Closing Bell - भारतीय बेंचमार्क सूचकांक 16 जुलाई को लगातार तीसरे सत्र में ऊंचे स्तर पर बंद हुए। सेंसेक्स, निफ्टी मामूली बढ़त पर बंद हुए। रियल्टी, एफएमसीजी में बढ़त नजर आई। बाजार के अंत में, सेंसेक्स 51.69 अंक या 0.06 प्रतिशत ऊपर 80,716.55 पर बंद हुआ। निफ्टी 26.30 अंक या 0.11 प्रतिशत ऊपर 24,613.00 पर बंद हुआ। लगभग 1791 शेयर बढ़े, 1726 शेयर गिरे और 68 शेयर अपरिवर्तित रहे। निफ्टी में गेनर्स स्टॉक्स में कोल इंडिया, बीपीसीएल, एचयूएल, टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स और भारती एयरटेल के शेयर शामिल रहे। जबकि लूजर्स स्टॉक्स में श्रीराम फाइनेंस, डॉ. रेड्डीज लैब्स, कोटक महिंद्रा बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर शामिल रहे। सेक्टोरल इंडेक्स में रियल्टी इंडेक्स 1.6 फीसदी और एफएमसीजी, आईटी, मेटल और टेलीकॉम 0.3-0.9 फीसदी बढ़ा। दूसरी ओर मीडिया इंडेक्स में 1 फीसदी की गिरावट आई और पावर और कैपिटल गुड्स इंडेक्स में 0.5 फीसदी की गिरावट आई