Stock Market Highlights: वौलेटिलिटी के बीच सेंसेक्स- निफ्टी लाल निशान में हुआ बंद, फार्मा शेयर चमके - live stock market today feb 13 updates bse nse sensex nifty latest news kotak mahindra bank icici bank railtel vakrangee medi assist rcf share price | Moneycontrol Hindi

लाइव ब्लॉग

FEBRUARY 13, 2025/ 3:39 PM

Stock Market Highlights: वौलेटिलिटी के बीच सेंसेक्स- निफ्टी लाल निशान में हुआ बंद, फार्मा शेयर चमके

Stock Market Highlights:Tata Steel, Sun Pharma, Bajaj Finance, Kotak Mahindra Bank, Bajaj Finserv निफ्टी का टॉप गेनर रहा। वहीं Adani Enterprises, Hero MotoCorp, Adani Ports, TCS, ONGC टॉप लूजर रहा।

Story continues below Advertisement

Stock Market Highlights:निफ्टी एक्सपायरी पर बाजार में ऊपरी स्तर से मुनाफावसूली देखने को मिली और सेंसेक्स- निफ्टी ऊपरी स्तर से फिसलकर बंद हुआ। मिडकैप, स्मॉलकैप इंडेक्स ऊपर से गिरकर बंद हुआ। फार्मा, मेटल, रियल्टी शेयरों में तेजी रही। PSE इंडेक्स बढ़त के साथ बंद हुआ। तेल-गैस, ऑटो, बैंकिंग इंडेक्स गिरावट के साथ बंद हुआ। IT, PSU बैंक, FMCG शेयरों में दबाव रहा।

कारोबार के अंत में सें

Stock Market Highlights:निफ्टी एक्सपायरी पर बाजार में ऊपरी स्तर से मुनाफावसूली देखने को मिली और सेंसेक्स- निफ्टी ऊपरी स्तर से फिसलकर बंद हुआ।
FEBRUARY 13, 20253:36 PM IST

Stock Market Highlights: सेंसेक्स- निफ्टी ऊपरी स्तर से फिसलकर बंद हुआ

निफ्टी एक्सपायरी पर बाजार में ऊपरी स्तर से मुनाफावसूली देखने को मिली और सेंसेक्स- निफ्टी ऊपरी स्तर से फिसलकर बंद हुआ। मिडकैप, स्मॉलकैप इंडेक्स ऊपर से गिरकर बंद हुआ। फार्मा, मेटल, रियल्टी शेयरों में तेजी रही। PSE इंडेक्स बढ़त के साथ बंद हुआ। तेल-गैस, ऑटो, बैंकिंग इंडेक्स गिरावट के साथ बंद हुआ। IT, PSU बैंक, FMCG शेयरों में दबाव रहा।

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 32.11 अंक यानी 0.04 फीसदी की गिरावट के साथ 76,138.97 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी सेंसेक्स 13.85 अंक यानी 0.06 फीसदी की गिरावट के साथ 23,031.40 के स्तर पर बंद हुआ।

Tata Steel, Sun Pharma, Bajaj Finance, Kotak Mahindra Bank, Bajaj Finserv निफ्टी का टॉप गेनर रहा। वहीं Adani Enterprises, Hero MotoCorp, Adani Ports, TCS, ONGC टॉप लूबजर रहा।

FEBRUARY 13, 20253:36 PM IST

Stock Market LIVE Updates: PN Gadgil Jewellers के शेयर में लगा अपरसर्किट

PN Gadgil Jewellers लिमिटेड के शेयरों में आज 13 फरवरी को 10 फीसदी का अपर सर्किट लग गया। इस समय यह स्टॉक BSE पर 621.05 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है। दरअसल, कंपनी ने FY25 की तीसरी तिमाही में मजबूत नतीजे दर्ज किए हैं। यही वजह है कि कंपनी के शेयरों में आज जमकर खरीदारी हो रही है। आज की तेजी के साथ कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 8,428.17 करोड़ रुपये हो गया है

FEBRUARY 13, 20253:20 PM IST

LUX IND Q3: मुनाफा 20 करोड़ रुपये से बढ़कर `32 करोड़ रुपये पर रहा

कंसो मुनाफा 20 करोड़ रुपये से बढ़कर `32 करोड़ रुपये पर रहा जबकि कंसो आय `452 करोड़ रुपये से बढ़कर `552 करोड़ रुपये पर रही। EBITDA `34 करोड़ रुपये से बढ़कर `49 करोड़ रुपये पर रहा। EBITDA मार्जिन 7.5% से बढ़कर 8.9% पर रहा।

FEBRUARY 13, 20253:19 PM IST

SIAM JAN DATA: जनवरी में पैसेंजर वाहन बिक्री सालाना आधार पर 1.6% बढ़ी

जनवरी में पैसेंजर वाहन बिक्री सालाना आधार पर 1.6% बढ़ी है जबकि पैसेंजर वाहन बिक्री 1.6% बढ़कर 3.99 लाख यूनिट रही। 2-व्हीलर बिक्री 2.1% बढ़कर 15.3 लाख यूनिट पर रहा। 3-व्हीलर बिक्री 7.7% बढ़कर 58,167 यूनिट पर रहा जबकि कुल वाहन एक्सपोर्ट 40.2% बढ़कर 4.62 लाख यूनिट रहा।

FEBRUARY 13, 20252:58 PM IST

Stock Market LIVE Updates: BPCL ने Petrobras के साथ करार किया

बीपीसीएल ने Petrobras के साथ करार किया है। ब्राजीलियन क्रूड ऑयल ग्रेड्स सप्लाई के लिए Petrobras के साथ करार किया है। एक साल के लिए करार किया, एक साल और करार बढ़ाने का विकल्प है।

FEBRUARY 13, 20252:50 PM IST

Stock Market LIVE Updates:IPCA Laboratoriesका कंसोलिडेटेड मुनाफा 248 करोड़ रुपये पर पहुंचा

IPCA Laboratories ने कारोबारी साल 2025 की दिसंबर तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। दिसंबर तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा 248 करोड़ रुपये पर पहुंच चुका है। पिछले कारोबारी साल की समान तिमाही में यह 180 करोड़ रुपये पर था। इस तरह पर सालाना आधार पर कंपनी के कंसोलिडेटेड मुनाफे में 37.7% की ग्रोथ देखने को मिली है।दिसंबर तिमाही में कंपनी की मार्जिन 20.6% पर पहुंच चुकी है. पिछले कारोबारी साल की दिसंबर तिमाही में कंपनी की मार्जिन 16% पर पहुंच चुकी है

FEBRUARY 13, 20252:19 PM IST

Stock Market LIVE Updates:Indian Hotels पर मैक्वेरी की राय

मैक्वेरी ने इंडियन होटल्स कंपनी के शेयर पर भी कवरेज शुरू किया है। रेटिंग "न्यूट्रल" रखी गई है और टारगेट प्राइस ₹840 प्रति शेयर है। यह 12 फरवरी को बीएसई पर शेयर के बंद भाव से लगभग 15 प्रतिशत ज्यादा है। वैसे तो कंपनी भारत में और वैश्विक स्तर पर अच्छी तरह से स्थापित है, लेकिन मैक्वेरी इसके शॉर्ट टर्म प्रॉस्पेक्ट्स को लेकर सतर्क है। ब्रोकरेज का मानना है कि शेयर की कीमत मौजूदा स्तरों पर उचित है। 13 फरवरी को इंडियन होटल्स कंपनी के शेयर में 1 प्रतिशत की तेजी है।

FEBRUARY 13, 20252:00 PM IST

Stock Market LIVE Updates: LKP Securities के रूपक डे की निफ्टी पर राय

LKP Securities के रूपक डे ने कहा कि बाजार का सेंटीमेंट इंट्राडे बेसिस और शॉर्ट टर्म के लिए पॉजिटिव रहना चाहिए। शॉर्ट टर्म में निफ्टी में 23000 पर सपोर्ट देखने को मिल सकता है। निफ्टी ने लॉन्ग लेग्ड डोजी पैटर्न बनाया इसके साथ ही डबल पैटर्न भी बनाया। लिहाजा शॉर्ट टर्म में मोमेंटम पॉजिटिव रहना चाहिए इस समय निफ्टी में अपसाइड में 23600 से 23660 के बीच रेजिस्टेंस देखने को मिल रहा है। निफ्टी अगर 23660 के ऊपर ब्रेक दिखाता है तो इसमें और तेजी देखने को मिल सकती है। इसलिए निफ्टी में वेरी शॉर्ट टर्म के लिए हमारा टारगेट 23600 के करीब रहेगा। जबकि नीचे की तरफ 23000 पर सपोर्ट देखने को मिल सकता है।

FEBRUARY 13, 20251:52 PM IST

Stock Market LIVE Updates:निफ्टी ऊपरी स्तर से करीब 150 प्वाइंट फिसला

ऊपरी स्तर से बाजार फिसला है। निफ्टी ऊपरी स्तर से करीब 150 प्वाइंट फिसला है जबकि सेंसेक्स ऊपरी स्तर से करीब 500 प्वाइंट फिसला। बैंक निफ्टी ऊपर से करीब 500 प्वाइंट फिसला। मिडकैप ऊपर से करीब 600 प्वाइंट फिसला है।

FEBRUARY 13, 20251:28 PM IST

Stock market Live Update:कोटक बैंक पर मॉर्गन स्टैनली की राय

मॉर्गन स्टेनली ने कोटक बैंक पर अपनी "ओवरवेट" रेटिंग दोहराते हुए 2,290 रुपये प्रति शेयर का हाइएस्ट टारगेट प्राइस सेट किया है। ब्रोकरेज ने कहा है कि इन प्रतिबंधों के हटने से अनसिक्योर्ड लोन में फिर से बढ़त शुरू होगी। इससे बैंक की अपने प्रतिद्वंद्वियों की तुलना में अपने मार्जिन को अधिक प्रभावी ढंग से मैनेज करने की सहूलियत मिलेगी।

FEBRUARY 13, 20251:09 PM IST

Stock Market Live Update: Honasa Consumer का शेयर 10% उछला

Mamaearth की पेरेंट कंपनी Honasa Consumer के शेयर 13 फरवरी को Q3 नतीजों की घोषणा के बाद 10 फीसदी की तेजी देखने को मिली। दरअसल, कंपनी का शुद्ध प्रॉफिट साल-दर-साल स्थिर रहा और 26 करोड़ रुपये पर बना रहा, जबकि कमाई में 6% की वृद्धि दर्ज हुई और यह 518 करोड़ रुपये तक पहुंच गया।

FEBRUARY 13, 202512:58 PM IST

Stock Market LIVE Updates:मिड और स्मॉल कैप के वैल्यूएशन महंगे- राहुल सिंह

Tata Asset Management के CIO-Equities राहुल सिंह ने मिड और स्मॉल कैप के वैल्यूएशन की बात करें तो ये इतने करेक्शन के बावजूद ये अभी भी लार्जकैप की तुलना में 50-60 फीसदी महंगे हैं। हालांकि अपने पीक की तुलना में स्मॉल कैप के प्रीमियम में काफी कमी आई है। इसके अलावा हमें स्मॉल कैप में काफी विकल्प भी मिल जाते हैं। स्मॉल कैप में वैल्यूएशन ज्यादा जल्दी से करेक्ट हुए हैं और ज्यादा जल्दी से रीजनेबल भी हो रहे हैं। लेकिन ये भी सही है कि जोरदार तेजी के बाद अब मिड और स्मॉल कैप में सुस्ती का दौर है। ऐसे में हमें मिड और स्मॉल कैप फंडों की तुलना में लार्जकैप, फ्लेक्सी कैप और फोकस फंडों को ज्यादा महत्व मिलते दिख रहा है।

FEBRUARY 13, 202512:40 PM IST

Stock Market LIVE Updates:नुवामा ने सेल की रेटिंग को Buy में किया अपग्रेड

ब्रोकरेज नुवामा इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने शेयर के लिए रेटिंग को 'रिड्यूस' से अपग्रेड करके 'बाय' कर दिया है। टारगेट प्राइस 112 रुपये से बढ़ाकर 123 रुपये प्रति शेयर कर दिया है। यह शेयर के 12 फरवरी को बंद भाव से 16 प्रतिशत ज्यादा है।नुवामा को उम्मीद है कि सेल के लिए EBITDA/t वित्त वर्ष 2025 और वित्त वर्ष 2026 में औसतन 5,400-6,600 रुपये/t के बीच रहेगा। दिसंबर तिमाही में स्टैंडअलोन बेसिस पर कंपनी का EBITDA लगभग 3 प्रतिशत बढ़कर 2,389 करोड़ रुपये हो गया। सेल्स वॉल्यूम बढ़कर 44.3 लाख टन हो गया।

FEBRUARY 13, 202512:19 PM IST

Stock Market LIVE Updates:Natco Pharma के शेयर में गिरावट

नैटको फार्मा के शेयरों में लगभग 20 प्रतिशत की गिरावट आई और BSE पर कीमत ने 975 रुपये का लो छू लिया। लोअर सर्किट 973.35 रुपये पर है। कंपनी का अक्टूबर-दिसंबर 2024 तिमाही में मुनाफा सालाना आधार पर लगभग 38 प्रतिशत घटने से शेयर में भारी बिकवाली हो रही है। ​तिमाही के दौरान कंपनी का शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा 132.4 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले यह 212.7 करोड़ रुपये था।

FEBRUARY 13, 202511:59 AM IST

Stock Market LIVE Updates:पब्लिक चार्जिंग इंफ्रा क्वालिटी पर फोकस- TATA MOTORS

TATA MOTORS ने कहा कि EV चार्जिंग इंफ्रा में सुधार के लिए OPEN COLLABORATION 2.0 लॉन्च कर रहे हैं। नई EVs के लिए हाई स्पीड चार्जिंग इंफ्रा को बढ़ावा देने पर काम करेंगे। पब्लिक चार्जिंग इंफ्रा क्वालिटी पर फोकस रहेगा। अगले 2 साल में कुल 4 लाख चार्जिंग प्वाइंट्स तैयार करने की योजना है। साल 2027 तक 30,000 पब्लिक चार्जिंग प्वाइंट्स तैयार करने की योजना है।

FEBRUARY 13, 202511:46 AM IST

Stock Market LIVE Updates:HAL पर जेपी मॉर्गन की राय

JP मॉर्गन ने हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स के शेयर को 4,958 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ “ओवरवेट” की रेटिंग दी है। ब्रोकरेज ने कहा कि दिसंबर 2024 को समाप्त हुए वित्त वर्ष के पहले नौ महीनों में कंपनी का ऑर्डर इनफ्लो मजबूत रहा है। कंपनी को पहले 9 महीनों में करीब 56,100 करोड़ रुपये के नए ऑर्डर मिले, जिनमें सुखोई इंजन और एयरक्राफ्ट शामिल हैं।

FEBRUARY 13, 202511:30 AM IST

Stock Market LIVE Updates: बर्नस्टीन और मैक्वेरी का Kotak Mahindra Bank पर क्या राय

बर्नस्टीन ने Kotak Mahindra Bank के शेयर को 'मार्केट परफॉर्म' रेटिंग दी है और टारगेट प्राइस ₹1,950 प्रति शेयर रखा है। ब्रोकरेज आरबीआई के फैसले को सकारात्मक कदम मानती है। यह मार्जिन दबाव को कम कर सकता है। इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि यह बैंकिंग उद्योग के लिए एक राहत है, क्योंकि रेगुलेटरी जांच और कंप्लायंस में विफलताओं के लिए सख्त दंड इस सेक्टर के लिए प्रमुख जोखिम के रूप में उभरे थे। मैक्वेरी ने कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर के लिए 'आउटपरफॉर्म' रेटिंग बरकरार रखते हुए ₹2,200 प्रति शेयर का टारगेट दिया है। ब्रोकरेज का मानना ​​है कि प्रतिबंध हटाने से ग्रोथ को बढ़ावा मिलेगा।

FEBRUARY 13, 202511:18 AM IST

Stock Market LIVE Updates:HAL पर जेपी मॉर्गन की राय

JP मॉर्गन ने हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स के शेयर को 4,958 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ “ओवरवेट” की रेटिंग दी है। ब्रोकरेज ने कहा कि दिसंबर 2024 को समाप्त हुए वित्त वर्ष के पहले नौ महीनों में कंपनी का ऑर्डर इनफ्लो मजबूत रहा है। कंपनी को पहले 9 महीनों में करीब 56,100 करोड़ रुपये के नए ऑर्डर मिले, जिनमें सुखोई इंजन और एयरक्राफ्ट शामिल हैं।

FEBRUARY 13, 202511:12 AM IST

Stock Market LIVE Updates: एसबीआई सिक्योरिटीज के सुदीप शाह की बाजार पर राय

एसबीआई सिक्योरिटीज के डिप्टी वाइस प्रेसिडेंट और तकनीकी एवं डेरिवेटिव रिसर्च हेड सुदीप शाह का कहना है कि निफ्टी के लिए 23,180, 23,367, 23,500 पर रेजिस्टेंस और 22,800, 22,750, 22,500 पर सपोर्ट है। निफ्टी फ्यूचर्स को 23,080-23,140 के बीच खरीदें, 23,000 के स्टॉप-लॉस के साथ, 23,300-23,360 का लक्ष्य रखें। सुदीप शाह का कहना है कि बैंक निफ्टी के लिए 49,800, 50,193, 50,700 पर रेजिस्टेंस और 48,800, 48,700 पर सपोर्ट है। बैंक निफ्टी फ्यूचर्स को 49,700-49,740 पर खरीदें, 49,500 के स्टॉप-लॉस के साथ, 50,050-50,200 का लक्ष्य रखें।

FEBRUARY 13, 202511:10 AM IST

Stock Market LIVE Updates:50% बढ़ सकता है हिंडाल्को का मुनाफा

आज निफ्टी में शामिल हिंडाल्को के नतीजे आएंगे। कंपनी का प्रॉफिट 50% बढ़ सकता है। मार्जिन में भी सुधार संभव है। साथ ही UBL और मणप्पुरम समेत वायदा की 5 कंपनियों के रिजल्ट्स पर भी नजर रहेगी।

FEBRUARY 13, 202510:43 AM IST

Stock Market LIVE Updates:ल्यूपिन में खरीदारी की सलाह, 6% ऊपर शेयर

उम्मीद से अच्छे Q3 नतीजों से मुथूट फाइनेंस में तूफानी तेजी आई। शेयर 6% चढ़कर वायदा का टॉप गेनर बना । अच्छे नतीजे और ब्रोकरेज के बुलिश VIEW के बाद जुबिलेंट भी 5 परसेंट चढ़ा है। वहीं खराब रिजल्ट्स के बाद भारत फोर्ज वायदा के टॉप लूजर्स में शामिल हुआ।

FEBRUARY 13, 202510:35 AM IST

Stock Market LIVE Updates:मिरे एसेट शेयरखान के तकनीकी अनुसंधान विश्लेषक जतिन गेडिया की बाजार पर राय

मिरे एसेट शेयरखान के तकनीकी अनुसंधान विश्लेषक जतिन गेडिया का कहना है कि निफ्टी के लिए 23,160, 23,200 पर रेजिस्टेंस और 23,040, 23,000 पर सपोर्ट है। 23,200 की ओर आने वाले किसी उछाल में निफ्टी फ्यूचर्स को 23,300 के स्टॉप-लॉस के साथ बेचें, 23,000-22,900 का लक्ष्य रखें।जतिन गेडिया का कहना है कि बैंक निफ्टी के लिए 50,000, 50,100 पर रेजिस्टेंस और 49,300, 49,200 पर सपोर्ट है। 49,100 के स्टॉप-लॉस के साथ बैंक निफ्टी फ्यूचर्स खरीदें, 50,000 का लक्ष्य रखें।

FEBRUARY 13, 202510:32 AM IST

Vipul Organics: मुनाफा और रेवेन्यू में दिखी बढ़त

दिसंबर 2024 तिमाही में कंपनी का मुनाफा साल-दर -साल आधार पर 81.57 फीसदी बढ़कर 144.95 लाख रुपये पर रहा जबकि स्टैंडअलोन मुनाफा 145.09 लाख रुपये पर रहा। वहीं रेवेन्यू में 10.44 फीसदी का उछाल आया है और यह 4153.68 लाख रुपये पर रहा।

FEBRUARY 13, 202510:17 AM IST

Stock Market LIVE Updates:फार्मा, मेटल, PSUs में रौनक

फार्मा और मेटल में आज सबसे अच्छी खरीदारी रही। दोनों सेक्टर इंडेक्स डेढ़ परसेंट चढ़े। फार्मा में ऑरो और ल्यूपिन में 4% से ज्यादा का उछाल आया। सरकारी कंपनियों में भी रौनक देखनेको मिली वहीं आज IT में हल्का दबाव नजर आ रहा है।

FEBRUARY 13, 202510:05 AM IST

Stock Market LIVE Updates:BHARAT FORGE पर सिटी की राय

सिटी ने भारत फोर्ज पर बेयरिश नजरिया दिया है। ब्रोकरेज ने इस स्टॉक पर बिकवाली की राय दी है। उन्होंने इसका टारगेट घटाकर 920 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि Q3 में EBITDA अनुमान के मुताबिक रहा। इसके एक्सपोर्ट मार्केट को लेकर सतर्क आउटलुक दिया है। दूसरी तरफ यूरोप में कमजोर CV, PV डिमांड की बात मैनेजमेंट ने कही है। US में टैरिफ अनिश्चितता से डिमांड में सुस्ती संभव है। वहीं दूसरी तरफ घरेलू एयरोस्पेस, कास्टिंग और PV में अच्छी रेवेन्यू ग्रोथ देखने को मिल सकती है।

FEBRUARY 13, 20259:38 AM IST

Stock Market LIVE Updates: BHARAT FORGE पर भारत फोर्ज की राय

मॉर्गन स्टैनली ने भारत फोर्ज पर ओवरवेट रेटिंग दी है। इसका टारगेट 1336 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि Q3 में EBITDA अनुमान से कम रहा है। कंपनी के US क्लास 8 साइकल में सुधार हुआ है। एयरो/कास्टिंग जैसे सेगमेंट नॉन ऑटो सेगमेंट में मजबूत ग्रोथ देखने को मिली है। उनका कहना है कि उन्होंने घरेलू ATAGS के चलते स्टॉक पर ओवरवेट नजरिया दिया है।

FEBRUARY 13, 20259:20 AM IST

Market Open: सेंसेक्स 190 अंक चढ़ा, निफ्टी 23100 पर खुला

मिलेजुले ग्लोबल संकेतों के बीच भारतीय बाजार की शुरुआत आज बढ़त के साथ हुई। सेंसेक्स 131.10 अंक यानी 0.17 फीसदी की बढ़त के साथ 76,296.98 के स्तर पर कारोबार कर रहा जबकि निफ्टी 32.90 अंक यानी 0.14 फीसदी की बढ़त के साथ 23,078.15 के स्तर पर कारोबार कर रहा।

FEBRUARY 13, 20259:06 AM IST

Market At Pre-Open:प्री-ओपनिंग में बाजार में दिखी बढ़त

प्री-ओपनिंग में बाजार में बढ़त देखने को मिली। सेंसेक्स 110.69 अंक यानी 0.15 फीसदी की बढ़त के साथ 76,275.92 के स्तर पर कारोबार कर रहा जबकि निफ्टी 7.10 अंक यानी 0.03 फीसदी की बढ़त के साथ 23,052.35 के स्तर पर कारोबार कर रहा

FEBRUARY 13, 20258:53 AM IST

Stock Makret Live Update:निफ्टी पर रणनीति

आज निफ्टी की वीकली एक्सपायरी भी है। निफ्टी की आज की बेसिक रेंज 22,825-23,175 पर है। 22,800 के नीचे निफ्टी काफी कमजोर हो जाएगा। 23,175 के ऊपर 23,300-23,350 फिर टेस्ट हो सकता है। बिकवाली का बढ़िया जोन 23,150-23,250 पर है इसके लिए 23,350 का स्टॉपलॉस लगाए। खरीदारी का बढ़िया जोन 22,850-22,900 पर है इसकेलिए 22,750 का स्टॉपलॉस लगाए।

FEBRUARY 13, 20258:53 AM IST

Stock Makret Live Update:निफ्टी बैंक पर रणनीति

अनुज सिंघल ने कहा कि निफ्टी बैंक में आज कोटक, ICICI बैंक का सपोर्ट मिलेगा, लेकिन दोनों शेयरों में हाई पर मुनाफावसूली भी संभव है। निफ्टी बैंक में अगला बड़ा रजिस्टेंस 49,800-50,000 पर है जबकि निफ्टी बैंक में अगला बड़ा सपोर्ट 48,500-48,800 पर है। रिटेल के लिए 1000-1500 अंकों की रेंज ट्रेड करना नामुमकिन है। आज के लिए निफ्टी बैंक में कोई ट्रेड नहीं है।

FEBRUARY 13, 20258:33 AM IST

Stock Makret Live Update:12 फरवरी को कैसे रही बाजार की चाल

12 फरवरी को वोलेटाइल कारोबारी सत्र में भारतीय इक्विटी इंडेक्स मामूली गिरावट के साथ बंद हुए। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 122.52 अंक या 0.16 फीसदी की गिरावट के साथ 76,171.08 पर और निफ्टी 26.55 अंक या 0.12 फीसदी की गिरावट के साथ 23,045.25 पर बंद हुआ

FEBRUARY 13, 20258:30 AM IST

Stock Makret Live Update:मुथूट, क्रॉम्पटन के अच्छे नतीजे

मुथूट फाइनेंस के Q3 नतीजे अनुमान से अच्छे रहे । मुनाफा 33% तो ब्याज से कमाई 43% बढ़ी है। Crompton के रिजल्ट भी उम्मीद से बेहतर रहा। मुनाफा 28% बढ़ा है। मार्जिन में भी सुधार रहा। वहीं भारत फोर्ज का प्रॉफिट और EBITDA 8% घटा। साथ ही मार्जिन पर भी दबाव दिखा।

FEBRUARY 13, 20258:27 AM IST

Stock Makret Live Update:Vi को लगा 6,090 करोड़ रुपये का झटका

वोडा आइडिया के लिए नई मुश्किल खड़ी हुई । दूरसंचार विभाग ने 6090 करोड़ की बैंक गारंटी मांगी। 10 मार्च से पहले जमा करने को कहा। उधर कल कॉनकॉल में आगे की फंडिंग को लेकर कोई टाइमलाइन नहीं दी। एनालिस्टों की राय नहीं मिली फंडिग तो अगले डेढ़ महीने में खत्म हो कैश जाएगा।

FEBRUARY 13, 20258:25 AM IST

Stock Makret Live Update:RBI कोटक बैंक पर लगी सभी रोक हटाई

कोटक महिंद्रा बैंक को बड़ी राहत मिली। RBI ने क्रेडिट कार्ड को लेकर लगी सभी रोक हटाई है। बैंक नए क्रेडिट कार्ड जारी करेगा। ऑनलाइन और मोबाइल बैंक चैनलों से भी नए ग्राहक बना पाएगा। अप्रैल 2024 से कोटक महिंद्रा बैंक पर रोक लगी थी।

FEBRUARY 13, 20258:23 AM IST

मार्केट लाइव ब्लॉग

सुप्रभात दोस्तों, मनीकंट्रोल के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। हम आपको आज दलाल स्ट्रीट में होने वाले सभी एक्शन को इस मार्केट लाइव ब्लॉग के जरिए बताने की कोशिश करेंगे। भारतीय बाजार और ग्लोबल मार्केट की हलचल पर नजर रखने के लिए हमारे इस लाइव ब्लॉग के जरिए हमारे साथ बने रहें।