Get App

लाइव ब्लॉग

Closing Bell : सेंसेक्स-निफ्टी सपाट हुए बंद, मेटल्स में गिरावट, एफएमसीजी में बढ़त

Closing Bell : वॉल स्ट्रीट शेयर सूचकांक शुक्रवार को मजबूती के साथ बंद हुए थे। पिछले कारोबारी दिन टेक हैवी नैस्डैक और बेंचमार्क एसएंडपी 500 इंडेक्स रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुए थे। अमेरिकी श्रम बाजार में कमजोरी दिखाने वाले नए आंकड़ों ने सितंबर की शुरुआत में ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदों को बढ़ावा दिया है। इससे बाजार को सपोर्ट मिला

MoneyControl News JULY 08, 2024 / 3:45 PM IST

Closing Bell : 8 जुलाई के वोलेटाइल कारोबारी सत्र में भारतीय बेंचमार्क सूचकांक सपाट बंद हुए हैं। निफ्टी पर सबसे ज्यादा बढ़न वाले शेयरों में ओएनजीसी, आईटीसी, एचडीएफसी लाइफ, एचयूएल और विप्रो रहे, जबकि सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयरों में डिविस लैब्स, टाइटन कंपनी, बीपीसीएल, श्रीराम फाइनेंस और जेएसडब्ल्यू स्टील रहे। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 36.22 अंक यानी 0.05 फीसदी की गिरावट को साथ 79,960.38 के स्तर प

मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना ​​है कि निफ्टी जल्द ही 24,400-24,500 की ओर बढ़ता दिखेगा। निफ्टी के लिए 24,200 के स्तर पर तत्काल सपोर्ट दिख रहा है
मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना ​​है कि निफ्टी जल्द ही 24,400-24,500 की ओर बढ़ता दिखेगा। निफ्टी के लिए 24,200 के स्तर पर तत्काल सपोर्ट दिख रहा है
JULY 08, 2024 / 3:45 PM IST

MARKETS AT CLOSE : कारोबारी हफ्ते के पहले दिन बाजार में कंसोलिडेशन, सपाट बंद हुआ बाजार

कारोबारी हफ्ते के पहले दिन बाजार में कंसोलिडेशन देखने को मिला है। सेंसेक्स, निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुए हैं। आज मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में बिकवाली रही। बैंकिंग शेयरों में दबाव रहा। मेटल और फार्मा शेयरों पर दबाव रहा। FMCG, PSE और एनर्जी शेयरों में खरीदारी रही। सेंसेक्स 36 अंक गिरकर 79,960 पर बंद हुआ है। निफ्टी 3 अंक गिरकर 24,321 पर बंद हुआ है। बैंक निफ्टी 235 अंक गिरकर 52,426 पर बंद हुआ है। मिडकैप 201 अंक गिरकर 56,888 पर बंद हुआ है।

    JULY 08, 2024 / 3:26 PM IST

    Stock Market LIVE Updates | जीआरएम ओवरसीज ने डिप्लोमैट जॉर्जिया के साथ साझेदारी की


    जीआरएम ओवरसीज ने डिप्लोमैट वितरण चैनलों के माध्यम से बासमती चावल के अपने ब्रांड ‘तनौश’ को पेश करने के लिए डिप्लोमैट जॉर्जिया के साथ एक समझौता किया है।

      JULY 08, 2024 / 3:08 PM IST

      Sensex Today | गोदरेज इंडस्ट्रीज श्री वल्लभ केमिकल्स की इथोक्सीलेशन इकाई का अधिग्रहण करेगी


      गोदरेज इंडस्ट्रीज के केमिकल्स बिजनेस ने श्री वल्लभ केमिकल्स यूनिट II (खेड़ा) के साथ उनके एथोक्सिलेशन यूनिट II के अधिग्रहण के इरादे से एक बिजनेस ट्रांसफर समझौते पर हस्ताक्षर करने की घोषणा की है।

        JULY 08, 2024 / 3:06 PM IST

        Markets@3 | उतार-चढ़ाव के बीच सेंसेक्स, निफ्टी की चाल सपाट


        3 बजे के आसपास उतार-चढ़ाव के बीच सेंसेक्स, निफ्टी की चाल सपाट दिख रही है। सेंसेक्स 89.69 अंक या 0.11 प्रतिशत की गिरावट के साथ 79,906.91 पर और निफ्टी 29.00 अंक या 0.12 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,294.80 पर दिख रहा है। करीब 1550 शेयरों में तेजी आई है। 2003 शेयरों में गिरावट आई और 94 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

          JULY 08, 2024 / 2:40 PM IST

          Stock Market LIVE Updates | केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर कोर्ट में दाखिल किया मॉडल बिल्डर-बायर एग्रीमेंट

          अब घर खरीदार बिल्डर के मनमाने और एकतरफा एग्रीमेंट से खुद को बचा सकते हैं। केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर कोर्ट में मॉडल एग्रीमेंट दाखिल कर दिया है। कोर्ट के आदेश को पूरे देश में लागू किया जा सकता है। इस पर ज्यादा डिटेल जानकारी देते हुए सीएनबीसी-आवाज़ संवाददाता असीम मनचंदा ने कहा कि अब घर खरीदार को बड़ी राहत मिलेगी। अब घर खरीदारों का बिल्डर के मनमाने और एकतरफा एग्रीमेंट से बचना आसान होगा। एग्रीमेंट से पारदर्शिता आएगी, बिल्डर देरी नहीं कर सकेंगे।

            JULY 08, 2024 / 2:22 PM IST

            Union Budget 2024 : आने वाले बजट में सरकार का रीन्यूएबल एनर्जी पर हो सकता है खास फोकस-सूत्र

            23 जुलाई को पेश होने वाले बजट में सरकार रीन्यूएबल एनर्जी पर खास फोकस कर सकती है। सीएनबीसी-आवाज़ को मिली एक्सक्लूसिव जानकारी के मुताबिक इसके तहत ग्रीन हाइड्रोजन औऱ सोलर पावर पर खास जोर सकता है। पूरी खबर बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के लक्ष्मण रॉय ने कहा कि सूत्रों के हवाले से मिली जीनकारी के मुताबिक रीन्यूएबल एनर्जी को लेकर इस बजट में कई तरह के एलान देखने को मिल सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक रिन्यूएबल एनर्जी को बढ़ावा देने वाले खास एलानों के तहत प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना का दायरा बढ़ाया जा सकता है। ग्रीन हाइड्रोजन के लिए भी बजट का आवंटन बढ़ाया जा सकता है।

              JULY 08, 2024 / 2:03 PM IST

              Brokerage Call | मॉर्गन स्टेनली ने मैरिको पर ‘equal-weight’ की राय बनाए रखी, लक्ष्य 566 रुपये दिया


              मॉर्गन स्टेनली ने मैरिको पर ‘equal-weight’ राय बनाए रखते हुए स्टॉक पर 566 रुपये का लक्ष्य दिया है। ब्रोकरेज का कहना है कि कंपनी का पहली तिमाही का प्रदर्शन मोटे तौर पर अनुमानों के अनुरूप रहा है। कंपनी की डिमांड में क्रमिक सुधार जारी रहा है। प्रबंधन को उम्मीद है कि घरेलू वॉल्यूम में बढ़त के कारण रेवेन्यू ग्रोथ में सुधार होगा। अधिक प्राप्तियों के कारण वेन्यू ग्रोथ में सुधार होगा।

                JULY 08, 2024 / 1:45 PM IST

                Stock Market LIVE Updates | रुरल इंडिया में रिकवरी, FMCG दौड़ा


                मैरिको और डाबर के पहली तिमाही के बिजनेस अपडेट्स से रुरल इंडिया में रिकवरी के संकेत मिले हैं। जिसके चलते पूरा FMCG सेक्टर जोश में दिख रहा है। मैरिको और डाबर 4-5 फीसदी ऊपर दिख रहे हैं। गोदरेज कंज्यूमर भी फुल जोश में है।

                  JULY 08, 2024 / 1:42 PM IST

                  Stock Market LIVE Updates | निफ्टी दायरे में, निफ्टी बैंक में कमजोरी


                  हफ्ते के पहले कारोबार दिन बाजार बेहद सीमित दायरे में घूमता दिख रहा है। निफ्टी सिर्फ 90 अंकों के दायरे में घूम रहा है। बाजार को RIL से सहारा मिल रहा है। लेकिन HDFC बैंक की कमजोरी बैंक निफ्टी पर हावी है। बैंक निफ्टी इंडेक्स 300 अंक नीचे है। मिडकैप, स्मॉलकैप इंडेक्स में भी गिरावट है। फीयर इंडेक्स INDIA VIX 7% ऊपर दिख रहा है। इससे बाजार में वोलैटिलिटी बढ़ी नजर आ रही है।

                    JULY 08, 2024 / 1:38 PM IST

                    Brokerage Call | मॉर्गन स्टेनली ने बैंक ऑफ बड़ौदा पर ‘equal-weight’ बनाए रखी, लक्ष्य 280 रुपये


                    मॉर्गन स्टेनली ने बैंक ऑफ बड़ौदा पर ‘equal-weight’ बनाए रखते हुए स्टॉक के लिए 1 साल का लक्ष्य 280 रुपये दिया है। पहली तिमाही के कारोबारी अपडेट में घरेलू लोनों में 2 प्रतिशत की गिरावट आई है। इसमें तिमाही आधार पर 4.2 प्रतिशत की गिरावट आई है। घरेलू ऋणों में मुख्य रूप से गैर-खुदरा ऋणों के कारण गिरावट आई है। विदेशी खाता बही पिछली तिमाही के 2.7 प्रतिशत के बढ़त के मुकाबले 1 प्रतिशत कम रहा है।

                      JULY 08, 2024 / 1:24 PM IST

                      Sensex Today | केपीआई ग्रीन एनर्जी ने गुजरात ऊर्जा विकास निगम के साथ PPA पर किए हस्ताक्षर


                      केपीआई ग्रीन एनर्जी ने गुजरात ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड (जीयूवीएनएल) के साथ 50 मेगावाट सौर-पवन हाइब्रिड पावर प्रोजेक्ट के लिए पावप परचेज एग्रीमेंट (PPA) पर हस्ताक्षर किए हैं। 50 मेगावाट सौर और 16.80 मेगावाट पवन ऊर्जा वाली इस परियोजना को 1 नवंबर, 2023 को जीयूवीएनएल द्वारा जारी प्रतिस्पर्धी बोली प्रक्रिया के माध्यम से हासिल किया गया और 22 जनवरी, 2024 को रिवर्स ई-नीलामी के सिक्योर किया गया है।

                        JULY 08, 2024 / 1:12 PM IST

                        Sensex Today | टाटा मोटर्स समूह की वैश्विक थोक बिक्री वित्त वर्ष 25 की पहली तिमाही में 3,29,847 यूनिट रही

                        वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही में टाटा मोटर्स समूह की वैश्विक थोक बिक्री, जिसमें जगुआर लैंड रोवर भी शामिल है, 3,29,847 यूनिट रही। ये वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही की तुलना में 2 प्रतिशत अधिक है। वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही में टाटा मोटर्स के सभी वाणिज्यिक वाहनों और टाटा देवू रेंज की वैश्विक थोक बिक्री 93,410 यूनिट रही, जो वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही की तुलना में 6 प्रतिशत अधिक है। वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही में टाटा मोटर्स के यात्री वाहनों की वैश्विक थोक बिक्री 138,682 यूनिट रही, जो वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही की तुलना में 1 प्रतिशत कम है।

                          JULY 08, 2024 / 1:04 PM IST

                          Markets@1 | Sensex-Nifty मे रिकवरी, मेटल शेयरों पर दबाव


                          1 बजे के आसपास बाजार में कुछ रिकवरी आई है। सेंसेक्स 73.03 अंक या 0.09 फीसदी की गिरावट के साथ 79,923.57 पर और निफ्टी 26.20 अंक या 0.11 फीसदी की गिरावट के साथ 24,297.60 पर दिख रहा है। करीब 1490 शेयरों में तेजी, 2000 शेयरों में गिरावट और 102 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

                            JULY 08, 2024 / 12:51 PM IST

                            Sensex Today | एचपीएल इलेक्ट्रिक ने गुआंग्शी रामवे टेक्नोलॉजी के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

                            एचपीएल इलेक्ट्रिक एंड पावर ने भारत में रिले/लैचिंग रिले की असेंबली के लिए चरणबद्ध मैन्युफैक्चरिंग/तकनीकी गठजोड़/खरीद के तहत स्थानीय मैन्युफैक्चरिंग के लिए गुआंग्शी रामवे टेक्नोलॉजी कंपनी लिमिटेड, चीन के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।

                              JULY 08, 2024 / 12:24 PM IST

                              Brokerage Call | मॉर्गन स्टेनली ने रिलायंस इंडस्ट्रीज पर ‘ओवरवेट’ रेटिंग बरकरार रखी, लक्ष्य 3,540 रुपये

                              मॉर्गन स्टेनली ने रिलायंस इंडस्ट्रीज पर ‘ओवरवेट’ रेटिंग बरकरार रखते हुए इसका लक्ष्य 3,540 रुपये का दिया है। कंपनी के आगामी नतीजों में सबकी नजरें में सकल रिफाइनिंग मार्जिन पर रहेंगी। पिछली तिमाही में गिरावट के बावजूद रिफाइनिंग अपसाइकल का नजरिया बरकरार है। वित्त वर्ष 2025 में शुद्ध ऋण और धीमी पूंजीगत व्यय से वैल्युएशन को सपोर्ट मिलना चाहिए।

                                JULY 08, 2024 / 12:03 PM IST

                                Stock Market LIVE Updates | टाटा मोटर्स पर ब्रोकरेज की बुलिश राय

                                टाटा मोटर्स पर ब्रोकरेज की बुलिश राय है। मैक्वॉयरी में आउटपरफॉर्म रेटिंग के साथ 1171 रुपए का टारगेट दिया है।JPM ने भी आउटपरफॉर्म रेटिंग के साथ 1115 रुपए का टारगेट दिया है। पहली तिमाही में JLR की होलसेल बिक्री 5 फीसदी बढ़कर 97,755 यूनिट रही। JLR की रिटेल बिक्री 9 फीसदी बढ़कर 1.11 लाख यूनिट रही। प्रोडक्स मिक्स मार्जिन के लिए पॉजिटिव है। कमर्शियल और पैसेजर दोनों में मार्जिन सुधरने की उम्मीद है। कंपनी को EV में लॉन्च का फायदा मिलेगा। अच्छी ग्रोथ और कैश फ्लो बढ़ने की उम्मीद है।

                                  JULY 08, 2024 / 11:55 AM IST

                                  Stock Market LIVE Updates | बैंक ऑफ बड़ौदा के बिजनेस अपडेट कमजोर

                                  पहली तिमाही में बैंक ऑफ बड़ौदा की डिपॉजिट और लोन ग्रोथ 12 तिमाहियों में सबसे कम रही है। डिपॉजिट सालाना आधार पर 8.8 फीसदी बढ़कर 1305821 करोड़ रुपए पर रहा है। तिमाही आधार पर इसमें 1.6 फीसदी की गिरावट हुई है। पहली तिमाही में बैंक की घरेलू डिपॉजिट सालाना आधार पर 5.3 फीसदी बढ़कर 1105459 करोड़ रुपए रही है। इसमें तिमाही आधार पर 2 फीसदी की गिरावट हुई है। पहली तिमाही में घरेलू लोन सालाना आधारप पर 8.5 फीसदी बढ़कर 881817 करोड़ रुपए पर रहा है। लेकिन तिमाही आधार पर इसमें 1.38 फीसदी की कमजोरी आई है।

                                    JULY 08, 2024 / 11:43 AM IST

                                    Stock Market LIVE Updates | फोकस में बंधन बैंक, दूर रहने की मिल रही सलाह

                                    9 जुलाई को चंद्र शेखर घोष बंधन बैंक से रिटायर होंगे। रतन कुमार केश अंतरिम MD&CEO नियुक्त किए गए हैं। अंतरिम MD & CEO की नियुक्ति सिर्फ 3 महीने के लिए हुई है। शेयर में अनिश्चितता रहेगी। इस शेयर से दूर रहना ही बेहतर होगा। शेयर वायदा बैन में है। ऐसे में पोजिशन हेज भी नहीं कर सकते।

                                      JULY 08, 2024 / 11:33 AM IST

                                      Stock Market LIVE Updates | बजाज ऑटो पर ब्रोकरेज की मिली-जुली राय

                                      बजाज ऑटो पर ब्रोकरेज की मिली-जुली राय है। UBS की इस स्टॉक पर SELL रेटिंग के साथ टारगेट 6250 रुपए है। वहीं, मैक्वॉयरी की न्यूट्रल रेटिंग के साथ टारगेट 8790 रुपए पर है। बजाज ने 125 cc की CNG बाइक लॉन्च की, कीमत 95 हजार से 1.10 लाख रुपए रखी है। UBS का कहना है कि भविष्य इलेक्ट्रिक गाड़ियों का है। EVs की ग्रोथ रफ्तार पर CNG का असर नहीं होगा। CNG बाइक हिट रहे है तो भी 125 CC पर असर पड़ने में मध्यम अवधि का वक्त लगेगा। वहीं, मैक्वॉयरी की राय है कि CNG बाइक से रनिंग कॉस्ट 50 फीसदी कम रहेगी। घरेलू बाजार और एक्सपोर्ट में मौके है। मैक्वॉयरी का ये भी कहना है कि इसमें CNG नेटवर्क और रीफिल साइकिल की दिक्कत हो सकती है।

                                        JULY 08, 2024 / 11:07 AM IST

                                        Markets@11 | Sensex-Nifty में कमजोरी

                                        11 बजे के आसपास सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। सेंसेक्स 105.87 अंक या 0.13 प्रतिशत गिरकर 79,890.73 पर और निफ्टी 29.20 अंक या 0.12 प्रतिशत गिरकर 24,294.60 पर नजर आ रहा था।

                                          JULY 08, 2024 / 11:01 AM IST

                                          Market outlook : क्या प्री-बजट रैली देखने को मिलेगी या होगी मुनाफावूसूली?

                                          सीएनबीसी -आवाज के अनुज सिंघल का कहना है कि बैंक, IT, RIL और कंजम्पशन ये बाजार के 4 बड़े स्तंभ हैं। नतीजों के मामले में IT और कंजम्पशन कंपनियां मजबूत लग रही हैं। ट्रेंड काफी मजबूत है लेकिन री-एंट्री के लिए बाजार का थोड़ा ठंडा होना जरूरी है। अपट्रेंड में बाजार में एंट्री का शानदार मौका 10 और 20 DEMA के बीच मिलता है। निफ्टी का 10 DEMA 24120 और 20 DEMA 23800 पर है। अगर प्री-बजट बिकवाली आती है तो 23,800-24,120 के बीच खरीदारी करें। दूसरा तरीका ये है कि अब कुछ समय के लिए शेयरों पर फोकस करें। निफ्टी अगर 24,401 के पास टिके तो फिर एंट्री कर सकते हैं।

                                            JULY 08, 2024 / 10:58 AM IST

                                            निफ्टी बैंक पर अनुज सिंघल की ट्रेडिंग स्ट्रैटेजी

                                            सीएनबीसी - आवाज के मैनेजिंग एडिटर अनुज का कहना है कि निफ्टी बैंक में कोई ट्रेड नहीं है। निफ्टी बैंक के शेयरों में ट्रेड करें। HDFC बैंक ने फिर सेंटिमेंट बिगाड़ा है। PSU बैंक मजबूत लग रहे हैं। जिनको ट्रेड लेना ही है वो रेंज में ट्रेड कर सकते हैं। निफ्टी बैंक की छोटी रेंज 52,350-53,000 है। निफ्टी बैंक की बड़ी रेंज 52,000-53,500 है।

                                              JULY 08, 2024 / 10:57 AM IST

                                              Sensex today : निफ्टी पर क्या हो ट्रेडिंग स्ट्रैटेजी

                                              सीएनबीसी - आवाज के मैनेजिंग एडिटर अनुज के मुताबिक निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 24,401 (ऑलटाइम हाई) पर और बड़ा रजिस्टेंस 24,500 (मंथली ऑप्शन जोन) पर है। इसके लिए पहला सपोर्ट 24,150-24,200 (शुक्रवार का निचला स्तर, ऑप्शन जोन) पर और बड़ा सपोर्ट 24,100-24,150 (10 DEMA जोन) पर है। इसका खरीदारी का जोन 24,150-24,200 और SL जोन 24,100 है। बिकवाली का जोन 24,350-24,400 और बिकवाली के सौदों के लिए स्टॉपलॉस 24,450 पर है।

                                                JULY 08, 2024 / 10:39 AM IST

                                                Stock Market LIVE Updates | सिग्नेचर ग्लोबल इंडिया का पहली तिमाही का कलेक्शन 102% बढ़ा

                                                कंपनी के ताजे अपडेट के मुताबिक पहली तिमाही में सिग्नेचर ग्लोबल इंडिया का कलेक्शन 102% बढ़ा है। प्री-सेल्स में सालाना आधार पर 255 प्रतिशत की वृद्धि हुई और यह 3,120 करोड़ रुपये हो गई है। सेल्स एरिया में 123 प्रतिशत की वृद्धि हुई और यह 2.03 मिलियन वर्ग फीट हो गई है। कलेक्श में सालाना आधार पर 102 प्रतिशत की वृद्धि हुई है और यह 1,210 करोड़ रुपये हो गई है।

                                                  JULY 08, 2024 / 10:24 AM IST

                                                  Stock Market LIVE Updates | मोतीलाल ओसवाल ने टाटा मोटर्स पर 'न्यूट्रल' रेटिंग बनाए रही, लक्ष्य 960 रुपये

                                                  मोतीलाल ओसवाल ने टाटा मोटर्स पर 'न्यूट्रल' रेटिंग बनाए रखी है और इस स्टॉक के लिए लक्ष्य 960 रुपये का दिया है। ब्रोकिंग हाउस को उम्मीद है कि वित्त वर्ष 24-26 में जेएलआर के मार्जिन स्थिर रहेंगे, क्योंकि मांग बढ़ाने के लिए होने वाले निवेश के कारण लागत दबाव बढ़ रहा है। इसके अलावा पोर्टफोलियो मिक्स को सामान्य बनाने और ईवी रैंप-अप को मार्जिन पर दबाव आने की संभावना है। भारत के कारोबार में भी, सीवी और पीवी दोनों व्यवसायों में मांग में नरमी देखने को मिल रही है। ब्रोकिंग हाउस ने कंपनी भारतीय कारोबार के लिए फ्लैट मार्जिन का अनुमान लगाया है।

                                                    JULY 08, 2024 / 10:14 AM IST

                                                    Stock Market LIVE Updates | बैंक ऑफ बड़ौदा की पहली तिमाही के घरेलू जमा में 5.25% की वृद्धि

                                                    पहली तिमाही में बैंक ऑफ बड़ौदा के ग्लोबल कारोबार में 8.52 प्रतिशत की वृद्धि हुई और यह 23.77 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। इस अवधि में बैंक के ग्लोबल एडवांसेज में 8.14 प्रतिशत की वृद्धि हुई है और यह 10.72 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। ग्लोबल डिपॉजिट में 8.83 प्रतिशत की वृद्धि हुई और यह 13.06 लाख करोड़ रुपये पर रहा है। घरेलू जमा में 5.25 प्रतिशत की वृद्धि हुई और यह 11.05 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। घरेलू एडवांसेज में 8.51 प्रतिशत की वृद्धि हुई है और यह 8.81 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया है।

                                                      JULY 08, 2024 / 10:10 AM IST

                                                      Sensex Today | शाल्बी, सिक्योर क्रेडेंशियल्स सहित अन्य कंपनियां आज घोषित करेंगी नतीजे


                                                      शाल्बी, खूबसूरत, ओशनिक फूड्स, सिक्योर क्रेडेंशियल्स और जीडी ट्रेडिंग एंड एजेंसीज 8 जुलाई को अपने तिमाही नतीजों की घोषणा करेंगी।

                                                        JULY 08, 2024 / 10:07 AM IST

                                                        Markets@10 | बाजार में गिरावट

                                                        10 बजे के आसपास सेंसेक्स-निफ्टी गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। सेंसेक्स 180.29 अंक या 0.23 प्रतिशत की गिरावट के साथ 79,816.31 पर और निफ्टी 49.80 अंक या 0.20 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,274.00 पर नजर आ रहे हैं। करीब 1651 शेयरों में तेजी, 1635 शेयरों में गिरावट और 108 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

                                                          JULY 08, 2024 / 9:58 AM IST

                                                          Sensex today | नेस्ले ने अंतरिम लाभांश की घोषणा की

                                                          नेस्ले के निदेशक मंडल ने आज आयोजित अपनी बैठक में वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए कंपनी के संपूर्ण जारी, सब्सक्राइब्ड और चुकता शेयर पूंजी पर 2.75 रुपये प्रति इक्विटी शेयर की दर से अंतरिम लाभांश घोषित किया है।

                                                            JULY 08, 2024 / 9:45 AM IST

                                                            Stock Market LIVE Updates | टाइटन कंपनी के ज्वेलरी में पहली तिमाही में 9% की ग्रोथ


                                                            पहली तिमाही में टाइटन कंपनी के 1 स्टैंडअलोन कारोबार में सालाना आधार पर 9 प्रतिशत की बढ़त देखने को मिली है। इस अवधि में कंपनी ने 61 स्टोर जोड़े हैं जिससे संयुक्त खुदरा नेटवर्क की उपस्थिति सालाना आधार पर 3,096 स्टोर तक बढ़ गई है। ज्वेलरी सेगमेंट में सालाना आधार पर 9 प्रतिशत की बढ़त हुई है। घड़ी और बियरेबल सेगमेंट में सालाना आधार पर 15 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। आईकेयर सेगमेंट में सालाना आधार पर 3 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। उभरते व्यवसायों में सालाना आधार पर 4 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। कैरेटलेन में सालाना आधार पर 18 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।

                                                              JULY 08, 2024 / 9:36 AM IST

                                                              Stock Market LIVE Updates | NLC इंडिया ओडिशा के अंगुल में कोयला खदान के लिए सफल बिडर बनी


                                                              एनएलसी ओडिशा के अंगुल में मचकाटा कोयला खदान के लिए सफल बिडर के रूप में उभरी है। यह ओडिशा में दूसरा कमर्शियल कोयला खदान ब्लॉक है। इस कोयला खदान ब्लॉक में कुल 1,377 मिलियन टन कोयला भंडार है, जिसकी अधिकतम रेटेड क्षमता 30 मिलियन टन प्रति वर्ष है।

                                                                JULY 08, 2024 / 9:28 AM IST

                                                                Opening Bell | हल्की गिरावट के साथ खुले सेंसेक्स-निफ्टी

                                                                मिलेजुले ग्लोबल संकेतों के बीच, भारतीय सूचकांक 8 जुलाई को मामूली गिरावट के साथ खुले हैं। फिसहाल सेंसेक्स 46 अंक या 0.06 प्रतिशत की गिरावट के साथ 79,953.33 पर और निफ्टी करीब 8 अंक या 0.03 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,315 के आसपास दिख रहा है। लगभग 2015 शेयरों में तेजी आई है, 695 शेयरों में गिरावट आई है और 144 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

                                                                निफ्टी पर टाटा मोटर्स, एचयूएल, ओएनजीसी, सिप्ला और एचडीएफसी लाइफ में सबसे ज्यादा तेजी है। जबकि टाइटन कंपनी, आईसीआईसीआई बैंक, श्रीराम फाइनेंस, एशियन पेंट्स और अल्ट्राटेक सीमेंट में गिरावट देखने को मिल रही है।

                                                                  JULY 08, 2024 / 9:17 AM IST

                                                                  Sensex Today | एफआईआई और डीआईआई एक्शन


                                                                  विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने 5 जुलाई को 1,241 करोड़ रुपये मूल्य की इक्विटी खरीदी, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 1,651 करोड़ रुपये मूल्य की इक्विटी बेची।

                                                                    JULY 08, 2024 / 9:11 AM IST

                                                                    Sensex Today | प्री-ओपनिंग सत्र में बाजार में सुस्ती


                                                                    बेंचमार्क इंडेक्स प्री-ओपनिंग सत्र में गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। सेंसेक्स 331.29 अंक या 0.41 प्रतिशत की गिरावट के साथ 79,665.31 पर और निफ्टी 34.60 अंक या 0.14 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,289.20 पर दिख रहा है।

                                                                      JULY 08, 2024 / 8:59 AM IST

                                                                      Market outlook : आज कैसी रह सकती है निफ्टी की चाल

                                                                      एलकेपी सिक्योरिटीज के रूपक डे का कहना है कि पिछले कारोबारी दिन निफ्टी की शुरुआत गैप डाउन से हुई। हालांकि, शुरुआती कमजोरी के बाद, पुट राइटर्स ने तेज वापसी की। 24200 के स्तर पर पुट साइड पर भारी राइटिंग देखने को मिली है, जो निफ्टी के लिए शॉर्ट टर्म सपोर्ट बन गया है। निफ्टी में आखिरी घंटे आई खरीदारी तेजी के रुझान को मजबूती दे दी है। बाजार में यह मजबूती तब तक बनी रहने की उम्मीद है जब तक कि निफ्टी निर्णायक रूप से 24200 से नीचे नहीं चला जाता। 24200 से नीचे जाने पर बाजार में मुनाफावसूली आ सकती है।

                                                                        JULY 08, 2024 / 8:57 AM IST

                                                                        Market outlook : आज कैसी रह सकती है बैंक निफ्टी की चाल

                                                                        एलकेपी सिक्योरिटीज के कुणाल शाह का कहना है कि बैंक निफ्टी इंडेक्स में पिछले कारोबारी दिन भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। एचडीएफसी बैंक में गिरावट के कारण इस इंडेक्स में गिरावट आई। फिलहाल बैंक निफ्टी 53000-53200 पर स्थित रजिस्टेंस के साथ एक दायरे में फंसा हुआ है। इस लेवल के आसपास काफी ज्यादा कॉल राइटिंग देखने को मिली है। वहीं, नीचे की तरफ इसके लिए 52300-52100 के जोन में सपोर्ट है। ट्रेंडिंग मूव के लिए इंडेक्स को इस रेंज के किसी भी तरफ निर्णायक रूप ब्रेक आउट देना होगा। हालांकि, इस दायरे के भीतर तेजी का रुझान बना हुआ है। ऐसे में किसी गिरावट का इस्तेमाल इंडेक्स खरीदने के लिए किया जाना चाहिए।

                                                                          JULY 08, 2024 / 8:54 AM IST

                                                                          Stock market: पिछले कारोबारी दिन कैसी रही बाजार की चाल

                                                                          पिछले कारोबारी दिन 5 जुलाई को बाजार में आखिरी घंटे में शानदार रिकवरी देखने को मिली थी। बाजार निचले स्तर से सुधरकर बंद हुआ था। मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुए थे। तेल-गैस, एनर्जी और इंफ्रा शेयरों में खरीदारी रही थी। PSE,फार्मा और FMCG इंडेक्स भी बढ़त पर बंद हुए हैं। बैंकिंग शेयरों में दबाव देखने को मिला है। सेंसेक्स 53 प्वाइंट गिरकर 79,997 पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी 22 प्वाइंट चढ़कर 24,324 पर बंद हुआ था। निफ्टी बैंक 443 प्वाइंट गिरकर 52,660 पर बंद हुआ था। जबकि मिडकैप 471 प्वाइंट चढ़कर 57,089 पर बंद हुआ था।

                                                                            JULY 08, 2024 / 8:50 AM IST

                                                                            Stock market: कॉल ऑप्शन डेटा

                                                                            वीकली बेसिस पर 25,000 की स्ट्राइक पर 72.14 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा।

                                                                              JULY 08, 2024 / 8:49 AM IST

                                                                              Stock market: पुट ऑप्शन डेटा

                                                                              24,000 की स्ट्राइक पर 57.89 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा।

                                                                                JULY 08, 2024 / 8:49 AM IST

                                                                                Sensex today : इंडिया VIX

                                                                                5 जुलाई को लगातार चौथे सत्र में उतार-चढ़ाव कम हुआ, जिससे तेजड़ियों को और राहत मिली और बाजार को स्थिरता मिली। फीयर इंडेक्स इंडिया VIX शुक्रवार के 12.86 के स्तर से 1.24 प्रतिशत गिरकर 12.70 पर आ गया था। वहीं, साप्ताहिक आधार पर इसमें 8 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई थी।

                                                                                  JULY 08, 2024 / 8:48 AM IST

                                                                                  Sensex today : पुट कॉल रेशियो

                                                                                  सेंटिमेंट इंडीकेटर निफ्टी पुट-कॉल रेशियो (PCR) 5 जुलाई को मामूली गिरावट के साथ 1.20 पर रहा। वहीं इसके पिछले कारोबारी दिन ये 1.27 के स्तर पर रहा था। 0.7 से ऊपर या 1 को पार पीसीआर का जाना आम तौर पर तेजी की भावना का संकेत माना जाता है। जबकि 0.7 से नीचे या 0.5 की ओर गिरने वाला अनुपात मंदी की भावना का संकेत होता है।

                                                                                    JULY 08, 2024 / 8:47 AM IST

                                                                                    Sensex today : आज F&O बैन के अंतर्गत आने वाले स्टॉक

                                                                                    एफएंडओ प्रतिबंध में नए शामिल स्टॉक: जीएनएफसी

                                                                                    एफएंडओ प्रतिबंध में पहले से शामिल स्टॉक: आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल, बंधन बैंक, हिंदुस्तान कॉपर, इंडिया सीमेंट्स, पीरामल एंटरप्राइजेज

                                                                                    एफएंडओ प्रतिबंध से हटाए गए स्टॉक: शून्य

                                                                                      JULY 08, 2024 / 8:46 AM IST

                                                                                      Stock markets : निफ्टी के लिए 24,200 के स्तर पर तत्काल सपोर्ट

                                                                                      5 जुलाई के कारोबारी सत्र में बुल्स ने बियर्स को मात देकर बाजार में जोरदार वापसी की। निफ्टी 50 इंडेक्स ने दिन के निचले स्तर से 150 अंक से अधिक की रिकवरी की और 22 अंकों की बढ़त के साथ 24,300 से ऊपर बंद हुआ। वहीं, सप्ताहिक आधार पर यह 1.3 फीसदी ऊपर बंद हुआ था। ऐसे में मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना ​​है कि निफ्टी जल्द ही 24,400-24,500 की ओर बढ़ता दिखेगा। निफ्टी के लिए 24,200 के स्तर पर तत्काल सपोर्ट दिख रहा है।

                                                                                        JULY 08, 2024 / 8:38 AM IST

                                                                                        सुप्रभात और डी-स्ट्रीट से सभी गतिविधियों की लाइव कवरेज में आपका स्वागत है। भारत और दुनिया भर के बाज़ारों से सभी लाइव अपडेट के लिए इस ब्लॉग पर बने रहें।