Get App

6 महीने की रिकॉर्ड ऊंचाई पर LIC का शेयर, एक महीने में 20% उछला, जानें क्यों आ रही तेजी?

भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) के शेयर मंगलवार 20 दिसंबर को बीएसई पर 3 फीसदी की उछाल के साथ 754.40 रुपये के स्तर तक पहुंच गए। यह पिछले 6 महीनों का इसका सबसे ऊंचा स्तर है। यह लगातार दूसरा दिन है, जब LIC के शेयर तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं

Vikrant singhअपडेटेड Dec 20, 2022 पर 2:54 PM
6 महीने की रिकॉर्ड ऊंचाई पर LIC का शेयर, एक महीने में 20% उछला, जानें क्यों आ रही तेजी?
LIC का मार्केट कैप बढ़कर 4.72 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया है

LIC Share Price: भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) के शेयर मंगलवार 20 दिसंबर को बीएसई पर 3 फीसदी की उछाल के साथ 754.40 रुपये के स्तर तक पहुंच गए। यह पिछले 6 महीनों का इसका सबसे ऊंचा स्तर है। यह लगातार दूसरा दिन है, जब LIC के शेयर तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं। पिछले 2 दिनों में LIC का शेयर करीब 10% मजबूत हुआ है। वहीं पिछले एक महीने में इसमें करीब 20% की तेजी आई है। जबकि इसके मुकाबले सेंसेक्स में पिछले 1 महीने में 1 फीसदी की गिरावट आई है। इस तेजी के साथ LIC का मार्केट कैप बढ़कर 4.72 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया है।

तो इसलिए भाग रहा LIC का शेयर?

एक इंडस्ट्री एक्सपर्ट ने कहा, सरकार के कम्पोजिट इंश्योरेंस लाइसेंस (कम्पोजिट इंश्योरर जो लाइफ और जनरल इंश्योरेंस पॉलिसीज बेच सके) जारी करने के प्रस्ताव, सरकार की एलआईसी के हेड के रूप में प्राइवेट सेक्टर से नियुक्ति करने की खबरों, ऊंचे डिविडेंड और बोनस शेयर जारी करने की उम्मीद के चलते प्रॉफिट बुकिंग की पुरानी खबरों के चलते शेयर मजबूत हो रहा है।

रेगुलेटर के बदलावों से हो सकता है फायदा

एक अन्य इंडस्ट्री एक्सपर्ट ने कहा, एलआईसी बिजनेस बढ़ा रही है। इसके अलावा, सेक्टोरल रेगुलेटर के प्रस्तावित बदलावों से एलआईसी को खासी मदद मिलेगी। शेयर में तेजी की ये वजह भी हो सकती हैं। अकाउंटिंग पॉलिसी में बदलाव से वित्त वर्ष 23 की दूसरी तिमाही में एलआईसी का प्रॉफिट बढ़कर 14,271.80 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें