Closing bell: लाल निशान में बंद हुआ बाजार
वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार में मुनाफावसूली देखने को मिला। बैंकिंग शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली देखने को मिली जबकि रियल्टी, IT शेयरों में दबाव रहा। वहीं फार्मा, FMCG, ऑटो इंडेक्स में तेजी देखने को मिला। मिडकैप, स्मॉलकैप इंडेक्स बढ़त पर बंद हुआ।
Hero MotoCorp, Wipro, IndusInd Bank, SBI और Kotak Mahindra Bank निफ्टी के टॉप लूजर रहा। वहीं Apollo Hospitals, Divis Laboratories, Dr Reddy's Laboratories, Cipla और BPCL निफ्टी टॉप गेनर रहा।
बैंक इंडेक्स आज 1 फीसदी की गिरावट देखने को मिला। जबकि रियल्टी इंडेक्स 1 फीसदी, आईटी इंडेक्स 0.5 फीसदी की गिरावट लेकर बंद हुआ । वहीं फार्मा इंडेक्स 1 फीसदी और एफएमसीजी इंडेक्स 0.5 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ।
कारोबार के अंत में सेंसेक्स 310.88 अंक यानी 0.49 फीसदी की गिरावट के साथ 62,917.63 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 67.80अंक यानी 0.36 फीसदी की गिरावट के साथ 18688.10 के स्तर पर बंद हुआ।