Stock Market Highlights:सेंसेक्स-निफ्टी करीब 1.5% की गिरावट के साथ बंद हुआ
कारोबारी हफ्ते के पहले दिन बाजार में बिकवाली देखने को मिली। सेंसेक्स-निफ्टी करीब 1.5% की गिरावट के साथ बंद हुआ। निफ्टी बैंक 7 महीने के निचले स्तर पर बंद हुआ। मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में जोरदार बिकवाली देखने को मिली और मिडकैप इंडेक्स 3.5% से ज्यादा फिसलकर बंद हुआ। BSE के सभी सेक्टर इंडेक्स गिरावट पर बंद हुआ। रियल्टी इंडेक्स सबसे ज्यादा 6% फिसलकर बंद हुआ। मेटल, PSE, एनर्जी, ऑटो, इंफ्रा, फार्मा इंडेक्स गिरावट पर बंद हुए।
Trent, Adani Enterprises, Bharat Electronics, BPCL, Adani Ports निफ्टी टॉप लूजर रहा। वहीं TCS, IndusInd Bank, Axis Bank और HUL निफ्टी का टॉप गेनर रहा।
सेक्टोरल फ्रंट पर देखें तो रियल्टी इंडेक्स 6 फीसदी टूटा। वहीं पीएसयू, मेटल, मीडिया, पावर, ऑयल एंड गैस इंडेक्स 3 फीसदी की गिरावट लेकर बंद हुआ। मिड और स्मॉलकैप इंडेक्स 4 फीसदी की गिरावट लेकर बंद हुए।
कारोबार के अंत में सेंसेक्स 1001.95 अंक यानी 1.29 फीसदी की गिरावट के साथ 76,376.96 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 345.55 अंक यानी 1.47 फीसदी की गिरावट के साथ 23,085.95 के स्तर पर बंद हुआ।