Stock Market Highlights:सेंसेक्स-निफ्टी दोनों लाल निशान में बंद हुए
2 दिनों की तेजी के बाद बाजार में मुनाफावसूली देखने को मिली और सेंसेक्स-निफ्टी दोनों लाल निशान में बंद हुए। मिडकैप, स्मॉलकैप इंडेक्स ऊपरी स्तर से फिसलकर बंद हुआ। IT, फार्मा, बैंकिंग शेयरों में दबाव रहा। तेल-गैस, PSE, एनर्जी इंडेक्स बढ़त पर बंद हुआ।
कारोबार के अंत में सेंसेक्स 720.60 अंक यानी 0.90 फीसदी की गिरावट के साथ 79,223.11 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 183.90 अंक यानी 0.76 फीसदी की गिरावट के साथ 24,004.75 के स्तर पर बंद हुआ।
बैंक, कैपिटल गुड्स, आईटी, फार्मा इंडेक्स 1 फीसदी की गिरावट लेकर बंद हुआ। वहीं ऑयल एंड गैस, मीडिया शेयर 1 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुए। बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स फ्लैट बंद हुआ जबकि मिडकैप इंडेक्स 0.4 फीसदी की गिरावट लेकर बंद हुआ।
Wipro, ICICI Bank, HDFC Bank, Tech Mahindra और Adani Ports निफ्टी का टॉप लूजर रहा। वहीं ONGC, Tata Motors, SBI Life Insurance, Titan Company और SBI निफ्टी का टॉप गेनर रहा।