Stock Market Highlight: सेंसेक्स- निफ्टी लगातार 7वें दिन बढ़त पर बंद हुए
शानदार ग्लोबल संकेतों ने बाजार में जोश भरा। सेंसेक्स- निफ्टी लगातार 7वें दिन बढ़त पर बंद हुआ। मिडकैप- स्मॉलकैप शेयरों में खरीदारी रही। IT, ऑटो शेयरों में अच्छी तेजी देखने को मिली। फार्मा, रियल्टी, मेटल शेयरों में खरीदारी रही। निफ्टी बैंक में 6 दिनों की तेजी के बाद मुनाफावसूली देखने को मिला।
कारोबार के अंत में सेंसेक्स 520.90 अंक यानी 0.65 फीसदी की बढ़त के साथ 80,116.49 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 161.70 अंक यानी 0.67 फीसदी की बढ़त के साथ 24,328.95 के स्तर पर बंद हुआ।
सेक्टोरल फ्रंट पर देखें तो आईटी इंडेक्स 4 फीसदी, ऑटो इंडेक्स 2.5 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ। वहीं पीएसयू बैंक , कंज्यूमर ड्यूरेबल इंडेक्स 0.5-1 फीसदी की गिरावट लेकर बंद हुआ।
HCL Technologies, Tech Mahindra, Tata Motors, Wipro, M&M निफ्टी का टॉप गेनर हैं। वहीं HDFC Bank, Kotak Mahindra Bank, Axis Bank, SBI, Grasim Industries निफ्टी का टॉप लूजर हैं।
बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 1फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.2 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ।