Closing Bell:2 दिनों की गिरावट के बाद सेंसेक्स-निफ्टी बढ़त पर हुआ बंद
2 दिनों की गिरावट के बाद बाजार में तेजी देखने को मिली। मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में खरीदारी देखने को मिली जबकि मिडकैप, इंडेक्स की रिकॉर्ड क्लोजिंग हुई। मेटल, IT, PSE शेयरों में बढ़त देखने को मिला। वहीं रियल्टी, फार्मा, एनर्जी इंडेक्स बढ़त पर बंद हुआ। PSU बैंकिंग से जुड़े शेयरों में दबाव देखने को मिली।
Bajaj Finance, Adani Ports, Power Grid Corp, Adani Enterprises और Hindalco Industries निफ्टी के टॉप गेनर रहा जबकि Reliance Industries, M&M, Britannia Industries, SBI Life Insurance और Bajaj Auto निफ्टी का टॉप लूजर हैं।
सभी सेक्टर आज हरे निशान में बंद हुआ। रियल्टी, मेटल, पावर और कैपिटल गुड्स इंडेक्स 1-2 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ। बीएसई का मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स बढ़त के साथ बंद हुआ।
कारोबार के अंत में सेंसेक्स 267.43 अंक यानी 0.41 फीसदी की बढ़त के साथ 65,216.09 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 83.45 अंक यानी 0.43 फीसदी की बढ़त के साथ 19393.60 के स्तर पर बंद हुआ।