Get App

लाइव ब्लॉग

Closing Bell - निफ्टी वीकली एक्सपायरी पर बाजार में कंसोलिडेशन, सेंसेक्स, निफ्टी बढ़त के साथ बंद

Closing Bell- सेंसेक्स, निफ्टी, निफ्टी बैंक की रिकॉर्ड क्लोजिंग देखने को मिली। सेंसेक्स 63 प्वाइंट चढ़कर 80,050 पर बंद हुआ। निफ्टी 16 प्वाइंट चढ़कर 24,302 पर बंद हुआ। बैंक निफ्टी 14 प्वाइंट चढ़कर 53,104 पर बंद हुआ। मिडकैप 325 प्वाइंट चढ़कर 56,619 पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 में से 15 शेयरों में बिकवाली देखने को मिली। निफ्टी के 50 में से 28 शेयरों में बिकवाली रही

MoneyControl News JULY 04, 2024 / 3:49 PM IST

Closing Bell- गुरूवार 4 जुलाई को उतार-चढ़ाव भरे सत्र में भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स मामूली बढ़त के साथ बंद हुए। निफ्टी मामूली बढ़त पर बंद हुआ। आईटी की चमक बढ़ी। निफ्टी में टॉप पर रहने वाले शेयरों में एचसीएल टेक्नोलॉजीज, आईसीआईसीआई बैंक, सन फार्मा, इंफोसिस और टाटा मोटर्स के स्टॉक्स शामिल रहे। जबकि टॉप लूजर्स में एचडीएफसी बैंक, बजाज फाइनेंस, विप्रो, टेक महिंद्रा और अदाणी एंटर

बाजार ने आज भी नया हाई लगाया लेकिन बाद के सत्र में मार्केट में मुनाफावसूली भी देखी गई
बाजार ने आज भी नया हाई लगाया लेकिन बाद के सत्र में मार्केट में मुनाफावसूली भी देखी गई
JULY 04, 2024 / 3:35 PM IST

RUPEE AT CLOSE - रुपया 4 पैसे मजबूत होकर बंद

भारतीय रुपया आज मजबूत होकर बंद हुआ। रुपया 4 पैसे मजबूत होकर बंद होने में कामयाब रहा। वहीं डॉलर के मुकाबले रुपया 4 पैसे मजबूत होकर 83.49/$ पर बंद हुआ

    JULY 04, 2024 / 3:34 PM IST

    Closing Bell - सेंसेक्स, निफ्टी बढ़त के साथ बंद


    निफ्टी वीकली एक्सपायरी पर बाजार में कंसोलिडेशन देखने को मिला। सेंसेक्स, निफ्टी बढ़त के साथ बंद हुए। मिडकैप , स्मॉलकैप इंडेक्स की रिकॉर्ड क्लोजिंग देखने को मिली। निफ्टी बैंक इंडेक्स हल्की बढ़त पर बंद हुआ। फार्मा, IT शेयरों में खरीदारी नजर आई। लेकिन FMCG, इंफ्रा, मेटल शेयरों में दबाव देखने को मिला

      JULY 04, 2024 / 3:29 PM IST

      Stock Market Live Updates- पूनावाला फिनकॉर्प में हुई बड़ी ब्लॉक डील

      पूनावाला फिनकॉर्प (Poonawalla Fincorp) में बड़ी ब्लॉक डील हुई है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक Poonawalla Fincorp में 25.1 लाख शेयरों की बड़ी ब्लॉक डील हुई है।

        JULY 04, 2024 / 3:26 PM IST

        Stock Market Live Updates- ग्रीव्स कॉटन के सीईओ बने सुनील कुमार

        ग्रीव्स कॉटन (Greaves Cotton) में टॉप मैनेजमेंट लेवल पर बड़ा फेरबदल हुआ है। कंपनी ने सुनील कुमार (Sunil Kumar) को नया CEO बनाया है।

          JULY 04, 2024 / 3:24 PM IST

          Stock Market Live Updates- DREDGING कंपनी को बड़ा ऑर्डर मिला

          ड्रेडजिंग (DREDGING) कंपनी को बड़ा ऑर्डर मिला है। कंपनी को 157 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। कोचीन पोर्ट अथॉरिटी से सालाना मेंटेनेंस के लिए कंपनी को ये ऑर्डर मिला है

            JULY 04, 2024 / 3:21 PM IST

            Stock Market Live Updates- Nykaa में हुआ बड़ा ट्रेड

            नायका (Nykaa) में आज बड़ा ट्रेड हुआ है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक आज Nykaa के शेयरों में 82.7 लाख शेयरों में ट्रेडिंग हुई है।

              JULY 04, 2024 / 3:16 PM IST

              Sensex today : पहली तिमाही में बजाज फाइनेंस का बिजनेस अपडेट रहा अच्छा

              पहली तिमाही में बजाज फाइनेंस का बिजनेस अपडेट अच्छा रहा है। 8 साल में नए लोन में पहली तिमाही की सबसे अच्छी ग्रोथ रही है। नए लोन सालाना आधार पर 10.4 फीसदी बढ़कर 109.7 लाख पर रहे हैं। वहीं, तिमाही आधार पर इसमें 39.4 फीसदी की बढ़त हुई है। नए लोन एक करोड़ के पार चले गए हैं। पहली तिमाही में कंपनी का कस्टमर बेस सालाना आधार पर 20.7 फीसदी बढ़कर 8.8 करोड़ पर रहा है। तिमाही आधार पर इसमें 5.3 फीसदी की बढ़त हुई है। इस अवधि में कंपनी की AUM सालाना आधार पर 31.1 फीसदी बढ़कर 354100 करोड़ रुपए पर रही है। तिमाही आधार पर इसमें 7.1 फीसदी की बढ़त हुई है। इसी तरह डिपॉजिट सालाना आधार पर 25.6 फीसदी बढ़कर 62750 करोड़ रुपए पर रही है। तिमाही आधार पर इसमें 4.3 फीसदी की तेजी देखने को मिली है।

                JULY 04, 2024 / 3:16 PM IST

                Stock Market Live Updates- Nykaa में हुआ बड़ा ट्रेड

                नायका (Nykaa) में आज बड़ा ट्रेड हुआ है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक आज Nykaa के शेयरों में 82.7 लाख शेयरों में ट्रेडिंग हुई है।

                  JULY 04, 2024 / 3:12 PM IST
                  Stock Market Live Updates- ZYDUS LIFE की दवा मिली मंजूरी
                  जायडस लाइफ (ZYDUS LIFE) की दवा को मंजूरी मिली है। ZYDUS LIFE कंपनी की दवा Azilsartan Medoxomil tablets को US FDA से सैद्धांतिक मंजूरी मिली है। Azilsartan Medoxomil ब्लड प्रेशर की दवा है।
                    JULY 04, 2024 / 3:06 PM IST

                    Stock Market Live Updates- दोपहर 3 बजे के आस-पास बाजार का हाल

                    आज दोपहर 3 बजे के आस-पास सेंसेक्स 79.21 अंक या 0.10 प्रतिशत ऊपर 80,066.01 पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी 16.30 अंक या 0.07 प्रतिशत ऊपर 24,302.80 पर नजर आया। इस दौरान लगभग 1961 शेयर बढ़े। जबकि 1488 शेयरों में गिरावट देखने को मिली। वहीं 59 शेयर ऐसे रहे जिनमें कोई बदलाव देखने को नहीं मिला।

                      JULY 04, 2024 / 3:03 PM IST

                      Sensex today : बंधन बैंक के Q1 के कारोबारी अपडेट कमजोर

                      बंधन बैंक के Q1 के कारोबारी अपडेट कमजोर हैं। इस अवधि में डिपॉजिट सालाना आधार पर 22.8 फीसदी बढ़कर 133203 करोड़ रुपए पर रहा है। तिमाही दर तिमाही डिपॉजिट में 1.5 फीसदी की गिरावट आई है। CASA सालाना आधार पर 13.8 फीसदी बढ़कर 44453 करोड़ रुपए पर रहा है। वहीं, तिमाही दर तिमाही CASA 11.4 फीसदी घटा है। CASA रेश्यो पिछली तिमाही के 37.1 फीसदी के मुकाबले 33.4 फीसदी पर रही है। लोन सालाना आधार पर 21.76 फीसदी बढ़कर 125619 करोड़ रुपए पर रही है। तिमाही दर तिमाही लोन ग्रोथ 0.72 फीसदी रही है।

                        JULY 04, 2024 / 2:58 PM IST

                        Sensex today : फोकस में काया, काया के प्रोडक्ट्स की सेल्स और मार्केटिंग करेगी मैरिको

                        मैरिको, काया के प्रोडक्ट्स की सेल्स और मार्केटिंग करेगी। मैरिको, काया क्लिनिक के बाहर इन प्रोडक्ट्स की सेल्स और मार्केटिंग करेगी। इस डील से ब्रांड की ग्रोथ में जोरदार बढ़ोतरी की उम्मीद है।

                          JULY 04, 2024 / 2:52 PM IST

                          Sensex today : फेडरल बैंक पर नोमुरा का तेजी का नजरिया

                          फेडरल बैंक पर नोमुरा का तेजी का नजरिया है। नोमुरा ने इस स्टॉक पर खरीदारी की राय देते हुए 195 रुपए का टारगेट दिया है।
                          पहली तिमाही में सालाना आधार पर 20 फीसदी की अच्छी लोन ग्रोथ देखने को मिली है। रिटेल और होलसेल लोन ग्रोथ शानदार रही है। डिपॉजिट ग्रोथ भी सालाना आधार पर 20 फीसदी रही है। तिमाही आधार पर लोन टू डिपॉजिट रेश्यो स्थिर रहा है। तिमाही आधार पर NIMs के स्थिर रहने की उम्मीद है। असेट क्वॉलिटी के भी स्थिर रहने की उम्मीद है।

                            JULY 04, 2024 / 2:38 PM IST

                            Sensex today : बहुत अच्छे मोमेंटम में इंडस टॉवर का शेयर

                            सीएनबीसी -आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल का कहना है कि इंडस टॉवर का शेयर बहुत अच्छे मोमेंटम में है। 9 साल का राइजिंग चैनल पार हो रहा है। पिछले 6 दिन से अच्छा डिलिवरी वॉल्यूम देखने को मिला है। शेयर वायदा बैन से बाहर निकला है। शेयर का भाव नए शिखर पर पहुंच गया है। वायदा में शॉर्ट कवरिंग नजर आई है। पिछले साल आज के ही दिन पहली बार ये स्टॉक 166 रुपए पर स्पॉटलाइट में आया था। एक साल में इस शेयर ने 138 फीसदी रिटर्न दिया है।

                              JULY 04, 2024 / 2:27 PM IST

                              Sensex today : एक्साइड में अच्छा प्राइस एक्शन, 6 साल का राइजिंग चैनल पार होने के कगार पर

                              सीएनबीसी -आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल का कहना है कि एक्साइड में भी अच्छा प्राइस एक्शन नजर आ रहा है। 6 साल का राइजिंग चैनल पार होने के कगार पर है। करीब दोगुना डिलिवरी वॉल्यूम देखने को मिला है। OI एक महीने की ऊंचाई पर है। वायदा में लॉन्ग बिल्ड अप नजर आया है। पिछले साल 21 जून को 223 रुपए के भाव पर पहली बार अनुज के स्पॉटलाइट शेयरों में आया था। एक साल में इस स्टॉक ने 155 फीसदी रिटर्न दिया है।

                                JULY 04, 2024 / 2:15 PM IST

                                Stock Market Live Updates- कौरा फाइन डायमंड ने चार्मी कमलेश लोधिया को बनाया सीएफओ

                                Koura Fine Diamond ने चार्मी कमलेश लोधिया को अपना सीएफओ नियुक्त किया है। क्रुणाल सोनी के सीएफओ पद से इस्तीफे के बाद बोर्ड ने 3 जुलाई से चार्मी कमलेश लोधिया को कंपनी का मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) नियुक्त किया है।

                                  JULY 04, 2024 / 2:07 PM IST

                                  Stock Market Live Updates- दोपहर 2 बजे के आस-पास बाजार का हाल

                                  आज दोपहर 2 बजे के आस-पास सेंसेक्स 128.70 अंक या 0.16 प्रतिशत ऊपर 80,115.50 पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी 39.60 अंक या 0.16 प्रतिशत ऊपर 24,326.10 पर नजर आया। इस दौरान लगभग 1946 शेयर बढ़े। जबकि 1478 शेयरों में गिरावट देखने को मिली। वहीं 67 शेयर ऐसे रहे जिनमें कोई बदलाव देखने को नहीं मिला।

                                    JULY 04, 2024 / 1:55 PM IST

                                    Stock Market Live Updates- पहली तिमाही में deposits, advances बढ़ने से सूर्योदय एसएफबी का स्टॉक 5% से अधिक उछला

                                    जून-समाप्ति तिमाही (Q1FY25) में बैंक द्वारा द्वारा मजबूत एंडवांसेज और डिपॉजिट प्राप्त करने के बाद सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक (Suryoday SFB) के शेयर 4 जुलाई को 5 प्रतिशत से अधिक बढ़कर 194 रुपये प्रति शेयर हो गए।

                                    इस वर्ष अब तक इस ये स्टॉक 24 प्रतिशत से अधिक बढ़ गया है। जो बेंचमार्क निफ्टी इंडेक्स में 10 प्रतिशत की वृद्धि से बेहतर है। इससे पहले, सूर्योदय एसएफबी ने 3 मई, 2024 को 219 रुपये के 52-सप्ताह के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था।

                                      JULY 04, 2024 / 1:46 PM IST

                                      Stock Market Live Updates- सन फार्मा की दवा को मिली मंजूरी

                                      सन फार्मा (SUN PHARMA) की दवा को मंजूरी मिली। कंपनी की NIDLEGY की मार्केटिंग अर्जी को यूरोपियन मेडिसिन एजेंसी (EMA) की मंजूरी मिली है। NIDLEGY ये स्किन कैंसर की दवा है।

                                        JULY 04, 2024 / 1:35 PM IST

                                        Stock Market Live Updates- गुजरात पीपीवाव का कंटेनर्स वॉल्यूम घटा

                                        गुजरात पीपीवाव (GUJARAT PIPAVAV) ने अपना पहली तिमाही का बिजनेस अपडेट्स जारी किया है। इसके मुताबिक GUJARAT PIPAVAV का कंटेनर्स वॉल्यूम घट गया है। सालाना आधार पर ड्राई बल्क वॉल्यूम 18% गिरकर 5.5 लाख मीट्रिक टन रहा

                                          JULY 04, 2024 / 1:24 PM IST

                                          Stock Market Live Updates- जीआरएम ओवरसीज को मिला चावल का बड़ा ऑर्डर

                                          जीआरएम ओवरसीज (GRM Overseas) को चावल का बड़ा ऑर्डर मिला। कंपनी को यमन स्थित अल-नकीब ग्रुप (Yemen Based Al-Naqeeb Group) से 60 करोड़ रुपये का चावल का ऑर्डर मिला

                                            JULY 04, 2024 / 1:09 PM IST

                                            Stock Market Live Updates- दोपहर 1 बजे के आस-पास बाजार का हाल

                                            आज दोपहर 1 बजे के आस-पास सेंसेक्स 229.07 अंक या 0.29 प्रतिशत ऊपर 80,215.87 पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी 62.00 अंक या 0.26 प्रतिशत ऊपर 24,348.50 पर नजर आया। इस दौरान लगभग 2043 शेयर बढ़े। जबकि 1375 शेयरों में गिरावट देखने को मिली। वहीं 54 शेयर ऐसे रहे जिनमें कोई बदलाव देखने को नहीं मिला।

                                              JULY 04, 2024 / 1:02 PM IST

                                              Stock Market Live Updates- टीम इंडिया ने PM मोदी से मुलाकात की

                                              वर्ल्ड कप जीत कर लौटी टीम इंडिया ने PM मोदी से मुलाकात की। टीम इंडिया ने दिल्ली में PM मोदी से मुलाकात की। प्रधानमंत्री आवास पर खिलाड़ी PM मोदी से मिले

                                                JULY 04, 2024 / 12:56 PM IST

                                                Stock Market Live Updates- डालमिया भारत ने आंध्र इकाई में उत्पादन शुरू किया

                                                डालमिया भारत (Dalmia Bharat) की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी डालमिया सीमेंट (भारत) ने आंध्र प्रदेश के कडपा में अपने मौजूदा सीमेंट प्लांट में स्थापित नई सीमेंट मिल में 1.0 MTPA का वाणिज्यिक उत्पादन शुरू कर दिया है। वाणिज्यिक उत्पादन शुरू होने के साथ, कंपनी की कुल सीमेंट विनिर्माण क्षमता बढ़कर 46.6 MTPA हो गई है

                                                  JULY 04, 2024 / 12:44 PM IST

                                                  Stock Market Live Updates- सीमेंट कंपनियों ने दाम में कटौती का ऐलान किया

                                                  सूत्रों के मुताबिक सीमेंट कंपनियों ने दाम में कटौती का ऐलान किया। तेलंगाना में सीमेंट कंपनियों ने दाम घटाए। आंध्र प्रदेश में सीमेंट कंपनियों ने दाम घटाए। सूत्रों के मुताबिक अल्ट्राटेक, इंडिया सीमेंट्स ने दाम घटाए हैं। सीमेंट कीमतों में 10-15 रुपये/50kg की कटौती की गई है।

                                                    JULY 04, 2024 / 12:33 PM IST

                                                    Stock Market Live Updates- ALEMBIC PHARMA की दवा को US FDA से मंजूरी


                                                    एलेंबिक फार्मा (ALEMBIC PHARMA) की दवा को मंजूरी मिली है। कंपनी की दवा को US FDA से मंजूरी मिली है। कंपनी की दवा Ivosidenib 250mg को US FDA से सैद्धांतिक मंजूरी मिली है। Leukemia के इलाज की दवा Ivosidenib है।

                                                      JULY 04, 2024 / 12:22 PM IST

                                                      Stock Market Live Updates- Britain में House of Commons की 650 सीटों के लिए मतदान आज

                                                      ब्रिटेन (Britain) में हाउस ऑफ कॉमन्स (House of Commons) की 650 सीटों के लिए मतदान आज होगा। Rishi Sunak और Keir Starmer में कड़ी टक्कर होने वाली है। चुनाव के बाद एक्जिट पोल आज रात ही आएंगे

                                                        JULY 04, 2024 / 12:08 PM IST

                                                        Stock Market Live Updates- JSW एनर्जी का पावर सेक्टर में निवेश का मेगा प्लान तैयार

                                                        JSW एनर्जी ने पावर सेक्टर में निवेश का मेगा प्लान तैयार किया है। हाल में ही कंपनी ने SJVN के साथ PPA साइन किया है। कंपनी ने 2030 तक 20 GW क्षमता हासिल करने का लक्ष्य रखा है। कंपनी के आगे के ग्रोथ प्लान पर बात करने के लिए आज सीएनबीसी-आवाज के साथ जुड़े JSW एनर्जी के ज्वाइंट MD और CEO शरद महेंद्र। JSW एनर्जी के ग्रोथ प्लान पर बात करते हुए शरद महेंद्र ने कहा कि कंपनी ने SJVN के साथ PPA (पावर परचेज एग्रीमेंट) साइन किया। SJVN के इस प्रोजेक्ट के जरिए पंजाब को पावर सप्लाई होगी। अगले 18 महीनों में इस प्रोजेक्ट के कमीशन होने की उम्मीद है।

                                                          JULY 04, 2024 / 12:06 PM IST

                                                          Stock Market Live Updates- दोपहर 12 बजे के आस-पास बाजार का हाल

                                                          आज दोपहर 12 बजे के आस-पास सेंसेक्स 164.85 अंक या 0.21 प्रतिशत ऊपर 80,151.65 पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी 44.50 अंक या 0.18 प्रतिशत ऊपर 24,331.00 पर नजर आया। इस दौरान लगभग 1968 शेयर बढ़े। जबकि 1405 शेयरों में गिरावट देखने को मिली। वहीं 67 शेयर ऐसे रहे जिनमें कोई बदलाव देखने को नहीं मिला।

                                                            JULY 04, 2024 / 11:53 AM IST
                                                            Stock Market Live Updates- KEC INTERNATIONAL ने रेवेन्यू के लिए 23000 करोड़ रुपए का गाइडेंस दिया
                                                            KEC INTERNATIONAL के MD & CEO विमल केजरीवाल ने कहा है कि इंफ्रा के टेंडर आने शुरू हुए हैं। प्राइवेट कैपेक्स फिलहाल सुस्त है। मिनरल्स और मेटल्स से इनक्वायरी आ रही है। कंपनी ने रेवेन्यू के लिए 23000 करोड़ रुपए का गाइडेंस दिया है।
                                                              JULY 04, 2024 / 11:37 AM IST


                                                              Markets@11.30 | सेंसेक्स-निफ्टी दिन के निचले स्तर के करीब

                                                              11.30 बजे के आसपास निफ्टी 55 अंक या 0.22 प्रतिशत बढ़कर 24332 पर और सेंसेक्स 175 अंक या 0.21 प्रतिशत बढ़कर 80,146 के आसपास दिख रहा है। करीब 1730 शेयरों में तेजी, 1569 शेयरों में गिरावट और 98 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

                                                                JULY 04, 2024 / 11:22 AM IST

                                                                Stock Market Live Updates- Cello World ने QIP लॉन्च किया

                                                                सेलो वर्ल्ड (Cello World) में आज एक्शन दिखेगा। कंपनी ने QIP लॉन्च किया है। इसका इश्यू साइज 730 करोड़ रुपये रहा। QIP की इंडिकेटिव प्राइस 852 रुपये/शेयर रहा

                                                                  JULY 04, 2024 / 11:15 AM IST

                                                                  Stock Market Live Updates- Vedanta का il & gas output 17% नीचे रहा

                                                                  वेदांता (Vedanta) ने Q1 Update जारी किये हैं। पहली तिमाही में कंपनी का Aluminium, iron ore, zinc production 1-3% बढ़ा। कंपनी का oil & gas output 17% नीचे रहा।

                                                                    JULY 04, 2024 / 11:05 AM IST

                                                                    Stock Market Live Updates- सुबह 11 बजे के आस-पास बाजार का हाल

                                                                    आज सुबह 11 बजे के आस-पास सेंसेक्स 143.73 अंक या 0.18 प्रतिशत ऊपर 80,130.53 पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी 40.10 अंक या 0.17 प्रतिशत ऊपर 24,326.60 पर नजर आया। इस दौरान लगभग 1730 शेयर बढ़े। जबकि 1569 शेयरों में गिरावट देखने को मिली। वहीं 98 शेयर ऐसे रहे जिनमें कोई बदलाव देखने को नहीं मिला।

                                                                      JULY 04, 2024 / 10:47 AM IST
                                                                      Stock Market Live Updates- HUDCO में 38.54 लाख शेयरों में सौदा
                                                                      हुडको (HUDCO) में बड़ी ब्लॉक डील हुई है। कंपनी के 38.54 लाख शेयरों में सौदा हुआ है। लार्ज ट्रेड की कुल वैल्यू 120 करोड़ रुपये रही।
                                                                        JULY 04, 2024 / 10:46 AM IST

                                                                        Stock Market Live Updates- पुट ऑप्शन डेटा का सेट अप


                                                                        24,000 की स्ट्राइक पर 1 करोड़ कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा।

                                                                          JULY 04, 2024 / 10:35 AM IST

                                                                          Stock Market Live Updates- कॉल ऑप्शन डेटा का सेट अप

                                                                          वीकली बेसिस पर 25,000 की स्ट्राइक पर 1.27 करोड़ कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा।

                                                                            JULY 04, 2024 / 10:27 AM IST

                                                                            Stock Market Live Updates- Inox Wind कंपनी हुई कर्ज मुक्त

                                                                            आईनॉक्स विंड (Inox Wind) ने कर्ज मुक्त होने के लिए 900 करोड़ रुपये का पूंजी निवेश पूरा किया। आईनॉक्स विंड लिमिटेड (IWL) को प्रमोटर आईनॉक्स विंड एनर्जी लिमिटेड (IWEL) से 900 करोड़ रुपये की पूंजी प्राप्त हुई है।

                                                                            यह फंड भारत के पवन ऊर्जा क्षेत्र के एक प्रमुख खिलाड़ी IWL के इक्विटी शेयरों की बिक्री के माध्यम से स्टॉक एक्सचेंजों पर ब्लॉक डील के माध्यम से जुटाया गया था, जिसमें कई हाई-प्रोफाइल निवेशकों की भागीदारी शामिल थी।

                                                                              JULY 04, 2024 / 10:17 AM IST

                                                                              Stock Market Live Updates- ऊपर की तरफ इंडेक्स 24,500 की ओर बढ़ सकता है


                                                                              एलकेपी सिक्योरिटीज के रूपक डे का कहना है कि बुल्स ने बेयर्स से बाजार का नियंत्रण वापस पा लिया है। इसके चलते इंडेक्स 24,300 से ऊपर चला गया है। सेंटीमेंट में आए इस बदलाव ने एक बार फिर बाजार में लॉन्ग ट्रेड्स को बढ़ावा दिया है। अब जब तक निफ्टी 24,000 से ऊपर बना रहेगा, तब तक निकट अवधि में मजबूती बनी रह सकती है। ऊपर की तरफ इंडेक्स 24,500 की ओर बढ़ सकता है। हालांकि, 24,000 से नीचे गिरने पर इंडेक्स में कंसोलीडेशन देखने को मिल सकता है।

                                                                                JULY 04, 2024 / 10:04 AM IST

                                                                                Stock Market Live Updates- सुबह 10 बजे के आस-पास बाजार का हाल

                                                                                आज सुबह 10 बजे के आस-पास सेंसेक्स 391.93 अंक या 0.49 प्रतिशत ऊपर 80,378.73 पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी 113.00 अंक या 0.47 प्रतिशत ऊपर 24,399.50 पर नजर आया।

                                                                                  JULY 04, 2024 / 9:51 AM IST

                                                                                  Stock Market Live Updates- KFin Technologies ने फिनटेक प्रोडक्ट्स में 20.95% हिस्सेदारी बेची

                                                                                  केफिन टेक्नोलॉजीज ने एफपीएसआईपीएल में कंपनी द्वारा आयोजित फिनटेक प्रोडक्ट्स एंड सॉल्यूशंस (इंडिया) की कुल जारी और भुगतान की गई शेयर पूंजी की 20.95% की पूरी हिस्सेदारी का विनिवेश किया है।

                                                                                    JULY 04, 2024 / 9:46 AM IST

                                                                                    Stock Market Live Updates- मैरिको ने काया के साथ किया कोलब्रेशन

                                                                                    एफएमसीजी कंपनी ने एडवांस्ड साइंस बैक्ड पर्सनल केयर में अपना कारोबार बढ़ाने के लिए काया के साथ सहयोग की घोषणा की है। इस सहयोग का लक्ष्य मैरिको की बिक्री और विपणन क्षमताओं का लाभ उठाकर काया की उत्पाद श्रृंखला की एक ओमनी-चैनल उपस्थिति बनाना है।

                                                                                      JULY 04, 2024 / 9:41 AM IST

                                                                                      Stock Market Live Updates- बैंक निफ्टी के लिए की सपोर्ट और रेजिस्टेंस लेवल

                                                                                      पिवट पॉइंट्स पर आधारित रेजिस्टेंस बैंक निफ्टी के लिए 53,239-53,421 और 53,717 पर दिख रहा है। पिवट पॉइंट्स पर आधारित सपोर्ट 52,647-52,464 और 52,169 पर नजर आ रहा है। फिबोनैचि रिट्रेसमेंट पर आधारित रेजिस्टेंस बैंक निफ्टी के लिए 53,220-54,255 पर दिख रहा है। जबकि फिबोनैचि रिट्रेसमेंट पर आधारित सपोर्ट 51,553- 50,507 पर नजर आ रहा है।

                                                                                        JULY 04, 2024 / 9:33 AM IST

                                                                                        RUPEE OPENS- 1 पैसा कमजोर खुला रुपया

                                                                                        भारतीय रुपये की कमजोर शुरुआत हुई है। भारतीय रुपया 1 पैसा कमजोर होकर खुला

                                                                                          JULY 04, 2024 / 9:23 AM IST
                                                                                          Stock Market Live Updates- बाजार की नए शिखर पर शुरुआत
                                                                                          बाजार की नये शिखर पर शुरुआत हुई है। सेंसेक्स रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया है। निफ्टी रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया। मिडकैप इंडेक्स रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा।
                                                                                            JULY 04, 2024 / 9:14 AM IST

                                                                                            Stock Market Live Updates- Nifty के लिए की सपोर्ट और रेजिस्टेंस लेवल


                                                                                            पिवट पॉइंट्स पर आधारित सपोर्ट निफ्टी के लिए 24,229-24,205 और 24,166 पर दिख रहा है। जबकि पिवट पॉइंट्स पर आधारित रेजिस्टेंस 24,307-24,331, और 24,370 के लेवल पर नजर आ रहा है

                                                                                              JULY 04, 2024 / 9:10 AM IST

                                                                                              Stock Market Live Updates- बैंक निफ्टी पर आज के लिए एलकेपी सिक्योरिटीज की राय

                                                                                              एलकेपी सिक्योरिटीज के कुणाल शाह का कहना है कि बैंक निफ्टी इंडेक्स में मजबूती देखने को मिली। बैंक निफ्टी क्लोजिंग बेसिस पर 53000 की बाधा को पार कर गया। डेली चार्ट पर हायर हाई और हायर लो फॉर्मेशन के साथ इंडेक्स एक मजबूत अपट्रेंड में कारोबार कर रहा है। बैंक निफ्टी के लिए अब 52500 पर तत्काल सपोर्ट है। इस सपोर्ट की ओर होने वाली कोई गिरावट नए लॉन्ग पोजीशन शुरू करने का एक अच्छा मौका होगा।

                                                                                                JULY 04, 2024 / 9:06 AM IST

                                                                                                Stock Market Live Updates- आज 4 जुलाई को कैसी रह सकती है बाजार की चाल

                                                                                                प्रोग्रेसिव शेयर्स के निदेशक आदित्य गग्गर ने कहा कि भारतीय शेयर बाजार में कल के कारोबारी सत्र की शुरुआत 24,290 के उच्च स्तर पर मजबूती के साथ हुई। लेकिन फॉलो-थ्रू बाइंग की कमी के कारण कारोबारी सत्र के अंत में निफ्टी 162.65 अंकों की बढ़त के साथ 24,286.50 पर बंद हुआ। मीडिया को छोड़कर, दूसरे सभी सेक्टरों ने दिन का अंत हरे निशान में किया। बैंक निफ्टी कल का टॉप परफॉर्मर रहा। उसके बाद मेटल और पीएसयू बैंक में भी अच्छी तेजी रही। इंडेक्स ने आज उम्मीदों के मुताबिक प्रदर्शन किया, लेकिन रिकॉर्ड स्तरों पर ड्रैगनफ्लाई DOJI कैंडलस्टिक पैटर्न का बनना हल्के ठहराव या कंसोलीडेशन का संकेत दे रहा है। ऑवरली टाइम चार्ट पर, इंडेक्स RSI में संभावित नकारात्मक विचलन के संकेत मिल रहे हैं। ऐसे में अगर निफ्टी 24,200 से नीचे फिसलता है तो फिर ये गिरावट 24,130 तक बढ़ सकती है।

                                                                                                  JULY 04, 2024 / 9:00 AM IST

                                                                                                  Stock Market Live Updates- ऊपर की तरफ इंडेक्स 24,500 की ओर बढ़ सकता है


                                                                                                  एलकेपी सिक्योरिटीज के रूपक डे का कहना है कि बुल्स ने बेयर्स से बाजार का नियंत्रण वापस पा लिया है। इसके चलते इंडेक्स 24,300 से ऊपर चला गया है। सेंटीमेंट में आए इस बदलाव ने एक बार फिर बाजार में लॉन्ग ट्रेड्स को बढ़ावा दिया है। अब जब तक निफ्टी 24,000 से ऊपर बना रहेगा, तब तक निकट अवधि में मजबूती बनी रह सकती है। ऊपर की तरफ इंडेक्स 24,500 की ओर बढ़ सकता है। हालांकि, 24,000 से नीचे गिरने पर इंडेक्स में कंसोलीडेशन देखने को मिल सकता है।

                                                                                                    JULY 04, 2024 / 8:55 AM IST

                                                                                                    Stock Market Live Updates- आज के लिए बाजार का ट्रेड सेट अप

                                                                                                    तेजड़ियों ने दलाल स्ट्रीट की लगाम मंदड़ियों के नियंत्रण से वापस ले ली, जिससे बेंचमार्क इंडेक्स 3 जुलाई को नए क्लोजिंग लेवल पर पहुंच गए। निफ्टी 50 इंडेक्स ने इंट्राडे में 24,300 का स्तर हासिल किया और फिर 163 अंक बढ़कर 24,287 पर बंद हुआ। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर निफ्टी 24,200 पर टिका रहता है, तो आने वाले सत्रों में 24,500 की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। तब तक, 24000 पर स्थित सपोर्ट के साथ कंसोलीडेशन जारी रह सकता है।

                                                                                                      JULY 04, 2024 / 8:48 AM IST

                                                                                                      Stock Market Live Updates- 45 स्टॉक्स में दिखा शॉर्ट बिल्ड-अप

                                                                                                      ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर शॉर्ट बिल्ड-अप का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन 45 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट बिल्ड-अप देखने को मिला।

                                                                                                        JULY 04, 2024 / 8:44 AM IST

                                                                                                        Stock Market Live Updates- 4 स्टॉक्स में दिखी लॉन्ग अनवाइंडिंग

                                                                                                        ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर लॉन्ग अनवाइंडिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन 4 शेयरों में सबसे ज्यादा लॉन्ग लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने को मिली।

                                                                                                          JULY 04, 2024 / 8:40 AM IST

                                                                                                          Stock Market Live Updates- 40 स्टॉक्स में दिखी शॉर्ट कवरिंग

                                                                                                          ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में होने वाली बढ़त से आमतौर पर शॉर्ट कवरिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन 40 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली।

                                                                                                            JULY 04, 2024 / 8:36 AM IST

                                                                                                            Stock Market Live Updates- 97 स्टॉक्स में दिखा लॉन्ग बिल्ड-अप

                                                                                                            ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली बढ़त से आमतौर पर लॉन्ग पोजीशन बनने का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन 97 शेयरों में लॉन्ग बिल्ड-अप देखने को मिला

                                                                                                              JULY 04, 2024 / 8:33 AM IST

                                                                                                              Stock Market Live Updates- कल 3 जुलाई को कैसा रहा बाजार का हाल

                                                                                                              भारतीय इक्विटी इंडेक्स 3 जुलाई को बढ़त के साथ बंद हुए। आज के कारोबारी सत्र में मीडिया को छोड़कर सभी सेक्टरों में खरीदारी देखने को मिली और निफ्टी 24,250 के ऊपर बंद हुआ। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 545.35 अंक या 0.69 फीसदी बढ़कर 79,986.80 पर बंद हुआ और निफ्टी 162.70 अंक या 0.67 फीसदी की तेजी के साथ 24,286.50 के स्तर पर बंद हुआ है। आज लगभग 2075 शेयरों में तेजी आई है। वहीं, 1372 शेयरों में गिरावट देखने को मिली है और 66 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

                                                                                                              निफ्टी पर सबसे ज्यादा बढ़ने वाले शेयरों में टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, अडानी पोर्ट्स, कोटक महिंद्रा बैंक, एक्सिस बैंक और एचडीएफसी बैंक रहे, जबकि निफ्टी के सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयरों में टीसीएस, टाइटन कंपनी, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा मोटर्स और हिंडाल्को इंडस्ट्रीज रहे।

                                                                                                              मीडिया को छोड़कर, दूसरे सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए है। आज पावर, कैपिटल गुड्स, बैंक और मेटल इंडेक्स में 1-2 फीसदी की तेजी आई है। बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्सों में लगभग 1 फीसदी की तेजी आई है।

                                                                                                                JULY 04, 2024 / 8:21 AM IST

                                                                                                                Stock Market Live Updates- टी20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने के बाद भारत पहुंची भारतीय क्रिकेट टीम

                                                                                                                इंडियन क्रिकेट टीम टी20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने के बाद आज (4 जुलाई 2024) भारत की धरती पर कदम रख चुकी है। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इ़ंडिया बारबाडोस से भारत आई है। भारत ने टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को हराकर विश्व कप को अपने नाम कर लिया। फाइनल मैच जीतने के बाद मौसम की खराबी की वजह से टीम इंडिया बारबाडोस में ही फंस गई थी। अब उन्हें स्पेशल फ्लाइट से भारत लाया गया है। फ्लाइट दिल्ली में आज सुबह (4 जुलाई 2024) 6.30 बजे लैंड हुई। बता दें कि 11 साल बाद टीम इंडिया ने कोई आईसीसी ट्रॉफी जीती है। फैंस ने टीम इंडिया का शानदार अंदाज में स्वागत किया। सुबह-सुबह एयरपोर्ट पर जमकर फैंस की भीड़ दिखी।

                                                                                                                  JULY 04, 2024 / 8:15 AM IST

                                                                                                                  Stock Market Live Updates- एमेजॉन के फाउंडर जेफ बेजोस ने Amazon.com में बेचेंग हिस्सेदारी

                                                                                                                  एमेजॉन के फाउंडर जेफ बेजोस ने Amazon.com के 2.5 करोड़ अतिरिक्त शेयरों को बेचने के प्लान का खुलासा किया है। इन शेयरों की मौजूदा कीमत 5 अरब डॉलर है। एमेजॉन के शेयर हाल में रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया था।

                                                                                                                  शेयरों की हालिया बिक्री के बाद भी बेजोस के पास एमेजॉन के 9.12 करोड़ शेयर यानी 8.8 पर्सेंट शेयर हिस्सेदारी मौजूद रहेगी। ब्लूमबर्ग वेल्थ इंडेक्स के मुताबिक, बेजोस 221.6 अरब डॉलर के नेट वर्थ के साथ दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स हैं और उनके पास स्पेस-एक्सप्लोरशन कंपनी ब्लू ऑरिजिन (Blue Origin) और वॉशिंगटन पोस्ट (Washington Post) का भी मालिकाना हक है।

                                                                                                                    JULY 04, 2024 / 8:07 AM IST

                                                                                                                    Stock Market Live Updates- यथार्थ हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा केयर सर्विसेज में हुई बल्क डील

                                                                                                                    यथार्थ हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा केयर सर्विसेज के शेयरों में 3 जुलाई को बड़ी बल्क डील देखी गई। ICICI प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड ने कंपनी में 14.5 लाख शेयर खरीदे हैं, जो कि 2.3 फीसदी हिस्सेदारी के बराबर है। शेयरों की खरीदारी 405 रुपये प्रति शेयर के एवरेज प्राइस पर की गई। यथार्थ हॉस्पिटल के शेयरों में कल 0.64 फीसदी की गिरावट देखी गई और यह स्टॉक 414.50 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। इसके साथ ही कंपनी का मार्केट कैप 3,558 करोड़ रुपये हो गया है। स्टॉक का 52-वीक हाई 504.90 रुपये और 52-वीक लो 306.10 रुपये है।

                                                                                                                    प्लूटस वेल्थ मैनेजमेंट एलएलपी ने यथार्थ हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा केयर सर्विसेज में 25 लाख शेयर या 2.9 फीसदी हिस्सेदारी 405.07 रुपये की औसत कीमत पर बेची।

                                                                                                                      JULY 04, 2024 / 8:01 AM IST

                                                                                                                      Stock Market Live Updates- बंधन बैंक ने पहली तिमाही में दिये ज्यादा लोन

                                                                                                                      बंधन बैंक ने पहली तिमाही के बिजनेस अपडेट जारी कर दिये हैं। बंधन बैंक ने 22% ज्यादा लोन दिये हैं। बैंक की डिपॉजिट में भी करीब 23% की बढ़त देखने को मिली है

                                                                                                                        JULY 04, 2024 / 7:51 AM IST

                                                                                                                        Stock Market Live Updates- पहली तिमाही में L&T फाइनेंस के अच्छे अपडेट


                                                                                                                        पहली तिमाही में L&T फाइनेंस के अच्छे अपडेट आये हैं। कंपनी का Retailisation 82% से बढ़कर 95% हुआ। रिटेल लोन ग्रोथ 30% से ज्यादा रही

                                                                                                                          JULY 04, 2024 / 7:47 AM IST

                                                                                                                          Stock Market Live Updates- 4 जुलाई का मार्केट लाइव ब्लॉग

                                                                                                                          गुड मॉर्निंग, मनीकंट्रोल हिंदी के मार्केट लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। देश और दुनिया के बाजारों की खबरें इस ब्लॉग के जरिये हम प्रस्तुत करेंगे। बाजार के बारे में खबरों को जानने के लिए इस ब्लॉग के जरिये हमारे साथ बने रहें।