Get App

लाइव ब्लॉग

MoneyControl News JULY 07, 2025 / 3:37 PM IST

Stock Market Highlight: वौलेटिलिटी के बीच सेंसेक्स-निफ्टी की फ्लैट क्लोजिंग, FMCG शेयरों में रही तेजी

Stock Market Highlight: कारोबार के अंत में सेंसेक्स 9.61 अंक यानी 0.01 फीसदी की बढ़त के साथ 83,442.50 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 0.30 अंक की बढ़त के साथ 25,461.30 के स्तर पर बंद हुआ।

Stock Market Highlight:कारोबारी हफ्ते के पहले दिन बाजार दायरे में कामकाज करता नजर आया और अंत में सेंसेक्स, निफ्टी की फ्लैट क्लोजिंग हुई। मिडकैप, स्मॉलकैप इंडेक्स गिरावट पर बंद हुए। डिफेंस, IT, मेटल शेयरों में दबाव रहा। FMCG शेयरों में अच्छी खरीदारी रही। तेल-गैस, रियल्टी इंडेक्स बढ़त पर बंद हुआ।Tech Mahindra, Bharat Electronics, UltraTech Cement, ONGC, Maruti Suzuki निफ्टी का टॉप गेनर रहा। वहीं HUL

Stock Market Highlight:कारोबारी हफ्ते के पहले दिन बाजार  दायरे में कामकाज करता नजर आया और अंत में सेंसेक्स, निफ्टी की फ्लैट क्लोजिंग हुई।
Stock Market Highlight:कारोबारी हफ्ते के पहले दिन बाजार दायरे में कामकाज करता नजर आया और अंत में सेंसेक्स, निफ्टी की फ्लैट क्लोजिंग हुई।
JULY 07, 2025 / 3:34 PM IST

Stock Market Highlight: सेंसेक्स, निफ्टी की फ्लैट क्लोजिंग

कारोबारी हफ्ते के पहले दिन बाजार दायरे में कामकाज करता नजर आया और अंत में सेंसेक्स, निफ्टी की फ्लैट क्लोजिंग हुई। मिडकैप, स्मॉलकैप इंडेक्स गिरावट पर बंद हुए। डिफेंस, IT, मेटल शेयरों में दबाव रहा। FMCG शेयरों में अच्छी खरीदारी रही। तेल-गैस, रियल्टी इंडेक्स बढ़त पर बंद हुआ।

Tech Mahindra, Bharat Electronics, UltraTech Cement, ONGC, Maruti Suzuki निफ्टी का टॉप गेनर रहा। वहीं HUL, Tata Consumer, Nestle India, Reliance Industries और Eicher Motors टॉप लूजर रहा।

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 9.61 अंक यानी 0.01 फीसदी की बढ़त के साथ 83,442.50 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 0.30 अंक की बढ़त के साथ 25,461.30 के स्तर पर बंद हुआ।

    JULY 07, 2025 / 3:28 PM IST

    Stock Market Live Update: एलन मस्क द्वारा राजनीतिक पार्टी की घोषणा के बाद Tesla के शेयरों में प्री-मार्केट ट्रेडिंग में 7% की गिरावट

    इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी टेस्ला लिमिटेड के शेयरों में सोमवार 7 जुलाई को प्री-मार्केट ट्रेडिंग में 7% तक की गिरावट आई। जब इसके संस्थापक और सीईओ एलन मस्क ने सप्ताहांत में एक नई राजनीतिक पार्टी की घोषणा की। "X" पर 65% उपयोगकर्ताओं द्वारा उनके इस प्रश्न के पक्ष में मतदान करने के बाद कि क्या उन्हें एक नई राजनीतिक पार्टी शुरू करनी चाहिए, दुनिया के सबसे अमीर आदमी मस्क ने "अमेरिका पार्टी" के गठन की घोषणा की, जिसे "आपकी स्वतंत्रता वापस देने के लिए" बनाया जा रहा है।

      JULY 07, 2025 / 3:18 PM IST

      Stock Market Live Update:आग लगने के कारण Platinum Industries ने पालघर प्लांट में ऑपरेशन किया बंद

      कंपनी ने बताया कि सहायक इकाई (साझेदारी फर्म), मेसर्स प्लैटिनम पॉलिमर्स एंड एडिटिव्स की फैक्ट्री में आग लगने की घटना हुई, जो GUT नंबर 181/11 से 181/26, ग्राम धनसार, पालघर, महाराष्ट्र, 401404 में स्थित है। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया और सौभाग्य से कोई घायल नहीं हुआ। हालांकि, प्रभावित परिचालन अस्थायी रूप से बंद रहेंगे।

      लैटिनम इंडस्ट्रीज का शेयर 4.20 रुपये या 1.53 फीसदी की गिरावट के साथ 270.40 रुपये पर कारोबार कर रहा था। इसने 282.60 रुपये का इंट्राडे हाई और 270.15 रुपये का इंट्राडे लो छुआ।

        JULY 07, 2025 / 2:59 PM IST

        Stock Market Live Update: Jubilant Food पर मॉर्गन स्टैनली की राय

        मॉर्गन स्टैनली ने जुबिलेंट फूड पर ओवरवेट रेटिंग दी है। ब्रोकरेज का कहना है कि कंपनी का स्टैंडअलोन Q1 रेवेन्यू सालाना आधार पर 18% बढ़ा है जो कि अनुमान के मुताबिक रहा है। वहीं 11.6% के LFL ग्रोथ से कंपनी की आय को सपोर्ट मिला है। Q4 से LFL में ग्रोथ का मोमेंटम कायम नजर आया है। ब्रोकरेज ने इसका टारगेट 781 रुपये तय किया है।

          JULY 07, 2025 / 2:40 PM IST

          Stock Market Live Update: MGL पर नुवामा की राय

          नुआमा ने महानगर गैस पर रिड्यूस रेटिंग दी है। इसका लक्ष्य 1224 रुपये तय किया है। ब्रोकरेज का कहना है कि कंपनी को मजबूत वॉल्यूम ग्रोथ की उम्मीद है। APM आवंटन में कमी से मार्जिन में कमी संभव है। बैलेंसशीट में कैश के चलते अधिग्रहण के मौकों के लिए तैयार है।

            JULY 07, 2025 / 2:14 PM IST

            Stock Market Live Update: UBL पर जेपी मॉर्गन की राय

            जेपी मॉर्नग ने यूबीएल पर ओवरवेट रेटिंग दी है। इसका टारगेट 2250 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि मिड टू हाई सिंगल डिजिट वॉल्यूम ग्रोथ की उम्मीद है। छोटी अवधि में डबल डिजिट रेवेन्यू ग्रोथ की उम्मीद है। डिस्ट्रीब्यूशन, सप्लाई चेन और कैटेगिरी विस्तार से ग्रोथ को बूस्ट मिला। लोकल प्रोडक्शन के जरिए प्रीमियम सेगमेंट लीड कर सकता है। मिलाजुला रेगुलेटरी आउटलुक, UP, असम, AP में पॉलिसी सपोर्ट मिला। कर्नाटक, राजस्थान और पश्चिम बंगा में पॉलिसी से प्रेशर नजर आया। कॉस्ट में बचत से मार्जिन में सुधार संभव है।

              JULY 07, 2025 / 2:02 PM IST

              Stock Market Live Update: PRESTIGE ESTATES ने सब्सिडियरी ने 49% हिस्से का अधिग्रहण किया

              सब्सिडियरी ने 49% हिस्से का अधिग्रहण किया है। Prestige Notting Hill में 49% हिस्से का अधिग्रहण किया। Prestige AAA Investments में 48.99% हिस्सा खरीदा।

                JULY 07, 2025 / 2:02 PM IST

                Stock Market Live Update: बाजार में कंसोलिडेशन का मूड

                US ट्रेड डील के चलते बाजार में NERVOUSNESS नजर आ रही है। बाजार में लगातार छठवें सेशन कंसोलिडेशन देखने को मिला। IT,मेटल, फार्मा शेयर दबाव बना रहे हैं। मिडकैप और स्मॉलकैप में भी मुनाफावसूली देखने को मिला। INDIA VIX में 2% की बढ़त देखने को मिला।

                  JULY 07, 2025 / 1:54 PM IST

                  Stock Market Live Update: जुबिलेंट फूड और इंफो एज की पिटाई

                  TURKEY कारोबार में डी-ग्रोथ के चलते जुबिलेंट फूड करीब 4 परसेंट टूटा है। महंगे वैल्यूएशन और प्रोमोटर की बिकवाली से भी बाजार चिंतित है। उधर कमजोर बिजनेस अपडेट से इंफो एज करीब 4 परसेंट फिसला है और वायदा का टॉप लूजर बना।

                    JULY 07, 2025 / 1:53 PM IST

                    Stock Market Live Update: IT शेयरों में कमजोरी, टेक महिंद्रा फिसला

                    ब्रोकरेज के डाउनग्रेड से टेक महिंद्रा करीब 2 परसेंट फिसला है। निफ्टी का टॉप लूजर बना। JEFFERIES ने UNDERPERFORM रेटिंग के साथ टार्गेट घटाकर 1430 किया है। साथ ही दूसरे IT शेयरों पर भी दबाव बना।

                      JULY 07, 2025 / 1:28 PM IST

                      Jio Finance Share Price: जियोब्लैकरॉक की धमाकेदार एंट्री, पहले NFO में ही जुटाए 17,800 करोड़ रुपये

                      जियो ब्लैकरॉक एसेट मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड (जियोब्लैकरॉक एसेट मैनेजमेंट) ने अपने पहले ही न्यू फंड ऑफर (NFO) में कुल 17,800 करोड़ रुपये (~USD 2.1 अरब) से अधिक का निवेश हासिल कर लिया है. कंपनी ने 3 कैश/लोन म्यूचुअल फंड लॉन्च किए थे। इनमें जियोब्लैकरॉक ओवरनाइट फंड, जियोब्लैकरॉक लिक्विड फंड और जियोब्लैकरॉक मनी मार्केट फंड शामिल थे। 90 से अधिक संस्थागत निवेशकों और 67,000 से अधिक व्यक्तियों ने ऑफर अवधि के दौरान इन फंडों में निवेश किया।

                        JULY 07, 2025 / 1:18 PM IST

                        Stock Market Live Update: Piramal Pharma को Astral Steritech दिवालियापन मामले में 2.42 मिलियन अमेरिकी डॉलर मिले

                        पिरामल फार्मा की पूर्ण स्वामित्व वाली स्टेपडाउन सहायक कंपनी पिरामल क्रिटिकल केयर, इंक. ने सेंट्रिएंट फार्मास्यूटिकल्स की सहायक कंपनी एस्ट्रल स्टेरिटेक के खिलाफ माननीय राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण, अहमदाबाद बेंच के समक्ष याचिका दायर की। एनसीएलटी द्वारा अनुमोदित समाधान योजना के कार्यान्वयन के अनुसार पीसीसी इंक. को एस्ट्रल के खिलाफ अपने दावे के निपटान में कुल 2,424,334.15 अमेरिकी डॉलर की राशि प्राप्त हुई है।

                          JULY 07, 2025 / 12:58 PM IST

                          Stock Market Live Update: दिन के निचले स्तर रुपया

                          डॉलर के मुकाबले रुपया दिन के निचले स्तर पर कारोबार कर रहा है। भारतीय रुपया लगातार गिरावट के साथ 85.88 प्रति डॉलर पर कारोबार कर रहा है, जबकि शुक्रवार को यह 85.39 पर बंद हुआ था।

                            JULY 07, 2025 / 12:57 PM IST

                            Stock Market Live Update: CONSUMER FINANCE पर जेफरीज की राय

                            जेफरीज ने कंज्यूमर फाइनेंस कंपनियों पर अपनी राय देते हुए कहा कि आरबीआई द्वारा 50 बीसीएस रेट कट और 100 bps CRR कटौती से इन कंपनियों को फायदा होगा। उन्होंने बजाज फाइनेंस, चोला, श्रीराम फाइनेंस को अपनी टॉप पिक्स बताया। इसमें खरीदारी की राय दी है।

                              JULY 07, 2025 / 12:50 PM IST

                              Stock Market Live Update: HCLTECH ने डाटा प्राइवेसी को लेकर SOVEREIGN AI लॉन्च किया

                              डाटा प्राइवेसी को लेकर SOVEREIGN AI लॉन्च किया। सरकारी और रेगुलेटेड संस्थानों के लिए SOVEREIGN AI लॉन्च किया है।

                                JULY 07, 2025 / 12:26 PM IST

                                Stock Market Live Update: INTERGLOBE AVIATION पर एचएसबीसी की राय

                                एचएसबीसी ने इंटरग्लोब एविएशन बुलिश राय दी है। ब्रोकरेज ने इस पर खरीदारी की राय दी है। इसका टारगेट 6650 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि कंपनी एविएशन सेक्टर में 66% क्षमता के साथ मोनोपॉली के करीब नजर आ रही है।

                                  JULY 07, 2025 / 12:04 PM IST

                                  Stock Market Live Update: REAL ESTATE पर एचएसबीसी की राय

                                  वित्त वर्ष 26 में नए लॉन्च में तेजी आने की उम्मीद है। इसके साथ ही प्री-सेल्स मोमेंटम भी जारी रहेगा। इसके अलावा अनसोल्ड इन्वेंट्री का स्तर अच्छा है। मजबूत फ्री कैश फ्लो मोमेंटम प्रमुख स्टॉक ड्राइवर है। ब्रोकरेज ने गोदरेज प्रॉपर्टी, DLF, शोभा पर खरीदारी की रेटिंग दी है। ओबेरॉय रियल्टी को ब्रोकरेज ने होल्ड करने की सलाह दी है।

                                    JULY 07, 2025 / 11:50 AM IST

                                    Stock Market Live Update: MGL पर जेपी मॉर्गन की राय

                                    जेपी मॉर्गन ने एमजीएल पर न्यूट्रल रेटिंग दी है। इसका वॉल्यूम ग्रोथ पर फोकस देखने को मिलेगा। गैस की बढ़ती कीमतों से मार्जिन और मुनाफे पर दबाव संभव है। ब्रोकरेज ने इसका टारगेट 1360 रुपये तय किया है।

                                      JULY 07, 2025 / 11:42 AM IST

                                      Stock Market Live Update: CDSL, NSDL ऐप पर प्रॉक्सी एडवाइजरी फीचर लॉन्च

                                      CDSL, NSDL ऐप पर प्रॉक्सी एडवाइजरी फीचर लॉन्च किया। ऐप पर प्रॉक्सी एडवाइजरी सुझाव फीचर लॉन्च किया। SEBI चीफ तुहिन कांत पांडे ने फीचर लॉन्च किया । SEBI चीफ तुहिन कांत पांडे ने कहा कि इन्वेस्टर एजुकेशन के लिए वेबसाइट लॉन्च किया। CDSL, NSDL के ऐप पर ई-वोटिंग आसान होगी। छोटे निवेशकों के लिए ई-वोटिंग सरल होगी। ई-वोटिंग से बेहतर कॉरपोरेट गवर्नेंस में मदद होगी। SEBI ने पुरानी प्रक्रियाओं को आसान किया। पेपर वर्क घटाया, ई-वोटिंग प्रोसेस आसान किया।

                                        JULY 07, 2025 / 11:40 AM IST

                                        Stock Market Live Update: RAMCO SYSTEMS ने MCA मैनेजमेंट कंसल्टेंट्स के साथ करार किया

                                        MCA मैनेजमेंट कंसल्टेंट्स के साथ करार किया है। पेरोल ऑपरेशन के ट्रांसफॉर्मेशन के लिए करार किया।

                                          JULY 07, 2025 / 11:18 AM IST

                                          Stock Market Live Update: Smartworks Coworking Spaces का आईपीओ 10 जुलाई को खुलेगा, 387-407 रुपये का प्राइस बैंड तय

                                          स्मार्टवर्क्स कोवर्किंग स्पेसेस ने अपने आईपीओ के लिए ₹387 और ₹407 प्रति शेयर के बीच मूल्य बैंड तय किया है, जो 10 जुलाई को सदस्यता के लिए खुलेगा। और 14 जुलाई को समाप्त होगा। निवेशक न्यूनतम 36 शेयरों और उसके गुणकों में बोली लगा सकते हैं। सूचीबद्धता के बाद अनुमानित बाजार पूंजीकरण ऊपरी स्तर पर ₹4,394 करोड़ से ₹4,645 करोड़ के बीच हो सकता है।

                                            JULY 07, 2025 / 11:08 AM IST

                                            Stock Market Live Update: Vandan Foods के शेयर 28% प्रीमियम पर लिस्ट हुए

                                            दन फूड्स के शेयरों की आज BSE SME पर धांसू एंट्री हुई। खुदरा निवेशकों के दम पर इसके आईपीओ को ओवरऑल 3 गुना से अधिक बोली मिली थी। आईपीओ के तहत ₹115 के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज BSE SME पर इसकी ₹125.00 पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को 8.70% का लिस्टिंग गेन मिला। हालांकि आईपीओ निवेशकों की खुशी थोड़ी ही देर में फीकी हो गई जब शेयर टूट गए।

                                              JULY 07, 2025 / 11:01 AM IST

                                              Stock Market Live Update: Pushpa Jewellers के शेयरों की लिस्टिंग भारी डिस्काउंट पर हुई

                                              पुष्पा ज्वैलर्स के शेयरों की आज NSE SME पर भारी डिस्काउंट पर एंट्री हुई। इसके बाद शेयर उछलकर अपर सर्किट पर पहुंचे तो लेकर आईपीओ निवेशक अब भी तगड़े घाटे में हैं। खुदरा निवेशकों के दम पर इसके आईपीओ को ओवरऑल 2 गुना से अधिक बोली मिली थी। खुदरा निवेशकों का आरक्षित हिस्सा 3 गुना से अधिक सब्सक्राइब हुआ था। आईपीओ के तहत ₹147 के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज NSE SME पर इसकी ₹112.00 पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को कोई लिस्टिंग गेन नहीं मिला बल्कि लिस्टिंग पर ही 23.81% का घाटा हो गया।

                                                JULY 07, 2025 / 10:58 AM IST

                                                Stock Market Live Update: Jubilant Food पर सीएलएसए की राय

                                                सीएलएसए ने जुबिलेंट फूड पर राय देते हुए कहा कि कंपनी का Q1 स्टैंडअलोन सेल्स अनुमान से 1% ज्यादा नजर आया। अनुमान के मुताबिक Domino’s इंडिया का LFL ग्रोथ 11.6% रही है। सालाना आधार पर कंपनी की 17.0% कंसोलिडेटेड नेट सेल्स ग्रोथ अनुमान से कमजोर रही है। मुनाफे और मार्जिन ग्रोथ पर निवेशकों का फोकस रहेगा। ब्रोकरेज ने स्टॉक पर अंडरपरफॉर्म रेटिंग दी है। इसका टारगेट 781 रुपये तय किया है।

                                                  JULY 07, 2025 / 10:44 AM IST

                                                  Stock Market Live Update:पारस डिफेंस ने 4 दिन की बढ़त का सिलसिला तोड़ा

                                                  पारस डिफेंस के शेयरों में आज दबाव देखने को मिल रहा है। शेयर आज 5 फीसदी टूटा है जिसके बाद इसने पिछले 4 दिनों की तेजी को तोड़ दिया है। पिछले कारोबारी सत्र में शेयर 10.00 फीसदी या 84.85 रुपये की बढ़त के साथ 933.50 रुपये पर बंद हुआ था। शेयर ने 19 मई, 2025 और 07 अप्रैल, 2025 को क्रमश: 52-सप्ताह के उच्चतम स्तर 971.80 रुपये और 52-सप्ताह के निम्नतम स्तर 401.00 रुपये को छुआ। वर्तमान में, शेयर अपने 52-सप्ताह के उच्चतम स्तर से 8.97 फीसदी नीचे और अपने 52-सप्ताह के निम्नतम स्तर से 120.61 फीसदी ऊपर कारोबार कर रहा है।

                                                    JULY 07, 2025 / 10:42 AM IST

                                                    Stock Market LIVE Updates: Jubilant Food पर सीएलएसए की राय

                                                    Jubilant Food पर सीएलएसए की राय

                                                    सीएलएसए ने जुबिलेंट फूड पर राय देते हुए कहा कि कंपनी का Q1 स्टैंडअलोन सेल्स अनुमान से 1% ज्यादा नजर आया। अनुमान के मुताबिक Domino’s इंडिया का LFL ग्रोथ 11.6% रही है। सालाना आधार पर कंपनी की 17.0% कंसोलिडेटेड नेट सेल्स ग्रोथ अनुमान से कमजोर रही है। मुनाफे और मार्जिन ग्रोथ पर निवेशकों का फोकस रहेगा। ब्रोकरेज ने स्टॉक पर अंडरपरफॉर्म रेटिंग दी है। इसका टारगेट 781 रुपये तय किया है।

                                                      JULY 07, 2025 / 10:32 AM IST

                                                      Stock Market LIVE Updates: Indusind Bank पर सिटी की राय

                                                      सिटी ने बैंकिंग स्टॉक पर कहा कि 1QFY26 एडवांसेज में तिमाही आधार पर 3.1% की कमी नजर आई। तिमाही आधार पर बैंक का कंज्यूमर बिजनेस 0.9% गिर गाय। वहीं डिपॉजिट में 3.3% की गिरावट देखने को मिली। ब्रोकरेज ने स्टॉक पर बिकवाली की रेटिंग दी है। इसका टारगेट 765 रुपये तय किया है।

                                                        JULY 07, 2025 / 10:15 AM IST

                                                        Stock Market Live Update: Emmvee Photovoltaic Power ने सेबी के पास ₹3,000 करोड़ के आईपीओ के दस्तावेज दाखिल किए

                                                        बेंगलुरु स्थित सौर ऊर्जा कंपनी एम्मीवी फोटोवोल्टिक पावर ने रविवार (06 जुलाई) को भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) के पास अपना ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) दाखिल किया है, जिसका लक्ष्य आरंभिक सार्वजनिक पेशकश (आईपीओ) के जरिए 3,000 करोड़ रुपये जुटाना है। भारत में सौर फोटोवोल्टिक (पीवी) मॉड्यूल और सेल बनाने वाली सबसे बड़ी कंपनियों में से एक कंपनी ने अपनी आय का एक बड़ा हिस्सा अपने कर्ज के बोझ को कम करने में खर्च करने की योजना बनाई है।

                                                          JULY 07, 2025 / 10:11 AM IST

                                                          Stock Market Live Update:ट्रेड डील पर आज रात फैसले की घड़ी

                                                          इंडियन टाइम के हिसाब से आज रात 9:30 बजे अमेरिका से ट्रेड डील की चिट्ठी जारी हो सकती है। US के कुछ इंडस्ट्रियल गुड्स पर इंपोर्ट ड्यूटी जीरो हो सकती है । भारत ने की स्टील, एल्यूमिनियम और ऑटो पार्ट्स पर ड्यूटी घटाने की मांग की है।

                                                            JULY 07, 2025 / 10:01 AM IST

                                                            Stock Market Live Update: डिफेंस शेयरों पर दबाव

                                                            डिफेंस शेयरों पर दबाव दिख रहा है। इंडेक्स करीब 1 परसेंट कमजोर हुआ। BEL निफ्टी का टॉप लूजर बना। वहीं भारत डायनेमिक्स वायदा के टॉप लूजर्स में शामिल हुआ। उधर मझगांव डॉक और गार्डन रीच में भी गिरावट देखने को मिला।

                                                              JULY 07, 2025 / 9:44 AM IST

                                                              Stock Market Live Update: अच्छे बिजनेस अपडेट से FMCG कंपनियों में तेजी

                                                              अच्छे बिजनेस अपडेट से FMCG कंपनियों में तेजी देखने को मिल रही है। FMCG इंडेक्स करीब 1 फीसदी मजबूत है। गोदरेज कंज्यूमर और डाबर 4-5 परसेंट चढ़कर वायदा के टॉप गेनर्स में शुमार हुए। उधर HUL करीब 2 परसेंट चढ़कर निफ्टी का टॉप गेनर बना।

                                                                JULY 07, 2025 / 9:37 AM IST

                                                                Stock Market LIVE Updates: Borosil Renewables का शेयर 4% से ज्यादा चढ़ा

                                                                Borosil Renewables के शेयरों पर सोमवार 7 जुलाई को सबकी नजर रहेगी। इसकी जर्मन सब्सिडियरी कंपनी GMB Glasmanufaktur Brandenburg GmbH ने जर्मनी की अदालत में दिवालियापन के लिए आवेदन किया है। जनवरी 2025 में Borosil Renewables की इस सब्सिडियरी कंपनी के भट्ठे बंद कर दिए गए थे, क्योंकि यूरोपीय यूनियन में मांग कम हो गई थी और बाजार की स्थिति खराब थी। कंपनी ने पहले बताया था कि चीन के जरिए सस्ते दामों पर सोलर पैनल की डंपिंग के कारण जर्मन सोलर पैनलों की मांग में गिरावट आई है।

                                                                  JULY 07, 2025 / 9:30 AM IST

                                                                  Stock Market LIVE Updates: Q1 अपडेट के बाद Godrej Consumer Products के शेयर 5% उछले

                                                                  स्टैंडअलोन व्यवसाय में मिड-सिंगल डिजिट अंडरलाइंग वॉल्यूम ग्रोथ (UVG) के कारण उच्च-सिंगल डिजिट वैल्यू ग्रोथ मिलने की संभावना है। वॉल्यूम ग्रोथ में जोरदार प्रतिस्पर्धा रही है और क्रमिक रूप से इसमें सुधार हो रहा है। होम केयर व्यवसाय में दोहरे अंकों की वैल्यू ग्रोथ और UVG मिलने की संभावना है। पर्सनल केयर व्यवसाय में साबुन के कारण कम-एकल अंकों में वैल्यू बढ़ने की उम्मीद है। साबुन को छोड़कर स्टैंडअलोन व्यवसाय में दोहरे अंकों की UVG के साथ बहुत मजबूत प्रदर्शन मिलने की उम्मीद है। स्टैंडअलोन EBITDA मार्जिन कंपनी की मानक सीमा से नीचे रहने की संभावना है, लेकिन इसमें सुधार होने की उम्मीद है

                                                                    JULY 07, 2025 / 9:24 AM IST

                                                                    Stock Market LIVE Updates: सेंसेक्स की चाल सपाट, निफ्टी 25450 पर

                                                                    कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच बाजार की शुरुआत सपाट हुई। सेंसेक्स 7.41 अंक यानी 0.01 फीसदी की बढ़त के साथ 83,405.92 के स्तर पर कारोबार कर रहा। जबकि निफ्टी 11.95 अंक यानी0.01 फीसदी की गिरावट के साथ 25,462.60 के स्तर पर कारोबार कर रहा।

                                                                      JULY 07, 2025 / 8:58 AM IST

                                                                      Stock Market Live Update: निफ्टी पर रणनीति

                                                                      पहला सपोर्ट: 25,300-25,350 (शुक्रवार का निचला स्तर, 10 DEMA) पर है। जबकि बड़ा सपोर्ट 25,200-25,250 (20 DEMA, ऑप्शंस जोन) पर है। पहला रजिस्टेंस 25,500-25,600 (ऑप्शंस जोन) पर है। बड़ा रजिस्टेंस: 25,600-25,700 (हाल का स्विंग high) है। खरीदारी जोन 25,350-25,425 पर है इसके लिए स्टॉप लॉस 25,250 पर लगाए। 25,550-25,600 पार ना हो पाए तो बेचें और उसके लिए स्टॉप लॉस 25,650 पर लगाए।

                                                                        JULY 07, 2025 / 8:49 AM IST

                                                                        Stock Market Live Update: बैंक निफ्टी पर स्ट्रैटेजी

                                                                        पहला सपोर्ट 56,800-56,900 (10 DEMA) पर है जबकि बड़ा सपोर्ट 56,500-56,600 (20 DEMA) पर है। इसके लिए पहला रजिस्टेंस 57,300-57,400 पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 57,500-57,600 पर है। खरीदारी का जोन 56,700-56,800 पर है इसके लिए स्टॉप लॉस 56,500 पर लगाए। 57,400 पार ना हो पाए तो बेचें और स्टॉप लॉस 57,550 पर लगाए।

                                                                          JULY 07, 2025 / 8:47 AM IST

                                                                          Global Market Cues: मस्क ने बनाई नई राजनीतिक पार्टी

                                                                          अमेरिका पार्टी' के नाम से नई राजनीतिक पार्टी बनाई है। ट्रंप टैक्स बिल के पास होने के बाद नई पार्टी की घोषणा की है। ट्रंप ने शुक्रवार को टैक्स बिल को कानून में बदला है। सोशल मीडिया "X" पर 65% लोगों ने नई पार्टी के पक्ष में वोट किया है। मस्क ने कहा अमेरिका पार्टी आपकी आजादी लौटाने के लिए बनाई गई है।

                                                                            JULY 07, 2025 / 8:46 AM IST

                                                                            Global Market: एशियाई बाजार

                                                                            एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। गिफ्ट NIFTY 29.00 अंक की गिरावट दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.46 फीसदी की गिरावट के साथ 39,628.41 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.20 फीसदी की मामूली बढ़त दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 0.28 फीसदी चढ़कर 17,684.59 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 0.63 फीसदी की गिरावट के साथ 23,765.41 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में फ्लैट कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.11 फीसदी की बढ़त के साथ 3,468.61 के स्तर पर दिख रहा है।

                                                                              JULY 07, 2025 / 8:20 AM IST

                                                                              Stock Market Live Update: LKP Securities के रुपक डे की राय

                                                                              निफ्टी के लिए 25,300 का स्तर महत्वपूर्ण सपोर्ट है। अगर निफ्टी इसके ऊपर रहता है, तो तेजी का रुख बना रहेगा। ऊपरी दिशा में निफ्टी 25,800-26,100 तक जा सकता है, जिसमें 25,500 पर तत्काल रेजिस्टेंस है।

                                                                                JULY 07, 2025 / 8:10 AM IST

                                                                                Stock Market Live Update: HDFC Securities के नागराज शेट्टी की राय

                                                                                निफ्टी ने वीकली चार्ट पर एक निगेटिव कैंडल बनाया, जो पिछले हफ्ते 24,500-25,200 की रेंज तोड़ने के बाद आया । यह इंडेक्स अब एक महत्वपूर्ण सपोर्ट जोन में है अगले हफ्ते के लिए 25,700 और अगले दो हफ्तों में 26,200 के टारगेट पर नजर होगी इसके लिए 25,300 के स्तर पर सपोर्ट होगा

                                                                                  JULY 07, 2025 / 8:03 AM IST

                                                                                  Stock Market Live Update: कच्चे तेल में 1% की गिरावट

                                                                                  कच्चे तेल के भाव में 1 परसेंट से ज्यादा की गिरावट आई। OPEC+ देशों ने क्रूड उत्पादन बढ़ाने को मंजूरी दी। रोजाना 5.48 लाख बैरल का ज्यादा प्रोडक्शन होगा।

                                                                                    JULY 07, 2025 / 8:02 AM IST

                                                                                    Stock Market Live Update: इंडसइंड बैंक के कमजोर Q1 अपडेट

                                                                                    इंडसइंड बैंक ने Q1 के लिए कमजोर कारोबारी अपडेट पेश किए । सालाना आधार पर लोन और डिपॉजिट दोनों में 3% से ज्यादा की गिरावट आई। CASA Ratio पर भी तगड़ा दबाव रहा। वहीं बैंक ऑफ इंडिया का घरेलू डिपॉजिट 10% तो लोन 11% बढ़ा है।

                                                                                      JULY 07, 2025 / 7:50 AM IST

                                                                                      Stock Market Live Update:चॉइस ब्रोकिंग के डेरिवेटिव एनालिस्ट हार्दिक मटालिया की बाजार पर राय

                                                                                      चॉइस ब्रोकिंग के डेरिवेटिव एनालिस्ट हार्दिक मटालिया का कहना है हाई वोलैटिलिटी और मिलेजुले संकेतों के मौजूदा माहौल में, ट्रेडरों को सलाह दी जाती है कि वे सावधानी बनाए रखते हुए "गिरावट पर खरीदारी" की रणनीति अपनाएं। लीवरेज्ड ट्रेंडिंग में खास सतर्कता बरतें। तेजी के दौरान आंशिक मुनाफा बुक करना और टाइट ट्रेलिंग स्टॉप-लॉस का इस्तेमाल करना जोखिम को प्रभावी ढंग से मैनेज करने में मदद करेगा। नई लॉन्ग पोजीशन तभी ली जानी चाहिए, जब निफ्टी 25,600 के स्तर के ऊपर टिका रहे।

                                                                                        JULY 07, 2025 / 7:48 AM IST

                                                                                        Stock Market Live Update: जियोजित इन्वेस्टमेंट्स के रिसर्च हेड विनोद नायर की बाजार पर राय

                                                                                        जियोजित इन्वेस्टमेंट्स के रिसर्च हेड विनोद नायर का कहना है कि भारतीय बाजार में एक ठहराव देखने को मिल रहा है। निवेशक मिलेजुले ग्लोबल संकेतों और अमेरिकी टैरिफ टाइम लिमिट से पहले वेट एंड वॉच रणनीति अपना रहे हैं। FII की मौजूदा बिकवाली जोखिम से बचने के नजरिए का संकेत है। वहीं, DII की खरीदारी से बाजार को कुछ सपोर्ट मिल रहा है। हाल की तेजी के बाद, बेंचमार्क इंडेक्स टॉप वैल्यूएशन लेवल के पास मंडरा रहे हैं, जिससे आगे की तेजी बाधित हो रही है। अब बाजार की नजर पहली तिमाही के नतीजों और ट्रेड पर होने वाली डील्स से जुड़ी खबरों पर रहेगी। मिड- और स्मॉल-कैप स्पेस, बाजार की हाल की रिकवरी के बाद अधिक स्टॉक-स्पेसिफिक हो गया है।

                                                                                          JULY 07, 2025 / 7:41 AM IST

                                                                                          Stock Market Live Update: भारत-अमेरिका में ट्रेड डील जल्द

                                                                                          भारत और अमेरिका ने मिनी ट्रेड डील पर बातचीत पूरी की । अगले 24 से 48 घंटे में हो अंतिम फैसला सकता है। सूत्रों के मुताबिक भारत ने एग्री और डेरी पर किसी concession से इनकार किया, लेकिन LABOUR INTENSIVE SECTORS पर ऑफर की फेयर डील, रही । उधर राष्ट्रपति ट्रंप ने ONE BIG BEAUTIFUL BILL पर दस्तखत किए।

                                                                                            JULY 07, 2025 / 7:37 AM IST

                                                                                            Stock Market Live Update: FMCG कंपनियों के अच्छे Q1 अपडेट

                                                                                            मैरिको के बाद गोदरेज कंज्यूमर के भी अच्छे Q1 अपडेट आए। कंसोलिडेटेड रेवेन्यू में डबल डिजिट ग्रोथ संभव है। साथ ही FY26 के लिए डबल डिजिट EBITDA ग्रोथ का गाइडेंस दिया है। वहीं डाबर ने डिमांड में सुधार और बेहतर वॉल्यूम ग्रोथ का अपडेट दिया। साथ ही जुबिलेंट को भी कंसोलिडेट रेवेन्यू 17% बढ़ने की उम्मीद है।

                                                                                              JULY 07, 2025 / 7:35 AM IST

                                                                                              Stock Market Live Update: 04 जुलाई को कैसी रही थी बाजार का चाल

                                                                                              शुक्रवार 4 जुलाई को आखिरी घंटे में बाजार में शानदार रिकवरी देखने को मिली। सेंसेक्स, निफ्टी बढ़त के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 193 प्वाइंट चढ़कर 83,433 पर बंद हुआ। वहीं,निफ्टी 56 प्वाइंट चढ़कर 25,461 पर बंद हुआ। बैंक निफ्टी 240 प्वाइंट चढ़कर 57,032 पर बंद हुआ

                                                                                                JULY 07, 2025 / 7:34 AM IST

                                                                                                Stock Market Live Update: कैसे मिल रहे है आज के लिए ग्लोबल संकेत

                                                                                                भारतीय बाजारों के लिए आज थोड़े नरम संकेत मिल रहे है। लगातार पांचवे दिन FIIs की कैश और वायदा दोनों में बिकवाली देखने को मिल रही है।  गिफ्ट निफ्टी फ्लैट नजर आ रहा है। एशिया में मिलाजुला कामकाज हो रहा है।  डाओ फ्यूचर्स में करीब 150 प्वाइंट नीचे फिसला है। शुक्रवार को independence day की वजह से अमेरिकी बाजारों में छुट्टी थी।

                                                                                                  JULY 07, 2025 / 7:33 AM IST

                                                                                                  मार्केट लाइव ब्लॉग

                                                                                                  सुप्रभात दोस्तों, मनीकंट्रोल के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। हम आपको आज दलाल स्ट्रीट में होने वाले सभी एक्शन को इस मार्केट लाइव ब्लॉग के जरिए बताने की कोशिश करेंगे। भारतीय बाजार और ग्लोबल मार्केट की हलचल पर नजर रखने के लिए हमारे इस लाइव ब्लॉग के जरिए हमारे साथ बने रहें।