Stock Market Highlight: बाजार में 3 दिनों की तेजी पर लगा ब्रेक , सेंसेक्स-निफ्टी गिरावट के साथ हुए बंद
कारोबारी हफ्ते के पहले दिन बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिला और अंत में सेंसेक्स-निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुआ। मिडकैप, निफ्टी बैंक ऊपरी स्तर से फिसलकर बंद हुआ। जबकि IT, तेल-गैस, एनर्जी शेयरों में बिकवाली रही। रियल्टी, FMCG, मेटल इंडेक्स बढ़त पर बंद हुआ।
निफ्टी में सबसे ज़्यादा गिरावट HDFC बैंक, HCL टेक्नोलॉजीज़, इंफोसिस, विप्रो, ONGC में रही, जबकि बढ़त नेस्ले इंडिया, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, आयशर मोटर्स, एशियन पेंट्स, टाटा स्टील में रही। BSE मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स मामूली बढ़त के साथ बंद हुए।
सेक्टर्स में, IT, ऑयल और गैस, टेलीकॉम 0.5-1 परसेंट नीचे रहे, जबकि रियल्टी इंडेक्स 2 परसेंट, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स इंडेक्स 1 परसेंट और मेटल इंडेक्स 0.5% बढ़ा।
कारोबार के अंत में सेंसेक्स 322.39 अंक यानी 0.38 फीसदी की गिरावट के साथ 85,439.62 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 78.25 अंक यानी 0.30 फीसदी की गिरावट के साथ 26,250.30 के स्तर पर बंद हुआ।