Closing Bell: सीमित दायरे में बंद हुआ बाजार
फिन निफ्टी एक्सपायरी के दिन दायरे में बाजार कारोबार करता नजर आया। मिडकैप शेयरों में खरीदारी रही जबकि स्मॉलकैप में मुनाफावसूली देखने को मिला। आज के कारोबार में मेटल, एनर्जी, ऑटो शेयरों में खरीदारी रही। PSE, फार्मा इंडेक्स बढ़त पर बंद हुआ। हालांकि PSU बैंक, FMCG, रियल्टी शेयरों पर दबाव देखने को मिला। IT, बैंकिंग इंडेक्स गिरावट पर बंद हुआ।
Hindalco Industries, JSW Steel, Tata Steel, NTPC और Adani Ports निफ्टी के टॉप गेनर रहे। वहीं Asian Paints, ITC, Britannia Industries, IndusInd Bank और Larsen and Toubro निफ्टी का टॉप लूजर रहा।
मेटल और पावर इंडेक्स आज 2 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुए। वहीं पीएसयू बैंक, कैपिटल , एफएमसीजी और रियल्टी इंडेक्स 0.5-1 फीसदी की गिरावट लेकर बंद हुआ। वहीं मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.4 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ।
कारोबार के अंत में सेंसेक्स 29.07 अंक यानी 0.04 फीसदी की गिरावट के साथ 66,355.71 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 8.25अंक यानी 0.04 फीसदी की बढ़त के साथ 19680.60 के स्तर पर बंद हुआ।