Get App

लाइव ब्लॉग

Curated By: Sujata Yadav JUNE 13, 2023 / 3:44 PM IST

Closing Bell: सेंसेक्स 418 अंक चढ़ा, निफ्टी 18,700 के पार हुआ बंद, हरे निशान में सभी सेक्टर

Closing Bell: कारोबार के अंत में सेंसेक्स 418.45 अंक यानी 0.67 फीसदी की बढ़त के साथ 63,143.16 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 114.65 अंक यानी 0.62 फीसदी की बढ़त के साथ 18716.15 के स्तर पर बंद हुआ

Closing Bell: फिन निफ्टी एक्सपायरी के दिन बाजार में जोश दिखा। सेंसेक्स, निफ्टी अच्छी बढ़त के साथ बंद हुए। मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में खरीदारी रही जबकि FMCG इंडेक्स रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ। आज के कारोबार में रियल्टी, फार्मा, मेटल शेयरों में खरीदारी रही जबकि ऑटो इंडेक्स में दबाव रहा। वहीं इंफ्रा, PSE, IT इंडेक्स बढ़त पर बंद देखने को मिली। कारोबार के अंत में सेंसेक्स  418.45 अंक यान

Stock Market Today Live
Stock Market Today Live
JUNE 13, 2023 / 3:37 PM IST
Closing Bell:सेंसेक्स, निफ्टी अच्छी बढ़त के साथ बंद हुए
फिन निफ्टी एक्सपायरी के दिन बाजार में जोश दिखा। सेंसेक्स, निफ्टी अच्छी बढ़त के साथ बंद हुए। मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में खरीदारी रही जबकि FMCG इंडेक्स रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ। आज के कारोबार में रियल्टी, फार्मा, मेटल शेयरों में खरीदारी रही जबकि ऑटो इंडेक्स में दबाव रहा। वहीं इंफ्रा, PSE, IT इंडेक्स बढ़त पर बंद देखने को मिली।
Cipla, Tata Consumer Products, Titan Company, Asian Paints और ITC निफ्टी के टॉप गेनर रहे। वहीं Kotak Mahindra Bank, Adani Enterprises, HCL Technologies, M&M और Adani Ports निफ्टी के टॉप लूजर रहे।
आज सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में बंद हुआ। रियल्टी इंडेक्स 2 फीसदी चढ़ा, वहीं एफएमसीजी, फार्मा ,मेटल और पीएसयू इंडेक्स 1 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ। बीएसई का मिडकैपइंडेक्स 1 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ। वहीं स्मॉलकैप इंडेक्स 0.8 फीसदी चढ़कर बंद हुआ।
कारोबार के अंत में सेंसेक्स 418.45 अंक यानी 0.67 फीसदी की बढ़त के साथ 63,143.16 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 114.65 अंक यानी 0.62 फीसदी की बढ़त के साथ 18716.15 के स्तर पर बंद हुआ।
    JUNE 13, 2023 / 3:26 PM IST

    Market Update:ब्रिटानिया पर मॉर्गन स्टेनली की राय

    मॉर्गन स्टेनली ने ब्रिटानिया के 5300 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ 'BUY' रेटिंग दी है। मॉर्गन स्टेनली का कहना कि ब्रिटानिया के मार्च तिमाही नतीजे अनुमान से बेहतर थे। कंपनी को उच्च मार्जिन का फायदा मिला है। कंपनी प्रबंझन का फोकस अगले 100 वर्षों की कार्ययोजना पर। हालांकि निवेशकों के लिए शॉर्ट टर्म मार्जिन ज्यादा अहम है। फिलिप कैपिटल का कहना है कि लंबी अवधि के निवेशकों को इस स्टॉक में अच्छा फायदा होगा। क्योंकि आगे फूड सेक्टर संगठित सेक्टर की कंपनियों की पैठ बढ़ेगी जिसका फायदा ब्रिटानिया को मिलेगा।

      JUNE 13, 2023 / 3:23 PM IST

      बाजार दिन के ऊपरी स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी के 50 में से 37 शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है। सेंसेक्स के 30 में से 21 शेयरों में खरीदारी देखने को मिली। निफ्टी बैंक के 12 में से 9 शेयरों में तेजी जारी है।

        JUNE 13, 2023 / 3:11 PM IST
        Market Update:ZYDUS LIFE की दवा को US FDA से मिली मंजूरी, शेयर 1% से ज्यादा चढ़ा
        US FDA से DICLOFENAC SODIUM और MISOPROSTOL DELAYED RELEASE दवा को मंजूरी मिली है। एंटी इंफ्लेमेटरी और एसिडिटी की दवा को US FDA से मंजूरी मिली। फिलहाल ZYDUS LIFE का शेयर एनएसई पर 8.50 रुपये यानी 1.65 फीसदी की बढ़त के साथ 518.45 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।
          JUNE 13, 2023 / 3:00 PM IST

          Market Update:Mankind Pharma पर जेपी मॉर्गन की राय

          जेपी मॉर्गेन ने स्टॉक को ओवरवेट रेटिंग दी है और इसके लिए लक्ष्य 1700 का दिया है।मई 2023 के बाद से स्टॉक 37 फीसदी बढ़ चुका है।स्टॉक फिलहाल 1475 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

            JUNE 13, 2023 / 2:47 PM IST

            Market Update:Trent पर ब्रोकरेजज हाउसेस की राय

            ब्रोकरेज फर्म कंपनी की ग्रोथ प्लान को लेकर बुलिश नजर आ रहे हैं। नुवामा इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज और मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने स्टॉक को "Buy" रेटिंग दी है। नुवामा ने ट्रेंट के लिए अपने FY24/25E EBITDA अनुमानों को 10 फीसदी/14 फीसदी तक बढ़ा दिया है। ब्रोकरेज फर्म कंपनी के Zudio ब्रांड पर बुलिश नजर आ रहे हैं, जो किफायती फैशन की पेशकश करता है।

              JUNE 13, 2023 / 2:32 PM IST

              Market Update:Nirma ने घटाई सोडा एश की कीमतें

              निरमा ने सोडा एश और सोडियम बाइकार्बोनेट की कीमतों को 2000 रुपये प्रति एमटी घटा दिया है। कीमतों की समीक्षा से पहले लाइट सोडा एश की कीमत 34600 रुपये प्रति एमटी और डेंस सोडा एश की कीमतें 35100 रुपये प्रति एमटी थी। कुछ हफ्ते पहले ही टाटा कैमिकल्स ने सोडा एश की कीमतों को 1200 रुपये प्रति एमटी घटाया था। कीमतों में मौजूदा कटौती के साथ मौजूदा तिमाही में कीमतों में 17 अप्रैल से अब तक तीन बार कटौती देखने को मिली है।

                JUNE 13, 2023 / 2:20 PM IST

                ब्लक डील

                Jyoti Structures : फोलिस एडवाइजरी एलएलपी ने ज्योति स्ट्रक्चर्स में 1.33 करोड़ शेयर खुले बाजार में लेनदेन के माध्यम से 8.79 रुपये प्रति शेयर के औसत मूल्य पर बेचे हैं। इसके अलावा फोलिस एडवाइजरी ने 1.41 करोड़ शेयर 8.76 रुपये प्रति शेयर के औसत मूल्य पर बेचे हैं।

                  JUNE 13, 2023 / 2:13 PM IST

                  Market Update:Hero Motocorp पर सिटी की राय


                  सिटी ने हीरो मोटोकॉर्प पर खरीदारी की रेटिंग दी है। उन्होंने इसका लक्ष्य 3,650 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि इसका डिमांड आउटलुक पॉजिटिव है। कंपनी के मैनेजमेंट ने मजबूत प्रॉफिटेबल ग्रोथ को टारगेट किया है। कोर सेगमेंट में वृद्धि, प्रीमियम सेगमेंट में बाजार हिस्सेदारी बढ़ाना और EV सेगमेंट में विस्तार करना ये तीन बातों पर कंपनी का फोकस है।

                    JUNE 13, 2023 / 1:59 PM IST

                    Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज

                    आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 18600, 18700 और 18900 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 18700, 18600 और 18500 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 44000, 44100 और 44200 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 44100, 44000 और 43900 के स्तर पर नजर आये।

                      JUNE 13, 2023 / 1:42 PM IST

                      Market Update:Ludlow Jute के मैनेजिंग डायरेक्टर ने दिया इस्तीफा, शेयर की चाल सुस्त

                      Ludlow Jute के मैनेजिंग डायरेक्टर Tonmoy Bera इस्तीफा दे दिया है। फिलहाल एनएसई पर कंपनी का शेयर 0.11 रुपये यानी 0.13 फीसदी की बढ़त के साथ 82.35 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा है। बता दें कि कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 67.2 फीसदी है। बीती 5 तिमाही से इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ है।डीआईआई यानी घरेलू संस्थागत निवएशकों की हिस्सेदारी 4.34 फीसदी पर बरकरार है।

                        JUNE 13, 2023 / 1:22 PM IST
                        Market Update:L&T को हाइड्रोकार्बन बिजनेस के लिए मिला ऑर्डर, शेयर में बढ़त
                        L&T को हाइड्रोकार्बन बिजनेस के लिए 1,000- 2,500 करोड़ रुपये की रेंज में ऑर्डर मिला। कंपनी को हाइड्रोकार्बन बिजनेस के लिए ऑर्डर मिला है। फिलहाल L&T का शेयर एनएसई पर 8.50 रुपये यानी 0.36 फीसदी की बढ़त के साथ 2348 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।
                          JUNE 13, 2023 / 1:05 PM IST

                          Market Update:बाजार की बड़ी बातें

                          बाजार दिन के ऊपरी स्तरों पर कामकाज कर रहा है और निफ्टी 18700 के ऊपर कारोबार कर रहा है। वहीं बैंक निफ्टी 44000 के ऊपर निकला है। मिडकैप इंडेक्स में 1% की तेजी देखने को मिली है। सभी सेक्टर हरे निशान में कामकाज कर रहा है। मेटल, रियल्टी, हेल्थकेयर में ज्यादा रौनक देखने को मिल रही है। कंज्यूमर ड्यूरेबल, IT, सीमेंट, रिटेल में रौनक है जबकि ऑटो, बैंक और पावर शेयरों में गिरावट देखने को मिल रहा है।

                            JUNE 13, 2023 / 12:52 PM IST

                            Market Update:Hero MotoCorp का शेयर हरे निशान में

                            कंपनी ने नई PASSION+ लॉन्च की है। नई Passion+ की एक्स शोरुम कीमत 76,301 रुपये है। प्रीमियम ब्रांड लॉन्च करने पर कंपनी का फोकस है। 4 नए प्रीमियम ब्रांड प्रोडक्ट पाइपलाइन में है। इलेक्ट्रिक व्हीकल को लेकर तेजी से काम जारी है। FY24 में 100 से ज्यादा शहरों में EV लॉन्च करेंगे। मिड और मास सेगमेंट में 2 नए EV स्कूटर लॉन्च होंगे। फिलहाल एनएसई पर Hero MotoCorp का शेयर 2.90 रुपये यानी 0.12 फीसदी की बढ़त के साथ 2933 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।

                              JUNE 13, 2023 / 12:49 PM IST

                              Market Update:मिडकैप इंडेक्स पर सीएलएसए की रिपोर्ट

                              सीएलएसए ने अनुमान दिया है कि निफ्टी मिडकैप इंडेक्स में 13 फीसदी की बढ़त संभव है। उन्होने कहा कि सकारात्मक संकेत और 13 से 24 फीसदी के ग्रोथ अनुमानों से मिडकैप स्टॉक्स ऐसे निवेशकों के लिए आकर्षक विकल्प बन गए हैं जो अपने निवेश पर बाजार की अपेक्षाकृत ऊंचा रिटर्न चाहते हैं। उन्होने निवेशकों को सलाह दी है कि वे मिडकैप स्टॉक्स पर अपनी नजर बनाए रखें। फिलहाल उनका पूरा भरोसा मिडकैप स्टॉक्स पर है। उन्होने अनुमान दिया है कि मिडकैप इंडेक्स में ग्रोथ की पूरी क्षमताएं दिख रही है। शुरुआत में वैल्यू 13 फीसदी तक बढ़ सकती है हालांकि ये बाद 24 फीसदी की ग्रोथ में भी बदल सकती है।

                                JUNE 13, 2023 / 12:32 PM IST

                                Market Update:अशोक लेलैंड की एक्सिस सिक्योरिटीज पर राय

                                अशोक लेलैंड में एक्सिस सिक्योरिटीज ने 175 के लक्ष्य के साथ निवेश की सलाह दी है। स्टॉक फिलहाल 153 पर कारोबार कर रहा है। यानि स्टॉक में यहां से 14 फीसदी से ज्यादा की बढ़त दर्ज हो सकती है। साथ ही शेयरखान ने महिंद्रा एंड महिंद्रा फाइनेंशियल सर्विसेज में 315 के लक्ष्य के साथ निवेश की सलाह दी है।

                                  JUNE 13, 2023 / 12:24 PM IST

                                  Market Update: Hero Motocorp पर मॉर्गन स्टैनली की राय

                                  मॉर्गन स्टैनली ने हीरो मोटो पर अंडरवेट रेटिंग दी है। इसका टारगेट 2344 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि कंपनी मास मार्केट कैटेगरी का विस्तार कर रही है और अपने ब्रांड्स को मजबूत कर रही है। कंपनी उपभोक्‍ता अनुभव को अपग्रेड कर रही है। इसके साथ गैर-मोटरसाइकिल रेवन्यू में तेजी ला रही है। ईवी सेगमेंट में कंपनी का 2-पहिया वाहनों Vida V1 Pro को आगे बढ़ाने का लक्ष्य है।कंपनी ने FY24 अंत तक 100+ शहरों में विस्तार की योजना बनाई है।

                                    JUNE 13, 2023 / 12:23 PM IST

                                    Market Update:MANKIND PHARMA पर जेपी मॉर्गन की राय

                                    जेपी मॉर्गन ने मैनकाइंड फार्मा पर ओवरवेट रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 1,700 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि मई 2023 में इसकी लिस्टिंग से स्टॉक ने 37 प्रतिशत रिटर्न दिया है। उनका मानना है कि कंपनी अपना मार्केट शेयर बढ़ाती रहेगी।

                                      JUNE 13, 2023 / 11:53 AM IST

                                      SIAM MAY DATA: मई में कुल 2-व्हीलर बिक्री 14.7 Lk यूनिट पर पहुंची

                                      मई में कुल 2-व्हीलर बिक्री सालाना आधार पर 12.5 Lk यूनिट से बढ़कर 14.7 Lk यूनिट पर पहुंच गया है। जबकि मई में पैसेंजर व्हीकल बिक्री 2.94 Lk यूनिट से बढ़कर 3.34 Lk यूनिट पर रही है।

                                        JUNE 13, 2023 / 11:46 AM IST

                                        Market Update:जी एंटरटेनमेंट का शेयर करीब 2% टूटा

                                        सुभाष चंद्रा और पुनीत गोयनका को अगले आदेश तक डायरेक्टर पद को छोड़ने के सेबी के आदेश के अगले ही दिन जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइसिस के शेयरों में ब्लॉक ट्रेड देखने को मिला है जिसमें लाखों शेयरों का सौदा हुआ है। सेबी ने डायरेक्टर्स की कंपनी में सीमित हिस्सेदारी और पद के दुरुपयोग की आशंका को देखते हुए ये फैसला दिया है । फिलहाल जी एंटरटेनमेंट का शेयर एनएसई पर 3.00 रुपये यानी 1.51 फीसदी की बढ़त के साथ 191.75 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।

                                          JUNE 13, 2023 / 11:36 AM IST
                                          Market Update:GRANULES INDIA की दवा को US FDA से ANDA मंजूरी मिली, शेयर करीब 2% भागा
                                          कंपनी की दवा को US FDA से ANDA मंजूरी मिली है। कंपनी की दवा METOPROLOL SUCCINATE ER को US FDA से ANDA मंजूरी मिली है। हाइपरटेंशन की दवा को ANDA मंजूरी मिली है। फिलहाल GRANULES INDIA का शेयर एनएसई पर 4.30 रुपये यानी 1.38 फीसदी की बढ़त के साथ 283.25 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।
                                            JUNE 13, 2023 / 11:24 AM IST
                                            Market Update:JSW ISPAT का क्रूड स्टील प्रोडक्शन सालाना आधार पर 27% बढ़ा
                                            मई में क्रूड स्टील प्रोडक्शन सालाना आधार पर 27% बढ़कर 53,000 टन पर रहा है। मई क्रूड स्टील प्रोडक्शन 27% बढ़कर 53,000 टन रहा है। मई टोटल वॉल्यूम 8% बढ़कर 22 लाख टन पर रहा है। फिलहाल शेयर एनएसई पर 0.30 रुपये यानी 0.90 फीसदी की बढ़त के साथ 33.80 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।
                                              JUNE 13, 2023 / 11:17 AM IST

                                              Market Update:INOX WIND का शेयर 4% से ज्यादा टूटा

                                              IWEL के आइनॉक्स विंड में मर्जर को बोर्ड की मंजूरी मिली है। IWEL के 10 शेयर पर आइनॉक्स विंड के 158 शेयर मिलेंगे। फिलहाल INOX WIND का शेयर एनएसई पर 6.80 रुपये यानी 4.66 फीसदी की गिरावट के साथ 139.10 रुपये पर रहा था।

                                                JUNE 13, 2023 / 11:13 AM IST

                                                Market Update:एमआरएफ पर मोतीलाल ओसवाल की राय

                                                मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज का कहना है कि वित्त वर्ष 2025 के प्रति शेयर अनुमानित आय के 22.3x गुणे पर इस स्टॉक का वर्तमान मूल्यांकन दूसरे प्रतिस्पर्धी टायर शेयरों की तुलना में काफी महंगा है। दूसरे शब्दों में कहें तो टायर सेक्टर के कई दूसरे शेयर इस समय काफी अच्छे भाव में मिल रहे हैं और इनकी गुणवत्ता भी तुलनात्मक रुप से एमआरएफ से बेहतर है।

                                                  JUNE 13, 2023 / 10:59 AM IST

                                                  Market Update:HERO MOTOCORP पर सीएलएसए की राय

                                                  सीएलएसए ने हीरो मोटो पर रेटिंग को डाउनग्रेड किया है। उन्होंने इस पर बिकवाली की रेटिंग देकर इसका टारगेट 2708 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि एंट्री सेगमेंट में रणनीति और रिकवरी का सफल कार्यान्वयन महत्वपूर्ण होता है। कंपनी के पास प्रीमियम सेगमेंट में आक्रामक योजनाएं हैं लेकिन इसके साथ ही प्रतिस्पर्धात्मक तीव्रता भी अधिक है। उच्च प्रतिस्पर्धी तीव्रता के कारण मार्केट शेयर बढ़ाना एक चुनौती बना रहेगा। इंडस्ट्री की तुलना में कंपनी के वॉल्यूम में धीमी वृद्धि की उम्मीद है।

                                                    JUNE 13, 2023 / 10:53 AM IST

                                                    Market Update:Balrampur Chini Millsसोसाइटी जेनरेल ने 0.50 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी, शेयर में गिरावट

                                                    यूरोप स्थित वित्तीय सेवा समूह सोसाइटी जेनरेल ने खुले बाजार लेनदेन के माध्यम से बलरामपुर चीनी में 0.50 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी है। समूह ने कंपनी में 406.02 रुपये प्रति शेयर के औसत भाव पर 10.87 लाख शेयर खरीदे हैं।फिलहाल एनएसई पर Balrampur Chini Mills का शेयर 0.90 रुपये यानी 0.21 फीसदी की गिरावट के साथ 402.95 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।

                                                      JUNE 13, 2023 / 10:33 AM IST

                                                      Market Update:TATA MOTORS ने JLR के ग्रोथ का रोडमैप रखा सामने, शेयर की चाल सपाट

                                                      कंपनी ने JLR के ग्रोथ का रोडमैप सामने रखा है। 2024 में JLR का 28 Bn पाउंड आय का लक्ष्य है। जबकि JLR की 1 गाड़ी से मौजूदा आय 70000 पाउंड है। FY26 तक JLR से आय 30 Bn पाउंड का लक्ष्य रखा है। वहीं FY24 में 6% और FY26 में 10% मार्जिन लक्ष्य तय किया गया है। एन चंद्रशेखरन ने कहा है कि जैगुआर के सभी ब्रांड को EV में बदलेंगे। 2025 तक सभी ब्रांड मॉडर्न EV बदले जाएंगे। सालाना JLR में सालाना 3 Bn पाउंड का निवेश करेंगे।

                                                      फिलहाल टाटा मोटर्स का शेयर एनएसई पर 2.40 रुपये यानी 0.43 फीसदी की बढ़त के साथ 566.65 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।

                                                        JUNE 13, 2023 / 10:22 AM IST
                                                        Market Update-MRF का शेयर 1 Lk के पार
                                                        आज टायर कंपनी एमआरएफ (MRF) का शेयर खबरों में है।कंपनी के शेयर मंगलवार को 1 लाख रुपए के पार पहुंच गया है।. MRF शेयर 13 जून 2023 को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर 1,00,038.70 रुपए पर पहुंच गया। इसी समय बीएसई सेंसेक्स पर यह 1.15 फीसदी बढ़कर 100079.10 के स्तर पर था। कंपनी का मार्केट कैप 42,444.98 करोड़ रुपए हो गया ।
                                                          JUNE 13, 2023 / 10:03 AM IST

                                                          Market Update- Tata Motors पर मॉर्गेन स्टेनली की राय

                                                          मॉर्गेन स्टेनली ने टाटा मोटर्स के स्टॉक के लिए ओवरवेट रेटिंग दी है जिसके लिए 617 का लक्ष्य दिया गया है। ब्रोकिंग फर्म के मुताबिक जेएलआर का कारोबार सही दिशा में आगे बढ़ रहा है। वहीं ईवी ट्रांजिशन जेएलआर को ठोस बढ़त देने में मदद करेगा।

                                                            JUNE 13, 2023 / 9:50 AM IST

                                                            बल्क डील

                                                            गो फैशन इंडिया (Go Fashion India):आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस कंपनी, बीएनपी पारिबा आर्बिट्रेज, कुवैत इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी फंड 223 और सोसाइटी जेनरेल ने महिलाओं के परिधान निर्माता कंपनी गो फैशन इंडिया में कुल 24.44 लाख इक्विटी शेयर या 4.52 प्रतिशत हिस्सेदारी खुले बाजार लेनदेन के माध्यम से 1135 रुपये की प्रति शेयर औसत कीमत पर खरीदी है। Sequoia Capital India Investments IV इन शेयरों का विक्रेता था।

                                                              JUNE 13, 2023 / 9:38 AM IST

                                                              Market Update:Gland Pharma पर बर्नस्टीन की राय

                                                              बर्नस्टीन ने शेयर में 1702 के लक्ष्य के साथ निवेश की सलाह दी है। स्टॉक फिलहाल 956 के स्तर पर हैं। ब्रोकिंग फर्म के मुताबिक Daptomycin, Micafungin और Enoxaparin के बाजार हिस्सेदारी में सुधार देखने को मिल रहा है। Cisatracurium और Ziprasidone की हिस्सेदारी में भी धीरे धीरे बढ़त दर्ज हो रही है।

                                                                JUNE 13, 2023 / 9:20 AM IST

                                                                Market open:सेंसेक्स 200 अंक चढ़ा, निफ्टी 18650 पर खुला

                                                                बाजार की शुरुआत आज बढ़त के साथ हुई। सेंसेक्स 258.73 अंक यानी 0.41 फीसदी की बढ़त के साथ 62,983.44 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 73.35 अंक यानी 0.39 फीसदी की बढ़त के साथ 18671.55 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

                                                                  JUNE 13, 2023 / 9:10 AM IST

                                                                  Market at pre-open:प्री-ओपनिंग में बाजार की फ्लैट शुरुआत

                                                                  प्री-ओपनिंग में बाजार की फ्लैट शुरुआत हुई है। सेंसेक्स 76.61 अंक यानी 0.12 फीसदी की बढ़त के साथ 62,801.32 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 4.20 अंक यानी 0.02 फीसदी की गिरावट के साथ 18,597.30 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

                                                                    JUNE 13, 2023 / 8:41 AM IST

                                                                    Global Market Cue:अमेरिकी बाजार

                                                                    सोमवार को अमेरिकी बाजार बढ़त पर बंद हुए। इस बात की उम्मीद बढ़ गई थी कि फेडरल रिजर्व मंगलवार से शुरू होने वाली अपनी अगली नीति बैठक में दर वृद्धि पर विराम लगाता दिखेगा। कल के कारोबार में एसएंडपी 500 और नैस्डैक कंपोजिट क्रमशः 0.93 फीसदी और 1.53 फीसदी उछलकर 13 महीनों के अपने उच्चतम स्तर पर बंद हुए। डाओ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज भी 189.55 अंक या 0.56 फीसदी बढ़त के साथ बंद हुआ।

                                                                      JUNE 13, 2023 / 8:41 AM IST

                                                                      Global Market Cue:यूरोपियन मार्केट की चाल

                                                                      यूरोपीय बाजार सोमवार को बढ़त के साथ बंद हुए। पैन-यूरोपियन स्टोक्सक्स 600 इंडेक्स 0.2 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ था। इस बीच, तेल और गैस के शेयरों में 1.3 फीसदी की गिरावट आई, क्योंकि अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 2.8 फीसदी गिरकर 72.64 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। खनन स्टॉक 1.1 फीसदी टूटे थे। एफटीएसई इंडेक्स 0.11 फीसदी बढ़कर 7570 अंक पर बंद हुआ। DAX 0.93 फीसदी बढ़कर 16,097 अंक पर बंद हुआ।

                                                                        JUNE 13, 2023 / 8:40 AM IST

                                                                        Market Update:Punjab & Sind Bank को बोर्ड ने फंड जुटाने को दी मंजूरी

                                                                        पंजाब एंड सिंध बैंक (Punjab & Sind Bank) ने सोमवार को जानकारी दी है कि उसने बॉन्ड के जरिए ₹750 करोड़ का फंड जुटाने को मंजूरी दे दी है। बैंक बोर्ड ने सोमवार को एक या एक से अधिक किश्तों में बॉन्ड के माध्यम से 750 करोड़ रुपये तक का फंड जुटाने को मंजूरी दी है। एक रेगुलेटरी फाइलिंग में बैंक ने कहा कि ₹750 करोड़ का फंड एक साल की अवधि के भीतर एक या एक से अधिक किश्तों में बेस-III कंप्लायंट वाले अतिरिक्त टियर-I बॉन्ड के माध्यम से होगी।

                                                                          JUNE 13, 2023 / 8:36 AM IST

                                                                          Global Market Cue:एशियाई बाजारों की चाल

                                                                          इस बीच आज एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। SGX NIFTY 61.50 अंक की बढ़त दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 1.56 फीसदी की बढ़त के साथ 32,946.49 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.58 फीसदी की कमजोरी दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 1.36 फीसदी चढ़कर 17,185.63 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 0.42 फीसदी की गिरावट के साथ 19,325.31 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में फ्लैट कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.14 फीसदी की बढ़त के साथ 3,224.26 के स्तर पर दिख रहा है।

                                                                            JUNE 13, 2023 / 8:29 AM IST

                                                                            Crude Oil:दबाव में क्रूड

                                                                            फेड की बैठक से पहले क्रूड में 3% से ज्यादा की गिरावट आई है। भाव 72 डॉलर के करीब पहुंचा है। कच्चा तेल 3 दिनों में 6% से ज्यादा टूटा । OMCs, पेंट और एविएशन शेयरों में तगड़ा एक्शन दिख सकता है। मांग में दबाव की आशंका से भाव गिरे है। सप्लाई बढ़ने से भी कीमतों पर दबाव देखने को मिला।

                                                                              JUNE 13, 2023 / 8:21 AM IST

                                                                              Market Update:Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल

                                                                              निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 18570 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 18553 और 18524 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 18626 फिर 18644 और 18672 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।

                                                                              Nifty Bank

                                                                              निफ्टी बैंक के लिए पहला सपोर्ट 43885 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 43826 और 43730 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 44077 फिर 44136 और 44232 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।

                                                                                JUNE 13, 2023 / 8:19 AM IST

                                                                                Market Update: 12 जून को कैसी रही थी बाजार की चाल

                                                                                सोमवार 12 जून को रेंजबाउंड कारोबारी सत्र के बीच दो दिनों के करेक्शन के बाद बाजार में फिर से तेजी आती दिखी। कारोबार के अंत में बाजार हल्की बढ़त के साथ बंद हुआ। इस बीच अच्छी खबर ये है कि मई में खुदरा महंगाई 4.25 प्रतिशत तक गिर गई। ये 25 महीनों में खुदरा महंगाई का सबसे निचला स्तर है। बीएसई सेंसेक्स कल 99 अंक चढ़कर 62725 पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स 38 अंक बढ़कर 18602 पर बंद हुआ था।

                                                                                  JUNE 13, 2023 / 8:15 AM IST

                                                                                  Market Update:FII और DII आंकड़े

                                                                                  12 जून को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 626.62 करोड़ रुपए की बिकवाली की। इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 1793.85 करोड़ रुपए की खरीदारी की।

                                                                                    JUNE 13, 2023 / 8:10 AM IST

                                                                                    Market Update:NSE पर F&O बैन में आने वाले शेयर

                                                                                    13 जून को NSE पर 4 स्टॉक डेल्टा कॉर्प, इंडियन एनर्जी एक्सचेंज, इंडिया सीमेंट्स और इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस F&O बैन में हैं। बताते चलें कि F&O सेगमेंट में शामिल स्टॉक्स को उस स्थिति में बैन कैटेगरी में डाल दिया जाता है, जिसमें सिक्योरिटीज की पोजीशन उनकी मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट से ज्यादा हो जाती है।

                                                                                      JUNE 13, 2023 / 8:10 AM IST

                                                                                      ग्लोबल बाजारों से अच्छे संकेत

                                                                                      ग्लोबल बाजारों से अच्छे संकेत मिल रहे है। ज्यादातर एशियाई बाजार ऊपर कारोबार कर रहा। SGX निफ्टी में हल्की बढ़त देखने को मिल रही। महंगाई के आंकड़ों से पहले अमेरिकी बाजार में कल जोरदार तेजी रही । नैस्डैक में डेढ़ परसेंट से ज्यादा की तेजी देखने को मिल रही है।

                                                                                        JUNE 13, 2023 / 8:07 AM IST

                                                                                        Stock Market LIVE Updates:सुप्रभात दोस्तो, मनीकंट्रोल के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। हम आपको आज दलाल स्ट्रीट में होने वाले सभी एक्शन को इस मार्केट लाइव ब्लॉग के जरिए बताने की कोशिश करेंगे। भारतीय बाजार और ग्लोबल मार्केट की हलचल पर नजर रखने के लिए हमारे इस लाइव ब्लॉग के जरिए हमारे साथ बने रहें।