Get App

लाइव ब्लॉग

MoneyControl News JULY 08, 2025 / 3:36 PM IST

Stock Market Highlight: सेंसेक्स 270 अंक चढ़ा, निफ्टी 25500 के ऊपर हुआ बंद, IT, तेल-गैस इंडेक्स में रही तेजी

Stock Market Highlight:कारोबार के अंत में सेंसेक्स 270.01 अंक यानी 0.32 फीसदी की बढ़त के 83,712.51 साथ के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 61.20 अंक यानी 0.24 फीसदी की बढ़त के साथ 25,522.50 के स्तर पर बंद हुआ

Stock Market Highlight: सेंसेक्स वीकली एक्सपायरी पर बाजार में शॉर्टकवरिंग देखने को मिला।आखिरी घंटे में बाजार शानदार रिकवरी के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स, निफ्टी बढ़त के साथ बंद हुआ। मिडकैप, स्मॉलकैप नीचे से सुधरकर बंद हुआ। रियल्टी, PSE, बैंकिंग शेयरों में खरीदारी रही जबकि IT, तेल-गैस इंडेक्स बढ़त पर बंद हुआ। फार्मा, ऑटो, FMCG शेयरों में दबाव रहा। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 270.01 अंक

 Stock Market Highlight:सेंसेक्स वीकली एक्सपायरी पर बाजार में शॉर्टकवरिंग देखने को मिला।आखिरी घंटे में बाजार शानदार रिकवरी के साथ बंद हुआ।
Stock Market Highlight:सेंसेक्स वीकली एक्सपायरी पर बाजार में शॉर्टकवरिंग देखने को मिला।आखिरी घंटे में बाजार शानदार रिकवरी के साथ बंद हुआ।
JULY 08, 2025 / 3:33 PM IST

Stock Market Highlight: आखिरी घंटे में बाजार शानदार रिकवरी के साथ बंद हुआ

सेंसेक्स वीकली एक्सपायरी पर बाजार में शॉर्टकवरिंग देखने को मिला।आखिरी घंटे में बाजार शानदार रिकवरी के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स, निफ्टी बढ़त के साथ बंद हुआ। मिडकैप, स्मॉलकैप नीचे से सुधरकर बंद हुआ। रियल्टी, PSE, बैंकिंग शेयरों में खरीदारी रही जबकि IT, तेल-गैस इंडेक्स बढ़त पर बंद हुआ। फार्मा, ऑटो, FMCG शेयरों में दबाव रहा।

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 270.01 अंक यानी 0.32 फीसदी की बढ़त के 83,712.51 साथ के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 61.20 अंक यानी 0.24 फीसदी की बढ़त के साथ 25,522.50 के स्तर पर बंद हुआ

    JULY 08, 2025 / 3:19 PM IST

    Stock Market Live Update: Omaxe इंदौर में टाउनशिप के लिए करेंगी 1200 करोड़ रुपये निवेश

    टियर-2 शहरों में अपनी पैठ मजबूत करने के लिए एक बड़े कदम के तहत रियल एस्टेट डेवलपर ओमेक्स लिमिटेड ने मंगलवार 8 जुलाई को मध्य प्रदेश के इंदौर में 450 एकड़ में फैली एक एकीकृत टाउनशिप विकसित करने के लिए ₹1,200 करोड़ के निवेश की घोषणा की। चरणों में क्रियान्वित की जाने वाली इस परियोजना से अगले तीन वर्षों में ₹2,500 करोड़ का रेवेन्यू मिलने की उम्मीद है।

      JULY 08, 2025 / 3:03 PM IST

      Stock Market Live Update: बाजार में निचले स्तर से रिकवरी

      बाजार में निचले स्तर से रिकवरी आई है और बाजार दिन के ऊपरी स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी 25,500 के पार निकला है।

        JULY 08, 2025 / 2:45 PM IST

        Stock Market Live Update:एनबीसीसी पर एलारा कैपिटल की राय

        ब्रोकरेज फर्म एलारा कैपिटल ने मंगलवार 8 जुलाई को एनबीसीसी (इंडिया) लिमिटेड पर "खरीद" रेटिंग और ₹165 प्रति शेयर के लक्ष्य मूल्य के साथ कवरेज शुरू किया, जो इसके पिछले बंद से 42.3% की संभावित बढ़त का संकेत देता है। एनबीसीसी, सरकारी भूमि के पुनर्विकास, अटकी हुई निजी रियल्टी परियोजनाओं को पुनर्जीवित करने तथा भवन एवं अस्पतालों में अपनी विशेषज्ञता के कारण एलारा के लिए एक पसंदीदा सीपीएसई है।

          JULY 08, 2025 / 2:23 PM IST

          Stock Market Live Update: बीएसई पर आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज की राय

          घरेलू ब्रोकरेज फर्म आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज का मानना है कि बीएसई के शेयरों पर नियामकीय प्रतिबंधों से वॉल्यूम पर दबाव, एक्सपायरी के दिन में बदलाव, और हाई वैल्यूएशन के चलते रिस्क दिख रहा है। ब्रोकरेज की रिपोर्ट में इसका भी उल्लेख किया गया है कि मासिक आधार पर जून महीने में बीएसई का प्रीमियम ADTV (एवरेज डेली टर्नओवर) अप्रैल और मई में तेज उछाल के बाद 12.4% गिरकर ₹13,900 करोड़ पर आ गया। ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि बीएसई का ओवरऑल फंडामेंटल पॉजिटिव बना हुआ है और मौजूदा वैल्यूएशन से मीडियम टर्म में ग्रोथ की अच्छी संभावनाएं दिख रही हैं।

            JULY 08, 2025 / 2:06 PM IST

            Stock Market Live Update: आज रात US-भारत मिनी डील का एलान

            CNBC आवाज एक्सक्लूसिव खबर के मुताबिक 14 देशों को चिट्ठी जारी करने के बाद आज रात भारत के साथ मिनी डील का ऐलान हो सकता है। अमेरिका और भारत ने मिनी ट्रेड डील का मसौदा साझा किया।

              JULY 08, 2025 / 1:58 PM IST

              Stock Market Live Update: बाजार में लगातार सातवें दिन कंसोलिडेशन का मूड

              बाजार में लगातार सातवें दिन कंसोलिडेशन का मूड देखने को मिल रहा है। 75 प्वाइंट की छोटी रेंज में निफ्टी कामकाज कर रहा है। वही कोटक और ICICI बैंक के दम पर बैंक निफ्टी में करीब 200 प्वाइंट की तेजी आई। लेकिन मिडकैप और स्मॉलकैप में दबाव ज्यादा रहा। वहीं तीन परसेंट की गिरावट के साथ करीब 10 महीने के निचले स्तर पर INDIA VIX पर पहुंचा।

                JULY 08, 2025 / 1:54 PM IST

                Stock Market Live Update: MACROTECH पर नोमुरा की राय

                नोमुरा ने कहा कि प्री-सेल्स ग्रोथ 10% अनुमान के मुताबिक रहा। FY26 का 20% प्री सेल्स का गाइडेंस दिया है। FY26 के लक्ष्य से 90% ज्यादा का GDV हासिल हुआ। नए प्रोजेक्ट की ग्रॉस डेवलपमेंट वैल्यू 22700 करोड़ रुपये है। इस साल के लिए लॉन्च पाइपलाइन भी मजबूत है। FY26 प्री-सेल्स गाइडेंस 21000 करोड़ रुपये की रहा है।

                  JULY 08, 2025 / 1:44 PM IST

                  CONCOR Q1 UPDATE: कुल वॉल्यूम 11.3% बढ़ा

                  सालाना आधार पर कुल वॉल्यूम 11.3% बढ़ा है जबकि घरेलू वॉल्यूम 9% बढ़ा। जबकि EXIM 12% बढ़ा है। कुल वॉल्यूम 11.3% बढ़कर 12.90 Lk TEU पर रहा।

                    JULY 08, 2025 / 1:40 PM IST

                    Stock Market Live Update: बीएसई पर जेफरीज की राय

                    जेफरीज का कहना है कि जेन स्ट्रीट पर सेबी की कार्रवाई का बीएसई पर असर सीमित रहेगा। जेफरीज का कहना है कि वित्त वर्ष 2026 में बीएसई के रेवेन्यू में डेरिवेटिव्स की हिस्सेदारी करीब 58% रह सकती है। इस सेगमेंट में एफपीआई की टर्नओवर में 3-4% हिस्सेदारी रह सकती है और इसमें भी जेन स्ट्रीट की हिस्सेदारी महज 1% के आस-पास ही रह सकती है।

                      JULY 08, 2025 / 1:32 PM IST

                      Stock Market Live Update: IT, रियल्टी में सबसे ज्यादा खरीदारी

                      IT, रियल्टी में सबसे ज्यादा खरीदारी देखने को मिल रही है। दोनों इंडेक्स आधा परसेंट से ज्यादा चढ़े है। कोफोर्ज और एम्फैसिस 2-2 परसेंट चढ़े, लेकिन हेल्थकेयर और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली। वहीं कल की जोरदार तेजी के बाद FMCG में आज सुस्ती का मूड में नजर आ रहे है।

                        JULY 08, 2025 / 1:16 PM IST

                        Stock Market LIVE Updates: FY25 में ऑटो कम्पोनेंट इंडस्ट्री ग्रोथ 9.6% बढ़ा

                        ACMA के आंकड़ों के मुताबिक FY25 में ऑटो कम्पोनेंट इंडस्ट्री ग्रोथ सालाना आधार पर 9.6% पर रहा जबकि FY25 कुल टर्नओवर 9.6% बढ़कर `6.73 Lk Cr पर रहा। 5 साल में ऑटो कम्पोनेंट इंडस्ट्री साइज लगभग दोगुनी हुई।

                          JULY 08, 2025 / 1:13 PM IST

                          Stock Market Live Update: अमेरिका ने बांग्लादेश पर 35 फीसदी टैरिफ लगाया,अनुज सिंघल से जानें क्या भारत के लिए है फायदेमंद

                          सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि अमेरिका ने बांग्लादेश पर 35 फीसदी टैरिफ लगाया है। बांग्लादेश पर टैक्स भारतीय टेक्सटाइल सेक्टर के लिए पॉजिटिव होगा। भारत पर कम टैरिफ लगने की उम्मीद है। बांग्लादेश पर टैक्स के बाद टेक्सटाइल शेयर में मौका है। इन शेयरों में ऊपरी स्तर पर मुनाफावसूली संभव है। बताते चले कि अमेरिका के सिले-सिलाए कपड़ों के बाजार में वियतनाम की हिस्सेदारी 19 फीसदी है, जबकि बांग्लादेश की हिस्सेदारी 9 फीसदी तथा भारत की हिस्सेदारी 6 फीसदी है।

                          बांग्लादेश के लिए घोषित टैरिफ अप्रैल में घोषित 37 फीसदी की दर से थोड़ा कम किया गया है, लेकिन यह 10 फीसदी के बेस रेट से काफी ऊपर है। यह बात ध्यान में रहे कि 1 अगस्त को नए टैरिफ लागू होने तक बातचीत अभी भी संभव है।

                            JULY 08, 2025 / 12:59 PM IST

                            Stock Market Live Update:मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में बिकवाली हावी

                            मिडकैप इंडेक्स करीब 500 प्वाइंट नीचे फिसला। मिडकैप, स्मॉलकैप इंडेक्स दिन के निचले स्तर पर कारोबार कर रहा। मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में बिकवाली हावी हुए।

                              JULY 08, 2025 / 12:38 PM IST

                              Stock Market Live Update: क्यों टूट रहे हैं कैपिटल मार्केट शेयर

                              JANE STREET मामले पर SEBI के एक्शन से कैपिटल मार्केट वाले शेयरों की पिटाई जारी है। कैपिटल मार्केट इंडेक्स आज करीब 3 परसेंट टूटा है। BSE और एंजेल वन में भी 8-9 परसेंट की गिरावट आई और यह दोनों वायदा के टॉप लूजर्स बने है।

                                JULY 08, 2025 / 12:20 PM IST

                                Stock Market Live Update: PSU बैंकों के विनिवेश की प्रक्रिया आगे बढ़ी

                                मनीकंट्रोल को सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक पांच सरकारी बैंकों में सरकार की हिस्सेदारी बेचने के लिए होने वाली डील के लिए सलाहकारों की नियुक्ति को अंतिम रूप देने के लिए 8 जुलाई को दोपहर में एक मंत्रिस्तरीय समूह की बैठक हो रही है। उन्होंने कहा कि इस कदम से अगले वित्त वर्ष में बैंक ऑफ महाराष्ट्र, इंडियन ओवरसीज बैंक (आईओबी), यूको बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया और पंजाब एंड सिंध बैंक में माइनोरिटी हिस्सेदारी बेचने का आधार तैयार हो गया है।

                                पूरी खबर यहां पढ़ें- PSU banks disinvestment : PSU बैंकों के विनिवेश की प्रक्रिया आगे बढ़ी, सरकारी पैनल आज नियुक्त करेगा सलाहकार

                                  JULY 08, 2025 / 12:10 PM IST

                                  Stock Market Live Update: बाजार में सपाट कारोबार, बैंकिंग शेयरों ने बेहतर प्रदर्शन जारी

                                  सेंसेक्स 12.85 अंक या 0.02 फीसदी बढ़कर 83,455.35 पर पहुंच गया, और निफ्टी 13.20 अंक या 0.05 फीसदी गिरकर 25,448.10 पर पहुंच गया। करीब 1436 शेयरों में तेजी आई, 1986 शेयरों में गिरावट आई और 128 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।

                                    JULY 08, 2025 / 12:05 PM IST

                                    Stock Market Live Update: कोटक महिंद्रा बैंक और डिवीज भागे

                                    अच्छे बिजनेस अपडेट से कोटक बैंक करीब 4 परसेंट भागा। निफ्टी का टॉप गेनर बना। वहीं HSBC की बुलिश रिपोर्ट से डिवीज लैब्स मजबूत हुआ। उधर कमजोर Q1 अपडेट से टाइटन 5 परसेंट टूटा है और निफ्टी का टॉप लूजर बना।

                                      JULY 08, 2025 / 11:43 AM IST

                                      Stock Market Live Update: आनंद राठी के जिगर एस पटेल की राय

                                      आनंद राठी के जिगर एस पटेल का कहना है कि निफ्टी के लिए 25,600, 25,700 पर रेजिस्टेंस और 25,400, 25,300 पर सपोर्ट है। 25,530-25,550 की रेंज में निफ्टी फ्यूचर्स खरीदें, 25,400 पर स्टॉप-लॉस के साथ, 25,800 का टारेगट रखें। वहीं बैंक निफ्टी के लिए 57,200, 57,500 पर रेजिस्टेंस और 56,800, 56,600 पर सपोर्ट है। 57,200-57,100 के जोन में बैंक निफ्टी फ्यूचर्स खरीदें, 56,800 पर स्टॉप-लॉस के साथ, 57,750 का टारगेट सेट करें।

                                        JULY 08, 2025 / 11:36 AM IST

                                        Stock Market Live Update: 5 सत्रों में 51% की उछाल के बाद PC Jeweller के शेयरों में दबाव

                                        पीसी ज्वेलर्स लिमिटेड के शेयरों में मंगलवार 8 जुलाई को 8% तक की गिरावट आई, जिससे पांच दिनों से चल रहा लाभ का सिलसिला टूट गया। शुक्रवार को 19% की बढ़त के बाद सोमवार को शेयरों में 12% की बढ़ोतरी हुई थी। पिछले पांच कारोबारी सत्रों के दौरान शेयर में 51% की बढ़ोतरी हुई थी। पीसी ज्वेलर्स ने एक्सचेंजों को सूचित किया कि वे शेयरों के तरजीही निर्गम के माध्यम से धन जुटाने पर विचार करने के लिए गुरुवार, 10 जुलाई को बोर्ड की बैठक आयोजित करने वाले हैं।

                                          JULY 08, 2025 / 11:25 AM IST

                                          Stock Market Live Update: आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज के जय ठक्कर की बाजार पर राय

                                          आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज के जय ठक्कर का कहना है निफ्टी के लिए 25,600, 25,700 पर रेजिस्टेंस और 25,400, 25,300 पर सपोर्ट है। 25,550 के करीब बढ़ने पर निफ्टी फ्यूचर्स को बेचें, 25,700 से ऊपर स्टॉप-लॉस के साथ, 25,200 और 25,000 को लक्ष्य सेट करें। वैकल्पिक रणनीति के तहत 25,300 से नीचे बेचें, 25,500 का स्टॉप-लॉस रखे। या 25,700 से ऊपर (ब्रेकआउट पर) ही खरीदें, 25,500 पर स्टॉप-लॉस के साथ, 26,000 और 26,200 को टारगेट करें।

                                          वहीं बैंक निफ्टी के लिए 57,200, 57,500 पर रेजिस्टेंस और 56,200, 56,000 पर सपोर्ट है। 57,000-57,200 ज़ोन में बढ़त पर बैंक निफ्टी फ्यूचर्स बेचें, 57,500 पर स्टॉप-लॉस के साथ, 56,200 और 56,000 को लक्ष्य सेट करें। वैकल्पिक रणनीति के तहत, 57,500 से ऊपर खरीदें, 56,500 पर स्टॉप-लॉस के साथ, 58,500 और 59,000 का टारगेट सेट करें।

                                            JULY 08, 2025 / 11:12 AM IST

                                            Stock Market Live Update: Titan पर एमके ग्लोबल की राय

                                            घरेलू ब्रोकिंग फर्म एमके ग्लोबल ने कहा, "टाइटन ने Q1 में वृद्धि में नरमी देखी। जिसमें आभूषण व्यवसाय में 17 प्रतिशत की वृद्धि हुई। जबकि हाल के रुझान 25 प्रतिशत की वृद्धि के नजर आ रहे हैं।" "हमारे विचार में, स्थिर मार्जिन पर FY26 के लिए 17 से 19 प्रतिशत आभूषण वृद्धि की स्ट्रीट की उम्मीद में जोखिम नजर आ रहा है। इसका कारण ये है कि Q1 में 17 प्रतिशत की वृद्धि एक कमजोर आधार पर आई है।" सोने की बढ़ी हुई कीमतों के कारण दुकानों पर कम ग्राहक नजर आये। एमके ग्लोबल ने 3,350 रुपये प्रति शेयर के मूल्य लक्ष्य के साथ अपनी 'रिड्यूस' कॉल को दोहराया है।

                                              JULY 08, 2025 / 10:50 AM IST

                                              Stock Market Live Update: अदानी पावर ने 4,000 करोड़ रुपये का विदर्भ प्लांट खरीदा, महाराष्ट्र में अपनी उपस्थिति बढ़ाई

                                              अदानी पावर लिमिटेड ने निजी थर्मल पावर कंपनी अदानी पावर लिमिटेड (APL) ने विदर्भ इंडस्ट्रीज पावर लिमिटेड (VIPL) का अधिग्रहण सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि यह अधिग्रहण कुल 4,000 करोड़ रुपये में हुआ है। VIPL नागपुर, महाराष्ट्र के बुटीबोरी में स्थित 2x300 मेगावाट की घरेलू कोयला आधारित पावर परियोजना है।

                                                JULY 08, 2025 / 10:22 AM IST

                                                Stock Market Live Update: TATA MOTORS पर मॉर्गन स्टैनली की राय

                                                मजबूत मिक्स से JLR की कमजोर वॉल्यूम, टैरिफ चिंता की भरपाई रही। मिक्स में तेज सुधार, प्राइस हाइक से US टैरिफ की चिंताएं कम हुई। तिमाही आधार पर ASPs में 8% का सुधार मुमकिन है। Q1 में JLR का EBITDA और EBIT मार्जिन 11.4% संभव है। सालाना आधार पर कंसोलिडेटेड मार्जिन 350 bps गिरकर 10.9% संभव है।

                                                  JULY 08, 2025 / 10:06 AM IST

                                                  Stock Market Live Update: फार्मा, हेल्थकेयर औ रियल्टी कमजोर

                                                  फार्मा, हेल्थकेयर औ रियल्टी में बिकवाली देखने को मिली। तीनों इंडेक्स आधा परसेंट कमजोर हुए। ऊधर कैपिटल मार्केट से जुड़े शेयर टूटे। BSE और एंजेल वन वायदा के टॉप लूजर्स में शामिल हुआ, लेकिन एनर्जी शेयरों में खरीदारी रही।

                                                    JULY 08, 2025 / 9:54 AM IST

                                                    Stock Market Live Update: Kotak Mahindra Bank पर मॉर्गन स्टैनली की राय

                                                    मॉर्गन स्टैनली ने कोटक महिंद्रा बैंक बिजनेस अपडेट के बाद अपनी रिपोर्ट में कहा कि बैंक के Q1 अपडेट्स से अच्छी ग्रोथ के संकेत मिल रहे हैं। बैंक ने सुस्त माहौल के बीच अच्छा परफॉरर्मेंस करके दिखाया है। इस निजी बैंक की बैलेंस सीट मजबूत नजर आ रही है। उनका कहना है कि औसत आधार पर डिपॉजिट ग्रोथ 5% तिमाही दर तिमाही बढ़ी है। जबकि सालाना आधार पर 13% बढ़ी है। CASA की ग्रोथ 2% तिमाही दर तिमाही रही और सालाना आधार पर 4% के रूप में धीमी रही। ब्रोकरेज ने स्टॉक पर ओवरवेट रेटिंग दी है। इसका टारगेट 2650 रुपये तय किया है।

                                                      JULY 08, 2025 / 9:50 AM IST

                                                      Stock Market Live Update: फार्मा, हेल्थकेयर औ रियल्टी कमजोर

                                                      फार्मा, हेल्थकेयर औ रियल्टी में बिकवाली देखने को मिली। तीनों इंडेक्स आधा परसेंट कमजोर हुए। ऊधर कैपिटल मार्केट से जुड़े शेयर टूटे। BSE और एंजेल वन वायदा के टॉप लूजर्स में शामिल हुआ, लेकिन एनर्जी शेयरों में खरीदारी रही।

                                                        JULY 08, 2025 / 9:49 AM IST

                                                        Stock Market Live Update: Kotak Mahindra Bank पर जेफरीज की राय

                                                        विदेशी ब्रोकरेज फर्म जेफरीज ने इस दिग्गज प्राइवेट सेक्टर के बैंक पर बुलिश नजरिये के साथ कवरेज शुरू किया है। इस स्टॉक पर खरीदारी की रेटिंग दी है और 2550 रुपये का टारगेट दिया है। उनका कहना है कि सालाना आधार पर बैंक की 14% की अच्छी लोन ग्रोथ देखने को मिली। इसकी CASA ग्रोथ सालाना और तिमाही आधार पर सुस्त रही। कुल डिपॉजिट और CASA डिपॉजिट में ग्रोथ सालाना आधार पर 15% तक सुधरी। वहीं CASA डिपॉजिट में तिमाही आधार पर 2% की गिरावट आई, लेकिन औसत आधार पर यह अच्छी स्थिति में रही।

                                                          JULY 08, 2025 / 9:39 AM IST

                                                          Stock Market Live Update: Nectar Lifesciences के शेयरों में 15% का दबाव, ₹1,270 करोड़ के कारोबार बेचने की घोषणा

                                                          नेक्टर लाइफसाइंसेज लिमिटेड ने 8 जुलाई को कहा कि उसने अपने मुख्य व्यवसाय प्रभाग को सेफ लाइफसाइंसेज प्राइवेट लिमिटेड को 1,270 करोड़ रुपये में स्लम्प सेल के आधार पर बेचने के लिए एग्रीमेंट किया है। नेक्टर लाइफसाइंसेज के मुख्य व्यवसाय प्रभाग में सक्रिय फार्मास्युटिकल अवयवों (एपीआई) और फॉर्मूलेशन का निर्माण, वितरण और विपणन शामिल है।

                                                            JULY 08, 2025 / 9:19 AM IST

                                                            Stock Market Live Update: लाल निशान में खुला सेंसेक्स-निफ्टी

                                                            बाजार की शुरुआत लाल निशान में हुई है। सेंसेक्स 19.19 अंक यानी 0.03 फीसदी की गिरावट के साथ 83,416.99 के स्तर पर कारोबार कर रहा जबकि निफ्टी 13.30 अंक यानी 0.04 फीसदी की गिरावट के साथ25,451.75 के स्तर पर कारोबार कर रहा

                                                              JULY 08, 2025 / 9:14 AM IST

                                                              Stock Market Live Update: बैंक निफ्टी पर रणनीति

                                                              पहला सपोर्ट 56,800-56,900 (10 DEMA) पर है जबकि बड़ा सपोर्ट 56,500-56,600 (20 DEMA) पर है । पहला रजिस्टेंस 57,000-57,200 पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 57,300-57,500 पर है। खरीदारी जोन 56,700-56,900 पर है इसके लिए स्टॉप लॉस 56,500 पर है । 57,200-57,300 पार ना हो तब बेचें, स्टॉप लॉस 57,400 पर लगाए।

                                                                JULY 08, 2025 / 9:11 AM IST

                                                                Stock Market Live Update: निफ्टी पर रणनीति

                                                                पहला रजिस्टेंस 25,525-25,600 (ऑप्शंस जोन) पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 25,650-25,700 (हाल का शिखर) पर रहा। पहला सपोर्ट 25,350-25,400 (10 DEMA) पर पहुंचा। बड़ा सपोर्ट 25,200-25,250 (20 DEMA) पर है। खरीदारी जोन 25,350-25,400 पर है इसके लिए स्टॉप लॉस 25,250 पर लगाए। 25,550 पार ना हो पाए तभी बेचें, स्टॉप लॉस 25,650 पर लगाए।

                                                                  JULY 08, 2025 / 9:08 AM IST

                                                                  Stock Market Live Update:प्री-ओपनिंग में सेंसेक्स-निफ्टी की बढत

                                                                  प्री-ओपनिंग में सेंसेक्स-निफ्टी की फ्लैट शुरुआत हुई। सेंसेक्स 35.31 अंक यानी 0.04 फीसदी की बढ़त के साथ 83,407.19 के स्तर पर कारोबार कर रहा जबकि निफ्टी 33.00 अंक यानी 0.13 फीसदी की बढ़त के साथ 25,428.30 के स्तर पर कारोबार कर रहा

                                                                    JULY 08, 2025 / 8:53 AM IST

                                                                    Stock Market Live Update: HDFC Securities के नंदीश शाह की राय

                                                                    छोटी अवधि में निफ्टी का रुझान पॉजिटिव है। इंडेक्स अपने अहम मूविंग एवरेज से ऊपर है। निफ्टी के लिए तत्काल सपोर्ट 25,331 पर है, जबकि 25,600-25,670 के दायरे में रेजिस्टेंस रहेगा।

                                                                      JULY 08, 2025 / 8:35 AM IST

                                                                      Stock Market Live Update: LKP Securities के रुपक डे की बाजार पर राय

                                                                      निफ्टी बेहद सपाट रहा, क्योंकि निवेशक अमेरिका-भारत समझौते पर अपडेट का इंतजार कर रहे हैं। निचले स्तर पर 25,400 सपोर्ट है। इसके नीचे जाने पर बिकवाली का दबाव हो सकता है। अगला सपोर्ट 25,250 और 25,100 पर हैं. ऊपरी स्तर पर 25,500 रेजिस्टेंस है। इसके ऊपर जाने पर निफ्टी 25,800 तक जा सकता है।

                                                                        JULY 08, 2025 / 8:28 AM IST

                                                                        Stock Market Live Update: SAMCO Securities के धुपेश धमीजा की बाजार पर राय

                                                                        बैंक निफ्टी अभी एक अहम जोन पर है, जहां बिकवाली का दबाव है। 57,200-57,300 के दायरे में रेजिस्टेंस है, जहां कॉल राइटिंग के कारण बढ़त रुक रही है। दूसरी ओर, 56,500 का स्तर मजबूत सपोर्ट है। इंडेक्स अपने 10-दिन और 20-दिन के मूविंग एवरेज का पालन कर रहा है और निचले स्तरों पर खरीदारी के संकेत दिखा रहा है।

                                                                          JULY 08, 2025 / 8:26 AM IST

                                                                          Stock Market Live Update: Q1 में टाइटन की ज्वेलरी बिक्री 19% बढ़ी

                                                                          पहली तिमाही में टाइटन के कंज्यूमर कारोबार में 20% की ग्रोथ दिखी। घरेलू ज्वेलरी बिक्री में 19% का इजाफा हुआ। कंपनी ने कहा सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव से कंज्यूमर सेंटिमेंट पर असर पड़ा।

                                                                            JULY 08, 2025 / 8:25 AM IST

                                                                            Stock Market Live Update: कोटक सिक्योरिटीज के श्रीकांत चौहान की बाजार पर राय

                                                                            कोटक सिक्योरिटीज के श्रीकांत चौहान का कहना है कि बाजार आज छोटे दायरे में घूमता दिखा। तकनीकी रूप से देखें तो एक सुस्त शुरुआत के बाद बाजार पूरे दिन 25,400/83250 से 25,475/83400 की रेंज के बीच मंडराता रहा। डेली चार्ट पर एक स्मॉल कैंडल और इंट्राडे चार्ट पर नान-डायरेक्शनल गतिविधि बुल्स और बियर्स के बीच अनिर्णय का संकेत दे रहे हैं। 25,500/83500 ट्रेडर्स के लिए तत्काल ब्रेकआउट ज़ोन के रूप में कार्य करेगा। इस स्तर से ऊपर जाने पर बाजार 25,575/83700–25,650/84000 तक बढ़ सकता है। दूसरी ओर, 25,400/83250 से नीचे हमें 25,300/83000 तक एक तेज इंट्राडे करेक्शन देखने को मिल सकता। आगे भी कमजोरी जारी रह सकती है और बाजार 25,225/82800 तक गिर सकता है। वर्तमान बाजार की बनावट नान-डायरेक्शनल है। इसलिए, इंट्राडे ट्रडरों के लिए लेवल-बेस्ड ट्रेडिंग सबसे बेहतर रणनीति होगी।

                                                                              JULY 08, 2025 / 8:23 AM IST

                                                                              Stock Market Live Update: F&O ट्रेडर्स का घाटा 41% बढ़ा

                                                                              F&O के 91% ट्रेडर्स घाटे में हैं। सेबी की रिपोर्ट के मुताबिक वित्त वर्ष 2025 में ट्रेडर्स का घाटा 41% बढ़ा। वहीं सेबी के सख्त नियमों से F&O ट्रेडिंग से 20% ट्रेडर्स

                                                                              निकल गए।

                                                                                JULY 08, 2025 / 8:22 AM IST

                                                                                Stock Market Live Update: LODHA के Q1 प्री-सेल्स में 10% का उछाल

                                                                                LODHA DEVELOPERS के Q1 प्री-सेल्स में सालाना आधार पर 10% का उछाल आया। पहली तिमाही के अपडेट के मुताबिक कलेक्शन भी 7% बढ़ा है। कंपनी ने 22,700 करोड़ वैल्यू के 5 बड़े प्रोजेक्ट जोड़े है।

                                                                                  JULY 08, 2025 / 7:56 AM IST

                                                                                  Stock Market Live Update: 14 देशों पर लगाया 25-40% तक टैरिफ

                                                                                  ट्रंप ने टैरिफ बम फोड़ा। 14 देशों पर 25 से 40 परसेंट तक टैरिफ लगाया। जापान, साउथ कोरिया पर 25 फीसदी टैक्स लगेगा। बांग्लादेश पर भी 35 परसेंट का भार पड़ी। 1 अगस्त से नई दरें लागू होंगी । भारत मामले में ट्रंप ने कहा कि डील करने के बेहद करीब है।

                                                                                    JULY 08, 2025 / 7:52 AM IST

                                                                                    Stock Market Live Update: 7 जुलाई को कैसी रही थी बाजार की चाल

                                                                                    कारोबारी हफ्ते के पहले दिन बाजार दायरे में घूमता दिखा है। सेंसेक्स-निफ्टी की फ्लैट क्लोजिंग हुई। निफ्टी बिना बदलाव के 25,461 पर बंद हुआ। सेंसेक्स 10 अंक चढ़कर 83,443 पर बंद हुआ । निफ्टी बैंक 83 अंक गिरकर 56,949 पर बंद हुआ है। वहीं, मिडकैप 162 अंक गिरकर 59,516 पर बंद हुआ। निफ्टी के 50 में से 28 शेयरों में गिरावट देखने को मिली ।

                                                                                      JULY 08, 2025 / 7:51 AM IST

                                                                                      Stock Market Live Update: कैसे मिल रहे है ग्लोबल संकेत

                                                                                      भारतीय बाजारों के लिए ग्लोबल संकेत मिलेजुले मिल रहे है। गिफ्ट निफ्टी में हल्की गिरावट देखने को मिली, लेकिन एशिया में MIXED कामकाज हो रहा है। उधर ट्रंप के टैरिफ बम से अमेरिकी बाजार कल करीब 1 फीसदी तक गिरकर बंद हुए थे। आज US FUTURES बिल्कुल फ्लैट कामकाज कर रहा है।

                                                                                        JULY 08, 2025 / 7:51 AM IST

                                                                                        Stock Market Live Update:कोटक बैंक के अच्छे Q1 अपडेट्स

                                                                                        कोटक बैंक के पहली तिमाही के अच्छे बिजनेस अपडेट्स किए। सालाना आधार पर कुल डिपॉजिट 14.6% बढ़े। लोन ग्रोथ में भी 14% की ग्रोथ संभव है। CASA में भी करीब 8 परसेंट का उछाल आया।

                                                                                          JULY 08, 2025 / 7:51 AM IST

                                                                                          मार्केट लाइव ब्लॉग

                                                                                          सुप्रभात दोस्तों, मनीकंट्रोल के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। हम आपको आज दलाल स्ट्रीट में होने वाले सभी एक्शन को इस मार्केट लाइव ब्लॉग के जरिए बताने की कोशिश करेंगे। भारतीय बाजार और ग्लोबल मार्केट की हलचल पर नजर रखने के लिए हमारे इस लाइव ब्लॉग के जरिए हमारे साथ बने रहें।