Get App

लाइव ब्लॉग

MoneyControl News AUGUST 07, 2024 / 3:51 PM IST

Closing Bell - बाजार ऊपर चढ़कर बंद, निफ्टी 300 से ज्यादा और सेंसेक्स 800 से अधिक अंक चढ़कर बंद

Closing Bell- तीन दिनों के बाद आज बाजार में चौतरफा तेजी देखने को मिली। निफ्टी में कोल इंडिया, अदाणी पोर्ट्स, पावर ग्रिड कॉर्प, सिप्ला और एचसीएल टेक्नोलॉजीज के शेयर सबसे बड़े गेनर्स स्टॉक्स में शामिल रहे। जबकि इंडसइंड बैंक, आयशर मोटर्स, ब्रिटानिया, टेक महिंद्रा और एशियन पेंट्स के शेयर सबसे बड़े लूजर्स स्टॉक्स शामिल रहे। सभी सेक्टोरिल इंडेक्सेस हरे निशान में बंद हुए

Closing Bell- भारतीय बेंचमार्क सूचकांक 7 अगस्त को आरबीआई पॉलिसी नतीजों से पहले निफ्टी 24300 पर मजबूत नोट पर समाप्त हुए। निफ्टी के सबसे बड़े गेनर्स में कोल इंडिया, अदाणी पोर्ट्स, पावर ग्रिड कॉर्प, सिप्ला और एचसीएल टेक्नोलॉजीज शामिल रहे। जबकि लूजर्स में इंडसइंड बैंक, आयशर मोटर्स, ब्रिटानिया, टेक महिंद्रा और एशियन पेंट्स के शेयर शामिल रहे। आज मेटल, मीडिया, ऑयल एंड गैस, कैपिट

तीन दिनों की गिरावट के बाद आज बाजार चढ़कर बंद हुए। सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी देखने को मिली
तीन दिनों की गिरावट के बाद आज बाजार चढ़कर बंद हुए। सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी देखने को मिली
AUGUST 07, 2024 / 3:48 PM IST

Rupee at close - रुपया सपाट बंद

भारतीय रुपया आज सपाट बंद हुआ। भारतीय रुपया मंगलवार के 83.95 के मुकाबले बुधवार को 83.95 प्रति डॉलर पर स्थिर बंद हुआ।

    AUGUST 07, 2024 / 3:39 PM IST

    MARKETS AT CLOSE - सेंसेक्स , निफ्टी 1% से ज्यादा की बढ़त पर बंद

    अच्छे ग्लोबल संकेतों से बाजार में बाजार में जोश नजर आया। आज 3 दिनों की गिरावट के बाद बाजार चौतरफा तेजी देखने को मिली। BSE के सभी सेक्टर इंडेक्स में खरीदारी देखने को मिली। PSE, मेटल, IT शेयरों में खरीदारी नजर आई। सेंसेक्स , निफ्टी 1% से ज्यादा की बढ़त पर बंद हुए

      AUGUST 07, 2024 / 3:27 PM IST

      Stock Market Live Updates- DR LAL PATHLABS ने किया 6 रुपये डिविडेंड का ऐलान

      सालाना आधार पर DR LAL PATHLABS का Q1 में कंसोलिडेटेड मुनाफा 82 करोड़ रुपये से बढ़कर 106 करोड़ रुपये रहा। कंसोलिडेटेड आय 541 करोड़ रुपये से बढ़कर 601 करोड़ रुपये रही। EBITDA 141 करोड़ रुपये से बढ़कर 170 करोड़ रुपये रहा। EBITDA मार्जिन 26.1% से बढ़कर 28.2% रही। कंपनी ने अच्छे नतीजों से उत्साहित होकर 6 रुपये डिविडेंड का ऐलान किया

        AUGUST 07, 2024 / 3:22 PM IST

        Stock Market Live Updates- AB FASHION & RETAIL का Q1 में घाट बढ़ा

        AB FASHION & RETAIL का Q1 में कंसोलिडेटेड घाटा 141 करोड़ रुपये से बढ़कर 161 करोड़ रुपये हो गया। कंसोलिडेटेड आय 3,196 करोड़ रुपये से बढ़कर 3,428 करोड़ रुपये रही। EBITDA 292.3 करोड़ रुपये से बढ़कर 358.5 करोड़ रुपये रहा। EBITDA मार्जिन 9.1% से बढ़कर 10.5% रही

          AUGUST 07, 2024 / 3:17 PM IST

          Stock Market Live Updates- DCM SHRIRAM का Q1 मुनाफा बढ़कर 31 करोड़

          सालाना आधार पर डीसीएम श्रीराम का पहली तिमाही में कंसोलिडेटेड मुनाफा 27 करोड़ रुपये से बढ़कर 31 करोड़ रुपये हो गया। कंसोलिडेटेड आय 522 करोड़ रुपये से बढ़कर 554 करोड़ रुपये हो गई। कंसोलिडेटेड EBITDA 58 करोड़ रुपये से बढ़कर 61 करोड़ रुपये हो गया। EBITDA मार्जिन बिना बदलाव 11.1% रही

            AUGUST 07, 2024 / 3:13 PM IST

            Stock Market Live Updates- COROMANDEL INTERNATIONAL का मुनाफा घटा

            कोरोमंडल इंटरनेशनल (COROMANDEL INTERNATIONAL) का सालाना आधार पर पहली तिमाही में कंसोलिडेटेड मुनाफा 494 करोड़ रुपये से घटकर 311 करोड़ रुपये रहा। कंसोलिडेटेड आय 5,693 करोड़ रुपये से घटकर 4,729 करोड़ रुपये रही। कंसोलिडेटेड EBITDA 705 करोड़ रुपये से घटकर 505 करोड़ रुपये रहा। EBITDA मार्जिन 12.4% से घटकर 10.7% रही

              AUGUST 07, 2024 / 3:08 PM IST

              Sensex Today - दोपहर 3 बजे के आस-पास बाजार का हाल

              आज दोपहर 3 बजे के आस-पास सेंसेक्स 756.35 अंक या 0.96 प्रतिशत ऊपर 79,349.42 पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी 275.60 अंक या 1.15 प्रतिशत ऊपर 24,268.10 पर नजर आया। इस दौरान लगभग 2675 शेयर बढ़े। जबकि 699 शेयरों में गिरावट देखने को मिली। वहीं 77 शेयर ऐसे रहे जिनमें कोई बदलाव देखने को नहीं मिला।

                AUGUST 07, 2024 / 3:04 PM IST

                Stock Market Live Updates- रैमको सिस्टम्स को नया कॉन्ट्रैक्ट मिला

                रैमको सिस्टम्स (RAMCO SYSTEMS) को नया कॉन्ट्रैक्ट मिला। कंपनी को एविएशन सॉफ्टवेयर के लिए मल्टी ईयर कॉन्ट्रैक्ट मिला है। रैमको सिस्टम्स को कैनेडियन फेडरल से मल्टी ईयर कॉन्ट्रैक्ट मिला।

                  AUGUST 07, 2024 / 3:01 PM IST

                  Stock Market Live Updates- PIDILITE का Q1 मुनाफा बढ़कर 571.3 करोड़ रुपये

                  पिडीलाइट का पहली तिमाही का मुनाफा 473.7 करोड़ रुपये से बढ़कर 571.3 करोड़ रुपये रहा। आय 3,275 करोड़ रुपये से बढ़कर 3,395.3 करोड़ रुपये रही। EBITDA 707 करोड़ रुपये से बढ़कर 812 करोड़ रुपये रहा। EBITDA मार्जिन 21.6% से बढ़कर 24% रही

                    AUGUST 07, 2024 / 2:56 PM IST

                    Market trend: ल्यूपिन पर बाजार का फोकस

                    Q1FY25 में ल्यूपिन का 17.58 का EPS रहा है। नतीजे अनुमान से कहीं अच्छे रहे हैं। मुनाफा उम्मीद से कहीं बेहतर रहा है। मार्जिन कई तिमाहियों के शिखर पर है। अमेरिका और भारत के बाजारों में अच्छी ग्रोथ देखने को मिल रही है। रेवेन्यू 16.3 फीसदी बढ़कर 5600 करोड़ रुपए पर रहा है। मुनाफा 452 करोड़ से बढ़कर 801 करोड़ रुपए पर रहा है। सीएनबीसी-आवाज के मैनेजिंग एडिटर अनुज का कहना है कि वे 650 रुपए के लेवल से ल्यूपिन पर पॉजिटिव हैं। उन्होंने हर लेवल पर कहा है कि ल्यूपिन 2000 रुपए का लेवल क्रॉस करेगा।

                      AUGUST 07, 2024 / 2:17 PM IST

                      Stock market : अब सिंपल ग्रैज्युएट भी बन सकेंगे फाइनेंशियल एडवाइजर्स

                      सेबी की तरफ से रिसर्च एनालिस्ट्स और इन्वेस्टमेंट के लिए लाइसेंस के नियमों में ढील देनें की तैयारी है। जानकारों का कहना है कि सेब का ये कदम रिसर्च एनालिस्ट्स के लिए बड़ा तोहफा होगा। सेबी का कहना है कि देश में इस समय जितने इन्वेस्टर हो गए हैं उसकी तुलना में देश में काफी कम सेबी सर्टिफाइड रिसर्च एनालिस्ट्स हैं। जिसको ध्यान में रखते हुए रिसर्च एनालिस्ट्स और फाइनेंशियल एडवाइजर्स के लाइसेंस के लिए नियमों को आसान किया जाएगा। सेबी ने रिसर्च एनालिस्ट और इनवेस्टमेंट एडवाइजर के लिए नियम आसान करने का प्रस्ताव रखा है। सेबी द्वारा जारी कंसल्टेशन पेपर में नियम आसान करने का प्रस्ताव रखा गया है। नए प्रस्ताव के मुताबिक इनवेस्टमेंट एडवाइजर और रिसर्च एनालिस्ट के लिए न्यूनतम योग्यता अब ग्रेजुएशन होगी। अभी ये पोस्ट ग्रेजुएशन है।

                        AUGUST 07, 2024 / 1:56 PM IST

                        Stock Market Live Updates- सुजलॉन एनर्जी का मॉर्गन स्टैनली ने टारगेट दिया 73 रुपये

                        ब्रोकरेज फर्म मॉर्गन स्टैनली ने कंपनी के शेयरों को ओवरवेट रेटिंग दी है और इसके लिए टारगेट प्राइस 73.रुपये प्रति शेयर तय किया है।

                          AUGUST 07, 2024 / 1:49 PM IST

                          Stock Market Live Updates- TATA MOTORS नई कार CURVV लॉन्च की

                          टाटा मोटर्स ने नई कार लॉन्च की है। TATA MOTORS नई कार CURVV लॉन्च की है। कंपनी ने CURVV का पेट्रोल, डीजल, EV वेरिएंट लॉन्च की है। कंपनी का कहना है कि CURVV EV की फुल चार्ज में 585 km की क्षमता है

                            AUGUST 07, 2024 / 1:29 PM IST

                            Stock Market Live Updates- LIC हाउसिंग फाइनेंस पर मॉर्गन स्टैनली ने दी अंडरवेट रेटिंग

                            ब्रोकरेज फर्म मॉर्गन स्टैनली ने कंपनी के शेयरों को डाउनग्रेड कर अंडरवेट कर दिया है और इसके लिए टारगेट प्राइस 550 रुपये प्रति शेयर तय किया है।

                              AUGUST 07, 2024 / 1:21 PM IST

                              Stock Market Live Updates- SHYAM METALICS का जुलाई में सालाना वॉल्यूम बढ़ा

                              श्याम मेटालिक्स (SHYAM METALICS) का जुलाई में वॉल्यूम बढ़ गया। जुलाई में Stainless Steel वॉल्यूम सालाना आधार पर 219% बढ़ा। जबकि मासिक आधार पर 19% घट गया। कंपनी का जुलाई में Stainless Steel वॉल्यूम 5,699 mt रहा

                                AUGUST 07, 2024 / 1:12 PM IST

                                Sensex Today - दोपहर 1 बजे के आस-पास बाजार का हाल

                                आज दोपहर 1 बजे के आस-पास सेंसेक्स 604.01 अंक या 0.77 प्रतिशत ऊपर 79,197.08 पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी 228.80 अंक या 0.95 प्रतिशत ऊपर 24,221.30 पर नजर आया। इस दौरान लगभग 2592 शेयर बढ़े। जबकि 748 शेयरों में गिरावट देखने को मिली। वहीं 77 शेयर ऐसे रहे जिनमें कोई बदलाव देखने को नहीं मिला।

                                  AUGUST 07, 2024 / 1:00 PM IST

                                  Stock Market Live Updates- टाटा पावर पर CLSA ने दिया 297 रुपये का टारगेट

                                  ब्रोकरेज फर्म CLSA ने टाटा पावर के शेयरों को अंडरपरफॉर्म रेटिंग दी है और इसके लिए टारगेट प्राइस 297 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। एक और ब्रोकरेज फर्म जेफरीज ने भी टाटा पावर को अंडरपरफॉर्म रेटिंग दी है और इसके लिए 325 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है।

                                    AUGUST 07, 2024 / 12:52 PM IST

                                    Stock Market Live Updates- गोदरेज जुटायेगी 3000 करोड़ का फंड

                                    गोदरेज कंपनी 3000 करोड़ रुपये का फंड जुटायेगी। कंपनी को NCDs, बॉन्ड्स के जरिए 3,000 करोड़ रुपये का फंड जुटाने के लिए बोर्ड की मंजूरी मिल गई है

                                      AUGUST 07, 2024 / 12:36 PM IST

                                      Stock Market Live Updates- PFC पर सीएलएस की आउटपरफॉर्म रेटिंग

                                      ब्रोकरेज फर्म CLSA ने PFC को आउटपरफॉर्म रेटिंग दी है। इसके लिए 610 रुपये का टारगेट तय किया गया है। कंपनी का नेट प्रॉफिट 24% बढ़ोतरी के साथ अनुमानों से बेहतर रहा है।

                                        AUGUST 07, 2024 / 12:16 PM IST

                                        Stock Market Live Updates- Prestige Estates Projects पर एक्सिस सिक्योरिटीज का खरीदारी का मूड

                                        प्रेस्टिस एस्टेट्स के शेयर 6 अगस्त को 2 फीसदी के उछाल के साथ 1,655 रुपये पर बंद हुए। एक्सिस सिक्योरिटीज ने Prestige Estates के शेयरों को कवर करना शुरू किया है। उसने इसके शेयरों को खरीदने की सलाह दी है। बुल्स का कहना है कि कंपनी ने सबसे अच्छा प्री-सेल्स हासिल किया है। यह एन्युटी प्रोजेक्ट्स पर 10,000 करोड़ रुपये का निवेश कर रही है, जिससे इसे FY28 से 3,300 का कैश फ्लो हासिल होगा। कंपनी दिल्ली जैसे मार्केट्स में भी धीरे-धीरे कारोबार का विस्तार कर रही है। इससे कंस्ट्रेशन रिस्क घटेगा। बिजनेस का विस्तार करने से कंपनी पर कर्ज का बोझ बढ़ सकता है। डिमांड या रेवेन्यू में अगर कमी आती है तो इसका कंपनी की फाइनेंशियल हेल्थ पर खराब असर पड़ेगा।

                                          AUGUST 07, 2024 / 12:08 PM IST

                                          Sensex Today - दोपहर 12 बजे के आस-पास बाजार का हाल

                                          आज दोपहर 12 बजे के आस-पास सेंसेक्स 609.44 अंक या 0.78 प्रतिशत ऊपर 79,202.51 पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी 234.00 अंक या 0.98 प्रतिशत ऊपर 24,226.50 पर नजर आया। इस दौरान लगभग 2581 शेयर बढ़े। जबकि 710 शेयरों में गिरावट देखने को मिली। वहीं 89 शेयर ऐसे रहे जिनमें कोई बदलाव देखने को नहीं मिला।

                                            AUGUST 07, 2024 / 11:57 AM IST

                                            Stock Market Live Updates- बाजार में रिकवरी का मूड

                                            तीन दिनों की गिरावट के बाद बाजार में रिकवरी का मूड दिखाई दे रहा है। निफ्टी में करीब एक परसेंट की तेजी नजर आई। इंफोसिस, ONGC, HDFC बैंक और रिलायंस ने बाजार में जोश भरा। मिडकैप और स्मॉलकैप में तेजी ज्यादा देखने को मिली

                                              AUGUST 07, 2024 / 11:40 AM IST

                                              Stock Market Live Updates- Utssav Cz Gold Jewels के शेयर लिस्टिंग के बाद चढ़े

                                              देश-विदेश में ज्वैलरी तैयार कर बेचने वाली उत्सव सीजेड गोल्ड ज्वैल्स (Utssav Cz Gold Jewels) के शेयरों की आज NSE के SME प्लेटफॉर्म पर फ्लैट एंट्री हुई। इसके आईपीओ को ओवरऑल 47 गुना से अधिक बोली मिली थी। आईपीओ के तहत 110 रुपये के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज NSE SME पर इसकी 110.05 रुपये पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को कोई लिस्टिंग गेन (Utssav Cz Gold Jewels Listing Gain) नहीं मिला। हालांकि लिस्टिंग के बाद शेयर ऊपर चढ़े। उछलकर यह 115.55 रुपये (Utssav Cz Gold Jewels Share Price) पर पहुंच गया यानी कि आईपीओ निवेशक अब 10.44 फीसदी मुनाफे में हैं।

                                                AUGUST 07, 2024 / 11:25 AM IST

                                                Stock Market Live Updates- बेंगलुरू में अब बार, होटल और क्लब अब रात 1 बजे तक खुले रहेंगे

                                                कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू में अब बार, होटल और क्लब अब रात 1 बजे तक खुले रहेंगे। कर्नाटक की कांग्रेस सरकार ने इसकी इजाजत दे दी है। बेंगलुरू में नाइटलाइफ को बढ़ावा देने के लिए कर्नाटक सरकार ने हाल ही में एक आदेश जारी किया है, जिसमें होटल, दुकानें, बार और लाइसेंस प्राप्त प्रतिष्ठानों के लिए समय सीमा को बढ़ाकर प्रतिदिन रात 1 बजे कर दिया गया है। इस कदम से सरकार को भी काफी राजस्व मिलने की उम्मीद है, जिस पर सालाना करीब 55,000 करोड़ रुपये की लागत वाली पांच चुनावी गारंटी लागू करने का दबाव है।

                                                  AUGUST 07, 2024 / 11:15 AM IST

                                                  Stock Market Live Updates- WELSPUN CORP को 525 करोड़ का ऑर्डर मिला

                                                  वेल्स्पन कॉर्प (WELSPUN CORP) को स्टील पाइप्स एंड कोटिंग के लिए ऑर्डर मिला है। कंपनी की सऊदी अरब की सब्सिडियरी EPIC को स्टील पाइप्स एंड कोटिंग के लिए 525 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला।

                                                    AUGUST 07, 2024 / 11:08 AM IST

                                                    Sensex Today - सुबह 11 बजे के आस-पास बाजार का हाल

                                                    आज सुबह 11 बजे के आस-पास सेंसेक्स 837.66 अंक या 1.07 प्रतिशत ऊपर 79,430.73 पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी 297.70 अंक या 1.24 प्रतिशत ऊपर 24,290.20 पर नजर आया। इस दौरान लगभग 2556 शेयर बढ़े। जबकि 670 शेयरों में गिरावट देखने को मिली। वहीं 98 शेयर ऐसे रहे जिनमें कोई बदलाव देखने को नहीं मिला।

                                                      AUGUST 07, 2024 / 10:39 AM IST

                                                      Stock Market Live Updates- ऊपरी स्तर से फिसला निफ्टी बैंक

                                                      निफ्टी बैंक में आज थोड़ी कमजोरी नजर आ रही है। निफ्टी बैंक ऊपरी स्तर से फिसल गया है। निफ्टी बैंक 49,900 के नीचे फिसल गया

                                                        AUGUST 07, 2024 / 10:21 AM IST

                                                        Stock Market Live Updates- बीएसई ऑयल एंड गैस इंडेक्स 2% ऊपर

                                                        बीएसई ऑयल एंड गैस इंडेक्स (BSE Oil & Gas index) में आज बढ़त दिख रही है। BSE Oil & Gas index 2% ऊपर नजर आ रहा है। इसमें शामिल Oil India, BPCL, ONGC प्रमुख गेनर्स स्टॉक्स हैं।

                                                          AUGUST 07, 2024 / 10:11 AM IST

                                                          Sensex Today - सुबह 10 बजे के आस-पास बाजार का हाल

                                                          आज सुबह 10 बजे के आस-पास सेंसेक्स 680.05 अंक या 0.87 प्रतिशत ऊपर 79,273.12 पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी 243.80 अंक या 1.02 प्रतिशत ऊपर 24,236.30 पर नजर आया। इस दौरान लगभग 2370 शेयर बढ़े। जबकि 719 शेयरों में गिरावट देखने को मिली। वहीं 94 शेयर ऐसे रहे जिनमें कोई बदलाव देखने को नहीं मिला।

                                                            AUGUST 07, 2024 / 10:00 AM IST

                                                            Stock Market Live Updates- जी आर इंफ्राप्रोजेक्ट्स को मिला नया प्रोजेक्ट, शेयर सपाट

                                                            जी आर इंफ्राप्रोजेक्ट्स को नया प्रोजेक्ट मिला है। शेयर सपाट कारोबार करते हैं। कंपनी कर्नाटक में तुमकुर-II REZ के इंटीग्रेशन के लिए ट्रांसमिशन स्कीम स्थापित करने के लिए L1 बोलीदाता के रूप में उभरी है।

                                                              AUGUST 07, 2024 / 9:47 AM IST

                                                              Stock Market Live Updates- AIA ENGINEERING करेगा शेयर बायबैक

                                                              AIA ENGINEERING के बोर्ड की आज बैठक होने वाली है। इस बैठक में कंपनी का बोर्ड शेयर बायबैक के प्रस्ताव पर विचार करेगा

                                                                AUGUST 07, 2024 / 9:19 AM IST

                                                                Stock Market Live Updates- सेंसेक्स 950 प्वाइंट बढ़त पर और निफ्टी बैंक 1% से ज्यादा बढ़त पर खुला

                                                                आज 7 अगस्त को बाजार की मजबूत शुरुआत हुई है। सेंसेक्स और निफ्टी आज तेजी के साथ खुले हैं। बाजार को अच्छे ग्लोबल संकेतों का सहारा मिलता हुआ दिखाई दिया। मिडकैप इंडेक्स में भी तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स 950 प्वाइंट बढ़त पर खुला है। निफ्टी बैंक 1% से ज्यादा बढ़त पर खुला है। निफ्टी करीब 300 प्वाइंट बढ़त पर खुला है। मिडकैप में करीब 2% की तेजी देखने को मिली।

                                                                  AUGUST 07, 2024 / 9:13 AM IST

                                                                  Stock Market Live Updates- कोटक महिंद्रा एमएफ ने टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स के 1.83 लाख शेयर खरीदे

                                                                  कोटक महिंद्रा म्यूचुअल फंड ने अपने इक्विटी आर्बिट्राज फंड के माध्यम से 373.54 रुपये प्रति शेयर की औसत कीमत पर टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स के 1,83,768 इक्विटी शेयर खरीदे हैं। ये हिस्सा कंपनी में पेड अप इक्विटी का 0.02% है।

                                                                    AUGUST 07, 2024 / 9:10 AM IST

                                                                    Stock Market Live Updates- F&O बैन के अंतर्गत आने वाले स्टॉक

                                                                    एफएंडओ प्रतिबंध में नए शामिल स्टॉक के नाम एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस, मणप्पुरम फाइनेंस हैं। एफएंडओ प्रतिबंध में पहले से शामिल स्टॉक के नाम आदित्य बिड़ला कैपिटल, बिड़लासॉफ्ट, चंबल फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स, जीएनएफसी, ग्रैन्यूल्स इंडिया, हिंदुस्तान कॉपर, इंडिया सीमेंट्स, इंडियामार्ट इंटरमेश, आरबीएल बैंक हैं। एफएंडओ प्रतिबंध से हटाए गए स्टॉक की संख्या शून्य है।

                                                                    F&O सेगमेंट के अंतर्गत प्रतिबंधित प्रतिभूतियों में वे कंपनियां शामिल होती हैं, जिनके डेरिवेटिव अनुबंध मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट के 95 फीसदी से ज्यादा हो जाती हैं।

                                                                      AUGUST 07, 2024 / 9:08 AM IST

                                                                      RUPEE OPENS - 8 पैसे मजबूत खुला रुपया

                                                                      भारतीय रुपये की मजबूत शुरुआत हुई है। आज ये 8 पैसे मजबूत खुला है। रुपया 83.95/$ के मुकाबले 83.87/$ पर खुला है

                                                                        AUGUST 07, 2024 / 9:07 AM IST

                                                                        Stock Market Live Updates- बैंक निफ्टी के लिए की सपोर्ट और रेजिस्टेंस लेवल

                                                                        पिवट पॉइंट्स पर आधारित रेजिस्टेंस बैंक निफ्टी के लिए 49,843, 50,669, और 51,062 पर दिख रहा है। पिवट पॉइंट्स पर आधारित सपोर्ट 49,639, 49,395, और 49,002 पर नजर आ रहा है। फिबोनैचि रिट्रेसमेंट पर आधारित रेजिस्टेंस 50,525, 51,073 पर दिख रहा है। फिबोनैचि रिट्रेसमेंट पर आधारित सपोर्ट 49,719, 48,863 पर नजर आ रहा है।

                                                                          AUGUST 07, 2024 / 9:04 AM IST

                                                                          Stock Market Live Updates- Nifty के लिए की सपोर्ट और रेजिस्टेंस लेवल

                                                                          पिवट प्वांइट पर आधारित सपोर्ट निफ्टी के लिए 23,951, 23,851 और 23,690 पर नजर आ रहा है। पिवट प्वांइट पर आधारित रेजिस्टेंस 24,031, 24,373, और 24,534 पर दिख रहा है।

                                                                            AUGUST 07, 2024 / 8:58 AM IST

                                                                            Stock Market Live Updates- निवेशकों को घबराने की जरूरत नहीं- जियोजित फाइनेंशियल

                                                                            जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के वी के विजयकुमार ने कहा, "घरेलू लिक्विडिटी में बढ़त बाजारों में करेक्शन की वजह बन सकती है। ऐसा लगता है कि अमेरिका में मंदी की आशंकाएं समय से पहले और बढ़ा-चढ़ा कर जताई जा रही हैं। निवेशकों को घबराने की जरूरत नहीं है। अच्छे लार्ज कैप शेयरों को धीरे-धीरे पोर्टफोलियो में जोड़ें। "यह समझना जरूरी है कि भारत में आया करेक्शन अधिकांश बाजारों की तुलना में कम था। एक बार फिर, घरेलू निवेशक बाजार को बचाने के लिए आगे आए और डीआईआई ने 9,155 करोड़ रुपये की खरीदारी की। जबकि एफआईआई ने नकद बाजार में 10,073 रुपये के शेयर बेचे।"

                                                                              AUGUST 07, 2024 / 8:56 AM IST

                                                                              Stock Market Live Updates- आज 7 अगस्त को कैसी रह सकती है बाजार की चाल

                                                                              प्रोग्रेसिव शेयर्स के निदेशक आदित्य गग्गर का कहना है कि हालांकि शुरुआती कारोबार में तेजी देखने को मिली लेकिन इंडेक्स अपनी बढ़त को बरकरार नहीं रख पाया और धीरे-धीरे सारी तेजी चली गई। कारोबारी सत्र के दूसरे हिस्से में बिकवाली का दबाव बढ़ गया और इंडेक्स ने अपनी सारी बढ़त गंवा दी। सत्र के अंत में निफ्टी 63.05 अंकों की गिरावट के साथ 23,992.55 पर बंद हुआ। पूरे बाजार में मिला-जुला रुख देखने को मिला। जहां रियल्टी और आईटी में सबसे ज्यादा बढ़त देखने को मिली, वहीं, पीएसयू बैंकों में सबसे ज्यादा गिरावट आई और उसके बाद ऑटो का नबंर रहा।

                                                                              ब्रॉडर मार्केट में मिडकैप और स्मॉलकैप में 0.61 फीसदी और 0.39 फीसदी की गिरावट रही। मिडकैप और स्मॉलकैप ने फ्रंटलाइन इंडेक्स से कमजोर प्रदर्शन किया। अब निफ्टी के लिए शॉर्ट टर्म नजरिया मंदी का हो गया है। जब तक निफ्टी 24,400 से ऊपर जाकर मजबूती नहीं दिखाता इसमें कमजोरी कायम रहेगी। जबकि नीचे की तरफ इसके 50डीएमए यानी 23,880 के स्तर पर तत्काल सपोर्ट दिख रहा है।

                                                                                AUGUST 07, 2024 / 8:55 AM IST

                                                                                Stock Market Live Updates- पुट ऑप्शन डेटा का सेट अप

                                                                                निफ्टी में 22,300 की स्ट्राइक पर 82.82 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा।

                                                                                  AUGUST 07, 2024 / 8:52 AM IST

                                                                                  Stock Market Live Updates- 31 स्टॉक्स में दिखी शॉर्ट कवरिंग

                                                                                  ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में होने वाली बढ़त से आमतौर पर शॉर्ट कवरिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन 31 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली।

                                                                                    AUGUST 07, 2024 / 8:52 AM IST

                                                                                    Stock Market Live Updates- कॉल ऑप्शन डेटा का सेट अप

                                                                                    वीकली बेसिस पर 25,000 की स्ट्राइक पर 1.3 करोड़ कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा।

                                                                                      AUGUST 07, 2024 / 8:51 AM IST

                                                                                      Stock Market Live Updates- 52 स्टॉक्स में दिखी लॉन्ग अनवाइंडिंग

                                                                                      ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर लॉन्ग अनवाइंडिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन 52 शेयरों में सबसे ज्यादा लॉन्ग लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने को मिली।

                                                                                        AUGUST 07, 2024 / 8:50 AM IST

                                                                                        Stock Market Live Updates- इंडिया VIX का स्टेटस

                                                                                        पिछले कुछ काोरबारी सत्रों में 57 फीसदी की बढ़त के बाद वोलैटिलिटी थोड़ी कम हुई है, लेकिन यह अभी भी 15-16 के स्तर से ऊपर है। इससे मार्केट का ट्रेंड मंदड़ियों के लिए अनुकूल बना हुआ है। फीयर इंडेक्स इंडिया VIX, 20.37 के स्तर से 7.98 फीसदी गिरकर 18.74 पर आ गया है।

                                                                                          AUGUST 07, 2024 / 8:50 AM IST

                                                                                          Stock Market Live Updates- 68 स्टॉक्स में दिखा शॉर्ट बिल्ड-अप

                                                                                          ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर शॉर्ट बिल्ड-अप का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन 68 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट बिल्ड-अप देखने को मिला।

                                                                                            AUGUST 07, 2024 / 8:50 AM IST

                                                                                            Stock Market Live Updates- 33 स्टॉक्स में दिखा लॉन्ग बिल्ड-अप

                                                                                            ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली बढ़त से आमतौर पर लॉन्ग पोजीशन बनने का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन 33 शेयरों में लॉन्ग बिल्ड-अप देखने को मिला

                                                                                              AUGUST 07, 2024 / 8:47 AM IST

                                                                                              Stock Market Live Updates- कल 6 अगस्त को कैसा रहा बाजार का हाल

                                                                                              मंगलवार 6 अगस्त को भारी उतार-चढ़ाव भरे कारोबारी सत्र में भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स मामूली गिरावट के साथ बंद हुए हैं। निफ्टी 24,000 से नीचे बंद हुआ है। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 125.84 अंक या 0.16 फीसदी की गिरावट के साथ 78,633.56 पर और निफ्टी 63.05 अंक या 0.26 फीसदी की गिरावट के साथ 23,992.55 पर बंद हुआ है। एचडीएफसी लाइफ, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, श्रीराम फाइनेंस, बीपीसीएल और एसबीआई निफ्टी के टॉप लूजर रहे। जबकि ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज, जेएसडब्ल्यू स्टील, एचयूएल, एलएंडटी और टेक महिंद्रा निफ्टी के टॉप गेनर रहे।

                                                                                              अगल-अलग सेक्टरों की बात करें तो ऑटो, बैंक और तेल-गैस में 0.5 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई, जबकि आईटी, मेटल, रियल्टी में 0.3-0.8 फीसदी की तेजी दर्ज की गई। बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.5 फीसदा की गिरावट दर्ज की गई।

                                                                                                AUGUST 07, 2024 / 8:40 AM IST

                                                                                                Stock Market Live Updates- CHAMBAL FERTILISER का मुनाफा बढ़ा, आय घटी

                                                                                                सालाना आधार पर Q1 में चंबल फर्टिलाइजर का मुनाफा 338.6 करोड़ रुपये से बढ़कर 448.3 करोड़ रुपये रहा। Q1 में आय 5,589.3 करोड़ रुपये से घटकर 4,933.2 करोड़ रुपये रही। Q1 में EBITDA 633.3 करोड़ रुपये से बढ़कर 751.9 करोड़ रुपये रहा। Q1 में EBITDA मार्जिन 11.3% से बढ़कर 15.2% रही

                                                                                                  AUGUST 07, 2024 / 8:38 AM IST

                                                                                                  Stock Market Live Updates- LINDE INDIA की आय घटी

                                                                                                  सालाना आधार पर Q1 में लिंडे इंडिया का मुनाफा 98.1 करोड़ रुपये से बढ़कर 111.5 करोड़ रुपये रहा। Q1 में आय 721 करोड़ रुपये से घटकर 653.2 करोड़ रुपये रही। Q1 में EBITDA मार्जिन 22.8% से बढ़कर 28.2% रही। Q1 में EBITDA 164 करोड़ रुपये से बढ़कर 184.1 करोड़ रुपये रहा

                                                                                                    AUGUST 07, 2024 / 8:36 AM IST

                                                                                                    Stock Market Live Updates- GULF OIL की आय बढ़ी

                                                                                                    सालाना आधार पर Q1 में मुनाफा 69 करोड़ रुपये से बढ़कर 84 करोड़ रुपये रहा। Q1 में आय 811.7 करोड़ रुपये से बढ़कर 894 करोड़ रुपये रही। Q1 में EBITDA 92.8 करोड़ रुपये से बढ़कर 113.6 करोड़ रुपये रहा। Q1 में EBITDA मार्जिन 11.4% से बढ़कर 12.7% रही

                                                                                                      AUGUST 07, 2024 / 8:35 AM IST

                                                                                                      Stock Market Live Updates- GUJARAT GAS का मुनाफा घटा

                                                                                                      तिमाही आधार पर गुजरात गैस का Q1 में मुनाफा 409 करोड़ रुपये से घटकर 329.8 करोड़ रुपये रहा। Q1 में आय 4,134 करोड़ रुपये से बढ़कर 4,450.3 करोड़ रुपये रही। Q1 में EBITDA 591 करोड़ रुपये से घटकर 535.6 करोड़ रुपये रहा। Q1 में EBITDA मार्जिन 14.3% से घटकर 12% रही

                                                                                                        AUGUST 07, 2024 / 8:33 AM IST

                                                                                                        Stock Market Live Updates- LUPIN का मुनाफा हुआ दोगना के करीब

                                                                                                        सालाना आधार पर ल्यूपिन का Q1 में मुनाफा 452 करोड़ रुपये से बढ़कर 801 करोड़ रुपये रहा। Q1 में आय 4814 करोड़ रुपये से बढ़कर 5600 करोड़ रुपये रही। Q1 में EBITDA 856 करोड़ रुपये से बढ़कर 1241 करोड़ रुपये रहा। Q1 में मार्जिन 17.8% से बढ़कर 22.2% हुआ

                                                                                                          AUGUST 07, 2024 / 8:21 AM IST

                                                                                                          Stock Market Live Updates- PI INDUSTRIES का मुनाफा बढ़ा

                                                                                                          सालाना आधार पर कंपनी का Q1 में मुनाफा 383 करोड़ रुपये से बढ़कर 448.8 करोड़ रुपये रहा। Q1 में आय 1,910 करोड़ रुपये से बढ़कर 2,068.9 करोड़ रुपये रही। Q1 में EBITDA 468 करोड़ रुपये से बढ़कर 583.2 करोड़ रुपये रहा। Q1 में EBITDA मार्जिन 24.5% से बढ़कर 28.2% रही

                                                                                                            AUGUST 07, 2024 / 8:13 AM IST

                                                                                                            Stock Market Live Updates- PB FINTECH घाटे से मुनाफे में आई

                                                                                                            पीबी फिनटेक की Q1 में आय 666 करोड़ रुपये से बढ़कर 1010 करोड़ रुपये रही। Q1 में 12 करोड़ रुपये के घाटे के मुकाबले 60 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ। Q1 में EBITDA 23 करोड़ रुपये से बढ़कर 49 करोड़ रुपये रहा। Q1 में मार्जिन 3% से बढ़कर 5% हुई

                                                                                                              AUGUST 07, 2024 / 8:08 AM IST

                                                                                                              Stock Market Live Updates- 7 अगस्त का मार्केट लाइव ब्लॉग

                                                                                                              गुड मॉर्निंग, मनीकंट्रोल हिंदी के मार्केट लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। देश और दुनिया के बाजारों की खबरें इस ब्लॉग के जरिये हम प्रस्तुत करेंगे। बाजार के बारे में खबरों को जानने के लिए इस ब्लॉग के जरिये हमारे साथ बने रहें।