Stock Market Highlight: सेंसेक्स-निफ्टी अच्छी बढ़त के साथ बंद हुआ
बाजार दिन के ऊपरी स्तर पर कारोबार कर रहा है। बाजार में 3 दिनों की गिरावट के बाद तेजी देखने को मिल रही है। सेंसेक्स, निफ्टी अच्छी बढ़त के साथ बंद हुआ। BSE के सभी सेक्टर इंडेक्स बढ़त पर बंद हुआ। मिडकैप, स्मॉलकैप इंडेक्स बढ़त पर बंद हुआ। रियल्टी, फार्मा, एनर्जी शेयरों में खरीदारी रही। तेल-गैस, मेटल, ऑटो इंडेक्स बढ़त पर बंद हुआ।
कारोबार के अंत में सेंसेक्स 446.93 अंक यानी 0.55 फीसदी की बढ़त के साथ 81,337.95 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 140.20 अंक यानी0.57 फीसदी की बढ़त के साथ 24,821.10 के स्तर पर बंद हुआ।
सेंसेक्स के 30 में से 18 शेयरों में तेजी रही जबकि निफ्टी के 50 में से 29 शेयरों में तेजी देखने को मिला। निफ्टी बैंक के 12 में से 9 शेयरों में तेजी रही।