Get App

लाइव ब्लॉग

Closing bell : रिकॉर्ड ऊंचाई के बाद बाजार में मुनाफावसूली, संसेक्स-निफ्टी लाल निशान में हुए बंद

Closing bell : बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए हैं। अपोलो हॉस्पिटल्स, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक, इंफोसिस और बजाज फिनसर्व आज निफ्टी के टॉप गेनर रहे हैं। जबकि टाइटन कंपनी, हीरो मोटोकॉर्प, कोल इंडिया, रिलायंस इंडस्ट्रीज और एशियन पेंट्स निफ्टी के टॉप लूजर रहे हैं

MoneyControl News APRIL 09, 2024 / 3:49 PM IST

Closing bell :  रिकॉर्ड ऊंचाई के बाद बाजार में आज मुनाफावसूली हावी हो गई। इसके चलते संसेक्स-निफ्टी आज गिरावट के साथ बंद हुए हैं। दिग्गजों के साथ ही छोटे-मझोले शेयरों पर भी दबाव रहा है। मिडकैप इंडेक्स गिरावट के साथ बंद हुए हैं। वहीं, स्मॉलकैप इंडेक्स बढ़त पर बंद हुए हैं। मेटल, रियल्टी, बैंकिंग शेयरों में खरीदारी रही। वहीं, FMCG और एनर्जी इंडेक्स गिरावट पर बंद हुए हैं। PSE, इंफ्रा औ

Stock market live updates : डिक्सन ने इलेक्ट्रॉनिक्स और मोबाइल डिवाइस बनाने वाली कंपनी Ismartu India को खरीदने के लिए एक करार किया है। इसके पहले चरण में 238 करोड़ रुपए में शेयर पर्चेज एग्रीमेंट होगा। इस डील के वित्त वर्ष 2026-27 तक पूरी होने की उम्मीद है
Stock market live updates : डिक्सन ने इलेक्ट्रॉनिक्स और मोबाइल डिवाइस बनाने वाली कंपनी Ismartu India को खरीदने के लिए एक करार किया है। इसके पहले चरण में 238 करोड़ रुपए में शेयर पर्चेज एग्रीमेंट होगा। इस डील के वित्त वर्ष 2026-27 तक पूरी होने की उम्मीद है
APRIL 09, 2024 / 3:44 PM IST
MARKETS AT CLOSE : दिन भर की उठापटक के बाद गिरावट के साथ बंद हुआ बाजार
बाजार आज लाल निशान में बंद हुआ है। सेंसेक्स 59 अंक गिरकर 74,684 पर और निफ्टी 24 अंक गिरकर 22643 पर बंद हुआ है। जबकि बैंक निफ्टी 149 अंक चढ़कर 48731 पर बंद हुआ है। मिडकैप 147 अंक गिरकर 49895 पर बंद हुआ है। सेंसेक्स के 30 में से 19 शेयरों में बिकवाली रही। निफ्टी के 50 में से 32 शेयरों में बिकवाली देखने को मिली। बैंक निफ्टी के 12 में से 8 शेयरों में बिकवाली रही।
    APRIL 09, 2024 / 3:21 PM IST

    Stock Market LIVE Updates : एथेनॉल के लिए अधिक शुगर मिलने की संभावना


    BLOOMBERG के मुताबिक एथेनॉल के लिए अधिक शुगर मिलने की संभावना है। सरकार एथेनॉल के उत्पादन के लिए अतिरिक्त शुगर को आवंटन मंजूर कर सकती है। चीनी मिलें अतिरिक्त एथेनॉल उत्पादन कर सकेंगी।

      APRIL 09, 2024 / 3:14 PM IST

      Stock Market LIVE Updates : ICICI LOMBARD ने POLICYBAZAAR के साथ किया करार


      ICICI LOMBARD ने बताया है कि उसने POLICYBAZAAR के साथ स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप करार किया है। ग्राहकों को इंश्योरेंस सॉल्यूशंस मुहैया कराने के लिए ये करार किया गया है। करार के बाद कंपनी की पहुंच करीब 1 करोड़ ग्राहकों तक बढ़ेगी।

        APRIL 09, 2024 / 3:11 PM IST
        Stock Market LIVE Updates : FY25 पैसेंजर कार बिक्री ग्रोथ 1-3% रहने का अनुमान
        ऑटो मोबाइल संगठन FADA का कहना है कि FY25 पैसेंजर कार बिक्री ग्रोथ 1-3% रहने का अनुमान है। FY25 में 2 व्हीलर बिक्री ग्रोथ 9% रहने का अनुमान है। FY25 ट्रैक्टर बिक्री ग्रोथ 4-6% रहने का अनुमान है। FY24 में ट्रैक्टर बिक्री ग्रोथ 8% रही है। FY25 में CV बिक्री ग्रोथ 4-6% रहने का अनुमान है।
          APRIL 09, 2024 / 2:48 PM IST

          Stock Market LIVE Updates : जिंदल पॉली फिल्म्स पर फंड के कुप्रबंधन और 2,000 करोड़ रुपये के नुकसान का आरोप लगाते हुए किया गया मुकदमा


          सीएनबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक जिंदल पॉली फिल्म्स के माइनोरिटी शेयरधारकों ने प्रमोटरों पर धन की हेराफेरी करने का आरोप लगाते हुए नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (एनसीएलटी) में एक क्लास एक्शन सूट दायर किया है। माइनोरिटी शेयरधारकों का कहना है कि इस हेराफेरी के परिणामस्वरूप कंपनी को लगभग 2,000 करोड़ रुपये का भारी नुकसान हुआ है।

            APRIL 09, 2024 / 2:27 PM IST

            Stock Market LIVE Updates : टाटा मोटर्स पर नोमुरा का नजरिया

            टाटा मोटर्स पर नोमुरा ने Buy कॉल देते हुए 1,057 रुपए का टारगेट प्राइस दिया है। JLR का Q4 रिटेल वॉल्यूम सालाना आधार पर 11 प्रतिशत बढ़ा है। EBIT मार्जिन अनुमान 9 फीसदी पर है। JLR ने Q4FY24 के लिए खुदरा और थोक वॉल्यूम में तिमाही और सालाना ग्रोथ की जानकारी दी है।

              APRIL 09, 2024 / 2:18 PM IST

              Sensex Today : 2 बजे के आसपास बाजार


              2 बजे के आसपास सेंसेक्स 29.20 अंक या 0.04 प्रतिशत नीचे 74,713.30 पर और निफ्टी 12.00 अंक या 0.05 प्रतिशत नीचे 22,654.30 पर था। लगभग 1280 शेयरों में तेजी आई, 1989 शेयरों में गिरावट आई और 76 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ था।

                APRIL 09, 2024 / 1:58 PM IST

                Stock Market LIVE Updates : कॉनकोर पर मोतीलाल ओसवाल का नजरिया


                मोतीलाल ओसवाल ने कॉनकोर पर Buy देते हुए 1,120 रुपए प्रति शेयर का टारगेट दिया है। ब्रोकरेज का कहना है कि कंटेनरीकृत कार्गो आवाजाही को चलाने के लिए डीएफसी को चालू करने से कंपनी को सबसे ज्यादा फायदा होगा।

                  APRIL 09, 2024 / 1:40 PM IST

                  Stock Market LIVE Updates : केबल और वायर कंपनियों पर एचएसबीसी


                  एचएसबीसी पॉलीकैब इंडिया: BUY कॉल देते हुए लक्ष्य बढ़ाकर 5,870 रुपये प्रति शेयर कर दिया है। वहीं, केईआई इंडस्ट्रीज को बॉय कॉल देते हुए लक्ष्य बढ़ाकर 3,850 रुपये प्रति शेयर कर दिया है। आरआर काबेल पर बॉय काल देते हुए इसका लक्ष्य 1,800 रुपये प्रति शेयर कर दिया है।

                    APRIL 09, 2024 / 1:12 PM IST

                    Stock Market LIVE Updates : IRDAI ने एडलवाइस टोकियो लाइफ इंश्योरेंस कंपनी पर जुर्माना लगाया

                    भारतीय बीमा नियामक और विकास प्राधिकरण (आईआरडीएआई) ने एडलवाइस फाइनेंशियल सर्विसेज की सहायक कंपनी एडलवाइस टोकियो लाइफ इंश्योरेंस कंपनी पर उनकी पूर्व मंजूरी के बिना शेयरधारिता पैटर्न में बदलाव के लिए 20 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।

                      APRIL 09, 2024 / 1:07 PM IST

                      Sensex Today : 1 बजे बाजार


                      1 बजे के आसपास सेंसेक्स 111.74 अंक या 0.15 प्रतिशत ऊपर 74,854.24 पर और निफ्टी 24.00 अंक या 0.11 प्रतिशत ऊपर 22,690.30 पर कारोबाक कर रहा था। लगभग 1554 शेयर बढ़े, 1685 शेयर गिरे और 81 शेयरों में कोई बदलाव नहीं देखने को मिल रहा था।

                        APRIL 09, 2024 / 12:37 PM IST

                        Sensex Today : रिलायंस इंडस्ट्रीज पर मॉर्गन स्टेनली का नजरिया

                        रिलायंस इंडस्ट्रीज पर मॉर्गन स्टेनली ने ओवरवेट कॉल देते हुए 3,046 रुपए प्रति शेयर का लक्ष्य दिया है। कंपनी ने पिछले एक साल में 35 फीसदी की और इस साल अब तक 10 फीसदी रि-रेटिंग की है। कंपनी इस समय FY26 अनुमान पर 24x P/E और 10x EV/EBIDTA पर कारोबार कर रही है। सभी सेक्टरों में फिर से रेटिंग की संभावना है। नई ऊर्जा, रिफाइनिंग, रसायन और दूरसंचार गतिविधियों से कंपनी को फायदा होगा।

                          APRIL 09, 2024 / 12:21 PM IST

                          Stock Market LIVE Updates : इस साल सामान्य मॉनसून का अनुमान

                          SKYMET का कहना है कि इस साल सामान्य मॉनसून का अनुमान है। मॉनसून में LPA (LONG-PERIOD AVERAGE) के 102% बारिश का अनुमान है। अल-नीनो तेजी से ला-नीना में बदल रहा है। अब भी अल-नीनो की स्थिति बनी हुई है। अल-नीनो कमजोर होने में थोड़ा वक्त लगेगा। शुरुआती मॉनसून में अल-नीनो का असर दिख सकता है। जुलाई-अगस्त में बेहतर मॉनसून का अनुमान है। पश्चिमी भाग में मॉनसून बेहतर रहने की संभावना है।

                            APRIL 09, 2024 / 12:19 PM IST

                            Stock Market LIVE Updates : मारुति ने और असेंबली लाइन शुरू की


                            मारुति सुजुकी ने अपनी मानेसर फैक्ट्री में एक और वाहन असेंबली लाइन शुरू की है। क्षमता विस्तार के बाद मानेसर में कुल उत्पादन क्षमता बढ़कर सालाना 9 लाख यूनिट हो जाएगी। क्षमता विस्तार के बाद सालाना 1 लाख यूनिट का अतिरिक्त उत्पादन होगा।

                              APRIL 09, 2024 / 12:03 PM IST

                              Stock Market LIVE Updates : Q4 में सुला वाइनयार्ड्स के रेवेन्यू में 10% की ग्रोथ


                              सुला वाइनयार्ड्स ने चौथी तिमाही के साथ-साथ वित्त वर्ष 2024 में नेट रेवेन्यू में 10 फीसदी की ग्रोथ दर्ज की है। मार्च FY24 तिमाही के लिए रेवेन्यू पिछले वर्ष की समान अवधि के 120 करोड़ रुपये के मुकाबले 131.8 करोड़ रुपये रहा, जबकि पूरे वर्ष का रेवेन्यू पिछले वर्ष के 553.4 करोड़ रुपये के मुकाबले 608.6 करोड़ रुपये रहा है ।

                                APRIL 09, 2024 / 11:56 AM IST

                                Stock Market LIVE Updates : यूको बैंक ने Q4 एडवांसेज में सालाना 16% की ग्रोथ दर्ज की, डिपॉजिट में 5.5% की ग्रोथ


                                यूको बैंक ने सूचित किया है कि वित्त वर्ष 2024 की मार्च तिमाही में बैंक का कुल कारोबार 4.50 लाख करोड़ रुपये रहा जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि की तुलना में 9.62% बढ़ रहा है। कुल एडवांसेज 15.92% सालाना बढ़कर 1.87 लाख करोड़ रुपये और जमा 5.53% बढ़कर 2.63 लाख करोड़ रुपये रही है।

                                  APRIL 09, 2024 / 11:40 AM IST

                                  Stock Market LIVE Updates : कोटक इंस्टीट्यूशनल ने रोल-ओवर के कारण एक्साइड इंडस्ट्रीज का लक्ष्य मूल्य 250 रुपये से बढ़ाकर 270 प्रति शेयर किया

                                  कोटक इंस्टीट्यूशनल ने रोल-ओवर के कारण एक्साइड इंडस्ट्रीज का लक्ष्य मूल्य 250 रुपये से बढ़ाकर 270 प्रति शेयर कर दिया है। लेकिन महंगे वैल्यूएशन के कारण 'Sell'रेटिंग बनाए रखी है।

                                    APRIL 09, 2024 / 11:18 AM IST


                                    Stock Market LIVE Updates : हिंदुस्तान कॉपर में जोरदार तेजी

                                    तांबे की बढ़ती कीमतों से हिंदुस्तान कॉपर में जोरदार तेजी देखने को मिल रही है। आज ये स्टॉक 9 फीसदी से ज्यादा भागा है।

                                      APRIL 09, 2024 / 11:06 AM IST

                                      Sensex Today : 11 बजे के आसपास बाजार


                                      11 बजे के आसपास सेंसेक्स 319.63 अंक या 0.43 प्रतिशत ऊपर 75,062.13 पर और निफ्टी 80.50 अंक या 0.36 प्रतिशत ऊपर 22,746.80 पर कारोबार कर रहा था। लगभग 1837 शेयर बढ़े, 1268 शेयर गिरे और 102 शेयरों में कोई बदलाव नहीं दिख रहा था।

                                        APRIL 09, 2024 / 10:46 AM IST
                                        Stock Market LIVE Updates : NSE लिस्टेड शेयरों का M-CAP पहली बार 400 लाख करोड़ रुपए के पार
                                        बाजार में जोरदार तेजी देखने को मिल रही है। जिसके चलते NSE लिस्टेड शेयरों का M-CAP पहली बार 400 लाख करोड़ रुपए के पार चला गया है। निफ्टी ऑटो इंडेक्स रिकॉर्ड ऊंचाई पर दिख रहा है। निफ्टी रिटल्टी इंडेक्स भी रिकॉर्ड ऊंचाई पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी मेटल इंडेक्स भी रिकॉर्ड ऊंचाई पर है।
                                          APRIL 09, 2024 / 10:41 AM IST

                                          Sensex Today : सोना रिकॉर्ड ऊंचाई पर


                                          सोने की कीमतों में मंगलवार को जोरदार तेजी देखने को मिली। केंद्रीय बैंकों की मजबूत खरीदारी से इसे सपोर्ट मिल रहा है। सोमवार को 2,353.79 डॉलर की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने के बाद मंगलवार को हाजिर सोना 0.2% बढ़कर 2,343.76 डॉलर प्रति औंस पर दिख रहा है। अमेरिकी गोल्ड 0.5% बढ़कर 2,362.60 डॉलर पर पहुंच गया है। MCX पर भी सोना रिकॉर्ड ऊंचाई पर दिख रहा है। सोने ने 71,150 रुपए प्रति 10gm का नया स्तर छू लिया है।

                                            APRIL 09, 2024 / 10:30 AM IST

                                            Stock Market LIVE Updates : शिल्पा मेडिकेयर ने 8 अप्रैल को क्यूआईपी इश्यू लॉन्च किया


                                            शिल्पा मेडिकेयर ने 8 अप्रैल को अपना क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशंस प्लेसमेंट (QIP) इश्यू लॉन्च किया है। इसकी न्यूनतम कीमत 477.33 रुपये प्रति शेयर है। क्यूआईपी इश्यू के निर्गम मूल्य पर विचार करने के लिए कंपनी के निदेशक मंडल की बैठक 12 अप्रैल या उसके बाद होगी।

                                              APRIL 09, 2024 / 10:11 AM IST

                                              Sensex Today : 10 बजे बाजार


                                              10 बजे के आसपास सेंसेक्स 284.09 अंक या 0.38 फीसदी की बढ़त के साथ 75,026.59 पर और निफ्टी 79.00 अंक या 0.35 फीसदी की तेजी के साथ 22,745.30 पर कारोबार कर रहा था। लगभग 1830 शेयर बढ़े, 1079 शेयर गिरे और 106 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ था।

                                                APRIL 09, 2024 / 9:59 AM IST

                                                Sensex Today : प्रीमियर एक्सप्लोसिव्स के शेयर 52-वीक हाई पर


                                                प्रीमियर एक्सप्लोसिव्स के शेयर 9 अप्रैल को शुरुआती कारोबार में 52-सप्ताह के उच्चतम स्तर 1,979.50 रुपये पर पहुंच गए। कंपनी अपने इक्विटी शेयरों के उप-विभाजन पर विचार करने जा रही है। इसका स्टॉक पर आज पॉजिटिव असर देखने को मिला है। कंपनी के इक्विटी शेयरों के फेस वैल्यू में उप-विभाजन/विभाजन के प्रस्ताव पर विचार करने और मंजूरी देने के लिए प्रीमियर एक्सप्लोसिव्स के निदेशक मंडल की बैठक शुक्रवार, 19 अप्रैल, 2024 को होने वाली है।

                                                  APRIL 09, 2024 / 9:51 AM IST

                                                  AJMERA REALTY Q4 UPDATE : कलेक्शंस 91 फीसदी बढ़कर 197 करोड़ रुपए रहा

                                                  चौथी तिमाही का कलेक्शंस 91 फीसदी बढ़कर 197 करोड़ रुपए पर रहा है। चौथी तिमाही की सेल्स वैल्यू 104 फीसदी बढ़कर 287 करोड़ रुपए पर सेल्स एरिया 63 फीसदी बढ़कर 1.12 लाख वर्ग फुट रहा है।

                                                    APRIL 09, 2024 / 9:42 AM IST
                                                    Stock Market LIVE Updates : NATCO PHARMA को US FDA से मिला वॉर्निंग लेटर
                                                    NATCO PHARMA के तेलंगाना के कोथुर मैन्युफैक्चरिंग यूनिट को US FDA से वॉर्निंग लेटर मिला है। कंपनी ने कहा है कि इस वॉर्निंग लेटर का सप्लाई और रेवेन्यू पर कोई असर नहीं होगा।
                                                      APRIL 09, 2024 / 9:39 AM IST

                                                      Sensex today : गुढी पाडवा के मौके पर करेंसी बाजार बंद


                                                      गुढी पाडवा के मौके पर करेंसी बाजार आज बंद है। उधर सेंसेक्स, निफ्टी नए शिखर पर खुले हैं। निफ्टी बैंक रिकॉर्ड ऊंचाई पर खुला है। निफ्टी पहली बार 22,700 के पार खुला है। वहीं, सेंसेक्स पहली बार 75,000 के पार खुला है। फिल हाल सेंसेक्स 205.11 अंक यानी 0.27 फीसदी की बढ़त के साथ 74,939.66 के स्तर पर दिख रहा है। वहीं, निफ्टी 52.80 अंक यानी 0.23 फीसदी की बढ़त के साथ 22720 के आसपास दिख रहा है।

                                                        APRIL 09, 2024 / 9:30 AM IST

                                                        Market Opens: बढ़त के साथ खुला बाजार


                                                        9 अप्रैल को भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स मजबूत खुले हैं। निफ्टी आज 22,750 से ऊपर खुला। फिलहाल सेंसेक्स 166.83 अंक या 0.22 प्रतिशत ऊपर 74,909.33 पर और निफ्टी 50.90 अंक या 0.22 प्रतिशत ऊपर 22,717.20 पर दिख रहा है। लगभग 1662 शेयर बढ़े, 584 शेयर गिरे, और 97 शेयरों में कोई बदलाव नहीं दिख रहा है।

                                                          APRIL 09, 2024 / 9:16 AM IST

                                                          Sensex Today : स्ट्राइड्स को फ्लुओक्सेटीन टैब्स 10 मिलीग्राम और 20 मिलीग्राम के लिए यूएसएफडीए की मंजूरी मिली


                                                          स्ट्राइड्स फार्मा साइंस ने बताया है कि उसकी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी, स्ट्राइड्स फार्मा ग्लोबल पीटीई लिमिटेड, सिंगापुर को यूएसएफडीए से फ्लुओक्सेटीन टैब्स 10 मिलीग्राम और 20 मिलीग्राम के लिए मंजूरी मिल गई है।

                                                            APRIL 09, 2024 / 9:14 AM IST

                                                            Sensex Today : डिक्सन टेक्नोलॉजीज (इंडिया) , इस्मार्टू इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में खरीदेगी हिस्सेदारी

                                                            डिक्सन टेक्नोलॉजीज (इंडिया) ने इस्मार्टू इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में बहुमत हिस्सेदारी के प्रस्तावित अधिग्रहण के लिए शेयर खरीद करार किया है। इसके पहले चरण में 238 करोड़ रुपए में शेयर पर्चेज एग्रीमेंट होगा। इस डील के वित्त वर्ष 2026-27 तक पूरी होने की उम्मीद है। ISMARTU देश में ITEL, INFINIX और TECNO ब्रांड के नाम से प्रोडक्ट बनाती है।

                                                              APRIL 09, 2024 / 9:10 AM IST

                                                              Market at pre-open: प्री-ओपनिंग में बाजार में मजबूती


                                                              प्री-ओपनिंग सेशन में बेंचमार्क इंडेक्स बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। सेंसेक्स 301.68 अंक या 0.40 प्रतिशत ऊपर 75,044.18 पर और निफ्टी 87.80 अंक या 0.39 प्रतिशत ऊपर 22,754.10 पर नजर आ रहा है।

                                                                APRIL 09, 2024 / 9:00 AM IST

                                                                Sensex today : पुट कॉल रेशियो

                                                                निफ्टी पुट कॉल रेशियो (पीसीआर) इक्विटी बाजार के मूड का इंडीकेटर होता है। निफ्टी पुट कॉल रेशियो 8 अप्रैल को बढ़कर 1.29 हो गया जो पिछले सत्र में 1.03 था। बता दें कि 1 के ऊपर का पीसीआर इस बात का संकेत होता है कि ट्रेडर्स कॉल की तुलना में पुट ऑप्शन ज्यादा खरीद रहे हैं, जो आम तौर पर मंदी की भावना में बढ़त का संकेत होता है।

                                                                  APRIL 09, 2024 / 9:00 AM IST

                                                                  Sensex today : 60 स्टॉक्स में दिखी शॉर्ट कवरिंग

                                                                  ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में होने वाली बढ़त से आमतौर पर शॉर्ट कवरिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन जिन 60 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली उनमें Godrej Properties, Eicher Motors, Bharat Forge, Balkrishna Industries और Divis Laboratories के नाम शामिल हैं।

                                                                    APRIL 09, 2024 / 9:00 AM IST

                                                                    Sensex today : 31 स्टॉक्स में दिखा शॉर्ट बिल्ड-अप

                                                                    ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर शॉर्ट बिल्ड-अप का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन जिन 31 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट बिल्ड-अप देखने को मिला उनमें Vodafone Idea, Wipro, REC, Oberoi Realty और Birlasoft के नाम शामिल हैं।

                                                                      APRIL 09, 2024 / 8:59 AM IST

                                                                      Sensex today : 52 स्टॉक्स में दिखा लॉन्ग बिल्ड-अप

                                                                      ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली बढ़त से आमतौर पर लॉन्ग पोजीशन बनने का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन 52 शेयरों में लॉन्ग बिल्ड-अप देखने को मिला। इनमें LIC Housing Finance, Info Edge India, Laurus Labs, Exide Industries और Gujarat Gas के नाम शामिल हैं।

                                                                        APRIL 09, 2024 / 8:58 AM IST

                                                                        Sensex today : FII और DII आंकड़े

                                                                        8 अप्रैल को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 684.68 करोड़ रुपए की बिकवाली की। इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 3,470.54 करोड़ रुपए की खरीदारी की।

                                                                          APRIL 09, 2024 / 8:58 AM IST

                                                                          Sensex today : NSE पर F&O बैन में आने वाले शेयर

                                                                          एनएसई ने बंधन बैंक, सेल और ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज को 9 अप्रैल के लिए एफएंडओ प्रतिबंध सूची में बरकरार रखा है। हालांकि, हिंदुस्तान कॉपर को इस सूची से हटा दिया गया है। बताते चलें कि F&O सेगमेंट में शामिल स्टॉक्स को उस स्थिति में बैन कैटेगरी में डाल दिया जाता है, जिसमें सिक्योरिटीज की पोजीशन उनकी मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट से ज्यादा हो जाती है।

                                                                            APRIL 09, 2024 / 8:54 AM IST

                                                                            US Market : कल सपाट बंद हुए थे अमेरिकी बाजार


                                                                            महंगाई के आंकड़ों से पहले अमेरिकी बाजार कल सपाट बंद हुए थे। हालांकि, वेल्स फ़ार्गो ने साल के अंत में S&P500 का लक्ष्य 4625 से बढ़ाकर 5535 कर दिया है। यूएस बैंक वेल्स फ़ार्गो का कहना है कि ऑर्टिफिश्यल इंटेलीजेंस को लेकर बढ़ी उम्मीदें और उधार लेने की लागत में संभावित कमी इसके ट्रिगर हैं। अमेरिकी महंगाई और पहली तिमाही की कमाई के मौसम से पहले सप्ताह की शुरुआत धीमी रही है। उधर 10 ईयर यूएस बॉन्ड यील्ड नवंबर के बाद के अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है। बॉन्ड यील्ड लगातार बढ़ती जा रही है क्योंकि मजबूत अमेरिकी ग्रोथ बैक ग्राउंड पर अधिक फोकस देखने को मिल रहा है। उधर सोना 2358 डॉलर पर एक और हाई लगाता नजर आ रहा है। संघर्ष विराम पूरी तरह से अस्पष्ट होने के कारण ब्रेंट तेल की कीमतें 91 डॉलर के आसपास हैं।

                                                                              APRIL 09, 2024 / 8:52 AM IST

                                                                              Sensex today : एशियाई बाजारों में तेजी

                                                                              आज एशियाई बाजारों में बढ़त के साथ कारोबार देखने को मिल रहा है। गिफ्ट निफ्टी 65 अंकों की बढ़त के साथ 22,841.50 पर नजर आ रहा है। वहीं, निक्केई 202.36 अंक यानी करीब 0.51 फीसदी तेजी के साथ 39,551.67 के आसपास दिख रहा है। स्ट्रेट टाइम्स की चाल भी तेज दिख रही है। यह 26.88 अंक यानी 0.83 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। वहीं, ताइवान का बाजार 241.95 अंक यानी 1.19 फीसदी की तेजी के साथ 20,656.57 के स्तर पर नजर आ रहा है। जबकि हांग कांग का हैंग सेंग 155 अंक यानी 0.93 फीसदी की बढ़त के साथ 16,887.50 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। हालांकि कोस्पी में 0.11 फीसदी की कमजोरी दिख रही है। शंघाई कम्पोजिट भी 8.66 अंक यानी 0.20 फीसदी की गिरावट के साथ 3,037.26 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

                                                                                APRIL 09, 2024 / 8:50 AM IST

                                                                                Global market : ग्लोबल बाजारों से अच्छे संकेत

                                                                                आज ग्लोबल बाजारों से अच्छे संकेत मिल रहे हैं। एशियाई बाजारों में मजबूती के साथ कारोबार हो रहा है। गिफ्ट निफ्टी में 65 अंकों का उछाल देखने को मिल रहा है। कल अमेरिका में फ्लैट कारोबार देखने को मिला था। सोने की रिकॉर्ड रैली जारी है। COMEX GOLD 2300 डॉलर प्रति औंस के ऊपर बरकरार है। सेंट्रल बैंक की खरीदारी से कीमतों में लगातार सातवें दिन तेजी देखने को मिली है।

                                                                                  APRIL 09, 2024 / 8:49 AM IST

                                                                                  Stock market : निफ्टी का शॉर्ट टर्म अपट्रेंड बरकरार-नागराज शेट्टी

                                                                                  एचडीएफसी सिक्योरिटीज के नागराज शेट्टी का कहना है कि तकनीकी रूप से यह पैटर्न आगे बाजार के लिए पॉजिटिव संकेत है। हालांकि निफ्टी नई ऊंचाई पर है। फिर भी इस ऊंचाई पर किसी ट्रेंड रिवर्सल के कोई संकेत नहीं है। डेली चार्ट के मुताबिक हायर टॉप और बॉटम जैसे पॉजिटिव चार्ट पैटर्न बरकरार हैं और वर्तमान तेजी पैटर्न के नए हायर टॉप फॉर्मेशन के मुताबिक है। निफ्टी का शॉर्ट टर्म अपट्रेंड बरकरार है और इसका अगला अपसाइड लेवल 22,800 अंक (1.618 फीसदी फाइबोनैचि प्रोजेक्शन) के आसपास है। निफ्टी के लिए 22,520 पर तत्काल सपोर्ट है।

                                                                                    APRIL 09, 2024 / 8:47 AM IST

                                                                                    Trade setup : निफ्टी में जल्द ही 23,000 का मनोवैज्ञानिक लेवल मुमकिन

                                                                                    बाजार पिछले हफ्ते के रिकॉर्ड हाई के ऊपर चला गया है और अपवर्ड-स्लोपिंग रजिस्टेंस ट्रेंडलाइन के ऊपर बंद हुआ। इसको देखते हुए बाजार जानकारों की राय है कि निफ्टी अब जल्दी ही 22,800 की और बढ़ता दिख सकता है। इस लेवल के पार होने को बाद इसमें आने वाले कारोबारी सत्रों में 23,000 का मनोवैज्ञानिक स्तर भी देखने को मिल सकता है। अब निफ्टी के लिए 22,500 पर इमीडिएट सपोर्ट और 22,300 पर अगला बड़ा सपोर्ट दिख रहा है।

                                                                                      APRIL 09, 2024 / 8:44 AM IST

                                                                                      Market Mood : निफ्टी का शॉर्ट टर्म ट्रेंड पॉजिटिव

                                                                                      एचडीएफसी सिक्योरिटीज के नागराज शेट्टी का कहना है कि निफ्टी का शॉर्ट टर्म ट्रेंड पॉजिटिव बना हुआ है और बाजार में चल रही रेंज मूवमेंट दोनों तरफ तेज उतार-चढ़ाव की संभावना का संकेत दे रही है। ऐसे में दोनों तरफ 22,600 और 22,300 स्तरों के आसपास रेंज में विस्तार देखने को मिल सकता है। अगर निफ्टी 22,600 के स्तर से ऊपर जाकर मजबूती दिखाता है तो फिर ये तेजी 22,800 के स्तर की ओर बढ़ सकती है। वहीं, 22,300 के स्तर से नीचे फिसलने से कमजोरी का नया दौर शुरू होने की संभावना है।

                                                                                        APRIL 09, 2024 / 8:44 AM IST

                                                                                        Market today : आज 9 अप्रैल को कैसी रह सकती है बाजार की चाल


                                                                                        रेलिगेयर ब्रोकिंग लिमिटेड के अजीत मिश्रा का कहना है कि निफ्टी ने आखिरकार एक हफ्ते तक चलने वाले कंसोलीडेशन के चरण को खत्म कर लिया है और बैंकिंग सूचकांक ने भी आखिरकार एक नया रिकॉर्ड बनाया है। हालांकि मोमेंटम अभी भी गायब है। तमाम अच्छे संकेतों के बावजूद मिलेजुले ग्लोबल संकेतों के चलते बीच-बीच में करेक्शन देखने को मिल सकते हैं। ऐसे में ट्रेडर्स को सलाह होगी कि वे गिरावट में अच्छी क्वालिटी वाले शेयरों में खरीदारी करें।

                                                                                          APRIL 09, 2024 / 8:41 AM IST

                                                                                          Sensex today: 8 अप्रैल को कैसा रहा बाजार


                                                                                          सेंसेक्स-निफ्टी 8 अप्रैल को बढ़त के साथ खुले और नए रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गए। ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत और लार्जकैप ऑटो शेयरों में तेजी और रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसे कुछ इंडेक्स हैवीवेट ने बाजार में तेजी को बल दिया। कारोबार के अंत में, सेंसेक्स 494.28 अंक या 0.67 फीसदी ऊपर 74,742.50 पर और निफ्टी 50 इंडेक्स 152.60 अंक या 0.68 फीसदी की तेजी लेकर 22,666.30 पर बंद हुआ। महिंद्रा एंड महिंद्रा, आयशर मोटर्स, मारुति सुजुकी और रिलायंस इंडस्ट्रीज निफ्टी के टॉप गेनर रहे। जबकि विप्रो, एलटीआईमाइंडट्री, अदानी पोर्ट्स, नेस्ले इंडिया और अपोलो हॉस्पिटल आज निफ्टी के टॉप लूजर रहे। दोनों बेंचमार्क के साथ ही निफ्टी बैंक इंडेक्स भी पहली बार 48,700 अंक को पार करते हुए रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया। बैंकिंग शेयरों में उछाल 2024 में आगामी लोकसभा चुनावों के बाद राजनीतिक स्थिरता की उम्मीदों से प्रेरित रही।

                                                                                            APRIL 09, 2024 / 8:36 AM IST

                                                                                            सुप्रभात और दलाल-स्ट्रीट से सभी गतिविधियों के लाइव कवरेज में आपका स्वागत है। भारत और दुनिया भर के बाज़ार से सभी लाइव अपडेट के लिए इस ब्लॉग पर बने रहें।