Get App

लाइव ब्लॉग

MoneyControl News AUGUST 08, 2024 / 3:49 PM IST

Closing Bell - ग्लोबल बाजारों का असर, वोलैटिलिटी के बीच निफ्टी 181 अंक और सेंसेक्स 582 प्वाइंट गिरकर बंद

Closing Bell- आज 8 अगस्त को उतार-चढ़ाव के बीच बाजार गिरावट पर बंद हुआ। सेंसेक्स, निफ्टी 0.5% से ज्यादा गिरावट पर बंद हुए। निफ्टी बैंक इंडेक्स की फ्लैट क्लोजिंग नजर आई। मिडकैप, स्मॉल कैप इंडेक्स में दबाव देखने को मिला। सेंसेक्स 582 प्वाइंट गिरकर 78,886 पर बंद हुआ। निफ्टी 181 प्वाइंट गिरकर 24,117 पर बंद हुआ। निफ्टी बैंक 38 प्वाइंट चढ़कर 50,157 पर बंद हुआ

Closing Bell- आरबीआई पॉलिसी के दिन सेंसेक्स, निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुए। आज 8 अगस्त को अत्यधिक वोलैटाइल सत्र में भारतीय बेंचमार्क सूचकांक निफ्टी 24,100 से नीचे के साथ निचले स्तर पर बंद हुए। निफ्टी पर गिरने वाले प्रमुख शेयरों में एलटीआईमाइंडट्री, ग्रासिम इंडस्ट्रीज, एशियन पेंट्स, पावर ग्रिड कॉर्प और इंफोसिस शामिल रहे। जबकि बढ़ने वाले शेयरों में एचडीएफसी लाइफ, टाटा मोटर्स

खराब ग्लोबल संकेतों के चलते बाजार में उतार-चढ़ाव रहा। कारोबार के अंत में सेंसेक्स और निफ्टी गिर कर बंद हुए
खराब ग्लोबल संकेतों के चलते बाजार में उतार-चढ़ाव रहा। कारोबार के अंत में सेंसेक्स और निफ्टी गिर कर बंद हुए
AUGUST 08, 2024 / 3:49 PM IST

RUPEE AT CLOSE- रुपया सपाट बंद

भारतीय रुपया आज सपाट बंद हुआ। भारतीय रुपया बुधवार के 83.95 के मुकाबले गुरुवार को 83.96 प्रति डॉलर पर सपाट बंद हुआ।

    AUGUST 08, 2024 / 3:38 PM IST

    Closing Bell - निफ्टी और सेंसेक्स गिरकर बंद

    खराब ग्लोबल संकेतों के चलते बाजार में कमजोरी देखने को मिली। निफ्टी करीब 200 प्वाइंट की गिरावट के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स करीब 600 प्वाइंट की गिरावट पर बंद हुआ। सेंसेक्स, निफ्टी 0.5% से ज्यादा गिरावट पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 में से 23 शेयरों में गिरावट नजर आई। निफ्टी के 50 में से 39 शेयरों में गिरावट देखने को मिली

      AUGUST 08, 2024 / 3:29 PM IST

      Stock Market Live Updates- SJVN फंड जुटायेगा, करेगा हिस्सा बिक्री

      एसजेवीएन (SJVN) एसेट्स के सिक्योरिटाइजेशन और अपनी शाखा कंपनी में हिस्सेदारी की बिक्री करके धन जुटाएगा। कंपनी का निदेशक मंडल मंगलवार, 13 अगस्त 2024 को होने वाली बैठक में अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी यानी एसजेवीएन ग्रीन एनर्जी लिमिटेड में एसेट्स के सिक्योरिटाइजेशन और हिस्सेदारी बिक्री के जरिये धन जुटाने के प्रस्ताव पर विचार करेगा।

        AUGUST 08, 2024 / 3:27 PM IST

        Stock Market Live Updates-UNICHEM LAB पहली तिमाही में घाटे से मुनाफे में आई

        UNICHEM LAB को सालाना आधार पर पहली तिमाही में 0.66 करोड़ रुपये घाटे के मुकाबले 9.25 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ। कंपनी की कंसोलिडेटेड आय 423 करोड़ रुपये से बढ़कर 446 करोड़ रुपये रही। EBITDA 28 करोड़ रुपये से बढ़कर 43 करोड़ रुपये रहा। EBITDA मार्जिन 6.6% से बढ़कर 9.7% रही

          AUGUST 08, 2024 / 3:22 PM IST

          Stock Market Live Updates- विपुल ऑर्गेनिक्स ने एक नया ऑर्गेनिक इंटरमीडिएट बनाया

          विपुल ऑर्गेनिक्स (Vipul Organics) ने एक नया ऑर्गेनिक इंटरमीडिएट विकसित किया है। विपुल ऑर्गेनिक्स ने ऑटोमोबाइल उद्योग के लिए अंतिम रूप से उपयोग किए जाने वाले विशेष रसायन के निर्माण के लिए ऑर्गेनिक इंटरमीडिएट के एक रिफाइन्ड ग्रेड बनाने की घोषणा की है।

            AUGUST 08, 2024 / 3:17 PM IST

            Stock Market Live Updates- न्यू एरा कैप के साथ मेट्रो ब्रांड्स की रणनीतिक साझेदारी

            न्यू एरा कैप ने आज मेट्रो ब्रांड्स के साथ एक दीर्घकालिक लाइसेंसिंग समझौते पर हस्ताक्षर करने की घोषणा की। यह साझेदारी भारत में न्यू एरा की रिटेल मौजूदगी का विस्तार करेगी और एथलीजर बाजार में एमबीएल के रिटेल विस्तार को मजबूत करेगी। न्यू एरा कैप, न्यूयॉर्क में स्पोर्ट्स फैशन में हेडवियर में क्रांति लाने वाला ब्रांड है।

              AUGUST 08, 2024 / 3:11 PM IST

              Stock Market Live Updates- बीएसई टेलीकॉम इंडेक्स 0.6% बढ़ा

              BSE Telecom index (बीएसई टेलीकॉम इंडेक्स) में आज बढ़त देखने को मिली। बीएसई टेलीकॉम इंडेक्स 0.6% बढ़ गया। इसमें शामिल टाटा टेलीसर्विसेज, रूट इंडिया और एचएफसीएल में प्रमुख रूप से बढ़त देखने को मिली।

                AUGUST 08, 2024 / 3:05 PM IST

                Stock Market Live Updates- टीवीएस सप्लाई चेन सॉल्यूशंस को नया बिजनेस कॉन्ट्रैक्ट मिला

                TVS Supply Chain Solutions को नया काम मिला है। कंपनी ने गुजरात में वडोदरा फैसिलिटी में अपने इन-प्लांट वेयरहाउसिंग और लॉजिस्टिक्स संचालन के प्रबंधन के लिए भारत में जेसीबी से तीन साल के लिए एक नया बिजनेस कॉन्ट्रैक्ट प्राप्त किया है।

                  AUGUST 08, 2024 / 3:02 PM IST

                  देश में बढ़ रहा मंदी का जोखिम -ब्लूमबर्ग के अर्थशास्त्री अभिषेक गुप्ता

                  ब्लूमबर्ग के अर्थशास्त्री अभिषेक गुप्ता ने कहा, "भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा नीतिगत दर पर यथास्थिति बनाए रखने और अपने आक्रामक रुख को बनाए रखने का निर्णय, मौद्रिक नीतियों में नरमी की जरूरत के पक्ष में मौजूद ढेर सारे साक्ष्यों की अनदेखी करता है। केंद्रीय बैंक इस समय अर्थव्यवस्था की ग्रोथ की जरूरत को अनदेखा कर रहा है। ऐसे में एक गहरी मंदी का जोखिम बढ़ रहा है, जिसे ठीक होने में ज्यादा समय लगेगा।" गौरतलब है कि भारत के केंद्रीय बैंक ने लगातार नौवीं बैठक में अपनी बेंचमार्क ब्याज दर को 6.5 फीसदी पर स्थिर रखा। उसका कहना है कि महंगाई लगातार 4 फीसदी के लक्ष्य से ऊपर बनी हुई है। उम्मीद के मुताबिक छह में से चार समिति सदस्यों ने इस दर को बरकरार रखने के लिए मतदान किया। जून में खाने-पीने की चीजों की बढ़ती कीमतों के कारण महंगाई 5.08 फीसदी पर पहुंच गई।

                    AUGUST 08, 2024 / 3:00 PM IST

                    RBI Policy : रेपो दरों को वर्तमान स्तरों पर बनाए रखने का आरबीआई का फैसला हाउसिंग मार्केट के पक्ष में

                    बाजार विश्लेषकों का सुझाव है कि रेपो दरों को वर्तमान स्तरों पर बनाए रखने का आरबीआई का फैसला हाउसिंग मार्केट के पक्ष में है। इस फैसले से उधार लेने की लागत में बढ़त नहीं होगी जिससे घर खरीदारों को प्रोत्साहन मिलेगा। इससे घरों की बिक्री को बढ़ावा मिलेगा। इससे खासकर अफोर्डेबल हाउसिंग सेगमेंट को ज्यादा फायदा होगा। हाल ही में फिर से मिला इंडेक्सेशन बेनिफिट टैक्स लाभ भी प्रदान करता है। इससे रियल एस्टेट सेक्टर निवेशकों के लिए अधिक आकर्षक हो गया। इस सेक्टर में हमें मांग और पूंजी के प्रवाह में बढ़त देखने को मिल सकता है।

                      AUGUST 08, 2024 / 2:59 PM IST

                      RBI Policy : आरबीआई नीति के बाद ब्याज दरों के प्रति संवेदनशील शेयरों में उतार-चढ़ाव, रियल्टी शेयरों में तेजी की उम्मीद

                      भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा ब्याज दरों में कोई बदलाव न किए जाने के बाद बैंकिंग, ऑटो और रियल्टी जैसे ब्याज दरों के प्रति संवेदनशील शेयरों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। आरबीआई की नीति घोषणा के बाद, बीएसई बैंकेक्स और ऑटो इंडेक्स में शुरुआत में लगभग 0.6 फीसदी की गिरावट आई, लेकिन जल्दी ही इनमें सुधार हुआ और वे सपाट कारोबार कर रहे हैं। बीएसई रियल्टी इंडेक्स भी स्थिर दिख रहा है। बैंकिंग शेयरों में केनरा बैंक, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक में 0.5-1 फीसदी की गिरावट आई है। वहीं, ऑटो शेयरों में मारुति सुजुकी, टीवीएस मोटर्स, बजाज ऑटो और एमएंडएम में 0.5-1 फीसदीकी गिरावट आई। रियल्टी शेयरों में प्रेस्टीज एस्टेट में 2.4 फीसदी, सनटेक रियल्टी में 1.7 फीसदी और ओबेरॉय रियल्टी में 0.5 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई। इस बीच, शोभा में 1.3 फीसदी और गोदरेज प्रॉपर्टीज और मैक्रोटेक डेवलपर्स में 0.9 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।

                        AUGUST 08, 2024 / 2:25 PM IST

                        Stock Market Live Updates- अमेरिकी अदालत ने भारत में BYJU'S के सुधार प्रयासों को रोकने के विदेशी ऋणदाता के प्रयासों को किया खारिज

                        BYJU'S ने आज डेलावेयर बैंकरप्सी कोर्ट के उस निर्णय का स्वागत किया, जिसमें कंपनी के चल रहे बदलाव के प्रयासों में बाधा डालने के लिए GLAS ट्रस्ट कंपनी (जो विदेशी लेंडर्स के संघ का प्रतिनिधित्व करने का दावा करती है) के प्रयासों को खारिज कर दिया गया। यह निर्णय भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) और BYJU'S होल्डिंग कंपनी थिंक एंड लर्न प्राइवेट लिमिटेड (TLPL) के बीच हुए समझौते की वैधता की पुष्टि करता है, जिसे पहले भारत के राष्ट्रीय कंपनी कानून अपीलीय न्यायाधिकरण (NCLAT) द्वारा मान्य किया गया था। न्यायाधीश ने दूसरे देश की न्यायिक प्रणाली की कार्यवाही में हस्तक्षेप करने के लिए कहे जाने पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा, "मुझे इस बात की गहरी चिंता है कि मुझसे ऐसी राहत मांगी जा रही है जो दूसरे देश में कार्यवाही को विफल कर देगी।" यह कथन BYJU'S के वकील के इस दावे से मेल खाता है कि इस तरह का हस्तक्षेप "भारत की न्यायिक प्रणाली का अकल्पनीय अपमान होगा।"

                          AUGUST 08, 2024 / 2:15 PM IST

                          Stock Market Live Updates- CAPLIN POINT की दवा में अमेरिका में मंजूरी

                          CAPLIN POINT की दवा को अमेरिका में मंजूरी मिली। कंपनी की सब्सिडियरी को EYE DROP के लिए US FDA से मंजूरी मिली। सब्सिडियरी की दवा Timolol Maleate को US FDA से मंजूरी मिली है।

                            AUGUST 08, 2024 / 2:08 PM IST

                            Sensex Today - दोपहर 2 बजे के आस-पास बाजार का हाल

                            आज दोपहर 2 बजे के आस-पास सेंसेक्स 516.79 अंक या 0.65 प्रतिशत नीचे 78,951.22 पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी 162 अंक या 0.67 प्रतिशत नीचे 24,135.50 पर नजर आया। इस दौरान लगभग 1808 शेयर बढ़े। जबकि 1551 शेयरों में गिरावट देखने को मिली। वहीं 80 शेयर ऐसे रहे जिनमें कोई बदलाव देखने को नहीं मिला।

                              AUGUST 08, 2024 / 2:02 PM IST

                              Stock Market Live Updates- NAVA LTD का Q1 में मुनाफा बढ़कर 356 करोड़

                              सालाना आधार पर कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा 261 करोड़ रुपये से बढ़कर 356 करोड़ रुपये रहा। कंसोलिडेटेड आय 1,042 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,222 करोड़ रुपये रही। EBITDA 536 करोड़ रुपये से बढ़कर 590 करोड़ रुपये रहा। EBITDA मार्जिन 51.5% से घटकर 48.3% रही

                                AUGUST 08, 2024 / 1:53 PM IST

                                Stock Market Live Updates- MANAPPURAM FINANCE जुटायेगा 600 करोड़ रुपये

                                मणप्पुरम फाइनेंस (MANAPPURAM FINANCE) को उसके बोर्ड से 600 करोड़ रुपये जुटाने की मंजूरी मिली है। कंपनी NCDs के जरिए 600 करोड़ रुपये जुटायेगी

                                  AUGUST 08, 2024 / 1:38 PM IST

                                  Stock Market Live Updates- SNOWMAN LOGISTICS का मुनाफा घटा

                                  SNOWMAN LOGISTICS का मुनाफा 3 करोड़ रुपये से घटकर 1.8 करोड़ रुपये रहा। आय 129 करोड़ रुपये से बढ़कर 140 करोड़ रुपये रही। EBITDA 25 करोड़ रुपये से घटकर 23 करोड़ रुपये रहा

                                    AUGUST 08, 2024 / 1:34 PM IST

                                    Stock Market Live Updates- BHARAT FORGE Q1 का मुनाफा घटा

                                    BHARAT FORGE का Q1 में स्टेंडअलोन मुनाफा 312 करोड़ रुपये से घटकर 269 करोड़ रुपये रहा। स्टेंडअलोन आय 2,127 करोड़ रुपये से बढ़कर 2,338 करोड़ रुपये रही।

                                      AUGUST 08, 2024 / 12:58 PM IST

                                      Stock Market Live Updates- GRM Overseas ने Solariz Invest के साथ किया करार

                                      मोरक्को में सोलरीज इन्वेस्ट के साथ जीआरएम ओवरसीज साझेदारी की है। जीआरएम ओवरसीज ने मोरक्को में सोलरिज इन्वेस्ट के साथ साझेदारी के माध्यम से अपनी वैश्विक उपस्थिति का विस्तार किया है। यह करार जीआरएम के वैश्विक विस्तार प्रयासों का एक हिस्सा है क्योंकि यह सोलरिज़ इन्वेस्ट के व्यापक वितरण नेटवर्क के माध्यम से मोरक्को के उपभोक्ताओं के लिए अपने प्रमुख बासमती चावल ब्रांड 'तनौश' को प्रस्तुत करता है।

                                        AUGUST 08, 2024 / 12:39 PM IST

                                        Stock Market Live Updates-Dhariwalcorp IPO की 41.51 प्रतिशत प्रीमियम पर लिस्टिंग

                                        वैक्स, केमिकल और जेली कंपनी धारीवालकॉर्प (Dhariwalcorp) के शेयरों की आज NSE के SME प्लेटफॉर्म पर धांसू एंट्री हुई। इसके आईपीओ को ओवरऑल 174 गुना से अधिक बोली मिली थी। आईपीओ के तहत 106 रुपये के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज NSE SME पर इसकी 150 रुपये पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को 41.51 फीसदी का लिस्टिंग गेन (Dhariwalcorp Listing Gain) मिला। हालांकि आईपीओ निवेशकों की खुशी थोड़ी ही देर में गायब हो गई जब शेयर टूट गए। टूटकर यह 142.50 रुपये (Dhariwalcorp Share Price) के लोअर सर्किट पर आ गया यानी कि आईपीओ निवेशक अब 34.43 फीसदी मुनाफे में हैं।

                                          AUGUST 08, 2024 / 12:31 PM IST

                                          Stock Market Live Updates- ONGC पर क्या कहते हैं तेजड़िये और मंदड़िये

                                          ओएनजीसी के शेयर 7 अगस्त को 7.5 फीसदी के उछाल के साथ 329.10 रुपये पर बंद हुए। अगर मध्यपूर्व में टेंशन बढ़ता है तो इससे ऑयल की कीमतों में तेजी आएगी। इससे रिफाइनिंग मार्जिन बढ़ेगा। जेफरीज का मानना है कि ONGC की वैल्यूएशन अच्छी है। बेयर्स की दलील है कि तीसरी तिमाही में केजी बेसिन में उत्पादन बढ़ाने के प्लान के बावजूद नजरें एग्जिक्यूशन पर होंगी। इसकी वजह यह है कि एग्जिक्यूशन का कंपनी का ट्रैक रिकॉर्ड कमजोर रहा है।

                                            AUGUST 08, 2024 / 12:13 PM IST

                                            Stock Market Live Updates- Ceigall India के शेयर लिस्टिंग के बाद ऊपर चढ़े

                                            करतारपुर साहिब प्रोजेक्ट पर काम कर चुकी इंफ्रा कंस्ट्रक्शन कंपनी सीगल इंडिया (Ceigall India) के शेयरों की आज घरेलू मार्केट में एंट्री हुई। इसके आईपीओ को ओवरऑल 14 गुना से अधिक बोली मिली थी। आईपीओ के तहत 401 रुपये के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज BSE पर इसकी 413.00 रुपये और NSE पर 419.00 रुपये पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को करीब 3 फीसदी का लिस्टिंग गेन (Ceigall Listing Gain) मिला। लिस्टिंग के बाद शेयर और ऊपर चढ़े। उछलकर BSE पर यह 425.00 रुपये (Ceigall Share Price) के अपर सर्किट पर पहुंच गया यानी कि आईपीओ निवेशक अब करीब 6 फीसदी मुनाफे में हैं। एंप्लॉयीज अधिक फायदे में हैं क्योंकि उन्हें हर शेयर 38 रुपये के डिस्काउंट पर मिला है।

                                              AUGUST 08, 2024 / 12:08 PM IST

                                              Sensex Today - दोपहर 12 बजे के आस-पास बाजार का हाल

                                              आज दोपहर 12 बजे के आस-पास सेंसेक्स 0.22 अंक या 0.96 प्रतिशत नीचे 79,295.58 पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी 66.50 अंक या 0.27 प्रतिशत नीचे 24,231 पर नजर आया। इस दौरान लगभग 1887 शेयर बढ़े। जबकि 1368 शेयरों में गिरावट देखने को मिली। वहीं 106 शेयर ऐसे रहे जिनमें कोई बदलाव देखने को नहीं मिला।

                                                AUGUST 08, 2024 / 11:51 AM IST

                                                Stock Market Live Updates- इंडिगो पेंट्स का मुनाफ 16 परसेंट गिरा, 2% गिरा स्टॉक

                                                पेंट कंपनी इंडिगो पेंट्स के लिए चालू वित्त वर्, 2024-25 की शुरुआत खास नहीं रही और जून तिमाही में इसका मुनाफा 16 फीसदी गिर गया। इसके बावजूद ब्रोकरेज का इस पर भरोसा बना हुआ है और इस पर दांव लगा रहे हैं। हालांकि ब्रोकरेज के इस भरोसे का शेयरों पर कुछ खास असर अभी तक दिख नहीं रहा है और यह 2 फीसदी टूट गया। BSE पर फिलहाल यह 1.08 फीसदी की गिरावट के साथ 1456.10 रुपये के भाव पर है। इससे पहले यह 2.02 फीसदी टूटकर 1445.25 रुपये के भाव (Indigo Paints Share Price) तक आ गया था।

                                                  AUGUST 08, 2024 / 11:38 AM IST

                                                  Stock Market Live Updates- टैक्स पेमेंट के लिए यूपीआई की लिमिट बढ़कर 5 लाख

                                                  आरबीआई ने 8 अगस्त को बड़ा ऐलान किया। उसने कहा है कि टैक्स पेमेंट के लिए यूपीआई की लिमिट बढ़ाई जाएगी। अभी यह लिमिट 1 लाख रुपये है। इसे बढ़ाकर 5 लाख रुपये किया जाएगा। आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने 8 अगस्त यानी गुरुवार को सुबह 10 बजे मॉनटरी पॉलिसी पेश की। इसमें उन्होंने टैक्स पेमेंट के लिए यूपीआई की लिमिट बढ़ाने का ऐलान किया।

                                                    AUGUST 08, 2024 / 11:19 AM IST

                                                    Sensex Today - सुबह 11 बजे के आस-पास बाजार का हाल

                                                    आज सुबह 11 बजे के आस-पास सेंसेक्स 462.95 अंक या 0.58 प्रतिशत नीचे 79,005.06 पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी 142.10 अंक या 0.58 प्रतिशत नीचे 24,155.40 पर नजर आया। इस दौरान लगभग 1846 शेयर बढ़े। जबकि 1332 शेयरों में गिरावट देखने को मिली। वहीं 114 शेयर ऐसे रहे जिनमें कोई बदलाव देखने को नहीं मिला।

                                                      AUGUST 08, 2024 / 11:09 AM IST

                                                      Stock Market Live Updates- बीएसई ऑटो इंडेक्स में गिरावट

                                                      BSE Auto index (बीएसई ऑटो इंडेक्स) में गिरावट देखने को मिली। बीएसई ऑटो इंडेक्स 0.4% नीचे गिर कर कारोबार करता नजर आया। इसमें शामिल Apollo Tyres, Cummins, MRF प्रमुख लूजर्स स्टॉक्स रहे

                                                        AUGUST 08, 2024 / 10:56 AM IST

                                                        Stock Market Live Updates- कुछ कंपनियां होम लोन नियमों की अनदेखी कर रही हैं- RBI GOVERNOR

                                                        RBI GOVERNOR ने पॉलिसी का ऐलान करते हुए कहा कि लोन पर कुछ कंपनियों ने नियमों की अनदेखी की है। होम लोन टॉपअप, गोल्ड लोन में नियमों की अनदेखी की है। नियम उल्लंघन रोकने के लिए जरूरी कदम उठाने की जरूरत है। उनको सलाह है कि मजबूती कायम रखने के लिए फ्रेमवर्क तैयार करें।

                                                          AUGUST 08, 2024 / 10:39 AM IST

                                                          Stock Market Live Updates- FY25 रियल GDP ग्रोथ अनुमान 7.2% पर बरकरार

                                                          आरबीआई ने FY25 रियल GDP ग्रोथ अनुमान 7.2% पर बरकरार रखा है। FY25 Q1 GDP अनुमान 7.3% से घटाकर 7.1% कर दिया है। FY25 Q2 GDP अनुमान 7.2% पर बरकरार रखा है। FY25 Q3 GDP अनुमान 7.3% पर बरकरार रखा है। FY25 Q4 GDP अनुमान 7.2% पर बरकरार रखा है। Q1FY26 रियल GDP ग्रोथ अनुमान 7.2% रखा है।

                                                            AUGUST 08, 2024 / 10:34 AM IST

                                                            Stock Market Live Updates- FY25 रिटेल महंगाई अनुमान 4.5% पर बरकरार

                                                            आरबीआई ने आज मॉनेटरी पॉलिसी का ऐलान करते हुए FY25 रिटेल महंगाई अनुमान 4.5% पर बरकरार रखा है। गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि FY25 Q2 CPI अनुमान 3.8% से बढ़कर 4.4% कर दिया गया है। FY25 Q3 CPI अनुमान 4.6% से बढ़कर 4.7% रहा। FY25 Q4 CPI अनुमान 4.5% से घटकर 4.3% कर दिया गया है। FY26 Q1 रिटेल महंगाई दर अनुमान 4.4% पर रखा गया है।

                                                              AUGUST 08, 2024 / 10:32 AM IST

                                                              Stock Market Live Updates- एसडब्ल्यू एनर्जी शाखा को सौर ऊर्जा निगम से मिला काम

                                                              JSW एनर्जी की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी JSW नियो एनर्जी लिमिटेड (JSW Neo Energy Limited) को 230 मेगावाट ISTS कनेक्टेड फर्म और डिस्पैचेबल रिन्यूएबल एनर्जी (SECI-FDRE-IV) की आपूर्ति के लिए सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड से अवार्ड लेटर प्राप्त हुआ है।

                                                                AUGUST 08, 2024 / 10:21 AM IST

                                                                Stock Market Live Updates- बाजार में बढ़ी गिरावट

                                                                आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांता दास ने आरबीआई पॉलिसी की घोषणा करते हुए रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया। इसके बाद बाजार में गिरावट बढ़ती हुई देखने को मिली। सेसेंक्स में 500 अंकों से ज्यादा की गिरावट आई। जबकि निफ्टी 200 प्वाइंट्स से ज्यादा फिसल गया

                                                                  AUGUST 08, 2024 / 10:07 AM IST

                                                                  Stock Market Live Updates- RBI ने रेपो रेट 6.50% पर बरकरार रखा

                                                                  आरबीआई ने दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। RBI ने रेपो रेट 6.50% पर बरकरार रखा है। MSF रेट 6.75% पर बरकरार रखा है

                                                                    AUGUST 08, 2024 / 10:03 AM IST

                                                                    Stock Market Live Updates- CEIGALL INDIA की बाजार में फ्लैट लिस्टिंग

                                                                    CEIGALL INDIA की सपाट लिस्टिंग हुई है। BSE पर 413 रुपये/शेयर पर लिस्ट हुआ है। CEIGALL INDIA का शेयर NSE पर 419 रुपये/शेयर पर लिस्ट हुआ है।

                                                                      AUGUST 08, 2024 / 9:47 AM IST

                                                                      Stock Market Live Updates- रिकवरी मोड में क्रूड

                                                                      क्रूड एक दिन में करीब 3% चढ़ा। वहीं ब्रेंट का भाव $78 के पार निकला। WTI में भी $75 के ऊपर कारोबार नजर आया। US में इन्वेंटरी अनुमान से ज्यादा गिरी

                                                                        AUGUST 08, 2024 / 9:36 AM IST

                                                                        Stock Market Live Updates- आज आयेंगे इन कंपनियों के नतीजे

                                                                        आयशर मोटर्स, भारतीय जीवन बीमा निगम, एबीबी इंडिया, ऑयल इंडिया, भारत फोर्ज, बायोकॉन, एलेम्बिक फार्मास्यूटिकल्स, एस्ट्रल, एस्ट्राजेनेका फार्मा, बजेल प्रोजेक्ट्स, गुजरात स्टेट पेट्रोनेट, इरकॉन इंटरनेशनल, मिंडा कॉर्पोरेशन, एमआरएफ, पेज इंडस्ट्रीज, रेल विकास निगम, स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया, सोभा, यूनिकेम लेबोरेटरीज और वीए टेक वाबैग कंपनियां 8 अगस्त को अपने तिमाही नतीजे जारी करेंगे।

                                                                          AUGUST 08, 2024 / 9:22 AM IST

                                                                          Stock Market Live Updates- निफ्टी और सेंसेक्स लाल निशान में खुले

                                                                          ग्लोबल मार्केट से खराब रुझानों के चलते बाजार की सपाट शुरुआत हई है। प्री-ओपनिंग में बाजार कमजोर खुलने के संकेत मिले थे। निफ्टी और सेंसेक्स लाल निशान में खुले हैं। बाजार खुलने के समय निफ्टी करीब 50 अंक नीचे खुला जबकि सेंसेक्स में 200 अंकों की गिरावट नजर आई

                                                                            AUGUST 08, 2024 / 9:14 AM IST

                                                                            Stock Market Live Updates- APOLLO TYRES का मुनाफा घटा

                                                                            सालाना आधार पर Q1 में मुनाफा 397 करोड़ रुपये से घटकर 302 करोड़ रुपये रहा। Q1 में आय 6,244.6 करोड़ रुपये से बढ़कर 6,334.9 करोड़ रुपये रही। Q1 में EBITDA 1,051.4 करोड़ रुपये से घटकर 909.4 करोड़ रुपये रहा। Q1 में EBITDA मार्जिन 16.8% से घटकर 14.4% रही

                                                                              AUGUST 08, 2024 / 9:12 AM IST

                                                                              Stock Market Live Updates- TVS SRICHAKRA की आय बढ़ी और मुनाफा घटा

                                                                              सालाना आधार पर Q1 में मुनाफा 21 करोड़ रुपये से घटकर 6.7 करोड़ रुपये रहा। Q1 में आय 702.2 करोड़ रुपये से बढ़कर 791 करोड़ रुपये रही। Q1 में EBITDA 60.7 करोड़ रुपये से घटकर 54.7 करोड़ रुपये रहा। Q1 में EBITDA मार्जिन 8.6% से घटकर 6.9% रही

                                                                                AUGUST 08, 2024 / 9:10 AM IST

                                                                                Stock Market Live Updates- GODFREY PHILLIPS का मुनाफा घटा

                                                                                सालाना आधार पर Q1 में आय 1,034.1 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,158.2 करोड़ रुपये रही। Q1 में EBITDA 239.8 करोड़ रुपये से बढ़कर 248.3 करोड़ रुपये रहा। Q1 में EBITDA मार्जिन 23.2% से घटकर 21.4% रही। Q1 में मुनाफा 293.5 करोड़ रुपये से घटकर 223.4 करोड़ रुपये रहा

                                                                                  AUGUST 08, 2024 / 9:08 AM IST

                                                                                  Stock Market Live Updates- BALAJI AMINES का मुनाफा बढ़ा

                                                                                  सालाना आधार पर Q1 में मुनाफा 35 करोड़ रुपये से बढ़कर 40.5 करोड़ रुपये रहा। Q1 में आय 337.2 करोड़ रुपये से घटकर 332.9 करोड़ रुपये रही। Q1 में EBITDA 51.5 करोड़ रुपये से बढ़कर 58.8 करोड़ रुपये रहा। Q1 में EBITDA मार्जिन 15.3% से बढ़कर 17.7% रही

                                                                                    AUGUST 08, 2024 / 9:04 AM IST

                                                                                    RUPEE OPENS- 2 पैसे मजबूत खुला रुपया

                                                                                    भारतीय रुपये की मजबूत शुरुआत हुई है। रुपया 2 पैसे मजबूत खुला है। रुपया आज रुपया 83.96/$ के मुकाबले 83.94/$ पर खुला है

                                                                                      AUGUST 08, 2024 / 8:56 AM IST

                                                                                      Stock Market Live Updates- Ceigall India की आज होगी लिस्टिंग

                                                                                      इंफ्रास्ट्रक्चर कंस्ट्रक्शन कंपनी Ceigall India की आज लिस्टिंग होगी। इसका इश्यू प्राइस 401 रुपए है। ये IPO करीब 14 गुना भरा था

                                                                                        AUGUST 08, 2024 / 8:54 AM IST

                                                                                        Stock Market Live Updates- अब बाजार का फोकस RBI की पॉलिसी पर - जियोजित फाइनेंशियल

                                                                                        जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के विनोद नायर का कहना है कि बैंक ऑफ जापान के डिप्टी गवर्नर द्वारा यह आश्वासन दिए जाने के बाद कि केंद्रीय बैंक वित्तीय अस्थिरता के दौर में ब्याज दरें नहीं बढ़ाएगा, वैश्विक बाजारों में तेज उछाल आया। भारतीय बाजार में भी सभी सेक्टरों में व्यापक खरीदारी देखी गई। इसके अलावा इंडेक्सेशन लाभों की बहाली के कारण रियल्टी सेक्टर में राहत रैली देखने को मिली। कैरी ट्रेड का मुद्दा फिलहाल शांत होता दिख रहा है और अब बाजार का फोकस RBI की पॉलिसी पर है। जिसमें ब्याज दरें स्थिर रहने और सकारात्मक आर्थिक नजरिए की संभावना है।

                                                                                          AUGUST 08, 2024 / 8:51 AM IST

                                                                                          Stock Market Live Updates- आज 8 अगस्त को कैसी रह सकती है बाजार की चाल

                                                                                          प्रोग्रेसिव शेयर्स के निदेशक आदित्य गग्गर का कहना है कि कल मजबूत शुरुआत के बाद निफ्टी एक छोटे दायरे में घूमता रहा और अंत में 304.95 अंकों की बढ़त के साथ 24,297.05 के स्तर पर बंद हुआ। सभी सेक्टर हरे निशान में बंद हुए, जिसमें मेटल और मीडिया सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाले रहे। मिड और स्मॉलकैप में 2.45 फीसदी और 2.86 फीसदी की बढ़त हुई। इन्होंने बेंचमार्क इंडेक्स से बेहतर प्रदर्शन किया।

                                                                                          निफ्टी 50 ने कल एक ग्रीन कैंडल बनाई है, लेकिन इसका लॉन्ग लेग्ड DOJI पैटर्न अभी भी बाजार की दिशा साफ न होने का संकेत दे रहा है। आदित्य का मानना ​​है कि जब तक निफ्टी 23,960 के अपने समर्थन स्तर को बनाए रखता है, तब तक इसमें 24,550 और उसके बाद 24,700 तक चढ़ने की संभावना बनी हुई है।

                                                                                            AUGUST 08, 2024 / 8:50 AM IST

                                                                                            Stock Market Live Updates- कल 7 अगस्त को कैसा रहा बाजार का हाल

                                                                                            भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स 7 अगस्त को मजबूत नोट पर बंद हुए। RBI की पॉलिसी के पहले निफ्टी 24300 के आसपास बंद हुआ है। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 874.94 अंक या 1.11 फीसदी बढ़कर 79,468.01 पर और निफ्टी 305 अंक या 1.27 फीसदी बढ़कर 24,297.50 पर बंद हुआ है। कल लगभग 2696 शेयरों में तेजी आई है। 698 शेयरों में गिरावट आई है और 72 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। निफ्टी शेयरों में सबसे ज्यादा बढ़त कोल इंडिया, अदाणी पोर्ट्स, पावर ग्रिड कॉर्प, सिप्ला और विप्रो में रही। जबकि इंडसइंड बैंक, आयशर मोटर्स, ब्रिटानिया, टेक महिंद्रा और टाइटन कंपनी निफ्टी के टॉप लूजर रहे।

                                                                                            कल सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान पर बंद हुए हैं। जिसमें मेटल, हेल्थ सर्विसेज, मीडिया, पावर, टेलीकॉम, तेल और गैस और कैपिटल गुड्स में 2-3 फीसदी से तेजी देखने को मिली। बीएसई मिडकैप इंडेक्स और स्मॉलकैप इंडेक्स में 2 फीसदी से ज्यादा की तेजी दर्ज की गई।

                                                                                              AUGUST 08, 2024 / 8:46 AM IST

                                                                                              Stock Market Live Updates- HAMPTON SKY REALTY पर रहेगा फोकस

                                                                                              आज इस स्टॉक पर फोकस रहेगा। सरकार प्रॉपर्टी पर इंडेक्सेशन बेनिफिट वापस लाई। सरकार के मुताबिक प्रॉपर्टी पर इंडेक्सेशन बेनिफिट के लिए लोगों को दो ऑप्शन मिलेंगे। प्रॉपर्टी 23 जुलाई 2024 से पहले खरीदी हो तो दो ऑप्शन मिलेंगे

                                                                                                AUGUST 08, 2024 / 8:45 AM IST

                                                                                                Stock Market Live Updates- SIGNATURE GLOBAL की प्री सेल्स 255% बढ़ी

                                                                                                सिग्नेचर ग्लोबल की Q1 में प्री-सेल्स 255% बढ़कर 3120 करोड़ रुपये रही। FY25 के प्री-सेल्स गाइडेंस का 30% Q1 में हासिल हुआ। Q1 में कंपनी ने 2 प्रीमियम प्रोजेक्ट लॉन्च किए

                                                                                                  AUGUST 08, 2024 / 8:44 AM IST

                                                                                                  Stock Market Live Updates- CHEMPLAST SANMAR पहली तिमाही में घाटे से मुनाफे में आई

                                                                                                  सालाना आधार पर Q1 में केमप्लास्ट सनमार की आय 996.4 करोड़ रुपये से बढ़कर 1145 करोड़ रुपये रही। Q1 में 34.5 करोड़ रुपये EBITDA घाटे के मुकाबले 124.1 करोड़ रुपये रहा। Q1 में EBITDA मार्जिन 10.8% रही। Q1 में 64 करोड़ रुपये घाटे के मुकाबले 23.9 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ

                                                                                                    AUGUST 08, 2024 / 8:39 AM IST

                                                                                                    Stock Market Live Updates- HINDALCO की सब्सिडियरी की नेट इनकम घटी

                                                                                                    Q1 में नोवेलिस की नेट इनकम 3% घटकर $15.1 करोड़ रही। स्पेशल आइटम को जोड़कर नेट इनकम $20.4 करोड़ रही। एडजस्टेड EBITDA 19% बढ़कर $50 करोड़ रहा। रोल्ड प्रोडक्ट शिपमेंट 8% बढ़कर 951 किलोटन रहा। एडजस्टेड EBITDA/टन 10% बढ़कर $52.5 करोड़ रहा। नोवेलिस हिंडाल्को की US सब्सिडियरी है

                                                                                                      AUGUST 08, 2024 / 8:38 AM IST

                                                                                                      Stock Market Live Updates-GUJARAT PIPAVAV का मुनाफा बढ़ा

                                                                                                      सालाना आधार पर Q1 में मुनाफा 68 करोड़ रुपये से बढ़कर 109.7 करोड़ रुपये रहा। Q1 में आय 214.9 करोड़ रुपये से बढ़कर 246 करोड़ रुपये रही। Q1 में EBITDA 105.8 करोड़ रुपये से बढ़कर 149.5 करोड़ रुपये रहा। Q1 में EBITDA मार्जिन 49.2% से बढ़कर 60.8% रही

                                                                                                        AUGUST 08, 2024 / 8:34 AM IST

                                                                                                        Stock Market Live Updates- PROTEAN में स्टैंडर्ड चार्टर्ड बेच सकता है हिस्सा

                                                                                                        सूत्रों के मुताबिक कंपनी में स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक 3.09% हिस्सा बेच सकता है। डील के लिए प्राइस रेंज 1750-1775 रुपये/शेयर संभव हैं

                                                                                                          AUGUST 08, 2024 / 8:31 AM IST

                                                                                                          Stock Market Live Updates-RADICO KHAITAN का मुनाफा बढ़कर 77.4 करोड़

                                                                                                          सालाना आधार पर रैडिको खेतान का Q1 में आय 953.9 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,136.5 करोड़ रुपये रही। Q1 में EBITDA 119.5 करोड़ रुपये से बढ़कर 149.1 करोड़ रुपये रहा। Q1 में EBITDA मार्जिन 12.5% से बढ़कर 13.1% रही। Q1 में मुनाफा 68 करोड़ रुपये से बढ़कर 77.4 करोड़ रुपये रहा

                                                                                                            AUGUST 08, 2024 / 8:25 AM IST

                                                                                                            Stock Market Live Updates- GODREJ CONSUMER का मुनाफा बढ़ा

                                                                                                            सालाना आधार पर Q1 में मुनाफा 318.8 करोड़ रुपये से बढ़कर 450.7 करोड़ रुपये रहा। Q1 में आय 3,448.9 करोड़ रुपये से घटकर 3,331.6 करोड़ रुपये रही। Q1 में EBITDA 642.8 करोड़ रुपये से बढकर 724.5 करोड़ रुपये रहा। कंपनी ने Q1 में 5 रुपये/शेयर अंतिम डिविडेंड का ऐलान किया है

                                                                                                              AUGUST 08, 2024 / 8:19 AM IST

                                                                                                              Stock Market Live Updates- BSE LIMITED की आय में इजाफा

                                                                                                              बीएसई लिमिटेड की Q1 में कंपनी की आय 149% बढ़कर 674 करोड़ रुपये रही। Q1 में ऑपरेटिंग EBITDA 306% बढ़कर 284 करोड़ रुपये रहा। Q1 में EBITDA मार्जिन 33% से बढ़कर 47% रही

                                                                                                                AUGUST 08, 2024 / 8:07 AM IST

                                                                                                                Stock Market Live Updates- 8 अगस्त का मार्केट लाइव ब्लॉग

                                                                                                                गुड मॉर्निंग, मनीकंट्रोल हिंदी के मार्केट लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। देश और दुनिया के बाजारों की खबरें इस ब्लॉग के जरिये हम प्रस्तुत करेंगे। बाजार के बारे में खबरों को जानने के लिए इस ब्लॉग के जरिये हमारे साथ बने रहें।