Get App

लाइव ब्लॉग

Stock Market Highlights: सेंसेक्स 312 अंक टूटा, निफ्टी 23700 के नीचे हुआ बंद, कंज्यूमर ड्यूरेबल, रियल्टी में दबाव

Stock Market Highlights:सेंसेक्स 312.53 अंक यानी 0.40 फीसदी की गिरावट के साथ 78,271.28 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 42.95 अंक यानी 0.18 फीसदी की गिरावट के साथ 23,696.30 के स्तर पर बंद हुआ।

MoneyControl News FEBRUARY 05, 2025 / 3:39 PM IST

Stock Market Highlights:5 फरवरी को वौलेटिलिटी के बीच सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान में बंद हुआ। निफ्टी आज 23700 के नीचे बंद हुआ। Asian Paints, Titan Company, Nestle India, HUL, Britannia Industries निफ्टी का टॉप लूजर रहा । जबकि Hindalco Industries, ONGC, Apollo Hospitals, BPCL, Adani Ports टॉप गेनर रहा। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 312.53  अंक यानी 0.40 फीसदी की गिरावट के साथ 78,271.28

 Stock Market LIVE Updates:DATAMATICS ने पुणे मेट्रो लाइन-3 के लिए करार किया है। कंपनी ने ऑटोमेटिक फेयर कलेक्शन कॉन्टैक्ट के लिए करार किया है।
Stock Market LIVE Updates:DATAMATICS ने पुणे मेट्रो लाइन-3 के लिए करार किया है। कंपनी ने ऑटोमेटिक फेयर कलेक्शन कॉन्टैक्ट के लिए करार किया है।
FEBRUARY 05, 2025 / 3:37 PM IST

Stock Market Highlights: लाल निशान में बंद हुआ बाजार

5 फरवरी को वौलेटिलिटी के बीच सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान में बंद हुआ। निफ्टी आज 23700 के नीचे बंद हुआ। Asian Paints, Titan Company, Nestle India, HUL, Britannia Industries निफ्टी का टॉप लूजर रहा । जबकि Hindalco Industries, ONGC, Apollo Hospitals, BPCL, Adani Ports टॉप गेनर रहा।

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 312.53 अंक यानी 0.40 फीसदी की गिरावट के साथ 78,271.28 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 42.95 अंक यानी 0.18 फीसदी की गिरावट के साथ 23,696.30 के स्तर पर बंद हुआ।

    FEBRUARY 05, 2025 / 3:24 PM IST

    Stock Market LIVE Updates:जोमैटो और जियो फाइनेंशियल के शेयर निफ्टी-50 में हो सकते हैं शामिल

    जोमैटो (Zomato) और जियो फाइनेंशियल (Jio Financial) के शेयरों को लेकर एक बड़ी खबर है। ये दोनों शेयर मार्च में निफ्टी-50 इंडेक्स में शामिल हो सकते हैं। ये अनुमान जानी-मानी ब्रोकरेज फर्म JM फाइनेंशियल ने अपनी एक हालिया रिपोर्ट में जताया है। ब्रोकरेज ने कहा कि फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो और फाइनेंशियल सेवाएं देना वाली जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड (JFS) मार्च में होने वाले निफ्टी 50 इंडेक्स के रिबैलेंसिंग में शामिल हो सकते हैं।

      FEBRUARY 05, 2025 / 3:14 PM IST

      Stock Market LIVE Updates:Hero Fincorp का बैड लोन से घाटा 80% बढ़ा

      NBFC हीरो फिनकॉर्प (Hero Fincorp) का FY25 की पहली तीन तिमाहियों में लोन राइट-ऑफ 80 फीसदी बढ़ गया है। यह एक साल पहले की समान अवधि के 1214.7 करोड़ रुपये से बढ़कर 2180.9 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी ने रेगुलेटरी फाइलिंग में यह जानकारी दी है। कंपनी ने 1874.73 करोड़ रुपये के 2.95 लाख से अधिक राइट-ऑफ लोन को केवल 49.85 करोड़ रुपये में बेच दिया।

        FEBRUARY 05, 2025 / 2:55 PM IST

        SOLAR INDUSTRIES Q3: मुनाफा 203 करोड़ रुपये से बढ़कर 314 करोड़ रुपये पर रहा

        मुनाफा 203 करोड़ रुपये से बढ़कर 314 करोड़ रुपये पर रहा जबकि कंसो आय 1429 करोड़ रुपये से बढ़कर 1973 करोड़ रुपये पर रहा जबकि EBITDA 355 करोड़ रुपये से बढ़कर 527 करोड़ रुपये पर रहा।EBITDA मार्जिन 24.9% से बढ़कर 26.7% पर रहा।

          FEBRUARY 05, 2025 / 2:44 PM IST

          THANGAMAYIL JEWELLERY Q3: मुनाफा 28 करोड़ रुपये से बढ़कर 48.2 करोड़ रुपये पर रहा

          मुनाफा 28 करोड़ रुपये से बढ़कर 48.2 करोड़ रुपये पर रहा जबकि कंसो आय 896 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,132.4 करोड़ रुपये पर रहा जबकि EBITDA 51 करोड़ रुपये से बढ़कर 83.2 करोड़ रुपये पर रहा।EBITDA मार्जिन 5.7% से बढ़कर 7.3% पर रहा।

            FEBRUARY 05, 2025 / 2:32 PM IST

            EVEREADY Q3: मुनाफा 8.4 करोड़ रुपये से बढ़कर 13 करोड़ रुपये पर रहा

            मुनाफा 8.4 करोड़ रुपये से बढ़कर 13 करोड़ रुपये पर रहा जबकि कंसो आय 305 करोड़ रुपये से बढ़कर 333.5 करोड़ रुपये पर रहा जबकि EBITDA 25 करोड़ रुपये से बढ़कर 29 करोड़ रुपये पर रहा।EBITDA मार्जिन 8.2% से बढ़कर 8.7% पर रहा।

              FEBRUARY 05, 2025 / 2:21 PM IST

              PAGE INDUSTRIES Q3: मुनाफा `152 करोड़ रुपये से बढ़कर 205 करोड़ रुपये पर रहा

              मुनाफा `152 करोड़ रुपये से बढ़कर 205 करोड़ रुपये पर रहा जबकि कंसो आय 1,226 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,313 करोड़ रुपये पर रहा जबकि EBITDA 226 करोड़ रुपये से बढ़कर 302 करोड़ रुपये पर रहा। EBITDA मार्जिन 18.5% से बढ़कर 23% पर रहा। 150/Sh अंतरिम डिविडेंड का एलान किया।

                FEBRUARY 05, 2025 / 2:07 PM IST

                Stock Market LIVE Updates:एनर्जी शेयरों में तूफानी तेजी

                एनर्जी शेयरों में आज जोरदार तेजी देखने को मिल रही है। 3 फीसदी की तेजी के साथ ONGC निफ्टी का टॉप गेनर बना। दिल्ली चुनाव के बाद दाम बढ़ने की उम्मीद से IGL में करीब 6% का उछाल आया। कल ही IGL में खरीदारी की सलाह दी गई थी । साथ ही HPCL, BPCL और IOC में भी रौनक देखने को मिल रही है।

                  FEBRUARY 05, 2025 / 1:44 PM IST

                  Stock Market LIVE Updates:J&K Bank शेयर में दबाव, मिला ₹16,000 करोड़ का जीएसटी नोटिस

                  जम्मू और कश्मीर बैंक को ₹16,000 करोड़ का भारी-भरकम जीएसटी नोटिस मिला है। इस नोटिस में बकाया GST के साथ-साथ जुर्माने की राशि भी शामिल है। खास बात यह है कि जम्मू और कश्मीर बैंक की कुल मार्केट वैल्यू ही करीब 11,300 करोड़ रुपये है। इस खबर के बाद जम्मू-कश्मीर के शेयरों में भी आज गिरावट देखने को मिली।J&K Bank के शेयर कारोबार के दौरान 3.95% गिरकर 99.26 रुपये के इंट्राडे लो पर पहुंच गए।

                    FEBRUARY 05, 2025 / 1:35 PM IST

                    Stock Market LIVE Updates:रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर

                    रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंचा है। डॉलर के मुकाबले रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंचा है। रुपए ने `87.35/$ का निचला स्तर छुआ है।

                      FEBRUARY 05, 2025 / 1:32 PM IST

                      ARVIND FASHIONS Q3: कंसो मुनाफा `30 करोड़ रुपये से बढ़कर `48करोड़ रुपये पर रहा

                      कंसो मुनाफा `30 करोड़ रुपये से बढ़कर `48करोड़ रुपये पर रहा जबकि कंसो आय 1,125 करोड़ रुपये से बढ़कर `1,203 करोड़ रुपये पर रहा जबकि EBITDA `143 करोड़ रुपये से बढ़कर `165 करोड़ रुपये पर रहा। EBITDA मार्जिन 12.7% से बढ़कर 13.7% पर रहा।

                        FEBRUARY 05, 2025 / 1:21 PM IST

                        Stock Market LIVE Updates:टाटा पावर पर सीएलएसए की राय

                        सीएलएसए ने इसकी सहायक कंपनी टाटा प्रोजेक्ट्स के नेतृत्व में कमजोर Q3 नतीजों का हवाला देते हुए 351 रुपये के टारगेट के साथ "अंडरपरफॉर्म" रेटिंग बनाए रखी। जिससे PAT में सालाना 6 प्रतिशत की कमी आई। कंपनी का मुनाफा नवीकरणीय बिजनेस में कमजोरी और बढ़ती ब्याज लागत से प्रभावित हुआ। इसके अतिरिक्त समुद्री कोयले की कीमतों में गिरावट के कारण प्रति टन कोयला मुनाफे में सालाना 17 प्रतिशत की गिरावट आई।

                          FEBRUARY 05, 2025 / 1:10 PM IST

                          SYMPHONY Q3: मुनाफे से घाटे में आई कंपनी

                          कंपनी मुनाफे से घाटे में आई है। 41 करोड़ रुपये मुनाफे के मुकाबले `10 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। कंसो आय 247 करोड़ रुपये से घटकर 242 करोड़ रुपये पर रही। EBITDA 44 करोड़ रुपये से घटकर 29 करोड़ रुपये पर रहा। EBITDA मार्जिन 17.8% से घटकर 12% आया।

                            FEBRUARY 05, 2025 / 12:52 PM IST

                            ZYDUS LIFESCIENCES Q3: मुनाफा 1024 करोड़ रुपये हुआ, आय भी बढ़ी

                            कंपनी का कंसो मुनाफा साल-दर -साल आधार पर 790 करोड़ रुपये से बढ़कर `1024 करोड़ रुपये पर रहा। कंसो आय 4505 करोड़ रुपये से बढ़कर `5269 करोड़ रुपये पर रही। EBITDA `1102 करोड़ रुपये से बढ़कर `1388 करोड़ रुपये पर रहा। EBITDA मार्जिन 24.5% से बढ़कर 26.3% आया।

                              FEBRUARY 05, 2025 / 12:30 PM IST

                              Stock Market LIVE Updates:DATAMATICS ने पुणे मेट्रो लाइन-3 के लिए करार किया

                              कंपनी ने पुणे मेट्रो लाइन-3 के लिए करार किया है। कंपनी ने ऑटोमेटिक फेयर कलेक्शन कॉन्टैक्ट के लिए करार किया है।

                                FEBRUARY 05, 2025 / 12:22 PM IST

                                Stock Market LIVE Updates: CYIENT ने Micware Navigations के साथ MoU किया

                                कंपनी ने Micware Navigations के साथ MoU किया है। Intelligent Mobility के लिए Transformative Solutions मुहैया कराने का MoU किया है।

                                  FEBRUARY 05, 2025 / 12:12 PM IST

                                  Stock Market LIVE Updates:HDFC LIFE को 900 करोड़ रुपये के NCDs इश्यू को बोर्ड मंजूरी

                                  एचडीएफसी लाइफ को 900 करोड़ रुपये के NCDs इश्यू को बोर्ड मंजूरी मिली। प्राइवेट प्लेसमेंट बेसिस पर `900 Cr के NCDs जारी करने को बोर्ड मंजूरी मिली।

                                    FEBRUARY 05, 2025 / 12:04 PM IST

                                    FORCE MOTORS JANUARY AUTO SALES: जनवरी घरेलू बिक्री 39.27% बढ़ी

                                    जनवरी घरेलू बिक्री 39.27% बढ़ी है। सालाना आधार पर घरेलू बिक्री 39.27% बढ़कर 3,493 यूनिट पर रही। कुल बिक्री 20.34% बढ़कर 3,597 यूनिट पर रही। एक्सपोर्ट 78.3% घटकर 104 यूनिट पर रहा।

                                      FEBRUARY 05, 2025 / 11:52 AM IST

                                      WORLD GOLD COUNCIL: साल 2025 में गोल्ड कंजम्प्शन 700 टन से 800 टन रहने का अनुमान

                                      वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल का कहना है कि साल 2025 में गोल्ड कंजम्प्शन 700 टन से 800 टन रहने का अनुमान है। साल 2024 में ग्लोबल गोल्ड डिमांड सालाना आधार पर 1% बढ़कर 4,974.5 टन रह सकता है। साल 2024 में औसत गोल्ड कीमत 23% बढ़ी है।

                                        FEBRUARY 05, 2025 / 11:50 AM IST

                                        Stock Market LIVE Updates:OLA ELECTRIC ने Ola Roadster X और Ola Roadster X+ इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च की

                                        Ola Roadster X और Ola Roadster X+ इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च की है। एक बार चार्ज में Ola Roadster X की 252 किमी रेंज क्षमता है। Ola Roadster X में 50 से ज्यादा स्मार्ट फीचर है। Ola Roadster X की शुरुआती कीमत 74,999 रुपये रखी है। जबकि Ola Roadster X+ की शुरुआती कीमत `1,04,999 रुपये है।

                                          FEBRUARY 05, 2025 / 11:32 AM IST

                                          Stock Market LIVE Updates:सैमको सिक्योरिटीज में डेरिवेटिव रिसर्च एनालिस्ट धुपेश धमेजा की बाजार पर राय

                                          सैमको सिक्योरिटीज में डेरिवेटिव रिसर्च एनालिस्ट धुपेश धमेजा का कहना है कि निफ्टी के लिए 23,800, 24,000, 24,100 पर रेजिस्टेंस और 23,500, 23,300, 23,000 पर सपोर्ट है। ट्रेडर एक बुल पुट स्प्रेड रणनीति (एक हाई स्ट्राइक के साथ एक पुट ऑप्शन को बेचना और उसी एक्सपायरी के कम स्ट्राइक वाले एक पुट ऑप्शन के खरीदना) को अपना कर सकते हैं। धुपेश धमेजा का कहना है कि बैंक निफ्टी के लिए 50,500, 51,000, 51,300 पर रेजिस्टेंस और 49,700, 49,500, 49,000 पर सपोर्ट है। अगर इंडेक्स 50,400-50,450 से ऊपर जाता है,तो ट्रेडर्स 49,950 से नीचे स्टॉप-लॉस सेट करके बैंक निफ्टी फरवरी फ्यूचर्स में लॉन्ग करने पर विचार कर सकते हैं। इंडेक्स के 50,900-51,100 पर पहुंचने पर मुनाफ़ा वसूली करने की सलाह होगी।

                                            FEBRUARY 05, 2025 / 11:15 AM IST

                                            Stock Market LIVE Updates:CAPLIN POINT की दवा को मिली यूएस एफडीए से मंजूरी

                                            सब्सिडियरी को PROCAINAMIDE HYDROCHLORIDE दवा के लिए US FDA से मंजूरी मिली है। PROCAINAMIDE HYDROCHLORIDE दिल के बिमारी की दवा है

                                              FEBRUARY 05, 2025 / 11:10 AM IST

                                              Stock Market LIVE Updates:वेव्स स्ट्रैटेजी एडवाइजर्स के संस्थापक और सीईओ आशीष क्याल की बाजार पर राय

                                              वेव्स स्ट्रैटेजी एडवाइजर्स के संस्थापक और सीईओ आशीष क्याल का कहना है कि निफ्टी के लिए 24,200 पर रेजिस्टेंस और 23,530 पर सपोर्ट है। 23,800 से ऊपर 23,700 पर स्टॉप-लॉस के साथ लॉन्ग पोजीशन बनाई जा सकती है, जिसका लक्ष्य 23,930 और उसके बाद 24,200 होना चाहिए।आशीष क्याल का कहना है कि बैंक निफ्टी के लिए 50,795 पर रेजिस्टेंस और 48,900 पर सपोर्ट है। 50,250 से ऊपर 50,500 और उसके बाद 50,795 के लक्ष्य के लिए 50,000 के स्तर पर स्टॉप-लॉस के साथ लॉन्ग पजीशन बनाई जा सकती है।

                                                FEBRUARY 05, 2025 / 11:03 AM IST

                                                Stock Market LIVE Updates:RBI MPC की बैठक आज से

                                                बजट के बाद अब RBI पर नजर है। नए गवर्नर संजय मल्होत्रा की अगुवाई में आज से RBI MPC की तीन दिवसीय बैठक शुरु हुई। शुक्रवार को मॉनेटरी पॉलिसी आएगी । 5 साल बाद ब्याज दरों में कटौती की बाजार को उम्मीद है।

                                                  FEBRUARY 05, 2025 / 10:50 AM IST

                                                  INDIA JAN PMI DATA: जनवरी सर्विसेज PMI 26 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा

                                                  महीने दर महीने आधार पर भारत जनवरी कंपोजिट PMI 59.2 से घटकर 57.7 पर रहा। जनवरी कंपोजिट PMI 14 महीने के निचले स्तर पर रहा। भारत जनवरी सर्विसेज PMI 59.3 से घटकर 56.5 पर रहा। जनवरी सर्विसेज PMI 26 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा।

                                                    FEBRUARY 05, 2025 / 10:33 AM IST

                                                    Stock Market LIVE Updates:कमजोर नतीजों से टाइटन का शेयर 3% से ज्यादा फिसला

                                                    अनुमान से कमजोर नतीजों से टाइटन में दबाव रहा। शेयर 3% से ज्यादा फिसला है। वहीं, अच्छे नतीजों के बाद टोरंट पावर, 3% से ज्यादा उछला है। टाटा पावर और मेट्रोपोलिस में भी रौनक देखने को मिल रही।

                                                      FEBRUARY 05, 2025 / 10:23 AM IST

                                                      Stock Market LIVE Updates:18% से ज्यादा दौड़ा MTNL

                                                      प्रॉपर्टी मोनेटाइजेशन पर CNBC-आवाज़ की EXCLUSIVE खबर से MTNL का शेयर 18% से ज्यादा उछला। साथ ही यूनियन बैंक में भी रौनक देखने को मिल रहा। MTNL और BSNL की 16 हजार करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी बेचने का रास्ता साफ हुआ। अलग-अलग चार्जेज और फीस माफ करने की मंजूरी मिली।

                                                        FEBRUARY 05, 2025 / 10:16 AM IST

                                                        Stock Market LIVE Updates:PSUs और मेटल शेयर चमके

                                                        सरकारी कंपनियों और मेटल शेयरों में आज खरीदारी का जोश देखने को मिली। दोनों इंडेक्स एक परसेंट से ज्यादा की तेजी आई। सरकारी कंपनियों में BPCL 3 परसेंट उछाल के साथ वायदा का टॉप गेनर बना । वहीं FMCG शेयरों में आज मुनाफावसूली दिखी। एशियन पेंट 4% गिरावट के साथ वायदा का टॉप लूजर बना।

                                                          FEBRUARY 05, 2025 / 9:55 AM IST

                                                          Stock Market LIVE Updates:Asian Paints पर नुवामा इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज़ की राय

                                                          नुवामा इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज़ ने कहा कि ग्राहकों द्वारा डाउनट्रेडिंग के साथ-साथ डिमांड आउटलुक भी कमजोर बना हुआ है। जिसके कारण प्रतिकूल प्रोडक्ट मिक्स देखने को मिला है। इसका ग्रामीण आउटलुक मजबूत बना हुआ है, लेकिन शहरी क्षेत्र में दो और तिमाहियों के बाद ही तेजी आएगी। ब्रोकरेज ने अपनी 'खरीद' रेटिंग बरकरार रखी, लेकिन अपने एस्टीमेट्स और टारगेट प्राइस को 3,185 रुपये से घटाकर 3,000 रुपये प्रति शेयर कर दिया है।

                                                            FEBRUARY 05, 2025 / 9:54 AM IST

                                                            Stock Market LIVE Updates:संतोष मीना की बाजार पर राय

                                                            बाजार के तकनीकी पहलुओं पर बात करते हुए स्वास्तिका इन्वेस्टमार्ट के वरिष्ठ शोध विश्लेषक संतोष मीना ने कहा कि अच्छी बात यह है कि पिछले कारोबारी सत्र में शुरुआती गिरावट के बाद निफ्टी और बैंक निफ्टी अहम मूविंग एवरेज और 20-डे और 50-डे मूविंग एवरेज जैसे सपोर्ट स्तरों को बचाए रखने में कामयाब रहे। ऐसी उम्मीद है शॉर्ट टर्म में निफ्टी 23,800 औऱ उसके बाद 24,000 की ओर बढ़ता दिख सकता है।

                                                              FEBRUARY 05, 2025 / 9:31 AM IST

                                                              Stock Market Live Updates: टॉरस कॉरपोरेट एडवाइजरी सर्विसेज के रिसर्च एनालिस्ट अमीश शाह की बाजार पर राय

                                                              टॉरस कॉरपोरेट एडवाइजरी सर्विसेज के रिसर्च एनालिस्ट अमीश शाह ने मनीकंट्रोल से कहा जब तक ट्रंप की ओर से वोलैटिलिटी लाने वाला कोई और बयान नहीम आता तब तक बाजार में स्थिरता बनी रहनी चाहिए। फिलहाल,ट्रंप के असंगत बयानों के कारण ग्लोबल इक्विटी बाजारों में अस्थिरता देखने को मिल रही है। अगर टैरिफ का मुद्दा सुलझ जाता है तो बाजार की दिशा कॉर्पोरेट अर्निंग्स पर निर्भर करेगी।

                                                                FEBRUARY 05, 2025 / 9:18 AM IST

                                                                Stock Market LIVE Updates:बाजार बढ़त के साथ खुला

                                                                बाजार की चाल सपाट नजर आ रही है। सेंसेक्स 13.42 अंक यानी 0.02 फीसदी की गिरावट के साथ 78,588.78 के स्तर पर कारोबार कर रहा। वहीं निफ्टी 30.45 अंक यानी 0.13 फीसदी की बढ़त के साथ 23,769.70 के स्तर पर कारोबार कर रहा।

                                                                  FEBRUARY 05, 2025 / 9:08 AM IST

                                                                  Market At Pre-Open:प्री-ओपनिंग सेंशन में सेंसेक्स-निफ्टी की फ्लैट चाल

                                                                  प्री-ओपनिंग सेंशन में बाजार की मिलीजुली शुरुआत देखने को मिली। सेंसेक्स 228.58 अंक यानी 0.29 फीसदी की गिरावट के साथ 78,355.23 के स्तर पर कारोबार कर रहा। वहीं निफ्टी 86.35 अंक यानी 0.36 फीसदी की बढ़त के साथ 23,825.60 के स्तर पर कारोबार कर रहा।

                                                                    FEBRUARY 05, 2025 / 8:58 AM IST

                                                                    Stock Market Live Updates:निफ्टी पर रणनीति

                                                                    अनुज सिंघल ने कहा कि लॉन्ग रहें, 23,550 का SL लगाएं। 23,650 तक की हर गिरावट को खरीदें। लॉन्ग सौदों में 23,550 का SL रखें। अभी के लिए शॉर्ट के बारे में सोचें नहीं। कल ऊपरी स्तरों पर शॉर्ट करके क्या मिला होगा?ये बाजार अब लेवल का नहीं, सेंटिमेंट का है। सेंटिमेंट अब शॉर्ट कवरिंग के मूड में है। इस रैली में अब 24,800, 25,000 और 25,500 का लक्ष्य रखें। SL ही अब आपको इस सौदे से बाहर निकालेगी।

                                                                      FEBRUARY 05, 2025 / 8:58 AM IST

                                                                      Stock Market Live Updates:बैंक निफ्टी पर रणनीति

                                                                      अनुज सिंघल ने कहा कि बैंक निफ्टी मैक्रो फैक्टर्स की वजह से आउटपरफॉर्म कर रहा है। RBI पॉलिसी अब बड़ा ट्रिगर है। बैंक निफ्टी में 2000 प्वाइंट्स की एक और तेजी संभव है। अब स्टॉप लॉस को 49,500 पर ट्रेल करें और लॉन्ग बने रहें। हर 200-300 प्वाइंट की गिरावट पर खरीदारी करें।

                                                                        FEBRUARY 05, 2025 / 8:46 AM IST

                                                                        Stock Market Live Updates:वायदा की 7 कंपनियों के नतीजे आज

                                                                        आज कमिंस, इंफो एज, गुजरात गैस समेत वायदा की 7 कंपनियों के नतीजे आएंगे । इंफो एज का मुनाफा 21% बढ़ सकता है। मार्जिन में भी सुधार दिख सकता है।

                                                                          FEBRUARY 05, 2025 / 8:21 AM IST

                                                                          Stock Market Live Updates:प्रोग्रेसिव शेयर्स के निदेशक आदित्य गग्गर की बाजार पर राय

                                                                          प्रोग्रेसिव शेयर्स के निदेशक आदित्य गग्गर का कहना है कि मजबूत ग्लोबल रुझानों के बाद निफ्टी ने सकारात्मक शुरुआत की और पूरे दिन बढ़त बनाए रखा। कारोबार के अंत में ये 378.20 अंकों की बढ़त के साथ 23,739.25 पर बंद हुआ जो इसका दिन का उच्चतम स्तर भी है। FMCG को छोड़कर सभी सेक्टर इंडेक्स बढ़त के साथ बंद हुए है। इनमें PSU बैंक और एनर्जी सबसे आगे रहे। ब्रॉडर मार्केट में भी तेजी रही। मिड और स्मॉलकैप में 1.56 फीसदी और 1.09 फीसदी की बढ़त देखने को मिली। निफ्टी ने 23,500 के अहम स्तर को पार करते हुए एक मजबूत बुलिश पैटर्न बनाया। यह लेवल अब एक सपोर्ट के रूप में काम करेगा। यह तेजी आगे भी जारी रह सकती है। लेकिन निफ्टी के 24,000 के स्तर पर रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।

                                                                            FEBRUARY 05, 2025 / 8:11 AM IST

                                                                            Stock Market Live Updates:4 फरवरी को कैसी रही बाजार की चाल

                                                                            भारतीय इक्विटी इक्विटी इंडेक्स 4 फरवरी को मजबूती के साथ बंद हुए। निफ्टी के 23,700 से ऊपर बंद होने में कामयाब रहा। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 1,397.07 अंक या 1.81 फीसदी बढ़कर 78,583.81 पर और निफ्टी 378.20 अंक या 1.62 फीसदी बढ़कर 23,739.25 पर बंद हुआ।

                                                                              FEBRUARY 05, 2025 / 8:09 AM IST

                                                                              Stock Market Live Updates:टाइटन: मुनाफे और मार्जिन पर दबाव

                                                                              तीसरी तिमाही में टाइटन के नतीजे अनुमान से कमजोर रहा। मुनाफा 5 परसेंट घटा है और मार्जिन भी पिछले साल के मुकाबले करीब 2 परसेंट कम रहा। हालांकि आय और EBITDA में उछाल आया। ज्वेलरी सेगमेंट में 26% की ग्रोथ रही।

                                                                                FEBRUARY 05, 2025 / 8:09 AM IST

                                                                                Stock Market Live Updates:MTNL, BSNL की प्रॉपर्टी बेचने का रास्ता साफ

                                                                                CNBC-आवाज़ EXCLUSIVE खबर के मुताबिक MTNL और BSNL की 16 हजार करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी बेचने का रास्ता साफ हुआ। अलग-अलग चार्जेज और फीस माफ करने की मंजूरी मिली। टेलीकॉम मंत्री सिंधिया ने कहा-वित्त मंत्रालय से प्रस्तावों पर चर्चा हो रही है।

                                                                                  FEBRUARY 05, 2025 / 8:09 AM IST

                                                                                  मार्केट लाइव ब्लॉग

                                                                                  सुप्रभात दोस्तों, मनीकंट्रोल के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। हम आपको आज दलाल स्ट्रीट में होने वाले सभी एक्शन को इस मार्केट लाइव ब्लॉग के जरिए बताने की कोशिश करेंगे। भारतीय बाजार और ग्लोबल मार्केट की हलचल पर नजर रखने के लिए हमारे इस लाइव ब्लॉग के जरिए हमारे साथ बने रहें।