Get App

लाइव ब्लॉग

MoneyControl News DECEMBER 30, 2024 / 3:35 PM IST

Stock Market Highlights: सेंसेक्स 451 अंक टूटा, निफ्टी 23650 के नीचे हुआ बंद, रियल्टी, ऑटो में रहा दबाव

Stock Market Highlights:कारोबार के अंत में सेंसेक्स 450.94 अंक यानी 0.57 फीसदी की गिरावट के साथ 78,248.13 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 168.50 अंक यानी 0.71 फीसदी की गिरावट के साथ 23,644.90 के स्तर पर बंद हुआ।

Stock Market Highlights:जनवरी सीरीज के दूसरे दिन बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिली और सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान में बंद हुए। हालांकि मिडकैप, स्मॉलकैप निचले स्तर से सुधरकर बंद हुआ। फार्मा, IT, FMCG शेयरों में खरीदारी रही। रियल्टी, ऑटो, PSE इंडेक्स गिरावट पर बंद हुआ। मेटल, बैंकिंग शेयरों पर दबाव रहा। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 450.94 अंक यानी 0.57 फीसदी की गिरावट के साथ 78,248.13

Stock Market Live Updates: इंटरनेशनल मार्केट में  नैचुरल गैस की कीमतों में जोरदार उछाल आया है। US में   नैचुरल गैस के भाव 1.2 साल की ऊंचाई पर पहुंचे है।
Stock Market Live Updates: इंटरनेशनल मार्केट में नैचुरल गैस की कीमतों में जोरदार उछाल आया है। US में नैचुरल गैस के भाव 1.2 साल की ऊंचाई पर पहुंचे है।
DECEMBER 30, 2024 / 3:33 PM IST

Stock Market Highlights: सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान में बंद हुए

जनवरी सीरीज के दूसरे दिन बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिली और सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान में बंद हुए। हालांकि मिडकैप, स्मॉलकैप निचले स्तर से सुधरकर बंद हुआ। फार्मा, IT, FMCG शेयरों में खरीदारी रही। रियल्टी, ऑटो, PSE इंडेक्स गिरावट पर बंद हुआ। मेटल, बैंकिंग शेयरों पर दबाव रहा।

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 450.94 अंक यानी 0.57 फीसदी की गिरावट के साथ 78,248.13 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 168.50 अंक यानी 0.71 फीसदी की गिरावट के साथ 23,644.90 के स्तर पर बंद हुआ।

    DECEMBER 30, 2024 / 3:22 PM IST

    Stock Market Live Updates:ADANI ENT अदाणी विल्मर मे 13% हिस्सा बेचेगी

    Lence Pte के साथ करार को मंजूरी दी है । ADANI ENT अदाणी विल्मर मे 13% हिस्सा बेचेगी। अदाणी विलमर में AEL के करीब 16,000 Cr के शेयर होगे। Adani Wilmar से पूरी तरह बाहर AEL होगी।

      DECEMBER 30, 2024 / 3:07 PM IST

      Stock Market LIVE Updates:JSW Energy पर इनवेस्टक की राय

      ब्रोकरेज फॉर्म इनवेस्टक ने इस शेयर को होल्ड की रेटिंग दी है और इसका टारगेट प्राइस 675 रुपये प्रति शेयर तय किया है। ब्रोकेरज का कहना है कि O2 पावर के अधिग्रहण को कंपनी के रिन्यूएबल एनर्जी पोर्टफोलियो को बढ़ाने में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। यह अधिग्रहण कंपनी की FY27/28 तक 25 GW क्षमता के लक्ष्य को सुरक्षित करता है। इस सौदे से 2.4 GW के ऑपरेटिंग एसेट्स और ₹1,500 करोड़ के रन-रेट EBITDA की जुड़ने की संभावना है।

        DECEMBER 30, 2024 / 2:46 PM IST

        Stock Market Live Updates:BATA ने Bata Shatak Unit, Hosur में VRS योजना को मंजूरी दी

        कंपनी ने Bata Shatak Unit, Hosur में VRS योजना को मंजूरी दी है। Bata Shatak Unit, Hosur में कर्मचारियों के लिए VRS योजना को मंजूरी मिली है।

          DECEMBER 30, 2024 / 2:28 PM IST

          Stock Market Live Updates:M&M की सब्सिडियरी MEAL में BII 725 करोड़ की जगह अब 650 करोड़ रुपये का निवेश करेगी

          एमएंडएम की सब्सिडियरी MEAL में BII 725 करोड़ की जगह अब `650 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। पहले दोनों कंपनियों के बीच `725 Cr निवेश काकरार था। MAHINDRA ELECTRIC और BII ने आपसी सहमति से फैसला लिया

            DECEMBER 30, 2024 / 2:07 PM IST

            Stock Market LIVE Updates:चोलामंडलम इनवेस्टमेंट पर जेपी मॉर्गन की राय

            ब्रोकरेज फर्म जेपी मॉर्गन ने इस शेयर को ओवरवेट रेटिंग दी है और इसके लिए 1,550 रुपये प्रति शेयर का टारगेट प्राइस तय किया है। एनालिस्ट्स का मानना है कि हालिया गिरावट के बाद अब लंबी अवधि के लिए रिस्क-रिवॉर्ड रेशियो अनुकूल हो गया है। कंपनी ने डायवर्सिफिकेशन के जरिए स्थिर और लंबी अवधि की ग्रोथ दर्ज की है। इसकी पूरे देश मे उपस्थिति और व्यापक प्रोडक्ट रेंज से आय में निरंतर ग्रोथ की उम्मीद है। FY25-27 के लिए 26% EPS CAGR का अनुमान लगाया गया है, जबकि वैल्यू FY26 P/E 19x पर वाजिब माना जा रहा है।

              DECEMBER 30, 2024 / 1:57 PM IST

              Stock Market LIVE Updates:नैचुरल गैस की कीमतों में जोरदार उछाल

              इंटरनेशनल मार्केट में नैचुरल गैस की कीमतों में जोरदार उछाल आया है। US में नैचुरल गैस के भाव 1.2 साल की ऊंचाई पर पहुंचे है। US में नैचुरल गैस के दाम $3.60/MMBtu के पार निकले है। जबकि ब्रिटेन में भी नैचुरल गैस के भाव 118 GBp/thm के पार निकले है। MCX पर अपर सर्किट के साथ भाव 313 के पार निकला है। ठंड में मांग बढ़ने से नैचुरल गैस की कीमतों में तेजी आई है। वहीं कम स्टोरेज से भी कीमतों को सपोर्ट मिल रहा है। उत्पादन में गिरावट भी सपोर्ट मिल रहा। नैचुरल गैस पर चाल डालें तो 1 हफ्ते में अमेरिका में नैचुरल गैस की कीमतों में 10 फीसदी चढ़ा है जबकि यूरोप में 4 फीसदी और ब्रिटेन में 9 फीसदी का उछाल देखने को मिला।

                DECEMBER 30, 2024 / 1:29 PM IST

                Stock Market Live Updates: IPCA Labs पर मोतीलाल ओसवाल की राय

                मोतीलाल ओसवाल ने इस शेयर में भी खरीदारी की सलाह दी है और इसके लिए 1,980 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है। ब्रोकरेज का कहना है कि कंपनी अमेरिकी बाजार में नए प्रोडक्ट लॉन्च और स्थिर प्राइसिंग के जरिए अपनी स्थिति को मजबूत करने के लिए तैयार है। एक्सपोर्ट बाजारों जैसे ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और यूरोप में भी कंपनी की मांग बढ़ रही है। कंपनी के टॉप 10 थेरेपी सेगमेंट में डबल डिजिट ग्रोथ दर्ज की जा रही है।

                  DECEMBER 30, 2024 / 1:14 PM IST

                  Stock Market Live Updates: 173 करोड़ रुपये के पेनाल्टी मामले में SUZLON ENERGY के पक्ष में सेटलमेंट हुआ

                  173 करोड़ रुपये के पेनाल्टी मामले में SUZLON ENERGY के पक्ष में सेटलमेंट हुआ। ITAT ने कंपनी के खिलाफ पेनाल्टी खारिज कर दी है। Income Tax Appellate Tribunal ने कंपनी के खिलाफ पेनाल्टी खारिज की थी।

                    DECEMBER 30, 2024 / 12:54 PM IST

                    Stock Market Live Updates:ऑटो, IT में दबाव

                    कैपिटल गुड्स और IT में आज सबसे ज्यादा दबाव दिखा रहे है। दोनों सेक्टर इंडेक्सकरीब एक परसेंट फिसले है। सायंट 4% से ज्यादा गिरावट के साथ वायदा का टॉप लूजर बना। वहीं फार्मा और FMCG शेयरों में खरीदारी का मूड देखने को मिल रहा है ।

                      DECEMBER 30, 2024 / 12:41 PM IST

                      Stock Market LIVE Updates:स्टॉक्सबॉक्स में वरिष्ठ तकनीकी विश्लेषक अमेय राणदिवे की बाजार पर राय

                      स्टॉक्सबॉक्स में वरिष्ठ तकनीकी विश्लेषक अमेय राणदिवे का कहना है कि निफ्टी के लिए 23,800, 24,000 पर रजिस्टेंस और 23,700, 23,500 पर सपोर्ट है। 200-डे ईएमए और बुलिश हरामी पैटर्न के ऐतिहासिक महत्व को ध्यान में रखते हुए, 23,600 के आसपास निफ्टी खरीदना उचित रहेगा, 23,950-24,050 का लक्ष्य रखें। अगर निफ्टी 23,500 से नीचे बंद होता है तो यह रणनीति गलत हो सकती। वहीं, 23,800 से ऊपर बने रहने से पोजीशन की अनवाइंडिंग शुरू हो सकती है,जिससे 24,000 की ओर तेज रैली हो सकती है। वहीं बैंक निफ्टी के लिए 51,650, 52,000 पर रजिस्टेंस और 51,000, 50,800 पर सपोर्ट है। ट्रेडर्स 29 जनवरी की एक्सपायरी के लिए 50,800 पुट स्ट्राइक को 550 रुपये पर शॉर्ट करके थीटा डिके का फायदा उठा सकते हैं, जिसका लक्ष्य 350 रुपये रखें। अगर प्रीमियम बढ़ता है और 700 रुपये से ऊपर बंद होता है तो यह रणनीति निगेटिव हो जाएगी। बैंक निफ्टी के सपोर्ट लेवल पर होने के कारण, 51,650 से ऊपर का ब्रेकआउट मजबूती से ऊपर की ओर ले जा सकता है।

                        DECEMBER 30, 2024 / 12:18 PM IST

                        Stock Market LIVE Updates:KEI Industries पर मोतीलाल ओसवाल की राय

                        मोतीलाल ओसवाल इस शेयर पर बुलिश है। उसने इस शेयर को 5,150 रुपये के टारगेट के साथ खरीदने की सलाह दी है। केबल और वायर इंडस्ट्री में लॉन्ग-टर्म ग्रोथ की मजबूत संभावनाएं हैं। FY25-27 के लिए रेवेन्यू, EBITDA और EPS में क्रमशः 17%, 24% और 22% की CAGR ग्रोथ का अनुमान है। FY26 और FY27 EPS पर स्टॉक का वैल्यूएशन 49x और 40x आकर्षक माना गया है।

                          DECEMBER 30, 2024 / 12:02 PM IST

                          Stock Market LIVE Updates:निफ्टी 23,900 के करीब

                          बाजार दिन के ऊपरी स्तर पर कारोबार कर रहा। निफ्टी 23,900 के करीब कारोबार कर रहा है। निफ्टी के 50 में से 30 शेयरों में तेजी रही जबकिनिफ्टी बैंक के सभी 12 शेयरों में तेजी रही। वहीं निफ्टी बैंक 51,900 के पार निकला है।

                            DECEMBER 30, 2024 / 11:57 AM IST

                            Stock Market LIVE Updates: Jyoti CNC Automation पर इक्विरस की राय

                            ब्रोकरेज फर्म ने इक्विरस ने इस शेयर को 'Add' की रेटिंग दी है और इसके लिए 1,450 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है। ब्रोकरेज का कहना है कि कंपनी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कई लाभदायक अवसरों के लिए तैयार है। कंपनी FY24-27 के दौरान 40%, 47% और 66% की सेल्स, EBITDA और PAT ग्रोथ हासिल कर सकती है। इसके अलावा, FY26 तक कंपनी का RoE 27% तक पहुंचने की संभावना है।

                              DECEMBER 30, 2024 / 11:43 AM IST

                              Stock Market LIVE Updates:एक्सिस सिक्योरिटीज के राजेश पलवीय की बाजार पर राय

                              एक्सिस सिक्योरिटीज के राजेश पलवीय का कहना है कि निफ्टी के लिए 23,900, 24,000 पर रजिस्टेंस और 23,650, 23,500 पर सपोर्ट है। निफ्टी को 23,950 के आसपास बेचें, 24,000 पर स्टॉप-लॉस रखें, 23,700-23,650 का लक्ष्य रखें। राजेश पलवीय का कहना है कि बैंक निफ्टी के लिए 51,500, 51,700 पर रजिस्टेंस और 51,100, 50,850 पर सपोर्ट है। बैंक निफ्टी को 51,700 के आसपास बेचें, 51,900 पर स्टॉपलॉस रखें, लक्ष्य 51,400-51,250 रखें।

                                DECEMBER 30, 2024 / 11:27 AM IST

                                Stock Market LIVE Updates: एंजेल वन के तकनीकी विश्लेषक राजेश भोसले की बाजार पर राय

                                एंजेल वन के तकनीकी विश्लेषक राजेश भोसले का कहना है कि निफ्टी के लिए 23,900, 24,000 पर रजिस्टेंस और 23,600, 23,500 पर सपोर्ट है। ट्रेडरों को अपनी रणनीतियों को प्रभावी बनाने के लिए इन अहम स्तरों पर नज़र रखनी चाहिए। "जनवरी बैरोमीटर" सिद्धांत के मुताबिक,यह हफ्ता महत्वपूर्ण है,क्योंकि जनवरी के शुरुआती दिनों में बाजार का प्रदर्शन अक्सर निकट अवधि के रुझानों के लिए टोन सेट करता है। राजेश भोसले का कहना है कि बैंक निफ्टी के लिए 51,900, 52,200 पर रजिस्टेंस और 51,000, 50,500 पर सपोर्ट है। इंडेक्स का 51,900-52,000 से ऊपर बने रहने में बार-बार विफल होना इस जोन में कड़े रजिस्टेंस की मौजूदगी को दर्शाता है। ट्रेडरों को किसी भी उछाल का उपयोग लॉन्ग को पोजीशन हल्का करने और नए शॉर्ट पोजीशन बनाने के लिए करना चाहिए।

                                  DECEMBER 30, 2024 / 11:17 AM IST

                                  Stock Market LIVE Updates:जोश में JSW एनर्जी

                                  रिन्यूबल एनर्जी में बड़ी खरीदारी से जोश में JSW एनर्जी नजर आ रहा है। शेयर 4% से ज्यादा उछाल के साथ बना वायदा का टॉप गेनरहै। कंपनी की सब्सिडियरी JSW NEO एनर्जी ने O2 Power को करीब 12 हजार 500 करोड़ रुपये के एंटरप्राइज वैल्यू पर खरीदने का करार किया। JSW एनर्जी की क्षमता सौदे से 23% बढ़ेगी।

                                    DECEMBER 30, 2024 / 11:07 AM IST

                                    Stock Market LIVE Updates:KEC Intl ने KEC एशियन केबल्स में 119 करोड़ रुपये निवेश को मंजूरी मिली

                                    KEC एशियन केबल्स में 119 करोड़ रुपये निवेश को मंजूरी मिली। राइट्स इश्यू के जरिए KEC एशियन केबल्स मे 119 करोड़ रुपये निवेश को बोर्ड मंजूरी मिली है।

                                      DECEMBER 30, 2024 / 10:56 AM IST

                                      Stock Market LIVE Updates: KFin Technologies पर इनवेस्टेक की राय

                                      इनवेस्टेक ने इस शेयर को खरीदने की सलाह दी है और इसके लिए 1,100 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है। ब्रोकरेज का कहना है कि कंपनी कंपनी के घरेलू म्युचुअल फंड AUM ग्रोथ में इस तिमाही में धीमापन देखने को मिल सकता है, लेकिन संभावित अधिग्रहण से अंतरराष्ट्रीय विस्तार की योजना को मजबूती मिल सकती है।

                                        DECEMBER 30, 2024 / 10:37 AM IST

                                        Stock Market LIVE Updates: जिंका लॉजिस्टिक्स पर मॉर्गन स्टैनली की राय

                                        मॉर्गन स्टेनली ने इस शेयर को अंडरवेट की रेटिंग दी है और इसका भाव गिरकर 450 रुपये तक आने का अनुमान जताया है। ब्रोकरेज का कहना है कि कंपनी ने लाभप्रद मॉडल और प्रतिस्पर्धात्मक स्थिति विकसित की है। FY27 तक इसका EBITDA मार्जिन 38% तक रहने का अनुमान है। हालांकि, 34x FY27 EBITDA पर वैल्यूएशन को थोड़ा ऊंचा पर माना जा रहा है।

                                          DECEMBER 30, 2024 / 10:22 AM IST

                                          Stock Market LIVE Updates: Ventive Hospitality के शेयरों को मिला 11% का लिस्टिंग गेन

                                          Ventive Hospitality के शेयरों की आज घरेलू मार्केट में 11 फीसदी प्रीमियम पर एंट्री हुई। लिस्टिंग के बाद यह और ऊपर चढ़ा। इसके आईपीओ को ओवरऑल 10 गुना से अधिक बोली मिली थी। आईपीओ के तहत 643 रुपये के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज BSE पर इसकी 718.15 रुपये और NSE पर 716.00 रुपये पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को 11 फीसदी का लिस्टिंग गेन (Ventive Hospitality Listing Gain) मिला।

                                            DECEMBER 30, 2024 / 10:10 AM IST

                                            Stock Market LIVE Updates:₹391 का Senores Pharma का शेयर ₹600 पर लिस्ट हुआ

                                            Senores Pharma के शेयरों की आज घरेलू मार्केट में धांसू एंट्री हुई लेकिन फिर मुनाफावसूली का दबाव दिखा। इसके आईपीओ को ओवरऑल 97 गुना से अधिक बोली मिली थी। आईपीओ के तहत 391 रुपये के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज BSE पर इसकी 593.70 रुपये और NSE पर 600.00 रुपये पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को 53 फीसदी का लिस्टिंग गेन (Senores Pharma Listing Gain) मिला।

                                              DECEMBER 30, 2024 / 10:02 AM IST

                                              Stock Market LIVE Updates: जल्द IPO ला सकती है Ajay Poly, कंपनी ने सेबी को सौंपा ड्राफ्ट पेपर

                                              रेफ्रिजरेशन सॉल्यूशंस कंपनी अजय पॉली ने अपने IPO के लिए मार्केट रेगुलेटर सेबी के पास ड्राफ्ट पेपर सौंपा है। कंपनी के ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्ट्स (DRHP) के मुताबिक, इस IPO में 238 करोड़ रुपये के फ्रेश शेयर जारी किए जाएंगे, जबकि ऑफर फॉर सेल के तहत 93 लाख शेयरों की बिक्री की जाएगी। नई दिल्ली की यह कंपनी प्री-आईपीओ प्लेसमेंट के तहत 47.6 करोड़ रुपये जुटाने पर विचार कर सकती है। अगर कंपनी द्वारा यह राशि जुटाई जाती है, तो फ्रेश इश्यू साइज इसी हिसाब से घट जाएगा।

                                                DECEMBER 30, 2024 / 9:35 AM IST

                                                Stock Market Live Updates:अमेरिकी बाजार

                                                अमेरिकी बाजारों के हाल पर नजर डालें तो शुक्रवार को अहम अमेरिकी इंडेक्स गिरावट के साथ बंद हुए थे। टेक शेयरों में दबाव से नैस्डेक गिरकर बंद हुआ था। टेस्ला और NVIDIA में सबसे ज्यादा गिरावट दिखी थी। 6 दिनों की तेजी के बाद डाओ जोन्स 300 अंक गिरा था। एक हफ्ते में अमेरिकी बाजार के रिटर्न पर नजर डालें तो पिछले हफ्ते डाओ जोन्स ने 0.4 फीसदी, S&P 500 ने 0.7 फीसदी और नैस्डेक ने 0.8 फीसदी रिटर्न दिया है।

                                                  DECEMBER 30, 2024 / 9:29 AM IST

                                                  Stock Market Live Updates: ओला इलेक्ट्रिक में दो बड़े इस्तीफे

                                                  ओला इलेक्ट्रिक में दो बड़े इस्तीफे आए है। कंपनी के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर अंशुल खंडेलवाल और चीफ टेक्नोलॉजी एंड प्रोडक्ट ऑफिसर सौवनिल चटर्जी ने पद छोड़ दिया है।

                                                    DECEMBER 30, 2024 / 9:18 AM IST

                                                    Market Open:लाल निशान में खुला बाजार

                                                    बाजार में गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स 103.37 अंक यानी 0.13 फीसदी की गिरावट के साथ 78,596.18 के स्तर पर कारोबार कर रहा। जबकि निफ्टी 42.85 अंक यानी 0.18 फीसदी की गिरावट के साथ 23,770.55 के स्तर पर कारोबार कर रहा।

                                                      DECEMBER 30, 2024 / 9:09 AM IST

                                                      Market At Pre-Open:प्री-ओपनिंग में सेंसेक्स-निफ्टी में हल्की गिरावट

                                                      प्री-ओपनिंग में बाजार की गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स 61.17 अंक यानी 0.08 फीसदी की गिरावट के साथ 78,637.90 के स्तर पर कारोबार कर रहा। जबकि निफ्टी 16.50 अंक यानी 0.07 फीसदी की गिरावट के साथ 23,796.90 के स्तर पर कारोबार कर रहा।

                                                        DECEMBER 30, 2024 / 8:54 AM IST

                                                        Stock Market Live Updates: निफ्टी पर रणनीति

                                                        अनुज सिंघल ने आगे कहा कि पहला रजिस्टेंस 23,850-23,925 (200 DMA, शुक्रवार का हाई) पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 23,980-24,100 (10 and 20 DEMA) पर है। पहला सपोर्ट 23,700-23,750 (ऑप्शन डाटा) पर है जबकि बड़ा सपोर्ट 23,600-23,650 (पिछले हफ्ते का लो) पर है। खरीदारी का जोन 23,700-23,750 पर है इसके लिए 23,640 स्टॉपलॉस लगाए। बिकवाली का जोन 23,850-23,950 पर है इसके लिए स्टॉपलॉस 24,025 पर लगाए।

                                                          DECEMBER 30, 2024 / 8:53 AM IST

                                                          Stock Market Live Updates: निफ्टी बैंक पर रणनीति

                                                          अनुज सिंघल ने कहा कि 2 दिन से दिन के निचले स्तरों पर बंद हो रहा है। निफ्टी बैंक पहले घंटे में टॉप बना रहा है और लो पर बंद हो रहा है। पहला रजिस्टेंस 51,600-51,650 (शुक्रवार का हाई) पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 51,750-51,850 (10 DEMA)पर है। वहीं पहला सपोर्ट 50,950-51,250 (पिछले हफ्ते का लो) पर है। जबकि बड़ा सपोर्ट 50,500-50,800 (ऑप्शन जोन) पर है। रैली में बिकवाली करें और गिरावट में खरीदारी रही। ट्रेड में 100 अंकों का सख्त SL रखें।

                                                            DECEMBER 30, 2024 / 8:42 AM IST

                                                            Stock Market Live Updates:इसरो आज लॉंच करेगा SpaDeX मिशन

                                                            ISRO आज Space Docking Experiment मिशन लॉन्च करेगा श्रीहरिकोटा से आज रात करीब 10 बजे दो छोटे अंतरिक्ष यानों को PSLV-C60 रॉकेट से एक साथ लॉन्च किया जाएगा। यूएस, रूस और चीन के खास क्लब में भारत शामिल हो जाएगा।

                                                              DECEMBER 30, 2024 / 8:35 AM IST

                                                              Stock Market Live Updates:फिडेंट एसेट मैनेजमेंट के संस्थापक और सीआईओ ऐश्वर्या दाधीच की बाजार पर राय

                                                              फिडेंट एसेट मैनेजमेंट के संस्थापक और सीआईओ ऐश्वर्या दाधीच ने मनीकंट्रोल से बातचीत में कहा कि पिछले तीन सालों में रिटर्न काफी मजबूत रहा है, इस कैलेंडर वर्ष में अब तक करीब आठ से नौ फीसदी रिटर्न मिला है। इसलिए शेष वर्ष के लिए बाजार का आउटलुत मध्यम रहने की उम्मीद है। उन्होंने आगे कहा बाजार का प्रदर्शन काफी हद तक अर्निंग ग्रोथ पर निर्भर करेगा जिसके वित्त वर्ष 2025 के लिए चार से पांच फीसदी और वित्त वर्ष 2026 के लिए चौदह से 15 फीसदी रहने का अनुमान है। तकनीकी नजरिए से देखें इस हफ्ते इंडेक्स के 23,700 के करीब पहुंचने पर हर बार तेजी से गिरावट आने बावजूद हैमर कैंडलस्टिक पैटर्न का गठन हुआ है। ये बाजार में निहित तेजी की भावना का संकेत है। ऐसे में अगले हफ्ते निफ्ट में 24,165 का लक्ष्य संभव लगता है।

                                                                DECEMBER 30, 2024 / 8:21 AM IST

                                                                Stock Market Live Updates:27 दिसंबर को कैसी रही थी बाजार की राय

                                                                27 दिसंबर को भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स बढ़त के साथ बंद हुए और निफ्टी 23,800 से ऊपर रहा। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 226.59 अंक या 0.29 फीसदी बढ़कर 78,699.07 पर और निफ्टी 63.20 अंक या 0.27 फीसदी बढ़कर 23,813.40 पर बंद हुआ। आज लगभग 1866 शेयरों में तेजी आई, 1946 शेयरों में गिरावट आई और 113 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।

                                                                  DECEMBER 30, 2024 / 8:20 AM IST

                                                                  Stock Market Live Updates:बैंक गारंटी पर वोडाफोन को राहत

                                                                  बैंक गारंटी के मामले में वोडाफोन आइडिया को बड़ी राहत मिली । कंपनी ने कहा- दूरसंचार विभाग से बैंक गारंटी माफी का औपचारिक लेटर मिला। 2012 से 2021 तक की स्पेक्ट्रम नीलामी के लिए कंपनी को करीब 24 हजार 800 करोड़ की बैंक गारंटी देनी थी।

                                                                    DECEMBER 30, 2024 / 8:19 AM IST

                                                                    Stock Market Live Updates:O2 पावर को खरीदेगी JSW एनर्जी

                                                                    JSW एनर्जी का रिन्यूएबल एनर्जी पर बड़ा दांव है। सब्सिडियरी JSW NEO एनर्जी ने O2 Power को करीब 12 हजार 500 करोड़ रुपये के एंटरप्राइज वैल्यू पर खरीदने का करार किया। JSW एनर्जी की क्षमता सौदे से 23% बढ़ेगी।

                                                                      DECEMBER 30, 2024 / 8:18 AM IST

                                                                      मार्केट लाइव ब्लॉग

                                                                      सुप्रभात दोस्तों, मनीकंट्रोल के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। हम आपको आज दलाल स्ट्रीट में होने वाले सभी एक्शन को इस मार्केट लाइव ब्लॉग के जरिए बताने की कोशिश करेंगे। भारतीय बाजार और ग्लोबल मार्केट की हलचल पर नजर रखने के लिए हमारे इस लाइव ब्लॉग के जरिए हमारे साथ बने रहें।