Get App

लाइव ब्लॉग

Curated By: Sujata Yadav AUGUST 07, 2023 / 3:42 PM IST

Closing Bell: सेंसेक्स 232 अंक चढ़ा, निफ्टी 19600 के करीब हुआ बंद

Closing Bell: कारोबार के अंत में सेंसेक्स 232.23 अंक यानी 0.35 फीसदी की बढ़त के साथ 65,953.48 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 80.30 अंक यानी 0.41 फीसदी की बढ़त के साथ 19,597.30 के स्तर पर बंद हुआ।Divis Laboratories, Mahindra & Mahindra, SBI Life Insurance, LTIMindtree और Adani Ports निफ्टी का टॉप गेनर रहा। वहीं Britannia Industries, Tata Motors, Bajaj Auto, Stat Bank of India और Axis Bank निफ्टी का टॉप लूजर रहा

Closing Bell:कारोबारी हफ्ते के पहले दिन बाजार में खरीदारी देखने को मिली। सेंसेक्स, निफ्टी बढ़त पर बंद हुआ। मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में खरीदारी रही जबकि निफ्टी बैंक की फ्लैट क्लोजिंग हुई। फार्मा, IT शेयरों में खरीदारी रही। रियल्टी, ऑटो इंडेक्स हल्की बढ़त पर बंद हुआ । पावर, मेटल, बैंकिंग शेयरों पर दबाव देखने को मिली। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 232.23 अंक यानी 0.35 फीसदी की बढ़त के

Stock Market Today Live
Stock Market Today Live
AUGUST 07, 2023 / 3:42 PM IST

SPARC Q1: कंपनी की घाटा बढ़कर ₹95 करोड़ पर पहुंचा

SPARC ने वित्तवर्ष 2023-24 की पहली तिमाही के नताजे जारी कर दिए हैं। कंपनी ने जानकारी दी है कि इस तिमाही में कंपनी का घाटा बढ़कर 95 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है, जो एक साल पहले इसी तिमाह में 82 करोड़ रुपये पर था। Q1 में SPARC की आय में भी गिरावट देखने का मिली है। जो साल दर साल 28 करोड़ रुपये से घटकर 24 करोड़ रुपये पर आ गई।

    AUGUST 07, 2023 / 3:38 PM IST

    Closing Bell: सेंसेक्स-निफ्टी बढ़त पर हुआ बंद

    कारोबारी हफ्ते के पहले दिन बाजार में खरीदारी देखने को मिली। सेंसेक्स, निफ्टी बढ़त पर बंद हुआ। मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में खरीदारी रही जबकि निफ्टी बैंक की फ्लैट क्लोजिंग हुई। फार्मा, IT शेयरों में खरीदारी रही। रियल्टी, ऑटो इंडेक्स हल्की बढ़त पर बंद हुआ । पावर, मेटल, बैंकिंग शेयरों पर दबाव देखने को मिली।

    कारोबार के अंत में सेंसेक्स 232.23 अंक यानी 0.35 फीसदी की बढ़त के साथ 65,953.48 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 80.30 अंक यानी 0.41 फीसदी की बढ़त के साथ 19,597.30 के स्तर पर बंद हुआ।

    Divis Laboratories, Mahindra & Mahindra, SBI Life Insurance, LTIMindtree और Adani Ports निफ्टी का टॉप गेनर रहा। वहीं Britannia Industries, Tata Motors, Bajaj Auto, Stat Bank of India और Axis Bank निफ्टी का टॉप लूजर रहा।

    हेल्थ और आईटी इंडेक्स 1 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ। वहीं रियल्टी इंडेक्स 0.5 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ। हालांकि पीएसयू बैंक इंडेक्स 0.6 फीसदी गिरा।

      AUGUST 07, 2023 / 3:22 PM IST
      RATEGAIN Q1: मुनाफा 8.4 करोड़ रुपये से बढ़कर 24.9 करोड़ रुपये पर रहा
      कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 8.4 करोड़ रुपये से बढ़कर 24.9 करोड़ रुपये पर रहा है जबकि आय 119 करोड़ रुपये से बढ़कर 214.5 करोड़ रुपये पर रही है। वहीं EBITDA 11.9 करोड़ रुपये से बढ़कर 37.8 करोड़ रुपये पर रहा है। EBITDA मार्जिन 10% से बढ़कर 17.6% पर आ गया है।
        AUGUST 07, 2023 / 3:14 PM IST
        BARBEQUE NATION Q1: मुनाफे से घाटे में आई कंपनी
        कंपनी का मुनाफे से घाटे में आई है। पहली तिमाही में कंपनी को 15 करोड़ रुपये मुनाफे के मुकाबले 4.3 करोड़ रुपये पर रहा है। जबकि आय `315 करोड़ रुपये से बढ़कर 324करोड़ रुपये पर रही है।
          AUGUST 07, 2023 / 3:12 PM IST

          WHIRLPOOL Q1: मुनाफा 84 करोड़ रुपये से घटकर 75 करोड़ रुपये पर रहा

          कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 84 करोड़ रुपये से घटकर 75 करोड़ रुपये पर रहा है जबकि आय 2081 करोड़ रुपये से घटकर 2039 करोड़ रुपये पर रही है। वहीं EBITDA 132करोड़ रुपये से घटकर 123 करोड़ रुपये पर रहा है। EBITDA मार्जिन 6.3% से घटकर 6.1% पर आ गया है।

            AUGUST 07, 2023 / 3:07 PM IST

            KEYSTONE REALTORS का मुनाफा 47 करोड़ रुपये रहा


            KEYSTONE REALTORS के तिमाही नतीजों के बाद शेयर पर अपर सर्किट लग गया है। कारोबारी साल 2022-23 की अप्रैल-जून तिमाही के मुकाबले कारोबारी साल 2023-24 की अप्रैल जून तिमाही में कंपनी का मुनाफा 5 करोड़ रुपये से बढ़कर 47 करोड़ रुपये हो गया है। एक साल पहले ये 5 करोड़ रुपये था. कंपनी की आमदनी भी बढ़ी है। एक साल पहले ये 169 करोड़ रुपये था। EBITDA यानी कामकाजी मुनाफा 4.6 करोड़ रुपये से बढ़कर 63.4 करोड़ रुपये हो गया है। EBITDA मार्जिन 2.7% से बढ़कर 23.3% पर पहुंच गए है। शेयर 10 फीसदी बढ़कर 626 रुपये पर पहुंच गया है। एक महीने में शेयर 10 फीसदी, तीन महीने में 40 फीसदी बढ़ा है।

              AUGUST 07, 2023 / 3:03 PM IST

              EMAMI Q1:मुनाफा 74 करोड़ रुपये से बढ़कर 138 करोड़ रुपये पर रहा

              कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 74 करोड़ रुपये से बढ़कर 138 करोड़ रुपये पर रहा है जबकि आय 773 करोड़ रुपये से बढ़कर 826 करोड़ रुपये पर रही है। वहीं EBITDA 173 करोड़ रुपये से बढ़कर 190 करोड़ रुपये पर रहा है। EBITDA मार्जिन 22.4% से बढ़कर 23% पर आ गया है।

                AUGUST 07, 2023 / 2:41 PM IST
                GHCL Q1 :मुनाफा 321.5 करोड़ रुपये से बढ़कर 426.3 करोड़ रुपये पर रहा
                कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 321.5 करोड़ रुपये से बढ़कर 426.3करोड़ रुपये पर रहा है जबकि आय 1,148 करोड़ रुपये से घटकर 1,017 करोड़ रुपये पर रही है। वहीं EBITDA 359.2 करोड़ रुपये से घटकर 298 करोड़ रुपये पर रहा है। EBITDA मार्जिन 31.3% से घटकर 23.9% पर आ गया है।
                  AUGUST 07, 2023 / 2:30 PM IST

                  CAPLIN POINT Q1:मुनाफा 85 करोड़ रुपये से बढ़कर 103 करोड़ रुपये पर रहा


                  कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 85 करोड़ रुपये से बढ़कर 103 करोड़ रुपये पर रहा है जबकि आय 346 करोड़ रुपये से बढ़कर 395 करोड़ रुपये पर रही है। वहीं EBITDA 102 करोड़ रुपये से बढ़कर 126 करोड़ रुपये पर रहा है। EBITDA मार्जिन 29.5% से बढ़कर 31.9% पर आ गया है।

                    AUGUST 07, 2023 / 2:17 PM IST

                    PARAS DEFENCE Q1:मुनाफा 7 करोड़ रुपये से घटकर 6 करोड़ रुपये पर रहा

                    कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 7 करोड़ रुपये से घटकर 6 करोड़ रुपये पर रहा है जबकि आय 40.8 करोड़ रुपये से बढ़कर 48.3 करोड़ रुपये पर रही है। वहीं EBITDA 11.3 करोड़ रुपये से घटकर 10.8 करोड़ रुपये पर रहा है। EBITDA मार्जिन 27.7% से घटकर 22.4% पर आ गया है।

                      AUGUST 07, 2023 / 2:03 PM IST

                      RAMCO CEMENTS Q1: मुनाफा 112 करोड़ रुपये से घटकर 79 करोड़ रुपये पर रहा

                      कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 112 करोड़ रुपये से घटकर 79 करोड़ रुपये पर रहा है जबकि आय 1773 करोड़ रुपये से बढ़कर 2241 करोड़ रुपये पर रही है। वहीं EBITDA 301 करोड़ रुपये से बढ़कर 341 करोड़ रुपये पर रहा है। EBITDA मार्जिन 16.9% से घटकर 15.2% पर आ गया है।

                        AUGUST 07, 2023 / 1:59 PM IST

                        ALKYL AMINES Q1: मुनाफा 82 करोड़ रुपये से घटकर 50 करोड़ रुपये पर रहा

                        कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 82 करोड़ रुपये से घटकर 50करोड़ रुपये पर रहा है जबकि आय 473 करोड़ रुपये से घटकर 410 करोड़ रुपये पर रही है। वहीं EBITDA 116 करोड़ रुपये से घटकर 74 करोड़ रुपये पर रहा है। EBITDA मार्जिन 24.5% से घटकर 18.1% पर आ गया है।

                          AUGUST 07, 2023 / 1:49 PM IST

                          ROYAL ORCHID Q1: मुनाफा 11 करोड़ रुपये से घटकर 10 करोड़ रुपये पर रहा

                          कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 11 करोड़ रुपये से घटकर 10 करोड़ रुपये पर रहा है जबकि आय 61 करोड़ रुपये से बढ़कर 69 करोड़ रुपये पर रही है। वहीं EBITDA 21 करोड़ रुपये से घटकर 18 करोड़ रुपये पर रहा है। EBITDA मार्जिन 34.8% से घटकर 26.3% पर आ गया है।

                            AUGUST 07, 2023 / 1:39 PM IST
                            Stock Market LIVE Updates:COROMANDEL INTL की सब्सिडियरी को 165 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला
                            कंपनी की सब्सिडियरी को 165 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। कंपनी को ड्रोन सप्लाई करने के लिए ऑर्डर मिला है। फिलहाल COROMANDEL INTLका शेयर एनएसई पर 3.30 रुपये यानी 0.32 फीसदी की बढ़त के साथ 1046 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।
                              AUGUST 07, 2023 / 1:36 PM IST
                              ERIS LIFESCIENCES Q1:मुनाफा 94.2 करोड़ रुपये से बढ़कर 95 करोड़ रुपये पर रहा
                              कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 94.2 करोड़ रुपये से बढ़कर 95 करोड़ रुपये पर रहा है जबकि आय 399 करोड़ रुपये से बढ़कर 467 करोड़ रुपये पर रही है। वहीं EBITDA 129 करोड़ रुपये से बढ़कर 170 करोड़ रुपये पर रहा है। EBITDA मार्जिन 32.4% से बढ़कर 36.4% पर आ गया है।
                                AUGUST 07, 2023 / 1:15 PM IST
                                POLY MEDICURE Q1: मुनाफा बढ़कर 62.7 करोड़ रुपये पर पहुंचा
                                कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 27 करोड़ रुपये से बढ़कर 62.7 करोड़ रुपये पर रहा है जबकि आय 248.9 करोड़ रुपये से बढ़कर 320.8 करोड़ रुपये पर रही है। वहीं EBITDA 46.5 करोड़ रुपये से बढ़कर 87.1 करोड़ रुपये पर रहा है। EBITDA मार्जिन 18.7% से बढ़कर 27.2 % पर आ गया है।
                                  AUGUST 07, 2023 / 1:04 PM IST
                                  INDIA CEMENTS Q1: पहली तिमाही में कंपनी मुनाफे से घाटे में आई
                                  पहली तिमाही में कंपनी मुनाफे से घाटे में आई है। कंपनी को 76 करोड़ रुपये मुनाफे के मुकाबले 75 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। जबकि आय 1446 करोड़ रुपये से घटकर 1393 करोड़ रुपये पर रही है। वहीं EBITDA 30 करोड़ रुपये से घटकर 4 करोड़ रुपये पर रहा है। EBITDA मार्जिन 2.07% से घटकर 0.3 % पर आ गया है।
                                    AUGUST 07, 2023 / 12:43 PM IST

                                    Stock Market LIVE Updates:Q1 में Balkrishna Industries का मुनाफा बढ़ने के बाद भी शेयर में आई 3% से ज्यादा की गिरावट

                                    जून तिमाही में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 8.1% बढ़कर 331.9 करोड़ रुपए रहा.। आय 17.6% गिरकर 2,159.4 करोड़ रुपए रही। पहली तिमाही में वॉल्यूम 67,209 MT रहा। जबकि, घरेलू बिक्री 19% बढ़कर 21,012 MT रही। कंपनी ने 4 रुपए प्रति शेयर के भाव पर डिविडेंड का भी एलान किया है। फिलहाल Balkrishna Industries का शेयर एनएसई पर 83.05 रुपये यानी 3.35 फीसदी की गिरावट के साथ 2398.05 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।

                                      AUGUST 07, 2023 / 12:35 PM IST

                                      Stock Market LIVE Updates:BHEL को हुआ 343.9 करोड़ रुपए का घाटा, शेयर 3% से ज्यादा टूटा

                                      कंपनी को 343.9 करोड़ रुपए का घाटा हुआ है. आय 7.1% बढ़कर 5,003.4 करोड़ रुपए रहा। EBITDA 14.9% बढ़कर 1,037.4 करोड़ रुपए रहा। जबकि मार्जिन 20.7% रहा. पहली तिमाही में कंपनी को 15,600 करोड़ रुपए का ऑर्डर मिला। जून तक कंपनी के पास कुल 1.01 लाख करोड़ रुपए तक का ऑर्डर है। फिलहाल BHEL का शेयर एनएसई पर 3.45 रुपये यानी 3.59 फीसदी की गिरावट के साथ 95.50 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।

                                        AUGUST 07, 2023 / 12:18 PM IST

                                        Stock Market LIVE Updates:Q1 नतीजों के बाद Britannia का शेयर 3% से ज्यादा लुढ़का

                                        जून तिमाही में वॉल्यूम ग्रोथ सपाट स्तर पर रहा। मुनाफा सालाना आधार पर 35.7% बढ़कर 455.5 करोड़ रुपए रहा। जकि, आय 8.4% बढ़कर 4,010.7 करोड़ रुपए रही। जबकि, EBITDA 37.6 बढ़कर 689 करोड़ रुपए पर रहा। जून तिमाही में कंपनी की मार्जिन 17.2% पर रही। फिलहाल Britannia का शेयर एनएसई पर 170.50 रुपये यानी 3.56 फीसदी की गिरावट के साथ 4628 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।

                                          AUGUST 07, 2023 / 12:07 PM IST
                                          VRL LOGISTICS Q1: मुनाफा 49 करोड़ रुपये से घटकर 34 करोड़ रुपये पर रहा
                                          कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 49 करोड़ रुपये से घटकर 34 करोड़ रुपये पर रहा है जबकि आय 614 करोड़ रुपये से बढ़कर 674 करोड़ रुपये पर रही है। वहीं EBITDA `91 करोड़ रुपये से बढ़कर `102 करोड़ रुपये पर रहा है। EBITDA मार्जिन 14.9% से बढ़कर 15.1% पर आ गया है।
                                            AUGUST 07, 2023 / 11:52 AM IST

                                            Stock Market LIVE Updates:CYIENT ने MICROSOFT के साथ करार किया

                                            कंपनी ने MICROSOFT के साथ करार किया है। AI सर्विसेज के जरिए डिजिटल सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए करार किया है। फिलहाल CYIENT का शेयर एनएसई पर 46.15 रुपये यानी 2.96 फीसदी की बढ़त के साथ 1607.90 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।

                                              AUGUST 07, 2023 / 11:42 AM IST

                                              Stock Market LIVE Updates: कॉपर का भाव 3 महीनों की ऊंचाई पर पहुंचा

                                              इंटरनेशनल मार्केट में कॉपर का भाव 3 महीनों की ऊंचाई के करीब बना हुआ है। वहीं चीन से राहत पैकेज की उम्मीद लगाए स्टील और आरयन ओर के हाथ निराशा लगी है। और दोनों की ही कीमतों में दबाव देखने को मिल रहा है। स्टील 8 हफ्तों के निचले स्तरों के करीब और आयरन और 2 महीनों के नीचे निचले स्तरों पर पहुंच गया है।

                                                AUGUST 07, 2023 / 11:30 AM IST

                                                Stock Market LIVE Updates:Cipla की पीथमपुर प्लांट को USFDA से OAI स्टेटस मिला, शेयर में गिरावट


                                                कंपनी की पीथमपुर प्लांट को USFDA से OAI स्टेटस मिला है। रेगुलेटरी जरूरतें पूरा नहीं करने की वजह से कंपनी को OAI स्टेटस में डाला गया है। इस स्टेटस की वजह से पेंडिंग प्रोडक्ट अप्रुवल में देरी संभव है। कंपनी ने अपनी सफाई में कहा है कि इससे उसके कमर्शियल प्रोडक्ट पोर्टफोलियो पर असर नहीं पड़ेगा। नए प्रोडक्ट के डीरिस्किंग पर कंपनी काम कर रही है।फिलहाल सिप्ला का शेयर एनएसई पर 6.10 रुपये यानी 0.50 फीसदी की गिरावट के साथ 1203.70 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।

                                                  AUGUST 07, 2023 / 11:26 AM IST

                                                  Stock Market LIVE Updates:M&M पर जेपीमॉर्गन की राय

                                                  जेपीमॉर्गनने महिंद्रा एंड महिंद्रा पर खरीदारी की रेटिंग दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 1,715 रुपये/शेयर तय किया है। उनका कहना है कि कंपनी के Q1 नतीजे अनुमान से अच्छे रहे। मैनेजमेंट ने संकेत दिया कि वे अगले 2-3 वर्षों में और अधिक पूंजी निवेश पर विचार नहीं कर रहे हैं। मैनेजमेंट ने कहा कि ऑटो और फार्म सेगमेंट से FCF को अन्य ‘Svcs’ में निवेश नहीं किया जाएगा। इससे फिलहाल पूंजी आवंटन पर निवेशकों की चिंताएं कम होनी चाहिए। Q1 में कंसोलिडेटेड RoE में सुधार होकर 24.2% हो गया है। जबकि एमएंडएम ने बाहरी निवेशकों को आकर्षित करना जारी रखा है।

                                                    AUGUST 07, 2023 / 11:18 AM IST
                                                    Stock Market LIVE Updates:BHARTI AIRTEL ने 5G होम वाई-फाई सर्विस XSTREAM AIRFIBER लॉन्च किया
                                                    5G होम वाई-फाई सर्विस XSTREAM AIRFIBER लॉन्च किया है। दिल्ली, मुंबई में XSTREAM AIRFIBER लॉन्च किया है। फिलहाल BHARTI AIRTEL का शेयर एनएसई पर 6.70 रुपये यानी 0.79 फीसदी की बढ़त के साथ 896.50 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।
                                                      AUGUST 07, 2023 / 11:00 AM IST

                                                      Stock Market LIVE Updates:M&M पर नोमुरा की राय

                                                      नोमुरा ने महिंद्रा एंड महिंद्रा पर खरीदारी की रेटिंग दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 1,978 रुपये/शेयर तय किया है। उनका कहना है कि कंपनी Q1 EBITDA बढ़ा। कैपिटल डिसीप्लीन और एसयूवी आपूर्ति बढ़ने से कंपनी के नतीजे अच्छे रहे। Q1FY24 के परिणाम थोड़े बेहतर रहे। अन्य खर्चे कम होने से हायर RM/सेल्स की भरपाई हुई। आरबीएल में निवेश का एक उद्देश्य है। कैपिटल डिसीप्लीन के प्रति प्रतिबद्धता जारी रहेगी। FY24/25 के लिए EBITDA मार्जिन 13.2%/13.4% रहने का अनुमान लगाया है। FY23-25 ​​में फ्लैट ट्रैक्टर वॉल्यूम रहने के बावजूद, FY23-26 में 21% कोर EPS CAGR की उम्मीद की जा सकती है।

                                                        AUGUST 07, 2023 / 10:35 AM IST

                                                        Yatharth Hospital की हुई फ्लैट लिस्टिंग

                                                        Yatharth Hospital का स्टॉक दोनों एक्सचेंजों यानी NSE और BSE पर लिस्ट हुआ है। इश्यू प्राइस के मुकाबले ये स्टॉक लगभग सपाट स्तर पर लिस्ट हुआ। इस आईपीओ के लिए 300 रुपए प्रति शेयर का इश्यू प्राइस तय था। लेकिन इसकी लिस्टिंग इश्यू प्राइस से मामूली ऊपर ही रही। सोमवार को BSE पर यथार्थ हॉस्पिटल का शेयर 304 रुपए प्रति शेयर के भाव पर लिस्ट हुआ। जबकि, NSE पर ये स्टॉक 306.10 रुपए प्रति शेयर के भाव पर लिस्ट हुआ।

                                                          AUGUST 07, 2023 / 10:21 AM IST

                                                          बल्क डील

                                                          रेडिएंट कैश मैनेजमेंट सर्विसेज (Radiant Cash Management Services) : यूरोप की सोसाइटी जेनरल ने रेडियंट में खुले बाजार लेनदेन के जरिए 105.27 रुपये प्रति शेयर की औसत कीमत पर 19.61 लाख इक्विटी शेयर बेचे हैं। जून 2023 तक सोसाइटी जेनरल के पास कंपनी में 2.28 फीसदी हिस्सेदारी या 24.32 लाख शेयर थे।

                                                            AUGUST 07, 2023 / 9:59 AM IST

                                                            Stock Market LIVE Updates: विजय शेखर शर्मा पेटीएम में 10.30% हिस्सा खरीदेंगे

                                                            विजय शेखर शर्मा Antfin से हिस्सा खरीदेंगे। Antfin से विजय शेखर 10.3% हिस्सा खरीदेंगे। विजय शेखर RESILIENT ASSET MGMT के जरिए हिस्सा खरीदेंगे। अधिग्रहण बाद विजय शर्मा की हिस्सेदारी 19.42% हो जाएगी। डील बाद Antfin का हिस्सा घटकर 13.5% हो जाएगा। मौजूदा भाव के लिहाज से डील की वैल्यू करीब 5,000 करोड़ रुपये है।

                                                              AUGUST 07, 2023 / 9:51 AM IST
                                                              FADA JULY DATA:जुलाई में 2-व्हीलर रिटेल बिक्री 8.2% बढ़कर 12.3 लाख यूनिट पर रहा
                                                              जुलाई में 2-व्हीलर रिटेल बिक्री 8.2% बढ़कर 12.3 लाख यूनिट पर रहा है। जुलाई में CV रिटेल बिक्री 2% बढ़कर 73,065 यूनिट पर रहा। जुलाई में 3-व्हीलर रिटेल बिक्री 74.4% बढ़कर 94,148 यूनिट पर रहा है। जुलाई में ट्रैक्टर रिटेल बिक्री 21.1% बढ़कर 90,765 यूनिट है। जुलाई में कुल व्हीकल रिटेल बिक्री 10% बढ़कर 17.7 लाख यूनिट रहा है।
                                                                AUGUST 07, 2023 / 9:45 AM IST

                                                                Global Market cues:यूरोपियन मार्केट

                                                                यूरोपीय बाजार शुक्रवार को हल्की बढ़त के साथ बंद हुए थे। पैन-यूरोपीय स्टॉक्स 600 इंडेक्स 0.3 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ था। Refinitiv डेटा के मुताबिक शुक्रवार की हल्की बढ़त के बावजूद कुल मिलाकर ये बेंचमार्क इंडेक्स बीते हफ्ते 2.7 फीसदी की कमजोरी के साथ बंद हुआ है। दूसरे यूरोपियन इंडेक्सों पर नजर डालें तो शुक्रवार को एफटीएसई 0.47 फीसदी बढ़कर 7564 अंक पर और डीएएक्स 0.37 फीसदी बढ़कर 15951 अंक पर बंद हुआ।

                                                                  AUGUST 07, 2023 / 9:45 AM IST

                                                                  07 अगस्त को आने वाले नतीजे

                                                                  आज 07 अगस्त को पीबी फिनटेक, बारबेक्यू-नेशन हॉस्पिटैलिटी, बायर क्रॉपसाइंस, इमामी, एरिस लाइफसाइंसेज, ग्लैंड फार्मा, गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, इंडिया सीमेंट्स, इंडिगो पेंट्स, आईटीडी सीमेंटेशन इंडिया, कृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, मेडप्लस हेल्थ सर्विसेज, ओलेक्ट्रा ग्रीनटेक, पारस डिफेंस और स्पेस टेक्नोलॉजीज, रैमको सीमेंट्स, रैमको सिस्टम्स, रेटगेन ट्रैवल टेक्नोलॉजीज, शोभा, सन फार्मा एडवांस्ड रिसर्च कंपनी, टाटा केमिकल्स, टोरेंट फार्मास्यूटिकल्स, उज्जीवन फाइनेंशियल सर्विसेज और व्हर्लपूल ऑफ इंडिया के जून तिमाही के नतीजे आएंगे।

                                                                    AUGUST 07, 2023 / 9:26 AM IST

                                                                    Stock Market LIVE Updates:बाजार पर आशीष क्याल की राय


                                                                    वेव्स स्ट्रैटेजी एडवाइजर्स के संस्थापक और सीईओ सीएमटी आशीष क्याल ने कहा "पिछले हफ्ते का निचला स्तर 19296 पर स्थित है। अगर यह लेवल भी टूट जाता है तो हमें निफ्टी नीचे की तरफ 18838 तक जाता दिख सकता है। निफ्टी अभी एक अहम मोड़ पर है। ऊपर की ओर 19800 तत्काल बाधा है। बाजार की दिशा साफ होने के पहले इस हफ्ते निफ्टी हमें 19290 –19800 की रेंज में घूमता दिख सकता है"। उनका मानना है कि इस दायरे के ऊपर या नीचे किसी भी टूटने से बाजार का रुझान भी उसी तरफ हो जाएगा। ऐसे में रेंजबाउंड कंसोलीडेशन मूवमेंट की उम्मीद करते हुए बाजार में अपनी पोजीशन हल्की रखें और ऑप्शन रणनीति पर फोकस करें।

                                                                      AUGUST 07, 2023 / 9:21 AM IST

                                                                      Market Open:बढ़त पर खुला बाजार

                                                                      07 अगस्त को भारतीय बाजार की शुरुआत मजबूती के साथ हुआ है। सेंसेक्स 181.90 अंक यानी 0.28 फीसदी की बढ़त के साथ 65,903.15, के साथ कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 53.40 अंक यानी 0.27 फीसदी की बढ़त 19,570.40 के साथ कारोबार कर रहा था।

                                                                        AUGUST 07, 2023 / 9:07 AM IST

                                                                        Market at pre-open:प्री-ओपनिंग में बाजार की चाल मजबूत

                                                                        प्री-ओपनिंग में बाजार की शुरुआत मिलीजुली हुई है। सेंसेक्स 130.29 अंक यानी 0.20 फीसदी की गिरावट के साथ 65,590.96 के साथ कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 50.80 अंक यानी 0.26 फीसदी की बढ़त 9,567.80. के साथ कारोबार कर रहा था।

                                                                          AUGUST 07, 2023 / 9:03 AM IST

                                                                          Stock Market LIVE Updates:एलकेपी सिक्योरिटीज के रूपक डे की बाजार पर राय

                                                                          एलकेपी सिक्योरिटीज के रूपक डे के मुताबिक अमेरिकी क्रेडिट रेटिंग की डाउनग्रेडिंग के बाद निफ्टी में तेजी से गिरावट आई। जिससे डेली टाइम फ्रेम पर हालिया कंसोलीडेशन रेंज टूट गया। हालिया गिरावट में 29 मार्च के बाद पहली बार निफ्टी इंडेक्स 21-डे ईएमए से नीचे चला गया। तत्काल आधार पर अब निफ्टी के लिए 19300 पर सपोर्ट दिख रहा है। वहीं, ऊपर की तरफ इसके लिए 19566 रजिस्टेंस दिख रहा है। जब तक निफ्टी 19566 से नीचे बना रहेगा, तब तक बाजार में कमजोरी कायम रहने की संभावना है। हालांकि, 19566 से ऊपर जाने पर निफ्टी में 19700-19750 तक की तेजी देखने को मिल सकती है। दूसरी ओर, 19566 से ऊपर जाने में विफलता मिलने से बिकवाली का दबाव पैदा हो सकता है।

                                                                            AUGUST 07, 2023 / 8:57 AM IST

                                                                            NSE पर F&O बैन में आने वाले शेयर

                                                                            07 अगस्त को NSE पर 4 स्टॉक्स इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस, गुजरात नर्मदा वैली फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स (GNFC),हिंदुस्तान कॉपर और पीरामल एंटरप्राइजेज F&O बैन में हैं। बताते चलें कि F&O सेगमेंट में शामिल स्टॉक्स को उस स्थिति में बैन कैटेगरी में डाल दिया जाता है, जिसमें सिक्योरिटीज की पोजीशन उनकी मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट से ज्यादा हो जाती है।

                                                                              AUGUST 07, 2023 / 8:54 AM IST

                                                                              Stock Market LIVE Updates:एंजेल वन के हेड रिसर्च, टेक्निकल एंड डेरिवेटिव्स समीत चव्हाण की बाजार पर राय

                                                                              एंजेल वन के हेड रिसर्च, टेक्निकल एंड डेरिवेटिव्स समीत चव्हाण का कहना है कि 4 अगस्त को खत्म हुआ हफ्ता एक्शन से भरपूर रहा। कारोबार के अंत में ये कुछ राहत के साथ बंद हुआ और निफ्टी 19500 के स्तर को फिर से हासिल करने में कामयाब रहा। शुरुआत में रिकवरी का नेतृत्व आईटी शेयरों ने किया था, लेकिन बाद में बीएफएसआई शेयरों ने भी अच्छी वापसी की। लेकिन ध्यान रखें कि हम अभी भी पूरी तरह से संकट से बाहर नहीं हैं।

                                                                              तकनीकी रूप से देखें तो निफ्टी नीचे फिसलकर 31 मार्च, 2023 के बाद पहली बार 20-डे ईएमए (एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज) से नीचे बंद हुआ और इस समय के इस स्तर से थोड़ा नीचे दिख रहा है। इसलिए, अब जब तक निफ्टी क्लोजिंग बेसिस पर 19550-19600 को पार नहीं कर लेता, तब तक किसी को आत्मसंतुष्ट होने से बचना चाहिए। ऐसे में बहुत आक्रामक होकर ट्रेंड लेने से बचें। क्योंकि अगर ग्लोबल मार्केट में कोई और खराब खबर आती है तो फिर निफ्टी नीचे की तरफ 19400–19300 की ओर फिसल सकता है। उसके बाद ये गिरावट 19000–18800 की तरफ भी बढ़ सकती है।

                                                                              वहीं से निफ्टी में तभी कोई तेजी आती दिखेगी जब निफ्टी 19600 के स्तर को पार लेगा और ग्लोबल संकेत अच्छे हो जाएंगे। हफ्ते के अंत में बाजार दिशा साफ नहीं दिख रही थी। ऐसे में एक समय में एक ही कदम उठाने की सलाह होगी। उम्मीद है, वर्तमान करेक्शन और नहीं बढ़ेगा और नियर टर्म में निफ्टी 20000 के जादुई आंकड़े को हासिल करने के लिए फिर से रफ्तार पकड़ता दिखेगा।

                                                                                AUGUST 07, 2023 / 8:52 AM IST

                                                                                Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल

                                                                                निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 19458 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 19434 और 19395 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 19537 फिर 19561 और 19,600 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।

                                                                                Nifty Bank

                                                                                निफ्टी बैंक के लिए पहला सपोर्ट 44611 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 44470 और 44242 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 45068 फिर 45209 और 45437 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।

                                                                                  AUGUST 07, 2023 / 8:42 AM IST

                                                                                  Stock Market LIVE Updates:रेलीगेयर ब्रोकिंग के अजीत मिश्रा की बाजार पर राय

                                                                                  रेलीगेयर ब्रोकिंग के अजीत मिश्रा का कहना है कि हालिया गिरावट के बाद बाजार में आज राहत देखने को मिली। बाजार में आज 0.50 फीसदी से ज्यादा की तेजी देखने को मिली। बढ़त के साथ शुरुआत के बाद निफ्टी पूरे कारोबारी सत्र में एक दायरे में घूमता रहा और अंत में 19518 के स्तर पर बंद हुआ। सेक्टोरल मोर्चे पर देखें तो बाजार में मिलाजुला रुझान देखने को मिला। आज आईटी, फार्मा और बैंकिंग ने अच्छा प्रदर्शन किया। ब्रॉडर मार्केट में भी तेजी रही।

                                                                                  निफ्टी ने 19300 के सपोर्ट से वापसी की है लेकिन शॉर्ट टर्म मूविंग एवरेज यानी 20 ईएमए को फिर से हासिल करने में विफल रहा है। हमें आगे की रिकवरी के लिए इससे ऊपर स्टेबिलिटी की जरूरत है। ऐसा न होने पर फिर से गिरावट शुरू हो जाएगी। हालांकि हमें ग्लोबल इंडेक्स में भी गिरावट देखने को मिली है। लेकिन उनका तेजी का रुझान अभी तक रिवर्स नहीं हुआ है। इससे कुछ राहत मिल रही है। मिले जुले ग्लोबल संकेंतों के बीच बाजार में चुनिंदा शेयरों पर ही दांव लगाने की सलाह होगी। साथ ही बहुत एग्रेसिव पोजीशन लेने ले भी बचना चाहिए।

                                                                                    AUGUST 07, 2023 / 8:31 AM IST

                                                                                    Stock Market LIVE Updates:शेयरखान के जतिन गेडिया की बाजार पर राय

                                                                                    शेयरखान के जतिन गेडिया का कहना है कि निफ्टी बढ़त के साथ खुला और दिन के अधिकांश हिस्से में मजबूती दिखाते हुए लगभग 130 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ। इस हफ्ते के दौरान तेज बिकवाली के बाद निफ्टी हफ्ते के आखिरी कारोबारी सत्र में नुकसान को कुछ कम करने में कामयाब रहा।हालांकि वीकली आधार पर निफ्टी लगातार दूसरे हफ्ते लाल निशान में बंद हुआ है। 19560 - 19600 के ज़ोन में पुलबैक के ख़त्म होने की संभावना है। ऐसे में इस बाउंस में बिकवाली की सलाह होगी। ऑवरली मोमेंटम इंडीकेटर भी संतुलन रेखा तक पहुंच गया है जो दर्शाता है कि पुलबैक लगभग पूरा हो गया है। यहां से फिर करेक्शन आ सकता है। कुल मिलाकर बाजार का ट्रेंड अभी भी निगेटिव है। शॉर्ट टर्म में निफ्टी नीचे की तरफ 19100 के स्तर पर जा सकता है।

                                                                                    बैंक निफ्टी में भी पुलबैक देखने को मिला है। हालांकि इसमें बड़े ट्रेंड रिवर्सल की संभावना नहीं है। पुलबैक के 45100 - 45200 के रेंज में कमजोर होने की उम्मीद है। यहां से बैंक निफ्टी में भी करेक्शन का नया चक्र शुरू हो सकता है। कुल मिलाकर, रुझान अभी भी निगेटिव है और हमें उम्मीद है कि शॉर्ट टर्म में बैंक निफ्टी नीचे की तरफ 44000 तक जा सकता है।

                                                                                      AUGUST 07, 2023 / 8:27 AM IST

                                                                                      Stock Market LIVE Updates:04 अगस्त को कैसी रही थी बाजार की चाल

                                                                                      लगातार तीन दिनों की गिरावट से उबरते हुए बेंच मार्क इंडेक्स आज 4 अगस्त को बढ़त के साथ बंद हुए हैं। निफ्टी 19500 के ऊपर बंद होने में कामयाब रहा है। कारोबार के अंत में, सेंसेक्स 480.57 अंक या 0.74 फीसदी की बढ़त के साथ 65721.25 पर और निफ्टी 135.30 अंक या 0.70 फीसदी की बढ़त के साथ 19517 पर बंद हुआ है। लगभग 2177 शेयरों में बढ़त देखने को मिली है। जबकि 1296 शेयर गिरे हैं। वहीं, 139 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

                                                                                        AUGUST 07, 2023 / 8:25 AM IST

                                                                                        Stock Market LIVE Updates:FIIs-DIIs के आंकड़े

                                                                                        मार्च के बाद से लगातार खरीदारी के बाद विदेशी संस्थागत निवेशकों ने अगस्त में अब तक बिकवाली की है। अमेरिका में 10 साल का ट्रेजरी यील्ड 4% के पार पहुंचने के बाद ये बिकवाली देखने को मिल रही है। अगस्त के पहले हफ्ते में FIIs ने 3,546 करोड़ रुपए की बिकवाली की । लेकिन, घरेलू संस्थागत निवेशकों ने इस दौरान 5,600 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे हैं।

                                                                                          AUGUST 07, 2023 / 8:22 AM IST

                                                                                          Crude Oil: कच्चे तेल में तेजी जारी

                                                                                          कच्चे तेल के दाम में लगातार 7वें हफ्ते भी तेजी जारी रही। इसके साथ ही क्रूड ऑयल का भाव 4 महीनों की ऊंचाई पर पहुंच चुका है। ब्रेंट क्रूड ऑयल का भाव 86 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच चुका है। जबकि, WTI क्रूड ऑयल का भाव 83 डॉलर के पार है। उत्पादन में गिरावट की वजह से कीमतों में ये तेजी देखने को मिल रही है। सितंबर महीने से रूस और सऊदी अरब उत्पादन में कटौती करेंगे। सऊदी रोजाना 10 लाख बैरल प्रति दिन की कटौती करेगा।

                                                                                            AUGUST 07, 2023 / 8:17 AM IST

                                                                                            Global Market Cues:ग्लोबल संकेत कमजोर

                                                                                            आज ग्लोबल संकेत नरम हैं । एशियाई बाजारों में सुस्ती के साथ कामकाज हो रहा है। गिफ्ट निफ्टी भी फ्लैट नजर आ रहा है। उधर जॉब रिपोर्ट में वेज ग्रोथ उम्मीद से ज्यादा निकलने से US मार्केट शुक्रवार को गिरकर बंद हुआ। लगातार चौथे दिन गिरावट दर्ज हुई। इस बीच क्रूड में लगातार छठे हफ्ते उछाल देखने को मिल रहा है। सऊदी अरब और रूस की तरफ से सप्लाई घटने से कीमतों में तेजी आई है। ब्रेंट 86 डॉलर के ऊपर ट्रेड कर रहा है।

                                                                                              AUGUST 07, 2023 / 8:17 AM IST

                                                                                              Stock Market LIVE Updates:सुप्रभात दोस्तो, मनीकंट्रोल के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। हम आपको आज दलाल स्ट्रीट में होने वाले सभी एक्शन को इस मार्केट लाइव ब्लॉग के जरिए बताने की कोशिश करेंगे। भारतीय बाजार और ग्लोबल मार्केट की हलचल पर नजर रखने के लिए हमारे इस लाइव ब्लॉग के जरिए हमारे साथ बने रहें।