Get App

लाइव ब्लॉग

Curated By: Sujata Yadav JUNE 08, 2023 / 3:40 PM IST

Closing Bell: सेंसेक्स 294 अंक टूटा, निफ्टी 18,650 के नीचे हुआ बंद, आईटी, रियल्टी, ऑटो शेयरों की हुई सबसे ज्यादा पिटाई

Closing Bell: कारोबार के अंत में सेंसेक्स 294.32 अंक यानी 0.47 फीसदी की गिरावट के साथ 62,848.64 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 91.85 अंक यानी 0.49 फीसदी की गिरावट के साथ 18,634.55 के स्तर पर बंद हुआ

Closing Bell:वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार में दबाव देखने को मिला। आज के कारोबार में रियल्टी, IT, बैंकिंग शेयरों में गिरावट देखने को मिल रहा है। फार्मा, FMCG, ऑटो शेयरों में दबाव देखने को मिला। वहीं एनर्जी, PSE, मेटल इंडेक्स हल्की बढ़त पर बंद हुआ। मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में बिकवाली देखने को मिल रहा है। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 294.32 अंक यानी 0.47 फीसदी की गिरावट के साथ 62,848.64 के स्तर पर बंद

 Stock Market Today Live
Stock Market Today Live
JUNE 08, 2023 / 3:37 PM IST
Closing Bell: वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार में दबाव
वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार में दबाव देखने को मिला। आज के कारोबार में रियल्टी, IT, बैंकिंग शेयरों में गिरावट देखने को मिल रहा है। फार्मा, FMCG, ऑटो शेयरों में दबाव देखने को मिला। वहीं एनर्जी, PSE, मेटल इंडेक्स हल्की बढ़त पर बंद हुआ। मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में बिकवाली देखने को मिल रहा है।
कारोबार के अंत में सेंसेक्स 294.32 अंक यानी 0.47 फीसदी की गिरावट के साथ 62,848.64 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 91.85 अंक यानी 0.49 फीसदी की गिरावट के साथ 18,634.55 के स्तर पर बंद हुआ।
Grasim Industries, Kotak Mahindra Bank, Sun Pharma, Tech Mahindra और Tata Consumer Products निफ्टी के टॉप लूजर है। वहीं NTPC, JSW Steel, ONGC, Power Grid Corp और Larsen and Toubro निफ्टी का टॉप गेनर है।
पावर और कैपिटल गुड्स के शेयरों को छोड़कर सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में बंद हुआ।
    JUNE 08, 2023 / 3:29 PM IST

    Market Update:Udaipur cement ने 18 रुपये प्रति शेयर के भाव पर राइट्स इश्यू के जरिए 450 करोड़ जुटाएगी, शेयर 6% से ज्यादा भागा

    कंपनी की बोर्ड बैठक में राइट्स इश्यू को मंजूरी मिल गई है । कंपनी 18 रुपये प्रति शेयर के भाव पर राइट्स इश्यू जारी किए जाएंगे। कंपनी ने इसके जरिए 450 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा है। राइट्स इश्यू की रिकॉर्ड डेट 14 जून 2023 है। फिलहाल Udaipur cement का शेयर एनएसई पर 2.01 रुपये यानी 6.64 फीसदी की बढ़त के साथ 32.28 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

      JUNE 08, 2023 / 3:23 PM IST

      Market Update:Titagarh Wagons के बोर्ड ने10 जून को QIP के जरिए फंड जुटाने पर विचार करेगा, शेयर 1% से ज्यादा भागा

      Titagarh Wagons के बोर्ड 10 जून को QIP के जरिए फंड जुटाने पर विचार करेगा । फिलहाल Titagarh Wagons का शेयर एनएसई पर 5.30 रुपये यानी 1.39 फीसदी की बढ़त के साथ 396.20 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा था। स्टॉक का डे हाई 410.00 रुपये है जबकि डे लो 385.00 रुपये है। वर्तमान में कंपनी का वॉल्यूम 1,555,760 शेयरों का था।

        JUNE 08, 2023 / 3:17 PM IST

        Market Update:Aether Industries पर HDFC सिक्योरिटीज की राय

        Aether Industries भारत की लीडिंग स्पेशियलिटी / फाइन केमिकल बनाने वाली कंपनी है। एक्सपर्ट्स इस शेयर को लेकर बुलिश हैं। ब्रोकरेज फर्म HDFC सिक्योरिटीज ने इस शेयर को Buy रेटिंग दी है और इसके लिए 1180 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है। इस हिसाब से निवेशकों को लगभग 19 फीसदी का मुनाफ होने की संभावना है।

          JUNE 08, 2023 / 3:06 PM IST

          Market Update:L&T फाइनेंस होल्डिंग ने किया डिविडेंड का एलान, शेयर करीब 2% टूटा

          L&T फाइनेंस होल्डिंग ने निवेशकों के लिए डिविडेंड का एलान किया है।कंपनी के बोर्ड ने इसकी मंजूरी दे दी है। बोर्ड ने फाइनेंशियल ईयर 2022-23 के लिए 2 रुपये प्रति शेयर के फाइनल डिविडेंड का एलान किया है।फिलहाल L&T फाइनेंस होल्डिंग का शेयर एनएसई पर 2.05 रुपये यानी 1.91 फीसदी की गिरावट के साथ 105.50 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

            JUNE 08, 2023 / 2:53 PM IST

            Market Update:CCL Product करेगी यूके में विस्तार, शेयर 2% टूटा

            CCL Product ने कॉफी कंपनी LÖFBERGS Group के साथ एक समझौता किया है। समझौते के तहत सीसीएल प्रोडक्ट यूके में रजिस्टर्ड ग्रुप के कई ब्रांड की खरीदेगी। कंपनी की उम्मीद है कि इस खरीद से कंपनी को यूके के कई बड़े सुपरमार्केट में पहुंच हासिल होगी।समझौते के तहत कंपनी ग्रुप की सब्सिडियरी से 6 ब्रांड हासिल करेगी।

            फिलहाल CCL Product का शेयर एनएसई पर 12.70 रुपये यानी 1.98 फीसदी की गिरावट के साथ 630 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

              JUNE 08, 2023 / 2:40 PM IST

              Market Update: हीरो मोटोकॉर्प पर एचडीएफसी सिक्योरिटीज की राय

              एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने हीरो मोटोकॉर्प टारगेट खरीदारी से घटाकर रिड्यूस कर दिया है और टारगेट 2512 रुपये पर फिक्स किया है। ब्रोकरेज फर्म के मुताबिक कॉम्पटीटर होंडा की नई सेगमेंट में एंट्री के चलते मार्केट में हीरो का दबदबा कम होगा। होंडा ने 64900 रुपये की कीमत में शाइन 100 सीसी लॉन्च किया है। शाइन ब्रांड की बाइक पहले ही 125सीसी में उपलब्ध है और अब 100सीसी में भी बिकेगी। कंपनी की योजना पहले साल में इसकी 3 लाख गाड़ियों की बिक्री का है। अब ब्रोकरेज के मुताबिक अगर होंडा की योजना ट्रैक पर रही तो यह हीरो के कारोबार के लिए झटका होगा।

                JUNE 08, 2023 / 2:24 PM IST
                Market Update:TANLA PLATFORMS ने ValueFirst डिजिटल मीडिया को $4.2 Cr मेंखरीदेगी
                TANLA PLATFORMS ने ValueFirst डिजिटल मीडिया को $4.2 Cr में खरीदेगी। ValueFirst Middle East को 20 करोड़ में खरीदेगी। फिलहाल TANLA PLATFORMS का शेयर एनएसई पर 9.10 रुपये यानी 1.01 फीसदी की बढत के साथ 847.55 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा था।
                  JUNE 08, 2023 / 2:13 PM IST

                  Market Update:Crayons Advertising शेयर में लगा अपरसर्किट

                  अनिल कुमार गोयल ने Crayons Advertising को अपने पोर्टफोलियो में शामिल कर लिया है। NSE की वेबसाइट पर बल्क डील को लेकर दी गई जानकारी के अनुसार, अनिल कुमार गोयल ने Crayons Advertising के 2 लाख शेयर 109.35 रुपए प्रति शेयर के भाव पर खरीदे हैं। ये 2 लाख शेयर कंपनी कुल पेड-अप कैपिटल का 0.82% है।

                  फिलहाल Crayons Advertising का शेयर एनएसई पर 5.45 रुपये यानी 4.98 फीसदी की बढ़त के साथ 114.80 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

                    JUNE 08, 2023 / 2:04 PM IST
                    Market Update:ZYDUS LIFE को US FDA से Esomeprazole Magnesium के लिए मंजूरी मिली
                    US FDA से Esomeprazole Magnesium के लिए मंजूरी मिली है। US FDA से पेट की बीमारी की दवा को मंजूरी मिली है। फिलहालZYDUS LIFE का शेयर एनएसई पर 0.60 रुपये यानी 0.12 फीसदी की गिरावट के साथ 514 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा था।
                      JUNE 08, 2023 / 1:57 PM IST

                      Market Update:TECH MAHINDRA में LIC ने हिस्सेदारी बढ़ाई, शेयर 1% टूटा

                      LIC ने कंपनी में हिस्सेदारी 6.8% से बढ़ाकर 8.8% की है। 21 नवंबर 2022 से 6 जून 2023 के बीच हिस्सेदारी बढ़ाई। फिलहाल TECH MAHINDRA का शेयर एनएसई पर 18.30 रुपये यानी1.67 फीसदी की गिरावट के साथ 1077.20 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

                        JUNE 08, 2023 / 1:42 PM IST

                        Market Update:पेटीएम पर मोतीलाल ओसवाल की राय

                        पेटीएम ने मई महीने का जो बिजनेस अपडेट जारी किया है और मार्च 2023 तिमाही का उम्मीद से बेहतर वित्तीय प्रदर्शन रहा है, उससे लॉन्ग टर्म के लिए पेटीएम को लेकर ब्रोकरेज पॉजिटिव हैं। मई महीने के बिजनेस अपडेट को देखते हुए घरेलू ब्रोकरेज फर्म मोतीताल ओसवाल ने पेटीएम में निवेश के लिए 900 रुपये का टारगेट प्राइस फिक्स किया है। मोतीलाल ओसवाल ने अपनी रिपोर्ट में हाईलाईट किया है कि अप्रैल-मई 2023 यानी दो महीने में इसका ग्रॉस मर्चेंडाइज वैल्यू (GMV) मजबूत बना रहा और सालाना आधार पर 35 फीसदी उछलकर 2.65 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया। ब्रोकरेज ने अपनी रिपोर्ट में इसे भी हाईलाईट किया है कि इसका लोन डिस्बर्समेंट तो बढ़ रहा है, साथ ही एवरेज टिकट साइज में भी इजाफा हो रहा है। पेटीएम ने अभी लोन को लेकर सात एंटिटीज के साथ साझेदारी की है और अब इसका लक्ष्य चालू वित्त वर्ष 2023-24 में तीन से चार पार्टनर और जोड़ने की है।ब्रोकरेज ने इसे 850 रुपये के टारगेट पर खरीदारी की रेटिंग दी हुई है।

                          JUNE 08, 2023 / 1:34 PM IST

                          बाजार की बड़ी बातें

                          क्रेडिट पॉलिसी के बाद बाजार मुनाफावसूली देखने को मिल रही है और निफ्टी 18700 के नीचे फिसला है। बैंक निफ्टी ने भी सारी बढ़त गंवाई है। मिडकैप में भी मुनाफावसूली हावी है। ऑटो, रियल्टी और FMCG शेयरों की ज्यादा पिटाई हुई है। IT और फार्मा शेयरों में भी बिकवाली देखने को मिल रहा है। पावर शेयरों में खरीदारी, एनर्जी इंडेक्स 0.50% चढ़ा है।

                            JUNE 08, 2023 / 1:27 PM IST

                            Market Update:Punjab & Sind Bank ने 12 जून को बोर्ड फंड जुटाने पर विचार करेगा, शेयर 2% चढ़ा

                            Punjab & Sind Bank ने 12 जून को बोर्ड फंड जुटाने पर विचार करेगा।बॉन्ड्स के जरिए 750 करोड़ रुपए जुटाने पर विचार करेगी बोर्ड। फिलहाल Punjab & Sind Bank का शेयर एनएसई पर 0.75 रुपये यानी 2.33 फीसदी की बढ़त के साथ 32.90 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

                              JUNE 08, 2023 / 1:14 PM IST

                              Market Update:M&M ने Supro CNG Duo लॉन्च किया

                              महिंद्रा एंड महिंद्रा ने 6.32 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) की शुरुआती कीमत पर सुप्रो सीएनजी डुओ लॉन्च किया है। ये छोट कॉमर्शियल व्हीकल सेगमेंट में कंपनी का पहला डुअल-फ्यूल व्हीकल है। 2016 में लॉन्च होने के बाद से, महिंद्रा एंड महिंद्रा ने सुप्रो छोटे वाणिज्यिक वाहनों की 1.75 लाख से अधिक इकाइयां बेची हैं।

                                JUNE 08, 2023 / 1:10 PM IST

                                Market Update:Jindal Poly ने JPF नीदरलैंड इंवेस्टमेंट BV में 100% हिस्सा खरीदा, शेयर 6% से ज्यादा चढ़ा

                                कंपनी ने JPF नीदरलैंड इंवेस्टमेंट BV में 100% हिस्सा खरीदा है। JPF नीदरलैंड इंवेस्टमेंट BV नीदरलैंड की पैकेजिंग कंपनी है। फिलहाल Jindal Poly का शेयर एनएसई पर 44.80 रुपये यानी 6.66 फीसदी की बढ़त के साथ 717.10 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

                                  JUNE 08, 2023 / 12:51 PM IST

                                  Market Update: Morgan Stanley पर टाटा मोटर्स की राय

                                  Morgan Stanley ने यह भी कहा कि कंपनी का दावा है कि 2 साल में बैटरी मैन्युफैक्चरिंग शुरू हो जाएगी। इससे कंपनी के लिए PV मार्जिन में सुधार करने में मदद मिलेगी।जबकि, Nomura ने कहा कि कमर्शियल वाहनों के वॉल्यूम और टनेज में लगातार ग्रोथ देखने को मिल रही है। इससे फ्री कैश फ्लो बढ़ने में भी मदद मिलेगी।हालांकि, Tata Tech IPO से डिलेवरेजिंग को सपोर्ट मिल सकेगा।

                                    JUNE 08, 2023 / 12:36 PM IST

                                    Market Update:Devyani International पर Goldman Sachs की राय

                                    गोल्डमैन सेक्स ने Devyani International पर खरीदारी की राय दी है और स्टॉक के लिए 200 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है। KFC की वजह मार्जिन में रिकवरी जारी रह सकती है। कारोबारी साल 2024 की दूसरी छमाही से पहले डिमांड में रिकवरी की उम्मीद नहीं है। Costa बेहतर स्थिति में पहुंच चुका है, लंबी अवधि में वैल्यू क्रिएशन में मददगार होगा। KFC में चिकेन रोल्स और कियोस्क होना कंपनी के लिए अच्छी पहल देखने को मिली।

                                      JUNE 08, 2023 / 12:19 PM IST

                                      Market Update:Yulu Bikes आईपीओ लाने की तैयारी में

                                      Yulu Bikes आईपीओ लाने की तैयारी कर रही है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह कंपनी वित्त वर्ष 2026 में इसके लिए बाजार नियामक सेबी (SEBI) के पास ड्राफ्ट फाइल कर सकती है। युलु बाइक्स की बजाज ऑटो के साथ साझेदारी है। बजाज ऑटो की ईवी सब्सिडियरी चेतक टेक्नोलॉजीज युलु के सभी मॉडल्स को डिजाइन कर उन्हें तैयार करती है। चेतक टेक की युलु में 20 फीसदी से कम हिस्सेदारी है। युलु बेंगलुरु की एक स्टार्टअप है जबकि चेतक टेक पुणे की कंपनी है।

                                        JUNE 08, 2023 / 12:03 PM IST


                                        Market Update:Tata Motors पर जेपी मॉर्गन की राय

                                        जेपी मॉर्गन ने कहा कि FY24 तक CV सेगमेंट ग्रोथ मॉडरेट होनी चाहिए। कंपनी मार्जिन सुधार और मजबूत FCF जेनरेशन पर फोकस कर रही है। कंपनी PV & CV Businesses में पावरट्रेन्स में नये प्रोडक्ट्स शुरू करेगी। सेल मैन्युफैक्चरिंग में टाटा ग्रुप के प्रवेश से कंपनी को फायदा होगा। इस पर ब्रोकरेज ने न्यूट्रल रेटिंग देकर इसका लक्ष्य 455 रुपये तय किया है।

                                          JUNE 08, 2023 / 11:48 AM IST

                                          Market open:Deepak Fertilisers & Petrochemicals Corporation का शेयर 1% से ज्यादा भागा

                                          विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक स्मॉलकैप वर्ल्ड फंड इंक ने खुले बाजार में लेनदेन के माध्यम से कंपनी में 23.54 लाख इक्विटी शेयर या 1.86 फीसदी हिस्सेदारी 548.42 रुपये प्रति शेयर के औसत मूल्य पर बेची है। FPI के पास मार्च 2023 तक कंपनी में 4.94 फीसदी हिस्सेदारी या 62.35 लाख शेयर थे।फिलहाल Deepak Fertilisers का शेयर एनएसई पर 6.25 रुपये यानी 1.12 फीसदी की बढ़त के साथ 565.10 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।

                                            JUNE 08, 2023 / 11:36 AM IST

                                            Market Update:Tata Motors पर जेपी मॉर्गन की राय

                                            जेपी मॉर्गन ने कहा कि FY24 तक CV सेगमेंट ग्रोथ मॉडरेट होनी चाहिए। कंपनी मार्जिन सुधार और मजबूत FCF जेनरेशन पर फोकस कर रही है। कंपनी PV & CV Businesses में पावरट्रेन्स में नये प्रोडक्ट्स शुरू करेगी। सेल मैन्युफैक्चरिंग में टाटा ग्रुप के प्रवेश से कंपनी को फायदा होगा। इस पर ब्रोकरेज ने न्यूट्रल रेटिंग देकर इसका लक्ष्य 455 रुपये तय किया है।

                                              JUNE 08, 2023 / 11:25 AM IST

                                              Market Update:HUL पर Macquarie की राय

                                              मैक्यावरी ने एचयूएल पर आउटपरफॉर्म रेटिंग की राय दी है और स्टॉक के लिए 3050 रुपये का लक्ष्य दिया है। पहली तिमाही में वॉल्यूम ग्रोथ 5% बढ़ने की उम्मीद, चौथी तिमाही में 4% तक बढ़ी है। लॉन्ड्री, साबुन और शैम्पू की कीमतों में कटौती की वजह से कारोबार सामान्य होने की उम्मीद है। ग्रॉस मार्जिन में सुधार ऊंचे मीडिया इंटेसिटी की वजह से कम होगी। ग्रॉस मार्जिन में सुधार की वजह से तिमाही आधार पर EBITDA ग्रोथ 12% तक पहुंच सकता है।

                                                JUNE 08, 2023 / 11:14 AM IST

                                                Market Update:Gati ने मई कारोबार का अपडेट किया जारी, शेयर 6% से ज्यादा भागा

                                                कंपनी ने मई कारोबार का अपडेट जारी कर दिया । मई 2023 में सर्फेस और एयर एक्सप्रेस के वॉल्यूम 9% बढ़े। मासिक आधार पर मई महीने के दौरान वॉल्यूम 90 kt से बढ़कर 98 kt तक पहुंच गया है। मई आंकड़ों से वॉल्यूम में लगातार ग्रोथ के संकेत मिल रहे हैं।आगे भी इसमें तेजी बरकरार रहने की उम्मीद है।फिलहाल Gati का शेयर एनएसई पर 7.80 रुपये यानी 6.68 फीसदी की बढ़त के साथ 125 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

                                                  JUNE 08, 2023 / 11:02 AM IST

                                                  Market Update:Lemon Tree Hotels आंध्र प्रदेश के राजमुंदरी में 60 कमरों के होटल के लिए किया करार, शेयर 1% भागा

                                                  कंपनी ने आंध्र प्रदेश के राजमुंदरी में 60 कमरों के होटल का करार की है। कंपनी ने जानकारी दी है कि कारोबारी साल 2023 की तीसरी तिमाही में होटल शुरू होने की उम्मीद है।फिलहाल Lemon Tree Hotels का शेयर एनएसई पर 1.05 रुपये यानी 1.13फीसदी की बढ़त के साथ 93.80 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

                                                    JUNE 08, 2023 / 10:57 AM IST

                                                    Market Update:Tata Elxsiने गगनयान मिशन के लिए ISRO के साथ करार किया, शेयर 2% भागा

                                                    टाटा ग्रुप की इस Tata Elxsi ने गगनयान मिशन के लिए ISRO के साथ करार किया है।इस करार के तहत कंपनी स्पेस मिशन के लिए क्रू मॉडल डिजाइन डेवलप करेगी।ISRO से इस करार के साथ ही अब ये कंपनी स्पेस डिजाइन मैकेनिकल में भी एंट्री कर ली है। कंपनी अब ISRO के साथ दूसरे करार भी कर सकती है।

                                                    फिलहाल Tata Elxsi का शेयर एनएसई पर 176.70 रुपये यानी 2.30 फीसदी की बढ़त के साथ 7866.05 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

                                                      JUNE 08, 2023 / 10:30 AM IST

                                                      RBI GOVERNOR SAYS:FY24 में भी महंगाई दर 4% के ऊपर रह सकती है

                                                      शक्तिकांत दास ने कहा कारोबारी साल 2024 में महंगाई RBI के लक्ष्य से ऊपर रह सकती है। उन्होंने कहा कि कारोबारी साल 2024 में महंगाई दर 4% के ऊपर रह सकती है। गवर्नर ने कहा कि मार्च अप्रैल में रिटेल महंगाई दर में कमी देखने को मिली है। बताते चलें कि RBI ने महंगाई दर 4% या इससे नीचे रखने का लक्ष्य रखा है। इसमें 2% ऊपर या नीचे रहने की गुंजाईश भी होती है। महंगाई की बात करें तो अप्रैल 2023 में थोक महंगाई दर -0.92% रही है. इसके पहले मार्च महीने में ये आंकड़ा 1.34% पर था। नवंबर 2022 से थोक महंगाई दर के आंकड़ों में गिरावट देखने को मिली है।

                                                        JUNE 08, 2023 / 10:19 AM IST

                                                        Market Update:Zomato पर Morgan Stanley की राय

                                                        मॉर्गन स्टैनली ने जौमेटो पर ओवरवेट रेटिंग की राय दी है और स्टॉक के लिए 85 रुपये का लक्ष्य दिया है। छोटी अवधि में कंपनी की ग्रोथ में सुधार देखने को मिल सकता है। फूड डिलीवरी कारोबार में 4-5% एडजस्टेड EBITDA मार्जिन पर नजर है। Blinkit में ट्रैक्शन लौटने से बर्न रेट कम होगा।

                                                          JUNE 08, 2023 / 10:09 AM IST

                                                          RBI CREDIT POLICY: RBI ने दरों में कोई बदलाव नहीं किया

                                                          RBI ने दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। RBI ने ब्याज दरों को बरकरार रखा है। रेपो रेट 6.50% पर बरकरार है। 6 में से 5 सदस्य ब्याज दरें बरकरार रखने के पक्ष में है। 'WITHDRAWAL OF ACCOMMODATION' रुख बरकरार है जबकि MSF रेट और बैंक रेट 6.75% पर बरकरार है। SDF रेट 6.25% पर बरकरार है। आरबीआई गर्वनर ने कहा कि FY24 में लक्ष्य से ऊपर महंगाई रह सकती है । FY24 में भी महंगाई दर 4% के ऊपर रह सकती है।

                                                            JUNE 08, 2023 / 10:06 AM IST
                                                            Market Update:SPICEJET ने FTAI एविएशन के साथ करार किया, शेयर 3% चढ़ा
                                                            स्पाइसजेट ने FTAI एविएशन के साथ करार किया है। लीज पर विमान लेने के लिए करार किया है। FTAI एविएशन करार के तहत 20 इंजन लीज पर मुहैया कराएगी। फिलहाल SPICEJET का शेयर एनएसई पर 0.80 रुपये यानी करीब 2.99 फीसदी की बढ़त के साथ 17.56 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।
                                                              JUNE 08, 2023 / 9:59 AM IST

                                                              Market Update: Mazagon Dock ने सबमरीन प्रोजेक्ट के लिए किया करार, शेयर 1% भागा

                                                              जर्मनी की कंपनी Thyssenkrupp और मझगांव डॉक में सबमरीन प्रोजेक्ट के लिए नॉन-बाइंडिंग, नॉन-फाइनेंशियल करार हुआ है। इस जॉइंट वेंजर के जरिए भारतीय नौसेन के लिए P75-I सबमरीन बनाई जाएगी। ये कंपनी सबमरीन की डिजाइन, इंजीनियरिंग और कंसल्टेंसी मुहैया कराएगी। जबकि, Mazagon Dock सबमरीन को निर्माण और डिलीवरी करेगी।

                                                              फिलहाल शेयर एनएसई पर 8.55 रुपये यानी करीब 1 फीसदी की बढ़त के साथ 1037.90 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।

                                                                JUNE 08, 2023 / 9:42 AM IST

                                                                Market Update:एलआईसी ने टेक महिंद्रा में हिस्सेदारी बढ़ाकर 8.88 फीसदी की

                                                                भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने पिछले छह महीने से अधिक समय में खुले बाजार के लेनदेन के माध्यम से आईटी सेवा प्रदाता टेक महिंद्रा में अपनी इक्विटी हिस्सेदारी बढ़ाई है। एलआईसी ने बताया है टेक महिंद्रा में उसकी हिस्सेदारी 6.69 करोड़ से बढ़कर 8.65 करोड़ इक्विटी शेयर की हो गई है। यानी टेक महिंद्रा में इसकी हिस्सेदारी 6.869 फीसदी से बढ़कर 8.884 फीसदी हो गई है।

                                                                  JUNE 08, 2023 / 9:28 AM IST

                                                                  Market Update:Maruti Suzuki पर Nomura की राय

                                                                  नोमुरा ने मारुति सुजुकी पर न्यूट्रल रेटिंग की राय दी है और स्टॉक के लिए 9659 रुपये का लक्ष्य दिया है। कंपनी ने 5-डोर वाल Jimny के प्राइस के बारे में जानकारी दी है। Jimny के लॉन्च के साथ ही कंपनी प्रीमियम लाइफस्टाइल सेगमेंट पर फोकस कर रही। Jimny की कीमत उम्मीद से थोड़ा ज्यादा है। कुछ सेगमेंट के खरीदारों के साथ कंपनी प्रीमियम पर जोर दे रही है। भारत में प्रति महीने में 3000-4000 यूनिट्स बेचने की संभावना है।

                                                                    JUNE 08, 2023 / 9:21 AM IST

                                                                    Market open:RBI पॉलिसी के ऐलान से पहले सपाट खुले बाजार

                                                                    RBI पॉलिसी के ऐलान से पहले बाजार की सपाट शुरुआत हुई है। सेंसेक्स 57.30 अंक यानी 0.09 फीसदी की बढ़त के साथ 63,200.26 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 12.60 अंक यानी 0.07 फीसदी की बढ़त के साथ 18,739 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

                                                                    Hero MotoCorp, Power Grid Corp, NTPC, JSW Steel और Nestle निफ्टी के टॉप गेनर है। वहीं Kotak Mahindra Bank, BPCL, Eicher Motors, Axis Bank और HCL Technologies निफ्टी का टॉप लूजर है

                                                                      JUNE 08, 2023 / 9:08 AM IST

                                                                      Market at pre-open: प्री-ओपनिंग में बाजार की मिलीजुली चाल

                                                                      .प्री-ओपनिंग में बाजार की चाल मिली जुली रही है। सेंसेक्स 57.08 अंक यानी 0.09 फीसदी की बढ़त के साथ 63,200.04 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 52.70 अंक यानी 0.28 फीसदी की बढ़त के साथ 18,673.70 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

                                                                        JUNE 08, 2023 / 8:58 AM IST

                                                                        Market Update: पाम ऑयल की तेजी पर ब्रेक


                                                                        इंटरनेशनल मार्केट पाम ऑयल की 2 दिनों की तेजी पर ब्रेक लगा गया है। मलेशिया में भाव 3320 रिंग्गित के नीचे कारोबार कर रहे हैं। एक्सपोर्ट मांग में गिरावट और सप्लाई के बढ़ने से कीमतों पर दबाव है। 2 दिनों पहले निचले स्तरों से पाम ऑयल में खरीदारी लौटी थी लेकिन एक बार फिर मुनाफावसूली ने कीमतों पर दबाव बनाने का काम किया है। डॉलर इंडेक्स का 104 के ऊपर बने रहना भी पाम ऑयल पर दबाव बनाने का काम कर रहा है।

                                                                          JUNE 08, 2023 / 8:54 AM IST

                                                                          Market Update:कोटक सिक्योरिटीज के श्रीकांत चौहान की बाजार पर राय

                                                                          कोटक सिक्योरिटीज के श्रीकांत चौहान का कहना है कि क्रेडिट पॉलिसी के 1 दिन पहले आज बाजार में व्यापक आधार वाली तेजी आई और सेंसेक्स 63000 के ऊपर बंद होने में कामयाब रहा। तकनीकी रूप से देखें तो निफ्टी के 18650 के अहम प्रतिरोध स्तर को पार करने से बाजार का मूड सुधरा है। एक बुलिश कैंडल ऑन होने और हायर बॉटम फॉर्मेशन से बाजार में वर्तमान स्तरों से और तेजी आने के संकेत मिल रहे हैं। ब्रेक आउट ट्रेडरों के लिए 18650 के स्तर पर बड़ा सपोर्ट दिख रहा है। अगर ये सपोर्ट कायम रहता तो निफ्टी में ऊपर की तरफ 18800-18875 का स्तर देखने को मिल सकता है। वहीं, अगर ये सपोर्ट टूट जाता है तो फिर ये गिरावट 18600-18550 तक जा सकती है।

                                                                            JUNE 08, 2023 / 8:46 AM IST

                                                                            Market Update:इनक्रेड इक्विटीज के गौरव बिस्सा की बाजार पर राय

                                                                            इनक्रेड इक्विटीज के गौरव बिस्सा का कहना है कि निफ्टी में आज एक छोटी गैप-अप ओपनिंग हुई। इसके बाद कुछ घंटों तक रेंज बाउंड मूवमेंट हुआ। ऐसा बैंक निफ्टी के कारण हुआ जो शुरुआती घंटों में लगभग सपाट कारोबार कर रहा था। हालांकि, कारोबारी सत्र के दूसरे घंटे में तेजड़ियों को नई खुशी मिली और उसके बाद निफ्टी ने हर घंटे नए हाई बनाए। जबकि बैंक निफ्टी संघर्ष करता रहा।निफ्टी में 18650 के स्तर से ऊपर ऑवरली ब्रेकआउट देखने को मिला। इसके चलते अब 18800-18850 की तरफ का रास्ता खुल गया है। बैंक निफ्टी भी 44200 के अपने स्विंग ब्रेकआउट स्तर से ऊपर बंद होने में कामयाब रहा है। अगर ये स्तर कायम रहा तो निफ्टी अब 45000 के स्तर तक जा सकता है। निफ्टी के लिए 18630 पर और बैंक निफ्टी के लिए 43900 पर तत्काल सपोर्ट है। दोनों इंडेक्स के लिए ट्रेंड पॉजिटिव है।

                                                                              JUNE 08, 2023 / 8:39 AM IST

                                                                              Market Update:एचडीएफसी सिक्योरिटीज के टेक्निकल रिसर्च एनालिस्ट नागराज शेट्टी की बाजार पर राय

                                                                              एचडीएफसी सिक्योरिटीज के टेक्निकल रिसर्च एनालिस्ट नागराज शेट्टी का कहना है कि यह माइनर रेंज मूवमेंट के ऊपर की ओर ब्रेकआउट के प्रयास का संकेत है। निफ्टी ने बुधवार को 18738 का नया स्विंग हाई बनाया। उनका मानना है कि निफ्टी शॉर्ट टर्म में अपने ऑल टाइम हाई (1 दिसंबर 2022 के 18887 के उच्च स्तर से ऊपर) जाने के लिए तैयार है। एक बार निफ्टी के नया ऑल टाइम हाई लगाने के बाद बाजार में और तेजी देखने को मिल सकती है। निफ्टी के लिए 18650 पर तत्काल सपोर्ट और 18900 के आसपास तत्काल रजिस्टेंस है।

                                                                                JUNE 08, 2023 / 8:33 AM IST

                                                                                Global Market cues:एशियाई बाजार

                                                                                इस बीच आज एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। SGX NIFTY 21.00 अंक की बढ़त दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.13 फीसदी की गिरावट के साथ 31,871.23 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.26 फीसदी की कमजोरी दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 0.55 फीसदी गिरकर 16,830.50 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 0.35 फीसदी की गिरावट के साथ 19,182.97 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 0.37 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.22 फीसदी की बढ़त के साथ 3,190.80 के स्तर पर दिख रहा है।

                                                                                  JUNE 08, 2023 / 8:33 AM IST

                                                                                  NSE पर F&O बैन में आने वाले शेयर

                                                                                  08 जून को NSE पर 3 स्टॉक Indiabulls Housing Finance, India Cements और Manappuram Finance F&O बैन में हैं। बताते चलें कि F&O सेगमेंट में शामिल स्टॉक्स को उस स्थिति में बैन कैटेगरी में डाल दिया जाता है, जिसमें सिक्योरिटीज की पोजीशन उनकी मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट से ज्यादा हो जाती है।

                                                                                    JUNE 08, 2023 / 8:30 AM IST

                                                                                    Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल

                                                                                    निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 18661 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 18637और 18598 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 18740 फिर 18764 और 18803 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।

                                                                                    Nifty Bank

                                                                                    निफ्टी बैंक के लिए पहला सपोर्ट 44178 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 44130 और 44052 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 44332 फिर 44380 और 44458 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।

                                                                                      JUNE 08, 2023 / 8:24 AM IST

                                                                                      Market Update:कोटक सिक्योरिटीज के श्रीकांत चौहान की बाजार पर राय

                                                                                      कोटक सिक्योरिटीज के श्रीकांत चौहान का कहना है कि क्रेडिट पॉलिसी के 1 दिन पहले आज बाजार में व्यापक आधार वाली तेजी आई और सेंसेक्स 63000 के ऊपर बंद होने में कामयाब रहा। तकनीकी रूप से देखें तो निफ्टी के 18650 के अहम प्रतिरोध स्तर को पार करने से बाजार का मूड सुधरा है। एक बुलिश कैंडल ऑन होने और हायर बॉटम फॉर्मेशन से बाजार में वर्तमान स्तरों से और तेजी आने के संकेत मिल रहे हैं। ब्रेक आउट ट्रेडरों के लिए 18650 के स्तर पर बड़ा सपोर्ट दिख रहा है। अगर ये सपोर्ट कायम रहता तो निफ्टी में ऊपर की तरफ 18800-18875 का स्तर देखने को मिल सकता है। वहीं, अगर ये सपोर्ट टूट जाता है तो फिर ये गिरावट 18600-18550 तक जा सकती है।

                                                                                        JUNE 08, 2023 / 8:23 AM IST

                                                                                        Market Update:07 जून को कैसी रही थी बाजार की चाल

                                                                                        आरबीआई एमपीसी के नतीजों के एक दिन पहले निफ्टी 07 जून 2023 में पहली बार 18700 को पार करते दिखा। करोबार के अंत में सेंसेक्स 350.08 अंक या 0.56 फीसदी बढ़कर 63142.96 पर और निफ्टी 127.40 अंक या 0.68 फीसदी बढ़कर 18726.40 के स्तर पर बंद हुआ।

                                                                                          JUNE 08, 2023 / 8:22 AM IST

                                                                                          Market Update:JSW स्टील की EV में उतरने की तैयारी

                                                                                          JSW GROUP की इलेक्ट्रिक व्हीकल और बैटरी मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में उतरने की तैयारी की है। मोंटे कार्लो में CNBC-TV 18 से EXCLUSIVE बातचीत में सज्जन जिंदल ने कहा चीन की MG मोटर्स पर उनकी नजरहै।

                                                                                            JUNE 08, 2023 / 8:15 AM IST

                                                                                            Market Update:सुबह 10 बजे आएगी RBI क्रेडिट पॉलिसी

                                                                                            आज सुबह 10 बजे RBI की क्रेडिट पॉलिसी आएगी । दरों में बदलाव की उम्मीद नहीं है। लेकिन RBI गवर्नर की कमेंट्री पर नजर रहेगी। फिलहाल बाजार का अनुमान है कि ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं होगा और रेपो रेट 6.5% पर बना रहेगा। बाजार खुलने के कुछ ही समय बाद यह भी साफ हो जाएगा कि ब्याज दरें पर क्या फैसला लिया गया है।

                                                                                              JUNE 08, 2023 / 8:13 AM IST

                                                                                              बाजारों के लिए ग्लोबल संकेत मिलेजुले

                                                                                              बाजारों के लिए ग्लोबल संकेत मिलेजुले है। एशिया में निक्केई मजबूत देखने को मिली। SGX NIFTY में हल्की बढ़त देखने को मिल रही है। हालांकि US FUTURES में फ्लैट कामकाज हो रहा है। कल अमेरिकी बाजारों में MIXED TREND दिखा था। डाओ में मजबूती तो नैस्डैक और S&P 500 इंडेक्स में गिरावट रही ।

                                                                                                JUNE 08, 2023 / 8:12 AM IST

                                                                                                - Stock Market LIVE Updates: सुप्रभात दोस्तो, मनीकंट्रोल के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। हम आपको आज दलाल स्ट्रीट में होने वाले सभी एक्शन को इस मार्केट लाइव ब्लॉग के जरिए बताने की कोशिश करेंगे। भारतीय बाजार और ग्लोबल मार्केट की हलचल पर नजर रखने के लिए हमारे इस लाइव ब्लॉग के जरिए हमारे साथ बने रहें।