Stock Market Live Updates- तेजी के लिए निफ्टी को 24500-24200 का सपोर्ट को बनाए रखना होगा- स्टॉक्सबॉक्स
स्टॉक्सबॉक्स के तकनीकी और डेरिवेटिव विश्लेषक अवधूत बागकर का कहना है कि कमजोर ग्लोबल संकेतों और नए सिरे से अमेरिकी-चीन व्यापार तनाव की आशंकाओं के कारण शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार में गिरावट देखने के मिली। रिकॉर्ड ऊंचाई पर खुलने के बावजूद, निफ्टी और सेंसेक्स जल्द ही लाल निशान में आ गए और बाद के सत्र में इनमें तेज गिरावट आई। भारत के बेंचमार्क इंडेक्सों ने शुक्रवार को लगातार चौथे सत्र में नए रिकॉर्ड हाई लगाए। लेकिन बाद में इनमें गिरावट हावी हो गई। मेटल, ऑटो, फाइनेंशियल सर्विसेज और एनर्जी जैसे सेक्टरों में भारी गिरावट देखने को मिली। Microsoft आउटेज के कारण कामकाज प्रभावित होने से ब्रोकरेज शेयरों में गिरावट आई।
खास बात ये है कि बड़े करेक्शन और प्रतिकूल बाजार स्थितियों के बावजूद निफ्टी पिछले दिन के निचले स्तर से नीचे नहीं गया है और 24500 के मनोवैज्ञानिक लेवल के ऊपर बंद होकर मजबूती दिखाई है। आगे अपनी तेजी के बनाए रखने के लिए निफ्टी के 24500-24200 पर स्थित सपोर्ट को बनाए रखना होगा। अगर ये सपोर्ट टूटता है तो गिरावट बढ़ सकती है।