Get App

लाइव ब्लॉग

MoneyControl News DECEMBER 17, 2024 / 3:40 PM IST

Stock Market Highlights:सेंसेक्स 1064 अंक टूटा, निफ्टी 24350 के नीचे हुआ बंद, लाल निशान में सभी सेक्टर

Stock Market Highlights:सभी सेक्टर इंडेक्स आज लाल निशान में बंद हुए। ऑटो, बैंक, एनर्जी, मेटल, ऑयल एंड गैस इंडेक्स 1 फीसदी गिरे। वहीं बीएसई का मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.5 फीसदी की गिरावट देखने को मिली

Stock Market Highlights: कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन बाजार में मुनाफावसूली देखने को मिली। सेंसेक्स, निफ्टी 1% से ज्यादा गिरकर बंद हुआ। मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में दबाव रहा। मेटल, तैल-गैस, एनर्जी शेयरों में बिकवाली रही। PSE, ऑटो, बैंकिंग शेयरों में गिरावट देखने को मिली। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 1064.12  अंक यानी 1.30 फीसदी की गिरावट के साथ 80,684.45 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्

Stock Market Highlights:Shriram Finance, Bharti Airtel, Grasim, Hero MotoCorp और IndusInd Bank निफ्टी का टॉप लूजर  रहा
Stock Market Highlights:Shriram Finance, Bharti Airtel, Grasim, Hero MotoCorp और IndusInd Bank निफ्टी का टॉप लूजर रहा
DECEMBER 17, 2024 / 3:35 PM IST

Stock Market Highlights:सेंसेक्स-निफ्टी 1% से ज्यादा गिरकर बंद हुआ

कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन बाजार में मुनाफावसूली देखने को मिली। सेंसेक्स, निफ्टी 1% से ज्यादा गिरकर बंद हुआ। मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में दबाव रहा। मेटल, तैल-गैस, एनर्जी शेयरों में बिकवाली रही। PSE, ऑटो, बैंकिंग शेयरों में गिरावट देखने को मिली।

Shriram Finance, Bharti Airtel, Grasim, Hero MotoCorp और IndusInd Bank निफ्टी का टॉप लूजर हैं। वहीं टॉप गेनर में केवल Cipla का शेयर है।

सभी सेक्टर इंडेक्स आज लाल निशान में बंद हुए। ऑटो, बैंक, एनर्जी, मेटल, ऑयल एंड गैस इंडेक्स 1 फीसदी गिरे। वहीं बीएसई का मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.5 फीसदी की गिरावट देखने को मिली।

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 1064.12 अंक यानी 1.30 फीसदी की गिरावट के साथ 80,684.45 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 332.25 अंक यानी 1.35 फीसदी की गिरावट के साथ 24,336.00 के स्तर पर बंद हुआ।

    DECEMBER 17, 2024 / 3:26 PM IST

    Stock Market LIVE Updates:टेलीकॉम सेक्टर में गिरावट पर खरीदारी की रणनीति, FMCG शेयरों में बनेंगे नए हाई- सुशील केडिया

    अपने पसंदीदा शेयरों और सेक्टरों पर बात करते हुए सुशील ने कहा कि इस समय टेलीकॉम सेक्टर के सारे शेयरों में गिरावट पर खरीदारी की रणनीति की सलाह होगी। आईटी के शेयर इस समय चाहे जितना भी इठला रहे हों इनमें फंसने की जरूरत नहीं है। जैसे ही इनमें सेल का पहला संकेत मिलेगा इसमें कस के बिकवाली करने की सलाह होगी है। अगर बाजार में वोलैटिलिटी बढ़ती है और भय का वातावरण बनाता है तो फिर एफएमसीजी शेयरों में शरण मिलेगी। FMCG शेयरों में नए हाई दिख सकते हैं। एचयूएल, टाइटन और टाटा कंज्यूमर नया हाई लगा सकते हैं। ब्रिटेनिया में 40-50 फीसदी की तेजी देखने को मिल सकती है। नेस्ले भी 30 फीसदी तक भाग सकता है।

      DECEMBER 17, 2024 / 3:05 PM IST

      Stock Market LIVE Updates: YES SECURITIES के अमित त्रिवेदी की निफ्टी पर राय

      YES SECURITIES के अमित त्रिवेदी ने निफ्टी पर राय देते हुए कहा कि निफ्टी की बात करें तो इसमें फॉलोअप एक्शन कहीं ना कहीं मिसिंग है। पिछले हफ्ते शुक्रवार को एक अच्छी खासी रिकवरी देखने को मिली थी। कुछ दिनों से देखा जाये तो निफ्टी ऊपर की तरफ 24800 के लेवल को पार नहीं कर पा रहा है। उसी समय इंडेक्स नीचे की तरफ 24300 के लेवल को क्लोजिंग बेसिस पर होल्ड कर रहा है।निफ्टी एक दायरे में कंसोलिडेशन फेज में नजर आ रहा है। मुझे लग रहा है कि 24300 से 24400 का जोन इनटैक्ट रहेगा। निफ्टी कुल मिलाकर इसी रेंज में कंसोलिडेट करेगा। मिडकैप और स्मॉलकैप में ट्रैक्शन दिख रहा है लिहाजा इनमें फोकस करना चाहिए।

        DECEMBER 17, 2024 / 2:56 PM IST

        Stock Market LIVE Updates:Oriana Power के शेयरों में 10% की शानदार तेजी

        ओरियाना पावर लिमिटेड के शेयरों में आज 17 दिसंबर को 10 फीसदी की शानदार तेजी देखी गई। यह स्टॉक NSE पर 2729.80 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है। दरअसल, कंपनी ने राजस्थान सरकार के साथ 10000 करोड़ रुपये के मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (MoU) पर साइन किया है। दिलचस्प बात यह है कि 10000 करोड़ रुपये का MoU इस SME प्लेयर के 5344 करोड़ रुपये के कुल मार्केट कैप का लगभग दोगुना है।

          DECEMBER 17, 2024 / 2:55 PM IST

          Stock Market LIVE Updates:फार्मा सेक्टर पर Jefferies की राय

          Lupin : मिरेबेग्रोन में कंपनी का मार्केट शेयर बढ़ रहा है, खासकर हाईर स्ट्रेंथ प्रोडक्ट लॉन्च के बाद।

          Zydus: Asacol HD (Ulcerative Colitis ड्रग) में मार्केट शेयर Teva को खो रहा है।

          Biocon: Pegfilgrastim (Neutropenia ड्रग) और Trastuzumab (कैंसर ड्रग) के बायोसिमिलर्स में अच्छा प्रदर्शन कर रही है।

          Sun Pharma: Winlevi, Ilumya और Cequa के साथ स्पेशलिटी सेगमेंट में अच्छी ग्रोथ जारी।

          Dr Reddy's: जेनेरिक सिप्रोडेक्स में संघर्ष जारी है।

            DECEMBER 17, 2024 / 2:27 PM IST

            Stock Market LIVE Updates:MARUTI SUZUKI 60% यूनिट का प्रोडक्शन हरियाणा प्लांट से किया

            60% यूनिट का प्रोडक्शन हरियाणा प्लांट से किया है। 40% यूनिट का प्रोडक्शन गुजरात प्लांट से किया है। 2024 में Baleno, Fronx, Ertiga, WagonR और Brezza टॉप 5 प्रोडक्शन में शामिल है।

              DECEMBER 17, 2024 / 2:16 PM IST

              Stock Market LIVE Updates: लोकसभा में पेश हुआ वन नेशन, वन पोल बिल

              पेश होते ही ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ पर भारी हंगामा हुआ। कांग्रेस-सपा समेत विपक्षी पार्टियों ने विरोध जताया। इधर कानून मंत्री ने बिल को JPC के पास भेजने की सिफारिश की है।

                DECEMBER 17, 2024 / 2:04 PM IST

                Stock Market LIVE Updates:पीरामल फार्मा पर जेपी मॉर्गन की राय

                ब्रोकरेज फर्म JM फाइनेंशियल्स ने buy रेटिंग के साथ 340 रुपये प्रति शेयर का टारगेट दिया। EBITDA में 23%+ CAGR का अनुमान जिससे स्थिर कैश जनरेशन की उम्मीद है। FY26/27 के लिए कंपनी का EV/EBITDA 21x/17x है, जो इसकी सूचीबद्ध राइवल कंपनियों के मुकाबले औसतन 38% के छूट पर है।कंपनी का CDMO बिजनेस सबसे बड़ा रेवेन्यू सेगमेंट है और इसमें मुख्य आउटपरफॉर्मेंस की उम्मीद है।नए कमर्शियलाइज्ड मॉलिक्यूल्स से CDMO सेगमेंट में तेजी आएगी। H2FY25 से US बायोटेक सेक्टर में रिकवरी की उम्मीद है। अगले 3 सालों में CDMO सेगमेंट 17% CAGR हासिल कर सकता है।

                  DECEMBER 17, 2024 / 1:35 PM IST

                  Stock Market LIVE Updates:SEBI के इस आदेश के बाद TARC में लगा लोअर सर्किट

                  डिस्क्लोजर नियमों की अनदेखी पर SEBI ने ऑडिट के आदेश दिए है। SEBI ने अकाउंट्स के स्पेशल ऑडिट के आदेश दिए है। इसके चलते शेयरों को बेचने की ऐसी होड़ बची कि कोई खरीदार ही नहीं बचा जिसके चलते शेयर टूटकर लोअर सर्किट पर गए। फिलहाल BSE पर यह 10 फीसदी के लोअर सर्किट 189.55 रुपये के भाव (Tarc Share Price) पर बना हुआ है।

                    DECEMBER 17, 2024 / 1:08 PM IST

                    Stock Market LIVE Updates: COROMANDEL INTL ने Mahindra Krish-e के साथ करार किया

                    कंपनी ने Mahindra Krish-e के साथ करार किया है। किसानों को ड्रोन स्प्रे सेवा देने के लिए करार किया है। किसानों को ड्रोन से छिड़काव की सुविधा मुहैया कराने के लिए करार किया है।

                      DECEMBER 17, 2024 / 1:00 PM IST

                      Stock Market LIVE Updates:LT FOODS ने चावल की नई वेरायटी लॉन्च की

                      कंपनी ने चावल की नई वेरायटी लॉन्च की है।कंपनी ने DAAWAT Jasmine Thai Rice लॉन्च किया है।

                        DECEMBER 17, 2024 / 1:00 PM IST

                        Stock Market LIVE Updates:डेल्हीवेरी पर Equirus की राय

                        ब्रोकरेज फर्म Equirus ने लॉन्ग रेटिंग के साथ 459 रुपये प्रति शेयर का टारगेट दिया है। FY24-FY27 के बीच 14% की रेवेन्यू CAGR की उम्मीद है। EBITDA मार्जिन FY27 तक 8.6% तक बढ़ने का अनुमान है। ऑपरेटिंग लीवरेज और B2B पार्टियल ट्रकलोड मार्जिन में सुधार से ग्रोथ की उम्मीद है। कंपनी के तेजी से विकास के चलते पारंपरिक लॉजिस्टिक कंपनियों की तुलना में प्रीमियम वैल्यूएशन बरकरार रहेगा।

                          DECEMBER 17, 2024 / 12:31 PM IST

                          Stock Market LIVE Updates:RVNL के शेयर में तेजी

                          RVNL के शेयर 17 दिसंबर को सुबह के कारोबार में 2.5 फीसदी बढ़कर 482 रुपये पर पहुंच गए। कंपनी ने बताया है की कि उसे नागपुर मेट्रो रेल परियोजना (एनएमआरपी) के दूसरे चरण के हिस्से के रूप में 10 एलिवेटेड मेट्रो स्टेशनों के निर्माण के लिए महाराष्ट्र मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन से एक बड़ा प्रोजेक्ट मिला है। इस खबर के चलते आज इस शेयर में जोरदार तेजी आई है।

                            DECEMBER 17, 2024 / 12:30 PM IST

                            Stock Market LIVE Updates:एयरलाइंस सेक्टर पर Jefferies की राय

                            ब्रोकरेज ने इस सेक्टर में Indgio के शेयर में खरीदारी की सलाह दी है। IndiGo की नए एयरक्राफ्ट डिलीवरी की गति हाल के महीनों में तेज हुई है।Air India की एयरक्राफ्ट डिलीवरी धीमी पड़ी है और 2025 में और गिरावट की संभावना है।डिलीवरी में गिरावट से सेक्टर की कुल आपूर्ति वृद्धि पर असर पड़ेगा। इंडिगो और एयर इंडिया दोनों अंतरराष्ट्रीय रूट्स पर फ्लाइट्स बढ़ा रहे हैं।अंतरराष्ट्रीय रूट्स से घरेलू लोड और यील्ड में मदद मिल रही है।अगली तिमाही में नॉर्मलाइजिंग कॉस्ट कर्व और डिजिटल इनिशिएटिव्स मुख्य ड्राइवर होंगे।

                              DECEMBER 17, 2024 / 11:58 AM IST

                              Stock Market LIVE Updates:INDOCO REMEDIES को गोवा इकाई को US FDA से वार्निंग लेटर मिला

                              गोवा इकाई को US FDA से वार्निंग लेटर मिला है। इकाई की जांच 16-26 जुलाई को हुई थी।

                                DECEMBER 17, 2024 / 11:49 AM IST

                                Stock Market LIVE Updates:GRANULES INDIA को नई दवा को US FDA से मंजूरी मिली

                                नई दवा को US FDA से मंजूरी मिली है।Lisdexamfetamine Dimesylate दवा को मंजूरी दी है। ADHD की दवा को US FDA से मंजूरी दी है।

                                  DECEMBER 17, 2024 / 11:43 AM IST

                                  Stock Market LIVE Updates: फर्टिलाइजर शेयरों में जोरदार तेजी

                                  4 साल बाद DAP की कीमतों में 12 से 15 परसेंट बढ़ने की उम्मीद से फर्टिलाइजर शेयरों में रौनक देखने को मिल रहा है। FACT, RCF और NFL 6% से ज्यादा उछले है। साथ ही GSFC, GNFC और दीपक फर्टिलाइजर्स में भी अच्छी खरीदारी रही।

                                    DECEMBER 17, 2024 / 11:36 AM IST

                                    Stock Market LIVE Updates : रियल्टी शेयरों में अच्छी तेजी

                                    कमजोर बाजार में दूसरे दिन भी रियल्टी शेयर चढ़े । निफ्टी रियल्टी इंडेक्स 1 परसेंट से ज्यादा चढ़ा। लोढ़ा में करीब तीन परसेंट की तेजी आई है। साथ ही ओबेरॉय और प्रेस्टीज में भी रौनक देखने को मिला।

                                      DECEMBER 17, 2024 / 11:27 AM IST

                                      Stock Market LIVE Updates:NBFCs में तेज गिरावट

                                      NBFCs शेयरों में सबसे ज्यादा दबाव देखने को मिला। निफ्टी फाइनेंस इंडेक्स करीब एक परसेंट फिसला है । तीन परसेंट से ज्यादा गिरावट के साथ श्रीराम फाइनेंस वायदा का टॉप लूजर बना। साथ ही चोला फाइनेंस और L&T फाइनेंस भी 2% से ज्यादा फिसले है।

                                        DECEMBER 17, 2024 / 11:13 AM IST

                                        Stock Market LIVE Updates: Wipro पर मॉर्गन स्टैनली की राय

                                        ब्रोकरेज फर्म मॉर्गन स्टेनली ने ओवरवेट रेटिंग के साथ 250 रुपये प्रति शेयर का टारगेट दिया। कैपको (2021) और राइजिंग (2022) के अधिग्रहण के बाद, अब नए एप्लाइड वैल्यू टेक अधिग्रहण छोटे रहने की उम्मीद है। यह अधिग्रहण क्षमताओं में बढ़ोतरी और कुछ बड़े ग्राहकों को जोड़ने में मदद करेगा। छोटे साइज के कारण, FY25/FY26 के वित्तीय परिणामों पर सीमित प्रभाव की उम्मीद है।

                                          DECEMBER 17, 2024 / 10:55 AM IST

                                          Stock Market LIVE Updates:Jungle Camps का 90% प्रीमियम पर लिस्ट हुआ

                                          जंगल कैम्प्स इंडिया के शेयरों की आज घरेलू मार्केट में धांसू एंट्री हुई लेकिन फिर मुनाफावसूली के चलते टूटकर यह लोअर सर्किट पर आ गया। इसके आईपीओ को ओवरऑल 494 गुना से अधिक बोली मिली थी। आईपीओ के तहत 72 रुपये के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज BSE SME पर इसकी 136.80 रुपये पर एंट्री हुई यानी कि आईपीओ निवेशकों को 90 फीसदी का लिस्टिंग गेन (Jungle Camps Listing Gain) मिला। हालांकि आईपीओ निवेशकों की खुशी थोड़ी ही देर में फीकी हो गई जब 143.64 रुपये के हाई तक जाने के बाद शेयर टूट गए।

                                            DECEMBER 17, 2024 / 10:36 AM IST

                                            Stock Market LIVE Updates:बाजार में गिरावट बढ़ी

                                            बाजार में गिरावट बढ़ी है। निफ्टी के 50 में से 45 शेयरों में बिकवाली रही जबकि सेंसेक्स के 30 में से 27 शेयरों में बिकवाली रही जबकि बैंक निफ्टी के सभी 12 शेयरों में गिरावट देखने को मिली।

                                              DECEMBER 17, 2024 / 10:23 AM IST

                                              Stock Market Live Updates: प्रोग्रेसिव शेयर्स के निदेशक आदित्य गग्गर की बाजार पर राय

                                              प्रोग्रेसिव शेयर्स के निदेशक आदित्य गग्गर का कहना है कि भारतीय शेयर बाजारों ने इस सप्ताह की शुरुआत सुस्ती के साथ की और चुनिंदा हैवीवेट में करेक्शन के कारण इंडेक्स नीचे फिसल गया। हालांकि, निचले स्तरों से कुछ रिकवरी आई जिससे बाद भी निफ्टी 100.05 अंकों की गिरावट के साथ 24,668.25 पर बंद हुआ। सेक्टोरल इंडेक्सों पर नजर डालें तो रियल्टी 3 फीसदी से अधिक की बढ़त के साथ सबसे अधिक फायदा में रहा, उसके बाद मीडिया का नबंर रहा जबकि मेटल सबसे अधिक खराब प्रदर्शन करने वाला इंडेक्स रहा। आज आईटी सेक्टर में शानदार तेजी के बाद मुनाफावसूली का दौर देखने को मिला। बाजार की दिलचस्पी ब्रॉडर मार्केट में बनी रही क्योंकि मिड और स्मॉलकैप में 0.60 फीसदी से अधिक की तेजी आई और इन्होंने बेंचमार्क इंडेक्स से बेहतर प्रदर्शन किया। इंडेक्स की ट्रेडिंग रेंज 300 अंक यानी 24,500-24,800 तक बढ़ गई है और बाजार की दिशा साफ होने के लिए इस रेंज के किसी भी तरफ ब्रेकआउट आना जरूरी है।

                                                DECEMBER 17, 2024 / 10:02 AM IST

                                                Stock Market Live Updates:GST Council ऑनलाइन फूड डिलीवरी चार्ज पर टैक्स घटा सकती है

                                                जीएसटी काउंसिल  ई-कॉमर्स कंपनियों के फूड डिलीवरी चार्ज पर टैक्स घटा सकती है। अभी इस पर 18 फीसदी टैक्स लगता है। जीएसटी काउंसिल इसे घटाकर 5 फीसदी कर सकती है। सीएनबीसी-टीवी18 ने सूत्रों के हवाले से यह खबर दी है। टैक्स में कमी का यह फैसला फिटमेंट कमेटी के सुझाव के मुताबिक 1 जनवरी, 2025 से लागू हो सकता है। इसके बाद डिलीवरी प्लेटफॉर्म्स इनपुट टैक्स क्रेडिट्स क्लेम नहीं कर सकेंगे। ई-कॉमर्स कंपनियों ने केंद्र सरकार से डिलीवरी चार्ज पर टैक्स घटाने की गुजारिश की थी। उन्होंने इसे रेस्टॉरेंट सर्विसेज पर लगने वाले टैक्स के बराबर करने की मांग की थी।

                                                  DECEMBER 17, 2024 / 9:39 AM IST

                                                  Stock Market Live Updates:अमेरिकी बाजार

                                                  सोमवार को नैस्डैक रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ, तथा एसएंडपी 500 में भी तेजी आई। डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 110.58 अंक या 0.25 फीसदी गिरकर 43,717.48 पर आ गया, एसएंडपी 500 22.99 अंक या 0.38 फीसदी बढ़कर 6,074.08 पर आ गया और नैस्डैक कंपोजिट 247.17 अंक या 1.24 फीसदी बढ़कर 20,173.89 पर आ गया।

                                                    DECEMBER 17, 2024 / 9:38 AM IST

                                                    Stock Market Live Updates:GMR एयरपोर्ट नवंबर में 14% बढ़े हवाई यात्री

                                                    GMR एयरपोर्ट ने नवंबर के लिए अच्छे कारोबारी अपडेट दिए है। नवंबर में 14% हवाई यात्री बढ़े है। सालाना आधार पर पैसेंजर ट्रैफिक 14 परसेंट बढ़कर एक करोड़ 12 लाख रहा। वहीं एयरक्राफ्ट मूवमेंट में 8% की बढ़त रही।

                                                      DECEMBER 17, 2024 / 9:19 AM IST

                                                      Market Open: बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई

                                                      बाजार की शुरुआत आज गिरावट के साथ शुरुआत हुई। सेंसेक्स 321.14 अंक यानी 0.39 फीसदी की गिरावट के साथ 81,427.43 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 91.85 अंक यानी 0.37 फीसदी की गिरावट के साथ 24,576.40 के स्तर पर कारोबार कर रहा ।

                                                        DECEMBER 17, 2024 / 9:05 AM IST

                                                        Market At Pre-Open: प्री-ओपनिंग में बाजार में दिखा दबाव

                                                        प्री-ओपनिंग में बाजार में दबाव देखने को मिला। सेंसेक्स 94.05 अंक यानी 0.13 फीसदी की गिरावट के साथ 81,641.61 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 114.00 अंक यानी 0.44 फीसदी की गिरावट के साथ 24,560.20 के स्तर पर कारोबार कर रहा ।

                                                          DECEMBER 17, 2024 / 9:00 AM IST

                                                          Stock Market Live Updates:बाजार में कहां तलाशें मौके?

                                                          अनुज सिंघल ने कहा कि सरकारी खर्च में बढ़ोतरी सबसे बड़ी थीम रही है। महाराष्ट्र चुनाव के बाद ही बड़ी थीम कैपेक्स रही है । डिफेंस, रेलवे शेयरों में बड़ी तेजी वापस लौटी है। महाराष्ट्र चुनाव के बाद डिफेंस, रेलवे शेयर 10-20% दौड़े है। PLI से जुड़ी कंपनियों में डिक्सन हमारा सबसे पसंदीदा शेयर है। इस महीने डिक्सन 25% चला है। F&O में जुड़े नए शेयर, न्यू एज शेयर दूसरी बड़ी थीम है। इस महीने स्विगी 27% दौड़ा, Paytm भी 12% ऊपर है। अगली थीम जो काम कर रही है वो है मुंबई बेस्ड रियल एस्टेट कंपनियां है। ओबरॉय, लोढा, गोदरेज प्रॉपर्टीज ने अच्छा रिटर्न दिया है। इस सभी थीम में अगले दो हफ्ते और पैसा बनने की उम्मीद है।

                                                            DECEMBER 17, 2024 / 8:54 AM IST

                                                            Stock Market Live Updates: निफ्टी पर रणनीति

                                                            अनुज सिंघल ने कहा कि निफ्टी का 20 DEMA अब बढ़कर 24,425 पर आया। 24,300 के नीचे बंद हुए तो निफ्टी का ट्रेंड निगेटिव होगा। पहला सपोर्ट 24,550 (10 DEMA)पर है जबकि बड़ा सपोर्ट 24,425 (20 DEMA) पर है। अकेला रजिस्टेंस24,700-24,850 (हाल का हाई, कॉल राइटर्स का जोन) पर है। 24,850 के ऊपर तेजी से 25,000-25,050 पर जा सकते हैं। 9:45 am तक कोई भी ट्रेड लेने से बचें। इसके बाद मजबूती दिखे तो खरीदें, कमजोरी दिखे तो बेचें। दोनों तरफ के ट्रेड में 50-60 अंकों का सख्त SL रखें।

                                                              DECEMBER 17, 2024 / 8:54 AM IST

                                                              निफ्टी बैंक पर रणनीति

                                                              निफ्टी बैंक अब भी पोजीशनल लॉन्ग है। पहला सपोर्ट 53,150 (10 DEMA) पर है जबकि बड़ा सपोर्ट 52,750 (20 DEMA)पर है। पहला रजिस्टेंस 53,800-54,000 (ऑप्शन जोन) पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 54,400-54,500 (All-time high) पर है। HDFC बैंक, ICICI बैंक की चाल पर निफ्टी बैंक की चाल निर्भर है। FII की खरीदारी और बिकवाली पर बड़े मूव आ सकते हैं।

                                                                DECEMBER 17, 2024 / 8:34 AM IST

                                                                Stock Market Live Updates: वेदांता 8.5/शेयर चौथे डिविडेंड का ऐलान

                                                                वेदांता FY25 के लिए चौथे डिविडेंड के रूप में साढ़े 8 रुपए प्रति शेयर देगी। 56.38% हिस्सेदारी के लिए प्रोमोटर्स को करीब 1875 करोड़ रुपए का पेआउट दिया। कंपनी अब 35 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड दे चुकी है।

                                                                  DECEMBER 17, 2024 / 8:25 AM IST

                                                                  Stock Market Live Updates:मिरे एसेट शेयरखान में तकनीकी अनुसंधान विश्लेषक जतिन गेडिया की बाजार पर राय

                                                                  मिरे एसेट शेयरखान में तकनीकी अनुसंधान विश्लेषक जतिन गेडिया का कहना है कि निफ्टी सपाट स्तर पर खुला और उसके बाद पूरे दिन निगेटिव रुझान के साथ कारोबार करते हुए 100 अंक नीचे लाल निशान में बंद हुआ। डेली चार्ट पर पिछले सत्र में तेज उछाल के बाद निफ्टी एक सीमित दायरे में ही स्थिर हो गया है। ऐसा लगता कि यह ओवरऑल तेजी के माहौल में एक संक्षिप्त विराम है। ऊपर की ओर निफ्टी का शॉर्ट टर्म टारगेट 25125 पर नजर आ रहा। जबकि इसके लिए बड़ा सपोर्ट 24550 - 24500 पर दिख रहा है। सपोर्ट जोन की ओर गिरावट को खरीदारी के अवसर के रूप में इस्तेमाल किया जाना चाहिए।

                                                                    DECEMBER 17, 2024 / 8:12 AM IST

                                                                    Stock Market Live Updates:16 दिसंबर को कैसी रही थी बाजार की चाल

                                                                    16 दिसंबर को भारतीय इक्विटी इंडेक्स नकारात्मक नोट पर बंद हुए और निफ्टी 24,700 से नीचे चला गया। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 384.55 अंक या 0.47 फीसदी की गिरावट के साथ 81,748.57 के स्तर पर बंद हुआ । वहीं, निफ्टी 100.05 अंक या 0.40 फीसदी की गिरावट के साथ 24,668.25 पर बंद हुआ।

                                                                      DECEMBER 17, 2024 / 8:11 AM IST

                                                                      Stock Market Live Updates:HCC का खुला QIP इश्यू

                                                                      हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शंस का 400 करोड़ रुपये का QIP इश्यू खुला। 8% से ज्यादा डिस्काउंट के साथ इंडिकेटिव प्राइस 43 रुपये है। मैनकाइंड फार्मा के भी 3000 करोड़ रुपये के QIP को मंजूरी मिली।

                                                                        DECEMBER 17, 2024 / 8:11 AM IST

                                                                        Stock Market Live Updates: Mindspace REIT में हिस्सा बेचेगा ADIA

                                                                        CNBC-आवाज़ की एक्सक्लूसिव खबर के मुताबिक MINDSPACE BUSINESS PARKS REIT में आज ब्लॉक डील के जरिए ABU DHABI INVESTMENT AUTHORITY 9.2% हिस्सा बेच सकता है। 350 रुपए प्रति शेयर के फ्लोर प्राइस पर करीब 1900 करोड़ रुपए के बड़े सौदे संभव है।

                                                                          DECEMBER 17, 2024 / 8:10 AM IST

                                                                          मार्केट लाइव ब्लॉग

                                                                          सुप्रभात दोस्तों, मनीकंट्रोल के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। हम आपको आज दलाल स्ट्रीट में होने वाले सभी एक्शन को इस मार्केट लाइव ब्लॉग के जरिए बताने की कोशिश करेंगे। भारतीय बाजार और ग्लोबल मार्केट की हलचल पर नजर रखने के लिए हमारे इस लाइव ब्लॉग के जरिए हमारे साथ बने रहें।