जब बाजार में रिकॉर्डतोड़ रैली थी,तब प्राइमरी मार्केट भी जोरदार एक्शन में थे। लेकिन अब हालात बदल चुके हैं। नए लिस्ट हुए शेयरों पर दबाव बढ़ रहा है। लिस्टिंग के हीरो अब गिरावट का सामना कर रहे हैं। इस पर पूरे डिटेल्स के साथ सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने बताया कि लिस्टिंग के हीरो कैसे फुस्स हो गए हैं। ममता मशीनरी अपनी लिस्टिंग से 45 फीसदी टूट गया है। वहीं, DAM कैपिटल लिस्टिंग प्राइस से 41 फीसदी नीचे कारोबार कर रहा है। इंडो फार्म इक्विपमेंट भी अपनी लिस्टिंग प्राइस से 33 फीसदी नीचे कारोबार कर रहा है। वहीं, मोबिक्विक लिस्टिंग प्राइस से 22 फीसदी टूट चुका है। ACME सोलर लिस्टिंग से 20 फीसदी फिसल चुका है।
