देश का सबसे बड़ा IPO था जिससे सरकार को लगभग 21,000 करोड़ रुपये मिले थे। आईपीओ में इन शेयरों की कीमत 949 रुपये प्रति शेयर तय की गई थी

Sudhanshu Dubeyअपडेटेड May 27, 2026 पर 1:00 PM
LIC Shares Price : 10000 करोड़ रुपए तक का फंड जुटाने के लिए सरकार बेच सकती है 2% हिस्सेदारी, 3% टूटा शेयर
LIC Shares Price : स्टॉक एक्सचेंज के डेटा के मुताबिक 31 मार्च तक LIC में सरकार की हिस्सेदारी 96.5% थी

LIC Shares Price : 27 मई को भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) के शेयर 3% नीचे ट्रेड कर रहे है। मीडिया में आई खबरों के मुताबिक सरकार जून के आखिर या जुलाई की शुरुआत में इस सरकारी बीमा कंपनी में अपनी लगभग 2% हिस्सेदारी संस्थागत निवेशकों को बेचने की योजना पर काम कर रही है। ब्लूमबर्ग को सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक निवेश और सार्वजनिक संपत्ति प्रबंधन विभाग (Department of Investment and Public Asset Management) इस सौदे को मैनेज करने के लिए गोल्डमैन सैक्स ग्रुप इंक, मोतीलाल ओसवाल इन्वेस्टमेंट एडवाइजर्स लिमिटेड,BNP पारिबा SA और IIFL कैपिटल सर्विसेज लिमिटेड के साथ मिलकर काम कर रहा है।

इस खबर के चलते 27 मई को दोपहर 12.30 बजे के आसपास LIC के शेयर 2.8% की गिरावट के साथ 830 रुपये प्रति शेयर के आसपास ट्रेड कर रहे थे। आज का इसका दिन का लो 818.85 रुपए और दिन का हाई 855 रुपए है। एनएसई पर स्टॉक का ट्रेडिंग वॉल्यूम 36,31,938.00 शेयर और मार्केट कैप 522,982 करोड़ रुपए पर दिख रहा है।

सूत्रों का कहना है कि इस मामले पर अभी बातचीत चल रही है और डील से जुड़ी जानकारियां(जिसमें इसका समय और साइज भी शामिल है) अभी भी बदल सकती हैं।

बता दें कि मई 2022 में सरकार ने IPO के जरिए LIC में अपनी 3.5% हिस्सेदारी बेच दी थी। उस समय यह देश का सबसे बड़ा 'इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग'(IPO) था जिससे सरकार को लगभग 21,000 करोड़ रुपये मिले थे। आईपीओ में इन शेयरों की कीमत 949 रुपये प्रति शेयर तय की गई थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें