Closing Bell: सेंसेक्स, निफ्टी दोनों बढ़त के साथ बंद हुए
वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार में कंसोलिडेशन देखने को मिली । हालांकि सेंसेक्स, निफ्टी दोनों बढ़त के साथ बंद हुए। इधर मिडकैप इंडेक्स लगातार 5वें दिन बढ़त पर बंद हुए। मेटल, निफ्टी बैंक, FMCG इंडेक्स बढ़त पर बंद होने में कामयाब रहे।
कारोबार के अंत में सेंसेक्स 147.89 अंक यानी 0.18 फीसदी की बढ़त के साथ 81,053.19 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 41.30 अंक यानी 0.17 फीसदी की बढ़त के साथ 24,811.50 के स्तर पर बंद हुआ।
Grasim Industries, Tata Consumer Products, Tata Steel, Bharti Airtel और ICICI Bank निफ्टी का गेनर रहा। वहीं Tata Motors, Dr Reddy's Labs, NTPC, Wipro और M&M टॉप लूजर रहें।
पावर इंडेक्स आज 1 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं फार्मा, ऑयल एंड गैस, ऑटो, आईटी इंडेक्स में हल्की गिरावट रही। वहीं दूसरी तरफ बैंक, एफएमसीजी, मेटल, रियल्टी, टेलीकॉम इंडेक्स 0.5-1.4 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए ।