Get App

लाइव ब्लॉग

MoneyControl News FEBRUARY 25, 2025 / 3:41 PM IST

Stock Market Highlights: सेंसेक्स 147 अंक चढ़ा, निफ्टी की फ्लैट क्लोजिंग, मिड-स्मॉलकैप शेयरों में रहा दबाव

Stock Market Highlights:कारोबार के अंत में सेंसेक्स 147.71 अंक यानी 0.20 फीसदी की बढ़त के साथ 74,602.12 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 5.80 अंक यानी 0.03 फीसदी की गिरावट के साथ 22,547.55 के स्तर पर बंद हुआ।

Stock Market Highlights: BSE मंथली एक्सपायरी पर दायरे में बाजार नजर आया। सेंसेक्स, निफ्टी की फ्लैट क्लोजिंग हुई। निफ्टी बैंक हल्की गिरावट के साथ बंद हुआ। मिडकैप, स्मॉलकैप इंडेक्स में दबाव रहा। मेटल, रियल्टी, तेल-गैस शेयरों में बिकवाली देखने को मिली। PSE, एनर्जी, फार्मा इंडेक्स गिरावट पर बंद हुआ। ऑटो, FMCG इंडेक्स बढ़त पर बंद हुआ। सेक्टोरल फ्रंट पर देखें तो आईटी, मेटल, ऑयल एंड गैस,

Stock Market Highlights:BSE मंथली एक्सपायरी पर दायरे में बाजार नजर आया। सेंसेक्स, निफ्टी की फ्लैट क्लोजिंग हुई।
Stock Market Highlights:BSE मंथली एक्सपायरी पर दायरे में बाजार नजर आया। सेंसेक्स, निफ्टी की फ्लैट क्लोजिंग हुई।
FEBRUARY 25, 2025 / 3:38 PM IST

Stock Market Highlights: सेंसेक्स 147 अंक चढ़ा, निफ्टी की फ्लैट क्लोजिंग

BSE मंथली एक्सपायरी पर दायरे में बाजार नजर आया। सेंसेक्स, निफ्टी की फ्लैट क्लोजिंग हुई। निफ्टी बैंक हल्की गिरावट के साथ बंद हुआ। मिडकैप, स्मॉलकैप इंडेक्स में दबाव रहा। मेटल, रियल्टी, तेल-गैस शेयरों में बिकवाली देखने को मिली। PSE, एनर्जी, फार्मा इंडेक्स गिरावट पर बंद हुआ। ऑटो, FMCG इंडेक्स बढ़त पर बंद हुआ।

M&M, Bharti Airtel, Bajaj Finance, Maruti Suzuki और Nestle निफ्टी का टॉप गेनर रहा। वहीं Hindalco, Dr Reddy's Labs, Sun Pharma, Hero MotoCorp, Trent निफ्टी का टॉप लूजर रहा।

सेक्टोरल फ्रंट पर देखें तो आईटी, मेटल, ऑयल एंड गैस, एनर्जी, कैपिटल गुड्स, रियल्टी इंडेक्स 0.5-1 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। वहीं ऑटो, कंज्यूमर ड्यूरेबल, टेलीकॉम, एफएमसीजी इंडेक्स 0.5 फीसदी की बढ़त देखने को मिली।

बीएसई का मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स लाल निशान में बंद हुआ।

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 147.71 अंक यानी 0.20 फीसदी की बढ़त के साथ 74,602.12 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 5.80 अंक यानी 0.03 फीसदी की गिरावट के साथ 22,547.55 के स्तर पर बंद हुआ।

26 फरवरी को महाशिवरात्रि के अवसर पर शेयर बाजार बंद रहेंगे।

    FEBRUARY 25, 2025 / 3:17 PM IST

    Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज

    आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 22600, 22700 और 22800 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 22600, 22500 और 22300 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 48700, 48800 और 49000 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 48700, 48500 और 48400 के स्तर पर एक्टिव नजर आये।

      FEBRUARY 25, 2025 / 3:08 PM IST

      Stock Market LIVE Updates:GLAND PHARMA के विशाखापट्टनम इकाई को US FDA से 3 आपत्तियां मिली

      विशाखापट्टनम इकाई को US FDA से 3 आपत्तियां मिली। 19-25 फरवरी के बीच इकाई की जांच हुई थी। US FDA से फॉर्म 483 के साथ 3 आपत्तियां मिली।

        FEBRUARY 25, 2025 / 2:50 PM IST

        Stock Market LIVE Updates:दिल्ली-बैंकॉक रूट पर उड़ान शुरू करेगी INDIGO

        राइट्स के हवाले से मिली खबर के मुताबिक INDIGO दिल्ली-बैंकॉक रूट पर उड़ान शुरू करेगी। कंपनी बोइंग 787-9 वाइड बॉडी एयरक्राफ्ट लीज पर लेकर ऑपरेशंस शुरू करेगी।

          FEBRUARY 25, 2025 / 2:34 PM IST

          Stock Market LIVE Updates:AXIS FINANCE में हिस्सा बेच सकता है AXIS BANK

          BLOOMBERG के खबर के मुताबिक AXIS FINANCE में एक्सिस बैंक हिस्सा बेच सकता है। $100 Cr में बड़ी हिस्सेदारी बेचने की योजना है। हिस्सा बिक्री पर AXIS BANK का विचार जारी है। AXIS FINANCE में बड़ा हिस्सा बेचने की योजना है। $100 Cr में मेजोरिटी हिस्सा बेचने की योजना है।

            FEBRUARY 25, 2025 / 2:21 PM IST

            Stock Market LIVE Updates:भारती एयरटेल के शेयर में अच्छी मजबूती

            आज भारती एयरटेल के शेयर में अच्छी मजबूती दिन रही है। एक तरफ 5G सेवाओं के लिए कंपनी ने एरिक्सन के साथ करार किया है। तो दूसरी तरफ मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक टाटा प्ले और एयरटेल DTH मर्जर हो सकता है।

              FEBRUARY 25, 2025 / 2:09 PM IST

              Stock Market LIVE Updates:PM ने एडवांटेज असम समिट का किया आगाज

              एडवांटेज असम 2.0 समिट में बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहा भारत की तरक्की में ईस्टर्न इंडिया का बहुत बड़ा रोल है। भारत अपनी लोकल सप्लाई चेन को मजबूत कर रहा है। समिट में शामिल रिलायंस चेयरमैन मुकेश अंबानी बोले 5 साल में `50000 Cr से ज्यादा का निवेश करेंगे।

                FEBRUARY 25, 2025 / 2:07 PM IST

                Stock Market LIVE Updates: क्रेडिफिन लिमिटेड 300 से अधिक लोगों को करेगा नियुक्त

                क्रेडिफिन लिमिटेड अपने विस्तार के तहत, क्रेडिफिन लिमिटेड इन राज्यों में सक्रिय रूप से प्रतिभाशाली मानव संसाधनों की भर्ती कर रहा है, जिसका लक्ष्य अगले दो महीनों में महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में 300 से अधिक लोगों को नियुक्त करना है।

                  FEBRUARY 25, 2025 / 1:56 PM IST

                  Stock Market LIVE Updates:अदानी ग्रुप शेयरों में रौनक

                  अदानी ग्रुप शेयरों में आज खरीदारी का मूड देखने को मिल रहा है। अदानी पावर करीब 9% उछला है। वहीं अदानी ग्रीन भी 3% चढ़ा है। साथ ही अदानी एंटरप्राइजेज, अदानी पोर्ट और अदानी टोटाल में भी रौनक देखने को मिला।

                    FEBRUARY 25, 2025 / 1:14 PM IST

                    Stock Market Live Updates:COAL INDIA पर जेपी मॉर्गन की राय

                    जेपी मॉर्गन ने कोल इंडिया पर Neutral रेटिंग की राय दी है और टारगेट 295 रुपये का सेट किया है। जेपी मॉर्गन ने कहा ओवरसप्लाई से इंटरनेशनल थर्मल कोल प्राइस में नरमी आई। अगस्त 2024 से पावर की डिमांड में कमजोरी बरकरार है। प्रोडक्शन वॉल्यूम ग्रोथ धीमी और औसत से ज्यादा इन्वेंट्री देखने को मिली। कैप्टिव कोल डिस्पैच बढ़ने से कोल इंडिया का मार्केट शेयर घटा। अगर स्टॉक `340/Sh के नीचे गया तो आकर्षक होगा। पावर डिमांड बढ़ने पर शेयर पर पॉजिटिव नजरिया होगा।

                      FEBRUARY 25, 2025 / 12:54 PM IST

                      Stock Market Live Updates:अब खत्म होने को है बाजार का बुरा वक्त- महेश पाटिल

                      महेश पाटिल का कहना है कि मजबूत डॉलर से इमर्जिंग बाजारों में बिकवाली आई है। भारत के साथ साथ सभी इमर्जिंग मार्केट में बिकवाली आई है। उनका मानना है कि ग्लोबल टैरिफ वॉर से भारत को फायदा होगा। भारत का US को बहुत एक्सपोर्ट नहीं होता। बाजार का बुरा वक्त अब खत्म होने को है। अर्निंग ग्रोथ डाउनग्रेड से बाजार आगे बढ़ेगा। रुपए में स्टेबिलिटी से कैलेंडर ईयर 2026 की अर्निंग ग्रोथ पर पॉजिटिव असर होगा। निफ्टी का 1 साल का फॉरवर्ड P/E 10 साल के औसत पर है। मिडकैप और स्मॉलकैप अब भी अपने एवरेज से 30 फीसदी ऊपर हैं। निफ्टी का ROE 15.8 फीसदी पर और 10 साल का औसत 13 फीसदी पर है।

                        FEBRUARY 25, 2025 / 12:37 PM IST

                        Stock Market Live Updates:MARKSANS PHARMA के UK सब्सिडियरी को इस टेबलेट के लिए मिली मंजूरी

                        UK सब्सिडियरी को Ibuprofen & Paracetamol Film-coated Tablets के लिए मंजूरी मिली है। UK में Ibuprofen & Paracetamol Film-coated Tablets की मार्केटिंग को मंजूरी मिली।

                          FEBRUARY 25, 2025 / 12:26 PM IST

                          Stock Market Live Updates:दिन के निचले स्तर पर फिसला रुपया

                          डॉलर के मुकाबले रुपया दिन के निचले स्तर पर फिसला है। कल के मुकाबले रुपया 33 पैसे कमजोर हुआ। एक डॉलर का भाव `87/$ के पार निकला है।

                            FEBRUARY 25, 2025 / 12:21 PM IST

                            Stock Market Live Updates:BLUE STAR ने रूम AC के 150 मॉडल लॉन्च किए

                            ब्लू स्टार ने रूम AC के 150 मॉडल लॉन्च किए है। कंपनी ने रूम AC के 150 मॉडल लॉन्च किए। 3-स्टार, 5-स्टार कैटेगरी के कई AC मॉडल लॉन्च किए है। नए AC मॉडल की कीमत 28,990 से शुरु की है।

                              FEBRUARY 25, 2025 / 12:13 PM IST

                              Stock Market Live Updates:BHARTI AIRTEL ने Ericsson 5G Core Technology के साथ करार किया

                              भारती एयरटेल ने Ericsson 5G Core Technology के साथ करार किया है। 5G स्टैंडअलोन ट्रांजिशन को सपोर्ट करने के लिए करार किया।

                                FEBRUARY 25, 2025 / 11:50 AM IST

                                Stock Market Live Updates:असम में RIL 50,000 करोड़ रुपये से अधिक करेंगा निवेश- मुकेश अंबानी

                                आज से 2 दिवसीय एडवांटेज असम 2.0 समिट शुरू हुआ। जिसमें रिलांयस चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा कि मां कामाख्या हम सभी पर कृपा बरसाएं। PM मोदी की अगुवाई में असम का शानदार विकास हुआ। PM ने असम के विकास को लेकर प्रेरित किया। असम समेत पूरे पूर्वोत्तर में कनेक्टिविटी बढ़ी। आने वाले दिनों असम टेक्नोलॉजी का गढ़ बनेगा। असम अब टेक्नोलॉजी पैरेडाइज भी बन सकता है। असम की तरक्की में रिलायंस साथ खड़ा रहेगा। असम में RIL का निवेश `50000 करोड़ रुपये से अधिक करेंगे। असम में वर्ल्ड क्लास कनेक्टिविटी सुविधा होगी। असम में RIL बायोगैस उत्पादन पर जोर देगा। कैंपा कोला, पैकेज्ड वॉटर का विस्तार करेंगे।

                                  FEBRUARY 25, 2025 / 11:32 AM IST

                                  Stock Market Live Updates:COAL INDIA पर जेपी मॉर्गन की राय

                                  जेपी मॉर्गन ने कोल इंडिया पर Neutral रेटिंग की राय दी है और टारगेट 295 रुपये का सेट किया है। जेपी मॉर्गन ने कहा ओवरसप्लाई से इंटरनेशनल थर्मल कोल प्राइस में नरमी आई। अगस्त 2024 से पावर की डिमांड में कमजोरी बरकरार है। प्रोडक्शन वॉल्यूम ग्रोथ धीमी और औसत से ज्यादा इन्वेंट्री देखने को मिली। कैप्टिव कोल डिस्पैच बढ़ने से कोल इंडिया का मार्केट शेयर घटा। अगर स्टॉक `340/Sh के नीचे गया तो आकर्षक होगा। पावर डिमांड बढ़ने पर शेयर पर पॉजिटिव नजरिया होगा।

                                    FEBRUARY 25, 2025 / 11:14 AM IST

                                    Stock Market Live Updates: जोमैटो पर बर्नस्टीन की राय

                                    बर्नस्टीन ने जोमैटो पर अपनी 'आउटपरफॉर्म' रेटिंग बरकरार रखी है। इसका लक्ष्य मूल्य लगभग 310 रुपये प्रति शेयर तय किया है। यह टारगेट लगभग 39 प्रतिशत की भारी वृद्धि का संकेत देता है। बर्नस्टीन ने कहा कि क्विक कॉमर्स में प्रतिस्पर्धा एक प्रमुख चर्चा का विषय बनी हुई है। ये चर्चा जोमैटो (Zomato), स्विगी (Swiggy) और जेप्टो (Zepto) में आक्रामक विस्तार और बढ़ते मार्केटिंग खर्चों से प्रेरित है। हालांकि, प्री-आईपीओ फेज के विपरीत, ब्रोकरेज का मानना ​​है कि मीडियम टर्म प्रॉफिब्लिटी को देखते हुए ग्रोथ के संबंध में फोकस अब अधिक संतुलित है।

                                      FEBRUARY 25, 2025 / 10:56 AM IST

                                      Stock Market Live Updates:सेबी ने ओपन इंटरेस्ट कैलकुलेशन का तरीका बदलने का दिया प्रस्ताव

                                      मार्केट रेगुलेटर सेबी ने वायदा बाजार पर अहम कंसलटेशन पेपर जारी किया है। सेबी चाहता है कि शेयर बार-बार वायदा बैन में ना आए। इसके लिए रेगुलेटर ने OI कैलकुलेशन का फॉर्मूला बदलने की वकालत की है। नए नियम आए तो बार-बार वायदा बैन में शेयर नहीं आएंगे। ऑप्शंस के नोशनल वैल्यु की वजह से MWPLजल्दी 95% पार हो जाती है। इंडेक्स डेरिवेटिव पोजिशन लिमिट में भी बदलाव किया जाए। MWPL कैलकुलेशन का फॉर्मूला भी SEBI बदलना चाहता है।

                                        FEBRUARY 25, 2025 / 10:44 AM IST

                                        Stock Market Live Updates:BHARTI AIRTEL पर गोल्डमैन सैक्स की राय

                                        भारतीय कारोबार के फ्री कैश फ्लो जनरेशन में सुधार देखने को मिली। FCF में सुधार से CY25 से बेहतर शेयरहोल्डर पेआउट संभव है।अफ्रीकी यूनिट में 5% स्टेक हाइक से कैपिटल आवंटन की चिंताएं । आगे ग्रोथ और नतीजे बढ़ने पर निवेश बढ़ने की उम्मीद है। गोल्डमैन सैक्स ने BHARTI AIRTEL पर खरीद की राय दी है और स्टॉक के लिए 1780 रुपये का टारगेट दिया है।

                                          FEBRUARY 25, 2025 / 10:25 AM IST

                                          Stock Market Live Updates: फार्मा शेयरों की सेहत बुई बेहतर

                                          फार्मा शेयरों की सेहत बेहतर हुई है। नई दवा के लॉन्च से बायोकॉन करीब 3 परसेंट मजबूत हुआ। वहीं ग्लैंड फार्मा, नैटको फार्मा, लॉरेस लैब्स और एबॉट भी 2-6 परसेंट भागे है।

                                            FEBRUARY 25, 2025 / 10:15 AM IST

                                            Stock Market LIVE Updates:टाटा प्ले, एयरटेल DTH का मर्जर होगा: सूत्र

                                            टाटा प्ले और एयरटेल DTH का मर्जर हो सकता है। शेयर स्वैप के जरिए दोनों का मर्जर संभव है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक शेयर स्वैप के जरिए दोनों कंपनियों का मर्जर मुमकिन है। एयरटेल की नई कंपनी में 50% से ज्यादा हिस्सा संभव है। टाटा प्ले को `354 Cr, भारती DTH को `76 करोड़ का घाटा हुआ। DTH ग्राहकों की संख्या में लगातार गिरावट जारी है। ग्राहक 12 करोड़ से घटकर 8 करोड़ 40 लाख हुए। फिलहाल एयरटेल ने खबर पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। पहले टाटा ने टेलीकॉम कारोबार भारती एयरटेल को बेचा था।

                                              FEBRUARY 25, 2025 / 9:58 AM IST

                                              Stock Market LIVE Updates:MARUTI SUZUKI ने हरियाणा के खारखोडा प्लांट के फेज 1 में मैन्युफैक्चरिंग शुरू की

                                              हरियाणा के खारखोडा प्लांट के फेज 1 में मैन्युफैक्चरिंग शुरू की। खारखोडा प्लांट की प्रोडक्शन क्षमता सालाना 2.5 लाख यूनिट की।

                                                FEBRUARY 25, 2025 / 9:49 AM IST

                                                Stock Market LIVE Updates:जोमैटो का शेयर 2 परसेंट से ज्यादा चढ़ा

                                                Bernstein की बुलिश रिपोर्ट के बाद जोमैटो का शेयर 2 परसेंट से ज्यादा चढ़ा है। मौजूदा भाव से करीब 40 परसेंट ऊपर के लक्ष्य दिए। ब्रोकरेज ने कहा क्वविक कॉमर्स में competition के बाद भी जोमैटो की लीडरशिप कायम रहेगी। Tier 2 ग्रोथ का भी कंपनी को फायदा मिलेगा।

                                                  FEBRUARY 25, 2025 / 9:46 AM IST

                                                  Stock Market LIVE Updates:डिफेंस सेक्टर पर जेपी मॉर्गन ब्रोकरेज की राय

                                                  डिफेंस कंपनियों के शेयरों में हालिया तेज गिरावट के बावजूद, ब्रोकरेज फर्म जेपी मॉर्गन (JP Morgan) का मानना है कि यह सेक्टर अब निवेश के लिए आकर्षक हो गया है।ब्रोकरेज फर्म ने कहा, "हम भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) और हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) पर अपना ओवरवेट रुख बनाए हुए हैं, जिसमें BEL हमारी पसंदीदा पसंद है। भारत और अमेरिका के बीच बढ़ते रक्षा संबंधों से घरेलू डिफेंस इंडस्ट्री को फायदा होने की उम्मीद है।"

                                                    FEBRUARY 25, 2025 / 9:21 AM IST

                                                    Stock Market LIVE Updates:TATA CAPITAL के बोर्ड ने IPO को दी मंजूरी

                                                    TATA CAPITAL के बोर्ड ने IPO को मंजूरी दी। TATA CAPITAL के IPO में फ्रेश इश्यू के तौर पर 23 करोड़ शेयर जारी करने की मंजूरी दी। टाटा कैपिटल के आईपीओ में कुछ मौजूदा शेयरधारकों द्वारा OFS शामिल होगा।

                                                      FEBRUARY 25, 2025 / 9:18 AM IST

                                                      Stock Market LIVE Updates:बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई

                                                      बाजार की शुरुआत आज बढ़त के साथ हुई है। सेंसेक्स 44.82 अंक यानी 0.04 फीसदी की बढ़त के साथ 74,486.33 के स्तर पर नजर आया। वहीं निफ्टी 3.20 यानी 0.01 फीसदी की बढ़त के साथ 22,550.15 के स्तर पर नजर आया।

                                                        FEBRUARY 25, 2025 / 9:06 AM IST

                                                        Market At Pre-Open:प्री-ओपनिंग में बाजार में दिखा दबाव

                                                        प्री-ओपनिंग में बाजार में दबाव दिखा। सेंसेक्स 190.69 अंक यानी 0.26 फीसदी की गिरावट के साथ 74,263.72 केस्तर पर नजर आया। वहीं निफ्टी 192.30 यानी 0.85 फीसदी की गिरावट के साथ 22,361.05 के स्तर पर नजर आया।

                                                          FEBRUARY 25, 2025 / 9:01 AM IST

                                                          Stock Market Live Updates:निफ्टी की रणनीति

                                                          अनुज सिंघल ने कहा कि अब निफ्टी में एक ही ट्रेड है। हर उछाल में बेचें। 22,800 के स्टॉपलॉस के साथ हर उछाल में बेचें। आज के लिए 22,600-22,700 बिकवाली का सबसे अच्छा जोन है। नीचे की ओर 22,400-22,450 पर मुनाफा बुक करें। 22,400-22,450 पर बड़ा सपोर्ट दिखेगा ।

                                                            FEBRUARY 25, 2025 / 9:00 AM IST

                                                            Stock Market Live Updates:बैंक निफ्टी पर रणनीति

                                                            अनुज सिंघल ने कहा कि बैंक निफ्टी में अब 47,000 का रास्ता खुला है। 48,000 पर एक छोटा सपोर्ट है। बैंकों में वैल्युएशन कंफर्ट नजर आ रहा है, लेकिन FIIs की बिकवाली से लड़ना इस समय असंभव है। निवेशक बैंक निफ्टी में अब ETF लेना शुरू करें। 3-5 साल के नजरिये से बैंक निफ्टी के स्तर शानदार है।

                                                              FEBRUARY 25, 2025 / 8:45 AM IST

                                                              Stock Market Live Updates:निफ्टी कहां तक गिर सकता है?

                                                              अनुज सिंघल ने कहा कि एक बात साफ है, निफ्टी चुनाव के बाद की पूरी रैली गंवाने के करीब है। बड़ा सवाल यह है कि अब क्या हम 21,800 या 22,000 पर भी रुकेंगे? अब जोखिम है अक्टूबर 2023 वाली पूरी रैली की करेक्शन का। अक्टूबर 2023 में 18,850 से बड़ी रैली की शुरुआत हुई थी। वो रैली भी अब करीब 50% retrace हो चुकी है। अगर वो रैली भी 66% retrace हुई तो 21,200 तक जगह बनेगी। अगर शिखर से 20% करेक्शन हुई तो वो भी 21,000 तक होगी। मैं डरा नहीं रहा लेकिन सच का सामना करना जरूरी है। मैं चाहता हूं कि ये एनालिसिस गलत हो और बाजार उसके पहले बॉटम बनाए।

                                                                FEBRUARY 25, 2025 / 8:38 AM IST

                                                                Stock Market Live Updates: UK की व्हिस्की पर घटेगी इंपोर्ट ड्यूटी

                                                                CNBC-TV18 के हवाले से खबर है कि UK से आने वाली स्कॉच व्हिस्की पर इंपोर्ट ड्यूटी घट सकती है। सरकार बेसिक कस्टम ड्यूटी 100 परसेंट से घटाकर 50 परसेंट कर सकती है। भारत के साथ FTA से पहले ब्रिटिश सरकार की ड्यूटी घटाने की मांग की।

                                                                  FEBRUARY 25, 2025 / 8:27 AM IST

                                                                  Global Market Cues: एशियाई बाजार

                                                                  आज एशियाई बाजारों में गिरावट के साथ कारोबार देखने को मिल रहा है। गिफ्ट NIFTY 6.50 अंक की गिरावट दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 1.12 फीसदी की गिरावट के साथ 38,345.99 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में मामूली बढ़त देखने को मिली। ताइवान का बाजार 0.98 फीसदी गिरकर 23,344.59 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 1.66 फीसदी की गिरकर के साथ 22,960.15 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 0.34 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.42 फीसदी की गिरावट के साथ 3,358.70 के स्तर पर दिख रहा है।

                                                                    FEBRUARY 25, 2025 / 8:13 AM IST

                                                                    Stock Market Live Updates:फोकस में सरकारी बैंक, बीमा कंपनियां

                                                                    चुनिंदा सरकारी बैंकों और वित्तीय संस्थानों में हिस्सा बेचने के लिए सरकार ने कदम बढ़ाए। DIPAM ने लीड मैनेजर्स, ब्रोकर्स और मर्चेंट बैंकर्स के लिए बोलियां मंगाई । IOB, सेंट्रल बैंक, यूको बैंक, LIC और न्यू इंडिया एश्योरेंस जैसी कंपनियों पर फोकस रखें।

                                                                      FEBRUARY 25, 2025 / 8:05 AM IST

                                                                      Stock Market Live Updates:ट्रंप की टैरिफ टेंशन वापस लौटी

                                                                      ट्रंप की टैरिफ टेंशन वापस लौटी। US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप बोले कनाडा, मैक्सिको पर टैरिफ लगेगा । हालांकि टैरिफ की दर अभी तक तय नहीं है।

                                                                        FEBRUARY 25, 2025 / 8:02 AM IST

                                                                        Stock Market Live Updates: 24 फरवरी को कैसी रही थी बाजार की चाल

                                                                        बेंचमार्क इंडेक्सों में 24 फरवरी को लगातार पांचवें कारोबारी सत्र में गिरावट जारी रही। आज निफ्टी 50 पिछले आठ महीनों के निम्नतम स्तर पर पहुंच गया। आईटी, रियल्टी और टेलीकॉम शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली देखने को मिली। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 856.65 अंक या 1.14 फीसदी की गिरावट के साथ 74,454.41 पर और निफ्टी 242.55 अंक या 1.06 फीसदी की गिरावट के साथ 22,553.35 पर बंद हुआ।

                                                                          FEBRUARY 25, 2025 / 8:00 AM IST

                                                                          मार्केट लाइव ब्लॉग

                                                                          सुप्रभात दोस्तों, मनीकंट्रोल के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। हम आपको आज दलाल स्ट्रीट में होने वाले सभी एक्शन को इस मार्केट लाइव ब्लॉग के जरिए बताने की कोशिश करेंगे। भारतीय बाजार और ग्लोबल मार्केट की हलचल पर नजर रखने के लिए हमारे इस लाइव ब्लॉग के जरिए हमारे साथ बने रहें।