Get App

लाइव ब्लॉग

MoneyControl News APRIL 07, 2025 / 3:41 PM IST

Stock Market Crash Highlight: 10 महीने में बाजार में दिखी सबसे बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 2227 अंक टूटा, निफ्टी 22,200 के नीचे हुआ बंद

Stock Market Crash Highlight:सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में बंद हुआ। मेटल इंडेक्स 7 फीसदी, रियल्टी इंडेक्स 6 फीसदी, मीडिया , पीएसयू बैंक , ऑटो, एनर्जी और आईटी इंडेक्स 3-4 फीसदी की गिरावट लेकर बंद हुआ।

Stock Market Crash Highlight: टैरिफ वॉर गहराने की आशंका से बाजार में गिरावट देखने को मिली। बाजार भारी गिरावट के साथ बंद हुआ। निफ्टी में 10 महीने की बड़ी गिरावट देखने को मिली। BSE के सभी सेक्टर इंडेक्स मे बिकवाली रही। मिडकैप इंडेक्स 3.5% से ज्यादा फिसला। ऑटो, तेल-गैस, बैंकिंग शेयरों में बिकवाली रही जबकि मेटल, रियल्टी इंडेक्स सबसे ज्यादा फिसले। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 2226.79 अं

 Stock Market Highlight:टैरिफ वॉर गहराने की आशंका से बाजार में गिरावट देखने को मिली। बाजार भारी गिरावट के साथ बंद हुआ।
Stock Market Highlight:टैरिफ वॉर गहराने की आशंका से बाजार में गिरावट देखने को मिली। बाजार भारी गिरावट के साथ बंद हुआ।
APRIL 07, 2025 / 3:36 PM IST

Stock Market Highlight: निफ्टी में 10 महीने की बड़ी गिरावट दिखी

टैरिफ वॉर गहराने की आशंका से बाजार में गिरावट देखने को मिली। बाजार भारी गिरावट के साथ बंद हुआ। निफ्टी में 10 महीने की बड़ी गिरावट देखने को मिली। BSE के सभी सेक्टर इंडेक्स मे बिकवाली रही। मिडकैप इंडेक्स 3.5% से ज्यादा फिसला। ऑटो, तेल-गैस, बैंकिंग शेयरों में बिकवाली रही जबकि मेटल, रियल्टी इंडेक्स सबसे ज्यादा फिसले।

Trent, Tata Steel, JSW Steel, Hindalco Industries, L&T निफ्टी का टॉप लूजर रहा। वहीं Hindustan Unilever टॉप गेनर रहा।

सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में बंद हुआ। मेटल इंडेक्स 7 फीसदी, रियल्टी इंडेक्स 6 फीसदी, मीडिया , पीएसयू बैंक , ऑटो, एनर्जी और आईटी इंडेक्स 3-4 फीसदी की गिरावट लेकर बंद हुआ।

बीएसई का मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स 3.8 फीसदी और 4.5 फीसदी की गिरावट देखने को मिली।

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 2226.79 अंक यानी 2.95 फीसदी की गिरावट के साथ 73,137.90 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 742.85 अंक यानी 3.24 फीसदी की गिरावट के साथ 22,161.60 के स्तर पर बंद हुआ।

    APRIL 07, 2025 / 3:28 PM IST

    Stock Market Live Updates:सरकार ने पेट्रोल डीजल पर एक्साइज ड्यूटी बढ़ाई

    सरकार ने पेट्रोल डीजल पर एक्साइज ड्यूटी बढ़ाई है। पेट्रोल, डीजल पर एक्साइज ड्यूटी 2 रुपये प्रति लीटर बढ़ी है। एक्साइज ड्यूटी में बढ़ोतरी 8 अप्रैल से लागू होगा। एक्साइज ड्यूटी में बढ़ोतरी कल से लागू होगी।

      APRIL 07, 2025 / 3:10 PM IST

      Stock Market Live Updates:HAVELLS ने Lloyd ने AC का नया रेंज लॉन्च किया

      Lloyd ने AC का नया रेंज लॉन्च किया है। Luxuria Collection के तहत AC का नया रेंज लॉन्च किया है। बढ़ती डिमांड को देखते हुए कंपनी ने Luxuria Series लॉन्च किया है। कंपनी ने बढ़ती AC डिमांड को देखते हुए मैन्युफैक्चरिंग क्षमता बढ़ाई है।

        APRIL 07, 2025 / 2:50 PM IST

        Stock Market Live Updates: ट्रेंट पर गोल्डमैन सैक्स की राय

        Q4 अपडेट के बाद ट्रेंट के शेयर में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। गोल्डमैन सैक्स ने स्टॉक के लिए 7500 रुपये से घटाकर 6760 रुपये किया है। Q4 में आय ग्रोथ अनुमान से कम रही। ग्रॉस स्टैंडअलोन आय उम्मीद से कम 39% रही। मांग में कमी, ज्यादा डिस्काउंट का असर संभव है। डिमांड में कमी आगे भी जारी रहने का अनुमान है। Zudio के कुल स्टोर की संख्या 765 पहुंची। Westside के कुल स्टोर की संख्या 244 हुई।

          APRIL 07, 2025 / 2:39 PM IST

          Stock Market Live Updates: DIXON TECHNOLOGIES पर एचएसबीसी की राय

          एचएसबीसी ने डिक्स टेक्नोलॉजीज पर खरीदारी का नजरिया दिया है। उन्होंने इस स्टॉक पर 20000 का टारगेट प्राइस तय किया है। उनका कहना है कि चीन, वियतनाम और थाईलैंड पर ऊंचे टैरिफ से कंपनी को फायदा होगा। घरेलू मार्केट में ग्रोथ से मार्केट शेयर बढ़ सकता है। इंपोर्ट की जगह घरेलू मैन्युफैक्चरिंग पर जोर से कंपनी को फायदा हो सकता है। FY25Q4 में मजबूत ग्रोथ की उम्मीद है।

            APRIL 07, 2025 / 2:18 PM IST

            Stock Market Live Updates: भारत-चीन के बीच सीधी उड़ानें फिर शुरू होंगी

            करीब 5 साल के बाद भारत-चीन के बीच सीधी उड़ानें फिर से शुरू हो सकती हैं। विदेश मंत्रालय की सहमति के बाद अब दोनों देशों के विमानन मंत्रालय इसे लेकर आगे बातचीत कर रहे हैं।

              APRIL 07, 2025 / 1:53 PM IST

              Stock Market Live Updates: INDUSIND BANK पर मॉर्गन स्टैनली की राय

              मॉर्गन स्टैनली ने इंडसइंड बैंक पर राय देते हुए कहा कि बैंक की ये कमजोर तिमाही रही। इसका सालाना आधार पर डिपॉजिट/लोन ग्रोथ घटकर 7%/1% पर आ गया। मार्केट शेयर में काफी गिरावट देखने को मिली। मार्जिन और एसेट क्वालिटी पर नजर रहेगी। MFI सेगमेंट के एसेट क्वालिटी पर नजर रहेगी। ब्रोकरेज ने इस पर इक्वल-वेट कॉल दिया है। इसका टारगेट प्राइस 1,105 रुपये प्रति शेयर तय किया है।

                APRIL 07, 2025 / 1:43 PM IST

                Stock Market Live Updates: DELHIVERY पर मॉर्ग स्टैनली की राय

                मॉर्गन स्टैनली ने डेल्हीवरी पर इक्वल-वेट रेटिंग दी है। इसका लक्ष्य 320 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि Ecom Express के अधिग्रहण से कंसॉलिडेशन के संकेत नजर आये हैं। ये वैल्यू रियलाइजेशन, रेवेन्यू बरकरार रखने के लिए अहम है। पावर बैलेंस थर्ड पार्टी लॉजिस्टिक कंपनी की तरफ शिफ्ट होगा।

                  APRIL 07, 2025 / 1:12 PM IST

                  Stock Market Live Updates:बुधवार को उद्योग मंत्रालय की एक्सपोर्टर्स के साथ अहम बैठक संभव- EXCLUSIVE FROM SOURCES

                  ट्रंप टैरिफ से मचे कोहराम के बाद सरकार एक्शन मोड में आ गई है। सूत्रों के मुताबिक सरकार बुधवार को अहम बैठक करे। बुधवार को उद्योग मंत्रालय की एक्सपोर्टर्स के साथ अहम बैठक संभव है । एक्सपोर्टर्स के साथ चर्चा के बाद जरूरी कदम उठाये जा सकते हैं। PMO, उद्योग, विदेश और वित्त मंत्रालय के बीच लगातार चर्चा जारी है। US के अलावा दूसरे देशों के कदमों पर भी नजर है। Export Promotion Scheme जल्द लागू हो सकती है। बजट में सरकार ने स्कीम का ऐलान किया था।

                    APRIL 07, 2025 / 12:57 PM IST

                    Stock Market Live Updates:यूरोप के बाजार भारी गिरावट के साथ खुले

                    यूरोप के बाजार भारी गिरावट के साथ खुले है। UK का बाजार करीब 6% फिसला है। फ्रांस का बाजार CAC करीब 6.5% फिसला है जबकि जर्मनी का बाजार DAX करीब 8.5% फिसला है। DOW FUTURES में 1,550 प्वाइंट की गिरावट आई जबकि हांगकांग का बाजार करीब 12.5% फिसला है

                      APRIL 07, 2025 / 12:29 PM IST

                      TATA MOTORS JLR Q4 SALES:JLR होलसेल 1.1% बढी

                      सालाना आधार पर Q4 में JLR होलसेल 1.1% बढ़कर 1.11 लाख यूनिट पर रहा जबकि Q4 JLR रिटेल बिक्री 5.1% घटकर 1.08 लाख यूनिट पर रहा। FY25 में कंपनी ने नेट कैश पॉजिटिव लक्ष्य हासिल किया है। FY25 में JLR होलसेल बिना बदलाव के 4 लाख यूनिट पर रहा।

                        APRIL 07, 2025 / 12:16 PM IST

                        Stock Market Live Updates:सीमेंस से अलग हुआ एनर्जी कारोबार

                        सीमेंस से एनर्जी कारोबार अलग हुआ। प्राइस डिस्कवरी में भाव 2478 रुपये तय हुआ। सीमेंस के FNO कॉन्ट्रैक्ट आज दोबारा लॉन्च हुए।

                          APRIL 07, 2025 / 11:45 AM IST

                          ZEE ENT: NCLAT ने IDBI Bank की याचिका खारिज की

                          NCLAT ने IDBI Bank की याचिका खारिज की है। IDBI Bank ने ZEE ENT के खिलाफ इनसॉल्वेंसी की याचिका दी थी। NCLAT ने NCLT ऑर्डर को बरकरार रखा है। NCLAT से IDBI बैंक को ZEE ENT के खिलाफ नए सिरे से इनसॉल्वेंसी याचिका दायर करने की मंजूरी दी है।

                            APRIL 07, 2025 / 11:22 AM IST

                            Stock Market Live Updates:HYUNDAI MOTOR ने EXTER Hy-CNG Duo नया वेरिएंट लॉन्च किया

                            EXTER Hy-CNG Duo नया वेरिएंट लॉन्च किया है। EXTER Hy-CNG Duo के नए वेरिएंट की शुरुआती कीमत `7.50 लाख रुपये रखी है।

                              APRIL 07, 2025 / 11:21 AM IST

                              Stock Market Live Updates:Retaggio का शेयर लिस्ट होते ही लगा लोअर सर्किट

                              Retaggio का शेयर आज BSE SME पर इसकी 25.10 रुपये पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को कुछ खास लिस्टिंग गेन नहीं (Retaggio Listing Gain) मिला। लिस्टिंग के बाद आईपीओ निवेशकों को और झटका तब लगा, जब शेयर टूट गए। टूटकर यह 23.85 रुपये के लोअर सर्किट पर आ गया। हालांकि निचले स्तर पर खरीदारी के चलते फिलहाल रिकवर होकर यह 24 रुपये (Retaggio Share Price) पर है यानी कि आईपीओ निवेशक अब 4 फीसदी घाटे में हैं।

                                APRIL 07, 2025 / 10:48 AM IST

                                Stock Market Live Updates:रिकॉर्ड हाई से 29% नीचे BitCoin

                                अमेरिकी राष्ट्रपति के चुनाव प्रचार के दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने क्रिप्टो एसेट्स से जुड़े नियमों में ढील और रणनीतिक क्रिप्टो रिजर्व बनाने का वादा किया था। इस वादे पर उनकी जीत ने बिटकॉइन की चमक बढ़ा दी थी और नवंबर 2024 से जनवरी 2025 में रॉकेट की स्पीड से ऊपर चढ़ा। 6 नवंबर को पहली बार इसने 75 हजार डॉलर का लेवल पार किया और 20 जनवरी 2025 को 1,09,114.88 डॉलर के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया। हालांकि अब ट्रंप की टैरिफ पॉलिसीज ने दुनिया भर में ट्रेड वार की आशंका गहरा दी है जिसके चलते बिटकॉइन टूटकर रिकॉर्ड हाई से करीब 29 फीसदी नीचे है।

                                  APRIL 07, 2025 / 10:28 AM IST

                                  Stock Market Live Updates: RELIANCE INDUSTRIES पर मॉर्गन स्टैनली की राय

                                  मॉर्गन स्टैनली ने रिलायसं इंडस्ट्रीज पर कहा कि एनर्जी डिमांड डाउनसाइकल का कैश फ्लो पर असर संभव है। डाउनसाइकल का मल्टीपल पर भी असर संभव है। दूसरों के मुकाबले कंपनी ने डाउनसाइकल का अच्छे से सामना किया है। फ्री कैश फ्लो इंजन में मजबूती देखने को मिली। मॉर्गन स्टैली ने स्टॉक पर ओवरवेट रेटिंग दी है। इसका लक्ष्य 1606 रुपये तय किया है।

                                    APRIL 07, 2025 / 10:09 AM IST

                                    Stock Market Live Updates: 6 सत्रों में करीब 15% फिसला IT इंडेक्स

                                    अमेरिका में मंदी का खतरा बढ़ने से IT शेयरों में भारी बिकवाली देखने को मिल रहा है। निफ्टी IT इंडेक्स 6 सत्रों में करीब 15% फिसला है। आज दिग्गज TCS, इन्फोसिस और विप्रो 5% फिसले है। वहीं कोफोर्ज और बिड़लासॉफ्ट 8% से ज्यादा टूटे है।

                                      APRIL 07, 2025 / 9:56 AM IST

                                      Stock Market Live Updates: टाटा ग्रुप के शेयरों में भारी बिकवाली, टाटा मोटर्स 10%, ट्रेंट 14% लुढ़का

                                      टाटा ग्रुप शेयरों का बुरा हाल हुआ। JLR ने अमेरिका में अपनी गाड़ियों की बिक्री पर फौरी रोक लगाई है। टाटा मोटर्स का शेयर करीब 10% फिसला है। इधर कमजोर Q4 अपडेट से ट्रेंट 14% से ज्यादा गिरा है। टाटा ग्रुप के दूसरे शेयरों में भी भारी बिकवाली देखने को मिल रही है।

                                        APRIL 07, 2025 / 9:51 AM IST

                                        Stock Market Live Updates: इंडसइंड बैंक के खराब Q4 अपडेट, शेयर 3% टूटा

                                        IndusInd Bank बेहद खराब Q4 अपडेट दिए है। Net Advances में सालाना आधार पर डेढ परसेंट की बढ़ोतरी हुई, लेकिन तिमाही आधार पर 5 परसेंट से ज्यादा की गिरावट आई। डिपॉजिट में 6.8% की YoY ग्रोथ रही। तिमाही आधार पर सिर्फ 0.4% ग्रोथ रहा। वहीं CASA में साढ़े सात परसेंट की गिरावट दिखी। शेयर 3 परसेंट टूटा है।

                                          APRIL 07, 2025 / 9:48 AM IST

                                          Stock Market LIVE Updates:मेटल, कैपिटल गुड्स सबसे ज्यादा टूटे

                                          बाजार में चौतरफा बिकवाली का मूड देखने को मिल रहा है। कैपिटल गुड्स और मेटल 6% से ज्यादा फिसले है। मेटल शेयरों में टाटा स्टील में 10% का लोअर सर्किट लगा। साथ ही नाल्को, हिंदुस्तान कॉपर और वेदांता भी 8% से ज्यादा गिरे है। वहीं कैपिटल गुड्स शेयरों में L&T, HAL और टीटागढ़ 6% फिसले है।

                                            APRIL 07, 2025 / 9:38 AM IST

                                            Stock Market LIVE Updates:4 जून 2024 के बाद निफ्टी में दिखी सबसे बड़ी गिरावट

                                            निफ्टी में 3% से ज्यादा की गिरावट देखने को मिल रही है जबकि सेंसेक्स में करीब 2,300 प्वाइंट की गिरावट दिखा रहा है। निफ्टी बैंक 1,350 प्वाइंट से ज्यादा नीचे फिसला है। मिडकैप में करीब 1,800 प्वाइंट की गिरावट रही। निफ्टी में 4 जून 2024 के बाद सबसे बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है।

                                              APRIL 07, 2025 / 9:34 AM IST

                                              Stock Market LIVE Updates:मझगांव डॉक का OFS

                                              मझगांव डॉक का नॉन-रिटेल हिस्सा 1.42 गुना भरा है। आज रिटेल के लिए कंपनी का OFS खुलेगा। OFS में सरकार 4.83% हिस्सेदारी बेच रही । इश्यू का फ्लोर प्राइस 2,525 रुपये प्रति शेयर तय है। OFS का बेस साइज 2.83%, ग्रीन शू ऑप्शन 2% पर है

                                                APRIL 07, 2025 / 9:30 AM IST

                                                India Vix Alert: इंडिया VIX 55% बढ़कर 21.79 पर पहुंचा

                                                डर का इंडेक्स INDIA VIX में उछाल देखने को मिल रहा है। INDIA VIX में 50% से ज्यादा का उछाल है।

                                                  APRIL 07, 2025 / 9:18 AM IST

                                                  Market Open: सेंसेक्स-निफ्टी 5% से ज्यादा गिरावट के साथ खुले

                                                  ट्रंप के टैरिफ वार का असर भारतीय बाजारों पर भी साफ दिख रहा है। सेंसेक्स-निफ्टी 5% से ज्यादा गिरावट के साथ खुले है। सेंसेक्स 2572.29 अंक यानी 3.41 फीसदी की गिरावट के साथ 72,792.40 के स्तर पर कारोबार करता नजर आया। वहीं निफ्टी 1,010.95 अंक यानी4.41 फीसदी की गिरावट के साथ 21,893.50 के स्तर पर कारोबार करता नजर आया।

                                                    APRIL 07, 2025 / 9:12 AM IST

                                                    PRE-OPEN SESSION: मिडकैप 3,650 प्वाइंट से ज्यादा नीचे

                                                    बाजार की भारी गिरावट के साथ शुरुआत के संकेत दे रहा है। प्री-ओपन में सेंसेक्स करीब 4,000 प्वाइंट नीचे है जबकि निफ्टी करीब 1,150 प्वाइंट नीचे फिसला है। निफ्टी बैंक 2,100 प्वाइंट से ज्यादा नीचे गिरा है। मिडकैप 3,650 प्वाइंट से ज्यादा नीचे नजर आ रहा है

                                                      APRIL 07, 2025 / 9:11 AM IST

                                                      RUPEE OPENS: 50 पैसे कमजोर खुला रुपया

                                                      डॉलर के मुकाबले रुपया आज 50 पैसे कमजोर होकर खुला। रुपया 85.24/$ के मुकाबले 85.74/$ पर खुला है।

                                                        APRIL 07, 2025 / 9:04 AM IST

                                                        Market at Pre-Open: प्री-ओपनिंग में बाजार में भारी गिरावट

                                                        प्री-ओपनिंग में बाजार में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 3540.56 अंक यानी 4.70 फीसदी की गिरावट के साथ 71,829.24 के स्तर पर कारोबार करता नजर आया। वहीं निफ्टी 1,367.20 अंक यानी 5.97 फीसदी की गिरावट के साथ 21,537.25 के स्तर पर कारोबार करता नजर आया।

                                                          APRIL 07, 2025 / 8:58 AM IST

                                                          Global Market: एशियाई बाजारों में भारी बिकवाली

                                                          इस बीच आज एशियाई बाजारों में गिरावट के साथ कारोबार देखने को मिल रहा है। गिफ्ट NIFTY 903.50 अंक की गिरावट दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 6.93 फीसदी की गिरावट के साथ 31,591.84 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 6.79 फीसदी की कमजोरी दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 9.68 फीसदी गिरकर 19,236.70 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 9.42 फीसदी की गिरावट के साथ 20,696.84 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 4.55 फीसदी की गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 5.83 फीसदी की गिरावट के साथ 3,147.31 के स्तर पर दिख रहा है।

                                                            APRIL 07, 2025 / 8:56 AM IST

                                                            Stock Market Live Updates:घटी सोने-चांदी की चमक

                                                            सोना-चांदी भी एक महीने के निचले स्तरों पर फिसल गया है। COMEX पर सोना 3,000 डॉलर प्रति औंस के नीचे फिसल चुका है। चांदी भी 4 महीने के निचले स्तरों पर फिसल चुकी है। COMEX पर चांदी 30 डॉलर के नीचे फिसल चुकी है। मंदी और डिमांड घटने की आशंका से क्रूड में भी यह भारी गिरावट दिख रही है।

                                                              APRIL 07, 2025 / 8:45 AM IST

                                                              Stock Market Live Updates:जियोजित इन्वेस्टमेंट्स के रिसर्च हेड विनोद नायर की बाजार पर राय

                                                              जियोजित इन्वेस्टमेंट्स के रिसर्च हेड विनोद नायर का कहना है कि हाल ही में अमेरिका द्वारा अनुमान से अधिक टैरिफ लागू किए जाने से ग्लोबल बाजारों पर निगेटिव असर पड़ा है। इससे निवेशकों में मंदी का रुझान देखने को मिला है। अमेरिका के खिलाफ जवाबी कार्रवाई की संभावना ने अनिश्चितता को और बढ़ा दिया है। आर्थिक मंदी के बढ़ते जोखिम से जुड़ी चिंताओं के कारण अमेरिकी बॉन्ड यील्ड और तेल की कीमतों में गिरावट का रुख है।भारत पर अमेरिकी टैरिफ का असर दूसरे देशों की तुलना में कम रहने की उम्मीद है। चौथी तिमाही के नतीजों का मौसम नजदीक आ रहा है। चौथी तिमाही में कॉर्पोरेट परफॉर्मेंस में तिमाही आधार पर सुधार की उम्मीद है। हालांकि,मौजूदा कमजोर मार्केट सेंटीमेंट को देखने से लगता है कि निकट भविष्य में कंसोलीडेशन जारी रह सकता है।

                                                                APRIL 07, 2025 / 8:40 AM IST

                                                                Stock Market Live Updates:4 अप्रैल को कैसी रही थी बाजार की चाल

                                                                4 अप्रैल को सभी सेक्टरों में आई बिकवाली के बीच भारतीय इक्विटी इंडेक्स भारी गिरावट के साथ बंद हुए। निफ्टी आज 23,000 से नीचे बंद हुआ। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 930.67 अंक या 1.22 फीसदी की गिरावट के साथ 75,364.69 पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 345.65 अंक या 1.49 फीसदी की गिरावट के साथ 22,904.45 पर बंद हुआ।

                                                                  APRIL 07, 2025 / 8:28 AM IST

                                                                  Stock Market Live Updates: आज से RBI की MPC बैठक

                                                                  आज से RBI MPC की तीन दिनों की बैठक शुरू हो रही है। टैरिफ वॉर के चलते RBI के एक्शन पर नजर होगी। बुधवार को क्रेडिट पॉलिसी का एलान होगा।

                                                                    APRIL 07, 2025 / 8:27 AM IST

                                                                    Stock Market Live Updates: इंडसइंड बैंक के खराब Q4 अपडेट

                                                                    IndusInd Bank बेहद खराब Q4 अपडेट दिया। Net Advances में सालाना आधार पर डेढ परसेंट की बढ़ोतरी देखने को मिली, लेकिन तिमाही आधार पर 5 परसेंट से ज्यादा की गिरावट रही। डिपॉजिट में 6.8% की YoY ग्रोथ रही। तिमाही आधार पर सिर्फ 0.4% ग्रोथ रही। वहीं CASA में साढ़े सात परसेंट की गिरावट दिखी।

                                                                      APRIL 07, 2025 / 8:12 AM IST

                                                                      Stock Market Live Updates:4 साल के निचले स्तर पर क्रूड

                                                                      मंदी और डिमांड घटने की आशंका से क्रूड में भी भारी गिरावट देखने को मिला। कच्चे तेल का भाव 64 डॉलर के नीचे फिसलकर अप्रैल 2021 के निचले स्तर पर लुढ़का है।

                                                                        APRIL 07, 2025 / 8:11 AM IST

                                                                        Stock Market Live Updates:टैरिफ वॉर सोना-चांदी पर भी पड़ी भारी

                                                                        टैरिफ वॉर ने सोने चांदी पर दबाव बनाया। COMEX पर सोना 1 महीनों के नीचे फिसला। 4 महीनों के नीचे चांदी आई। चीन के अमेरिका पर टैरिफ लगाने से बाजार में मुनाफावलूसी से भाव गिरे है।

                                                                          APRIL 07, 2025 / 7:58 AM IST

                                                                          Global Market Cues:ट्रंप के टैरिफ वॉर से पूरी दुनिया के बाजारों में कोहराम

                                                                          ट्रंप के टैरिफ वॉर से पूरी दुनिया के बाजारों में कोहराम मचा। गिफ्ट निफ्टी में करीब 800 प्वाइंट की भारी गिरावट देखने को मिली। एशियाई बाजार भी 6 से 8% टूटे है। डाओ फ्यूचर्स 1000 प्वाइंट से ज्यादा फिसला है। शुक्रवार को अमेरिकी बाजारों में कत्लेआम मचा था। डाओ जोंस 2200 प्वाइंट टूटा था । नैस्डैक और S&P 500 मंदी के बाजार में आए। मंदी और डिमांड घटने की आशंका से क्रूड में भी भारी गिरावट देखने को मिला। कच्चे तेल का भाव 64 डॉलर के नीचे फिसलकर अप्रैल 2021 के निचले स्तर पर लुढ़का है।

                                                                            APRIL 07, 2025 / 7:56 AM IST

                                                                            Stock Market Live Updates:US इंपोर्ट पर चीन ने लगाया 34% टैरिफ

                                                                            ट्रंप के टैरिफ वॉर पर चीन ने पलटवार किया। US इंपोर्ट पर 10 अप्रैल से 34% टैरिफ लगाने का एलान लगाया। टैरिफ से ट्रंप बौखलाए। कहा चीन ने गलत कदम कीमत और कीमत चुकानी होगी।

                                                                              APRIL 07, 2025 / 7:55 AM IST

                                                                              मार्केट लाइव ब्लॉग

                                                                              सुप्रभात दोस्तों, मनीकंट्रोल के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। हम आपको आज दलाल स्ट्रीट में होने वाले सभी एक्शन को इस मार्केट लाइव ब्लॉग के जरिए बताने की कोशिश करेंगे। भारतीय बाजार और ग्लोबल मार्केट की हलचल पर नजर रखने के लिए हमारे इस लाइव ब्लॉग के जरिए हमारे साथ बने रहें।