Get App

लाइव ब्लॉग

MoneyControl News AUGUST 05, 2024 / 3:46 PM IST

Closing Bell - सेंसेक्स, निफ्टी भारी गिरावट के साथ बंद, निफ्टी बैंक करीब 2.5% फिसलकर बंद

Closing Bell- सेंसेक्स 2,223 प्वाइंट गिरकर 78,759 पर बंद हुआ। निफ्टी 662 प्वाइंट गिरकर 24,056 पर बंद हुआ। बैंक निफ्टी 1258 प्वाइंट गिरकर 50,092 पर बंद हुआ। मिडकैप 2056 प्वाइंट गिरकर 55,857 पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 में से 28 शेयरों में बिकवाली देखने को मिली। निफ्टी के 50 में से 46 शेयरों में बिकवाली नजर आई। वहीं BSE का 15 लाख करोड़ का मार्केट कैप साफ हो गया

 Closing Bell- कारोबारी हफ्ते के पहले दिन आज 5 अगस्त को खराब ग्लोबल संकेतों से बाजार में बिकवाली रही। इसकी वजह से बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स, निफ्टी भारी गिरावट के साथ बंद हुए। मिडकैप इंडेक्स में करीब 3.5% की गिरावट के साथ बंद हुआ। निफ्टी बैंक करीब 2.5% फिसलकर बंद हुआ। BSE के सभी सेक्टर इंडेक्स में बिकवाली नजर आई। रियल्टी, मेटल इंडेक्स 4% से ज्यादा फिसल कर बंद हुए। दूसरी

खराब ग्लोबल संकेतों के चलते आज भारतीय बाजार में जोरदार गिरावट देखने को मिली
खराब ग्लोबल संकेतों के चलते आज भारतीय बाजार में जोरदार गिरावट देखने को मिली
AUGUST 05, 2024 / 3:39 PM IST

RUPEE AT CLOSE: रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर बंद

भारतीय रुपये में आज जोरदार गिरावट रही। रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर 83.85/$ पर बंद हुआ

    AUGUST 05, 2024 / 3:37 PM IST

    Closing Bell - चौतरफा बिकवाली से बेंचमार्क इंडेक्सेस 2.5 परसेंट गिर कर बंद

    आज 5 अगस्त को भारतीय बेंचमार्क सूचकांकों में 2.5 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई। निफ्टी 24,050 पर पहुंच गया। वैश्विक बिकवाली से सेंसेक्स 2,200 अंक फिसल गया। निफ्टी में सबसे ज्यादा गिरावट वाले शेयरों में टाटा मोटर्स, अदाणी पोर्ट्स, ओएनजीसी, हिंडाल्को, टाटा स्टील शामिल रहे। जबकि बढ़ने वालों में एचयूएल, नेस्ले, ब्रिटानिया, टाटा कंज्यूमर, अपोलो हॉस्पिटल्स के शेयर शामिल रहे।

    सेक्टोरल इंडेक्सेस की बात करें तो ऑटो, मेटल, कैपिटल गुड्स, मीडिया, रियल्टी प्रत्येक में 4 प्रतिशत की गिरावट रही। इसके साथ सभी सेक्टोरल इंडेक्सेस लाल निशान में बंद हुए। बीएसई मिडकैप इंडेक्स 3.5 प्रतिशत और स्मॉलकैप इंडेक्स 4 प्रतिशत गिरे।

      AUGUST 05, 2024 / 3:28 PM IST

      Stock Market Live Updates- HG INFRA का Q1 मुनाफा बढ़कर 162.5 करोड़

      सालाना आधार पर HG INFRA का पहली तिमाही में कंसोलिडेटेड मुनाफा 150 करोड़ रुपये से बढ़कर 162.5 करोड़ रुपये रहा। कंसोलिडेटेड आय 1,351 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,528 करोड़ रुपये रही। EBITDA 307 करोड़ रुपये से बढ़कर 311 करोड़ रुपये रहा। कंपनी की EBITDA मार्जिन 21.2% से घटकर 20.4% रही

        AUGUST 05, 2024 / 3:26 PM IST

        Stock Market Live Updates- HONEYWELL की Q1 में आय बढ़कर 960 करोड़

        हनीवेल का पहली तिमाही में सालाना आधार पर मुनाफा 103 करोड़ रुपये से बढ़कर 137 करोड़ रुपये रहा। आय 932 करोड़ रुपये से बढ़कर 960 करोड़ रुपये रही। EBITDA 120 करोड़ रुपये से बढ़कर 154 करोड़ रुपये रहा। EBITDA मार्जिन 12.9% से बढ़कर 16.1% रही

          AUGUST 05, 2024 / 3:24 PM IST

          Stock Market Live Updates- SOM DISTILLERIES का Q1 मुनाफा बढ़ा

          SOM DISTILLERIES का Q1 में सालाना आधार पर कंसोलिडेटेड मुनाफा 34 करोड़ रुपये से बढ़कर 38 करोड़ रुपये रहा। कंपनी की कंसोलिडेटेड आय 385 करोड़ रुपये से बढ़कर 513 करोड़ रुपये रही। EBITDA 48 करोड़ रुपये से बढ़कर 64 करोड़ रुपये रहा। EBITDA मार्जिन 12.3% से बढ़कर 12.5% रही

            AUGUST 05, 2024 / 3:22 PM IST

            Stock Market Live Updates- Marico का Q1 मुनाफा 9 परसेंट बढ़ा

            FMCG सेक्टर की कंपनी मैरिको लिमिटेड ने आज 5 अगस्त को FY25 की पहली तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 9 फीसदी बढ़ गया है। कंपनी ने इस अवधि में 464 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया है। पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी ने 427 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट दर्ज किया था। तिमाही नतीजों के बीच कंपनी के शेयरों में 1.42 फीसदी की तेजी आई है और यह स्टॉक BSE पर 671.35 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है। इस तेजी के साथ कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 86,928 करोड़ रुपये हो गया है।

              AUGUST 05, 2024 / 3:19 PM IST

              Stock Market Live Updates- HAWKINS COOKER का मुनाफा बढ़ा

              सालाना आधार पर पहली तिमाही में HAWKINS COOKER का मुनाफा 21 करोड़ रुपये से बढ़कर 25 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी की आय 203 करोड़ रुपये से बढ़कर 228 करोड़ रुपये रही। EBITDA 28 करोड़ रुपये से बढ़कर 33 करोड़ रुपये रहा। EBITDA मार्जिन 13.8% से बढ़कर 14.5% रही

                AUGUST 05, 2024 / 3:16 PM IST

                Stock Market Live Updates- गेल और कोल इंडिया के बीच हुआ करार

                गेल और कोल इंडिया के बीच हुआ करार हुआ है। गेल ने Coal India के साथ JV करार किया है। कंपनी ने सिंथेटिक नेचुरल गैस प्रोजेक्ट लगाने के लिए JV किया है। JV में Coal India की 51% हिस्सेदारी होगी। जबकि JV में GAIL की 49% हिस्सेदारी होगी

                  AUGUST 05, 2024 / 3:12 PM IST

                  Stock Market Live Updates- AVANTI FEEDS का पहली तिमाही में रेवन्यू घटा

                  AVANTI FEEDS का सालाना आधार पर कंसोलिडेटेड मुनाफा 106 करोड़ रुपये से बढ़कर 128 करोड़ रुपये रहा। कंसोलिडेटेड आय 1,554 करोड़ रुपये से घटकर 1,506 करोड़ रुपये रही। EBITDA 138 करोड़ रुपये से बढ़कर 160 करोड़ रुपये रहा। EBITDA मार्जिन 8.8% से बढ़कर 10.6% रही

                    AUGUST 05, 2024 / 3:06 PM IST

                    Stock Market Live Updates- KEYSTONE REALTORS का पहली तिमाही का मुनाफा घटा

                    KEYSTONE REALTORS का पहली तिमाही में कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 47 करोड़ रुपये से घटकर 26 करोड़ रुपये रहा। कंपनी की कंसोलिडेटेड आय 272 करोड़ रुपये से बढ़कर 422 करोड़ रुपये रही। EBITDA 63 करोड़ रुपये से घटकर 43 करोड़ रुपये रहा। EBITDA मार्जिन 23.3% से घटकर 10.2% रही

                      AUGUST 05, 2024 / 3:06 PM IST

                      Brokerage Call | सीएलएसए ने एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस को डाउनग्रेड कर 'hold' किया, लक्ष्य 800 रुपये

                      सीएलएसए ने एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस को डाउनग्रेड कर 'होल्ड' रेटिंग है और लक्ष्य 800 रुपये प्रति शेयर का दिया है। ब्रोकरेज का कहना है कि पहली तिमाही में कंपनी की लोन ग्रोथ उम्मीदों के अनुरूप रही है लेकिन मार्जिन मध्यम रहा है। सकल एनपीए स्थिर रहा, लेकिन नए एनपीए में बढ़त हुई है। ऋण लागत 14 तिमाहियों में सबसे कम रही है। ऋण लागत में कमी का कारण स्टेज 2 और स्टेज 3 ऋणों में प्रावधान कवरेज में कमी है। एनपीए खातों पर ब्याज आय कम होने के कारण कैल्कुलेटेड स्प्रेड में तिमाही दर तिमाही 35 आधार अंकों की गिरावट आई है। प्रबंधन ने पहली बार इस आंकड़े का खुलासा किया है।

                        AUGUST 05, 2024 / 2:58 PM IST

                        Stock Market Live Updates- जुलाई में JLR बिक्री 11% बढ़कर 6,121

                        टाटा मोटर्स की जुलाई में यूके में बिक्री बढ़ गई। सालाना आधार पर जुलाई में कंपनी के JLR की बिक्री बढ़ गई। UK की JLR बिक्री 11% बढ़कर 6,121 रही।

                          AUGUST 05, 2024 / 2:52 PM IST

                          Stock Market Live Updates- ORIENT CEMENT का मुनाफा घटा

                          ORIENT CEMENT का पहली तिमाही में मुनाफा सालाना आधार पर 37.03 करोड़ रुपये से घटकर 36.7 करोड़ रुपये रहा। कंसोलिडेटेड आय 825 करोड़ रुपये से घटकर 696 करोड़ रुपये रही। EBITDA 99 करोड़ रुपये से घटकर 96 करोड़ रुपये रहा। EBITDA मार्जिन 12% से बढ़कर 13.8% रही

                            AUGUST 05, 2024 / 2:45 PM IST

                            Stock Market Live Updates- Nomura की LIC Housing Finance पर बुलिश राय

                            नोमुरा ने एलआईसी हाउसिंस फाइनेंस पर खरीदरी की राय दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 875 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि Q1 में एसेट क्वालिटी स्टेबर रही। क्रेडिट कॉस्ट में गिरावट मुख्य रूप से ईसीएल रिवर्सल से प्रेरित रही। कंपनी का डिस्बर्समेंट सालाना आधार पर 19% बढ़ा जबकि तिमाही दर तिमाही 29% कम रहा। वहीं इसकी AUM ग्रोथ सालाना आधार पर 4.4%/ तिमाही आधार पर 0.6% कम रही। तिमाही आधार पर लोअर यील्ड के कारण NIMs में 40 बीपी की कमजोरी रही। उनका कहना है कि इसका 1x FY26 बुक वैल्यू पर वर्तमान वैल्यूएशन उचित लग रहा है

                              AUGUST 05, 2024 / 2:24 PM IST

                              Market today: ग्लोबल चक्रव्यूह में फंसा बाजार- अनुज सिंघल

                              बाजार पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के अनुज सिंघल ने कहा कि ग्लोबल बाजारों में गिरावट 3 कारणों के चलते हो रही है। पहला कारण है। जापान में हुई दरों में 0.25 फीसदीकी बढ़त। इसके येन कैरी ट्रेड वाले सौदे कटने का डर है। दूसरा कारण है US में नौकरियों के आंकड़ों से मंदी का नया रिस्क पैदा हुआ है। तीसरा कारण इजरायल को लेकर जियोपॉलिटिकल चिंता है। पहले और तीसरे कारण का भारतीय बाजारों पर ज्यादा असर नहीं होगा। दूसरे कारण का IT शेयरों पर सीधा असर होगा। अगर आप निवेशक हैं तो DIP और SIP का फॉर्मूला याद रखें। अगर आप ट्रेडर हैं तो स्क्रीन का सम्मान करें और दोनों तरफ ट्रेड करें। भारतीय बाजार अपने बुल मार्केट से गुजर रहे हैं। ग्लोबल करेक्शन निवेश का शानदार मौका होते हैं। बजट दिन का 24,074 का निचला स्तर बाजार की लक्ष्मण रेखा होगा।

                                AUGUST 05, 2024 / 2:15 PM IST

                                Commodity : पीली मटर पर नहीं लगेगी ड्यूटी, दाल की कीमतों पर बनी हुई है सरकार की नजर- कंज्यूमर अफेयर्स सेक्रेटरी निधि खरे

                                कंज्यूमर अफेयर्स से जुड़े विभाग की सेक्रेटरी निधि खरे आज सीएनबीसी -आवाज़ के साथ जुड़ी। उन्होंने कहा कि देश में बुआई के ताजे आंकड़ों को लेकर वे बहुत खुश हैं। पिछले दो साल एल-नीनो के प्रभाव के कारण बारिश कम हुई थी। जिसके चलते कृषि उत्पादन काफी घटा था। अब हम एल-नीनो से बाहर आ चुके हैं। देश में इस बार अच्छी बारिश की उम्मीद हुई है। चने के दाम की तेजी से निपटने के लिए पीली मटर के आयात में नरमी दी गई थी। अभी भी चने का दाल की कीमतें काफी ऊंचे स्तरों पर हैं। ऐसे में पीली मटर पर कोई तुरंत कोई ड्यूटी लगाए जाने की संभावना नहीं है। त्योहारी सीजन में दाल की उपलब्धता बनाए रखने को लिए सरकार तैयार है। सरकार हमेशा सही समय पर दखल देती है। सरकार की नजर दलहन की कीमतों पर बनी हुई है। सरकार के हस्तक्षेप के बाद मोजाम्बीक से भी दाल के 1400 कंटेनर जल्द ही भारत पहुंचने वाले है। सरकार जरूरत पड़ने पर दूसरे बाजारों से भी आयात करेगी।

                                  AUGUST 05, 2024 / 2:08 PM IST

                                  Stock Market Live Updates- टाटा पावर को ओडिशा में एसपीवी के अधिग्रहण के लिए पीएफसी कंसल्टिंग से LoI मिला

                                  टाटा पावर ने सोमवार को बताया है कि उसे पीएफसी कंसल्टिंग से एक स्पेशल पर्पज व्हीकल के अधिग्रहण के लिए लेटर ऑफ इंटेंट मिला है। पीएफसी कंसल्टिंग, पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है। एक्सचेंज को दी गई जानकारी में टाटा पावर ने कहा है कि उसे "पारादीप ट्रांसमिशन लिमिटेड, एक प्रोजेक्ट स्पेशल पर्पज व्हीकल (एसपीवी) का अधिग्रहण करने के लिए पीएफसी कंसल्टिंग से आशय पत्र (एलओआई) प्राप्त हुआ है।" कंपनी ने कहा कि इस एसपीवी का विकास निर्माण, स्वामित्व, संचालन और हस्तांतरण के आधार पर किया जाएगा, जो वाणिज्यिक संचालन की निर्धारित तिथि से 35 वर्षों तक ट्रांसमिशन सेवा प्रदान करेगा। टाटा पावर ने कहा कि वाणिज्यिक संचालन की तिथि एसपीवी अधिग्रहण की तिथि से 24 महीने में प्रभावी होगी।

                                    AUGUST 05, 2024 / 1:53 PM IST

                                    Stock Market Live Updates- एतिहाद एयरवेज ने लॉन्च की नई हिंदी वेबसाइट

                                    यूएई की नेशनल एयरलाइन एतिहाद एयरवेज ने भारतीय यात्रियों के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। यह ऐसी पहली विदेशी एयरलाइन बन गई है जिसने हिंदी भाषा में वेबसाइट शुरू की है। नई हिंदी वेबसाइट हिंदी भाषा में फ्लाइट बुकिंग, चेक-इन प्रक्रिया और ग्राहक सहायता सहित कई सेवाओं की एक विस्तृत श्रृंखला प्रदान करती है । कंपनी का यह कदम हिंदी भाषी यात्रियों की यात्रा को सरल बनाने और भारतीय बाजार में एतिहाद की पैठ को और मजबूत करने के लिए उठाया गया है। इसका लक्ष्य यात्रियों को एक सहज, उपयोगकर्ता के अनुकूल सुविधाएं प्रदान करना है।

                                      AUGUST 05, 2024 / 1:37 PM IST

                                      Stock Market Live Updates- ग्लोबल अनिश्चितताओं से IT सेक्टर पर असर संभव- देवेन चोकसी

                                      मार्केट के दिग्गज देवेन चोकसी ने सीएनबीसी-आवाज़ से बातचीत करते हुए कहा कि बाजार में ग्लोबल वजहों से जोरदार गिरावट देखने को मिली। मौजूदा स्थिति में ग्लोबल फंड्स पर निगेटिव असर हो सकता है। हालांकि बाजार में गिरावट पर खरीदारी का मौका भी बन रहा है। फिलहाल ग्लोबल इकोनॉमी को लेकर सतर्कता जरूरी है। ग्लोबल अनिश्चितताओं से IT सेक्टर पर असर संभव है।

                                        AUGUST 05, 2024 / 1:29 PM IST

                                        Stock Market Live Updates- JPMorgan ने एसबीआई का टारगेट 1000 रुपये दिया

                                        ब्रोकरेज फर्म जेपीमॉर्गन ने इसे 1000 हजार रुपये के टारगेट प्राइस के साथ ओवरवेट रेटिंग में कोई बदलाव नहीं किया है। जून तिमाही में एसबीआई RoA (रिटर्न ऑन एसेट्स) 1.1% रहा। ब्रोकरेज का मानना है कि ऑपरेटिंग एक्सपेंडिचर के आस-पास लचीलेपन और क्रेडिट कॉस्ट के नरमी से एसबीआई इसे 1 फीसदी के आसपास बनाए रख सकता है।

                                          AUGUST 05, 2024 / 1:14 PM IST

                                          Stock Market Live Updates- MUKAND का Q1 में मुनाफा घटा

                                          सालाना आधार पर मुकुंद (MUKAND) का पहली तिमाही में कंसोलिडेटेड मुनाफा 31 करोड़ रुपये से घटकर 24 करोड़ रुपये रहा। कंसोलिडेटेड आय 1,383 करोड़ रुपये से घटकर 1,258 करोड़ रुपये रही। EBITDA 76 करोड़ रुपये से घटकर 71 करोड़ रुपये रहा। EBITDA मार्जिन 5.50% से बढ़कर 5.64% रही

                                            AUGUST 05, 2024 / 1:00 PM IST

                                            Stock Market Live Updates- DEVYANI INTERNATIONAL का मुनाफा तीन गुना बढ़ा

                                            सालाना आधार पर देवयानी इंटरनेशनल का मुनाफा 11.7 करोड़ रुपये से बढ़कर 30.1 करोड़ रुपये रहा। कंपनी की कंसोलिडेटेड आय 846.6 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,222 करोड़ रुपये रही। कंपनी का EBITDA 126 करोड़ रुपये से बढ़कर 215.8 करोड़ रुपये रहा। इसकी EBITDA मार्जिन 14.9% से बढ़कर 17.6% रही

                                              AUGUST 05, 2024 / 12:38 PM IST

                                              Stock Market Live Updates- SBI पर CLSA और Incred की क्या है राय

                                              सीएलएसए ने एसबीआई की आउटपरफॉर्म रेटिंग को बरकरार रखा है। ब्रोकरेज ने इसका टारगेट प्राइस 1000 रुपये से बढ़ाकर 1075 रुपये कर दिया है। यह इसके शेयरों के लिए दूसरा सबसे हाई टारगेट प्राइस है। इसे कवर करने वाले 49 एनालिस्ट्स में से सबसे हाई टारगेट प्राइस इनक्रेड इक्विटीज ने दिया है। इनक्रेड ने इसमें निवेश का टारगेट 1100 रुपये पर फिक्स किया है। इसे कवर करने वाले 49 एनालिस्ट्स में से 38 ने इसे खरीदारी, 7 ने होल्ड और 4 ने सेल रेटिंग दी है। सीएलएसए का कहना है कि जून 2024 तिमाही में लोन ग्रोथ हेल्दी बनी रही लेकिन डिपॉजिट ग्रोथ में सुस्ती रही।

                                                AUGUST 05, 2024 / 12:27 PM IST

                                                Stock Market Live Updates- VRL LOGISTICS का Q1 मुनाफा घटा

                                                वीआरएल लॉजिस्टिक्स (VRL LOGISTICS) का सालाना आधार पर पहली तिमाही में मुनाफा 34 करोड़ रुपये से घटकर 13.4 करोड़ रुपये रही। कंपनी की आय 674.2 करोड़ रुपये से बढ़कर 727.2 करोड़ रुपये रही। कंपन का EBITDA 102 करोड़ रुपये से घटकर 87 करोड़ रुपये रहा। कंपनी की EBITDA मार्जिन 15% से घटकर 12% रही

                                                  AUGUST 05, 2024 / 12:14 PM IST

                                                  Sensex Today - दोपहर 12 बजे के आस-पास बाजार का हाल

                                                  आज दोपहर 12 बजे के आस-पास सेंसेक्स 2,407.32 अंक या 2.97 प्रतिशत नीचे 78,574.63 पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी 720.40 अंक या 2.91 प्रतिशत नीचे 23,997.30 पर नजर आया। इस दौरान लगभग 417 शेयर बढ़े। जबकि 3065 शेयरों में गिरावट देखने को मिली। वहीं 84 शेयर ऐसे रहे जिनमें कोई बदलाव देखने को नहीं मिला।

                                                    AUGUST 05, 2024 / 12:01 PM IST

                                                    Stock Market Live Updates- INDIA VIX में 2008 के बाद बड़ी इंट्राडे तेजी

                                                    डर का इंडेक्स इंडिया विक्स (INDIA VIX) में आज बड़ी तेजी दिख रही है। साल 2008 के बाद INDIA VIX में बड़ी इंट्राडे तेजी नजर आई है। INDIA VIX में 16 साल की बड़ी इंट्राडे तेजी देखने को मिली। 14 जुलाई 2008 के दिन INDIA VIX 57% उछला था। उसके बाद आज इसमें बड़ी तेजी नजर आई है।

                                                      AUGUST 05, 2024 / 11:51 AM IST

                                                      Stock Market Live Updates- जापान में 37 साल की सबसे बड़ी इंट्राडे गिरावट

                                                      आज एशियाई बाजारों और ग्लोबल बाजारों में जोरदार गिरावट दिख रही है। जापान के बाजारों में 37 साल की सबसे बड़ी इंट्राडे गिरावट देखने को मिली है। डाओ फ्यूचर्स में 350 प्वाइंट की गिरावट देखने को मिली है।

                                                        AUGUST 05, 2024 / 11:42 AM IST

                                                        Sensex Today - निफ्टी में 750 प्वाइंट से ज्यादा की गिरावट

                                                        भारतीय बाजारों के साथ ही दुनिया भर के बाजारों में गिरावट देखने को मिल रही है। निफ्टी में 750 प्वाइंट से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली। निफ्टी का BUDGET DAY निचला स्तर 24,074 टूट गया है। बाजार में चौतरफा बिकवाली देखने को मिल रही है। सभी सेक्टोरल इंडेक्सेस लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं।

                                                          AUGUST 05, 2024 / 11:28 AM IST

                                                          Sensex Today - इंट्राडे में निफ्टी 23,900 के नीचे फिसला

                                                          भारतीय शेयर बाजारों में जोरदार गिरावट देखने को मिल रही है। इंट्राडे में निफ्टी 23,900 के नीचे फिसल गया। निफ्टी बैंक भी 50,000 के नीचे फिसल गया। निफ्टी बैंक के सभी 12 शेयरों में गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स, निफ्टी में 3% से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली

                                                            AUGUST 05, 2024 / 11:09 AM IST

                                                            Sensex Today - निफ्टी में 600 प्वाइंट से ज्यादा की गिरावट

                                                            बाजार में आज जोरदार गिरावट देखने को मिल रही है। निफ्टी में 600 प्वाइंट से ज्यादा की गिरावट नजर आई है। निफ्टी BUDGET DAY के निचले स्तर 24,074 के करीब पहुंच गया।

                                                              AUGUST 05, 2024 / 10:34 AM IST

                                                              Stock Market Live Updates- GLAND PHARMA के प्लांट को मिला फॉर्म 483

                                                              USFDA ने ग्लैंड फार्मा के हैदराबाद के पशमिलारम प्लांट को फॉर्म 483 जारी किया। USFDA को हैदराबाद के पशमिलारम प्लांट में 3 आपत्तियां मिलीं हैं

                                                                AUGUST 05, 2024 / 10:20 AM IST

                                                                Stock Market Live Updates- HEG में होगा स्टॉक स्प्लिट

                                                                एचईजी कंपनी के स्टॉक का स्प्लिट किया जायेगा। कंपनी का बोर्ड 13 अगस्त को स्टॉक स्प्लिट पर विचार करेगा

                                                                  AUGUST 05, 2024 / 10:10 AM IST

                                                                  Sensex Today - सुबह 10 बजे के आस-पास बाजार का हाल

                                                                  आज सुबह 10 बजे के आस-पास सेंसेक्स 1,302.72 अंक या 1.61 प्रतिशत नीचे 79,679.23 पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी 390.90 अंक या 1.58 प्रतिशत नीचे 24,326.80 पर नजर आया। इस दौरान लगभग 526 शेयर बढ़े। जबकि 2768 शेयरों में गिरावट देखने को मिली। वहीं 104 शेयर ऐसे रहे जिनमें कोई बदलाव देखने को नहीं मिला।

                                                                    AUGUST 05, 2024 / 9:58 AM IST

                                                                    Stock Market Live Updates- बीएसई रियल्टी इंडेक्स 5 परसेंट गिरा

                                                                    बीएसई रियल्टी इंडेक्स (BSE Realty index) में आज जोरदार गिरावट देखने को मिली। इंडेक्स 5% फिसल गया। इसमें शामिल Phoenix Mills, Sobha, Prestige Estate में 5-7% की गिरावट नजर आई

                                                                      AUGUST 05, 2024 / 9:46 AM IST

                                                                      Stock Market Live Updates- INFIBEAM AVENUES रेडिफ में खरीदेगी हिस्सेदारी

                                                                      इनफीबीम एवन्यूज रेडिफ में हिस्सेदारी खरीदने वाली है। कंपनी ने Rediff.com India में 54% हिस्सा खरीदने के लिए करार किया है

                                                                        AUGUST 05, 2024 / 9:37 AM IST

                                                                        Stock Market Live Updates- आज आएंगे भारती एयरटेल और ONGC के नतीजे

                                                                        निफ्टी कंपनियों में आज भारती एयरटेल और ONGC के नतीजे आएंगे।भारती एयरटेल का मुनाफा 28 परसेंट बढ़ सकता है। वही ONGC के मुनाफे में 19 परसेंट कमी का अनुमान जताया गया है। वहीं वायदा में DEEPAK NITRITE और MARICO के नतीजों का भी आज बाजार को इंतजार रहेगा

                                                                          AUGUST 05, 2024 / 9:20 AM IST

                                                                          Stock Market Live Updates-निफ्टी में 400 अंकों की गिरावट, सेंसेक्स 80000 के नीचे

                                                                          बाजार की बेहद कमजोर शुरुआत देखने को मिली है। भारतीय बाजारों पर खराब ग्लोबल संकेतों का असर देखने को मिला। निफ्टी में 1.5% से ज्यादा की गिरावट नजर आई है। वहीं सेंसेक्स में 2.5% से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली। निफ्टी आज 24330 के नीचे खुला वहीं। सेंसेक्स 80000 के नीचे फिसला

                                                                            AUGUST 05, 2024 / 9:13 AM IST

                                                                            RUPEE OPENS - 3 पैसे कमजोर खुला रुपया

                                                                            भारतीय रुपये की आज कमजोर शुरुआत हुई है। रुपया 3 पैसे कमजोर खुला है। रुपया 83.75/$ के मुकाबले 83.78/$ पर खुला है

                                                                              AUGUST 05, 2024 / 9:12 AM IST

                                                                              Stock Market Live Updates- निफ्टी के लिए 24,600-24,500 जोन में मजबूत इंटरमीटिएट सपोर्ट - एंजेल वन

                                                                              एंजेल वन के ओशो कृष्ण का कहना है कि तकनीकी नजरिए से देखें तो निफ्टी इंडेक्स अपने सभी अहम एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज (EMAs) से ऊपर बना हुआ है। इसके लिए 24,600-24,500 जोन में मजबूत इंटरमीटिएट सपोर्ट है। जब तक निफ्टी इस स्तर से ऊपर बना रहता है, तब तक बाजार के लिए चिंता का कोई बड़ा कारण नहीं होना चाहिए।

                                                                              ऊपर की तरफ डेली चार्ट पर 24,850-24,950 के आसपास स्थित बियरिश गैप निफ्टी के लिए इंटरमीडिएट रेजिस्टेंस के रूप में कार्य कर सकता है, जिसके बाद नियर टर्म में 25,000 का मनोवैज्ञानिक स्तर अगला रजिस्टेंस होगा। अगर निफ्टी इस बाधा को भी पार कर लेता है तो फिर निफ्टी में अगले दौर की रैली शुरू हो सकती है।

                                                                                AUGUST 05, 2024 / 9:10 AM IST

                                                                                Stock Market Live Updates- आने वाले कारोबारी सत्रों में 24,600-24,500 के स्तर तक कुछ और कमजोरी की संभावना

                                                                                एचडीएफसी सिक्योरिटीज के नागराज शेट्टी का कहना है कि निफ्टी का शॉर्ट-टर्म ट्रेंड कमजोर है लेकिन बाजार का नियर-टर्म अपट्रेंड स्टेटस बरकरार है। निचले स्तरों से कोई उछाल आने से पहले आने वाले कारोबारी सत्रों में 24,600-24,500 के स्तर तक कुछ और कमजोरी की संभावना है। निफ्टी के लिए तत्काल रजिस्टेंस 24,900 के स्तर पर दिख रहा है।

                                                                                  AUGUST 05, 2024 / 9:09 AM IST

                                                                                  Stock Market Live Updates- आज कैसी रह सकती है बाजार की चाल

                                                                                  कोटक सिक्योरिटीज के अमोल अठावले का कहना है कि तत्काल आधार पर बाजार के लिए 24,600/80900 और 24,500/80,600 के स्तरों के बीच सपोर्ट नजर आ रहा है। दूसरी ओर, जब तक बाजार 25,100/82,200 को पार नहीं कर जाता तब तक हमें सेंसेक्स-निफ्टी दायरे में घूमते दिख सकते हैं। इस समय 24,600 और 24500/80900 और 80,600 के स्तरों के बीच चुनिंदा स्टॉक खरीदने की रणनीति होनी चाहिए। 24,500/80,600 से नीचे फिसलने पर बाजार 24,250/79,900 या 24100/79,500 के स्तरों की ओर गिर सकता हैं। वहीं, 24,900-25000/81,700-82,000 के स्तरों की ओर आने वाली कोई भी उछाल लॉन्ग पोजाशन को हल्का करने का मौका होगा।

                                                                                    AUGUST 05, 2024 / 9:07 AM IST

                                                                                    Stock Market Live Updates- आज के बाजार ट्रेड सेट अप क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

                                                                                    पिछले कारोबारी दिन 2 अगस्त को बाजार में गिरावट देखने को मिली। बाजार में एक फीसदी से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई थी जिससे पांच दिनों की जीत का सिलसिला टूट गया था। ग्लोबल मार्केट की कमजोरी के कारण निफ्टी 50 इंडेक्स 25,000 अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर को बनाए रखने में विफल रहा और 293 अंक गिरकर 24,718 पर बंद हुआ। बाजार जानकारों का कहना कि आगे भी कमजोरी की सभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। निफ्टी के लिए तत्काल सपोर्ट 24,600-24,500 के आसपास है। इसके बाद 24,100 पर अगला बड़ा सपोर्ट। जबकि ऊपर की तरफ इसके लिए 24,800 पर तत्काल रजिस्टेंस हो सकता है।

                                                                                      AUGUST 05, 2024 / 9:05 AM IST

                                                                                      Stock Market Live Updates- 52550 - 50440 अगले कुछ कारोबारी सत्रों में बैंक निफ्टी के लिए अहम स्तर

                                                                                      शेयरखान के जतिन गेडिया का कहना है कि बैंक निफ्टी शुक्रवार को 40-डे मूविंग एवरेज (51318) के आसपास कंसोलीडेट हुआ। इसीलिए निफ्टी की तुलना में इसमें कम गिरावट हुई। बैंक निफ्टी का प्रदर्शन खराब रहा है और आगे भी यही प्रदर्शन जारी रह सकता है। वीकली चार्ट पर बैंक निफ्टी ने इनसाइड बार पैटर्न बनाया है। 52550 - 50440 अगले कुछ कारोबारी सत्रों में बैंक निफ्टी के लिए अहम स्तर होगा। एक रेंज ब्रेकआउट यहां से आगे का ट्रेंड तय करेगा। बैंक निफ्टी एक दायरे में घूमता दिख सकता है।

                                                                                        AUGUST 05, 2024 / 9:04 AM IST

                                                                                        Stock Market Live Updates- जब तक निफ्टी 24,800 के नीचे रहेगा तब तक बाजार उछाल में बिकवाली- एलकेपी सिक्योरिटीज

                                                                                        एलकेपी सिक्योरिटीज के रूपक डे का कहना है कि वैश्विक बिकवाली के बीच निफ्टी शुक्रवार को तेजी से फिसल गया। तकनीकी रूप से डेली टाइम फ्रेम पर एक स्पिनिंग टॉप बनाने के बाद यह नीचे गिर गया है। आरएसआई संकेतक भी नीचे की ओर रुख कर चुका है। यह एक बियरिश क्रॉसओवर का संकेत दे रहा है। जब तक निफ्टी 24,800 के नीचे रहेगा तब तक बाजार उछाल में बिकवाली करने वाले ट्रेडरों के पक्ष में रहेगा। नीचे की तरफ निफ्टी 24,530 या 24,400 तक गिर सकता है।

                                                                                          AUGUST 05, 2024 / 9:03 AM IST

                                                                                          Stock Market Live Updates- निफ्टी 24600 - 24550 की ओर वापस आएगा- शेयरखान

                                                                                          शेयरखान के जतिन गेडिया का कहना है कि निफ्टी ने शुक्रवार को गिरावट के साथ शुरुआत की और पूरे दिन के दौरान में इसमें कमजोरी बनी रही। अंत में यह 293 अंक गिरकर बंद हुआ। डेली चार्ट पर निफ्टी पिछले चार कारोबारी सत्रों के निचले स्तर पर बंद हुआ है। यह एक ब्रेकआउट विफलता रही क्योंकि निफ्टी में ऊपरी स्तरों पर खरीदारी में रुचि नहीं दिखी। उम्मीद है कि निफ्टी 24600 - 24550 की ओर वापस आएगा जहां इसका 20-डे मूविंग एवरेज और 38.2 फीसदी फाइबोनैचि रिट्रेसमेंट स्तर सपोर्ट के रूप में काम कर रहा है। ऊपर की ओर 24820 –24850 पर तत्काल रजिस्टेंस है।

                                                                                            AUGUST 05, 2024 / 8:59 AM IST

                                                                                            Stock Market Live Updates- आज 5 अगस्त को बाजार की चाल पर जियोजित फाइनेंशियल का नजरिया

                                                                                            जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के विनोद नायर का कहना है कि घरेलू बाजार में शुक्रवार को व्यापक आधार वाली बिकवाली देखने को मिली। इसको देखते हुए लगता कि आगे बढ़ने के लिए किसी नए ट्रिगर के अभाव के कारण बाजार थक सा गया है। अब तक आए पहली तिमाही के नतीजे कमजोर रहे हैं, जबकि मिड और स्मॉलकैप का वैल्युएशन काफी महंगा बना हुआ है। इस बीच, यूएस फेड द्वारा सितंबर में दर में कटौती के संकेत के बावजूद ग्लोबल बाजार कंसोलीडेट हो रहे हैं क्योंकि इस खबर को बाजार पहले से ही पचा चुके हैं। इसके अलावा अमेरिकी आईटी सेक्टर की कमजोर आय, बेरोजगारी में संभावित बढ़त, बैंक ऑफ जापान द्वारा दरों में और बढ़ोतरी की संभावना और चीन की ग्रोथ में मंदी सभी बाजार की धारणा को कमजोर कर रहे हैं।

                                                                                              AUGUST 05, 2024 / 8:57 AM IST

                                                                                              Stock Market Live Updates- 18 स्टॉक्स में दिखी शॉर्ट कवरिंग

                                                                                              ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में होने वाली बढ़त से आमतौर पर शॉर्ट कवरिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन 18 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली।

                                                                                                AUGUST 05, 2024 / 8:57 AM IST

                                                                                                Stock Market Live Updates- 17 स्टॉक्स में दिखा लॉन्ग बिल्ड-अप

                                                                                                ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली बढ़त से आमतौर पर लॉन्ग पोजीशन बनने का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन 17 शेयरों में लॉन्ग बिल्ड-अप देखने को मिला

                                                                                                  AUGUST 05, 2024 / 8:55 AM IST

                                                                                                  Stock Market Live Updates- शुक्रवार 2 अगस्त का कैसा रहा बाजार का हाल

                                                                                                  शुक्रवार को भारतीय बेंचमार्क इंडेक्सों ने लगातार पांच दिनों की तेजी का सिलसिला तोड़ दिया। 2 अगस्त को निफ्टी 24750 से नीचे गिरकर बंद हुआ। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 885.60 अंक या 1.08 फीसदी नीचे 80,981.95 पर और निफ्टी 293.20 अंक या 1.17 फीसदी गिरकर 24,717.70 पर बंद हुआ। 2 अगस्त को लगभग 1426 शेयरों में तेजी आई, 1960 शेयरों में गिरावट आई और 83 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। निफ्टी में सबसे ज्यादा गिरावट वाले शेयरों में आयशर मोटर्स, मारुति सुजुकी, टाटा मोटर्स, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, जेएसडब्ल्यू स्टील शामिल रहे। जबकि बढ़त वाले शेयरों में डिविस लैब्स, एचडीएफसी बैंक, डॉ. रेड्डीज लैब्स, सन फार्मा और कोटक महिंद्रा बैंक रहे।

                                                                                                  फार्मा और हेल्थ केयर को छोड़कर दूसरे सभी इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए। ऑटो, एनर्जी, पीएसयू बैंक, आईटी, मेटल और रियल्टी में 1-3 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। बीएसई मिडकैप इंडेक्स 1 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.5 फीसदी गिरा है।

                                                                                                    AUGUST 05, 2024 / 8:52 AM IST

                                                                                                    Stock Market Live Updates- DALMIA BHARAT SUGAR का मुनाफा घटा

                                                                                                    सालाना आधार पर Q1 में कंपनी का मुनाफा 61 करोड़ रुपये से घटकर 54.7 करोड़ रुपये रहा। Q1 में आय 834 करोड़ रुपये से बढ़कर 960.3 करोड़ रुपये रही। Q1 में EBITDA 118.6 करोड़ रुपये से घटकर 111.3 करोड़ रुपये रहा। Q1 में EBITDA मार्जिन 14.2% से घटकर 11.6% रही

                                                                                                      AUGUST 05, 2024 / 8:49 AM IST

                                                                                                      Stock Market Live Updates- डिवीज लैब्स के मुनाफे में 21 परसेंट का इजाफा

                                                                                                      पहली तिमाही में डिवीज लैब्स के मुनाफे में 21 परसेंट का इजाफा नजर आया। वहीं आय में 19 परसेंट की बढ़ोतरी देखने को मिली। मार्जिन में सिर्फ एक परसेंट की ग्रोथ नजर आई। लेकिन तीनों आंकड़े अनुमान से कम रहे

                                                                                                        AUGUST 05, 2024 / 8:47 AM IST

                                                                                                        Stock Market Live Updates- AFFLE INDIA का पहली तिमाही में मुनाफा बढ़ा

                                                                                                        Q1 में आय 406 करोड़ रुपये से बढ़कर 519 करोड़ रुपये रही। Q1 में मुनाफा 66 करोड़ रुपये से बढ़कर 87 करोड़ रुपये रहा

                                                                                                          AUGUST 05, 2024 / 8:46 AM IST

                                                                                                          Stock Market Live Updates- SAMHI HOTELS खोलेगी नये 327 नए कमरे

                                                                                                          Q1 में कंपनी की आय 34% बढ़कर 257 करोड़ रुपये रही। Q1 में EBITDA 44% बढ़कर 93.4 करोड़ रुपये रहा। कंपनी की 327 नए कमरे खोलने और 468 कमरों के रेनोवेशन की योजना है

                                                                                                            AUGUST 05, 2024 / 8:44 AM IST

                                                                                                            Stock Market Live Updates- LIC HOUSING FINANCE का मुनाफा घटा

                                                                                                            सालाना आधार पर Q1 में एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस की NII 2,209.4 करोड़ रुपये से घटकर 1,988.9 करोड़ रुपये रही। Q1 में मुनाफा 1,323.7 करोड़ रुपये से घटकर 1,300.2 करोड़ रुपये रहा। तिमाही आधार पर Q1 में ग्रॉस NPA 3.31% से घटकर 3.21% रहा। Q1 में नेट NPA 1.63% से बढ़कर 1.68% रहा

                                                                                                              AUGUST 05, 2024 / 8:36 AM IST

                                                                                                              Stock Market Live Updates- CDSL का मुनाफा हुआ दोगुना के करीब

                                                                                                              सीडीएसएल की Q1 में आय 150 करोड़ रुपये से बढ़कर 257 करोड़ रुपये रही। Q1 में मुनाफा 74 करोड़ रुपये से बढ़कर 134 करोड़ रुपये रहा

                                                                                                                AUGUST 05, 2024 / 8:33 AM IST

                                                                                                                Stock Market Live Updates- AMARA RAJA का मुनाफा बढ़कर 249 करोड़

                                                                                                                सालाना आधार पर Q1 में अमारा राजा का कंसोलिडेटेड मुनाफा 198 करोड़ रुपये से बढ़कर 249 करोड़ रुपये रहा। Q1 में कंसोलिडेटेड आय 2796 करोड़ रुपये से बढ़कर 3263 करोड़ रुपये रही। Q1 में EBITDA 367 करोड़ रुपये से बढ़कर 437 करोड़ रुपये रहा। Q1 में EBITDA मार्जिन 13.1% से बढ़कर 13.4% रही

                                                                                                                  AUGUST 05, 2024 / 8:33 AM IST

                                                                                                                  Stock Market Live Updates- DELHIVERY पहली तिमाही में घाटे से मुनाफे में आई

                                                                                                                  सालाना आधार पर कंपनी Q1 में घाटे से में मुनाफे आई। कंपनी को Q1 में 89.5 करोड़ रुपये घाटे के मुकाबले 54.4 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ। Q1 में आय 1,927.8 करोड़ रुपये से बढ़कर 2,172.3 करोड़ रुपये रही। Q1 में 15.1 करोड़ रुपये EBITDA घाटे के मुकाबले 97 करोड़ रुपये EBITDA रहा

                                                                                                                    AUGUST 05, 2024 / 8:23 AM IST

                                                                                                                    Stock Market Live Updates- SML ISUZU की आय और मुनाफे में बढोत्तरी

                                                                                                                    सालाना आधार पर एसएमएल इसूजू का Q1 में मुनाफा 32 करोड़ रुपये से बढ़कर 46.4 करोड़ रुपये रहा। Q1 में आय 631.6 करोड़ रुपये से बढ़कर 746 करोड़ रुपये रही। Q1 में EBITDA 46.4 करोड़ रुपये से बढ़कर 80.8 करोड़ रुपये रहा। Q1 में EBITDA मार्जिन 7.3% से बढ़कर 11% रही

                                                                                                                      AUGUST 05, 2024 / 8:19 AM IST

                                                                                                                      Stock Market Live Updates- GSK PHARMA का मुनाफा बढ़ा

                                                                                                                      जीएसके फार्मा का सालाना आधार पर Q1 में आय 761.7 करोड़ रुपये से बढ़कर 814.7 करोड़ रुपये रही। Q1 में EBITDA 144 करोड़ रुपये से बढ़कर 230.6 करोड़ रुपये रहा। Q1 में EBITDA मार्जिन 18.9% से बढ़कर 28.3% रही। Q1 में मुनाफा 132.3 करोड़ रुपये से बढ़कर 182.3 करोड़ रुपये रहा

                                                                                                                        AUGUST 05, 2024 / 8:16 AM IST

                                                                                                                        Stock Market Live Updates- SBI को बॉन्ड के जरिए 25,000 करोड़ रुपये जुटाने को मंजूरी मिली

                                                                                                                        सालाना आधार पर Q1 में मुनाफा 16,884 करोड़ रुपये से बढ़कर 17,035 करोड़ रुपये रहा। Q1 में NII 38,855 करोड़ रुपये से बढ़कर 41,125 करोड़ रुपये रही। तिमाही आधार पर Q1 में ग्रॉस NPA 2.24% से घटकर 2.21% रहा। Q1 में नेट NPA बिना बदलाव के 0.57%

                                                                                                                        Q1 में बॉन्ड के जरिए 25,000 करोड़ रुपये जुटाने को मंजूरी मिली। सालाना आधार पर Q1 में घरेलू NIM 3.47% से घटकर 3.35% रही। Q1 में SLIPPAGE रेश्यो 0.94% से घटकर 0.84% रहा। Q1 में फ्रेश SLIPPAGE 3,867 करोड़ रुपये से बढ़कर 7,903 करोड़ रुपये रहा

                                                                                                                          AUGUST 05, 2024 / 8:08 AM IST

                                                                                                                          Stock Market Live Updates- NARAYANA HRUDAYALAYA का मुनाफा बढ़ा

                                                                                                                          सालाना आधार पर नारायण हृदयालय का Q1 में मुनाफा 184 करोड़ रुपये से बढ़कर 201.5 करोड़ रुपये रहा। Q1 में आय 1,233.4 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,340.9 करोड़ रुपये रही। Q1 में EBITDA 270.6 करोड़ रुपये से बढ़कर 303.8 करोड़ रुपये रहा। Q1 में EBITDA मार्जिन 21.9% से बढ़कर 22.7% रही

                                                                                                                            AUGUST 05, 2024 / 8:02 AM IST

                                                                                                                            Stock Market Live Updates- 5 अगस्त का मार्केट लाइव ब्लॉग

                                                                                                                            गुड मॉर्निंग, मनीकंट्रोल हिंदी के मार्केट लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। देश और दुनिया के बाजारों की खबरें इस ब्लॉग के जरिये हम प्रस्तुत करेंगे। बाजार के बारे में खबरों को जानने के लिए इस ब्लॉग के जरिये हमारे साथ बने रहें।