Get App

लाइव ब्लॉग

MoneyControl News MARCH 05, 2025 / 3:44 PM IST

Stock Market Highlights: सेंसेक्स 740 अंक चढ़ा, निफ्टी 22300 के ऊपर हुआ बंद, हरे निशान में रहा सभी सेक्टर

Stock Market Highlights: कारोबार के अंत में सेंसेक्स 740.30 अंक यानी 1.01 फीसदी की बढ़त के साथ 73,730.23 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 254.65 अंक यानी 1.15 फीसदी की बढ़त के साथ 22,337.30 के स्तर पर बंद हुआ।

Stock Market Highlights: 10 दिनों की गिरावट के बाद बाजार बढ़त पर बंद हुआ। सेंसेक्स, निफ्टी 1% से ज्यादा की बढ़त पर बंद हुआ। मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में अच्छी खरीदारी रही। BSE के सभी सेक्टर इंडेक्स बढ़त पर बंद हुआ मेटल इंडेक्स करीब 4% चढ़कर बंद हुए। एनर्जी, IT, तेल-गैस इंडेक्स बढ़त पर बंद हुआ जबकि पावर, PSU, ऑटो शेयरों में खरीदारी रही। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 740.30 अंक यानी 1.

 Stock Market Highlights:BSE के सभी सेक्टर इंडेक्स बढ़त पर बंद हुआ। मेटल इंडेक्स करीब 4% चढ़कर बंद हुए। एनर्जी, IT, तेल-गैस इंडेक्स बढ़त पर बंद हुआ।
Stock Market Highlights:BSE के सभी सेक्टर इंडेक्स बढ़त पर बंद हुआ। मेटल इंडेक्स करीब 4% चढ़कर बंद हुए। एनर्जी, IT, तेल-गैस इंडेक्स बढ़त पर बंद हुआ।
MARCH 05, 2025 / 3:37 PM IST

Stock Market Highlights:सेंसेक्स, निफ्टी 1% से ज्यादा की बढ़त पर बंद हुआ

10 दिनों की गिरावट के बाद बाजार बढ़त पर बंद हुआ। सेंसेक्स, निफ्टी 1% से ज्यादा की बढ़त पर बंद हुआ। मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में अच्छी खरीदारी रही। BSE के सभी सेक्टर इंडेक्स बढ़त पर बंद हुआ मेटल इंडेक्स करीब 4% चढ़कर बंद हुए। एनर्जी, IT, तेल-गैस इंडेक्स बढ़त पर बंद हुआ जबकि पावर, PSU, ऑटो शेयरों में खरीदारी रही।

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 740.30 अंक यानी 1.01 फीसदी की बढ़त के साथ 73,730.23 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 254.65 अंक यानी 1.15 फीसदी की बढ़त के साथ 22,337.30 के स्तर पर बंद हुआ।

    MARCH 05, 2025 / 3:19 PM IST

    Stock Market Live Updates: Deepak Nitrite पर कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज की राय

    कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने Deepak Nitrite की रेटिंग को 'एड' में अपग्रेड किया है। साथ ही टारगेट प्राइस बढ़ाकर 2,020 रुपये कर दिया है।कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने वित्त वर्ष 2025-27 के लिए प्रति शेयर अनुमानित अर्निंग्स में 17-20 प्रतिशत की कटौती की है। साथ ही फेनोलिक्स के लिए टारगेट EV/EBITDA मल्टीपल को 10x से बढ़ाकर 12x कर दिया है। कोटक के नोट में पॉलीकार्बोनेट जैसे डाउनस्ट्रीम प्रोडक्ट्स में ग्रोथ के अवसरों की उम्मीद है

      MARCH 05, 2025 / 2:49 PM IST

      Stock Market Live Updates:निफ्टी मेटल इंडेक्स में 3% से ज्यादा की तेजी

      बाजार में शानदार तेजी देखने को मिल रही। निफ्टी मेटल इंडेक्स में 3% से ज्यादा की तेजी देखने को मिल रहा। IT, एनर्जी शेयरों में खरीदारी रही। सेंसेक्स 73,692 पर नजर आ रहा है। वहीं निफ्टी 22300 की तेजी दिखा रहा है।

        MARCH 05, 2025 / 2:47 PM IST

        Stock Market Live Updates: यूरोप के बाजारों में बढ़त

        यूरोप के बाजारों में बढ़त पर कारोबार हो रहा है। जर्मनी का बाजार DAX करीब 3% ऊपर कामकाज कर रहा है जबकि फ्रांस का बाजार CAC करीब 2% ऊपर रहा। डाओ फ्यूचर्स में करीब 220 प्वाइंट की तेजी आई। डॉलर के मुकाबले रुपया दिन के ऊपरी स्तर पर पहुंचा।

          MARCH 05, 2025 / 2:33 PM IST

          Stock Market Live Updates:NSE के एक्सपायरी बदलने टूटा BSE

          एक्सपायरी गुरुवार से सोमवार करने पर NSE का बड़ा बयान आया। सीएनबीसी आवाज से एक्सक्लूसिव बातचीत में चीफ बिजनेस डेवलपमेंट ऑफिसर श्रीराम कृष्णन बोले speculation रोकने के फैसला किया । NSE सभी एक्सचेंज में यूनिफॉर्म एक्सपायरी के पक्ष में है। इस फैसले के बाद BSE करीब 3 परसेंट टूटकर बना वायदा का टॉप लूजर बना।

            MARCH 05, 2025 / 2:11 PM IST

            Stock Market Live Updates: M&M का शेयर 4% चढ़ा

            UBS की बुलिश रिपोर्ट से M&M में जोरदार तेजी देखने को मिली। शेयर 4% से ज्यादा उछाल के साथ निफ्टी के टॉप गेनर्स में शामिल हुआ। UBS ने 3300 के टार्गेट दिए हैं। वहीं दूसरी ऑटो कंपनियों में भी रौनक रही। टाटा मोटर्स और आयशर मोटर्स 3% चढ़े ।

              MARCH 05, 2025 / 1:52 PM IST

              Stock Market Live Updates:TATA MOTORS पर मॉर्गन स्टैनली की राय

              मॉर्गन स्टैनली ने टाटा मोटर्स पर इक्वलवेट रेटिंग की राय दी है और इसके लिए 853 रुपये का टारगेट दिया है। फरवरी में लैंड रोवर की US रिटेल बिक्री मजबूत रही जबकि हाई मार्जिन वाले मॉडल्स का मिक्स 78% से घटकर 76% पर रहा। इंडस्टी पर EU के एक्शन प्लान पर आज नजर रहेगी। CO2 के रेगुलेशन में नरम रुख JLR के लिए पॉजिटिव होगा। सालाना आधार पर फरवरी में लैंड रोवर की US रिटेल बिक्री ग्रोथ 79% पर रहा।

                MARCH 05, 2025 / 1:33 PM IST

                Stock Market Live Updates: POLYCAB पर मॉर्गन स्टैनली की राय

                मॉर्गन स्टैनली ने POLYCAB पर ओवरवेट रेटिंग की राय दी। ब्रोकरेज फर्म ने कहा कि Q4 में C&W की डिमांड में मजबूती, एक्सपोर्ट भी बढ़ रहा है। US टैरिफ से घरेलू C&W को दूसरे देशों के मुकाबले फायदा होगा। अगले 5 सालों में आय में एक्सपोर्ट का हिस्सा 10% से ज्यादा मुमकिन है। US टैरिफ लगने से 4-5 सालों में इंडस्ट्री पर सीमित असर का अनुमान है। FY31 तक अल्ट्राटेक के प्लांट रैम्प-अप संभव है। अल्ट्राटेक का `1800 Cr निवेश मौजूदा C&W इंडस्ट्री का 10% पर है। छोटी अवधि में C&W सेगमेंट का EBIT मार्जिन 12-14% संभव है। लंबी अवधि में C&W सेगमेंट EBIT मार्जिन 11-13% मुमकिन है।

                  MARCH 05, 2025 / 1:07 PM IST

                  India february PMI data : फरवरी में भारत के सर्विस सेक्टर की ग्रोथ बढ़कर 59 के स्तर पर रही

                  फरवरी में देश की सर्विसेज PMI जनवरी के 56.5 से बढ़कर 59 के स्तर पर आ गई है। इसके साथ ही फरवरी में कंपोजिट PMI पिछले महीने के 57.7 से बढ़कर 58.8 पर रही है। बता दें कि कंपोजिट PMI, सर्विसेज PMI और मैन्यूफैक्चरिंग पीएमआई का संयुक्त रूप होता है। PMI मिलाजुला इंडेक्स होता है जिसे मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस सेक्टर की स्थिति का आंकलन करने के लिए उपयोग में लाया जाता है।

                    MARCH 05, 2025 / 12:54 PM IST

                    Stock Market Live Updates:COFORGE पर जेफरीज की राय

                    JEFFERIES ने COFORGE पर खरीद की राय दी है। ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि कंपनी ने रिकॉर्ड $1.6 Bn की डील हासिल की है। बड़ी डील से FY26 की आय में बढ़त दिखेगी। ट्रैवल सेगमेंट में कंपनी पोजीशन सुधार रही है। भविष्य कई और बड़ी डील मिलने की उम्मीद है। डिमांड को देखते हुए आगे शेयर में तेजी संभव है। ब्रोकरेज फर्म ने स्टॉक के लिए 10350 का टारगेट सेट किया है।

                      MARCH 05, 2025 / 12:38 PM IST

                      Stock Market Live Updates: Vipul Organics राइट्स इश्यू की रिकॉर्ड तिथि 10 मार्च 2025 घोषित की

                      स्पेशियलिटी केमिकल्स कंपनी Vipul Organics ने राइट्स इश्यू के लिए रिकॉर्ड डेट 10 मार्च 2025 घोषित की है। शेयर 1:3 के अनुपात में आवंटित किए जाएंगे। कंपनी 04 मार्च, 2025 को आयोजित अपनी बैठक में राइट्स इश्यू के शेड्यूल को भी मंजूरी दे दी है।यह इश्यू शुक्रवार 21 मार्च, 2025 को खुलेगा और बुधवार, 02 अप्रैल, 2025 को बंद होगा।Vipul Organics का शेयर आज 6 फीसदी से ज्यादा की तेजी दिखा रहा है और यह 204 रुपये पर कामकाज कर रहा है।

                        MARCH 05, 2025 / 12:16 PM IST

                        Stock Market Live Updates: TATA MOTORS पर मॉर्गन स्टैनली की राय

                        मॉर्गन स्टैनली ने टाटा मोटर्स पर इक्वलवेट रेटिंग की राय दी है और इसके लिए 853 रुपये का टारगेट दिया है। फरवरी में लैंड रोवर की US रिटेल बिक्री मजबूत रही जबकि हाई मार्जिन वाले मॉडल्स का मिक्स 78% से घटकर 76% पर रहा। इंडस्टी पर EU के एक्शन प्लान पर आज नजर रहेगी। CO2 के रेगुलेशन में नरम रुख JLR के लिए पॉजिटिव होगा। सालाना आधार पर फरवरी में लैंड रोवर की US रिटेल बिक्री ग्रोथ 79% पर रहा।

                          MARCH 05, 2025 / 12:09 PM IST

                          Stock Market Live Updates:बाजार में खरीदारी

                          बाजार में खरीदारी देखने को मिल रही है। निफ्टी की डबल सेंचुरी लगाई। निफ्टी के 50 में से 45 शेयरों में खरीदारी रही। निफ्टी 22350 के ऊपर कामकाज कर रहा है। जबकि सेंसेक्स 800 अंकों की तेजी दिखा रहा है

                            MARCH 05, 2025 / 11:45 AM IST

                            Stock Market Live Updates:टेलीकॉम शेयरों में रौनक

                            टेलीकॉम शेयरों में रौनक देखने को मिल रही है। मोतीलाल ओसवाल की बुलिश रिपोर्ट से भारती एयरटेल करीब डेढ़ परसेंट मजबूत हुआ । वोडाफोन आइडिया, इंडस टावर और BHARTI HEXACOM भी 2-3 परसेंट ऊपर कामकाज कर रहा है

                              MARCH 05, 2025 / 11:33 AM IST

                              Stock Market Live Updates: GENSOL इंजीनियरिंग पर ICRA रिपोर्ट

                              ICRA कंपनी की रेटिंग घटाकर ICRA D कर दिया है। 2050 करोड़ रुपए की बैंक फैसिलिटीज को डाउनग्रेड किया गया है। कंपनी ने ICRA के साथ गलत डॉक्यूमेंट्स साझा किया है। फर्जी दस्तावेज के जरिए कमजोर लिक्विडिटी को छुपाया गया है। अगले वित्त वर्ष में 350-400 करोड़ रुपए से ज्यादा का रीपेमेंट शेड्यूल है। कंपनी पर इक्रा की रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि GENSOL के प्रोजेक्ट्स पर रिस्क बढ़ा है। EV प्लांट और प्रोजेक्ट एग्जिक्यूशन में रिस्क बढ़ सकता है। ICRA का यह भी कहना है कि कॉन्ट्रैक्ट्स में देरी से कंपनी पर निगेटिव असर पड़ेगा। BLU स्मॉल मौबिलिटी भी कमजोर है।

                              कंपनी घाटे में है। यह समय पर NCDs भुगतान में विफल रही है।

                                MARCH 05, 2025 / 11:30 AM IST

                                Stock Market Live Updates:अदानी ग्रुप के शेयरों में खरीदारी

                                अदाणी ग्रुप के शेयरों में खरीदारी देखने को मिल रही है। GD फूड्स को खरीदने और जेफरीज की बुलिश रिपोर्ट से अदाणी विल्मर 5 परसेंट दौड़ा है। अदानी ग्रीन, अदानी एंटरप्राइजेज, अदानी पोर्ट्स भी 2-3% ऊपर कामकाज कर रहा है।

                                  MARCH 05, 2025 / 10:55 AM IST

                                  Stock Market Live Updates:₹40 पर लिस्ट हुआ Shreenath Paper का शेयर

                                  श्रीनाथ पेपर के शेयरों की आज BSE SME पर इतने भारी डिस्काउंट पर एंट्री हुई कि अपर सर्किट भी आईपीओ प्राइस के नीचे है। खुदरा निवेशकों के दम पर इसके आईपीओ को ओवरऑल 3 गुना से अधिक बोली मिली थी। आईपीओ के तहत 44 रुपये के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज BSE SME पर 35.20 रुपये पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को लिस्टिंग गेन नहीं मिला बल्कि उनकी पूंजी ही 20 फीसदी घट गई।

                                    MARCH 05, 2025 / 10:50 AM IST

                                    Stock Market Live Updates:L&T ने 1,000-2,500 करोड़ रुपये की रेंज में ऑर्डर मिला

                                    कंपनी ने 1,000-2,500 करोड़ रुपये की रेंज में ऑर्डर मिला है। बिल्डिंग और फैक्ट्री बिजनेस को ऑर्डर मिला। रेजिडेंशियल टावर बनाने के लिए ऑर्डर मिला। मुंबई, बंगलुरु और चेन्नई में टावर बनाने के लिए ऑर्डर मिला।

                                      MARCH 05, 2025 / 10:38 AM IST

                                      Stock Market Live Updates:एचडीएफसी सिक्योरिटीज के विनय रजानी की राय

                                      एचडीएफसी सिक्योरिटीज के विनय रजानी का कहना है कि निफ्टी के लिए 22,260, 22,800 पर रेजिस्टेंस और 22,000, 21,800 पर सपोर्ट है। 22,250 से ऊपर निफ्टी फ्यूचर्स खरीदें, 22,000 पर स्टॉप-लॉस रखें, 22,700 का लक्ष्य रखें।विनय रजानी का कहना है कि बैंक निफ्टी के लिए 48,972, 49,600 पर रेजिस्टेंस और 47,800, 46,600 पर सपोर्ट है। बैंक निफ्टी फ्यूचर्स को 48,500 से ऊपर खरीदें, 47,800 पर स्टॉप-लॉस रखें, लक्ष्य 49,500 रखें।

                                        MARCH 05, 2025 / 10:05 AM IST

                                        Stock Market Live Updates:IT, ऑटो, रियल्टी और एनर्जी शेयर चढ़े

                                        IT शेयरों में आज जोरदार तेजी देखने को मिल रही है। IT इंडेक्स 2% से ज्यादा चढ़ा । IT में कोफोर्ज, परिस्टेंट, ऑरेकल और BSOFT जैसे मिडकैप शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी देखने को मिल रही है। साथ ही ऑटो, रियल्टी और एनर्जी शेयरों में भी तेजी आई। केमिकल, FMCG और बैंकिंग में भी रौनक नजर आ रही है।

                                          MARCH 05, 2025 / 10:02 AM IST

                                          Stock Market Live Updates:10 दिनों की गिरावट के बाद बाजार में अच्छी रिकवरी

                                          10 दिनों की गिरावट के बाद बाजार में अच्छी रिकवरी देखने को मिल रही है। निफ्टी 150 प्वाइंट से ज्यादा की तेजी के साथ 22200 के पार निकला है। बैंक निफ्टी भी 250 प्वाइंट चढ़ा है। मिडकैप-स्मॉलकैप में भी जोरदार खरीदारी देखने को मिल रही है। दोनों सेक्टर इंडेक्स 2 फीसदी चढ़े । IT शेयरों में आज जोरदार तेजी देखने को मिल रही है। IT इंडेक्स 2% से ज्यादा चढ़ा ।  साथ ही ऑटो, रियल्टी और एनर्जी शेयरों में भी तेजी आई। केमिकल, FMCG और बैंकिंग में भी रौनक नजर आ रही है।

                                            MARCH 05, 2025 / 10:02 AM IST

                                            Stock Market Live Updates:ट्रेड डेल्टा की संस्थापक प्रीति छाबड़ा की बाजार पर राय

                                            ट्रेड डेल्टा की संस्थापक प्रीति छाबड़ा का कहना है कि निफ्टी के लिए 22,260, 22,444 पर रेजिस्टेंस और 22,000, 21,800 पर सपोर्ट है। निफ्टी में संभावित कंसोलीडेशन से फायदा उठाने के लिए आयरन बटरफ्लाई रणनीति अपनाएं। स्ट्रैडल में, ट्रेडरों को दोनों स्थितियों पर प्रीमियम हासिल करने के लिए एक ही स्ट्राइक प्राइस पर कॉल और पुट दोनों बेचना होता है। यह रणनीति आमतौर पर तब अपनाई जाती है जब अंडरलेइंग के एक रेंज में बंद होने की उम्मीद होती है। कंजरवेटिव ट्रेडरों के लिए, सेफ्टी के लिहाज से हेज खरीदना सही रहेगा, जिससे स्ट्रैडल को आयरन बटरफ्लाई में बदला जा सके।ट्रेड डेल्टा की प्रीति के छाबड़ा का कहना है कि बैंक निफ्टी के लिए 48,574, 48,900 पर रेजिस्टेंस और 47,924, 47,840 पर सपोर्ट है। बैंक निफ्टी फ्यूचर्स को 48,000 के आसपास 48,550 के लक्ष्य के लिए खरीदें, तथा सख्त स्टॉप-लॉस 47,840 पर रखें।

                                              MARCH 05, 2025 / 9:20 AM IST

                                              एशियाई बाजार

                                              गिफ्ट निफ्टी और शांघाई कंपोजिट को छोड़ दें तो एशियाई बाजारों में आज तेजी है। निक्केई 0.07 फीसदी की हल्की बढ़त दिखा रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.25 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है। हैंग सैंग में 0.74 फीसदी और ताइवान के बाजार में 1.30 फीसदी की तेजी दिख रही है। कोस्पी 0.74 फीसदी की बढ़त दिखा रहा है। हालांकि शांघाई कंपोजिट में 0.13 फीसदी की कमजोरी नजर आ रही है।

                                                MARCH 05, 2025 / 9:19 AM IST

                                                Stock Market Live Updates: डॉलर इंडेक्स सपाट

                                                बुधवार को अमेरिकी डॉलर दुनिया की दूसरी बड़ी मुद्राओं के मुकाबले तीन महीने के निचले स्तर पर पहुंच गया। अमेरिका द्वारा हाल ही में लगाए गए टैरिफ तथा कनाडा और चीन द्वारा जवाबी कार्रवाई के बाद ट्रेडवॉर बढ़ने की आशंका के कारण एशियाई के करेंसीज में मिलाजुला रुख रहा।

                                                  MARCH 05, 2025 / 9:17 AM IST

                                                  Stock Market Live Updates: सेंसेक्स 200 अंक चढ़ा, निफ्टी 22,100 के ऊपर खुला

                                                  बाजार की शुरुआत आज बढ़त के साथ हुई। सेंसेक्स 150.39 अंक यानी 0.22 फीसदी की बढ़त के साथ 73,131.12 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं निफ्टी 35.85 अंक यानी 0.16 फीसदी की गिरावट के साथ 22,118.50 के स्तर पर नजर आ रहा है

                                                    MARCH 05, 2025 / 9:05 AM IST

                                                    Stock Market Live Updates:प्री-ओपनिंग में सेंसेक्स-निफ्टी में दबाव

                                                    प्री-ओपनिंग में बाजार में दबाव दिखा। सेंसेक्स 236.31 अंक यानी 0.32 फीसदी की गिरावट के साथ 72,753.62 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं निफ्टी 65.25अंक यानी 0.30 फीसदी की गिरावट के साथ 22,017.40 के स्तर पर नजर आ रहा है।

                                                      MARCH 05, 2025 / 8:51 AM IST

                                                      Stock Market Live Updates:बैंक निफ्टी पर रणनीति

                                                      अनुज सिंघल ने कहा कि बैंक निफ्टी मजबूती के कुछ संकेत दे रहे है। SBI ने रिकवरी को लीड किया है। ICICI और HDFC बैंक में भी तेजी रही । दिक्कत ये है कि ऐसा पहले भी कई बार हो चुका है। जब तक 49,000 पार ना हो किसी भी तेजी में भरोसा नहीं आएगा। बैंक निफ्टी में लॉन्ग और शॉर्ट दोनों के लिए तैयार रहें। लेवल बेस्ड नहीं, स्क्रीन बेस्ड स्ट्रैटेजी रखें।

                                                        MARCH 05, 2025 / 8:51 AM IST

                                                        Stock Market Live Updates:निफ्टी पर रणनीति

                                                        अनुज सिंघल ने कहा कि अब स्ट्रैटेजी आसान है अपने SL को नीचे लाते रहें। पिछले दिन के हाई को क्लोजिंग बेसिस पर SL बनाएं। कल का हाई 22,105 था। अब पोजीशनल शॉर्ट 22,105 के ऊपर बंद होने पर ही काटें। निफ्टी का कल का निचला स्तर 21,964 था। अगर बड़ा गैपडाउन हुआ तो शॉर्ट नहीं बनता। वैसे भी 21,800-22,000 पर अब तगड़ा सपोर्ट है। अगर 21,800 टूटेगा तब तब फिर बड़ी गिरावट होगी। अभी के लिए स्ट्रैटेजी वही- रैली के फेल होने पर बेचें। फ्रैश शॉर्ट के लिए दिन के हाई का SL रखें।

                                                          MARCH 05, 2025 / 8:35 AM IST

                                                          Stock Market Live Updates: प्रोग्रेसिव शेयर्स के निदेशक आदित्य गग्गर की बाजार पर राय

                                                          प्रोग्रेसिव शेयर्स के निदेशक आदित्य गग्गर का कहना है कि अब तक आज चुकी भारी गिरावट और ओवरसोल्ड स्थितियों के चलते इंडेक्स को अपने शुरुआती नुकसान से जल्दी उबरने में मदद मिली। मिड और स्मॉलकैप सेगमेंट में तेज उछाल ने भी बाजार को सहारा दिया। जिसके चलते अंततः निफ्टी 36.65 अंकों की गिरावट के साथ 22,082.65 पर बंद हुआ।मीडिया और पीएसयू बैंक इंडेक्स आज सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाले इंडेक्स रहे। जबकि ऑटो सेक्टर में सबसे ज्यादा करेक्शन हुआ उसके बाद आईटी का नंबर रहा। निफ्टी के लिए 22,000 का स्तर तत्काल सपोर्ट दिख रहा है। जबकि ऊपर की तरफ इसके लिए 22,260 पर प्रतिरोध नजर आ रहा। इसके अलावा मिड और स्मॉलकैप सेगमेंट में बुलिश एंगुलफिंग कैंडलस्टिक पैटर्न का गठन बाजार में ट्रेंड बदलने के संकेत दे रहा। ऐसे में बाजार में तेजी भी लौट सकती है

                                                            MARCH 05, 2025 / 8:26 AM IST

                                                            Stock Market Live Updates:निफ्टी की एक्सपायरी अब सोमवार को होगी

                                                            NSE ने सभी F&O की एक्सपायरी का दिन बदला है। अब गुरुवार की जगह सोमवार को निफ्टी की वीकली एक्सपायरी होगी। साथ ही सभी मंथली एक्सपायरी भी महीने के आखिरी सोमवार को होगी। सभी बदलाव 4 अप्रैल से लागू होंगे।

                                                              MARCH 05, 2025 / 8:12 AM IST

                                                              Stock Market Live Updates:PSU बैंक चीफ के साथ वित्त मंत्रालय की बैठक

                                                              बजट के बाद सरकारी बैंकों के प्रमुखों के साथ वित्त मंत्रालय की आज पहली बैठक होगी। बैंकों के Performance की समीक्षा होगी।

                                                                MARCH 05, 2025 / 8:11 AM IST

                                                                Stock Market Live Updates:बिड़ला ऑपस के नए प्लांट से प्रोडक्शन शुरू

                                                                ग्रासिम इंडस्ट्रीज ने BIRLA OPUS के महाड प्लांट से पेंट का कमर्शियल प्रोडक्शन शुरू किया। कंपनी के 6 में से 5 ग्रीन फील्ड प्लांट से प्रोडक्शन शुरू हुआ। इधर कोफोर्ज का एक शेयर 5 शेयर में टूटेगा। बोर्ड ने STOCK SPLIT को मंजूरी दी।

                                                                  MARCH 05, 2025 / 8:08 AM IST

                                                                  Stock Market Live Updates:4 मार्च को कैसी रही थी बाजार की चाल

                                                                  भारतीय इक्विटी इडेक्स 4 मार्च को भी लाल निशान में बंद हुए। निफ्टी के 22,100 से नीचे कारोबार करता दिखा। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 96.01 अंक या 0.13 फीसदी की गिरावट के साथ 72,989.93 पर और निफ्टी 36.65 अंक या 0.17 फीसदी की गिरावट के साथ 22,082.65 पर बंद हुआ।

                                                                    MARCH 05, 2025 / 8:07 AM IST

                                                                    मार्केट लाइव ब्लॉग

                                                                    सुप्रभात दोस्तों, मनीकंट्रोल के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। हम आपको आज दलाल स्ट्रीट में होने वाले सभी एक्शन को इस मार्केट लाइव ब्लॉग के जरिए बताने की कोशिश करेंगे। भारतीय बाजार और ग्लोबल मार्केट की हलचल पर नजर रखने के लिए हमारे इस लाइव ब्लॉग के जरिए हमारे साथ बने रहें।