Get App

लाइव ब्लॉग

Curated By: Sujata Yadav APRIL 20, 2023 / 3:42 PM IST

Closing Bell: वौलेटिलिटी के बीच बाजार फ्लैट हुआ बंद, फार्मा, रियल्टी शेयरों में रहा दबाव

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 64.55 अंक यानी 0.11 फीसदी की बढ़त के साथ 59,632.35 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 5.70 अंक यानी 0.03 फीसदी की बढ़त के साथ 17,624.50 के स्तर पर बंद हुआ

Closing Bell: वीकली एक्सपायरी के दिन दायरे में कारोबार करता नजर आया । आज के कारोबार में बैंकिंग, इंफ्रा, PSE शेयरों में हल्की खरीदारी देखने को मिली। जबकि फार्मा, FMCG, मेटल शेयरों पर दबाव रहा। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 64.55  अंक यानी 0.11 फीसदी की बढ़त के साथ 59,632.35 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 5.70 अंक यानी 0.03 फीसदी की बढ़त के साथ 17,624.50 के स्तर पर बंद हुआ।

 Stock Market Today Live:
Stock Market Today Live:
APRIL 20, 2023 / 3:40 PM IST
Closing Bell:वीकली एक्सपायरी के दिन दायरे में बंद हुआ बाजार
वीकली एक्सपायरी के दिन दायरे में कारोबार करता नजर आया । आज के कारोबार में बैंकिंग, इंफ्रा, PSE शेयरों में हल्की खरीदारी देखने को मिली। जबकि फार्मा, FMCG, मेटल शेयरों पर दबाव रहा।
NTPC, Adani Ports, Tata Motors, Bajaj Auto और Asian Paints निफ्टी का टॉप गेनर रहा। वहीं Divis Labs, Eicher Motors, HUL, Dr Reddy’s Laboratories और Hindalco Industries टॉप लूजर रहा।
सेक्टोरल फ्रंट पर देखें तो आज फार्मा इंडेक्स 1 फीसदी टूटा । वहीं रियल्टी इंडेक्स में 0.5 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ। जबकि कैपिटल गुड्स, पावर, इंफ्रा और बैंकिंग शेयरों में खरीदारी देखने को मिली।
आज के कारोबार में बीएसई का मिडकैप इंडेक्स और स्मॉलकैप इंडेक्स सपाट बंद हुआ।
कारोबार के अंत में सेंसेक्स 64.55 अंक यानी 0.11 फीसदी की बढ़त के साथ 59,632.35 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 5.70 अंक यानी 0.03 फीसदी की बढ़त के साथ 17,624.50 के स्तर पर बंद हुआ।
    APRIL 20, 2023 / 3:29 PM IST
    Q4 में DISHMAN में मुकुल अग्रवाल ने हिस्सा बढ़ाया
    चौथी तिमाही में कंपनी में मुकुल अग्रवाल ने हिस्सा बढ़ाया है। चौथी तिमाही में मुकुल अग्रवाल ने हिस्सा 3.51% से बढ़कर 4.27% किया है।
      APRIL 20, 2023 / 3:27 PM IST

      Market Update:CONCOR पर Goldman Sachs की राय

      Goldman Sachs ने CONCOR पर खरीदारी की राय दी है और स्टॉक के लिए 720 रुपये का लक्ष्य दिया है। Goldman Sachs का कहना है कि शेयर पर रेटिंग न्यूट्रल से अपग्रेड कर खरीदारी की राय दी है। रेल में कटेंनराइजेशन बढ़ने से कंपनी को फायदा होगा, आगे भी तेजी की उम्मीद है। भारत में रेल लॉजिस्टिक्स में कंपनी की मजबूत स्थिति को देखते हुए अपग्रेड किया है। कारोबारी साल 2023-25 के लिए मजबूत कैश जेनरेशन के साथ ही अर्निंग्स CAGR 15.5% के करीब है। कार्गो में रोड से रेलवे की ओर शिफ्ट होने से आगे बेहतरी का अनुमान रहा है।

        APRIL 20, 2023 / 3:24 PM IST

        Market Update:Vodafone Idea से के के माहेश्वरी ने दिया इस्तीफा

        Vodafone Idea से के के माहेश्वरी ने इस्तीफा दे दिया है। के के माहेश्वरी ने कंपनी में नॉन-एग्जीक्युटिव डायरेक्टर के पद से इस्तीफा दे दिया हैहै। उनका ये इस्तीफा 19 अप्रैल 2023 से प्रभावी है।

          APRIL 20, 2023 / 3:13 PM IST

          Market Update:ITC पर CLSA की राय

          सीएलएसए ने आईटीसी पर खरीदारी की राय दी है और स्टॉक के लिए 430 रुपये के लक्ष्य दिया है। सीएलएसए का कहना है कि री-रेटिंग का असर देखने को मिल रहा, कॉरपोरेट एक्शन का इंतजार है। बेहतर कैपिटल एलोकेशन, ऊंचा मार्जिन, FMCG कारोबार में वैल्यु अनलॉकिंग देखने को मिला। 4% के डिविडेंड यील्ड की वजह से नीचे से सपोर्ट मिल रहा है। कारोबारी साल 2024-24 के लिए अर्निंग्स अनुमान में 2-4% की कटौती की है।

            APRIL 20, 2023 / 2:59 PM IST

            Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज

            आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 17650, 17700 और 17800 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 17600, 17550 और 17500 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 42300, 42400 और 42500 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 42200, 42100 और 42000 के स्तर पर नजर आये।

              APRIL 20, 2023 / 2:58 PM IST
              Market Update:ION EXCHANGE के बोर्ड ने शेयर विभाजन को दी मंजूरी
              कंपनी के बोर्ड ने शेयर विभाजन को मंजूरी दी है। कंपनी ने 1 शेयर को 10 शेयर में विभाजन करने को मंजूरी दी है। ION EXCHANGE का शेयर एनएसई पर 71.10 रुपये यानी 2.08 फीसदी की बढ़त के साथ 3435 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था। स्टॉक का डे हाई 3,509.30 रुपये है जबकि डे लो 3,345.00 रुपये है।
                APRIL 20, 2023 / 2:48 PM IST

                ORIENTAL HOTELS LTD Q4: मुनाफा 17.7 करोड़ रुपये पर रहा

                चौथी तिमाही में ORIENTAL HOTELS का मुनाफा सालाना आधार पर 1.2 करोड़ रुपये से बढ़कर `17.7 करोड़ रुपये पर रहा है। जबकि कंपनी की आय 65.9 करोड़ रुपये से बढ़कर 111 करोड़ रुपये पर रही है।

                  APRIL 20, 2023 / 2:30 PM IST

                  Market Update:स्टील शेयरों पर CLSA की राय

                  सीएलएसए ने स्टील शेयरों पर अपनी पसंद में JSPL और Tata Steel को शामिल किया है। सीएलएसए ने स्टील सेक्टर पर जारी अपने रिसर्च रिपोर्ट में कहा है कि चीन के डिमांड में तेजी और कोकिंग कोयला की कीमतों में नरमी से री-रेटिंग संभव है। चीन के स्टील को लेकर मिलाजुला आउटलुक लेकिन मैक्रो स्तर पर सुधार देखने को मिल रहा है। स्पॉट स्टील स्प्रेड 40 डॉलर प्रति टन तीसरी तिमाही के स्तर से ज्यादा है। कोयले की कीमतों में बदलाव को लेकर आगे का आउटलुक तय होगा। तीसरी तिमाही से अब तक अनुमानित मुनाफा 50 डॉलर प्रति टन के करीब है।

                    APRIL 20, 2023 / 2:20 PM IST

                    TTK Healthcare कराए शेयरों की डीलिस्ट

                    TTK Healthcare ने एलान किया है कि वो अपने शेयर को दोनों एक्सचेंज BSE और NSE से डीलिस्ट कराएंगी। कंपनी के बोर्ड ने मंजूरी दे दी है. डीलिस्टिंग प्राइस 1,051.31 रुपये प्रति शेयर है।

                      APRIL 20, 2023 / 2:06 PM IST

                      Market Update:सोनी ग्रुप के साथ विलय के लिए ZEE ने क्रेडिटर्स से बातचीत शुरू की

                      ज़ी एंटरटेनमेंट ने सोनी ग्रुप के साथ मर्जर डील को जल्द पूरा करने का फैसला कर लिया है।इंडियन टेलीविजन नेटवर्क ने अपने एक लेंडर्स IDBI Bank को इनसॉल्वेंसी कोर्ट में जाने को कहा है ताकि 1.49 अरब रुपए के लोन की भरपाई हो सके। वहीं ZEE के फाउंडर्स एक्सिस बैंक और जेसी फ्लावर्स की एसेट रीकंस्ट्रक्शन यूनिट से भी अलग से बात कर रहे हैं ताकि दोनों लेंडर्स के 40-40 करोड़ रुपए का लोन चुकाया जा सके।

                        APRIL 20, 2023 / 1:59 PM IST

                        Market Update:एक्सपायरी के दिन बाजार दायरे में फंसा

                        एक्सपायरी के दिन एक बाजार दायरे में फंसा है। सेंसेक्स निफ्टी में मामूली गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। फार्मा, FMCG, IT शेयर दबाव बना रहे हैं। हलांकि बैंक निफ्टी और मिडकैप संभलने की कोशिश में है। मास्टेक के अच्छे नतीजों के बाद शेयर 14% ऊपर नजर आ रहा है। Nucleus, Ramco, Accelya जैसे दूसरे मिडकैप IT शेयरों में भी एक्शन देखने को मिल रहा है। इधर खराब नतीजों के चलते ICICI सिक्योरिटीज में 5% की गिरावट आई है।

                          APRIL 20, 2023 / 1:50 PM IST

                          Market Update: VEDANTA ने हिंदुस्तान जिंक की कुल हिस्सेदारी में से 2.44% गिरवी रखी

                          VEDANTA ने हिंदुस्तान जिंक की कुल हिस्सेदारी में से 2.44% गिरवी रखी है। मौजूदा सयम में हिंदुस्तान जिंक में प्रमोटर्स की कुल 64.92 फीसदी हिस्सेदारी है। Investec ने वेदांता पर रेटिंग Hold से डाउनग्रेड से Sell कर दी है। जबकि Hindustan Zinc पर Sell की राय बरकरार रखी है। एक और ब्रोकरेज फर्म Citi ने Hindustan Zinc पर Sell रेटिंग राय रखते हुए 260 रुपए प्रति शेयर का लक्ष्य दिया है।

                            APRIL 20, 2023 / 1:29 PM IST

                            Market Update: Angel One के शेयरों पर दबाव

                            Angel One के शेयरों गिरावट आई। हालांकि, कंपनी ने इस हफ्ते के शुरुआत में चौथी तिमाही के नतीजों का ऐलान किया था, जो अच्छे हैं। लेकिन, मैनेजमेंट की कमेंट्री उत्साह पैदा करने वाली नहीं लगी। कंपनी के एमडी दिनेश ठक्कर ने कहा कि फोकस मार्केट शेयर पर होगा न कि कॉस्ट और इनकम रेशियो पर। इसका मतलब है कि मार्जिन पर दबाव बना रह सकता है। यह ब्रोकरेज फर्म टियर 3 शहरों में क्लाइंट्स की संख्या बढ़ाने पर फोकस कर रहा है, जहां एक्विजिशन कॉस्ट ज्यादा है। इसके अलावा कंपनी को प्रति क्लाइंट एवरेज रेवेन्यू बढ़ने की उम्मीद नहीं है। आम तौर पर ब्रोकरेज कंपनियों को लेकर आउटलुक सावधानी का दिख रहा है। 2020-21 के अच्छे दिन जल्द लौटने की उम्मीद नहीं दिखती।

                              APRIL 20, 2023 / 1:16 PM IST

                              Market Update:फोकस में FORTIS HEALTHCARE

                              कंपनी 225 करोड़ रुपये में MEDEOR HOSPITAL MANESAR का अधिग्रहण करेगी। FORTIS HEALTHCARE का शेयर एनएसई पर 0.75 रुपये यानी 0.30 फीसदी की बढ़त के साथ 268 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा था। स्टॉक का डे हाई 269.70 रुपये है जबकि डे लो 264.30 रुपये है।

                                APRIL 20, 2023 / 1:13 PM IST

                                Market Update:आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज पर Mastek की राय

                                आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज के मुताबिक मार्च 2023 तिमाही में कंपनी को ब्रिटिश मार्केट से मजबूत सपोर्ट मिला। इसके अलावा बॉर्डर सिक्योरिटी, बॉयोमीट्रिक्स सॉल्यूशंस इत्यादि से जुड़ी मजबूत डील हासिल करने और इसे पूरा करने से कंपनी के कारोबार को सपोर्ट मिला। इसके अलावा करेंसी ने भी इसके कारोबार को सपोर्ट किया। अमेरिकी मार्केट की बात करें तो यह मार्च तिमाही में कमजोर रहा और आगे भी अच्छा रुझान नहीं दिख रहा है। हालांकि ब्रोकरेज के मुताबिक कंपनी ने अमेरिकी इलाके में लीडरशिप में बदलाव किया है और वित्त वर्ष 2024 में रिकवरी की उम्मीद है।

                                  APRIL 20, 2023 / 1:01 PM IST

                                  5G ROLLOUT UPDATE:टेलीकॉम कंपनियों ने 3 मार्च तक कुल 1.16 लाख 5G टावर लगाए

                                  टेलीकॉम कंपनियों ने 3 मार्च तक कुल 1.16 लाख 5G टावर लगाए। रिलायंस जियो ने 3 मार्च तक 82,500 टावर लगाए है। भारती एयरटेल ने 3 मार्च तक 19,000 टावर लगाए है। Vodafone Idea ने अभी 5G टावर नहीं लगाया है।

                                    APRIL 20, 2023 / 12:59 PM IST

                                    फुटवियर शेयरों में तेजी

                                    फुटवियर शेयरों की तेज चाल हुई है। लिबर्टी, मिर्जा इंटरनेशनल, खादिम इंडिया में 10 से 17 परसेंट तक की तेजी देखने को मिल रही है। रिलैक्सो, बाटा, कैंपस एक्टिवियर और मेट्रो ब्रांड भी 3 परसेंट तक ऊपर कारोबार कर रहा है।

                                      APRIL 20, 2023 / 12:31 PM IST

                                      Market Update:Paytm पर मोतीलाल ओसवाल ने दी Buy रेटिंग

                                      घरेलू ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने Paytm 'खरीदारी' की राय दी और स्टॉक के लिए 865 रुपये का लक्ष्य दिया है जो मौजूदा स्तर से 34% ऊपर है। कोविड की वजह से सुस्ती के बाद भी पेटीएम के ग्रॉस मर्चेंडाइज वैल्यू (GMV) में मजबूत ग्रोथ दिखी है। कारोबारी साल 2019-23 के दौरान GMV में करीब 55% का CAGR ग्रोथ देखने को मिला है। कोविड के बाद से GMV ग्रोथ ने और रफ्तार पकड़ी है। कारोबारी साल 2021-23 के दौरान GMV ग्रोथ CAGR 81% है। मोतीलाल ओसवाल का अनुमान है कि कारोबारी साल 2023-25 के दौरान 2 साल में GMV ग्रोथ में करीब 27% के CAGR की मजबूत ग्रोथ दिख सकती है।

                                        APRIL 20, 2023 / 12:19 PM IST
                                        Market Update:ZYDUS LIFE के METOPROLOL TARTRATE दवा को US FDA से मिली मंजूरी
                                        METOPROLOL TARTRATE दवा को US FDA से मंजूरी मिली है। METOPROLOL TARTRATE हाई ब्लडप्रेशर की दवा है । US में दवा का सालाना 4.52 करोड़ डॉलर का कारोबार कर रहा है।
                                          APRIL 20, 2023 / 12:10 PM IST

                                          Market Update:HDFC Bank ने कैजाद भरूचा को डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर और भावेश जावेरी को डायरेक्टर नियुक्त किया

                                          HDFC Bank ने कैजाद भरूचा को डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर और भावेश जावेरी को डायरेक्टर नियुक्त किया है। RBI ने प्राइवेट सेक्टर के इस बैंक को कैजाद भरूचा को डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर और भावेश जावेरी को डायरेक्टर नियुक्त करने की मंजूरी दे दी है। ये दोनों नियुक्तियां 3 साल के लिए होंगी। जो 19 अप्रैल से ही लागू हो चुकी हैं। RBI की मंजूरी से पहले ही इन दोनों नियुक्तियों को बैंक को बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने मंजूरी दे दी थी।

                                            APRIL 20, 2023 / 11:54 AM IST

                                            Market Update:ASHIANA HOUSING ने गुरुग्राम में 290 करोड़ रुपये 224 यूनिट बेचे, शेयर 4% भागा


                                            कंपनी ने गुरुग्राम प्रोजेक्ट फेज-2 में 224 यूनिट बेचे। गुरुग्राम में 290 करोड़ रुपये में 224 यूनिट बेचे है। फिलहाल ASHIANA HOUSING का शेयर एनएसई पर 7.00 रुपये यानी करीब 4 फीसदी की बढ़त के साथ 182.75 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।

                                              APRIL 20, 2023 / 11:45 AM IST
                                              NATCO PHARMA को इंडोनेशिया में सब्सियडियरी बनाने को मिली बोर्ड मंजूरी
                                              इंडोनेशिया में सब्सियडियरी बनाने को बोर्ड की मंजूरी मिली है। कंपनी सब्सिडियरी में $30 Lk निवेश करेगी । शुरू में कंपनी 51% हिस्से के लिए $10 Lk निवेश करेगी।
                                                APRIL 20, 2023 / 11:38 AM IST

                                                Market Update:NBCC के शेयरों में 2% की तेजी, कंपनी को मिला 207 करोड़ रुपये का ऑर्डर

                                                NBCC के शेयरों में आज इंट्राडे में तेजी देखने को मिल रही है। दरअसल कंपनी को पुदुचेरी में 207 करोड़ रुपए का प्रोजेक्ट मिला है। फिलहाल एनबीसीसी का शेयर एनएसई पर 0.75 रुपये यानी करीब 2 फीसदी की बढ़त के साथ 38.95 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।

                                                  APRIL 20, 2023 / 11:26 AM IST

                                                  Market Update:Tata Motors पर Morgan Stanley की राय

                                                  Morgan Stanley ने Tata Motors परखरीदारी की राय दी है और स्टॉक के लिए 513 रुपये का लक्ष्य दिया है। EV प्लान के एलान के साथ JLR मार्जिन और FCF गाइडेंस में तेजी को लेकर भरोसेमंद है। बैलेंसशीट डी-लेवरेजिंग का रास्ता साफ दिख रहा, TTMT में री-रेटिंग संभव है। JLR के EV भविष्य को लेकर अधिक क्रेडिबिलिटी हो सकती है। JLR अगले 5 साल में 15 अरब पाउंड के कैपेक्स पर जोर देगी। 2026 तक EBIT मार्जिन डबल डिजिट तक पहुंचने का अनुमान है।

                                                    APRIL 20, 2023 / 11:13 AM IST

                                                    Market Update:Adani Ports पर क्या है ब्रोकरेजेज हाउस की राय

                                                    Adani Ports and SEZ को लेकर बुलिश नजर आ रहा है। Adani Ports पर सीएलएसए ने इसे खरीदारी रेटिंग दी है और टारगेट प्राइस 700 रुपये से बढ़ाकर 790 रुपये कर दिया है। वहीं हाल ही में गोल्डमैन सैक्स (Goldman Sachs) ने इसकी खरीदारी की रेटिंग को बरकरार रखा था और 810 रुपये का टारगेट प्राइस फिक्स किया है। मॉर्गन स्टैनले ने 690 रुपये के टारगेट पर इसे ओवरवेट रेटिंग दी है।

                                                      APRIL 20, 2023 / 11:02 AM IST
                                                      Market Update:GRAVITA का शेयर 1% उछला, कंपनी ने मुंद्रा इकाई की रीसाइकलिंग क्षमता बढ़ाई
                                                      GRAVITA ने गुजरात स्थित मुंद्रा इकाई का विस्तार किया है। मुंद्रा इकाई की रीसाइकलिंग क्षमता 40,500 MTPA तक बढ़ाई है। कंपनी ने क्षमता विस्तार में 31 करोड़ रुपये का निवेश किया है। एनएसई पर GRAVITA का शेयर 5.15 रुपये यानी 1.02 फीसदी की बढ़त के साथ 510.60 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।
                                                        APRIL 20, 2023 / 10:49 AM IST

                                                        Market Update:Prestige Estates पर CLSA की राय

                                                        सीएलएसए ने Prestige Estates पर खरीदारी की राय दी है और स्टॉक के लिए 566 रुपये का लक्ष्य दिया है। कारोबारी साल 2023 और चौथी तिमाही में प्री-सेल्स और कलेक्शन सबसे ज्यादा है। सेक्टर की दूसरी कंपनियों के मुकाबले ये कंपनी डिस्काउंट पर ट्रेड कर रही है। कारोबारी साल 2026 तक के लिए कंपनी ने प्री-सेल्स का टारगेट 25,000 करोड़ रुपए रखा है ।

                                                          APRIL 20, 2023 / 10:37 AM IST

                                                          Market Update:Medanta पर Jefferies की राय

                                                          जेफरीज ने Medanta पर खरीदारी की राय दी है और 630 रुपये का लक्ष्य दिया है। लखनऊ केंद्रीय और पूर्वी UP के लिए हेल्थकेयर हब बनकर उभर रहा है। डिमांड-सप्लाई गैप प्राइवेट अस्पतालों के लिए बेहतर स्थिति के लिहाज से बेहतर है। अगर ये ट्रेंड जारी रहता है को लखनऊ में कंपनी को तेजी देखने को मिलेगी, ग्रोथ को भी सपोर्ट मिलेगा।

                                                            APRIL 20, 2023 / 10:27 AM IST

                                                            Market Update: Tata Motors को मिला मेगा EV पुश , शेयर 1% से ज्यादा चढ़ा

                                                            टाटा मोटर्स का मेगा EV पुश मिला। JLR 1500 करोड़ पाउंड निवेश करेगा । 2025 तक EV रेंज रोवर लॉन्च होगी । अगले 2 सालों में JLR को नेट कैश पॉजिटिव बनने का भी लक्ष्य है। कंपनी JLR ईकाई अगले 5 साल में 15 अरब पाउंड इलेक्ट्रिक व्हीलक रणनीति पर खर्च करेगी।फिलहाल Tata Motors का शेयर एनएसई पर 5.40 रुपये यानी 1.14 फीसदी की 474.20 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

                                                              APRIL 20, 2023 / 10:22 AM IST

                                                              Market Update:फोकस में एविएशन शेयर

                                                              CCI को एयर इंडिया-विस्तारा के मर्जर का प्रस्ताव दिया है। टाटा ग्रुप ने CCI को मर्जर का प्रस्ताव दिया है। मर्जर के बाद विस्तारा ब्रांड खत्म हो जाएगा। टाटा संस की विस्तारा एयरलाइंस में 51% हिस्सेदारी है। सिंगापुर एयरलाइंस की विस्तारा में 49% हिस्सेदारी है।

                                                                APRIL 20, 2023 / 10:17 AM IST

                                                                Market Update:Bajaj Electricals ने कई बड़े सौदे हुए

                                                                कंपनी ने Small Cap World Fund ने 22 लाख शेयर 1045 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर बेचे है। वहीं Government Pension Fund Global ने 20 लाख शेयर 1045 रुपये प्रति शेयर पर खरीदे। Bajaj Electricals का शेयर एनएसई पर 4.20 रुपये यानी 0.59% की बढ़त के साथ 1082.90 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

                                                                  APRIL 20, 2023 / 10:07 AM IST

                                                                  Market Update:ICICI Securities पर सिटी की राय

                                                                  सिटी ने आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज की आय पर निकट अवधि के लागत दबावों और बाजार के दबाव का अनुमान लगाया है। इसके बावजूद ब्रोकरेज फर्म को ICICI Securities के डिस्ट्रीब्यूशन और वेल्थ सेगमेंट में ट्रैक्शन दिखता है। सिटी ने आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज के लिए 440 रुपये प्रति शेयर के टारगेट प्राइस के साथ 'बिकवाली' की रेटिंग दी है। सिटी का टारगेट प्राइस बुधवार के बंद भाव से 4.5 प्रतिशत की गिरावट की आशंका को दर्शाता है।

                                                                    APRIL 20, 2023 / 9:51 AM IST

                                                                    Adani Port को 22 अप्रैल को बायबैक पर विचार


                                                                    कंपनी 22 अप्रैल को डेट सिक्योरिटीज का पहला और आंशिक बायबैक पर विचार करेगी। चालू कारोबारी साल के लिए ये बायबैक रुपए या डॉलर में किया जा सकता है।

                                                                      APRIL 20, 2023 / 9:26 AM IST

                                                                      Stock Market: UltraTech Cement बिहार के पाटलीपुत्र यूनिट की ग्राइंडिंग क्षमता का विस्तार करेगी

                                                                      सीमेंट सेक्टर की कंपनी UltraTech Cement ने बिहार के पाटलीपुत्र यूनिट की ग्राइंडिंग क्षमता का विस्तार करेगी। फिलहाल, इस यूनिट की क्षमता 2.2 mtpa है जिसे बढ़ाकर पर 4.7 mtpa किया जाएगा। इसके साथ ही कंपनी की भारत में कुल ग्रे सीमेंट मैन्युफैक्चरिंग क्षमता बढ़कर 129.15 mtpa पर है।

                                                                      फिलहाल UltraTech Cement का शेयर एनएसई पर 58.40 रुपये यानी 0.58 फीसदी की बढ़त के साथ 7574.30 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।

                                                                        APRIL 20, 2023 / 9:21 AM IST

                                                                        Market Open: मिलेजुले ग्लोबल संकेतों के बीच बाजार की सपाट शुरुआत

                                                                        मिलेजुले ग्लोबल संकेतों के बीच बाजार की सपाट शुरुआत हुई है। सेंसेक्स 26.97 अंक यानी 0.05 फीसदी की बढ़त के साथ 59,594.77, के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 0.60 अंक यानी 0.00 फीसदी की गिरावट के साथ 17,618.20 के स्तर पर नजर आ रहा था।

                                                                        Adani Ports, UltraTech Cement, Titan Company, BPCL और Bajaj Finserv निफ्टी के टॉप गेनर रहे। वहीं Cipla, Divis Labs, SBI Life Insurance, Apollo Hospitals और HUL निफ्टी के टॉप लूजर रहे।

                                                                          APRIL 20, 2023 / 9:06 AM IST

                                                                          Market at pre-open: प्री-ओपनिंग में बाजार की चाल सपाट

                                                                          प्री-ओपनिंग में बाजार की चाल सपाट नजर आ रही है। सेंसेक्स 63.29 अंक यानी 0.11 फीसदी की बढ़त के साथ 59,504.51 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 50 अंक यानी 0.28 फीसदी की बढञत के साथ 17,668.80 के स्तर पर नजर आ रहा था।

                                                                            APRIL 20, 2023 / 8:57 AM IST

                                                                            Stock Market:टाइटन पर सीएलएसए की राय

                                                                            सीएलएसए ने स्टॉक में खरीद की सलाह बनाए रखी है और लक्ष्य को बढ़ाकर 3150 कर दिया है। लेंसकार्ट के द्वारा हाल में जुटाए फंड को आधार में रखते हुए सीएलएसए ने टाइटन के आईकेयर कारोबार का आकार 1.9 अरब डॉलर माना है। वहीं कारोबार के अगले 5 साल में बढ़कर 3.3 गुना होने का भी अनुमान दिया है। इन संकेतों की वजह से ही स्टॉक का लक्ष्य बढ़ाया गया है।

                                                                              APRIL 20, 2023 / 8:49 AM IST

                                                                              ICICI Securities Q4 Result: ICICI Securities का मुनाफा घटा

                                                                              ICICI Securities ने अपने जनवरी-मार्च तिमाही नतीजों का एलान किया। जनवरी-मार्च तिमाही में कंपनी का मुनाफा 340 करोड़ रुपये से गिरकर 262.7 करोड़ रुपये पर आ गया है। वहीं, कंपनी की आमदनी 891.7 करोड़ रुपये से गिरकर 884.8 करोड़ रुपये रही है। इस कंपनी का EBITDA 563.1 करोड़ रुपये से गिरकर 548.1 करोड़ रुपये रहा है। कंपनी के मार्जिन 63.2 फीसदी से गिरकर 62 फीसदी पर आ गए है।

                                                                                APRIL 20, 2023 / 8:49 AM IST

                                                                                ICICI Securities Q4 Result: ICICI Securities का मुनाफा घटा

                                                                                ICICI Securities ने अपने जनवरी-मार्च तिमाही नतीजों का एलान किया। जनवरी-मार्च तिमाही में कंपनी का मुनाफा 340 करोड़ रुपये से गिरकर 262.7 करोड़ रुपये पर आ गया है। वहीं, कंपनी की आमदनी 891.7 करोड़ रुपये से गिरकर 884.8 करोड़ रुपये रही है। इस कंपनी का EBITDA 563.1 करोड़ रुपये से गिरकर 548.1 करोड़ रुपये रहा है। कंपनी के मार्जिन 63.2 फीसदी से गिरकर 62 फीसदी पर आ गए है।

                                                                                  APRIL 20, 2023 / 8:42 AM IST

                                                                                  Market Update:बैंक ऑफ महाराष्ट्र की बोर्ड बैठक 24 अप्रैल को होगी

                                                                                  24 अप्रैल 2023 को बैंक ऑफ महाराष्ट्र के बोर्ड की बैठक निर्धारित है। इस बैठक में बोर्ड वित्त वर्ष 2023-24 के लिए रकम जुटाने के प्रस्ताव पर विचार करेगा। प्रस्ताव के मुताबिक बैंक 7500 करोड़ रुपये तक जुटा सकता है जो कि एफपीओ, राइट्स इश्यू, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट या प्रीफरेंशियल इश्यू या ऐसे किसी तरीके या एक से ज्यादा तरीकों से नियमों के अनुसार जुटाई जाएगी।

                                                                                    APRIL 20, 2023 / 8:36 AM IST

                                                                                    Market Update:टाटा कम्युनिकेशंस के कमजोर नतीजे

                                                                                    चौथी तिमाही में टाटा कम्युनिकेशंस के कमजोर नतीजे पेश किए है। तिमाही आधार पर मुनाफा 17% घटा है। मार्जिन भी अनुमान से कम निकले है। इधर मैस्टेक का डॉलर रेवेन्यू करीब 8 परसेंट उछला है और मुनाफे में भी 13% की बढ़त देखने को मिल रही है ।

                                                                                      APRIL 20, 2023 / 8:35 AM IST

                                                                                      NSE पर F&O बैन में आने वाले शेयर

                                                                                      20 अप्रैल को NSE पर कोई स्टॉक F&O बैन में नहीं है। बताते चलें कि F&O सेगमेंट में शामिल स्टॉक्स को उस स्थिति में बैन कैटेगरी में डाल दिया जाता है, जिसमें सिक्योरिटीज की पोजीशन उनकी मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट से ज्यादा हो जाती है।

                                                                                        APRIL 20, 2023 / 8:35 AM IST

                                                                                        Market Update:एलकेपी सिक्योरिटीज के रूपक डे की बाजार पर राय

                                                                                        एलकेपी सिक्योरिटीज के रूपक डे का कहना है कि पिछले तीन कारोबारी दिनों में दूसरी बार निफ्टी 200DMA पर सपोर्ट लोता दिखा। ये इस सपोर्ट का महत्व दिखाता है। ऐसे में उनका मानना है कि अगर निफ्टी का ये सपोर्ट टूटता तो फिर पेनिक बटन दब जाएगा। फिर निफ्टी 17400 पर स्थित अपने अगले सपोर्ट की तरफ जाता दिख सकता है। उन्होंने आगे कहा कि मोमेंटम इंडीकेटर डेली टाइम फ्रेम पर बियरिश क्रॉसओवर के साथ कमजोरी के संकेत दे रहा है। ऐसे में लगता है कि निकट की अवधि में बाजार का रुझान नकारात्मक बना रहेगा। जब तक निफ्टी के 17400 से नीचे नहीं गिरता तब तक मार्केट का सेट-अप गिरावट में खरीदारी का बना रहेगा।

                                                                                          APRIL 20, 2023 / 8:28 AM IST

                                                                                          FIIs-DIIs के आंकड़े

                                                                                          बुधवार को विदेशी और घरेलू संस्थागत निवेशकों ने कैश मार्केट में बिकवाली की है। विदेशी संस्थागत निवेशकों ने कल लगातार तीसरे दिन बिकवाली की है। FIIs ने बुधवार को कैश मार्केट में 13 करोड़ रुपए के शेयर बेचे हैं। जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों ने कल 110 करोड़ रुपए के शेयर बेचे हैं।

                                                                                            APRIL 20, 2023 / 8:24 AM IST

                                                                                            Nifty 50 Update:Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल

                                                                                            निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 17589 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 17568 और 17535 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 17655 फिर 17675 और 17708 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।

                                                                                            Nifty Bank

                                                                                            निफ्टी बैंक के लिए पहला सपोर्ट 42051और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 41976 और 41854 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 42293 फिर 42368 और 42490 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।

                                                                                              APRIL 20, 2023 / 8:19 AM IST

                                                                                              Global Market Cue:अमेरिकी शेयर बाजारों की कैसी थी चाल

                                                                                              Tesla के खराब नतीजों के बाद बुधवार को अमेरिकी शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। स्टॉक फ्यूचर्स आज हल्की गिरावट के साथ कामकाज कर रहा है। डाओ जोंस करीब एक चौथाई फीसदी कमजोरी के साथ बंद हुआ। जबकि, S&P इंडेक्स और नैस्डैक इंडेक्स लगभग सपाट स्तर पर बंद हुआ। नतीजों के बाद टेस्ला का शेयर करीब 5% की गिरावट के साथ बंद हुआ। कंपनी की कुल आय और अर्निंग्स पिछले साल के मुकाबले करीब 20% की गिरावट के साथ बंद हुआ।

                                                                                                APRIL 20, 2023 / 8:17 AM IST

                                                                                                Market Update:मेहता इक्विटीज के प्रशांत तापसे की बाजार पर राय

                                                                                                मेहता इक्विटीज के प्रशांत तापसे का कहना है कि वैश्विक स्तर पर रिस्क सेंटिमेंट बिगड़ने और संभावित मंदी को लेकर निवेशकों की बढ़ती चिंता के चलते पिछले तीन दिनों से निफ्टी में गिरावट आ रही है। इसके साथ ही इंफोसिस और टीसीएस के चौथी तिमाही की निराशाजनक नतीजों ने भी बाजार का सेंटीमेंट बिगाड़ दिया है। अब निफ्टी के लिए 17573 पर सपोर्ट और 17863 पर रजिस्टेंस नजर आ रहा है। आगे के कारोबारी सत्रों में निफ्टी के वोलेटाइल बने रहने की संभावना है। एक बार निफ्टी के 17863 का स्तर पार करने के बाद ही इसमें नई तेजी देखने को मिलेगी। फिलहाल निफ्टी हमें 17500-17750 के दायरे में घूमता दिख सकता है।

                                                                                                  APRIL 20, 2023 / 8:15 AM IST

                                                                                                  Market Update:कोटक सिक्योरिटीज के श्रीकांत चौहान की राय

                                                                                                  कोटक सिक्योरिटीज के श्रीकांत चौहान का कहना है कि वर्तमान में निफ्टी 200-डे एसएमए (सिंपल मूविंग एवरेज) के पास कारोबार कर रहा है। मार्केट स्ट्रक्चर से इस बात की उम्मीद बन रही है की ऊपर की तरफ 17675 की बाधा के टूटने के बाद ही मौजूदा स्तरों से एक नई रैली की देखने को मिल सकती है। ऐसा होने पर निफ्टी 17800-17825 के स्तर को फिर से छू सकता है। वहीं, अगर निफ्टी 17675 के नीचे फिसलता है तो फिर ये गिरावट 17500-17475 तक जा सकती है।

                                                                                                    APRIL 20, 2023 / 8:12 AM IST

                                                                                                    Gold Price: सोने के भाव में भी कमजोरी

                                                                                                    बुधवार को ट्रेजरी यील्ड में तेजी के साथ ही सोने के भाव में भी कमजोरी देखने को मिली। जिसके बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव 2,000 डॉलर प्रति औंस से नीचे फिसल गया है। स्पॉट गोल्ड का भाव 0.45% गिरकर 1,995.91 डॉलर प्रति औंस पर रही। जबकि अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स 0.55% की गिरावट के साथ 2,008.50 डॉलर प्रति औंस पर रहा।

                                                                                                      APRIL 20, 2023 / 8:06 AM IST

                                                                                                      Crude Oil: कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट

                                                                                                      कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई । 1 दिन में 2% से ज्यादा कच्चे तेल के दाम गिरे। ब्रेंट 83 डॉलर के नीचे फिसला है। महंगाई के कारण मांग गिरने और अमेरिका में दरें बढ़ने की आशंकाओं ने दबाव बनाया। ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स 1.65 डॉलर यानी 2% गिरकर 83.12 डॉलर प्रति बैरल और WTI क्रूड 1.7 डॉलर प्रति बैरल यानी 2.1% की गिरावट के साथ 79.16 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा ।

                                                                                                        APRIL 20, 2023 / 8:05 AM IST

                                                                                                        Global Market Cue:ग्लोबल बाजारों से सुस्त संकेत

                                                                                                        ग्लोबल बाजारों से नरम संकेत मिल रहा है। SGX NIFTY में मामूली बढ़त लेकिन एशियाई बाजारों में दबाव देखने को मिल रहा है। कल अमेरिकी बाजारों में भी लगातार दूसरे दिन सुस्ती छाई रही। बिल्कुल फ्लैट बंद हुआ। ट्रेजरी यील्ड्स में तेजी के बीच बुधवार को डॉलर में मजबूती देखने को मिल रही है। फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरों में कटौती को लेकर मिलीजुली राय के बीच डॉलर में 0.206% की मजबूती देखने को मिली।

                                                                                                          APRIL 20, 2023 / 8:03 AM IST

                                                                                                          Market Update:19 अप्रैल को बाजार की कैसी थी चाल

                                                                                                          19 अप्रैल को बाजार पर लगातार तीसरे दिन बिकवाली का दबाव कायम रहा। इसके साथ ही निफ्टी का ट्रेंडिंग रेंज भी छोटा होता गया। 20 अप्रैल की वीकली एक्सपायरी के पहले निफ्टी 50 इंडेक्स 17600 को साथ ही 200-डीएमए पर सपोर्ट लेता दिखा। निफ्टी 41.40 अंकों की गिरावट के साथ 17619 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, सेंसेक्स 159 अंकों की कमजोरी लेकर 59568 के स्तर पर बंद हुआ था।

                                                                                                            APRIL 20, 2023 / 8:01 AM IST

                                                                                                            Stock Market Today Live:सुप्रभात दोस्तो, मनीकंट्रोल के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। हम आपको आज दलाल स्ट्रीट में होने वाले सभी एक्शन को इस मार्केट लाइव ब्लॉग के जरिए बताने की कोशिश करेंगे। भारतीय बाजार और ग्लोबल मार्केट की हलचल पर नजर रखने के लिए हमारे इस लाइव ब्लॉग के जरिए हमारे साथ बने रहें।