Closing Bell: वीकली एक्सपायरी से पहले बाजार में शॉर्ट कवरिंग, निफ्टी 18000 के पार हुआ बंद

Closing Bell:आज निफ्टी 18000 के पार बंद हुआ है। 24 जनवरी बाद पहली बार निफ्टी 18000 पार बंद हुआ है। आज बाजार निचले स्तर से शानदार रिकवरी के साथ बंद हुआ है। रियल्टी, IT और ऑटो शेयरों में खरीदारी दिखी। इंफ्रा, और मेटल इंडेक्स भी बढ़त पर बंद हुए हैं

अपडेटेड Feb 15, 2023 पर 3:42 PM
Market live: 15 फरवरी को NSE पर 4 स्टॉक BHEL,Punjab National Bank,Ambuja Cements और Indiabulls Housing Finance F&O बैन में हैं

03:40PM

वीकली एक्सपायरी से पहले बाजार में शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली है। आज निफ्टी 18000 के पार बंद हुआ है। 24 जनवरी बाद पहली बार निफ्टी 18000 पार बंद हुआ है। आज बाजार निचले स्तर से शानदार रिकवरी के साथ बंद हुआ है। रियल्टी, IT और ऑटो शेयरों में खरीदारी दिखी। इंफ्रा, और मेटल इंडेक्स भी बढ़त पर बंद हुए हैं। 2 दिनों की गिरावट के बाद मिडकैप में भी खरीदारी देखने को मिली है। हालांकि FMCG और फार्मा शेयरों पर दबाव देखने को मिला है। सेंसेक्स 243 अंक चढ़कर 61275 पर बंद हुआ है। वहीं, निफ्टी 86 अंक चढ़कर 18016 पर बंद हुआ है। निफ्टी बैंक 83 अंक चढ़कर 41731 पर बंद हुआ है। जबकि मिडकैप 189 अंक चढ़कर 30671 पर बंद हुआ है।

03:25PM


बाजार में निचले स्तर से शानदार रिकवरी आई है। बाजार दिन के ऊपरी स्तर पर दिख रहा है। निफ्टी 18,000 के ऊपर निकल गया है। आज निफ्टी इंट्राडे में बजट-डे हाई से ऊपर निकला है। निफ्टी का आज का ऊपरी स्तर 17,975.4 है। 1 फरवरी को निफ्टी का 17972 का ऊपरी स्तर था। 25 जनवरी के बाद आज निफ्टी 18000 के पार गया है।

03:10PM

भारत के प्रमुख स्टॉक एक्सचेंज, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) ने दुनिया के जानेमाने डेरिवेटिव मार्केटप्लेस CME ग्रुप के साथ एक डेटा लाइसेंसिंग समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इस करार के चलते  NSE को NYMEX WTI क्रूड ऑयल एंड नेचुरल गैस (हेनरी हब) डेरिवेटिव्स को लिस्ट करने, इसमें ट्रेड करने और रुपए में मूल्यवर्गीकृत करने की अनुमति मिली है।

03:00PM

इंटेग्रा एस्सेन्टिया ने अपनी ग्रोथ रणनीति के तहत शैटो इंडेज वाइनरी की एसेट्स 40 करोड़ रुपये में खरीदी है। कंपनी उपभोक्ता वस्तुओं के संपूर्ण चेन में अपनी पैठ मजबूत करने पर काम कर रही है। इस रणनीति के तहत ही ये अधिग्रहण किया गया है।

02:49PM

तेजस नेटवर्क्स आज 1 महीने से ज्यादा के कंसोलीडेशन के फेज से बाहर निकलता दिखा है। बाजार में भारी उतार-चढ़ाव के बावजूद आज ये शेयर 9 फीसदी की तेजी हासिल करता दिखा है। इस स्टॉक के डेली चार्ट पर लॉन्ग अपर शैडो के साथ मजबूत बुलिश कैंडल बनता दिखा है। ये ऊपरी स्तरों पर कुछ मुनाफा वसूली का संकेत है। आज इंट्राडे में ये शेयर 12 फीसदी से ज्यादा की बढ़त हासिल करता दिखा है।

02:25PM

जायडस लाइफ (ZYDUS LIFE) को BOSENTAN टैबलेट के लिए US FDA से मंजूरी मिली है। ये दवा कंपनी की अहमदाबाद यूनिट में बनाएगी जाएगी।

02:07PM

Jefferies ने आयशर मोटर्र पर 'buy'रेटिंग बनाए रखते हुए इसके लिए 4250 रुपए का लक्ष्य दिया है। ब्रेकरेज हाउस का कहना है कि Q3 में कंपनी का मुनाफा न्यू हाई पर रहा है। रॉयल एनफील्ड की बिक्री  में वृद्धि हुई है। जबकि कंपनी को प्रति वाहन की बिक्री पर होने वाला मुनाफा तिमाही आधार पर स्थिर रहा है। जेफरीज का मानना है कि कंपनी वित्त वर्ष 2023 में हाइएस्ट रॉयल एनफील्ड बिक्री और ईपीएस देने के लिए सही रास्ते पर है। फिलहाल ये शेयर 131.10 अंक यानी 4.13 फीसदी की बढ़त के साथ 3305.95 रुपए के स्तर पर दिख रहा है।

01:50PM

INDIA JAN TRADE DATA:जनवरी महीने में देश का एक्सपोर्ट सालाना आधार पर 3523 करोड़ डॉलर से घटकर 3291 करोड़ डॉलर पर रहा है। इस अवधि में देश में होने वाला इंपोर्ट भी 5257 करोड़ डॉलर से घटकर 5066 करोड़ डॉलर पर रहा है। जनवरी में देश का व्यापार घाटा 1734 करोड़ डॉलर से बढ़कर 1775 करोड़ डॉलर पर रहा है। अप्रैल-जून की अवधि में देश का एक्सपोर्ट 8.5 फीसदी बढ़कर 36925 करोड़ डॉलर पर रहा है। इसी अवधि में देश का इंपोर्ट 21.9 फीसदी बढ़कर 60220 करोड़ डॉलर रहा है। अप्रैल-जून की अवधि में देश का व्यापार घाटा 15378 करोड़ डॉलर से बढ़कर 23295 करोड़ डॉलर पर रहा है। इस अवधि में देश में होने वाला गोल्ड इंपोर्ट 4035 करोड़ डॉलर से घटकर 2909 करोड़ डॉलर पर रहा है।

01:35PM

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स  ने इजराइल की कंपनी SAFRAN के साथ एक करार किया है। ये करार हेलीकॉप्टर इंजन बनाने के लिए किया गया है। इस करार के तहत दोनों कंपनियां मिल कर IMRH(इंडियन मल्टीरोल हेलीकॉप्टर) हेलीकॉप्टर इंजन बनाएंगी।

01:25PM

Finolex Cables में लगातार 6वें दिन तेजी देखने को मिल रही है। ये शेयर आज अपना 52 वीक हाई हिट करता दिखा है। कंपनी के तीसरी तिमाही के मजबूत नतीजों ने स्टॉक में जोश भर दिया है। आज ये स्टॉक 4 फीसदी की तेजी लेकर  633.85 रुपए पर स्थित अपना 52 वीक हाई हिट करता दिखा है। सिर्फ 6 दिनों में इस शेयर में लगभग 17 फीसदी की तेजी आई है। तीसरी तिमाही में कंपनी की आय में सालाना आधार पर 18 फीसदी की और मुनाफे में सालाना आधार पर 42 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है।

01:05PM

TCNS Clothing के शेयर आज अपना 52 वीक लो हिट करते दिखे हैं। कंपनी के तीसरी तिमाही के कमजोर नतीजों ने स्टॉक पर दबाव बनाया है। तीसरी तिमाही में कंपनी को सिर्फ 50 लाख रुपए का मुनाफा हुआ है। कंपनी के मुनाफे में सालाना आधार पर 98 फीसदी की गिरावट आई है। इस अवधि में कंपनी की आय में भी सलाना आधार पर 6.8 फीसदी की गिरावट आई है और ये 306.1 करोड़ रुपए पर रही है।

12:55PM

डॉलर में मजबूती के साथ ही सोने की कीमतों में बुधवार को गिरावट आई है। कल आए आंकड़ों से पता चला है कि अमेरिका में महंगाई  2021 के जनवरी महीने के आखिरी दौर के बाद से सबसे धीमी गति से बढ़ी है। अब  निवेशकों की चिंता इस बात को लेकर बढ़ गई है कि यूएस फेडरल रिजर्व अपनी मौद्रिक नीति में कड़ाई जारी रखेगा। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में गोल्ड का हाजिर भाव 0.5% गिरकर 1,845.96 प्रति औंस पर दिख रहा है। वहीं, यूएस गोल्ड फ्यूचर्स 0.5% फीसदी की कमजोरी के साथ 1,856.60 डॉलर पर दिख रहा है।

12:35PM

SBI ने जमा दरों में 0.25 फीसदी तक बढ़ोतरी की है। 1 से 10 साल की अवधि पर जमा दरें 0.25 फीसदी तक बढ़ी हैं। बैंक की जमा दरों में 0.05 फीसदी से लेकर 0.25 फीसदी तक बढ़ोतरी की गई है। बल्क डिपॉजिट पर दरें 0.25 फीसदी से 0.75 फीसदी तक बढ़ीं हैं।

12:25PM

BHARTI AIRTEL ने पूर्वोत्तर के 7 शहरों में 5G सेवा लॉन्च की है। कंपनी ने कोहिमा, दीमापुर, आइजोल में 5G सेवा लॉन्च की है। गंगटोक, सिलचर, डिब्रूगढ़ में भी AIRTEL की 5G सेवा लॉन्च की गई है। कंपनी ने तिनसुकिया में भी 5G सेवा लॉन्च कर दी है।

12:20PM

NSE ने WTI क्रूड कॉन्ट्रैक्ट के लिए CME ग्रुप के साथ डाटा लाइसेंसिंग करार किया है। उधर CAMS को पेमेंट एग्रीगेटर के ऑपरेशंस के लिए RBI से सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई है।

12:05PM

BlackRock ने  एक बॉल्क डील के जरिए PVR के 1.09 लाख शेयर बेचे है। 10 फरवरी को BlackRock ने PVR में 0.18 फीसदी हिस्सा बेचा है।

11:45AM

हैवीवेट रिलायंस इंडस्ट्रीज से बाजार को आज अच्छा सपोर्ट मिल रहा है। एनएसई पर ये शेयर 44.85अंक यानी 1.89 फीसदी की बढ़त के साथ 2424 रुपए के स्तर पर दिख रहा है। आज का इस शेयर का हाई 2430.00 रुपए का और दिन का लो 2373.00 रुपए का है।

11:25AM

बाजार में निचले स्तरों से जोरदार रिकवरी आई है। सेंसेक्स-निफ्टी हरे निशान में लौट आए हैं। फिलहाल सेंसेक्स 17.3 अंक यानी 0.03 फीसदी की बढ़त के साथ 61,049.56 के स्तर पर दिख रहा है। वहीं, निफ्टी 12.65 अंक यानी 0.07 फीसदी की बढ़त के साथ 17942.50 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

11:20AM

VODAFONE IDEA ने लाइसेंस फीस नहीं देने के मामले में कारण बताओ नोटिस का जवाब देते हुए लाइसेंस फीस जमा करने के लिए 25 मार्च तक समय मांगा है। बता दें कि कंपनी ने कंपनी ने 780 रुपए की जगह पर मात्र 78 करोड़ रुपए दिए थे। DoT ने 702 करोड़ रुपए के बकाए पर जवाब मांगा था। अब कंपनी ने ब्याज सहित भुगतान के लिए 25 मार्च तक का वक्त मांगा है। कंपनी 2 किस्तों में लाइसेंस फीस जमा कराएगी। कंपनी फरवरी में सरकार को एक किस्त जारी करेगी। फंड जुटाने के लिए कंपनी की बैंकों से बात जारी है।

11:00AM

रिलायंस के दम पर बाजार में निचले स्तरों से शानदार रिकवरी देखने को मिल रही है। सेंसेक्स में नीचे से करीब 300 अंक का सुधार आया है। निफ्टी भी नीचे से करीब निफ्टी नीचे से 85 अंक सुधरा है। मिडकैप इंडेक्स भी मजबूत दिख रहा है। आज के कारोबार में FMCG,IT और फार्मा शेयरों में दबाव दिख रहा है। हालांकि प्रॉपर्टी और मेटल शेयरों में खरीदारी दिख रही है। फर्टिलाइजर शेयरों में लगातार दूसरे दिन जोरदार एक्शन है। NFL और MADRAS FERTILSER में 3 फीसदी तक की तेजी दिख रही है। RCF, GNFC और CHAMBAL FERTILISER में भी  खरीदारी हो रही है।

10:41AM

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स (HINDUSTAN AERONAUTICS) को  MQ-9B एयरक्राफ्ट इंजन मेंटेनेन्स के लिए ऑर्डर मिला है। इसके लिए हुए कॉन्ट्रैक्ट के तहत कंपनी अमेरिका की जनरल एटॉमिक्स के MQ-9B एयरक्राफ्ट इंजन का मेंटेनेन्स करेगी।

10:25 AM

मॉर्गन स्टैनली ने ग्रासिम इंडस्ट्रीज पर ओवरवेट रेटिंग बनाए रखी है। ब्रोकरेज हाउस ने इस शेयर पर 1,960  रुपए का लक्ष्य दिया है। फिलहाल ये शेयर बीएसी पर 4.90 रुपए यानी 0.31 फीसदी की तेजी के साथ 1610.00 के स्तर पर दिख रहा है। मॉर्गन स्टैनली की रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी के वीएसएफ और केमिकल दोनों कारोबारों में कमजोरी के कारण कंपनी का तीसरी तिमाही का स्टैंडअलोन ऑपरेटिंग प्रॉफिट उम्मीद से कमजोर रहा है। रिपोर्ट में इस बात पर भी प्रकाश डाला गया है कि कंपनी के वीएसएफ और केमिकल्स दोनों कारोबारो के वॉल्यूम और रियलाइजेशन में निगेटिव सरप्राइज देखने को मिला है।

10:03 AM

कल की तेजी के बाद बाजार में आज कमजोरी देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 177.39 अंक यानी 0.29 फीसदी की गिरावट के साथ 60,835.34 के स्तर पर दिख रहा है। वहीं, निफ्टी 52.75 अंक यानी 0.29 फीसदी की कमजोरी के साथ 17,877.10 के स्तर पर दिख रहा है।

09:51 AM

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के वी के विजयकुमार का कहना है कि जनवरी में यूएस सीपीआई महंगाई 6.4 फीसदी पर आई है। महीने दर महीने आधार पर इसमें 0.5% की बढ़त देखने को मिली है। इन आंकड़ों से यह निष्कर्ष निकलता है कि महंगाई घटने की प्रक्रिया ट्रैक पर होने के बावजूद बहुत धीमी है। इसका मतलब है कि फेड फिर से दरों में बढ़ोतरी कर सकता है और दरें लंबी अवधि के लिए अधिक ऊंची बनी रह सकती हैं। यही वजह है कि कल अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी हुई।

भारत में लिए अच्छी बात यह है कि एफआईआई खरीदारी कर रहे हैं और यह तेजड़ियों के लिए अच्छी खबर है। लेकिन आगे तेजी के बने रहने की संभावना नहीं है क्योंकि निफ्टी के लिए 18200 के पार जाने के लिए कोई बड़ा ट्रिगर नहीं है। इस समय अच्छी क्वालिटी के बैंकिंग शेयरों में ऊपर जाने की ज्यादा गुंजाइश दिख रही है। इसके अलावा आईटी, चुनिंदा ऑटो और कैपिटल गुड्स शेयर भी अच्छे दिख रहे हैं।

09:44 AM

विदेशी ब्रोकरेज Jefferies ने ग्रासिम में 'buy'रेटिंग बनाए रखते हुए। इसके लिए 2,000 रुपए का टार्गेट दिया है। हालांकि Jefferies ने अपनी रिपोर्ट में ये भी कहा है कि तीसरी तिमाही में एबिटडा के मोर्चे पर बड़ी निराशा हुई है। इसके बावजूद, रिपोर्ट में कहा गया है कि पेंट सेगमेंट की प्रगति अच्छी है। इसकी चौथी तिमाही में लॉन्च की योजना है।

09:35 AM

बाजार में कमजोरी बढ़ती दिख रही है। सेंसेक्स 265.49 अंक यानी 0.43 फीसदी की कमजोरी के साथ 60,760.66 के स्तर पर दिख रहा है। वहीं, निफ्टी 59.30 अंक यानी 0.33 फीसदी की गिरावट के साथ 17870.55 के स्तर पर दिख रहा है।

09:16 AM

कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच आज के कारोबार में सेंसेक्स-निफ्टी की शुरुआत कमजोर रुझान के साथ सपाट स्तरों पर हुई है। फिलहाल सेंसेक्स 160.07 अंक यानी 0.26 फीसदी की कमजोरी के साथ 60872.19 के स्तर पर दिख रहा है। वहीं निफ्टी 35 अंकों की गिरावट के साथ 17896.60 के स्तर पर दिख रहा है।

09:11 AM

डॉलर के मुकाबले रुपया आज 10 पैसे की कमजोरी के साथ 82.86 के स्तर पर खुला है। बता दें की कल के कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 82.76 के स्तर पर बंद हुआ था।

बाजार पर एक्सपर्ट की राय

HDFC Securities के नागराज शेट्टी का कहना है कि निफ्टी के लिए अब 17950-18000 पर बाधा दिख रही है। अगर निफ्टी ये बाधा पार कर लेता है तो फिर ये नियटटर्म में हमें 18,250 की तरफ जाता दिखेगा। फिलहाल निफ्टी के लिए 17750 के स्तर पर सपोर्ट नजर आ रहा है।

अंतरराष्ट्रीय बाजारों से मिलेजुले संकेत

ग्लोबल मार्केट से मिलेजुले संकेत मिल रहे हैं। जनवरी में अमेरिका में महंगाई के आंकड़े उम्मीद से ज्यादा रहे हैं। कल डाओ और S&P गिरावट के साथ हुए बंद हुए वहीं, नैस्डेक आधा फीसदी बढ़कर बंद हुआ। एशियाई बाजारों में कमजोर कारोबार देखने को मिल रहा है। SGX निफ्टी में हल्की गिरावट है। US में महंगाई में नरमी तो आई है लेकिन ये अब भी अनुमान से ज्यादा रही है। अमेरिका में जनवरी में CPI (रिटेल महंगाई) 6.2 फीसदी के अनुमान के मुकाबले 6.4 फीसदी रही है। वहीं, जनवरी में कोर महंगाई 5.5 फीसदी अनुमान के मुकाबले 5.6 फीसदी पर है।

अमेरिकी बाजारों की चाल मिलीजुली

खुदरा महंगाई आंकड़े आने के बाद अमेरिकी बाजारों की चाल मिलीजुली रही। उम्मीद के विपरीत जनवरी में अमेरिका में महंगाई बढ़ती दिखी है। जिससे ब्याजदरों में बढ़ोत्तरी थमने की उम्मीद पर पानी फिर गया है। कल के कारोबार में एसएंडपी 500 0.03 फीसदी की गिरावट के साथ 4,136.17 अंक पर बंद हुआ। नैस्डैक 0.57 फीसदी की बढ़त के साथ 11960.15 अंक पर जबकि डाउ जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज 0.46 फीसदी की गिरावट के साथ 34089.40 अंक पर बंद हुआ।

एशियाई बाजारों में कमजोरी

आज एशियाई बाजारों में भी कमजोरी देखने को मिल रही है। SGX NIFTY करीब 63 अंक की कमजोरी दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.40 फीसदी की गिरावट के साथ 27,491.51 के आसपास दिख रहा है। स्ट्रेट टाइम्स में 1.14 फीसदी की कमजोरी दिख रही है। ताइवान का बाजार 1.19 फीसदी गिरकर 15,467.73 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। हालांकि हैंगसेंग 1.81 फीसदी की गिरावट के साथ 20,745.13 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 1.25 फीसदी की गिरावट दिख रही है। शंघाई कम्पोजिट भी 0.49 फीसदी की कमजोरी के साथ 3,277.13 के स्तर पर दिख रहा है।

FII और DII आंकड़े

14 फरवरी को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 1305.30 करोड़ रुपए की खरीदारी की। इसी दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने भी 204.79 करोड़ रुपए की खरीदारी की।

NSE पर F&O बैन में आने वाले शेयर

15 फरवरी को NSE पर 4 स्टॉक BHEL,Punjab National Bank,Ambuja Cements और Indiabulls Housing Finance F&O बैन में हैं। बताते चलें कि F&O सेगमेंट में शामिल स्टॉक्स को उस स्थिति में बैन कैटेगरी में डाल दिया जाता है, जिसमें सिक्योरिटीज की पोजीशन उनकी मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट से ज्यादा हो जाती है।

15 फरवरी को आने वाले नतीजे

आज यानी 15 को जेबीएफ इंडस्ट्रीज, क्रेजी इन्फोटेक, वेलॉक्स इंडस्ट्रीज, विजन सिनेमाज और वैंटेज नॉलेज एकेडमी के दिसंबर तिमाही के नतीजे आने वाले हैं।

बल्क डील

द फीनिक्स मिल्स: नोमुरा इंडिया इंवेस्टमेंट फंड मदर फंड ने कंपनी में खुले बाजार के लेनदेन के माध्यम से प्रति शेयर 1310 रुपये की औसत कीमत पर 24.89 लाख शेयर खरीदे हैं। हिस्सेदारी की खरीदारी कुल 329.09 करोड़ रुपये में हुई है।

सफारी इंडस्ट्रीज (इंडिया): एचडीएफसी म्यूचुअल फंड ने कंपनी में 1860 रुपये प्रति शेयर के औसत मूल्य पर 2.5 लाख शेयर खरीदे है। जबकि इन्वेस्टकॉर्प प्राइवेट इक्विटी फंड II ने 1861.44 रुपये प्रति शेयर के औसत मूल्य पर 4.5 लाख शेयर बेचे हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।