HDFC ने 0.35% बढ़ाया लेंडिंग रेट, अब न्यूनतम 8.65% पर मिलेगा होम लोन, EMI भी बढ़ेगी

HDFC ने सोमवार 19 दिसंबर को अपने रिटेल प्राइम लोन रेट में 0.35 फीसदी की बढ़ोतरी का ऐलान किया। इस बढ़ोतरी के साथ HDFC के हाउसिंग लोन की न्यूनतम दर अब बढ़कर 8.65 प्रतिशत हो गई है। नई दरें मंगलवार 20 दिसंबर से लागू होंगी

अपडेटेड Dec 19, 2022 पर 11:04 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
HDFC अपने लोन की दरों में मई से अब तक कुल 2.25 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर चुका है

हाउसिंग लोन देने वाली देश की दिग्गज कंपनी HDFC (हाउसिंग डेवलेपमेंट फाइनेंस कॉरपोरेशन) ने सोमवार 19 दिसंबर को अपने रिटेल प्राइम लोन रेट में 0.35 फीसदी की बढ़ोतरी का ऐलान किया। इसके साथ ही HDFC के हाउसिंग लोन की न्यूनतम दर अब बढ़कर 8.65 प्रतिशत हो गई है। कंपनी ने बताया कि नई दरें मंगलवार 20 दिसंबर से लागू होंगी। HDFC ने सोमवार को शेयर बाजारों को भेजी सूचना में यह जानकारी दी। मई से अब तक HDFC अपने लोन की दरों में कुल 2.25 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर चुका है। रिटेल प्राइम लोन रेट, एक बेंचमार्क होता है जिसके आधार पर होम लोन की दरें एडजस्ट की जाती हैं।

HDFC ने सोमवार को शेयर बाजारों को भेजी सूचना में बताया कि रिटेल प्राइम लोन रेट को 0.35 फीसदी बढ़ाकर 8.65 फीसद कर दिया गया है। नई दरें 20 दिसंबर से लागू होंगी। मई से अब तक एचडीएफसी अपने लोन की दरों में कुल 2.25 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर चुका है।

यह भी पढ़ें- Multibagger: सिर्फ 2 साल में इस शेयर ने कराई 11,000% की छप्परफाड़ कमाई, ₹1 लाख को बना दिया ₹1.1 करोड़


सिर्फ इन्हें मिलेगा 8.65% पर हाउसिंग लोन

रेपो रेट इस समय 6.25% पर है, जो कोरोना महामारी के पूर्व के स्तर के समान है। HDFC ने कहा कि 8.65 प्रतिशत की नई दर सिर्फ उन ग्राहकों के लिए ही होगी जिनका ‘क्रेडिट स्कोर’ 800 या उससे अधिक होगा। कंपनी के मुताबिक, यह इंडस्ट्री में सबसे न्यूनतम दर है।

SBI का न्यूनतम दर 8.75% है

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के होम लोन की न्यूनतम दर इस समय 8.75 फीसदी है और यह 750 से अधिक के क्रेडिट स्कोर वाले ग्राहकों के लिए हैं। यह रेट एक फेस्टिव ऑफर के तहत है, जो 31 जनवरी 2023 तक लागू है। बैंक का सामान्य होम लोन रेट 8.90 फीसदी है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।