Get App

लाइव ब्लॉग

Curated By: Sujata Yadav JUNE 21, 2023 / 3:40 PM IST

Closing Bell: सेंसेक्स 196 अंक चढ़ा, निफ्टी 18,850 के पार हुआ बंद, मेटल शेयर टूटे

Closing Bell: कारोबार के अंत में सेंसेक्स 195.45 अंक यानी 0.31 फीसदी की बढ़त के साथ 63,523.15 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 40.15अंक यानी 0.21 फीसदी की बढ़त के साथ 18856.85 के स्तर पर बंद हुआ

Closing Bell: सेंसेक्स ने नया रिकॉर्ड स्तर छुआ है। निफ्टी की रिकॉर्ड क्लोजिंग हुई है। मिडैकप इंडेक्स रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ। जबकि एनर्जी, PSE, इफ्रा शेयरों में खरीदारी रही। वहीं मेटल, FMCG, रियल्टी शेयरों पर दबाव देखने को मिला। निफ्टी बैंक हल्की बढ़त पर बंद हुआ। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 195.45  अंक यानी 0.31 फीसदी की बढ़त के साथ 63,523.15 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 40.1

Stock Market Today Live
Stock Market Today Live
JUNE 21, 2023 / 3:37 PM IST

Closing Bell: सेंसेक्स- निफ्टी की हुई रिकॉर्ड क्लोजिंग

सेंसेक्स ने नया रिकॉर्ड स्तर छुआ है। निफ्टी की रिकॉर्ड क्लोजिंग हुई है। मिडैकप इंडेक्स रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ। जबकि एनर्जी, PSE, इफ्रा शेयरों में खरीदारी रही। वहीं मेटल, FMCG, रियल्टी शेयरों पर दबाव देखने को मिला। निफ्टी बैंक हल्की बढ़त पर बंद हुआ।

Power Grid Corporation, ONGC, HDFC Bank, Adani Ports और HDFC निफ्टी का टॉप गेनर रहा। वहीं JSW Steel, Hindalco Industries, M&M, Divis Laboratories और ITC निफ्टी का टॉप लूजर रहा।

मेटल इंडेक्स आज 1 फीसदी टूटा है। वहीं एफएमसीजी इंडेक्स 0.4 फीसदी और रियल्टी इंडेक्स 0.3 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ। इस बीच पावर इंडेक्स 1 फीसदी और ऑयल एंड गैस इंडेक्स 0.5 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ।

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 195.45 अंक यानी 0.31 फीसदी की बढ़त के साथ 63,523.15 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 40.15अंक यानी 0.21 फीसदी की बढ़त के साथ 18856.85 के स्तर पर बंद हुआ।

    JUNE 21, 2023 / 3:28 PM IST

    Market Update:Nuvama Institutional Equities पर कोल इंडिया की राय

    Nuvama Institutional Equities ने कोल इंडिया के लिए टारगेट प्रााइस को 365 रुपये से घटाकर 361 रुपये कर दिया है। बता दें कि सरकार ने हाल ही में एक ऑफर-फॉर-सेल (OFS) के जरिए कोल इंडिया में अपनी 3 फीसदी हिस्सेदारी बेची थी, जिससे कंपनी के ट्रेड के लिए उपलब्ध शेयरों की संख्या बढ़ी है। नुवामा का टारगेट प्राइस कोल इंडिया के शेयरों में मौजूदा स्तर से करीब 60 फीसदी की तेजी की संभावना जताता है।

      JUNE 21, 2023 / 3:25 PM IST

      Market Update:Blue Dart पर Motilal Oswal की राय

      मोतीलाल ओसवाल ने Blue Dart पर खरीदारी की राय दी है और 8,040 रुपये का लक्ष्य दिया है। कम ATF कीमतों से मार्जिन को सपोर्ट मिलेगा। कारोबारी साल 2024 की दूसरी छमाही में एयरक्राफ्ट जोड़ने से वॉल्यूम बढ़ेगा। एयर एक्सप्रेस में मार्केट लीडर, ई-कॉमर्स में मार्केट शेयर बढ़ाने पर फोकस है। कारोबारी साल 2024 की दूसरी छमाही के बाद से EBITDA मार्जिन 10-11% से बढ़कर 13-14% तक होगी। कारोबारी साल 2023-25 के लिए आय CAGR 14% तक रहने की संभवना है। कारोबारी साल 2023-25 के लिए EBITDA CAGR 21% तक रहने की संभावना है। कारोबारी साल 2023-25 के लिए मुनाफा CAGR 26% रहने का अनुमान है।

        JUNE 21, 2023 / 3:17 PM IST

        IdeaForge Technology ने आईपीओ के लिए प्राइस बैंड किया तय

        IdeaForge Technology ने अपने IPO के हर एक शेयर के लिए 638 से 672 रुपये का प्राइस बैंड तय किया है। इससे पहले फर्म ने कहा था कि उसका IPO 26 जून को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा और 29 जून को बंद हो जाएगा। जबकि, एंकर बुक सब्सक्रिप्शन खुलने से पहले 23 जून को एक दिन के लिए लॉन्च की जाएगी।

          JUNE 21, 2023 / 3:07 PM IST

          Shree Cement के राजस्थान के 5 ठिकानों पर IT विभाग के सर्च ऑपरेशन

          Shree Cement को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है। खबर है कि राजस्थान में Shree Cement की 5 जगहों पर आयकर विभाग ने सर्वे की खबरे हैं। आयकर विभाग ने ये सर्वे सेक्शन 80IA के तहत की गई है. CNBC-TV18 को सूत्रों के हवाले से इस बारे में जानकारी मिली है।

            JUNE 21, 2023 / 2:54 PM IST

            Market Update:IGL पर Citi की राय

            सिटी ने आईजीएल पर खरीदारी की राय दी है और स्टॉक के लिए 560 रुपये का लक्ष्य दिया है। दिल्ली सरकार ने कहा है कि CNG टैक्सी की वैलिडिटी परमिट अब सभी के लिए 15 साल होगा। ड्राफ्ट स्कीम में एग्रीगेटर्स को 7 साल के अंदर इलेक्ट्रिक फ्लीट अपनाने का प्रावधान है। फाइनल एग्रीगेटर पॉलिसी का इंतजार, अभी भी कई तरह की अनिश्चितता है। भाव में हाल के करेक्शन की वजह से रिस्क रिवार्ड बेहतर हुआ है।

              JUNE 21, 2023 / 2:42 PM IST

              Market Update:Blue Dart पर Motilal Oswal की राय

              मोतीलाल ओसवाल ने Blue Dart पर खरीदारी की राय दी है और 8,040 रुपये का लक्ष्य दिया है। कम ATF कीमतों से मार्जिन को सपोर्ट मिलेगा। कारोबारी साल 2024 की दूसरी छमाही में एयरक्राफ्ट जोड़ने से वॉल्यूम बढ़ेगा। एयर एक्सप्रेस में मार्केट लीडर, ई-कॉमर्स में मार्केट शेयर बढ़ाने पर फोकस है। कारोबारी साल 2024 की दूसरी छमाही के बाद से EBITDA मार्जिन 10-11% से बढ़कर 13-14% तक होगी। कारोबारी साल 2023-25 के लिए आय CAGR 14% तक रहने की संभवना है। कारोबारी साल 2023-25 के लिए EBITDA CAGR 21% तक रहने की संभावना है। कारोबारी साल 2023-25 के लिए मुनाफा CAGR 26% रहने का अनुमान है।

                JUNE 21, 2023 / 2:24 PM IST

                Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज

                आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 18800 18900 और 19000 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 18800, 18700 और 18600 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 43800, 44000 और 44200 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 43600, 43500 और 43400 के स्तर पर नजर आये।

                  JUNE 21, 2023 / 2:16 PM IST

                  Market Update:Satia Industriesके प्रमोटर्स ने शेयरों में की खरीदारी

                  Satia Industries के प्रमोटर्स ने शेयरों में खरीदारी की है। प्रमोटर्स ने 1.35 लाख शेयर खरीदे है। इससे पहले बीती 5 तिमाही में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी में कोई बदलाव नहीं हुआ है। ये 51.79 फीसदी पर बरकरार है।

                    JUNE 21, 2023 / 1:58 PM IST

                    Market Update:L&T पर Morgan Stanley की राय

                    मॉर्गन स्टैनली ने L&T पर ओवरवेट रेटिंग की राय दी है और स्टॉक के लिए 2,647 रुपये का टारगेट दिया है। कैपेक्स साइकिल में बेहतर प्रोग्रेस के मजबूत संकेत मिल रहे हैं। लॉन्ग साइकिल और डायवर्सिफाईड EPC वाली इस कंपनी की स्थिति बेहतर रहा है। स्टॉक में अभी भी तेजी का अनुमान है।

                      JUNE 21, 2023 / 1:43 PM IST

                      Market Update:मोतीलाल ओसवाल की HDFC Bank पर राय

                      घरेलू ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने अपनी हालिया रिपोर्ट में इसमें निवेश के लिए 1950 रुपये का टारगेट फिक्स किया। ब्रोकरेज के मुताबिक नए दौर की बैंकिंग को लीड करने के लिए यह मजबूत स्थिति में है। बैंक अपनी डिजिटल क्षमताओं को मजबूत करने पर जोर दे रहा है और एचडीएफसी के साथ विलय के बाद ग्रोथ बनाए रखने को लेकर फोकस बनाए हुए है। बैंक की योजना नए कदम उठाने का है और यह अपना नेटवर्क बढ़ाएगा। बैंक के मुताबिक कॉस्ट और इनकम का रेश्यो नियर टर्म में मौजूदा लेवल पर बना रह सकता है लेकिन अगले 10 वर्षों में इसमें 30 फीसदी तक की गिरावट आ सकती है।

                        JUNE 21, 2023 / 1:27 PM IST
                        Market Update: MEDPLUS ने 6 कंपनियों के साथ किया करार
                        MEDPLUS ने 6 कंपनियों के साथ करार किया है। कंपनी ने दवा की सप्लाई के लिए करार किया है। 50-80% डिस्काउंट पर दवाएं बेचेगी। FY24 में 800-1000 स्टोर खोलने का लक्ष्य रखा है। फिलहाल MEDPLUS का शेयर एनएसई पर 1.75 रुपये यानी 0.22 फीसदी की गिरावट के साथ 809.15 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।
                          JUNE 21, 2023 / 1:20 PM IST

                          Market Update:Manappuram Finance पर Morgan Stanley की राय

                          मॉर्गन स्टैनली ने Manappuram Finance परओवरवेट रेटिंग की राय दी है और स्टॉक के लिए 160 रुपये का लक्ष्य दिया है। Asirvad MFI राइट्स इश्यू को मंजूरी, MD & CEO की पुनर्नियुक्ति की है। राइट्स इश्यू के बाद Asirvad MFI का इक्विटी कैपिटल 10% बढ़ जाएगी। Asirvad MFI में 150 करोड़ रुपए की पूंजी डाली, 500 करोड़ रुपए डालने के संकेत थे।

                            JUNE 21, 2023 / 1:12 PM IST

                            Market Update: बाजार की बड़ी बातें

                            सेंसेक्स ने नया शिखर छुआ है जबकि निफ्टी के लाइफ हाई का इंतजार है। मिडकैप में जोरदार तेजी देखने को मिल रहा है और इंडेक्स करीब 1% ऊपर है। बैंक और फाइनेंशियल शेयरों में खरीदारी हो रहा है जबकि HDFC ग्रुप में रौनक देखने को मिल रहा है। कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, तेल-गैस और हेल्थकेयर शेयरों में तेजी आई है। FMCG, रियल्टी और मेटल पर दबाव, मेटल इंडेक्स 1% नीचे है।

                              JUNE 21, 2023 / 1:01 PM IST

                              Satin Creditcare के बोर्ड ने NCDs के जरिए 54 करोड़ रुपए जुटाने की मंजूरी दी, शेयर 6% भागा

                              बोर्ड ने नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर यानी NCDs के जरिए 54 करोड़ रुपए जुटाने की मंजूरी दी है। फिलहाल एनएसई पर Satin Creditcare का शेयर 9.55 रुपये यानी 5.56 फीसदी की बढ़त के साथ 182.40 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।

                                JUNE 21, 2023 / 11:58 AM IST

                                Market Update:Mazagon Dock Shipbuilders पर ब्रोकरेजेज की राय

                                Antique ने Mazagon Dock Shipbuilders के शेयर पर कहा है कि ये स्टॉक अभी भी अंडरवैल्यूड है। ब्रोकरेज फर्म ने शेयर पर खरीदारी की राय बरकरार रखते हुए 1308 रुपए प्रति शेयर का लक्ष्य रखा है, जो कि FY24-25 के लिए EPS अनुमान का करीब 20 गुना है।HDFC Securities ने भी इस शेयर पर खरीदारी की राय दी है।31 मार्च 2023 तक कंपनी के पास 38,754 करोड़ रुपए के पुराने ऑर्डर्स पेंडिंग हैं, जो कि कारोबारी साल 2022-23 की आय का करीब 4.95 गुना है। इसमें फ्रिगेट्स, डिस्ट्रॉयर और सबमरीन जैसे तीन बड़े प्रोजेक्ट्स शामिल हैं।

                                  JUNE 21, 2023 / 11:54 AM IST

                                  Market Update:LUPIN के gSpiriva दवा को US FDA से मंजूरी मिली, शेयर 3% से ज्यादा चढ़ा

                                  ल्यूपिन gSpiriva दवा को US FDA से मंजूरी मिली है। सांस की बीमारी से जुड़ी दवा gSpiriva दवा को US FDA से मंजूरी मिली है। फिलहाल ल्यूपिन का शेयर एनएसई पर 27.65 रुपये यानी 3.36 फीसदी की बढ़त के साथ 858 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।

                                    JUNE 21, 2023 / 11:36 AM IST

                                    Shilpa Medicare राइट्स इश्यू के जरिए फंड जुटाने पर कंपनी विचार, शेयर 2% से ज्यादा टूटा

                                    राइट्स इश्यू के जरिए फंड जुटाने पर कंपनी विचार करेगी। 23 जून को राइट्स इश्यू आएगा । फिलहाल एनएसई पर Shilpa Medicare का शेयर 7.25 रुपये यानी 2.72 फीसदी की गिरावट के साथ 257.70 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।

                                      JUNE 21, 2023 / 11:28 AM IST

                                      Market Update:BEL पर Morgan Stanley की राय

                                      मॉर्गन स्टैनली ने बीईएल पर ओवरवेट रेटिंग की राय दी है और स्टॉक के लिए 136 रुपये का लक्ष्य दिया है। कारोबारी साल 2024 में कंपनी को अब तक 5,900 करोड़ रुपए के ऑर्डर मिले है। ये कारोबारी साल 2024 के गाइडेंस का 30% है, 20,000 करोड़ रुपए का कुल गाइडेंस दिया है। कारोबारी साल 2024 के लिए कंपनी ने 17% आय ग्रोथ का गाइडेंस दिया है। कारोबारी साल 2024 के लिए कंपनी ने 21-23% EBITDA मार्जिन का गाइडेंस दिया है। कंपनी बुक टू बिल रेश्यो 3 गुना पर बनाए रखने का लक्ष्य रख रही है।

                                        JUNE 21, 2023 / 11:12 AM IST

                                        Market Update:SBI म्यूचुअल फंड ने KIMS में 40.68 लाख शेयर खरीदें, शेयर 3% से ज्यादा भागा

                                        SBI म्यूचुअल फंड ने KIMS में 40.68 लाख शेयर या 5.08 फीसदी हिस्सेदारी खुले बाजार में लेनदेन के माध्यम से 1710 रुपये प्रति शेयर की औसत कीमत पर 695.7 करोड़ रुपये में खरीदी है। इस सौदे में विदेशी निवेशक जनरल अटलांटिक सिंगापुर विक्रेता थी।फिलहाल एनएसई पर Krishna Institute of Medical Sciences का शेयर 61.50 रुपये यानी 3.61 फीसदी की बढ़त के साथ 1783 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।

                                          JUNE 21, 2023 / 11:04 AM IST

                                          Market Update:Mphasis पर Citi की राय

                                          सिटी ने Mphasis परबिक्री की राय दी है और स्टॉक के लिए लक्ष्य 1675 रुपये का लक्ष्य दिया है। तिमाही की शुरुआत से अब तक डिमांड के माहौल में कोई बदलाव नहीं है। कारोबारी साल 2024 की पहली तिमाही में कुल ग्रोथ में सुधार है। कारोबारी साल 2024 में मार्जिन 15.25-16.25% रहने का गाइडेंस है।

                                            JUNE 21, 2023 / 10:43 AM IST

                                            Market Update:RELIANCE पर जेफरीज की राय

                                            जेफरीज ने रिलायंस पर खरीदारी की रेटिंग दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 3125 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि रिटेल बिजनेस के रेवेन्यू में तेज बढ़ोतरी हुई। जियो ब्रॉडबैंड का विस्तार तेजी से हो रहा है। O2C बिजनेस में EBITDA ग्रोथ बनी रहेगी। EBITDA के साथ रिस्क रिवार्ड अच्छा है। FY24E में EBITDA ग्रोथ 16% रहने की उम्मीद है।

                                              JUNE 21, 2023 / 10:42 AM IST

                                              Market Update:RVNL और रूसी कंसोर्शियम के बीच करार बरकरार, शेयर 1% से ज्यादा भागा

                                              RVNL और रूसी कंसोर्शियम के बीच करार बरकरार है। किसी भी पार्टी ने करार खत्म नहीं किया । टेंडर की शर्त के मुताबिक बैंक गारंटी दी जाएगी । करार के शर्तों में बदलाव पर विचार जारी किया है। फिलहाल रेल विकास निगम का शेयर एनएसई पर 1.65 रुपये यानी 1.30 फीसदी की बढ़त के साथ 124.35 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।

                                                JUNE 21, 2023 / 10:27 AM IST

                                                Market Update:PIDILITE इटालियन प्रोडक्ट लिटोकोल और टेनेक्स भारत में बनाएगी

                                                इटालियन प्रोडक्ट लिटोकोल और टेनेक्स भारत में बनाएगी। कंपनी की टाइल और स्टोन केयर रेंज में पकड़ बढ़ेगी। ज्वाइंट वेंचर के तहत टेक्नोलॉजी ट्रांसफर हुआ है। फिलहाल PIDILITE का शेयर एनएसई पर 15.55 रुपये यानी 0.58 फीसदी की बढत के साथ 2695.50 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।

                                                  JUNE 21, 2023 / 10:14 AM IST

                                                  Market Update:ICICI Prudential Life पर Jefferies की राय

                                                  जेफरीज ने ICICI Prudential Life परखरीदारी की राय दी है और स्टॉक के लिए 640 रुपये का लक्ष्य दिया है। ग्रोथ बढ़ाना पर सबसे बड़ा फोकस, वैल्युएशन री-रेट होने की गुंजाइश है। नए CEO के अनुभव से कंपनी को फायदा मिलेगा। कंपनी डिस्ट्रीब्युशन एफिशिएंसी और कस्टमाइज्ड प्रोडक्ट्स में सुधार कर रही। FY24 की दूसरी छमाही तक ICICI Bank के टेपरिंग का असर कम होगा।

                                                    JUNE 21, 2023 / 10:00 AM IST

                                                    Market Update:HDFC Bank पर Goldman Sachs की राय

                                                    गोल्डमैन सैक्स ने एचडीएफसी बैंक पर खरीदारी की राय दी है और स्टॉक के लिए 2050 रुपये का लक्ष्य दिया है। मर्जर के बाद ये बैंक और भी मजबूती के साथ उभरेगा। कारोबारी साल 2023-25 में अर्निंग्स ग्रोथ 18% तक रहने की संभावना है। बैलेंसशीट में मजबूती, मुनाफा भी जबरदस्त दिख रहा है। FY24 के लिए EPS फिलहाल 14.6 गुना पर है।

                                                      JUNE 21, 2023 / 9:43 AM IST

                                                      Market Update:ZEEL पर BofA Security की राय

                                                      जी की रेवेन्यू ग्रोथ आने वाले समय में स्लो रह सकती है, वहीं कंटेट और ओटीटी पर निवेश से जी की एबिटडा वित्त वर्ष 2019 के मुकाबले फिलहाल आधे से भी कम पर आ गई है। रिपोर्ट में सोनी के साथ मर्जर को आगे के लिए बेहतर बताया है लेकिन साथ ही कहा गया है कि जी प्रमोटर्स के खिलाफ सेबी के आदेश के बाद मर्जर ही जोखिम में आ गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि सोनी का मैनेजमेंट ताजा घटनाक्रम से नाखुश है, और ऐसे नियमों पर भी गौर कर रहा है जिसकी मदद से जरूरत पड़ने पर किसी बिजनेस डील से बाहर निकला जा सकता है। फिलहाल मर्जर को लेकर अनिश्चितता सबसे अहम है। अगर जी के प्रमोटर्स को सेबी के आदेश से राहत मिलती है और मर्जर शर्तों के अनुसार होता है तो कंपनी में सुधार के अनुमानों से स्टॉक की रीरेटिंग की जा सकती है।

                                                        JUNE 21, 2023 / 9:21 AM IST

                                                        Market Open: सेंसेक्स में बढ़त, निफ्टी 18850 के आसपास खुला

                                                        21 जून को निफ्टी 18,850 के आसपास कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स 63.16 अंक यानी 0.10 फीसदी की बढ़त के साथ 63,390.86 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 6.45 अंक यानी 0.03 फीसदी की गिरावट के साथ 18810.15 के स्तर पर नजर आ रहा था।

                                                          JUNE 21, 2023 / 9:18 AM IST

                                                          बैंक निफ्टी पर रणनीति

                                                          बैंक निफ्टी मोटे तौर पर 43,400-44,000 की रेंज में है। 43,400 के करीब खरीदारी और 44,000 के करीब बिकवाली काम कर रही है। आज के 43,900-44,000 के स्तर लिए मुनाफावसूली को जोन है। 44,050 पर तेज गिरावट आए तो बिकवाली करें जबकि इसके लिए 44,100 स्टॉपलॉस है। 43,450-43,600 जोन में ही खरीदारी के नए सौदे लें और इसके लिए 43,350 का स्टॉपलॉस है। अब HDFC बैंक की चाल पर नजर रखने की जरूरत है। ICICI बैंक 50 DMA पर , शिखर से 3.5% फिसला है।

                                                            JUNE 21, 2023 / 9:01 AM IST

                                                            Market Update:कोटक सिक्योरिटीज के श्रीकांत चौहान की बाजार पर राय


                                                            कोटक सिक्योरिटीज के श्रीकांत चौहान का कहना है कि अधिकांश एशियाई बाजारों में आज सुस्ती रही। लेकिन आईटी, मेटल, बैंकिंग और पावर शेयरों में आखिरी घंटे की खरीदारी के चलते सेंसेक्स आज के कारोबारी सत्र में 63000 के स्तर को फिर से हासिल करने में कामयाब रहा। ब्याज दर पर अनिश्चितता, वैश्विक आर्थिक मंदी और मुद्रास्फीति के संकट जैसी रुक-रुक कर आने वाली बाधाओं के साथ बाजार में किसी एकतरफा रैली की उम्मीद नहीं की जानी चाहिए। निकट से मध्यम अवधि में ये दिक्कतें बाजार को परेशान करती रहेंगी।

                                                            तकनीकी तौर पर देखें तो निफ्टी ने 18650 के पास सपोर्ट लिया और तेजी से वापसी की। इंट्राडे चार्ट पर, इंडेक्स ने एक डबल बॉटम फॉर्मेशन बनाया है जो निकट भविष्य में एक अपट्रेंड फॉर्मेशन के जारी रखने का संकेत दे रहा है। डे ट्रेडर्स के लिए, 18750 एक ट्रेंड निर्णायक स्तर होगा। इससे ऊपर, इंडेक्स 18900-18925 तक रैली कर सकता है। वहीं, 18750 के नीचे आने पर बिकवाली का दबाव बढ़ने की संभावना है और इंडेक्स 18650-18620 के स्तर को फिर से टेस्ट कर सकता है।

                                                              JUNE 21, 2023 / 8:54 AM IST

                                                              Market Update:एलकेपी सिक्योरिटीज कुणाल शाह की बाजार पर राय

                                                              एलकेपी सिक्योरिटीज कुणाल शाह का कहना है कि बैंक निफ्टी इंडेक्स में बुल्स के लिए 43400 पर सपोर्ट दिख रहा है। वर्तमान में, इंडेक्स 43400 और 44000 के बीच एक व्यापक दायरे में कारोबार कर रहा है। इस रेंज के दोनों ओर एक ब्रेकआउट के परिणामस्वरूप ट्रेंडिंग मूव्स होने की संभावना है। जब तक 43400 का सपोर्ट बना रहता है तब तक गिरावट पर खरीद की सलाह होगी। एक बार जब इंडेक्स 44000 के स्तर को पार कर लेगा तो यह 45000 के स्तर की ओर तेजी से शॉर्ट कवरिंग करता दिखेगा।

                                                                JUNE 21, 2023 / 8:45 AM IST

                                                                Market Update:एलकेपी सिक्योरिटीज के सीनियर टेक्निकल एनालिस्ट रूपक डे की बाजार पर राय

                                                                एलकेपी सिक्योरिटीज के सीनियर टेक्निकल एनालिस्ट रूपक डे का कहना है कि बाजार का ओवरऑल ट्रेंड पॉजिटिव दिखाई दे रहा है क्योंकि निफ्टी 18800 अंक से ऊपर बंद हुआ है। मोमेंटम इंडिकेटर रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स (आरएसआई) से एक बुलिश क्रॉसओवर का संकेत मिल रहा है। इससे खरीदारी का दबाव बढ़ रहा है। ऊपर की तरफ निफ्टी के लिए 18850-18900 पर रजिस्टेंस दिख रहा है। वहीं, नीचे की तरफ 18700 पर सपोर्ट दिख रहा है।

                                                                  JUNE 21, 2023 / 8:33 AM IST

                                                                  Market Update:FIIs-DIIs के आंकड़े

                                                                  मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार में विदेशी निवेशकों ने कैश मार्केट में बिकवाली की है, जबकि घरेलू निवेशकों ने खरीदारी की है। विदेशी संस्थागत निवेशकों ने कल कैश मार्केट में 1,942 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। वहीं, घरेलू संस्थागत निवेशकों ने कल कैश मार्केट 1,972 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे है।

                                                                    JUNE 21, 2023 / 8:25 AM IST

                                                                    Market Update:NSE पर F&O बैन में आने वाले शेयर

                                                                    21 जून को NSE पर 7 स्टॉक भेल, हिंदुस्तान कॉपर, डेल्टा कॉर्प, हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स, इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस, इंडिया सीमेंट्स और एल एंड टी फाइनेंस होल्डिंग्स F&O बैन में हैं। बताते चलें कि F&O सेगमेंट में शामिल स्टॉक्स को उस स्थिति में बैन कैटेगरी में डाल दिया जाता है, जिसमें सिक्योरिटीज की पोजीशन उनकी मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट से ज्यादा हो जाती है।

                                                                      JUNE 21, 2023 / 8:22 AM IST

                                                                      एशियाई बाजार

                                                                      इस बीच आज एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। SGX NIFTY 11.00 अंक की गिरावट दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.40 फीसदी की बढ़त के साथ 33,523.53 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.12 फीसदी की बढ़त दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 0.10 फीसदी गिरकर 17,167.57 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 1.52 फीसदी की गिरावट के साथ 19,332.04 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 0.52 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.17 फीसदी की गिरावट के साथ 3,235.00 के स्तर पर दिख रहा है।

                                                                        JUNE 21, 2023 / 8:13 AM IST

                                                                        Crude Oil:दबाव में कच्चा तेल

                                                                        कच्चे तेल के दाम में कमजोरी देखने को मिल रही है। ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स 0.3% गिरकर 75.90 डॉलर प्रति बैरल और WTI क्रूड फ्यूचर्स की जुलाई डिलीवरी कॉन्ट्रैक्ट 1.8% गिरकर 70.50 डॉलर के स्तर पर नजर आया। 2 दिनों में ब्रेंट का भाव 1.50% गिरा जबकि 3 दिनों में WTI करीब 1.25% गिरा। चीन में मांग में गिरावट की आशंका ने कच्चे तेल पर दबाव बनाया। CNPC (चाइना नेशनल पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन) ने 2023 का मांग अनुमान घटाया है। मई में चीन के क्रूड इंपोर्ट में भी गिरावट आई है।

                                                                          JUNE 21, 2023 / 8:09 AM IST

                                                                          Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल

                                                                          निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 18704 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 18662 और 18593 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 18841 फिर 18883 और 18951 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।

                                                                          Nifty Bank

                                                                          निफ्टी बैंक के लिए पहला सपोर्ट 43463 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 43350 और 43167 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 43828 फिर 43941 और 44123 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।

                                                                            JUNE 21, 2023 / 8:05 AM IST

                                                                            Market Update:श्रीराम फाइनेंस में आज ब्लॉक डील

                                                                            Shriram Finance इस शेयर में 3.1 करोड़ शेयरों की बड़ी ब्लॉक डील हो सकती है। इस ब्लॉक डील की कुल रकम 4,500 करोड़ रुपए होने की संभावना है। प्राप्त जानकारी के अनुसार Piramal Enterprises ब्लॉक डील के जरिए 8.34% हिस्सा बेच सकता है।इसके लिए 1,483 रुपए प्रति शेयर का फ्लोर प्राइस संभव है। इसके पहले सोमवार को TPG ने भी इस कंपनी के 2.65% हिस्सेदारी बेची थी।

                                                                              JUNE 21, 2023 / 8:03 AM IST

                                                                              ग्लोबल बाजारों से सुस्त संकेत

                                                                              ग्लोबल बाजारों से आज सुस्त संकेत मिल रहे है। एशिया नरम है लेकिन SGX निफ्टी फ्लैट कारोबार कर रहा है। कल अमेरिकी MARKETS में मुनाफावसूली दिखी, करीब डाओ जोंस ढ़ाई सौ प्वाइंट फिसला।

                                                                                JUNE 21, 2023 / 8:02 AM IST

                                                                                Stock Market LIVE Updates: सुप्रभात दोस्तो, मनीकंट्रोल के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। हम आपको आज दलाल स्ट्रीट में होने वाले सभी एक्शन को इस मार्केट लाइव ब्लॉग के जरिए बताने की कोशिश करेंगे। भारतीय बाजार और ग्लोबल मार्केट की हलचल पर नजर रखने के लिए हमारे इस लाइव ब्लॉग के जरिए हमारे साथ बने रहें।