Stock Market Highlights: सेंसेक्स, निफ्टी बढ़त के साथ बंद हुए
उतार-चढ़ाव के बीच बाजार में दायरे में कारोबार करता नजर आया और अंत में सेंसेक्स, निफ्टी बढ़त के साथ बंद हुए। निफ्टी बैंक की फ्लैट क्लोजिंग रही। रियल्टी, इंफ्रा, PSE शेयरों में खरीदारी रही जबकि फार्मा, ऑटो, FMCG शेयरों पर दबाव देखने को मिला। IT, एनर्जी, मेटल इंडेक्स बढ़त पर बंद हुआ।
सेक्टोरल फ्रंट पर देखें तो ऑटो, मीडिया, फार्मा इंडेक्स 0.5-1 फीसदी की गिरावट रही। वहीं आईटी, रियल्टी, पावर इंडेक्स 0.5-1 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुए ।
Axis Bank, M&M, Bajaj Finserv, Shriram Finance, Bajaj Finance निफ्टी के टॉप लूजर रहा। वहीं Trent, Power Grid Corp, NTPC, Kotak Mahindra Bank, Maruti Suzukiनिफ्टी का टॉप गेनर रहा।
बीएसई का मिड और स्मॉलकैप इंडेक्स सपाट बंद हुआ ।
कारोबार के अंत में सेंसेक्स 224.45 अंक यानी 0.29 फीसदी की बढ़त के साथ 76,724.08 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 37.15 अंक यानी 0.16 फीसदी की बढ़त के साथ 23,213.20 के स्तर पर बंद हुआ।