Stock Market Highlight: 7 दिनों की तेजी के बाद सेंसेक्स, निफ्टी गिरावट पर बंद हुए
अप्रैल सीरीज एक्सपायरी के दिन बाजार दायरे में कामकाज करता नजर आया। 7 दिनों की तेजी के बाद सेंसेक्स, निफ्टी गिरावट पर बंद हुए। मिडकैप, स्मॉलकैप इंडेक्स की फ्लैट क्लोजिंग हुई। रियल्टी, FMCG शेयरों पर दबाव देखने को मिला। IT, बैंकिंग इंडेक्स गिरावट पर बंद हुआ। फार्मा, मेटल इंडेक्स बढ़त पर बंद हुआ।
HUL, Bharti Airtel, Eicher Motors, ONGC, Shriram Finance निफ्टी का टॉप लूजर हैं। वहीं IndusInd Bank, UltraTech Cement, Grasim Industries, Tata Motors, Tata Consumer निफ्टी का टॉप गेनर हैं।
एफएमसीजी , रियल्टी इंडेक्स 1 फीसदी की गिरावट लेकर बंद हुए।
कारोबार के अंत में सेंसेक्स 315.06 अंक यानी 0.39 फीसदी की गिरावट के साथ 79,801.43 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी 82.25 अंक यानी 0.34 फीसदी की गिरावट के साथ 24,246.70 के स्तर पर बंद हुआ।