Get App

लाइव ब्लॉग

Curated By: Sujata Yadav JUNE 16, 2023 / 3:37 PM IST

Closing Bell: सेंसेक्स 467 अंक चढ़ा, निफ्टी 18,800 के पार हुआ बंद, फाइनेंशियल, कैपिटल गुड्स में रही तेजी

Closing Bell: कारोबार के अंत में सेंसेक्स 466.95 अंक यानी 0.74 फीसदी की बढ़त के साथ 63,384.58 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 137.90 अंक यानी 0.74 फीसदी की बढ़त के साथ 18,826.00 के स्तर पर बंद हुआ

Closing Bell: सेंसेक्स और निफ्टी रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ। बाजार शानदार तेजी के साथ बंद हुआ। मिडकैप लगातार 5वें दिन नई ऊंचाई पर बंद हुआ। आज के कारोबार में FMCG इंडेक्स रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुए जबकि बैंकिंग, फार्मा, मेटल शेयरों में बढ़त रही। जबकि IT, रियल्टी शेयरो पर दबाव रहा।कारोबार के अंत में सेंसेक्स 466.95 अंक यानी 0.74 फीसदी की बढ़त के साथ 63,384.58 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नि

Stock Market Today Live
Stock Market Today Live
JUNE 16, 2023 / 3:35 PM IST
Closing Bell: सेंसेक्स और निफ्टी रिकॉर्ड ऊंचाई पर हुआ बंद
सेंसेक्स और निफ्टी रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ। बाजार शानदार तेजी के साथ बंद हुआ। मिडकैप लगातार 5वें दिन नई ऊंचाई पर बंद हुआ। आज के कारोबार में FMCG इंडेक्स रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुए जबकि बैंकिंग, फार्मा, मेटल शेयरों में बढ़त रही। जबकि IT, रियल्टी शेयरो पर दबाव रहा।

HDFC Life, SBI Life Insurance, Bajaj Finserv, Dr Reddy's Laboratories और Britannia Industries निफ्टी के टॉप गेनर हैं। वहीं Wipro, Bajaj Auto, TCS, BPCL और Apollo Hospitals निफ्टी के टॉप लूजर रहे।

पीएसयू बैंक सेक्टर 1 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ। वहीं कैपिटल गुड्स , एफएमसीजी, हेल्थकेयर इंडेक्स 0.5 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ। वहीं आईटी इंडेक्स 0.5 फीसदी की गिरावट लेकर बंद हुआ। बीएसई का मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.5 फीसदी की गिरावट रही।

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 466.95 अंक यानी 0.74 फीसदी की बढ़त के साथ 63,384.58 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 137.90 अंक यानी 0.74 फीसदी की बढ़त के साथ 18,826.00 के स्तर पर बंद हुआ।
    JUNE 16, 2023 / 3:32 PM IST

    Market Update:Ashok Leyland पर गोल्डमैन सैक्स की राय

    गोल्डमैन सैक्स ने अशोक लीलैंड पर न्यूट्रल रेटिंग दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 155 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि मैनेजमेंट भारत में CV की मांग को लेकर आशान्वित है और निर्यात में क्षमता हासिल कर रहा है। Q1FY24 कंपनी के लिए सालाना आधार पर सपाट रहने की उम्मीद है। मैनेजमेंट को मध्यम अवधि में M&HCV में 35% और LCV में 25% मार्केट शेयर हासिल करने के अवसर देखता है। Mgmt मध्यम अवधि में 15% EBITDA मार्जिन की संभावना दिखती है।

      JUNE 16, 2023 / 3:15 PM IST

      Market Update:SML Isuzu में बड़ा हिस्सा खरीद सकती है JBM Auto

      SML Isuzu में हिस्सा बेचने की तैयारी में है। CNBC TV-18 को सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, JBM Auto कंपनी में बड़ा हिस्सा खरीद सकती है। CNBC TV-18 को सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक JBM Auto ने ड्यू डिलिजेंस शुरू कर दिया है। जापानी प्रमोटर्स भारतीय कारोबार से बाहर निकलना चाहते है।

        JUNE 16, 2023 / 3:05 PM IST
        Market Update: निफ्टी -सेंसेक्स रिकॉर्ड ऊंचाई के बेहद करीब
        बाजार दिन के ऊपरी स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी के 50 में से 40 शेयरों में तेजी देखने को मिली है जबकि सेंसेक्स के 30 में से 26 शेयरों में खरीदारी रही । वहीं बैंक निफ्टी के सभी 12 शेयरों में खरीदारी रही। निफ्टी -सेंसेक्स रिकॉर्ड ऊंचाई के बेहद करीब है।
          JUNE 16, 2023 / 3:01 PM IST

          Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज

          आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 18800, 18850 और 19000 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 18800, 18700 और 18600 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 43700, 43800 और 44000 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 43800, 43700 और 43500 के स्तर पर नजर आये।निफ्टी और बैंक निफ्टी पर Motilal Oswal की शिवांगी सरडा ने बुलिश नजरिया अपनाया है। उन्होंने कहा कि इसमें लॉन्ग पोजीशन ली जा सकती है। लेकिन इसमें गिरावट मे खरीदारी करने की रणनीति अपनाने की सलाह होगी।

            JUNE 16, 2023 / 2:46 PM IST

            Market Update: आईटीसी पर नोमुरा की राय

            नोमुरा ने ITC को 'buy' रेटिंग देते हुए 485 रुपए का टारगेट दिया है। स्टॉक नोमुरा का कहना है कि वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही में ITC के सिगरेट कारोबार के वॉल्यूम में मजबूती रही है। सिगरेट कारोबार में बढ़ते प्रीमियमाइजेश से कंपनी को फायदा हुआ है। नोमुरा का कहना है कि कोविड-19 महामारी के बाद आईटीसी के होटल कारोबार में हाई एआरआर के साथ अच्छी रिकवरी देखने को मिल रही है। स्ट्रैटेजिक एसेट मैनेजमेंट ने अगले दो वर्षों में आईटीसी के छह ब्रांडों में कमरों की संख्या बढ़ाने की योजना बनाई है। बेहतर होटल मार्जिन से इस सेगमेंट के रिटर्न ऑन कैपिटल एम्प्लॉयड (आरओसीई) में मदद मिलेगी।-

              JUNE 16, 2023 / 2:33 PM IST

              Market Update:पतंजलि वेलनेस और पतंजलि आयुर्वेद का IPO आएगा

              पतंजलि के ओएफएस के लिए अगले हफ्ते से रोड शो शुरू होगा। सीएनबीसी आवाज के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत में बाबा रामदेव ने कहा, पतंजलि आर्युवेद की लिस्टिंग कभी भी हो सकती है। उन्होंने बताया कि अगले 5 साल में पतंजलि ग्रुप का टर्नओवर 1 लाख करोड़ रु तक पहुंचने की उम्मीद है। उन्होंने यह भी कहा कि पतंजलि आर्युवेद की भी जल्द लिस्टिंग होगी।

                JUNE 16, 2023 / 2:20 PM IST

                Market Update:ब्लॉक डील के बाद कल्याण ज्वेलर्स 13% ऊपर

                कल्याण ज्वेलर्स के करीब 6.5 करोड़ शेयरों में ब्लॉक डील हुई है। ब्लॉक डील के बाद शेयर 12 परसेंट से ज्यादा ऊपर चढ़ा है। कंपनी ने इस हफ्ते 4 बड़े FII से की मुलाकात थी। फिलहाल कल्याण ज्वेलर्स का शेयर 13.20 रुपये यानी 11.51 फीसदी की बढ़त के साथ 127.30 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।

                  JUNE 16, 2023 / 2:12 PM IST

                  Market Update:लाइफ इंश्योरेंस शेयरों में आज जान

                  लाइफ इंश्योरेंस शेयरों में आज जान दिख रही है। CNBC-TV18 पर मार्जिन को लेकर मैनेजमेंट की BULLISH कमेंट्री से HDFC LIFE 6% से दौड़ा है। साथ ही SBI लाइफ, ICICI प्रू, न्यू इंडिया एंश्योरेंस में भी रौनक देखने को मिल रहा है।

                    JUNE 16, 2023 / 1:54 PM IST

                    Market Update:GRAVITA के मुंद्रा प्लांट में कामकाज हुई प्रभावित

                    चक्रवाती तूफान बिपरजॉय के कारण कंपनी के मुंद्रा प्लांट में कामकाज प्रभावित है। कंपनी ने मुंद्रा प्लांट कुछ दिन तक बंद रखा। कंपनी के पास प्लांट का इंश्योरेंस कवरेज है।

                      JUNE 16, 2023 / 1:40 PM IST

                      सोने-चांदी में बढ़त

                      लगातार 4 दिनों की गिरावट के बाद आज सोने में बढ़त रही। सोने का भाव 59,492 रुपये पर कारोबार कर रहा है। गोल्ड का रेट 558 रुपये चढ़ गया है। चांदी के भाव में 1,208 रुपये की तेजी आई और ये 72,284 रुपये पर कारोबार कर रहा है। डॉलर इंडेक्स में कमजोरी का असर सोने चांदी की कीमतों पर दिखाई दे रहा है। COMEX पर सोने का भाव $1,950 के पार निकल गया है।वहीं चांदी भी एक बार फिर $24 के करीब पहुंच गई है।

                        JUNE 16, 2023 / 1:26 PM IST

                        Market Update:SoftBank ओपन मार्केट में Paytm और Zomato के कुछ स्टॉक्स बेचेगी

                        सूत्रों ने मनीकंट्रोल को बताया कि सॉफ्टबैंक अगले कुछ सत्रों में ब्लॉक डील के बजाय खुले बाजार में दो कंपनियों के शेयर बेच सकता है। इन्वेस्टमेंट बैंक सॉफ्टबैंक ने Zomato में करीब 65-70 रुपये और पेटीएम के में 830-840 रुपये के भाव पर हिस्सा खरीदा है। सॉफ्टबैंक पहली बार प्रॉफिट बुक कर रहा है। इससे पहले लिस्टिंग के समय जोमैटो में बैंक को नुकसान हुआ था। जोमैटो की लिस्टिंग साल 2021 में हुई थी।

                          JUNE 16, 2023 / 1:14 PM IST

                          Market Update: शेयरखान की टेक्सटाइल सेक्टर की टॉप पिक्स

                          भारतीय टेक्सटाइल सेक्टर की मध्यम से लंबी अवधि की मजबूत संभावनाओं को देखते हुए शेयरखान ने टेक्सटाइल सेक्टर पर अपने आउटलुक को 'neutral'से अपग्रेड करके ‘positive’कर दिया है। टेक्सटाइल सेक्टर में शेयर खान की पसंदीदा पिक्स गोकलदास एक्सपोर्ट्स, केपीआर मिल, हिमतसिंगका सीड और एसपी अपैरल्स हैं। शेयरखान का मानना है कि निर्यात बाजार में बढ़ती हिस्सेदारी और मजबूत ग्रोथ आउटलुक के चलते इन शेयरों में अच्छी कमाई हो सकती। बता दें कि शेयरखान ने ‘buy’ कॉल के साथ गोकलदास एक्सपोर्ट्स के शेयरों पर कवरेज भी शुरू किया है।

                            JUNE 16, 2023 / 1:03 PM IST

                            Market Update:Wipro पर प्रभुदास लीलाधर की राय

                            प्रभुदास लीलाधर की वाइस प्रेसिडेंट (टेक्निकल रिसर्च) वैशाली पारेख के मुताबिक विप्रो के शेयरों के लिए 410 का लेवल रेजिस्टेंस के तौर पर काम कर रहा है और मुनाफावसूली के चलते यह 200 दिनों के डेली मूविंग एवरेज यानी 392 से नीचे आ चुका है। इसमें अभी और गिरावट आ सकती है। वैशाली के मुताबिक इसे 380 के आस-पास सपोर्ट मिल रहा है और अपसाइड बात करें तो 410 के ऊपर यह खुद को संभाले रहता है तो अच्छी तेजी दिख सकती है।

                              JUNE 16, 2023 / 12:48 PM IST

                              Market Update:जेएम फाइनेंशियल की टेक्सटाइल सेक्टर पर राय

                              जेएम फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशनल सिक्योरिटीज का कहना है कि ग्लोबल खुदरा विक्रेताओं की अलमारियों पर इन्वेंट्री कम होने और समय के साथ बिक्री और इन्वेंट्री अनुपात में और गिरावट की संभावना के चलते वित्त वर्ष 2024 की दूसरी छमाही में कपड़ा कारोबार में मजबूती आने की उम्मीद है। इसके अलावा कपड़ा कारोबार में भारत के प्रतिस्पर्धी देशों में जियो पोलिटिकल अनिश्चितताओं के चलते भी भारतीय कपड़ा सेक्टर को फायदा होने की उम्मीद है। बाजार जानकारों का ये भी कहना है कि भारतीय कंपडा कंपनियों के अर्निंग और कैशफ्लो में लगातार मजबूती बनी हुई है। ये कपड़ा शेयरों (टेक्सटाइल शेयर) के लिए शुभ संकेत है।

                                JUNE 16, 2023 / 12:36 PM IST

                                Market Update:KEC INTERNATIONAL पर नोमुरा की राय


                                नोमुरा ने कईसी इंटरनेशनल पर खरीदारी की रेटिंग दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 598 रुपये तय किया है। कंपनी मोटे तौर पर पहले के कमेंट्स के अनुरूप आगे बढ़ रही है। कंपनी कैश फ्लो पर फोकस कर ही है। जोखिम कम करने के प्रयासों पर भी ध्यान दे रही है। मैनेजमेंट को FY24 में 15% रेवन्यू ग्रोथ की उम्मीद है। वित्त वर्ष 24 में धीरे-धीरे EBITDA मार्जिन रिकवरी की उम्मीद है। अफगानिस्तान से 150 करोड़ रुपये का कैश प्राप्त हुई। इससे वर्किंग कैपिटल मैनेजमेंट में मदद मिल सकती है।

                                  JUNE 16, 2023 / 12:19 PM IST
                                  Market Update:INDUSIND BANK ने WISE के साथ पार्टनरशिप करार किया
                                  INDUSIND BANK ने WISE के साथ पार्टनरशिप करार किया है। बैंक WISE के साथ नया प्लेटफॉर्म तैयार करेगा। नए प्लेटफॉर्म के जरिए NRIs के लिए विदेशों से पैसे भेजना आसान होगा । फिलहाल INDUSIND BANK का शेयर एनएसई पर 7.75 रुपये यानी 0.69 फीसदी की बढ़त के साथ 1306 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।
                                    JUNE 16, 2023 / 12:09 PM IST

                                    Market Update: माधुरी मधुसूदन केला ने संगम इंडिया में शेयर खरीदें

                                    मधु केला की पत्नी माधुरी मधुसूदन केला ने संगम इंडिया Sangam (India) के शेयर 268 रुपये के भाव पर खरीदे है. इस खबर के बाद शेयर को पंख लग गए है। उन्होंने ओपन मार्केट से 8.4 लाख शेयर खरीदे है। ये 1.67 फीसदी हिस्सा है। ये खरीद 268 रुपये के भाव पर हुई है।उनके पास पहले से कंपनी में करीब 4.18 फीसदी हिस्सा है।

                                      JUNE 16, 2023 / 11:46 AM IST

                                      Market Update:Piramal Pharma पर Jefferies की राय

                                      जेफरीज ने पीरामल फार्मा पर खरीदारी की राय दी है और इसके लिए 115 रुपये का लक्ष्य दिया है। CDMO डिविजन में मजबूत ऑर्डरबुक की वजह से मजबूत साल की शुरुआती की है। FTE डिस्कवरी डिमांड में बढ़ोतरी दिख रही। कॉम्प्लेक्स हॉस्पिटल जेनेरिक्स की सप्लाई अब सामान्य हो रही। NCE कॉन्ट्रैक्ट्स की वजह से कारोबारी साल 2024 में मार्जिन विस्तार की संभावना है। CHG प्रोडक्ट्स में मजबूत डिमांड देखनने को मिल सकती है।

                                        JUNE 16, 2023 / 11:35 AM IST

                                        Market Update:ट्रांसअमेरिका ने TCS के साथ डील तोड़ी, शेयर 1% से ज्यादा टूटा

                                        Transamerica ने TCS के साथ $2 बिलियन की डील खत्म की है। Transamerica ने 5.5 साल बाद डील खत्म की है। Transamerica, Dutch Insurer Aegon NV की सब्सिडयरी है । Transamerica थर्ड पार्टी निर्भरता कम करना चाहती है। डील नहीं खत्म होती तो TCS 8-10 साल और काम करती है।

                                        फिलहाल TCS का शेयर एनएसई पर 39.85 रुपये यानी 1.25 फीसदी की गिरावट के साथ 3175.45 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।

                                          JUNE 16, 2023 / 11:21 AM IST

                                          Market Update:ITC पर Nomura की राय

                                          नोमुरा ने आईटीसी पर खरीदारी की राय दी है और स्टॉक के लिए 485 रुपये का लक्ष्य दिया है। सिगरेट कारोबार के वॉल्यूम में मजबूती देखने को मिल रही है। आने वाली तिमाही में ग्रोथ पर असर संभव है। ग्रोथ घटकर 5-9% तक रहने का अनुमान है । FMCG कारोबार में कंपनी मध्यम अवधि में इंडस्ट्री के मुकाबले ज्यादा ग्रोथ दे सकती है। होटल कारोबार में विनिवेश की संभावना है। कॉस्ट और टैक्स एफिशिएंसी के लिए दूसरे विकल्प पर विचार कर रही।

                                            JUNE 16, 2023 / 11:06 AM IST

                                            Market Update:Ashok Leyland पर मॉर्गन स्टैनली की राय


                                            मॉर्गन स्टैनली ने अशोक लीलैंड पर ओवरवेट रेटिंग दी है। इसका टारगेट 178 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि कंपनी ने CV बिजनेस के विस्तार और Non-CV बिजनेस में ग्रोथ पर फोकस किया है। इनवेस्टर्स मीट में प्रॉफिटेबल ग्रोथ को बढ़ावा देने पर फोकस किया गया। Mgmt ने FY24 और मध्यम अवधि में डबल डिजिट EBITDA मार्जिन का लक्ष्य बनाया है।

                                              JUNE 16, 2023 / 10:49 AM IST

                                              Market Update:Torrent Pharma का शेयर में तेजी

                                              USFDA ने कंपनी की गुजरात स्थित ओरन-ओन्कोलॉजी मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी की जांच रिपोर्ट जारी कर दी है। इसके साथ ही USFDA ने इस फैसिलिटी की जांच सफलतापूर्वक पूरी कर ली है। फिलहाल एनएसई पर 10.65 रुपये यानी 0.58 फीसदी की बढ़त के साथ 1849.85 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।

                                                JUNE 16, 2023 / 10:31 AM IST

                                                Market Update:Ashok Leyland पर गोल्डमैन सैक्स की राय

                                                गोल्डमैन सैक्स ने अशोक लीलैंड पर न्यूट्रल रेटिंग दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 155 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि मैनेजमेंट भारत में CV की मांग को लेकर आशान्वित है और निर्यात में क्षमता हासिल कर रहा है। Q1FY24 कंपनी के लिए सालाना आधार पर सपाट रहने की उम्मीद है। मैनेजमेंट को मध्यम अवधि में M&HCV में 35% और LCV में 25% मार्केट शेयर हासिल करने के अवसर देखता है। Mgmt मध्यम अवधि में 15% EBITDA मार्जिन की संभावना दिखती है।

                                                  JUNE 16, 2023 / 10:25 AM IST

                                                  Market Update:NSE पर शेयर की लिस्टिंग 392.50 पर हुई

                                                  IKIO Lighting IPO की लिस्टिंग आज NSE पर 392.50 रुपए प्रति शेयर और BSE पर 391 रुपए प्रति शेयर पर लिस्ट हुआ है। इसका मतलब है कि IKIO Lighting IPO की लिस्टिंग 37.71% प्रीमियम भाव पर हुआ।

                                                    JUNE 16, 2023 / 10:20 AM IST

                                                    Market Update:CEAT पर Nomura की राय

                                                    नोमुरा ने सिटी पर न्यूट्रल रेटिंग की राय दी है और स्टॉक के लि 1765 रुपये का लक्ष्य दिया है। पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट में मार्केट शेयर बढ़ाने पर फोकस है। 2-व्हीलर और एक्सपोर्ट के दम पर ग्रोथ पर जोर है। कंपनी अपनी लीडरशीप पोजिशन बनाए रखने पर जोर दे रही है। PV में 15% का मार्केट शेयर, 3-4 साल में 18-20% तक पहुंचने का लक्ष्य है। एक्सपोर्ट से 25% आय करने पर कंपनी का लक्ष्य है। कैपेक्स खर्च को अलग-अलग हिस्से में बांटकर 15% के RoCE पर जोर है।

                                                      JUNE 16, 2023 / 10:15 AM IST

                                                      Market Update:ASHOK LEYLAND पर जेपी मॉर्गन की राय

                                                      जेपी मॉर्गन ने अशोक लीलैंड पर ओवरवेट रेटिंग दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 175 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि कंपनी का उत्तर और पूर्व बाजारों में विस्तार के जरिये M&HCVs और LCVs में मार्केट शेयर बढ़ाने का लक्ष्य है। विस्तार के तहत कंपनी LCVs में 2 टन से कम सेगमेंट में भी प्रवेश करेगी। CV इंडस्ट्री में मार्जिन सुधार और प्राइस डिसिप्लीन पर मजबूत फोकस जारी है। कंपनी का नया एनर्जी पोर्टफोलियो 24 महीने में तैयार होगा। कंपनी के मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म अल्टरनेटिव एनर्जी व्हीकल्स के लिए ट्रांजिशन को गति देंगे।

                                                        JUNE 16, 2023 / 9:49 AM IST
                                                        Market Update:NATCO PHARMA को कैंसर की दवा को US FDA से अंतिम मंजूरी मिली
                                                        नेटको फार्मा ने कैंसर की दवा को US FDA से अंतिम मंजूरी मिली है। US FDA से LONSURF टैबलेट को मंजूरी मिली है। फिलहाल NATCO PHARMA का शेयर एनएसई पर 0.65 रुपये यानी 0.16 फीसदी की बढ़त के साथ 638 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा था। स्टॉक का डे हाई 654.90 रुपये पर है जबकि डे लो 637.10 रुपये है।
                                                          JUNE 16, 2023 / 9:38 AM IST

                                                          Market Update:PARAS DEFENCE को मिला 53 करोड़ रुपये का ऑर्डर

                                                          कंपनी को 53 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। मिनिस्ट्री ऑफ डिफेंस से 53 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। फिलहाल पारस डिफेंस का शेयर एनएसई पर 9.95 रुपये यानी 1.78 फीसदी की बढ़त के साथ 564.40 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा था। स्टॉक का डे हाई 572.95 रुपये पर है जबकि डे लो 558.80 रुपये है।

                                                            JUNE 16, 2023 / 9:21 AM IST

                                                            Market Opens:बाजार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई

                                                            बाजार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई है। सेंसेक्स 181.81 अंक यानी 0.29 फीसदी की बढ़त के साथ 63,099.44 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 58.55 यानी 0.31 फीसदी की बढ़त के साथ 18,746.65 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

                                                              JUNE 16, 2023 / 9:12 AM IST

                                                              बैंक निफ्टी इंडेक्स में दबाव

                                                              उधर बैंक निफ्टी इंडेक्स में कल दैनिक चार्ट पर भारी ट्रेडिंग वॉल्यूम के साथ गिरावट देखने को मिला है। इससे सूचकांक में बिकवाली का दबाव और बढ़ने के संकेत मिलते हैं। हेज के संस्थापक और सीईओ राहुल घोष का कहना कि भले ही बैंक निफ्टी में कल 1 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली। लेकिन जून मंथली एक्सपायरी में अभी भी काफी ज्यादा मात्रा में पुट राइटिंग है। बैंक निफ्टी ने डेली चार्ट पर हेड एंड शोल्डर पैटर्न की पुष्टि की है और इस पैटर्न से इसमें ब्रेकडाउन देखने को मिली है। अगर बैंक निफ्टी आज नीचे खुलता है, तो इन पुट राइटर्स को अपने बेचे गए पुट को शॉर्ट स्ट्रैडल में बदलने के लिए समान मात्रा के कॉल को कवर या बेचने के लिए दौड़ लगानी पड़ सकती है।

                                                                JUNE 16, 2023 / 9:06 AM IST

                                                                Market at pre-open:प्री-ओपनिंग में बाजार में दिखी मजबूती

                                                                प्री-ओपनिंग में बाजार में मजबूती दिखी है। 09:02 बजे के आसपास सेंसेक्स 90.88 अंक यानी 0.14 फीसदी की बढ़त के साथ 63,008.51 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 38.90 यानी 0.21 फीसदी की बढ़त के साथ 18,727.00 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

                                                                  JUNE 16, 2023 / 8:59 AM IST

                                                                  Market Update: एचडीएफसी सिक्योरिटीज के टेक्निकल रिसर्च एनालिस्ट नागराज शेट्टी की बाजार पर राय


                                                                  एचडीएफसी सिक्योरिटीज के टेक्निकल रिसर्च एनालिस्ट नागराज शेट्टी का कहना है कि बुधवार को हाई वेव पैटर्न का बनना और गुरुवार को बेयरिश एनगल्फिंग पैटर्न निफ्टी में शॉर्ट टर्म टॉप रिवर्सल पैटर्न के संकेत देते हैं। उनका मानना है कि गुरुवार के 18794 के हाई को अब इस क्रम का एक नया हायर टॉप माना जा सकता है। इसलिए, शॉर्ट टर्म में एक और गिरावट की आशंका नजर आ रही है। उन्होंने आगे कहा कि निफ्टी का शॉर्ट टर्म ट्रेंड अभी भी तेजी का ही है। मौजूदा कमजोरी में निफ्टी को अगले कुछ सत्रों में 18500 के स्तर के आसपास सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। लेकिन अगर निफ्टी 18500 के नीचे जाता है तो निकट अवधि में इसमें तेज गिरावट देखने को मिल सकती है।

                                                                    JUNE 16, 2023 / 8:48 AM IST

                                                                    Market Update:FTSE इंडेक्स की आज होगी रीबैलेंसिंग

                                                                    FTSE इंडेक्स की आज रीबैलेंसिंग होगी। 25 से 30 करोड़ डॉलर का इनफ्लो संभव है। दिग्गजों में अदाणी एंटरप्राइजेज, RIL का वेटेज बढ़ेगा । ग्लोबल हेल्थ, पीरामल फार्मा की ALL CAP इंडेक्स में एंट्री होगी । जबकि TCS, इंफोसिस, HCL टेक, जैसे IT दिग्गजों का वेटेज घटेगा ।

                                                                      JUNE 16, 2023 / 8:45 AM IST

                                                                      Market Update: NSE पर F&O बैन में आने वाले शेयर

                                                                      16 जून को NSE पर 9 स्टॉक, एल एंड टी फाइनेंस होल्डिंग्स, टाटा केमिकल्स, बीएचईएल, डेल्टा कॉर्प, इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस, इंडियन एनर्जी एक्सचेंज, इंडिया सीमेंट्स, मणप्पुरम फाइनेंस और ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज F&O बैन में हैं। बताते चलें कि F&O सेगमेंट में शामिल स्टॉक्स को उस स्थिति में बैन कैटेगरी में डाल दिया जाता है, जिसमें सिक्योरिटीज की पोजीशन उनकी मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट से ज्यादा हो जाती है।

                                                                        JUNE 16, 2023 / 8:40 AM IST
                                                                        Global Market cues:एशियाई बाजार की चाल
                                                                        इस बीच आज एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। SGX NIFTY 40.00 अंक की बढ़त दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.54 फीसदी की गिरावट के साथ 33,305.96 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.57 फीसदी की बढ़त दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 0.35 फीसदी गिरकर 17,282.25 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 0.46 फीसदी की बढ़त के साथ 19,919.35 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 0.22 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.34 फीसदी की बढ़त के साथ 3,261.46 के स्तर पर दिख रहा है।
                                                                          JUNE 16, 2023 / 8:33 AM IST

                                                                          क्रूड में उछाल

                                                                          डॉलर की कमजोरी और चीन के अच्छे रिफाइनरी आंकड़ों से क्रूड में उछाल देखने को मिल रहा है। कच्चे तेल का भाव 3% चढ़कर 75 डॉलर प्रति बैरल के पार निकला है।

                                                                            JUNE 16, 2023 / 8:27 AM IST

                                                                            Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल

                                                                            निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 18669 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 18640 और 18592 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 18765 फिर 18794 और 18842 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।

                                                                            Nifty Bank

                                                                            निफ्टी बैंक के लिए पहला सपोर्ट 43380 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 43219 और 42960 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 43899 फिर 44060 और 44319 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।

                                                                              JUNE 16, 2023 / 8:21 AM IST

                                                                              Market Update:मेहता इक्विटीज के प्रशांत तापसे की बाजार पर राय

                                                                              मेहता इक्विटीज के प्रशांत तापसे का कहना है कि फेडरल रिजर्व द्वारा दरों में कोई बदलाव न किए जाने के बावजूद आज हुई मुनाफावसूली और निवेशकों की सतर्क रहने की भावना के कारण निफ्टी में आज गिरावट देखने को मिली। स्काईमेट वेदर के मॉनसून पर निराशाजन टिप्पणी ने बाजार की चिंता बढ़ा दी है। आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, कोटक बैंक और एसबीआई में आई गिरावट के कारण बैंक निफ्टी 1.24 फीसदी फिसल गया। बाजार की नजरें अब ईसीबी की घोषणाओं पर हैं। निफ्टी के लिए 18551 पर सपोर्ट और 18888 के ऑलटाइम हाई पर रजिस्टेंस दिख रहा है।

                                                                                JUNE 16, 2023 / 8:16 AM IST

                                                                                Market Update:15 जून को कैसी रही थी बाजार की चाल

                                                                                15 जून को बाजार लाल निशान में बंद हुआ। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 306 अंक फिसल कर 62921.58 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 18700 के नीचे चला गया। निफ्टी आज 72 अंक टूट कर 18683.90 पर बंद हुआ है। करीब 1533 शेयरों में तेजी रही। जबकि 1754 शेयरों में गिरावट देखने को मिली। वहीं, 116 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।

                                                                                  JUNE 16, 2023 / 8:11 AM IST

                                                                                  Global Market cues:अमेरिकी बाजारों की चाल

                                                                                  अमेरिकी शेयर बाजार की बात करें S&P 500 इंडेक्स और नैस्डैक इंडेक्स में तेजी देखने को मिली। ये दोनों इंडेक्स लगातार 6ठे दिन भी बढ़त के साथ कारोबर करने में कामयाब रहे। गुरुवार को ये दोनों इंडेक्स करीब 1% की बढ़त के साथ अप्रैल 2022 के बाद सबसे ऊपरी स्तर पर बंद हुए। हालांकि, कल डाओ जोंस में 1.3% की कमजोरी देखने को मिली।

                                                                                    JUNE 16, 2023 / 8:08 AM IST

                                                                                    Market Update:FIIs-DIIs के आंकड़े

                                                                                    गुरुवार को विदेशी संस्थागत निवेशकों ने घरेलू शेयर बाजार में खरीदारी की है। जबकि, कैश मार्केट में घरेलू संस्थागत निवेशकों ने बिकवाली की है। गुरुवार को कैश मार्केट में FIIs ने 3,086 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। जबकि, DIIs ने कल घरेलू शेयर बाजार में 298 करोड़ रुपए के शेयर बेचे हैं।

                                                                                      JUNE 16, 2023 / 8:04 AM IST

                                                                                      ग्लोबल संकेत तेजी वाले

                                                                                      ग्लोबल संकेत तेजी वाले है। SGX NIFTY करीब 60 प्वाइंट ऊपर कारोबार कर रहा है। एशिया में MIXED कामकाज हो रहा है। उधर, अमेरिका में दरें बढ़ने का सिलसिला थमने की उम्मीद में US बाजारों में जोरदार तेजी देखने को मिल रही है। डाओ 7 महीने तो S&P 500 इंडेक्स और NASDAQ 14 महीने की ऊंचाई पर बंद हुए।

                                                                                        JUNE 16, 2023 / 8:04 AM IST

                                                                                        Stock Market LIVE Updates: सुप्रभात दोस्तो, मनीकंट्रोल के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। हम आपको आज दलाल स्ट्रीट में होने वाले सभी एक्शन को इस मार्केट लाइव ब्लॉग के जरिए बताने की कोशिश करेंगे। भारतीय बाजार और ग्लोबल मार्केट की हलचल पर नजर रखने के लिए हमारे इस लाइव ब्लॉग के जरिए हमारे साथ बने रहें।