Stock Market Hihlight:सेंसेक्स 297 अंक टूटा, निफ्टी 25350 के नीचे हुआ बंद
आम बजट से पहले बाजार में कमजोरी देखने को मिली। सेंसेक्स-निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुआ। मिडकैप, स्मॉलकैप इंडेक्स निचले स्तर से सुधरकर बंद हुआ। निफ्टी मिडकैप इंडेक्स 0.2% गिरा, जबकि स्मॉलकैप इंडेक्स 0.3% बढ़ा।
निफ्टी पर हिंडाल्को, टाटा स्टील, कोल इंडिया, ONGC, ICICI बैंक बड़े लूज़र्स में से थे, जबकि टाटा कंज्यूमर, अपोलो हॉस्पिटल्स, नेस्ले, M&M, ITC गेन्सर थे। सेक्टर्स में, मेटल इंडेक्स 5% गिरा, ऑयल एंड गैस, बैंक, IT, एनर्जी 0.5-1% गिरा, जबकि फार्मा, मीडिया, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, FMCG 0.7-1.8% बढ़ा।
कारोबार के अंत में सेंसेक्स 296.59 अंक यानी 0.36 फीसदी की गिरावट के साथ 82,269.78 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 98.25 अंक यानी 0.39 फीसदी की गिरावट के साथ 25,320.65 के स्तर पर बंद हुआ।