Get App

लाइव ब्लॉग

MoneyControl News APRIL 09, 2025 / 3:41 PM IST

Stock Market Highlight: आरबीआई पॉलिसी के दिन सेंसेक्स 380 अंक टूटा, निफ्टी 22,400 के करीब हुआ बंद

Stock Market Highlight:Wipro, SBI, Tech Mahindra, L&T, Trent निफ्टी का टॉप लूजर रहा वहीं Nestle, HUL, Tata Consumer, Titan Company, Power Grid Corp निफ्टी का टॉप गेनर रहा।

Stock Market Highlight: खराब ग्लोबल संकेतों से बाजार में दबाव देखने को मिला। सेंसेक्स- निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुए। मिडकैप- स्मॉलकैप इंडेक्स नीचे से सुधरकर बंद हुआ। IT, फार्मा, रियल्टी, मेटल शेयरों में बिकवाली रही जबकि एनर्जी, निफ्टी बैंक इंडेक्स गिरावट पर बंद हुआ। FMCG, कंज्यूमर ड्यूरेबल इंडेक्स बढ़त पर बंद हुआ। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 379.93 अंक यानी 0.51 फीसदी की गिरावट के

 Stock Market Highlight:खराब ग्लोबल संकेतों से बाजार में दबाव देखने को मिला। सेंसेक्स- निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुए।
Stock Market Highlight:खराब ग्लोबल संकेतों से बाजार में दबाव देखने को मिला। सेंसेक्स- निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुए।
APRIL 09, 2025 / 3:36 PM IST

Stock Market Highlight: सेंसेक्स- निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुए

खराब ग्लोबल संकेतों से बाजार में दबाव देखने को मिला। सेंसेक्स- निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुए। मिडकैप- स्मॉलकैप इंडेक्स नीचे से सुधरकर बंद हुआ। IT, फार्मा, रियल्टी, मेटल शेयरों में बिकवाली रही जबकि एनर्जी, निफ्टी बैंक इंडेक्स गिरावट पर बंद हुआ। FMCG, कंज्यूमर ड्यूरेबल इंडेक्स बढ़त पर बंद हुआ।

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 379.93 अंक यानी 0.51 फीसदी की गिरावट के साथ 73,847.15 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 136.70 अंक यानी 0.61 फीसदी की गिरावट के साथ 22,399.15 के स्तर पर बंद हुआ।

Wipro, SBI, Tech Mahindra, L&T, Trent निफ्टी का टॉप लूजर रहा वहीं Nestle, HUL, Tata Consumer, Titan Company, Power Grid Corp निफ्टी का टॉप गेनर रहा।

बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.8 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स 1 फीसदी लुढ़ककर बंद हुआ।

    APRIL 09, 2025 / 3:31 PM IST

    Stock Market Live Updates:Ather Energy के IPO का फिर घटेगा साइज

    एथर एनर्जी के IPO का साइज एक बार फिर कम हो सकता है। सूत्रों ने सीएनबीसी-टीवी18 को बताया कि कंपनी अब लगभग ₹12,800 करोड़ की पोस्ट-मनी वैल्यूएशन को टारगेट कर रही है। इसके चलते IPO का साइज भी ₹3500-3700 करोड़ (40 करोड़ डॉलर) तक के पहले के टारगेट से कम होकर ₹2900-3200 करोड़ तक होने की संभावना है।

      APRIL 09, 2025 / 3:14 PM IST

      Stock Market Live Updates: VISHAL MEGAMART पर बर्नस्टीन की राय

      बर्नस्टीन ने विशाल मेगामार्ट पर अंडरपरफॉर्म रेटिंग दी है। इसका टारगेट 90 रुपये निर्धारित किया है। उनका कहना है कि लंबी अवधि के नजरिए से कंपनी में ग्रोथ की क्षमता है। वैल्यू रिटेल में ये बेहतर कंपनी है। इसमें महंगे वैल्युएशन, कंपिटीशन के चलते गिरावट का रिस्क है। आगे और मार्जिन नहीं बढ़ने की उम्मीद है। FY25-28 के दौरान 15% रेवेन्यू, 10% EBITDA CAGR संभव है।

        APRIL 09, 2025 / 2:52 PM IST

        Stock Market LIVE Updates:SHILPA MEDICARE के Varenicline Tablets को मंजूरी मिली

        US FDA से Varenicline Tablets को मंजूरी मिली। यूएस में Varenicline Tablets का कुल मार्केट $203 m है।

          APRIL 09, 2025 / 2:39 PM IST

          Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज

          आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 22400, 22500 और 22600 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 22300, 22200 और 22100 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 51400, 51500 और 51800 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 51000, 49800 और 49500 के स्तर पर एक्टिव नजर आये।

            APRIL 09, 2025 / 2:12 PM IST

            Stock Market Live Updates:IT, सरकारी बैंक, मेटल फिसले

            IT शेयरों में लगातार दूसरे दिन तेज गिरावट देखने को मिल रही है। निफ्टी IT इंडेक्स 2% से ज्यादा फिसला है। साथ ही सरकारी बैंक, मेटल और फार्मा भी डेढ़ परसेंट तक गिरे है। वहीं FMCG और ऑटो शेयरों में आज अच्छी खरीदारी देखने को मिल रही है। गोदरेज कंज्यूमर और नेस्ले 3% से ज्यादा चढ़े।

              APRIL 09, 2025 / 1:54 PM IST

              Stock Market Live Updates: Q4 में टीसीएस के डॉलर रेवेन्यू में 0.8% गिरावट संभव

              TCS के नतीजों से कल नतीजों के मौसम की शुरुआत होगी। CNBC-TV18 अनुमान के मुताबिक DOLLAR Revenue में 0.8% की गिरावट संभव है। रुपये में कमजोरी के चलते मार्जिन में 30 bps का सुधार मुमकिन है।

                APRIL 09, 2025 / 1:44 PM IST

                Stock Market Live Updates: विशाल मेगा मार्ट पर Bernstein क्यों है बेयरेश?

                जेफरीज विशाल मेगा मार्ट को लेकर बुलिश है लेकिन दूसरी तरफ बर्न्स्टीन ने इसे लेकर सतर्क रुख अपनाया है। भारत में ऑर्गेनाइज्ड वैल्यू रिटेल में कंपनी की लॉन्ग टर्म स्थिति को लेकर बर्न्स्टीन पॉजिटिव है लेकिन इसने मार्जिन पर दबाव, बढ़ते कॉम्पटीशन और हाई वैल्यूएशन को लेकर चिंता जताई है। ब्रोकरेज का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2025 से वित्त वर्ष 2028 के बीच इसका रेवेन्यू सालाना 15 फीसदी और ऑपरेटिंग प्रॉफिट 10 फीसदी की चक्रवृद्धि दर से बढ़ेगा। इन सब बातों को देखते हुए ब्रोकरेज ने विशाल मेगा मार्ट पर सतर्क नजरिया अपनाया है और 90 रुपये के टारगेट प्राइस पर अंडरपरफॉर्म रेटिंग दी है।

                  APRIL 09, 2025 / 1:22 PM IST

                  Global Markets : यूरोप मार्केट में दबाव, DOW FUTURES में निचले स्तर से शानदार रिकवरी

                  यूरोप के बाजार गिरावट के साथ खुले। DOW FUTURES में निचले स्तर से शानदार रिकवरी आई। DOW FUTURES निचले स्तर से 900 प्वाइंट सुधरा है।

                    APRIL 09, 2025 / 1:14 PM IST

                    Stock Market Live Updates:AFFLE INDIA पर सिटी की राय

                    सिटी ने एफल इंडिया पर कहा कि इनवेस्टर्स के सामने कंपनी ने ग्रोथ का प्लान रखा है। कंपनी का 10 साल में रेवेन्यू 10 गुना करने का लक्ष्य है। इसके साथ ही सालाना 25% से ज्यादा रेवेन्यू ग्रोथ का लक्ष्य भी है। कंपनी का कहना है कि वह OpticksAI और CTV-AI के जरिए ग्रोथ बढ़ाएगी। इसके लिए 100 नए AI एजेंट का भी सपोर्ट लिया जाएगा। ब्रोकरेज ने इस पर खरीदारी की रेटिंग के साथ 1920 रुपये का लक्ष्य दिया है।

                      APRIL 09, 2025 / 12:56 PM IST

                      Stock Market Live Updates:स्पाइसजेट के शेयर में दबाव

                      क्रूड में तेज गिरावट के बावजूद स्पाइसजेट के शेयर में दबाव कायम है। इस साल ये शेयर 20% से ज्यादा फिसल चुका है। कंपनी अब अपने फ्लाइट्स भी घटाने जा रही है।

                        APRIL 09, 2025 / 12:34 PM IST

                        Stock Market Live Updates: VEDANTA पर इनवेस्टेक की राय

                        इनवेस्टेक ने वेदांता पर रेटिंग बढ़ाकर खरीदारी की रेटिंग दी है। इसका लक्ष्य 510 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि एक महीने में 17% करेक्शन के बाद शेयर में अच्छे मौके दिख रहे हैं। FY26-27 के दौरान 12/7% FCF/डिविडेंड यील्ड संभव है। कंपनी की कैपिटल एलोकेशन और रीस्ट्रक्चरिंग पर नजर रहेगी। मौजूदा मार्केट प्राइस स्पॉट LME प्राइस से 12% डिस्काउंट पर दिख रहा है।

                          APRIL 09, 2025 / 12:18 PM IST

                          Stock Market Live Updates:एक्सपोर्टर्स आज उद्योग मंत्री से बैठक करेंगे

                          सीएनबीसी-आवाज को मिली खबर के मुताबिक एक्सपोर्टर्स आज उद्योग मंत्री से बैठक करेंगे। US टैरिफ पर एक्सपोर्टर्स आज बैठक करेंगे। US टैरिफ से निपटने के उपायों पर चर्चा होगी। हालात से निपटने के लिए रणनीति बनेगी

                            APRIL 09, 2025 / 11:58 AM IST

                            Stock Market Live Updates: IGL पर सीएलएसए की राय

                            सीएलएसए ने आईटी पर आउटपरफॉर्म रेटिंग दी है। इसका लक्ष्य 220 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि दिल्ली EV पॉलिसी ड्राफ्ट में CNG ऑटो को हटाने की सिफारिशें की गई हैं। डीजल, पेट्रोल, CNG ऑटो हटाने की सिफारिश की गई है। अगले साल 15 अगस्त के बाद EV के अलावा रजिस्ट्रेशन नहीं होगा। दिल्ली में EV की मांग बढ़ने की उम्मीद है। दिल्ली EV पॉलिसी से IGL वॉल्यूम पर खास असर नहीं होगा।

                              APRIL 09, 2025 / 11:35 AM IST

                              BF UTILITIES Q4: कंसो मुनाफा 37 करोड़ रुपये से घटकर 34 करोड़ रुपये पर रहा

                              कंसो मुनाफा सालाना आधार पर 37 करोड़ रुपये से घटकर 34 करोड़ रुपये पर रहा जबकि कंसो आय `246 करोड़ रुपये से घटकर `210 करोड़ रुपये पर रहा। EBITDA 149 करोड़ रुपये से बढ़कर `153 करोड़ रुपये पर रहा। EBITDA मार्जिन 60.6% से बढ़कर 72.8% पर रहा।

                                APRIL 09, 2025 / 11:30 AM IST

                                MOODY'S ON INDIA: US टैरिफ से भारत को फायदा संभव

                                मूडीज का कहना है कि US टैरिफ से भारत को फायदा संभव है। US टैरिफ के बाद ट्रेड डायवर्जन से फायदा संभव है। US में भारत के एक्सपोर्ट का एक्सपोजर कम है। दूसरे देशों के मुकाबले भारत का एक्सपोजर कम है।

                                  APRIL 09, 2025 / 11:13 AM IST

                                  Stock Market Live Updates: VISHAL MEGAMART पर जेफरीज की राय

                                  जेफरीज ने विशाल मेगमार्ट पर कहा कि ये रिटेल स्पेस में बेहतर कंपनी है। इसकी टियर-2 शहरों में अच्छी मौजूदगी है। अपैरल और अपने ब्रांड की तरफ कंपनी का फोकस है। स्टोर इकोनॉमिक्स सॉलिड, ग्रोथ की अच्छी संभावना है। FY24-27 के दौरान मुनाफे में सालाना 27% ग्रोथ संभव है। बैलेंसशीट में नेट कैश, रिटर्न रेश्यो बेहतर देखने को मिला है। ब्रोकरेज ने इस पर खरीदारी की राय दी है। इसका टारगेट 125 रुपये तय किया है।

                                    APRIL 09, 2025 / 10:59 AM IST

                                    Stock Market Live Updates:FMCG सेक्टर में खरीदारी

                                    स्काईमेट ने इस साल अच्छे मॉनसून की उम्मीद जताई है। स्काईमेट के अनुमान के मुताबिक 103% बारिश हो सकती है। स्काईमेट ने कहा अल-नीनो की आशंका खत्म हुई। इस खबर के बाद HUL, ITC समेत पूरे FMCG सेक्टर में खरीदारी देखने को मिल रही है।

                                      APRIL 09, 2025 / 10:40 AM IST

                                      Stock Market Live Updates: गोल्ड लोन पर विस्तृत गाइडलाइंस जल्द जारी करेगा आरबीआई, मुथुट फाइनेंस 7% टूटा

                                      आरबीआई गर्वनर आरबीआई गर्वनर संजय मल्होत्रा के रेपो रेट में 5 बेसिस प्वाइंट की कटौती का ऐलान कर दिया है। साथ ही उन्होंने गोल्ड लोन पर विस्तृत गाइडलाइंस जल्द जारी करने का ऐलान भी किया है। आरबीआई गर्वनर के इस ऐलान के बाद मुथुट फाइनेंस का शेयर 7 फीसदी लुढ़का है।

                                        APRIL 09, 2025 / 10:37 AM IST

                                        Stock Market Live Updates:निफ्टी बैंक दिन के निचले स्तर पर पहुंचा

                                        बाजार में गिरावट बढ़ी है। निफ्टी बैंक दिन के निचले स्तर पर पहुंचा है। सेंसेक्स 432.25 अंकों की गिरावट के साथ 73,783.78 के स्तर पर कारोबार कर रहा। निफ्टी 166.10 अंकों की गिरावट के साथ 22,369.75 के स्तर पर नजर आ रहा है। निफ्टी बैंक के 12 में से 11 शेयरों में गिरावट देखने को मिल रही है

                                          APRIL 09, 2025 / 10:20 AM IST

                                          Stock Market Live Updates:FY26 रियल GDP ग्रोथ अनुमान 6.7% से घटाकर 6.5% किया

                                          FY26 रियल GDP ग्रोथ अनुमान 0.20% घटाया है। FY26 रियल GDP ग्रोथ अनुमान 6.7% से घटाकर 6.5% किया है। Q1 FY26 रियल GDP अनुमान 6.7% से घटाकर 6.5% किया है। Q2 FY26 रियल GDP अनुमान 7% से घटाकर 6.7% किया। Q4 FY26 GDP ग्रोथ अनुमान 6.50% से घटाकर 6.30% किया है। FY26 रिटेल महंगाई अनुमान 4.2% से घटाकर 4% किया। Q1FY26 रिटेल महंगाई अनुमान 4.5% से घटाकर 3.6% पर रहा। Q2FY26 रिटेल महंगाई अनुमान 4% से घटाकर 3.9% किया है।

                                            APRIL 09, 2025 / 10:18 AM IST

                                            Stock Market Live Updates:बाजार में गिरावट बढ़ी

                                            बाजार में गिरावट बढ़ी है। आरबीआई गर्वनर संजय मल्होत्रा के रेपो रेट में कटौती के ऐलान ने भी बाजार को सहारा नहीं दिया। निफ्टी 160.35 अंकों की गिरावट के साथ 22400 के नीचे फिसला। वहीं सेंसेक्स 470 अंकों की गिरावट दिखा रहा। हालांकि बैंक निफ्टी 286.30 अंकों की गिरावट के साथ 50,224.70 के स्तर पर नजर आया।

                                              APRIL 09, 2025 / 10:13 AM IST

                                              Stock Market Live Updates: ज्यादा टैरिफ का एक्सपोर्ट, करेंसी पर असर संभव- आरबीआई गर्वनर

                                              आरबीआई गर्वनर संजय मल्होत्रा ने कहा कि ज्यादा टैरिफ का एक्सपोर्ट पर असर होगा। US टैरिफ के कारण करेंसी पर असर संभव है। ग्लोबल अनिश्चितता से अस्थिरता संभव है। सुस्त ग्लोबल ग्रोथ से ऑयल, कमोडिटी दाम पर असर देखने को मिल सकता है। उन्होंने आगे कहा कि पॉलिसी रुख का लिक्विडिटी स्थिति से संबंध नहीं है। US टैरिफ से महंगाई को लेकर चिंता नहीं है।

                                                APRIL 09, 2025 / 10:09 AM IST

                                                Stock Market Live Updates:MPC ने पॉलिसी के रुख में बदलाव किया

                                                आरबीआई गर्वनर ने पॉलिसी पर रुख NEUTRAL से ACCOMMODATIVE रखा है। MPC ने पॉलिसी के रुख में बदलाव किया है। MPC का पॉलिसी पर 'ACCOMMODATIVE' रुख रखा।

                                                  APRIL 09, 2025 / 10:07 AM IST

                                                  Stock Market Live Updates:RBI ने ब्याज दरों में 0.25% कटौती की

                                                  RBI ने ब्याज दरों में 0.25% कटौती की है। RBI ने रेपो रेट 0.25% घटाकर 6% किया है। आरबीआई ने MSF रेट 6.50% से घटाकर 6.25% किया है। SDF रेट 6% से घटाकर 5.75% किया है। आरबीआई गर्वनर ने 4% महंगाई दर लक्ष्य हासिल करने का भरोसा जताया है। उनका कहना है कि ग्रोथ को बढ़ावा देने पर फोकस बना रहेगा।

                                                    APRIL 09, 2025 / 9:58 AM IST

                                                    Stock Market Live Updates:टैरिफ की आशंका से फिसले फार्मा शेयर

                                                    फार्मा पर टैरिफ की बात ट्रंप ने फिर दोहराई है। ट्रंप ने कहा फार्मा पर ना सोच सकने वाले टैरिफ लगाएंगे। इस खबर के बाद पूरा फार्मा दबाव में है। अरविंदो, जायडस, सिप्ला 2-2 परसेंट नीचे है।

                                                      APRIL 09, 2025 / 9:44 AM IST

                                                      Stock Market Live Updates: IT शेयरों की रिकवरी पर ब्रेक

                                                      IT शेयरों की रिकवरी पर आज ब्रेक लगा। US में मंदी का डर फिर हावी हुआ। IT इंडेक्स 2 परसेंट से ज्य़ादा टूटा है। विप्रो, MPHYSIS, कोफोर्ज 4-4 परसेंट तक नीचे है। दिग्गज TCS, इंफोसिस भी 2 परसेंट तक टूटे है। वहीं मेटल शेयरों में भी गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है।

                                                        APRIL 09, 2025 / 9:20 AM IST

                                                        Market Open: सेंसेक्स 300 अंक टूटा, निफ्टी 22450 के नीचे

                                                        बाजार में गिरावट के साथ शुरुआत हुई। सेंसेक्स 364.27 अंक यानी 0.49 फीसदी की गिरावट के साथ 73,862.81 के स्तर पर कारोबार कर रहा। वहीं निफ्टी 115.15 अंक यानी 0.51 फीसदी की गिरावट के साथ 22,420.70 के स्तर पर कारोबार कर रहा।

                                                        HUL, Kotak Mahindra Bank, Asian Paints, Maruti Suzuki, Tata Motors निफ्टी का टॉप गेनर रहा। वहीं Dr Reddy's Labs, HCL Tech, Tech Mahindra, Cipla, ONGC निफ्टी का टॉप लूजर रहा।

                                                          APRIL 09, 2025 / 9:05 AM IST

                                                          Market At Pre-Open: प्री-ओपनिंग में बाजार में गिरावट

                                                          प्री-ओपनिंग में बाजार में दबाव दिख रहा है। सेंसेक्स 489.28 अंक यानी 0.66 फीसदी की गिरावट के साथ 73,737.80 के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है। वहीं निफ्टी 211.70 अंक यानी 0.94 फीसदी की गिरावट के साथ 22,324.15 के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा।

                                                            APRIL 09, 2025 / 9:02 AM IST

                                                            Stock Market Live Updates:मॉनसून में 103% बारिश की उम्मीद

                                                            मॉनटेरी पॉलिसी से पहले अच्छी खबर है। स्काईमेट ने इस साल अच्छे मॉनसून की उम्मीद जताई। 103% बारिश का अनुमान जताया। कहा -इस साल सूखे की आशंका नहीं है ।

                                                              APRIL 09, 2025 / 8:46 AM IST

                                                              Stock Market Live Updates: निफ्टी पर रणनीति

                                                              अनुज सिंघल का कहना है कि निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 22,350-22,400 (ऑप्शन जोन) पर है। सबसे अहम सपोर्ट 22,250-22,300 (कल का निचला स्तर) पर है। पहले घंटे में कोई भी ट्रेड लेने से बचें। देखना जरूरी है कि क्या निफ्टी 22,350 के ऊपर टिक रहा है या नहीं। इस बाजार में गलत ट्रेड्स पर पैसा जबरदस्त टूटेगा । बाजार आपको सीधा 300-400 अंकों का झटका देगी। इस बाजार में आप SL नहीं लगा पाएंगे। जरूरी नहीं है कि हर बाजार में पैसा बनाना है।

                                                                APRIL 09, 2025 / 8:39 AM IST

                                                                Stock Market Live Updates: निफ्टी बैंक पर रणनीति

                                                                अनुज सिंघल ने कहा कि बैंक निफ्टी अभी भी ज्यादा मजबूत है। अगर रिकवरी आई तो बैंक ही लीड करेंगे। बैंक निफ्टी में ट्रेड पॉलिसी के बाद लेंगे। अगर 49,500-50,000 बचा तो बड़ा पॉजिटिव होगा। लेकिन बैंक निफ्टी में आपको SL काफी नीचे रखना होगा।

                                                                  APRIL 09, 2025 / 8:31 AM IST

                                                                  Stock Market Live Updates: वी के विजयकुमार की बाजार पर राय

                                                                  जियोजित इन्वेस्टमेंट के वी के विजयकुमार का कहना है कि भारत के मैक्रोज़ स्थिर हैं। देश की इकोनॉमी वित्त वर्ष 2026 में लगभग 6 फीसदी की दर से बढ़ सकती है। वैल्यूएशन भी खासकर लार्ज कैप में अच्छी स्थिति में है। ऐसे में लंबी अवधि के निवेशकों के लिए हाइ क्वालिटी के लार्ज कैप शेयरों में निवेशक के मौके है। दिग्गज फाइनेंशियल शेयर अच्छे लग रहे हैं। ट्रम्प द्वारा फार्मास्यूटिकल्स पर बहुत ज्यादा टैरिफ लगाने की संभावना नहीं है, इसलिए अच्छे भाव पर मिल रहे फार्मा स्टॉक निवेश के लिए अच्छे लग रहे हैं।

                                                                    APRIL 09, 2025 / 8:17 AM IST

                                                                    Stock Market Live Updates: वर्चस्व की लड़ाई का नतीजा है टैरिफ वॉर

                                                                    अमेरिका और चीन के बीच टैरिफ वॉर वर्चस्व की लड़ाई का नतीजा है। CNBC-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल से खास बातचीत में एडेलवाइस के प्रेसिडेंट अजय शर्मा ने कहा कि टैरिफ वॉर से अगले कुछ सालों के दौरान दुनिया में बड़े बदलाव होंगे। बाजार में पूंजी बचाने पर फोकस करना चाहिए।

                                                                      APRIL 09, 2025 / 8:17 AM IST

                                                                      Stock Market Live Updates: 8 अप्रैल को कैसी रही थी बाजार की चाल

                                                                      बेंचमार्क इंडेक्सों ने 8 अप्रैल को जोरदार वापसी की जिससे तीन दिन की गिरावट का सिलसिला थम गया। निफ्टी आज 22500 के ऊपर बंद हुआ। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 1,089.18 अंक या 1.49 प्रतिशत बढ़कर 74,227.08 पर और निफ्टी 374.25 अंक या 1.69 प्रतिशत बढ़कर 22,535.85 पर बंद हुआ।

                                                                        APRIL 09, 2025 / 8:09 AM IST

                                                                        Stock Market Live Updates : RBI मॉनेटरी पॉलिसी एलान आज

                                                                        आज बाजार की नजरें RBI पॉलिसी पर रहेगी। नए फाइनेंशियल ईयर की पहली मॉनेटरी पॉलिसी पेश होगी। आवाज़ MPC में इकोनॉमिस्ट और बैंकर्स ने चौथाई परसेंट रेट कट की उम्मीद जताई। टैरिफ वॉर के चलते RBI के रुख पर खास नजर रहेगी।

                                                                          APRIL 09, 2025 / 8:06 AM IST

                                                                          Stock Market Live Updates:एक साल के निचले स्तर पर क्रूड

                                                                          टैरिफ वॉर गहराने से कच्चे तेल में 5% की भारी गिरावट देखने को मिल रहा है। भाव 61 डॉलर के नीचे फिसलकर एक साल के निचले स्तर पर पहुंचे है। क्रूड पिछले 5 सत्र में करीब 20% टूटा है।

                                                                            APRIL 09, 2025 / 8:06 AM IST

                                                                            Stock Market Live Updates:चीन पर 104% टैरिफ लागू

                                                                            अमेरिका ने चीन पर आज से 104% टैरिफ लागू किया। चीन के जवाबी टैरिफ के बाद अमेरिका ने कदम उठाया। 86 दूसरे देशों से भी टैरिफ वसूलना शुरू किया। चीन ने कहा टैरिफ को बेअसर करने के लिए बहुत ऑप्शन है।

                                                                              APRIL 09, 2025 / 8:04 AM IST

                                                                              Global Market Cues: गिफ्ट निफ्टी 250 प्वाइंट टूटा

                                                                              US- चीन के बीच ट्रेड वॉर बढ़ने से ग्लोबल बाजारों में फिर दहशत हुआ। गिफ्ट निफ्टी 250 प्वाइंट टूटा है। एशिया में निक्केई 3 परसेंट नीचे आया। डाओ फ्यूचर्स ने भी 500 प्वाइंट से ज्यादा का गोता लगाया। उधर कल तेज अमेरिकी बाजार में उतार-चढ़ाव के बाद भारी गिरावट के साथ बंद हुए थे। डाओ जोंस दिन की ऊंचाई से 2 हजार प्वाइंट फिसला।

                                                                                APRIL 09, 2025 / 8:03 AM IST

                                                                                मार्केट लाइव ब्लॉग

                                                                                सुप्रभात दोस्तों, मनीकंट्रोल के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। हम आपको आज दलाल स्ट्रीट में होने वाले सभी एक्शन को इस मार्केट लाइव ब्लॉग के जरिए बताने की कोशिश करेंगे। भारतीय बाजार और ग्लोबल मार्केट की हलचल पर नजर रखने के लिए हमारे इस लाइव ब्लॉग के जरिए हमारे साथ बने रहें।