Get App

लाइव ब्लॉग

MoneyControl News AUGUST 01, 2024 / 3:46 PM IST

Closing Bell - सेंसेक्स और निफ्टी रिकॉर्ड हाई लगाने के बाद ऊपर से फिसलकर बंद

Closing Bell - सेंसेक्स और निफ्टी में रिकॉर्ड हाई लगने के बाद बाजार में मुनाफावसूली देखने को मिली। बाजार के आखिर में सेंसेक्स 126 प्वाइंट चढ़कर 81,868 बंद होने में कामयाब रहा। निफ्टी 60 प्वाइंट चढ़कर 25,011 बंद हुआ। बैंक निफ्टी 11 प्वाइंट चढ़कर 51,564 बंद हुआ। मिडकैप 501 प्वाइंट गिरकर 58,490 बंद हुआ। मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में बिकवाली रहा जबकि एनर्जी, CPSE, PSE शेयरों में खरीदारी देखने को मिली

Closing Bell - भारतीय बेंचमार्क सूचकांक 1 अगस्त को लगातार पांचवें सत्र में उच्च स्तर पर बंद हुए। निफ्टी 25,000 से ऊपर निकल गया। सेंसेक्स एक और रिकॉर्ड बनाते हुए 82000 के लेवल के ऊपर पहुंच गया। आज तेल एवं गैस शेयरों में बढ़त देखने को मिली। निफ्टी पर कोल इंडिया, पावर ग्रिड कॉर्प, मारुति सुजुकी, डॉ रेड्डीज लैब्स और ओएनजीसी टॉप गेनर्स स्टॉक्स में शामिल रहे। जबकि एमएंडएम, हीरो मोटोकॉर्

निफ्टी और सेंसेक्स रिकॉर्ड हाई लगाने के बाद उच्च स्तर से फिसले। इंडेक्स सपाट कारोबार करते नजर आये
निफ्टी और सेंसेक्स रिकॉर्ड हाई लगाने के बाद उच्च स्तर से फिसले। इंडेक्स सपाट कारोबार करते नजर आये
AUGUST 01, 2024 / 3:46 PM IST

RUPEE AT CLOSE - रुपया सपाट बंद

भारतीय रुपया आज बिना बदलाव के सपाट बंद हुआ है। रुपया बुधवार के 83.72 के मुकाबले गुरुवार को 83.72 प्रति डॉलर पर फ्लैट बंद हुआ।

    AUGUST 01, 2024 / 3:36 PM IST

    Closing Bell - सेंसेक्स, निफ्टी ऊपरी स्तर से फिसलकर बंद

    निफ्टी की एक्सपायरी के दिन बाजार में जोरदार तेजी रही। सेंसेक्स और निफ्टी ने नया हाई लगाया। लेकिन रिकॉर्ड ऊंचाई के बाद बाजार में मुनाफावसूली देखने को मिली। मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में बिकवाली रही। निफ्टी बैंक भी ऊपरी स्तर से फिसलकर बंद हुआ। सेंसेक्स 126 प्वाइंट चढ़कर 81,868 बंद हुआ। बैंक निफ्टी 11 प्वाइंट चढ़कर 51,564 बंद हुआ

      AUGUST 01, 2024 / 3:30 PM IST

      Stock Market Live Updates- TVS MOTOR की बिक्री 9% बढ़ी

      टीवीएस मोटर (TVS MOTOR) की बिक्री में 9 परसेंट का इजाफा नजर आया। सालाना आधार पर जुलाई में कुल बिक्री 9% बढ़कर 3.54 लाख यूनिट रही। जुलाई में कुल बिक्री 3.54 लाख यूनिट रहा जबकि इसके 3.47 लाख यूनिट रहने का अनुमान था। जुलाई में कंपनी की EV बिक्री सालाना आधार पर 61% बढ़कर 13,306 यूनिट रही

        AUGUST 01, 2024 / 3:24 PM IST

        Stock Market Live Updates- KCP का Q1 मुनाफा बढ़कर 32 करोड़

        KCP का Q1 में कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 30 करोड़ रुपये से बढ़कर 32 करोड़ रुपये रहा। कंपनी की कंसोलिडेटेड आय 744 करोड़ रुपये से घटकर 691 करोड़ रुपये रही। कंपनी का EBITDA बिना बदलाव 67 करोड़ रुपये रहा। EBITDA मार्जिन 9% से बढ़कर 9.7% रही

          AUGUST 01, 2024 / 3:22 PM IST

          Stock Market Live Updates- ZOMATO के Q1 मुनाफे में जोरदार इजाफा

          जोमैटो (ZOMATO) का पहली तिमाही में मुनाफा जोरदार बढ़ा है। सालाना आधार पर कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा 2 करोड़ रुपये से बढ़कर 253 करोड़ रुपये रहा। कंपनी की कंसोलिडेटेड आय 2416 करोड़ रुपये से बढ़कर 4206 करोड़ रुपये रही।

            AUGUST 01, 2024 / 3:18 PM IST

            Stock Market Live Updates- BOMBAY DYEING Q1 में घाटे से मुनाफे में आई

            बॉम्बे डाईंग (BOMBAY DYEING) Q1 में घाटे से मुनाफे में आ गई है। सालाना आधार पर कंपनी को 120 करोड़ रुपये घाटे के मुकाबले 16 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। आय 498 करोड़ रुपये से घटकर 451 करोड़ रुपये हो गई है। EBITDA 4 करोड़ रुपये से बढ़कर 12 करोड़ रुपये हो गया है।

              AUGUST 01, 2024 / 3:14 PM IST

              Stock Market Live Updates- Hikal का Q1 मुनाफा घटा

              Hikal का Q1 मुनाफा घट गया लेकिन आय बढ़ गई। सालाना आधार पर Hikal का Q1 में मुनाफा 7 करोड़ रुपये से घटकर 5.1 करोड़ रुपये रहा। कंपनी की आय 388 करोड़ रुपये से बढ़कर 406.8 करोड़ रुपये रही। EBITDA 50.3 करोड़ रुपये से बढ़कर 58 करोड़ रुपये रहा। EBITDA मार्जिन 13% से बढ़कर 14.3% रही

                AUGUST 01, 2024 / 3:10 PM IST

                Stock Market Live Updates- Coal India का जुलाई में प्रोडक्शन बढ़ा

                कोल इंडिया (Coal India) जुलाई में प्रोडक्शन बढ़ गया। सालाना आधार पर कंपनी का जुलाई प्रोडक्शन 2.5% बढ़कर 55 मेट्रिक टन हो गया। जुलाई प्रोडक्शन 53.7 मेट्रिक टन से बढ़कर 55 मेट्रिक टन हो गया। जुलाई आफटेक 0.2% बढ़कर 59.6 मेट्रिक टन हो गया

                  AUGUST 01, 2024 / 3:05 PM IST

                  Sensex Today - दोपहर 3 बजे के आस-पास बाजार का हाल

                  आज दोपहर 3 बजे के आस-पास सेंसेक्स 71.01 अंक या 0.09 प्रतिशत ऊपर 81,812.35 पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी 44.40 अंक या 0.18 प्रतिशत ऊपर 24,995.60 पर नजर आया।

                    AUGUST 01, 2024 / 3:03 PM IST

                    Stock Market Live Updates- ADANI ENTERPRISES का मुनाफा दोगुना हुआ

                    अदाणी एंटरप्राइजेज (ADANI ENTERPRISES) का पहली तिमाही में कंसोलिडेटेड मुनाफा 674 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,455 करोड़ रुपये रहा। कंपनी की कंसोलिडेटेड आय 22,644 करोड़ रुपये से बढ़कर 25,472 करोड़ रुपये रही। EBITDA 2,525 करोड़ रुपये से बढ़कर 3,705 करोड़ रुपये रहा

                      AUGUST 01, 2024 / 2:46 PM IST

                      Stock Market Live Updates- GHCL का Q1 मुनाफा घटा

                      GHCL का Q1 में सालाना आधार पर कंसोलिडेटेड मुनाफा 426 करोड़ रुपये से घटकर 151 करोड़ रुपये रहा। कंपनी की कंसोलिडेटेड आय 1019 करोड़ रुपये से घटकर 831 करोड़ रुपये रही। EBITDA 300 करोड़ रुपये से घटकर 217 करोड़ रुपये रहा। EBITDA मार्जिन 29.4% से घटकर 26.1% रही

                        AUGUST 01, 2024 / 2:28 PM IST

                        Sensex today : मारुति पर जेफरीज

                        जेफरीज ने मारुति पर ओवरवेट रेटिंग देते हुए टारगेट प्राइस 15,145 रुपए से बढ़ाकर 15,200 रुपए प्रतिशेयर कर दिया है। ब्रोकरेज का कहना है कि पहली तिमाही के EBITDA और PAT में सालाना आधार पर 36-39 फीसदी की बढ़त हुई है। ये अनुमान से 11-12 फीसदी ज्यादा रहा है। पहली तिमाही में EBITDA और PAT में बढ़त उम्मीद से बेहतर ASP और मार्जिन के कारण हुई है। PV इंडस्ट्री की ग्रोथ वित्त वर्ष 2023 के 27 फीसदी से घटकर वित्त वर्ष 2024 में 8 फीसदी और वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही में सिर्फ़ 3 फीसदी रह गई। कंपनी का CNG पोर्टफोलियो अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। कंपनी को इंडस्ट्री की मांग के SUV की ओर बढ़ने से चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। FY25-27 EPS में 1-3 फीसदी की ग्रोथ और हाइब्रिड पर कर कटौती एक उल्टा जोखिम है।

                          AUGUST 01, 2024 / 2:27 PM IST

                          Market today : कोल इंडिया में एक्शन

                          30 जून 2024 को खत्म हुई वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही में कोल इंडिया का मुनाफा 4 फीसदी बढ़ा है। हालांकि आय फ्लैट रही है। मार्जिन भी 37.7 फीसदी से बढ़कर 39.3 फीसदी हो गया है। अच्छे नतीजों के दम पर कोल इंडिया भी एनएसई पर 16.50 रुपए यानी 3.16 फीसदी की बढ़त के साथ 538 रुपए के आसपास दिख रहा है।

                            AUGUST 01, 2024 / 2:11 PM IST

                            Share market today : एक्शन में बैंक ऑफ बड़ौदा, मॉर्गन स्टेनली ने दी 'EQUAL WEIGHT'कॉल

                            पहली तिमाही में बैंक ऑफ बड़ौदा के नतीजे अनुमान के करीब रहे हैं। मुनाफे में 9.5 फीसदी की तो ब्याज आय में 5.5 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। प्रोविजन में भी कमी आई है। लेकिन मार्जिन पर हल्का दबाव दिखा है। बैंक ऑफ बड़ौदा पर अपनी राय देते हुए मॉर्गन स्टेनली ने 'EQUAL WEIGHT'कॉल दी है। ब्रोकरेज ने स्टॉक का टारगेट 280 रुपए प्रति शेयर का दिया है। ब्रोकरेज का कहना है कि पहली तिमाही में हाई LDR के बीच बैलेंस शीट की ग्रोथ धीमी रही। रिटेल सेक्टर में पहली तिमाही के एसेट क्वालिटी के रुझान थोड़े कमजोर रहे है। दोनों पर नज़र रखना ज़रूरी है। अच्छा मुनाफ़ा और बैलेंस शीट की मज़बूती स्टॉक के लिए सकारात्मक पहलू हैं। FY26 बुक के 0.9x पर वैल्यूएशन हमें 'EQUAL WEIGHT'है।

                              AUGUST 01, 2024 / 1:55 PM IST

                              Sensex today : मारुति पर मॉर्गन स्टेनली की राय

                              पहली तिमाही में मारुति के नतीजे अनुमान से अच्छे रहे हैं। कंपनी का मुनाफा 47 फीसदी तो आय 10 फीसदी बढ़ा है। मार्जिन में भी 3 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है। नतीजों के बाद ब्रोकरेज भी मारुति को लेकर बुलिश हैं। मॉर्गन स्टेनली ने मारुति पर ओवरवेट रेटिंग देते हुए स्टॉक का लक्ष्य बढ़ा कर 15,145 कर दिया है। ब्रोकरेज का कहना कि कंपनी के पहली तिमाही के नतीजे अनुमान के मुताबिक रहे हैं। आगे नतीजे अच्छे रहने की उम्मीद से शेयर में तेजी संभव है। एक चुनौतीपूर्ण तिमाही में कंपनी ने शानदार नतीजे दिए हैं। निफ्टी ऑटो के मुकाबले अंडरपरफॉर्मेंस देखने को मिला है। मल्टीपल्स अपेक्षाकृत कम हैं। आय अनुमान में सुधार से बेहतर प्रदर्शन को सपोर्ट मिलेगा।

                                AUGUST 01, 2024 / 1:30 PM IST

                                Stock Market Live Updates- CLEAN SCIENCE का Q1 मुनाफा बढ़कर 65.9 करोड़

                                क्लीन साइंस (CLEAN SCIENCE) का सालाना आधार पर कंसोलिडेटेड मुनाफा 58.9 करोड़ रुपये से बढ़कर 65.9 करोड़ रुपये रहा। कंसोलिडेटेड आय 188 करोड़ रुपये से बढ़कर 224 करोड़ रुपये रही। EBITDA 76 करोड़ रुपये से बढ़कर 94.6 करोड़ रुपये रहा। EBITDA मार्जिन 40.4% से बढ़कर 42% रही

                                  AUGUST 01, 2024 / 1:18 PM IST

                                  Stock Market Live Updates- AKZO NOBEL INDIA का पहली तिमाही में मुनाफा बढ़ा

                                  AKZO NOBEL INDIA का पहली तिमाही कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 110 करोड़ रुपये से बढ़कर 115 करोड़ रुपये रहा। कंपनी की कंसोलिडेटेड आय 999 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,036 करोड़ रुपये रही। कंसोलिडेटेड आय 999 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,036 करोड़ रुपये रहा। कंपनी की कंसोलिडेटेड EBITDA मार्जिन 16.22% से बढ़कर 16.30% रही

                                    AUGUST 01, 2024 / 1:03 PM IST

                                    Stock Market Live Updates- SRF ने दाहेज प्लांट में पहला चरण शुरू किया

                                    एसआरएफ (SRF) ने अपने दारेज प्लांट में पहला चरण शुरू किया है। कंपनी ने 190 करोड़ रुपये की लागत से दाहेज एग्रोकेमिकल यूनिट का पहला चरण शुरू किया

                                      AUGUST 01, 2024 / 12:41 PM IST

                                      Stock Market Live Updates- NBCC को 50 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला

                                      एनबीसीसी ( NBCC) को 50 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। कंपनी को जम्मू कश्मीर में ये ऑर्डर मिला है। J&K में रीजनल पासपोर्ट बनाने के लिए कंपनी को 50 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है।

                                        AUGUST 01, 2024 / 12:27 PM IST

                                        Stock Market Live Updates- RESTAURANT BRANDS ASIA में हुआ लार्ज ट्रेड

                                        रेस्टॉरेंट ब्रांड्स एशिया (RESTAURANT BRANDS ASIA) के शेयरों में लार्ज ट्रेड हुआ है। कंपनी की 1.56 करोड़ शेयरों में सौदा हुआ है। लार्ज ट्रेड की कुल वैल्यू 177 करोड़ रुपये रही

                                          AUGUST 01, 2024 / 12:12 PM IST

                                          Stock Market Live Updates- Aprameya Engineering की शानदार लिस्टिंग

                                          आईसीयू और ऑपरेशन थिएटर सेटअप करने वाली अप्रमेय इंजीनयरिंग (Aprameya Engineering) के शेयरों की आज NSE के SME प्लेटफॉर्म पर धांसू एंट्री हुई। इसके आईपीओ को ओवरऑल 192 गुना से अधिक बोली मिली थी। आईपीओ के तहत 58 रुपये के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज NSE SME पर इसकी 72.00 रुपये पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को 24.14 फीसदी का लिस्टिंग गेन (Aprameya Engineering Listing Gain) मिला। लिस्टिंग के बाद शेयर और ऊपर चढ़े। उछलकर यह 75.60 रुपये (Aprameya Engineering Share Price) के अपर सर्किट पर पहुंच गया यानी कि आईपीओ निवेशक अब 30.34 फीसदी मुनाफे में हैं।

                                            AUGUST 01, 2024 / 11:54 AM IST

                                            Stock Market Live Updates- Hero MotoCorp का विदेश में एक और कदम

                                            हीरो मोटोकॉर्प ने विदेश में कारोबार के लिए अपना कदम बढ़ाया है। कंपनी ने Philippines में कारोबार शुरू किया है। कंपनी ने Philippines में ऑपरेशंस के साथ साउथ ईस्ट एशियन बाजार में कदम रखा है।

                                              AUGUST 01, 2024 / 11:37 AM IST

                                              Stock Market Live Updates- क्लीनिटेक लैब की SME प्लेटफॉर्म पर धांसू एंट्री

                                              डाइग्नोस्टिक सेंटर चलाने वाली क्लीनिटेक लैब (Clinitech Lab) के शेयरों की आज BSE के SME प्लेटफॉर्म पर धांसू एंट्री हुई। खुदरा निवेशकों के दम पर इसके आईपीओ को ओवरऑल 38 गुना से अधिक बोली मिली थी। आईपीओ के तहत 96 रुपये के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज NSE SME पर इसकी 115.00 रुपये पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को 19.79 फीसदी का लिस्टिंग गेन (Clinitech Lab Listing Gain) मिला। हालांकि आईपीओ निवेशकों की खुशी थोड़ी ही देर में फीकी हो गई जब शेयर टूट गए। टूटकर यह 113.00 रुपये (Clinitech Lab Share Price) पर आ गया यानी कि आईपीओ निवेशक अब 17.71 फीसदी मुनाफे में हैं।

                                                AUGUST 01, 2024 / 11:24 AM IST

                                                Stock Market Live Updates- Tata Motors की जुलाई में कुल बिक्री 10.7% घटी

                                                टाटा मोटर्स की की जुलाई में कुल बिक्री 10.7% घटी है। सालाना आधार पर कंपनी की कुल बिक्री 10.7% घटकर 71,996 यूनिट रही। घरेलू बिक्री 11% घटकर 70,161 यूनिट रही। CV बिक्री 18% घटकर 27,042 यूनिट रही। PV बिक्री 6% घटकर 44,954 यूनिट रही। कुल EV बिक्री 21% घटकर 5,027 यूनिट रही

                                                  AUGUST 01, 2024 / 11:09 AM IST

                                                  Stock Market Live Updates- मिडकैप से Happiest Minds Technologies पर एक्सपर्ट ने लगाया दांव

                                                  Geojit Financial के गौरांग शाह ने मिडकैप सेगमेंट से Happiest Minds Technologies का स्टॉक चुना है। उन्होंने कहा कि Happiest Minds Technologies के स्टॉक में लॉन्ग टर्म के नजरिये से 821 रुपये के स्तर पर खरीदारी करनी चाहिए। इसमें बने रहने पर मध्यम से लंबी अवधि में 950/1000 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है।

                                                    AUGUST 01, 2024 / 10:55 AM IST

                                                    Stock Market Live Updates- HDFC बैंक, मारुति सुजूकी, रिलायंस और पावरग्रिड ने बाजार में भार जोश

                                                    निफ्टी ने सिल्वर जुबली मनाई। इंडेक्स ने 25000 का पड़ाव पार किया। HDFC बैंक, मारुति सुजूकी, रिलायंस और पावरग्रिड ने बाजार में जोश भरा। बैंक निफ्टी भी ऊपर कारोबार करता नजर आया। मिडकैप, स्मॉलकैप फिर नए शिखर पर पहुंचते दिखे

                                                      AUGUST 01, 2024 / 10:37 AM IST

                                                      Stock Market Live Updates- जुलाई मैन्युफैक्चरिंग PMI घटकर 58.1 के स्तर पर

                                                      जुलाई मैन्युफैक्चरिंग PMI घट गई है। जुलाई महीने में मैन्युफैक्चरिंग PMI घट कर 58.1 के स्तर पर आ गई। मैन्युफैक्चरिंग PMI जुलाई महीने में मासिर आधार पर 58.5 से घटकर 58.1 के स्तर पर पहुंच गई

                                                        AUGUST 01, 2024 / 10:22 AM IST

                                                        Stock Market Live Updates- Escorts Kubota की जुलाई ट्रैक्टर बिक्री 3.6% बढ़ी

                                                        एस्कॉर्ट्स कुबोटा की जुलाई में ट्रैक्टर बिक्री सालाना आधार पर 3.6% बढ़ी है। जुलाई बिक्री 3.6% बढ़कर 5,769 यूनिट रही। कंपनी का एक्सपोर्ट 3.4% बढ़कर 423 यूनिट रहा

                                                          AUGUST 01, 2024 / 10:08 AM IST

                                                          Stock Market Live Updates- Bajaj Auto की जुलाई में बिक्री बढ़ी

                                                          बजाज ऑटो की जुलाई में कुल बिक्री सालाना आधार पर 11% बढ़ी। कंपनी की जुलाई में कुल बिक्री 11% बढ़कर 3.54 लाख यूनिट रही। जुलाई में एक्सपोर्ट सालाना आधार पर 2% बढ़कर 1.43 लाख यूनिट रहा

                                                            AUGUST 01, 2024 / 9:57 AM IST

                                                            Stock Market Live Updates- निफ्टी की 5 कंपनियों के नतीजे आज

                                                            नतीजों के लिहाज से आज बड़ा दिन है। निफ्टी की 5 कंपनियां टाटा मोटर्स, सन फार्मा, IT,अदाणी एंटरप्राइजेज और अदाणी पोर्ट आज अपने नतीजे पेश करेंगी। वहीं वायदा में डाबर, एस्कॉर्ट्स और एबी कैपिटल के रिजल्ट्स का भी इंतजार रहेगा।

                                                              AUGUST 01, 2024 / 9:44 AM IST

                                                              Stock Market Live Updates- सेंसेक्स पहली बार 82,000 के पार

                                                              आज अगस्त महीने की शुरुआत में 1 अगस्त को बाजार में जोरदार रैली देखने को मिल रही है। निफ्टी, मिडकैप और बैंक निफ्टी में शानदार तेजी देखने को मिली। वहीं बीएसई का सेंसेक्स भी जोरदार तेजी से कारोबार करता दिखाई दिया। सेंसेक्स रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचते हुए पहली बार 82,000 के पार निकल गया

                                                                AUGUST 01, 2024 / 9:36 AM IST

                                                                Stock Market Live Updates- 24 सत्रों में निफ्टी 24,000 से 25,000 पहुंचा

                                                                निफ्टी का 23000 के बाद का सफर शानदार रहा। उसके बाद से इसमें ज्यादातर तेजी का मोमेंटम रहा। निफ्टी 47 सत्रों में 23,000 के लेवल से 25,000 के हाई तक पहुंचा है। वहीं 24000 के लेवल की बात करें तो निफ्टी 24 सत्रों में 24,000 से 25,000 के स्तर तक पहुंचा है। आंकड़ों के लिहाज से निफ्टी 47 सत्रों में 2,000 प्वाइंट तक चढ़ गया।

                                                                  AUGUST 01, 2024 / 9:21 AM IST

                                                                  Stock Market Live Updates- निफ्टी पहली बार 25000 के पार खुला

                                                                  बाजार रिकॉर्ड हाई पर खुला है। सेंसेक्स, निफ्टी और मिडकैप इंडेक्स आज रिकॉर्ड हाई पर खुले हैं। निफ्टी पहली बार 25000 के पार निकल गया। सेंसेक्स की रिकॉर्ड ओपनिंग देखने को मिली। सेंसेक्स 81930 के ऊपर खुला है। आज बाजार की शानदार शुरुआत हुई है। ग्लोबल बाजारों से अच्छे संकेत मिले थे जिससे लग रहा था कि आज बाजार में तेज शुरुआत हो सकती है।

                                                                    AUGUST 01, 2024 / 9:13 AM IST

                                                                    Stock Market Live Updates- क्रूड में रिकवरी

                                                                    क्रूड एक दिन में करीब 4 फीसदी चढ़ा है। ब्रेंट का भाव 81 डॉलर के पार निकला है। WTI में भी 78 डॉलर के ऊपर कारोबार हो रहा है। मिडिल ईस्ट संकट बढ़ने से भाव चढ़े हैं। हमास नेता इस्माइल हानियेह की मौत हो गई है। तेहरान में इयरायल के हवाई हमले में उनकी मौत हुई है। बढ़ते तनाव से सप्लाई में गिरावट की आशंका है।

                                                                      AUGUST 01, 2024 / 9:11 AM IST

                                                                      Stock Market Live Updates- आज बाजार के बढ़त के साथ खुलने के संकेत

                                                                      भारतीय बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी के 1 अगस्त को बढ़त के साथ खुलने की संभावना दिख रही है। गिफ्ट निफ्टी बढ़त के साथ 25,091 के करीब कारोबार कर रहा है। उधर बुधवार को आए अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दर नतीजों से पहले यूरोपीय और एशियाई इक्विटी बाजारों में बढ़त देखने को मिली। भारतीय बाजार भी कल बढ़त के साथ बंद हुए थे। कारोबारी सत्र के अंत में बेंचमार्क सेंसेक्स 0.35 फीसदी (286 अंक) बढ़कर 81,741 पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स 0.38 फीसदी बढ़कर 24,951.15 अंक पर बंद हुआ था।

                                                                        AUGUST 01, 2024 / 9:06 AM IST

                                                                        Stock Market Live Updates- निफ्टी के 25,000 से ऊपर जाने पर तेजी का एक नया दौर शुरू हो सकता है- एलकेपी सिक्योरिटीज

                                                                        एलकेपी सिक्योरिटीज के रूपक डे का कहना है कि निफ्टी आज पूरे दि मजबूत रहा क्योंकि पुट राइटर्स अपनी पोजीशन 24,900 पर शिफ्ट करते देखे गए। ऑवर्ली चार्ट पर, इंडेक्स ने एक कंसोलीडेशन ब्रेकआउट दिया है। आरएसआई ऑवर्ली और डेली दोनों टाइम फ्रेम पर एक बुलिश क्रॉसओवर में है। 25,000 से ऊपर जाने पर तेजी का एक नया दौर शुरू हो सकता है। निफ्टी के लिए 24,900 पर सपोर्ट दिख रहा है। अगर निफ्टी इस स्तर से नीचे गिरता है, तो यह 24,750 की ओर गिर सकता है।

                                                                        बैंक निफ्टी फेड की बैठक से पहले सीमित दायरे में रहा। अब तक, सूचकांक 21 ईएमए से नीचे रहा है। दूसरी ओर डेली आरएसआई ने बुलिश क्रॉसओवर में कदम रख दिया है। 51,600 से ऊपर जा कर टिकने निफ्टी बैंक में 52,000-52,200 की ओर रैली आ सकती है। निचले सिरे पर इसके लिए 51,200-51,000 पर सपोर्ट दिख रहा है।

                                                                          AUGUST 01, 2024 / 9:04 AM IST

                                                                          Stock Market Live Updates- 4 पैसे मजबूत खुला रुपया

                                                                          भारतीय रुपये की आज मजबूत शुरुआत हुई है। रुपया डॉलर के मुकाबले 4 पैसे मजबूत खुला है

                                                                            AUGUST 01, 2024 / 8:59 AM IST

                                                                            Stock Market Live Updates- JK LAKSHMI CEMENT का मुनाफा दोगुना बढ़ा

                                                                            सालाना आधार पर Q1 में मुनाफा 74.9 करोड़ रुपये से बढ़कर 156.3 करोड़ रुपये रहा। Q1 में आय 1,633.3 करोड़ रुपये से घटकर 1,444.5 करोड़ रुपये रही। Q1 में EBITDA 167.5 करोड़ रुपये से बढ़कर 184.5 करोड़ रुपये रहा। Q1 में EBITDA मार्जिन 10.3% से बढ़कर 12.8% रही

                                                                              AUGUST 01, 2024 / 8:57 AM IST

                                                                              Stock Market Live Updates- डॉलर इंडेक्स सपाट

                                                                              डॉलर इंडेक्स सपाट दिख रहा है। फेडरल रिजर्व द्वारा सितंबर में ब्याज दर में कटौती के लिए दरवाज़ा खोलने के बाद गुरुवार को अमेरिकी डॉलर में नरमी रही। इससे बैंक ऑफ जापान के आक्रामक रुख के मद्देनजर येन को मार्च के बाद से अपने उच्चतम स्तर के करीब बनाए रखने में मदद मिली।

                                                                                AUGUST 01, 2024 / 8:55 AM IST

                                                                                Stock Market Live Updates- SASKEN TECH का मुनाफा बढ़ा

                                                                                तिमाही आधार पर सेस्केन टेक का Q1 में आय 109 करोड़ रुपये से बढ़कर 123.4 करोड़ रुपये रही। Q1 में EBIT 0.2 करोड़ रुपये से बढ़कर 2.3 करोड़ रुपये रही। Q1 में EBIT मार्जिन 0.2% से बढ़कर 1.9% रही। Q1 में मुनाफा 17.2 करोड़ रुपये से बढ़कर 17.8 करोड़ रुपये रही

                                                                                  AUGUST 01, 2024 / 8:53 AM IST

                                                                                  Stock Market Live Updates- आज 1 अगस्त को कैसी रह सकती है बाजार की चाल

                                                                                  प्रोग्रेसिव शेयर्स के निदेशक आदित्य गग्गर का कहना है कि कल सुबह के कारोबार में कुछ उतार-चढ़ाव के बाद इंडेक्स पूरे दिन सीमित दायरे में रहा। जुलाई महीने के अंतिम दिन 93.85 अंकों की बढ़त के साथ 24,951.15 पर सकारात्मक रुख के साथ बंद हुआ। दूसरे सेक्टोरल इंडेक्सों की बात करें तो मेटल सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाला रहा। उसके बाद फार्मा और मीडिया का नंबर रहा। जबकि पीएसयू बैंकिंग सेक्टर में 0.43 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। ब्रॉडर मार्केट में मिला-जुला रुख देखने को मिला, जहां मिडकैप ने फ्रंटलाइन इंडेक्स से बेहतर प्रदर्शन किया, जबकि स्मॉलकैप ने कारोबारी सत्र का अंत लाल निशान में किया।

                                                                                  निफ्टी अब 25,000 के मनोवैज्ञानिक रेजिस्टेंस की ओर बढ़ रहा है। अगर निफ्टी इससे ऊपर जाकर मजबूती दिखाता है तो फिर इसमें 25,200 तक का लेवल देखने को मिल सकता है। जबकि नीचे की ओर इसके लिए 24,800 पर तत्काल सपोर्ट दिख रहा है।

                                                                                    AUGUST 01, 2024 / 8:49 AM IST

                                                                                    Stock Market Live Updates- कोल इंडिया का मुनाफा 4% बढ़ा

                                                                                    30 जून 2024 को खत्म हुई वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही में कोल इंडिया का मुनाफा 4 फीसदी बढ़ा है। हालांकि आय फ्लैट रही है। मार्जिन भी 37.7 फीसदी से बढ़कर 39.3 फीसदी हो गया है।

                                                                                      AUGUST 01, 2024 / 8:47 AM IST

                                                                                      Stock Market Live Updates- FII और DII का 31 जुलाई को कैसा रहा एक्शन

                                                                                      विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने अपनी बिकवाली बढ़ाते हुए 31 जुलाई को 3,462 करोड़ रुपये मूल्य की इक्विटी बेची। जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों ने उसी दिन 3,366 करोड़ रुपये मूल्य की इक्विटी खरीदी।

                                                                                        AUGUST 01, 2024 / 8:45 AM IST

                                                                                        Stock Market Live Updates- एशियाई शेयर बाजार में मिला-जुला एक्शन

                                                                                        अमेरिकी फेडरल रिजर्व के अध्यक्ष जेरोम पॉवेल के इस संकेत के बाद कि अगर महंगाई के आंकड़े "अच्छे" रहे तो सितंबर में ब्याज दरों में कटौती की जा सकती है, गुरुवार को एशियाई बाजारों में मिलाजुला रुख देखने को मिल रहा है। निक्केई 1,020.77 अंक यानी 2.59 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.76 फीसदी की कमजोरी दिख रही है। वहीं हैंगसैंग 0.35 फीसदी की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहा है। जबकि ताइवान के बाजार में 1.51 फीसदी की तेजी दिख रही है। कोस्पी में भी 0.47 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार हो रहा। शांघाई कम्पोजिट में 0.17 फीसदी की तेजी नजर आ रही है।

                                                                                          AUGUST 01, 2024 / 8:43 AM IST

                                                                                          Stock Market Live Updates- कल 31 जुलाई को कैसा रहा भारतीय बाजारों का हाल

                                                                                          भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स 31 जुलाई को लगातार चौथे सत्र में बढ़त के साथ बंद हुए और निफ्टी 24,950 पर पहुंच गया। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 285.94 अंक या 0.35 फीसदी बढ़कर 81,741.34 पर और निफ्टी 93.90 अंक या 0.38 फीसदी बढ़कर 24,951.20 पर बंद हुआ। लगभग 1828 शेयरों में तेजी आई, 1613 शेयरों में गिरावट आई और 78 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। एनटीपीसी, एशियन पेंट्स, बीपीसीएल, जेएसडब्ल्यू स्टील और टाटा मोटर्स निफ्टी पर सबसे ज्यादा बढ़ने वाले शेयरों में रहे। जबकि ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज, डॉ रेड्डीज लैब्स, टाटा कंज्यूमर, रिलायंस इंडस्ट्रीज, ग्रासिम इंडस्ट्रीज के शेयर निफ्टी के टॉप लूजर रहे।

                                                                                          सेक्टोरल इंडेक्सों पर नजर डालें तो रियल्टी और पीएसयू बैंक को छोड़कर अन्य सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए। जिनमें मीडिया, पावर, हेल्थकेयर, मेटल और फार्मा में 1-1 फीसदी की बढ़ हुई। बीएसई मिडकैप इंडेक्स में करीब एक फीसदी की बढ़त हुई, जबकि स्मॉलकैप इंडेक्स मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ।

                                                                                            AUGUST 01, 2024 / 8:40 AM IST

                                                                                            Stock Market Live Updates- कल कैसा रहा अमेरिकी बाजार

                                                                                            कल एस एंड पी 500 और नैस्डैक ने 22 फरवरी के बाद की अपनी सबसे बड़ी दैनिक प्रतिशत बढ़त दर्ज की। इस बीच, चिप स्टॉक में तेजी के कारण बुधवार को डॉव में तेजी आई। फेडरल रिजर्व ने अमेरिकी ब्याज दरों को अपरिवर्तित रखा और मुद्रास्फीति कम होने पर सितंबर में संभावित ढील का संकेत दिया। इस बाजार को सपोर्ट मिला। डाओ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 0.24 फीसदी बढ़कर 40,842.79 पर पहुंच गया, एस एंड पी 500 इंडेक्स 1.58 फीसदी बढ़कर 5,522.30 पर पहुंच गया और नैस्डैक कंपोजिट 2.64 फीसदी बढ़कर 17,599.40 पर बंद हुआ।

                                                                                              AUGUST 01, 2024 / 8:36 AM IST

                                                                                              TATA STEEL को देना होगा 17000 करोड़ रुपये से अधिक का मिनिरल टैक्स

                                                                                              टाटा स्टील का स्टॉक आज फोकस में रहेगा। इसमें आज एक्शन देखने को मिल सकता है। कंपनी को ओडिशा सरकार को 17000 करोड़ रुपये से अधिक का मिनिरल टैक्स देना पड़ सकता है

                                                                                                AUGUST 01, 2024 / 8:34 AM IST

                                                                                                Stock Market Live Updates- GE T&D INDIA का पहली तिमाही में मुनाफा चार गुना से ज्यादा बढ़ा

                                                                                                जीई टीएंडटी इंडिया का Q1 में मुनाफा 28 करोड़ रुपये से बढ़कर 134 करोड़ रुपये रहा। Q1 में आय 717 करोड़ रुपये से बढ़कर 958 करोड़ रुपये रही

                                                                                                  AUGUST 01, 2024 / 8:31 AM IST

                                                                                                  Stock Market Live Updates- IIFL SECURITIES का मुनाफा दोगुना से ज्यादा बढ़ा

                                                                                                  आईआईएफएल सिक्योरिटीज का सालाना आधार पर Q1 में मुनाफा 75 करोड़ रुपये से बढ़कर 182.2 करोड़ रुपये रहा। Q1 में आय 409.1 करोड़ रुपये से बढ़कर 639.9 करोड़ रुपये रही। Q1 में EBITDA 137.9 करोड़ रुपये से बढ़कर 299.5 करोड़ रुपये रहा। Q1 में EBITDA मार्जिन 33.7% से बढ़कर 46.8% रही

                                                                                                    AUGUST 01, 2024 / 8:29 AM IST

                                                                                                    Stock Market Live Updates- NAVNEET EDUCATION पर रहेगा फोकस

                                                                                                    नवनीत एजुकेशन (NAVNEET EDUCATION) के शेयर पर आज फोकस रहेगा। कंपनी का बोर्ड शेयर बायबैक के प्रस्ताव पर आज विचार करेगा

                                                                                                      AUGUST 01, 2024 / 8:27 AM IST

                                                                                                      Stock Market Live Updates-SELAN EXPLORATION का मुनाफा तीन गुना से ज्यादा बढ़ा

                                                                                                      सेलन एक्सप्लोरेशन का Q1 में आय 28 करोड़ रुपये से बढ़कर 63 करोड़ रुपये रही। Q1 में मुनाफा 5 करोड़ रुपये से बढ़कर 18 करोड़ रुपये हो गया। Q1 में EBITDA 14 करोड़ रुपये से बढ़कर 36 करोड़ रुपये रहा

                                                                                                        AUGUST 01, 2024 / 8:25 AM IST

                                                                                                        Stock Market Live Updates- THE PHOENIX MILLS का मुनाफा घटा, बोनस शेयर जारी करेगी कंपनी

                                                                                                        फिनिक्स मिल्स का सालाना आधार पर Q1 में मुनाफा 241 करोड़ रुपये से घटकर 232.5 करोड़ रुपये रहा। Q1 में आय 810.6 करोड़ रुपये से बढ़कर 904.1 करोड़ रुपये रही। Q1 में EBITDA 492.4 करोड़ रुपये से बढ़कर 531 करोड़ रुपये रहा। Q1 में EBITDA मार्जिन 60.8% से घटकर 58.7% रही। बोर्ड ने बोनस शेयर जारी करने की भी मंजूरी दी है

                                                                                                          AUGUST 01, 2024 / 8:23 AM IST

                                                                                                          Stock Market Live Updates- PRICOL का मुनाफा और आय बढ़ी

                                                                                                          प्रिकॉल (PRICOL) का पहली तिमाही में आय 522 करोड़ रुपये से बढ़कर 602 करोड़ रुपये रही। Q1 में मुनाफा 32 करोड़ रुपये से बढ़कर 45.5 करोड़ रुपये रहा

                                                                                                            AUGUST 01, 2024 / 8:21 AM IST

                                                                                                            Stock Market Live Updates- UGRO CAPITAL का मुनाफा बढ़कर 30.4 करोड़

                                                                                                            UGRO CAPITAL का Q1 में मुनाफा सालाना आधार पर 25 करोड़ रुपये से बढ़कर 30.4 करोड़ रुपये रहा। Q1 में आय 218 करोड़ रुपये से बढ़कर 301.6 करोड़ रुपये रही

                                                                                                              AUGUST 01, 2024 / 8:20 AM IST

                                                                                                              Stock Market Live Updates-BANSAL WIRE का मुनाफा और आय बढ़ी

                                                                                                              बंसल वायर का Q1 में आय 547 करोड़ रुपये से बढ़कर 817 करोड़ रुपये रही। Q1 में मुनाफा 17 करोड़ रुपये से बढ़कर 31.6 करोड़ रुपये रहा

                                                                                                                AUGUST 01, 2024 / 8:14 AM IST

                                                                                                                Stock Market Live Updates- कच्चे तेल पर विंडफॉल टैक्स में 34 परसेंट की कमी

                                                                                                                कच्चे तेल पर विंडफॉल टैक्स में 34 परसेंट की कमी देखने को मिली है। सरकार ने टैक्स 7000 रुपए से घटाकर 4600 रुपए प्रति टन किया है। पेट्रोल, डीजल और ATF पर एक्सपोर्ट ड्यूटी में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

                                                                                                                  AUGUST 01, 2024 / 8:09 AM IST

                                                                                                                  Stock Market Live Updates- बैंक बड़ौदा का मुनाफा 9 परसेंट बढ़ा

                                                                                                                  पहली तिमाही में बैंक ऑफ बड़ौदा के नतीजे अनुमान के करीब रहे। बैंक के मुनाफे में साढ़े 9 परसेंट की बढ़त दिखी। जबकि ब्याज आय में साढ़े 5 परसेंट की बढ़ोतरी नजर आई। बैंक के प्रोविजन में भी कमी रही। लेकिन मार्जिन पर हल्का दबाव दिखाई दिया

                                                                                                                    AUGUST 01, 2024 / 8:07 AM IST

                                                                                                                    Stock Market Live Updates- टाटा स्टील के Q1 नतीजे अनुमान के मुताबिक

                                                                                                                    टाटा स्टील (Tata Steel) के Q1 नतीजे अनुमान के मुताबिक रहे। भारतीय कारोबार का EBITDA प्रति टन उम्मीद के मुताबिक रहा। यूरोप का कारोबार भी बेहतर रहा। वहीं माइनिंग पर राज्यों के टैक्स लगाने पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा है। कंपनी ने 17300 करोड़ रुपये की प्रोविजनिंग की है।

                                                                                                                      AUGUST 01, 2024 / 8:04 AM IST

                                                                                                                      Stock Market Live Updates- 1 अगस्त का मार्केट लाइव ब्लॉग

                                                                                                                      गुड मॉर्निंग, मनीकंट्रोल हिंदी के मार्केट लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। देश और दुनिया के बाजारों की खबरें इस ब्लॉग के जरिये हम प्रस्तुत करेंगे। बाजार के बारे में खबरों को जानने के लिए इस ब्लॉग के जरिये हमारे साथ बने रहें।