Get App

लाइव ब्लॉग

Curated By: Sujata Yadav JUNE 07, 2023 / 3:37 PM IST

Closing Bell:सेंसेक्स 350 अंक चढ़ा, निफ्टी 18,700 के पार हुआ बंद, हरे निशान में रहे सभी सेक्टर

Closing Bell: कारोबार के अंत में सेंसेक्स 350.08 अंक यानी 0.56 फीसदी की बढ़त के साथ 63,142.96 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 131.60 अंक यानी 0.71 फीसदी की बढ़त के साथ 18,730.60 के स्तर पर बंद हुआ

Closing Bell:वीकली एक्सपायरी से पहले बाजार में तेजी देखने को मिली है। निफ्टी 6 महीने के ऊपरी स्तर पर बंद हुआ है। आज मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में खरीदारी  रही। रियल्टी, मेटल, PSE शेयरों में खरीदारी देखने को मिली जबकि FMCG, एनर्जी, IT शेयरों में बढ़त रही। आज के कारोबार में मिडकैप इंडेक्स की रिकॉर्ड क्लोजिंग हुई है । वहीं FMCG, ऑटो इंडेक्स की रिकॉर्ड क्लोजिंग देखने को मिली है।  कारोबार के अंत में सेंस

 Stock Market LIVE Updates:
Stock Market LIVE Updates:
JUNE 07, 2023 / 3:35 PM IST

Closing Bell: निफ्टी 6 महीने के ऊपरी स्तर पर बंद हुआ

वीकली एक्सपायरी से पहले बाजार में तेजी देखने को मिली है। निफ्टी 6 महीने के ऊपरी स्तर पर बंद हुआ है। आज मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में खरीदारी रही। रियल्टी, मेटल, PSE शेयरों में खरीदारी देखने को मिली जबकि FMCG, एनर्जी, IT शेयरों में बढ़त रही। आज के कारोबार में मिडकैप इंडेक्स की रिकॉर्ड क्लोजिंग हुई है । वहीं FMCG, ऑटो इंडेक्स की रिकॉर्ड क्लोजिंग देखने को मिली है।

Britannia Industries, Tata Consumer Products, BPCL, Nestle India और HDFC Life निफ्टी के सबसे बड़े गेनर रहे। वहीं Cipla, Kotak Mahindra Bank, Bajaj Finance, M&M और Maruti Suzuki निफ्टी के सबसे बड़े लूजर रहें।

आज के कारोबार में सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए। कैपिटल गुड्स, मेटल, ऑयल एंड गैस, एफएमसीदी, पावर, रियल्टी इंडेक्स में 1 फीसदी की बढ़त देखने को मिली।

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 350.08 अंक यानी 0.56 फीसदी की बढ़त के साथ 63,142.96 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 131.60 अंक यानी 0.71 फीसदी की बढ़त के साथ 18,730.60 के स्तर पर बंद हुआ।

    JUNE 07, 2023 / 3:27 PM IST

    Market Update:HUL पर Nomura की राय

    नोमुरा ने एचयूएल पर खरीदारी की राय दी है और स्टॉक के लिए 3025 रुपये का लक्ष्य दिया है। नोमुरा ने कहा है कि ग्रोथ और मार्जिन में लगातार ग्रोथ देखने को मिल रहा है। कोर कैटेगरीज में संभावित तौर पर सुधार होता रहेगा। कारोबारी साल 2024 में वॉल्यूम ग्रोथ और मार्जिन रिकवरी देखने को मिलती रहेगी।

    फिलहाल एचयूएल का शेयर एनएसई पर 26.70 रुपये यानी 0.98 फीसदी की बढ़त के साथ 2727.70 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।

      JUNE 07, 2023 / 3:23 PM IST

      Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज

      आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 18500, 18650 और 18700 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 18650, 18600 और 18500 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 44200, 44300 और 44500 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 44200, 44100 और 44000 के स्तर पर नजर आये।

        JUNE 07, 2023 / 2:53 PM IST

        Market Update:Zodius Technology Fund ने Ceinsys Tech में 1.96 लाख शेयर बेचे

        यह आईटी कंपनी फोकस में है। इसकी वजह ये है कि Zodius Technology Fund ने कंपनी में 199.37 रुपये प्रति शेयर के औसत मूल्य पर 1.96 लाख शेयर या 1.27 प्रतिशत हिस्सेदारी बेच रहा है। Zodius मई से कंपनी में अपनी हिस्सेदारी बेच रहा है, अब तक 9.12 लाख शेयर या 5.91 फीसदी हिस्सेदारी बेच चुका है।

          JUNE 07, 2023 / 2:33 PM IST

          Market Update:Valiant Laboratories ने आईपीओ के लिए सेबी में दाखिल किए ड्राफ्ट पेपर

          Valiant Laboratories ने IPO के माध्यम से फंड जुटाने के लिए SEBI के साथ रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस ड्राफ्ट (RHP) फाइल किया है। कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग के दौरान कहा कि 5 जून को फाइल किए गए ड्राफ्ट पेपर्स के मुताबिक, कंपनी का इरादा प्रस्तावित IPO के माध्यम से 1,15,56,000 इक्विटी शेयरों के फ्रेश इश्यू का है।

            JUNE 07, 2023 / 2:27 PM IST
            Market Update:निफ्टी 18,700 के निकला पार
            निफ्टी 18,700 के पार निकला है। 7 महीने बाद निफ्टी पहली बार 18,700 के पार निकला है। निफ्टी के 50 में से 42 शेयरों में खरीदारी देखने को मिली जबकि सेंसेक्स के 30 में से 25 शेयरों में तेजी रही। वहीं निफ्टी बैंक के 12 में से 10 शेयरों तेजी देखने को मिली है।
              JUNE 07, 2023 / 2:15 PM IST

              Market Update:FMCG में रिकॉर्ड तेजी

              FMCG सेक्टर में भी गजब का मोमेंटम देखने को मिल रहा है। FMCG इंडेक्स ALL TIME HIGH पर पहुंचा है। ब्रिटानिया 4% की तेजी के साथ रिकॉर्ड हाई पर है। साथ ही डाबर, नेस्ले और मैरिको में भी रौनक देखने को मिल रही है।

                JUNE 07, 2023 / 2:01 PM IST

                Market Update:IKIO Lighting के आईपीओ में सब्सक्रिप्शन का आज दूसरा दिन, इश्यू अब तक 3.70 गुना सब्सक्राइब हुआ

                IKIO Lighting के आईपीओ में सब्सक्रिप्शन का आज दूसरा दिन है। यह इश्यू अब तक 3.70 गुना सब्सक्राइब हो गया है। इसे कुल 5,61,23,808 शेयरों के लिए बोलियां मिल गई हैं, जबिक ऑफर पर 1,52,24,074 शेयर हैं। पहले दिन भी इस आईपीओ को निवेशकों की मजबूत प्रतिक्रिया मिली थी और यह 1.55 गुना सब्सक्राइब हुआ था।

                  JUNE 07, 2023 / 2:00 PM IST

                  Market Update:Wipro के शेयरों में तेजी, कंपनी ने लॉन्च किया Wipro Industry Experience

                  कंपनी ने Microsoft Cloud पर फाइनेंशियल सॉल्युशंस के लिए Wipro Industry Experience लॉन्च किया है। Microsoft और Wipro फाइनेंशियल सर्विसेज के लिए नई सॉल्युशंस तैयार करेगी। फिलहाल एनएसई पर Wipro का शेयर 3.00 रुपये यानी 0.73 फीसदी की बढ़त के साथ 403 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।

                    JUNE 07, 2023 / 1:44 PM IST

                    Market Update:Infosys पर Morgan Stanley की राय

                    मॉर्गन स्टैनली ने इंफोसिस पर ओवरवेट रेटिंग की राय दी है और लक्ष्य 1475 रुपये के लक्ष्य दिया है। अभी तक के बाहरी माहौल में मटीरियल तौर पर कोई बदलाव नहीं है। उम्मीद से कमजोर तिमाही रहने का अनुमान है। कारोबारी साल 2023 की दूसरी छमाही उम्मीद से बेहतर रहने का अनुमान है। कारोबारी साल 2024 के लिए प्राइसिंग और पॉजिटिव मार्जिन को लेकर संतुलित कमेंट्री की है।

                      JUNE 07, 2023 / 1:27 PM IST

                      Market Update:इंट्राडे में सेंसेक्स 63,000 के पार निकला

                      बाजार दिन के ऊपरी स्तर पर कारोबार कर रहा है और इंट्राडे में सेंसेक्स 63,000 के पार निकला है। कैपिटल गुड्स, तेल-गैस शेयरों में खरीदारी देखने को मिला है। निफ्टी FMCG इंडेक्स रिकॉर्ड ऊंचाई पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी ऑटो इंडेक्स रिकॉर्ड ऊंचाई पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी ऑटो इंडेक्स और मिडकैप इंडेक्स रिकॉर्ड ऊंचाई पर है ।

                        JUNE 07, 2023 / 1:19 PM IST
                        Market Update:AHLUWALIA CONTRACTSके प्रोमोटर ने 15 Lk गिरवी शेयर छुड़ाए
                        कंपनी के प्रोमोटर ने 15 Lk गिरवी शेयर छुड़ाए है। 5 जून को प्रोमोटर ने 15 Lk गिरवी शेयर छुड़ाए है। फिलहाल AHLUWALIA CONTRACTS का शेयर एनएसई पर 1.05 रुपये यानी 0.18 फीसदी की बढ़त के साथ 584.25 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।
                          JUNE 07, 2023 / 1:11 PM IST

                          Market Update:खरीफ फसलों की MSP बढ़ाने को मिली मंजूरी: सूत्र

                          कैबिनेट की बैठक खत्म हुई है। सूत्रों के मुताबिक खरीफ फसलों की MSP बढ़ाने के साथ BSNL की माली हालत सुधारने के उपायों को मंजूरी मिली । दोपहर 2 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस में कैबिनेट के फैसलों की पीयूष गोयल जानकारी देंगे। BSNL के लिए 89,047 करोड़ रुपये पैकेज को मंज़ूरी मिली है।

                            JUNE 07, 2023 / 1:08 PM IST

                            Market Update:जनरल इलेक्ट्रिक-HAL डील को सैद्धांतिक मंजूरी मिली, शेयर 2% से ज्यादा चढ़ा

                            जनरल इलेक्ट्रिक-HAL डील को सैद्धांतिक मंजूरी मिली है। जनरल इलेक्ट्रिक को भारत में जेट इंजन बनाने की मंजूरी मिली है। अमेरिकी सरकार से कंपनी को मंजूरी मिली । HAL-GE के बीच 2012 के हुए करार को आगे बढ़ाया। HALऔर GE भारतीय जेट इंजन का उत्पादन करेंगे। HAL का ओडिशा के Koraput में इंजन प्लांट है। HAL-GE डील से 500-600 MSMEs को फायदा संभव है।

                            फिलहाल एचएएल का शेयर एनएसई पर 78.90 रुपये यानी 2.32 फीसदी की बढ़त के साथ 3492.30 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था

                              JUNE 07, 2023 / 12:46 PM IST

                              Market Update:Infosys पर Jefferies की राय

                              जेफरीज ने इंफोसिस पर खरीदारी की राय दी है और 1570 रुपये का लक्ष्य दिया है। कंपनी को लंबी अवधि में डिजिटल की वजह से IT खर्च बढ़ने का अनुमान है। छोटी अवधि में कॉस्ट-एफिशिएंसी प्रोग्राम की वजह से खर्च बढ़ रहा है। सालाना आधार पर कर्मचारियों की संख्या स्थिर, फ्रेशर्स की हायरिंग कम रही है। मिड-लेवल कर्माचरियों का एट्रिशन ऊंचा रहने से मार्जिन पर असर संभव है। सालाना आधार पर फ्री कैश फ्लो कन्वर्जन खराब हुआ, लेकिन प्री-कोविड स्तर के मुकाबले सामान्य है।

                                JUNE 07, 2023 / 12:36 PM IST
                                Market Update:HCLTECH ने 5G इंफ्रा OEMs के लिए एडवांस टेस्टिंग फैसिलिटी लॉन्च की
                                5G इंफ्रा OEMs के लिए एडवांस टेस्टिंग फैसिलिटी लॉन्च की है। चेन्नई में टेलीकॉम इंफ्रा OEMs के लिए टेस्टिंग लैब लॉन्च किया है। 5G सॉल्यूशंस टेस्ट करने के लिए एडवांस टेस्टिंग लैब लॉन्च किया है। शेयर फिलहाल एनएसई पर 1.70 रुपये यानी 0.12 फीसदी की बढ़त के साथ 1130 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।
                                  JUNE 07, 2023 / 12:33 PM IST

                                  Market Update:Bajaj Finance पर Morgan Stanley की राय

                                  मॉर्गन स्टैनली ने बजाज फाइनेंस पर ओवरवेट रेटिंग की राय दी है और स्टॉक के लिए 8500 रुपये का लक्ष्य दिया है। मैनेजमेंट ने लंबी अवधि में 25-27% लोन ग्रोथ के लक्ष्य पर जोर दिया है। कुल क्रेडिट में 3-4% मार्केट शेयर का लक्ष्य है। अगले 5 साल में रिटेल क्रेडिट में 4-5% मार्केट शेयर का लक्ष्य दिया है। मैनेजमेंट ने RoE 19-21% के लिए लक्ष्य रखा। मैनेजमेंट के मुताबिक, मौजूदा लोन मिक्स में 4.5% का RoA प्रोफाइल है। मैनेजमेंट को आगे भी लोन मिक्स में सुधार की तैयारी की है। 2025 तक 26 प्रोडक्ट्स तक विस्तार की योजना, फिलहाल 22 प्रोडक्ट्स ही हैं।

                                    JUNE 07, 2023 / 12:20 PM IST

                                    Market Update:BHARTI AIRTEL पर मॉर्गन स्टैनली की राय

                                    मॉर्गन स्टैनली ने भारती एयरटेल पर ओवरवेट रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 870 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि कंपनी के 4जी नेट में वृद्धि जारी है। ये बाजार हिस्सेदारी बढ़ाने में मदद कर रहा है। आगे भी ARPU में वृद्धि जारी रहेगी। बैलेंस शीट डेलीवरेजिंग पर निकट अवधि में फोकस रहेगा।

                                      JUNE 07, 2023 / 12:01 PM IST

                                      Market Update:Mazagon Dock Shipbuilders भारतीय नौसेना के 6 सबमरीन के लिए बोली लगाएगी, शेयर में तेजी

                                      कंपनी Thyssenkrupp AG के साथ सबमरीन के लिए बोली लगाएगी । मझगांव डॉक भारतीय नौसेना के 6 सबमरीन के लिए बोली लगाएगी । Thyssenkrupp AG जर्मनी की कंपनी है। जर्मनी के डिफेंस मिनिस्टर की भारत यात्रा के दौरान करार संभव है।जर्मनी के मिनिस्टर Boris Pistorius 5 जून से भारत यात्रा पर है।

                                      फिलहाल Mazagon Dock Shipbuilders का शेयर एनएसई पर 9.00 रुपये यानी 0.87 फीसदी की बढ़त के साथ 1035.35 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।

                                        JUNE 07, 2023 / 11:42 AM IST

                                        Market Update:Kotak Mahindra Bank पर Morgan Stanley की राय

                                        Morgan Stanley ने कोटक महिंद्रा बैंक पर इक्वलवेट रेटिंग की इक्वलवेट रेटिंग की राय दी है और 2,215 रुपये का लक्ष्य दिया है।कारोबारी साल 2023 में लोन ग्रोथ में मजबूती रही है। आगे भी लोन ग्रोथ मोमेंटम बनाए रखने को लेकर बैंक को भरोसा है। कारोबारी साल 2023 में लोन रीप्राइसिंग और लोन मिक्स में बदलाव की वजह से मार्जिन में सुधार देखने को मिला। एसेट क्वॉलिटी में स्थिर, बीते कई सालों से बेस्ट रहा है। ऊंचे ग्रोथ मोमेंटम और टेक में निवेश की वजह से ऑपरेटिंग कॉस्ट ऊपरी स्तर पर है।

                                          JUNE 07, 2023 / 11:26 AM IST

                                          Market Update:Va Tech Wabag को CIDCO से 420 करोड़ रुपए का ऑर्डर मिला, शेयर 4% से ज्यादा भागा

                                          Va Tech Wabag को CIDCO से 420 करोड़ रुपए का ऑर्डर मिला है। कंपनी को महाराष्ट्र में एक वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट (VVTP) को डिजाइन, बिल्ड और ऑपरेशन के लिए 420 करोड़ रुपए का ऑर्डर मिला है। इस वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट की क्षमता 27 करोड़ लीटर प्रति दिन की होगी। महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के लिए सिटी और इंडस्ट्रिलयल कॉरपोरेशन (CIDCO) ने ये ऑर्डर दिया है।

                                          फिलहाल एनएसई पर Va Tech Wabag का शेयर 19.85 रुपये यानी 4.13 फीसदी की बढ़त के साथ 499.80 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।

                                            JUNE 07, 2023 / 11:15 AM IST

                                            Market Update:Gravita India के शेयर 1% से ज्यादा चढ़ा

                                            ग्रेविटा इंडिया के प्रमोटर रजत अग्रवाल ने 586.04 रुपये प्रति शेयर के औसत मूल्य पर खुले बाजार लेनदेन के माध्यम से ग्रेविटा इंडिया में 13 लाख इक्विटी शेयर या 1.88 फीसदी हिस्सेदारी बेची है, जो कि 76.18 करोड़ रुपये की है। हालांकि, जुपिटर इंडिया फंड ने 585 रुपये प्रति शेयर के औसत मूल्य पर कंपनी में 10 लाख शेयर या 1.44 फीसदी हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया है।फिलहाल एनएसई पर Gravita India का शेयर 6.20 रुपये यानी 1.09 फीसदी की बढ़त के साथ 595.50 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।

                                              JUNE 07, 2023 / 11:03 AM IST
                                              Market Update:KPI GREEN को ANUPAM RASAYAN से ऑर्डर मिला, शेयर करीब 2% चढ़ा
                                              केपीआई ग्रीन को ANUPAM RASAYAN से ऑर्डर मिला है। सूरत में 40 MW क्षमता के विंड सोलर हाइब्रिड पॉवर प्रोजेक्ट का ऑर्डर मिला है। कंपनी के कैप्ट्यू पावर प्रोड्यूसर को ऑर्डर मिला है। फिलहाल एनएसई पर KPI GREEN का शेयर 8.85 रुपये यानी 1.67% की बढ़त के साथ 538.40 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।
                                                JUNE 07, 2023 / 11:02 AM IST

                                                Market Update:Deepak Fertilisers ने NCD के जरिए 900 करोड़ रुपये जुटाए, शेयर 1% टूटा

                                                सब्सिडियरी ने प्राइवेट प्लेसमेंट के आधार पर नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर (NCDs) के जरिए 900 करोड़ रुपए जुटाए हैं। सब्सिडियरी ने ये रकम संस्थागत खरीदारों से जुटाया है। NCDs को BSE पर अभी लिस्ट किया जाना है। फिलहाल Deepak Fertilisers का शेयर एनएसई पर 5.80 रुपये यानी 1.04 फीसदी की गिरावट के साथ 553.50 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।

                                                  JUNE 07, 2023 / 10:51 AM IST

                                                  Market Update:Torrent Power ने महाराष्ट्र सरकार के साथ MoU साइन किया, शेयर 7% से ज्यादा भागा

                                                  कंपनी ने महाराष्ट्र सरकार के साथ MoU साइन किया है। इसके तहक कपंनी इस राज्य में 5,700 MW के तीन पम्प्ड स्टोरेज हाईड्रो प्रोजेक्ट बनाएगी। महाराष्ट्र के कर्जत, मावल और जु्न्नर में प्रोजेक्ट होंगे। कंपनीप्रोजेक्ट पर 27,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। प्रोजेक्ट कंस्ट्रक्शन के दौरान 13,500 लोगों को रोजगार मिलेगा। कंपनी अगले 5 साल में इस प्रोजेक्ट को पूरा करने का लक्ष्य रख रही है।

                                                  फिलहाल टोरेंट पावर का शेयर एनएसई पर 41.80 रुपये यानी 6.86 फीसदी की बढ़त के साथ 654.22 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।

                                                    JUNE 07, 2023 / 10:39 AM IST

                                                    Market Update:ITC पर जेपी मॉर्गन की राय

                                                    जेपी मॉर्गन ने आईटीसी पर ओवरवेट रेटिंग दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 480 रुपये प्रति शेयर तय किया है। ग्रामीण क्षेत्रों में एफएमसीजी मार्केट ग्रोथ में सुधार हो रहा है। सुपीरियर एक्जीक्यूशन और कॉस्ट फोकस के साथ स्टेबल प्राइसिंग सिगरेट EBIT को सपोर्ट करेगा। एमएफजी यूनिट्स और वैल्यू एडेड पोर्टफोलियो में निवेश के साथ पेपर बिजनेस अच्छा कर रहा है। रेवेन्यू ग्रोथ और मार्जिन वित्त वर्ष 23 के पीक लेवल से मॉडरेट होगा। मुख्य रूप से एफएमसीजी और पेपरबोर्ड के लिए वार्षिक औसत कैपेक्स 3,000-3,500 करोड़ रुपये होगा।

                                                      JUNE 07, 2023 / 10:20 AM IST

                                                      बल्क डील

                                                      ग्रेविटा इंडिया (Gravita India): ग्रेविटा इंडिया के प्रमोटर रजत अग्रवाल ने 586.04 रुपये प्रति शेयर के औसत मूल्य पर खुले बाजार लेनदेन के माध्यम से ग्रेविटा इंडिया में 13 लाख इक्विटी शेयर या 1.88 फीसदी हिस्सेदारी बेची है, जो कि 76.18 करोड़ रुपये की है। हालांकि, जुपिटर इंडिया फंड ने 585 रुपये प्रति शेयर के औसत मूल्य पर कंपनी में 10 लाख शेयर या 1.44 फीसदी हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया है।

                                                        JUNE 07, 2023 / 10:11 AM IST

                                                        Market Update:Ashok Leyland पर JPMorgan की राय

                                                        जेपी मॉर्गन ने अशोक लैलेंड पर ओवरवेट रेटिंग की राय दी है और स्टॉक के लिए 175 रुपये का लक्ष्य दिया है। कारोबारी साल 2024 के लिए M&HCV इंडस्ट्री ग्रोथ 10-12% रहने का गाइडेंस दिया है। M&HCV मार्केट शेयर 35% तक बढ़ाने का लक्ष्य है। कारोबारी साल 2024 में EV कारोबार Switch Mobility में 1,200 करोड़ रुपए निवेश करेगी। रिटर्न रेश्यो, कैपिटल एलोकेशन पर फोकस, मध्यम अवधि में सुधार की संभावना है।

                                                          JUNE 07, 2023 / 9:55 AM IST

                                                          Market Update:गोल्ड प्राइस

                                                          ट्रेजरी यील्ड और डॉलर में मजबूती के कारण सोने की कीमतों में मंगलवार को थोड़ा बदलाव आया। बुलियन ट्रेडिंग एक सीमित दायरे में रही। क्योंकि निवेशकों की नजर अब फेडरल रिजर्व के फैसलों पर लगी हुई है। कल के कारोबार में हाजिर सोना 0.1 फीसदी से कम बढ़कर 1963.19 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। वहीं, अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स 0.4 फीसदी बढ़कर 1982.20 डॉलर पर पहुंच गया।

                                                            JUNE 07, 2023 / 9:51 AM IST

                                                            Sensex दिसंबर तक छू सकता है 68500 का स्तर: मॉर्गन स्टैनली

                                                            मॉर्गन स्टैनली को उम्मीद है कि दिसंबर तक बीएसई का सेंसेक्स 68500 का स्तर छू लेगा जो मौजूदा स्तर से 10 फीसदी की संभावित तेजी दिखाता है। इस ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि सेंसेक्स इस समय अपने 25 के औसत से प्रीमियम पर कारोबार कर रहा है। इससे संकेत मिल रहा है कि मीडियम टर्म में इसमें अच्छी ग्रोथ देखने को मिल सकती है। सेंसेक्स का ये टारगेट इस अनुमान पर आधारित है कि अब कमोडिटी की कीमतों में किसी बड़ी बढ़त की संभावना नहीं है, यूएस मंदी से बच जाएगा और आरबीआई ब्याज दरों में बढ़त पर विराम जारी रखेगा।

                                                              JUNE 07, 2023 / 9:32 AM IST

                                                              Market Update:Engineers India ने पोट्टंगी बॉक्साइट माइनस के लिए NALCO को कंसल्टिंग सर्विस के लिए चुना

                                                              पोट्टंगी बॉक्साइट माइनस के लिए कंपनी ने NALCO को कंसल्टिंग सर्विस के लिए चुना है।JSPL ने ओड़िशा में बेसिक इंजीनियरिंग और डिटेल इंजीनिंयरिंग के लिए भी कंपनी के साथ करार किया है। कंपनी को 20.55 करोड़ रुपए का ऑर्डर मिला है।

                                                                JUNE 07, 2023 / 9:21 AM IST

                                                                Market Opens:बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई

                                                                बाजार की शुरुआत आज बढ़त के साथ हुई। सेंसेक्स 157.73 अंक यानी 0.25 फीसदी की बढ़त के साथ 62,950.61 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 38.80 अंक यानी 0.21 फीसदी की बढ़त के साथ 18,638.80 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

                                                                  JUNE 07, 2023 / 9:07 AM IST

                                                                  Market Update:प्री-ओपनिंग में बाजार में दिखी बढ़त

                                                                  प्री-ओपनिंग में बाजार में बढ़त देखने को मिली। 09: 02 बजे के आसपास सेंसेक्स 83.78 अंक यानी 0.13 फीसदी की बढ़त के साथ 62,876.66 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 114.00 अंक यानी 0.61 फीसदी की बढ़त के साथ 18,713.00 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

                                                                    JUNE 07, 2023 / 8:58 AM IST

                                                                    Market Update:रेलिगेयर ब्रोकिंग के अजीत मिश्रा की बाजार पर राय

                                                                    रेलिगेयर ब्रोकिंग के अजीत मिश्रा का कहना है कि आज मिले-जुले संकेतों के बीच बाजार में उतार-चढ़ाव बना रहा और कारोबार के अंत में सेंसेक्स-निफ्टी सपाट बंद हुए। आज दिन की शुरुआत भी सपाट हुई थी। लेकिन दिन चढ़ने के साथ निफ्टी में कमजोरी बढ़ती गई। लेकिन कारोबारी सत्र के आखिरी आधे घंटे में आई तेज रिकवरी ने सारे नुकसान की भरपाई कर दी। आखिरकार, निफ्टी दिन के उच्चतम स्तर 18599 के करीब बंद हुआ।

                                                                    मिलेजुले ग्लोबल संकेतों और बैंकिंग पैक के खराब प्रदर्शन के बावजूद चुनिंदा सेक्टरों में आया उछाल इंडेक्स को मजबूत बनाए रखने में मदद कर रहा है। इस कंसोलीडेशन के दौर में ऑटो, एफएमसीजी, रियल्टी जैसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले सेक्टरों से अच्छे शेयरों की पहचान करके खरीदारी करने की रणनीति सबसे बेहतर रणनीति होगी। अगर निफ्टी 18700 के ऊपर एक निर्णायक ब्रेक आउट देता है तो फिर ये रिकॉर्ड हाई की ओर बढ़ता दिखेगा।

                                                                      JUNE 07, 2023 / 8:49 AM IST

                                                                      Market Update:एलकेपी सिक्योरिटीज के रूपक डे की बाजार पर राय

                                                                      एलकेपी सिक्योरिटीज के रूपक डे का कहना है कि आज निफ्टी इंडेक्स में ऊपरी स्तरों पर वोलैटिलिटी देखने को मिली। लेकिन ये एक छोटे दायरे में कारोबार करता दिखा। डेली चार्ट पर निफ्टी ने डोजी कैन्डल बनाया जो बाजार में अनिर्णय की स्थिति का संकेत देता है। ऐसे में निफ्टी का ओवरऑल ट्रेंड साइड वेज कारोबार जारी रहने का नजर आ रहा है। इंडेक्स की दिशा साफ नहीं है। निफ्टी के लिए 18500 पर सपोर्ट दिख रहा है। वहीं, ऊपर की तरफ 18665 पर रजिस्टेंस है।

                                                                        JUNE 07, 2023 / 8:49 AM IST

                                                                        Market Update:एलकेपी सिक्योरिटीज के रूपक डे की बाजार पर राय

                                                                        एलकेपी सिक्योरिटीज के रूपक डे का कहना है कि आज निफ्टी इंडेक्स में ऊपरी स्तरों पर वोलैटिलिटी देखने को मिली। लेकिन ये एक छोटे दायरे में कारोबार करता दिखा। डेली चार्ट पर निफ्टी ने डोजी कैन्डल बनाया जो बाजार में अनिर्णय की स्थिति का संकेत देता है। ऐसे में निफ्टी का ओवरऑल ट्रेंड साइड वेज कारोबार जारी रहने का नजर आ रहा है। इंडेक्स की दिशा साफ नहीं है। निफ्टी के लिए 18500 पर सपोर्ट दिख रहा है। वहीं, ऊपर की तरफ 18665 पर रजिस्टेंस है।

                                                                          JUNE 07, 2023 / 8:45 AM IST

                                                                          Market Update:07 जून को कैसी रही थी बाजार की चाल

                                                                          07 जून को बाजार आज भारी उतार-चढ़ाव के बीच सपाट बंद हुआ है। फिन निफ्टी एक्सपायरी के दिन बाजार आज दायरे में घमूता दिखा है। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 5.41 अंक या 0.01 फीसदी बढ़कर 62792.88 पर और निफ्टी 5.20 अंक या 0.03 फीसदी बढ़कर 18599 पर बंद हुआ है।

                                                                            JUNE 07, 2023 / 8:42 AM IST

                                                                            Market Update: HDFC सिक्योरिटीज के नागराज शेट्टी की बाजार पर राय

                                                                            HDFC सिक्योरिटीज के नागराज शेट्टी का कहना है कि किसी भी तेज बढ़त या गिरावट के बाद इस तरह का डोजी पैटर्न बनना बाजार के ट्रेंड में बदलाव का संकेत होता है। लेकिन दायरे में हो रहे कारोबार के बीच इस पैटर्न के बनने से इससे कुछ साफ अंदाजा लगाना मुश्किल है। शेट्टी का मानना है कि निफ्टी के लिए 10 और 20 ईएमए पर तत्काल सपोर्ट कायम है। शॉर्ट टर्म में इंट्रा डे में इन लेवल के आसपास खरीदारी आती दिखी है। ऊपर की तरफ निफ्टी के लिए 18600-18700 पर रजिस्टेंस है। जबकि नीचे की तरफ 18500 पर तत्काल सपोर्ट है।

                                                                              JUNE 07, 2023 / 8:38 AM IST

                                                                              Crude Oil:क्रूड में गिरावट

                                                                              ब्रेंट क्रूड के भाव में मंगलवार को हल्की गिरावट देखने को मिली। मंगलवार को ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स 0.6% कम होकर 76.29 डॉलर प्रति बैरल और WTI क्रूड फ्यूचर्स 0.6% की गिरावट के साथ 71.74 डॉलर प्रति बैरल पर नजर आया। इसके पहले सोमवार को कीमतों में तेजी देखने को मिली थी।

                                                                                JUNE 07, 2023 / 8:34 AM IST

                                                                                Market Update:FIIs-DIIs के आंकड़े

                                                                                लगातार कई दिनों की बिकवाली के बाद मंगलवार को कैश मार्केट में विदेशी निवेशकों ने खरीदारी की है।कल विदेशी संस्थागत निवेशकों ने कैश मार्केट में 385.71 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे। जबकि, घरेलू संस्थागत निवेशकों ने कल कैश मार्केट में 489.02 करोड़ रुपए के शेयर बेचे हैं।

                                                                                  JUNE 07, 2023 / 8:30 AM IST

                                                                                  Global Market Cues:एशियाई बाजारों की चाल

                                                                                  इस बीच आज एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। SGX NIFTY 24.50 अंक की बढ़त दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 1.46 फीसदी की गिरावट के साथ 32,039.34 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.27 फीसदी की कमजोरी दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 0.62 फीसदी चढ़कर 16,866.63 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 1.13 फीसदी की बढ़त के साथ 25,612.96 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 0.37 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.26 फीसदी की बढ़त के साथ 3,203.60 के स्तर पर दिख रहा है।

                                                                                    JUNE 07, 2023 / 8:25 AM IST

                                                                                    NSE पर F&O बैन में आने वाले शेयर

                                                                                    07 जून को NSE पर 3 स्टॉक इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस, इंडिया सीमेंट्स और मणप्पुरम फाइनेंस F&O बैन में हैं। बताते चलें कि F&O सेगमेंट में शामिल स्टॉक्स को उस स्थिति में बैन कैटेगरी में डाल दिया जाता है, जिसमें सिक्योरिटीज की पोजीशन उनकी मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट से ज्यादा हो जाती है।

                                                                                      JUNE 07, 2023 / 8:15 AM IST

                                                                                      Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल

                                                                                      निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 18550 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 18528 और 18493 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 18619 फिर 18641 और 18676 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।

                                                                                      Nifty Bank

                                                                                      निफ्टी बैंक के लिए पहला सपोर्ट 44050 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 43997 और 43910 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 44223 फिर 44277 और 44363 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।

                                                                                        JUNE 07, 2023 / 8:13 AM IST

                                                                                        Market Update:मई में जनरल इंश्योरेंस कारोबार में अच्छी ग्रोथ

                                                                                        मई में जनरल इंश्योरेंस कारोबार में अच्छी ग्रोथ दिखी। प्रीमियम 18% बढ़े। हेल्थ इंश्योरेंस का प्रीमियम कलेक्शन 23% उछला है। ICICI Lombard और Star Health ने सबसे ज्यादा ग्रोथ दिखाई ।टोरेंट पावर महाराष्ट्र में 27000 करोड़ रुपये निवेश करेगी

                                                                                          JUNE 07, 2023 / 8:10 AM IST

                                                                                          Market Update:आयरन ओर की कीमतों में तेजी

                                                                                          चीन के सरकार ने बैंकों को ब्याज दरें घटाने का आदेश दिया है। अब उम्मीद की जा रही है कि रियल एस्टेट सेक्टर के लिए जल्द ही राहत पैकेज का एलान किया जा सकता है। चीन की सरकार की ओर से राहत पैकेज के एलान की उम्मीद में आयरन ओर की कीमतों में तेजी दिख रही है। आयरन ओर का दाम 110 डॉलर प्रति टन के करीब पहुंच चुका है।आयरन ओर के दाम में बीते 25 मई को 6 महीनों के निचले स्तरों तक गिरे थे।

                                                                                            JUNE 07, 2023 / 8:09 AM IST

                                                                                            ग्लोबल मार्केट से मिलेजुले संकेत

                                                                                            ग्लोबल मार्केट से मिलेजुले संकेत मिल रहे है। एशिया में निक्केई पर दबाव है लेकिन SGX NIFTY में चौथाई परसेंट की तेजी देखने को मिल रही है। उधरअमेरिकी बाजार कल बढ़त पर बंद हुए थे । S&P 500 इंडेक्स 9 महीने की ऊंचाई पर पहुंचा जबकि आज US FUTURES में फ्लैट कामकाज हो रहा है।

                                                                                              JUNE 07, 2023 / 8:08 AM IST

                                                                                              Stock Market LIVE Updates:सुप्रभात दोस्तो, मनीकंट्रोल के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। हम आपको आज दलाल स्ट्रीट में होने वाले सभी एक्शन को इस मार्केट लाइव ब्लॉग के जरिए बताने की कोशिश करेंगे। भारतीय बाजार और ग्लोबल मार्केट की हलचल पर नजर रखने के लिए हमारे इस लाइव ब्लॉग के जरिए हमारे साथ बने रहें।