Get App

लाइव ब्लॉग

Stock Market Highlights: RBI पॉलिसी के बाद सेंसेक्स 198 अंक टूटा, निफ्टी 23560 पर हुआ बंद, मेटल शेयरों ने किया आउटपरफॉर्म

Stock Market Highlights: सेक्टोरल फ्रंट पर देखें तो निफ्टी मेटल इंडेक्स 2 फीसदी से ज्यादा की बढ़त लेकर बंद हुआ। वहीं पीएसयू बैंक, एफएमसीजी, मीडिया, ऑयल एंड गैस इंडेक्स 1 फीसदी की गिरावट लेकर बंद हुआ।

MoneyControl News FEBRUARY 07, 2025 / 3:38 PM IST

Stock Market Highlights: RBI पॉलिसी के बाद में बाजार में मुनाफावसूली देखने को मिली और सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान में बंद हुआ। ONGC, ITC, Britannia, SBI, Adani Ports निफ्टी का टॉप लूजर रहा। वहीं Tata Steel, Bharti Airtel, Trent, JSW Steel, Hindalco निफ्टी का टॉप गेनर रहा। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 197.97 अंक यानी 0.25 फीसदी की गिरावट के साथ 77,860.19 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्

 Stock Market LIVE Updates:HSBC ने इस शेयर को "रेड्यूस" की रेटिंग है और इसका टारगेट प्राइस ₹270 तक घटा दिया है।
Stock Market LIVE Updates:HSBC ने इस शेयर को "रेड्यूस" की रेटिंग है और इसका टारगेट प्राइस ₹270 तक घटा दिया है।
FEBRUARY 07, 2025 / 3:36 PM IST

Stock Market Highlights: RBI पॉलिसी के बाद में बाजार लाल निशान में हुआ बंद

RBI पॉलिसी के बाद में बाजार में मुनाफावसूली देखने को मिली और सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान में बंद हुआ। ONGC, ITC, Britannia, SBI, Adani Ports निफ्टी का टॉप लूजर रहा। वहीं Tata Steel, Bharti Airtel, Trent, JSW Steel, Hindalco निफ्टी का टॉप गेनर रहा।

निफ्टी मिडकैप इंडेक्स हल्की बढ़त लेकर बंद हुआ। वहीं स्मॉलकैप इंडेक्स 0.3 फीसदी की गिरावट लेकर बंद हुआ।

सेक्टोरल फ्रंट पर देखें तो निफ्टी मेटल इंडेक्स 2 फीसदी से ज्यादा की बढ़त लेकर बंद हुआ। वहीं पीएसयू बैंक, एफएमसीजी, मीडिया, ऑयल एंड गैस इंडेक्स 1 फीसदी की गिरावट लेकर बंद हुआ।

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 197.97 अंक यानी 0.25 फीसदी की गिरावट के साथ 77,860.19 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 43.40 अंक यानी 0.18 फीसदी की गिरावट के साथ 23,559.95 के स्तर पर बंद हुआ।

    FEBRUARY 07, 2025 / 3:27 PM IST

    Stock Market LIVE Updates:बीएसई पर जेफरीज की राय

    जेफरीज ने BSE पर "Hold" की रेटिंग दी है और टारगेट प्राइस 5,250 रुपये तय किया है। यह शेयर के पिछले बंद भाव से करीब 6 फीसदी गिरावट का अनुमान है।वहीं, गोल्डमैन सैक्स ने इसे "न्यूट्रल" रेटिंग दी है और टारगेट प्राइस 5,650 रुपये तय किया है। ब्रोकरेज ने कहा कि BSE की तिमाही आय SGF (Settlement Guarantee Fund) में अधिक योगदान देने के कारण अनुमान से कम रही।

      FEBRUARY 07, 2025 / 3:10 PM IST

      Stock Market LIVE Updates: Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज

      आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 23600, 23700 और 23800 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 23500, 23400 और 23300 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 50500, 50600 और 50800 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 50200, 50000 और 49800 के स्तर पर एक्टिव नजर आये।

        FEBRUARY 07, 2025 / 2:35 PM IST

        Nirmal Bang Securities के नीरव छेड़ा की निफ्टी पर राय

        Nirmal Bang Securities के नीरव छेड़ा ने कहा कि बाजार में निफ्टी में स्पॉट में 23700 पर एक महत्वपूर्ण रेजिस्टेंस नजर आ रहा है। इसमें लोअर टॉप और लोअर बॉटम का एक रेजिस्टेंस जोन है। मार्केट को हमने इस लेवल से ही नीचे आते हुए देखा है। वहां पर 50 डे मूविंग एवरेज है। इस तरह दो महत्वपूर्ण रेजिस्टेंस देखने को मिला है। जब तक क्लोजिंग बेसिस पर ये दोनों रेजिस्टेंस क्रॉस नहीं होते हैं तब तक इसमें ज्यादा बड़ी बाईंग नही है आयेगा। इसमें हम ऊपर में रेजिस्टेंस या सेलिंग देखते रहेंगे।

        इसमें बाईंग के मौके अभी नहीं खोजने चाहिए। बाईंग के मौके 23700 के ऊपर खोजने चाहिए। अभी इसमें लोअर टॉप और लोअर बॉटम फॉर्मेशन चल रहा लिहाजा निफ्टी में गिरावट आ सकती है। इससे निफ्टी 23500 तक फिसल सकता है। एक दो दिनों में निफ्टी इस लेवल तक गिरे तो इसमें थोड़ी बहुत बाईंग की जा सकती है।

          FEBRUARY 07, 2025 / 2:20 PM IST

          Stock Market LIVE Updates:आईटीसी पर मॉर्गन स्टैनली की राय

          ब्रोकरेज फर्म मॉर्गन स्टैनली ने इस शेयर को ओवरवेट की रेटिंग दी है और इसका टारगेट प्राइस 578 रुपये रखा है। यह शेयर के पिछले बंद भाव से करीब 31 फीसदी तेजी का अनुमान है। जबकि जेपी मॉर्गन से इस शेयर को ओवरवेट की सलाह दी है और इसका टारगेट 505 रुपये प्रति शेयर रखा है। वहीं ITC की सिगरेट कारोबार से होने वाली आय में बढ़ोतरी देखी गई है, जबकि दूसरे FMCG उत्पादों की मार्जिन दबाव में रही।

            FEBRUARY 07, 2025 / 2:15 PM IST

            ALKEM LABORATORIES Q3: मुनाफा `604 करोड़ रुपये से बढ़कर `641 करोड़ रुपये पर रहा

            मुनाफा `604 करोड़ रुपये से बढ़कर `641 करोड़ रुपये पर रहा जबकि आय 3,324 करोड़ रुपये से बढ़कर 3,374 करोड़ रुपये पर रही। EBITDA मार्जिन 21.3% से बढ़कर 22.5% पर रहा जबकि EBITDA 707 करोड़ रुपये से बढ़कर 759 करोड़ रुपये पर रहा।

              FEBRUARY 07, 2025 / 1:58 PM IST

              OLA ELECTRIC Q3: कंसो घाटा `376 करोड़ रुपये से बढ़कर `564 करोड़ रुपये पर रहा

              कंसो घाटा `376 करोड़ रुपये से बढ़कर `564 करोड़ रुपये पर रहा जबकि कंसो आय `1,296 करोड़ रुपये से घटकर `1,045 करोड़ रुपये पर रही। EBITDA घाटा `301 करोड़ रुपये से बढ़कर `407 करोड़ रुपये रहा।

                FEBRUARY 07, 2025 / 1:56 PM IST

                Stock Market LIVE Updates:रेपो रेट में कटौती के ऐलान के बाद मेटल शेयर चमके

                रेपो रेट में कटौती की घोषणा के बाद मेटल कंपनियों के के शेयरों में उछाल आया। निफ्टी मेटल इंडेक्स में 2.7 प्रतिशत तक की तेजी आई। वेलस्पन कॉर्प और जिंदल स्टील एंड पावर के शेयर 5 प्रतिशत तक उछल गए।जेएसडब्ल्यू स्टील, एनएमडीसी, वेदांता के शेयर में 3 प्रतिशत तक की तेजी दिखी। अदाणी एंटरप्राइजेज और सेल के शेयरों में 2.7 प्रतिशत, नेशनल एल्युमीनियम कंपनी के शेयर में 2.6 प्रतिशत, हिंडाल्को और एनएमडीसी के शेयर में 2 प्रतिशत की बढ़त देखी गई।

                  FEBRUARY 07, 2025 / 1:55 PM IST

                  M&M Q3 (STANDALONE): मुनाफा 2,490 करोड़ रुपये से बढ़कर `2,964 करोड़ रुपये पर रहा

                  मुनाफा 2,490 करोड़ रुपये से बढ़कर `2,964 करोड़ रुपये पर रहा जबकि आय `25,383 करोड़ रुपये से बढ़कर `30,538 करोड़ रुपये पर रही। EBITDA मार्जिन 13% से बढ़कर 14.4% पर रहा जबकि EBITDA `3,295 करोड़ रुपये से बढ़कर `4,384 करोड़ रुपये पर रहा। सालाना आधार पर ऑटो बिजनेस रेवेन्यू 20% बढ़ा है। ऑटो बिजनेस EBIT 37% बढ़ा जबकि एग्री बिजनेस EBIT 42% बढ़ा है।

                    FEBRUARY 07, 2025 / 1:34 PM IST

                    Stock Market Live Update: इंडस टावर्स पर सिटी की राय

                    Citi ने इस स्टॉक में "खरीदारी (Buy)" की रेटिंग दी है और टारगेट प्राइस 490 रुपये तय किया है। यह शेयर के पिछले बंद भाव से करीब 35 फीसदी तेजी का अनुमान है। ब्रोकरेज ने कहा कि कंपनी ने एयरटेल और हेक्साकॉम से 16,100 टावरों का अधिग्रहण किया है। ब्रोकरेज का मानना है कि यह अधिग्रहण कंपनी के कैपिटल स्ट्रक्चर को मजबूत करेगा और इसका प्रभाव लाभांश भुगतान पर नहीं पड़ेगा।

                      FEBRUARY 07, 2025 / 1:25 PM IST

                      Stock Market Live Update: Aurobindo Pharma पर यूबीएस की राय

                      UBS ने इस शेयर को "बेचने (Sell)" की रेटिंग दी है और टारगेट प्राइस 1,333 रुपये प्रति शेयर रखा है। हालांकि ये टारगेट अभी भी इसके मौजूदा भाव से करीब 12 फीसदी ऊपर है। ब्रोकरेज ने कहा कि कंपनी के US ओरल रेवेन्यू 30 लाख प्रति तिमाही के करीब पहुंच गए हैं। तिमाही नतीजे अनुमानों के मुताबिक रहे, लेकिन पेनिसिलिन बिजनेस में ग्रोथ को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। कंपनी ने मेरक के लिए CMO क्षमता बढ़ाने की योजना बनाई है और 2026 में इसका कमीशन शुरू होने की उम्मीद है।

                        FEBRUARY 07, 2025 / 12:52 PM IST

                        AKZO NOBEL INDIA Q3: कंसो मुनाफा 114 करोड़ रुपये से घटकर `109 करोड़ रुपये पर रहा

                        कंसो मुनाफा 114 करोड़ रुपये से घटकर `109 करोड़ रुपये पर रहा जबकि कंसो आय `1,033 करोड़ रुपये से बढ़कर `1,051 करोड़ रुपये पर रही। EBITDA `166 करोड़ रुपये से बढ़कर `167 करोड़ रुपये पर रहा। EBITDA मार्जिन 16.1% से घटकर 15.9% पर रहा।

                          FEBRUARY 07, 2025 / 12:47 PM IST

                          Stock Market LIVE Updates: BRITANNIA ने दाम बढ़ाने का किया ऐलान

                          BRITANNIA ने दाम बढ़ाने का एलान किया है। BRITANNIA ने कहा 2.5% तक दाम बढ़ाएंगे।

                            FEBRUARY 07, 2025 / 12:30 PM IST

                            VENKYS Q3: घाटे से मुनाफे में आई कंपनी

                            कंपनी घाटे से मुनाफे में आई है। 8 करोड़ रुपये घाटे के मुकाबले `20 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ। आय 953 करोड़ रुपये से घटकर `882करोड़ रुपये पर रहा।

                              FEBRUARY 07, 2025 / 12:16 PM IST

                              Stock Market LIVE Updates:लिक्विडिटी से जुड़ी दिक्कतों पर फोकस रहेगा- आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा

                              आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि पर्याप्त लिक्विडिटी की जरूरतों को पूरा करेंगे। लिक्विडिटी के लिए उचित कदम उठाते रहेंगे। लिक्विडिटी के लिए प्रो-एक्टिव तरीका अपनाएंगे। लिक्विडिटी से जुड़ी दिक्कतों पर फोकस रहेगा। लिक्विडिटी को लेकर सक्रिय नजरिया बना रहेगा। MACRO-ECONOMIC MODELS में सुधार जारी रखेंगे। प्राइस स्टेबिलिटी और ग्रोथ दोनों पाना जरूरी है।

                                FEBRUARY 07, 2025 / 11:53 AM IST

                                AUROBINDO PHARMA:तेलंगाना यूनिट-2 को US FDA से EIR मिला

                                तेलंगाना यूनिट-2 को US FDA से EIR मिला है। तेलंगाना यूनिट-2 को VAI के साथ EIR मिला है।

                                  FEBRUARY 07, 2025 / 11:50 AM IST

                                  Stock Market LIVE Updates: रैमको सीमेंट्स पर नोमुरा की राय

                                  नोमुरा ने इस शेयर में खरीदारी की सलाह दी है और इसके लिए 1,000 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है। यह शेयर के पिछले बंद भाव से करीब 13 फीसदी तेजी का अनुमान है। वहीं जेफरीज ने इसे "होल्ड" की सलाह दी है और इसके लिए टारगेट प्राइस 845 रुपये रखा है। वहीं CLSA ने इसे "अंडरपरफॉर्म" की रेटिंग दी है और टारगेट प्राइस 795 तक घटा दिया। ब्रोकरेज ने कहा कि कमजोर मांग और बढ़ती लागत के चलते कंपनी की तिमाही आय अनुमानों से कम रही है, जिससे इसके शेयर पर दबाव दिख रहा है।

                                    FEBRUARY 07, 2025 / 11:24 AM IST

                                    Stock Market LIVE Updates:Power Grid पर एचएसबीसी की राय

                                    HSBC ने इस शेयर को "रेड्यूस" की रेटिंग है और इसका टारगेट प्राइस ₹270 तक घटा दिया है। ब्रोकरेज ने कहा कि कंपनी का शुद्ध लाभ अनुमान से कम रहा, जबकि पूंजीगत व्यय (Capex) गाइडेंस बढ़ा दिया गया है।

                                      FEBRUARY 07, 2025 / 11:04 AM IST

                                      Stock Market LIVE Updates: Trent पर जेफरीज की राय

                                      विदेशी ब्रोकरेज फर्म जेफरीज ने इस शेयर को होल्ड करने को कहा है और टारगेट प्राइस 5,800 रुपये रखा है। वहीं मॉर्गन स्टैनली ने इस शेयर को ओवरवेट की रेटिंग दी है और इसका टारगेट 8,032 रुपये रखा है। यह शेयर के पिछले बंद भाव से करीब 52 फीसदी तेजी का अनुमान है। सिटी ने इस शेयर में खरीदारी की सलाह दी है और इसका टारगेट प्राइस 7,800 रुपये प्रति शेयर तय किया है। ट्रेंट का तिमाही प्रदर्शन मिला-जुला रहा और स्टॉक में हाल ही में 8% की गिरावट देखी गई।

                                        FEBRUARY 07, 2025 / 10:50 AM IST

                                        Stock Market LIVE Updates:SBI पर बर्नस्टीन की राय

                                        बर्नस्टीन ने एसबीआई पर राय देते हुए कहा कि मार्जिन प्रेशर के चलते इसका RoA 1% गिरा है। इस बार 14% के साथ मजबूत लोन ग्रोथ देखने को मिली। हालांकि डिपॉजिट ग्रोथ कमजोर रही। असेट क्वालिटी में और सुधार दिखाई दिया। तीसरी तिमाही में NIM में कमी देखने को मिली जबकि NOI सामान्य रहा। ब्रोकरेज ने इस पर मार्केट परफॉर्म रेटिंग दी है। इसका टारगेट 900 रुपये प्रति शेयर तय किया है।

                                          FEBRUARY 07, 2025 / 10:33 AM IST

                                          Stock Market LIVE Updates: ग्लोबल स्थिति को ध्यान में रखकर फैसला हुआ- केकी मिस्त्री

                                          आरबीआई पॉलिसी के बाद सीएनबीसी-आवाज से बात करते हुए केकी मिस्त्री का कहना है कि बाजार को रेट कट की उम्मीद पहले से थी। ग्लोबल स्थिति को ध्यान में रखकर फैसला हुआ। जियो पॉलिटिकल रिस्क के मद्देनजर सही फैसला हुआ।

                                            FEBRUARY 07, 2025 / 10:19 AM IST

                                            RBI CREDIT POLICY:FY26 के लिए GDP ग्रोथ अनुमान 6.7%

                                            FY26 के लिए GDP ग्रोथ अनुमान 6.7% पर रखा गया। Q3FY26 रियल GDP ग्रोथ अनुमान 6.5% पर रखा। Q4FY26 रियल GDP ग्रोथ अनुमान 6.5% पर रखा गया। FY25 के लिए रिटेल महंगाई दर अनुमान 4.8% पर रखा। FY26 के लिए रिटेल महंगाई दर अनुमान 4.2% पर रखा।

                                              FEBRUARY 07, 2025 / 10:12 AM IST

                                              RBI CREDIT POLICY: RBI ने दरों में 0.25% कटौती की

                                              RBI ने दरों में 0.25% कटौती की है। RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि सर्वसम्मति से दरों में कटौती का फैसला लिया गया है। MSF रेट 6.75% से घटाकर 6.50% किया गया। मई 2020 के बाद पहली बार ब्याज दरों में कटौती की है। RBI गवर्नर ने कहा कि Q2 से GDP ग्रोथ में रिकवरी की उम्मीद है। MPC का पॉलिसी पर 'NEUTRAL' रुख बरकरार है। SDF रेट 6.25% से घटाकर 6% किया है । Standing Deposit Facility रेट 0.25% घटाकर 6% पर रखा। ग्रामीण क्षेत्रों की डिमांड में बढ़ोतरी कायम है।

                                                FEBRUARY 07, 2025 / 9:56 AM IST

                                                Stock Market LIVE Updates:एसबीआई पर सीएलएसए की राय

                                                सीएलएसए ने एसबीआई पर राय देते हुए कहा कि बैंक का असेट क्वालिटी के मोर्चे पर अच्छा प्रदर्शन देखने को मिला है। लेकिन बैंक के NIM पर दबाव दिखाई दिया है। FY25 में मैनेजमेंट का सालाना आधार पर 10-11% डिपॉजिट ग्रोथ का लक्ष्य है। इस पर ब्रोकरेज ने आउटपरफॉर्म रेटिंग दी है। इसका टारगेट 1050 रुपये प्रति शेयर तय किया है।

                                                  FEBRUARY 07, 2025 / 9:38 AM IST

                                                  Stock Market LIVE Updates:KOLTE-PATIL ने पुणे प्रोजेक्ट से 4,000 करोड़ रुपये के GDV का अनुमान लगाया

                                                  पुणे प्रोजेक्ट से 4,000 करोड़ रुपये के GDV का अनुमान लगाया। पुणे में ज्वाइंट डेवलपमेंट डील साइन किया है।

                                                    FEBRUARY 07, 2025 / 9:32 AM IST

                                                    Stock Market LIVE Updates:CUMMINS की सब्सिडियरी Cummins Sales & Service Ltd में 100% हिस्सा बेचेगी

                                                    सब्सिडियरी Cummins Sales & Service Ltd में 100% हिस्सा बेचेगी। 56.50 करोड़ रुपये में सब्सिडियरी में 100% हिस्सा बेचेगी।

                                                      FEBRUARY 07, 2025 / 9:19 AM IST

                                                      Stock Market LIVE Updates:सेंसेक्स-निफ्टी बढ़त के साथ खुले

                                                      बाजार की शुरुआत आज बढ़त के साथ हुई। सेंसेक्स 106.35 अंक यानी 0.14 फीसदी की बढ़त के साथ 78,164.51 के स्तर पर कारोबार कर रहा। वहीं निफ्टी 12.55 अंक यानी 0.05 फीसदी की बढ़त के साथ 23,590.80 के स्तर पर कारोबार कर रहा।

                                                        FEBRUARY 07, 2025 / 9:11 AM IST

                                                        Stock Market Live Updates:बैंक निफ्टी में रणनीति

                                                        अनुज सिंघल के मुताबिक निफ्टी के मुकाबले बैंक निफ्टी एक कदम बेहतर लग रहा है। बैंक निफ्टी के लिए आगे दो बड़े स्तर हैं। पहला रजिस्टेंस हैं 50 DMA 50,700 पर है। सबसे अहम स्तर है 200 DMA 50,900 पर है। पॉलिसी से पहले बैंक निफ्टी के लॉन्ग सौदों में मुनाफा बुक करें। एक बार मुनाफा बुकिंग होने जाने के बाद दोबारा एंट्री करें।

                                                          FEBRUARY 07, 2025 / 9:11 AM IST

                                                          Stock Market Live Updates:निफ्टी पर रणनीति

                                                          अनुज सिंघल ने कहा कि पहला सपोर्ट 23,500-23,600 (10 and 20 DEMA) पर है जबकि बड़ा सपोर्ट 23,400-23,500 (ऑप्शन जोन) पर है। वहीं पहला रजिस्टेंस 23,800-23,850 (हाल का हाई, 50 DEMA) पर है। बड़ा रजिस्टेंस23,900-24,000 (ऑप्शन जोन) पर है। 23,550 के नीचे बंद हो तो लॉन्ग सौदों से निकलें। नया ट्रेड लेने के लिए 12 pm तक का इंतजार करें।

                                                            FEBRUARY 07, 2025 / 9:10 AM IST

                                                            Stock Market Live Updates: प्री-ओपनिंग में बाजार में दिखी बढ़त

                                                            प्री-ओपनिंग में बाजार में बढ़त देखने को मिली। सेंसेक्स 138.33 अंक यानी 0.18 फीसदी की बढ़त के साथ 78,196.49 के स्तर पर कारोबार कर रहा। वहीं निफ्टी 84.55 अंक यानी 0.36 फीसदी की बढ़त के साथ 23,687.90 के स्तर पर कारोबार कर रहा।

                                                              FEBRUARY 07, 2025 / 8:50 AM IST

                                                              Stock Market Live Updates:मेहता इक्विटीज के प्रशांत तापसे की बाजार पर राय

                                                              मेहता इक्विटीज के प्रशांत तापसे का कहना है कि शुरुआती कारोबार के कुछ मिनटों में तेज बढ़त दर्ज करने के बावजूद बाजार लाल निशान में फिसल गया और कारोबारी सत्र के अधिकांश भाग में निगेटिव रुझान के साथ एक सीमित दायरे में घूमता रहा। निवेशकों ने कल की मौद्रिक नीति घोषणा से पहले रियल्टी, बैंकिंग और ऑटो जैसे रेट सेंसिटिव शेयरों में मुनाफावसूली की। अगर दरों में कोई बड़ी कटौती होती है तो हमें शॉर्ट टर्म तेजी देखने को मिल सकती है।

                                                                FEBRUARY 07, 2025 / 8:42 AM IST

                                                                Stock Market Live Updates:हीरो मोटो के अच्छे नतीजे

                                                                हीरो मोटो के नतीजे भी उम्मीद से अच्छे नतीजे पेश किए। मुनाफा 12% से ज्यादा बढ़कर 1203 करोड़ रुपये पर रहा। मार्जिन में भी सुधार दिखा। कंपनी ने 100 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड दिया। आज M&M के नतीजों का इंतजार रहेगा।

                                                                  FEBRUARY 07, 2025 / 8:32 AM IST

                                                                  Stock Market Live Updates:भारती एयरटेल के अच्छे नतीजे

                                                                  तीसरी तिमाही में भारती एयर के अच्छे नतीजे रहे। मुनाफा करीब चार गुना बढ़कर 14780 करोड़ रुपये है। हालांकि 7545 करोड़ रुपये की एकमुश्त आय रही । कंपनी के मार्जिन में भी सुधार दिखा । तिमाही आधार पर ARPU 233 रुपये से बढ़कर 245 रुपये हुआ।

                                                                    FEBRUARY 07, 2025 / 8:21 AM IST

                                                                    Stock Market Live Updates: ITC के Q3 नतीजे अनुमान से कम

                                                                    तीसरी तिमाही में ITC का मुनाफा और आय अनुमान से कम निकली । मार्जिन भी 2 परसेंट से ज्यादा लुढ़के है। लेकिन 5 परसेंट की सिगरेट वॉल्यूम ग्रोथ ने खुश किया। फ्रोजन और ready-to-cook फूड ब्रांड प्रसूमा की 100% हिस्सेदारी खरीदने की भी एलान किया। कंपनी 6.5 रुपए का डिविडेंड भी देगी।

                                                                      FEBRUARY 07, 2025 / 8:20 AM IST

                                                                      Stock Market Live Updates: मिलेगी RBI रेट कट की सौगात ?

                                                                      आज सुबह दस बजे नए RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा पहली बार मॉनेटरी पॉलिसी पेश करेंगे। आवाज़ MPC के मुताबिक चौथाई परसेंट दरें घटने और एडिशनल लिक्विडिटी के एलान की उम्मीद है। बैंकिंग, रियल्टी, ऑटो शेयरों में ए्क्शन बढ़ सकता है।

                                                                        FEBRUARY 07, 2025 / 8:20 AM IST

                                                                        मार्केट लाइव ब्लॉग

                                                                        सुप्रभात दोस्तों, मनीकंट्रोल के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। हम आपको आज दलाल स्ट्रीट में होने वाले सभी एक्शन को इस मार्केट लाइव ब्लॉग के जरिए बताने की कोशिश करेंगे। भारतीय बाजार और ग्लोबल मार्केट की हलचल पर नजर रखने के लिए हमारे इस लाइव ब्लॉग के जरिए हमारे साथ बने रहें।